Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

East Singhbhum News : गुड़ाबांदा में रैयती जमीन पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया, रैयत की घेराबंदी को प्रशासन ने जबरन हटाया

गुड़ाबांदा. गुड़ाबांदा प्रखंड में जल जीवन मिशन से जलापूर्ति योजना का कार्य वर्ष 2022- 23 से चल रहा है. इसके तहत हर घर में जल नल कनेक्शन देना है. वृहद जलापूर्ति योजना के लिए माछभंडार में प्रशासन ने सोमवार को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में घेराबंदी को हटाया. वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जिस जमीन पर बना है, उसे किसान बलराम पातर अपनी रैयती बताकर मुआवजा की मांग पर घेराबंदी कर दी थी. उपायुक्त के निर्देश पर प्रशासन की टीम पहुंची. बलराम पातर व परिजनों ने घेराबंदी बचाने की कोशिश की. भारी संख्या में स्त्री बल समेत पुलिस की उपस्थिति के कारण घेराबंदी को हटा दिया गया. सीओ ने मुआवजा के लिए आवेदन देने को कहा मजिस्ट्रेट के रूप में उपस्थित सीओ मनोहर लिंडा ने जमीन के दावेदार को मंगलवार को अंचल कार्यालय आकर मुआवजा संबंधित आवेदन देने को कहा. इस मामले में जमीन के दावेदार बलराम पातर के मुताबिक, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट उनकी रैयती जमीन पर बना दिया गया है. इसो लेकर प्रखंड से लेकर उपायुक्त तक आवेदन दिया है. इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई. प्रशासन ने बिना मुआवजा दिए उनकी जमीन से बेदखल कर दिया है. मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता दिनकर कुमार, कनीय अभियंता, अखलेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो और मजिस्ट्रेट के रूप मनोहर लिंडा उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post East Singhbhum News : गुड़ाबांदा में रैयती जमीन पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया, रैयत की घेराबंदी को प्रशासन ने जबरन हटाया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शिविर आयोजित कर 68 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत लगाया गया शिविर कैप्शन:- शिविर में गर्भवती स्त्रीओं का स्वास्थ्य परीक्षण करते डॉक्टर. प्रतिनिधि, गोविंदपुर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 21 अप्रैल सोमवार को गोविंदपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ निशिकांत कुमार के नेतृत्व में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य गर्भवती स्त्रीओं को गर्भावस्था के दौरान समय-समय पर स्वास्थ्य जांच, परामर्श और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराना था, जिससे मातृ मृत्यु दर को कम किया जा सके. इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 68 गर्भवती स्त्रीओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. स्त्रीओं की ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, वजन, शुगर, यूरीन टेस्ट जैसे विभिन्न आवश्यक जांचें की गयी. साथ ही उन्हें गर्भावस्था के दौरान सावधानियाँ, पोषण, आयरन व कैल्शियम सप्लीमेंट लेने के तरीके और प्रसव पूर्व तैयारी की जानकारी भी दी गयी. शिविर में चिकित्सक डॉ कुमार गौरव, डॉ. कुमारी अन्नपूर्णा एवं डॉ. रविंद्र विश्वकर्मा, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अरविंद कुमार, प्रखंड लेखा प्रबंधक अनि रोशन, जीएनएम चंचल कुमारी एवं निक्की कुमारी, एएनएम रेखा कुमारी एवं कमला कुमारी, एलटी गौतम दुबे, फार्मासिस्ट प्रमोद कुमार, पीएमडब्ल्यू जितेंद्र कुमार तथा लिपिक राजीव रंजन ने सक्रिय भूमिका निभायी. शिविर में भाग लेने वाली स्त्रीओं को निःशुल्क दवाएं प्रदान की गयी और उचित पोषण लेने, स्वच्छता बनाए रखने एवं नियमित जांच की महत्ता के बारे में जागरूक किया गया. चिकित्सकों ने स्त्रीओं को बताया कि गर्भावस्था के दौरान छोटी-छोटी असावधानियां भी जटिलताओं को जन्म दे सकती हैं, इसलिए नियमित रूप से जांच कराना आवश्यक है. यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ और शिशु स्वास्थ्य सुधारने में काफी मददगार साबित हो रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शिविर आयोजित कर 68 गर्भवती स्त्रीओं की हुई जांच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शिक्षा विभाग में कई लिपिकों को नयी जिम्मेदारी

प्रतिनिधि, सीवान. शिक्षा विभाग में कार्यरत कई लिपिकों को डीइओ ने नयी जिम्मेदारी सौंपी है. डीइओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कायों की निष्पादन समीक्षा के उपरांत कई कर्मियों के संभाग में संशोधन किया गया. डीइओ ने बताया कि लिपिक सुधीर कुमार सिंह को नियोजन एवं नियोजित जिला स्थापना के प्रारंभिक शिक्षकों का वेतन एवं योजना मद का भुगतान से संबंधित सभी प्रकार का शिकायत आरोप के कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं. जावेद अंसारी को उच्च विद्यालय आगम निर्गत संबंधी कार्य, मनमोहन सिंह को नियमित शिक्षक का वेतन भुगतान सक्षमता परीक्षा एवं स्थानांतरण कार्य, संजीव कुमार प्रधान लिपिक को शिक्षकों की प्रोन्नति संबंधित कार्य, हिमांशु शेखर श्रीवास्तव को आदित्य राज के पूर्व से आबंटित सभी कार्यों को सौंपा गया है. आदित्य राज को कमान एवं कंट्रोल से प्राप्त शिकायत एवं निरीक्षण संबंधित कार्य, जितेंद्र सिंह को नियमित शिक्षक का सेवानिवृत्ति के फल स्वरूप एलआइसीसी भुगतान संबंधित कार्य व बृजेश सिंह को सामान्य भविष्य निधि में आपत्ति से संबंधित कार्य दिया गया है. ओमप्रकाश नारायण को शिक्षकों की योग्यता विस्तार संबंधित कार्य, सुनील कुमार सिंह प्रधान लिपिक तथा प्रिय रंजन को पीठासीन पदाधिकारी जिला अपीलीय प्राधिकार बनाया गया है. वहीं लिपिक बासुकीनाथ सिंह को सामान्य भविष्य निधि सेवार्थ लाभ का भुगतान एवं शिक्षक के वेतन कार्यों, उपेंद्र प्रसाद सिंह लिपिक को बीपीएससी नियुक्ति एवं बीपीसससी द्वारा नियुक्त प्रारंभिक शिक्षा का वेतन भुगतान संबंधित कार्यों के अधिकार, विभाग विधान परिषद प्रश्न, लोकायुक्त लोक शिकायत सेवा, शिकायत एवं जिला राज्य स्तरीय प्राधिकार दायरे की समीक्षा का कार्य, नीरज कुमार सिंह को प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालय की सेवा निर्मित कर्मियों का पेंशन तथा पेंशन पुनरीक्षण तथा उच्च न्यायालय के कायों व अमरेंद्र कुमार राम को अल्पसंख्यक विद्यालय मदरसा के कर्मियों का कार्य सौंपा गया है. मुकेश भास्करण लिपिक को संस्कृत विद्यालयों का कार्य एवं अनुकंपा का आधार पर नियुक्ति का कार्य तथा सीएम डैस पोर्टल से प्राप्त शिकायतों का निवारण संबंधित कार्य की जिम्मेदारी दी गयी है. अरविंद कुमार को निम्न आगत निर्गत कार्य, ओम प्रकाश यादव को कार्यालय स्थापना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी स्थापना और राजकीय बुनियादी विद्यालय के कार्य, बृजेश कुमार लिपिक को नियोजित शिक्षकों को वेतनमान संबंधित जिम्मेदारी सौंपी गई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शिक्षा विभाग में कई लिपिकों को नयी जिम्मेदारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मारपीट में पति-पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फोटो कैप्शन-गिरफ्तार पति-पत्नी. अकबरपुर. अकबरपुर प्रखंड के नेमदारगंज थाना के पुलिस ने जफरा गांव में छापेमारी कर प्राथमिक अभियुक्त वीरेंद्र प्रसाद, किरण देवी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया. नेमदारगंज थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि 4 फरवरी 2025 को जफरा निवासी हरिहर यादव उर्फ हारो यादव थाने में लिखित आवेदन देकर अपने 13 वर्षीय बच्ची की गुम होने की एक आवेदन दिया जिसमें वीरेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र गौरव कुमार को आरोपित किया. इसी सिलसिले में वीरेंद्र प्रसाद यादव के घर तहकीकात करने के लिए हरिहर यादव पति पत्नी गए हुए थे, लेकिन वहां तो उल्टा हुआ वहां वीरेंद्र प्रसाद यादव और उनकी पत्नी ने इन दोनों के साथ मारपीट एवं छीनतय कर लिया गया. इसी घटना को लेकर नेमदारगंज थाना कांड संख्या 44/25 थाने में प्राथमिक की दर्ज की गयी थी. प्राथमिक की आलोक में वीरेंद्र प्रसाद किरण देवी पति बीरेंद्र प्रसाद यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मारपीट में पति-पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जेईई मेंस में 10 छात्रों की मिली सफलता

मेदिनीनगर. एनटीए द्वारा संचालित जेईई मेंस 2025 पेपर वन सेशन दो का परिणाम घोषित किये गये. इस परीक्षा में एमकेडीएवी पब्लिक स्कूल के 10 छात्रों ने सफलता प्राप्त की. सफलता प्राप्त करनेवाले छात्रों में स्वरित रंजन का परसेंटाइल 98.79, आदित्य पांडेय 89.74, रोहन पांडेय 92.78 , शारिब इमाम 98.30, अंकित कुमार तिवारी 98.12 , आदर्श श्रीवास्तव 89.19, आयुषी राज 61.71, सोनाली कुमारी 90, आस्था कुमारी 94 .61 व राजनंद पटेल का परसेंटाइल 85 रहा. प्राचार्य डॉ जीएन खान ने स्मृति चिह्न देकर विद्यार्थियों को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि ये परीक्षाएं लाखों छात्रों एवं उनके माता-पिता की आंखों का सपना होती हैं. जिसे पूरा करने के लिए यह विद्यालय निरंतर प्रयत्नशील व अभिभावकों के विश्वास रक्षक के रूप में कार्य कर रहा है. इस विद्यालय के छात्रों को नामचीन कोचिंग के चक्कर में फंसने की आवश्यकता नहीं है. इस विद्यालय के शिक्षकों के निरंतर प्रयास एवं उचित शैक्षणिक नीति से छात्र इस मिथक को तोड़ रहे हैं कि पलामू में रह कर बड़ी सफलता प्राप्त नहीं हो सकती है. उन्होंने कहा कि शीघ्र ही ऑनलाइन कोर्स शुरू करने जा रहे हैं. सफलता का यह सफर सेशन वन में आठ छात्रों से शुरू होकर सेशन दो में 18 छात्रों तक पहुंचा है. उन्होंने सभी सफल छात्रों को बधाई दी. मौके पर विद्यालय के शिक्षक आलोक कुमार, सीएस पांडेय, नीरज श्रीवास्तव, एके पांडेय, जितेंद्र तिवारी, राकेश चौबे, तुषार घोष व श्री कन्हैया राय मौजूद थे. कार्यक्रम संचालन शिक्षिका मौसमी घोष ने किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जेईई मेंस में 10 छात्रों की मिली सफलता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शिक्षा से समाज में बढ़ती है जागरूकता : चंदन उरांव

गुमला. भरनो प्रखंड के बटकुरी गांव में रात्रि पाठशाला के सहयोगी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी. मिशन बदलाव के सदस्य चंदन उरांव ने बाबा साहेब द्वारा आधुनिक हिंदुस्तान के निर्माण में की गयी अतुलनीय योगदान के विषय में संक्षिप्त जानकारी दी. उन्होंने बाबा साहेब की जीवन संघर्षों को बताते हुए लोगों को सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित किया. कहा कि आज भी समाज में शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए. शिक्षा के माध्यम से समाज में जागरूकता बढ़ती है. भूषण भगत ने कहा कि आज समाज में ऐसे युवाओं की जरूरत है, ऐसे नेक प्रयास के माध्यम से समाज में बहुत जल्द निश्चित रूप से सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगी. मिशन बदलाव टीम ने निरंतर लोकहित में काम किया जा रहा है. विनय टोप्पो ने सामाजिक विकास में बाधक बन रही नशापान और मोबाइल के दुरुपयोग को बताते हुए अभिभावकों को इसके प्रति सजग रहने की सलाह दी. मौके पर विनोद कुमार साहू, मंगरा उरांव, चामू भगत, अजय, करमचंद, सुकरा, एतवा, वीरेंद्र, अनिल, सुनिता, सुमित्रा समेत ग्रामीण मौजूद थे. हज यात्रियों का वैक्सीनेशन कल गुमला. गुमला जिले से वर्ष 2025 में जाने वाले सारे हज यात्रियों को 23 अप्रैल को सदर अस्पताल गुमला में वैक्सीन लगायी जायेगी. जमील अख्तर ने बताया कि हेल्थ कार्ड भी बना कर दिया जायेगा. सभी हज यात्री वैक्सीन लगवा लें और अपना हेल्थ कार्ड प्राप्त का ले. इस बार गुमला जिले से हज यात्रियों की संख्या 25 हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शिक्षा से समाज में बढ़ती है जागरूकता : चंदन उरांव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

12 वर्षों से फरार अपराधी के घर पर चिपकाया गया इश्तेहार

पालकोट. पालकोट के एक आर्म्स एक्ट का अपराधी के पीछे पुलिस 12 वर्षों से लगी है. लेकिन अबतक पुलिस उसे पकड़ नहीं पायी है. सोमवार को पुलिस ने अपराधी के परिवार से मिल कर अपराधी को कोर्ट में सरेंडर करने के लिए कहा है. पालकोट थाना के हरिनाछापर गांव निवासी आर्म्स एक्ट के अभियुक्त जीत वाहन नगेसिया के घर पर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया. यह जानकारी देते हुए एएसआइ प्रमोद कुमार ने बताया कि अभियुक्त पर पालकोट थाना में केस दर्ज है. कोर्ट के आदेशानुसार अभियुक्त के घर में इश्तेहार चिपका न्यायालय में सरेंडर करने की अपील की गयी है. सरेंडर नहीं करने पर पुलिस न्यायालय द्वारा आदेश के बाद उसके घर की कुर्की जब्ती की जायेगी. बाइक से गिर कर दो युवक घायल जारी. जारी थाना की मेराल पंचायत अंतर्गत कितम गांव स्थित तीखा मोड़ पर मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें बुमतेल निवासी प्रेम प्रकाश एक्का उम्र 19 वर्ष, अभिषेक तिर्की उम्र 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया है. इसके बाद ग्रामीण की मदद से दोनों घायल व्यक्तियों को उठा कर अस्पताल भेजा गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बारडीह की तरफ से तेज गति से किताम की ओर एनएस बाइक आ रही थी. तीखा मोड़ में गाड़ी मोड़ नहीं पायी और सीधे जाकर बाउंड्री में टक्कर मार दी. टक्कर मारते दोनों व्यक्ति इधर-उधर फेंका गये. इसके बाद गांव के ग्रामीण दौड़ कर घायल व्यक्तियों के पास पहुंचे और दोनों को उठाया. इसके बाद जारी थाना प्रभारी आदित्य कुमार को सूचना दी गयी. इस पर गाड़ी की व्यवस्था कर दोनों घायल व्यक्तियों को अस्पताल भेजा गया. समाचार लिखने तक दोनों व्यक्तियों की स्थिति नाजुक थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 12 वर्षों से फरार अपराधी के घर पर चिपकाया गया इश्तेहार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जब भी अवसर मिले, तो सत्संग का श्रवण जरूर करें : शास्त्रीजी

पांच कुंडीय शक्ति संवर्द्धन गायत्री महायज्ञ की पूर्व संध्या पर हुआ प्रवचन कैप्शन-महायज्ञ में प्रवचन करते नकुल जी महाराज. गायत्री महायज्ञ में प्रवचन सुनते श्रद्धालु. प्रतिनिधि, अकबरपुर माखर पंचायत स्थित रुनीपुर गांव में विश्व शांति और राष्ट्र जागरण के लिए गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्धार के मार्गदर्शन में रविवार से शुरु हुए गायत्री महायज्ञ महादेव मंदिर के बगल में पांच कुंडीय शक्ति संवर्द्धन गायत्री महायज्ञ की पूर्व संध्या पर सोमवार को संगीतमय प्रवचन का आयोजन किया गया. इसमें शांतिकुंज हरिद्धार से आये नकुलदेव शास्त्री ने सत्संग की महिमा का बखान किया. उन्होंने बताया कि सत्संग की महिमा अपरंपार है. सत्संग का लाभ मनुष्य को तुरंत मिलता है. उन्होंने कहा कि रामबोला ने पत्नी का सत्संग सुना, तो गोस्वामी तुलसीदास बन गये. उन्होंने कहा कि जब भी सत्संग का अवसर मिले तो सत्संग अवश्य सुने, सुनकर समझे और समझकर आत्मसात करें. तब सत्संग व्यथा मिटाने का कार्य करेगा . इस दौरान यज्ञ मे आये प्रवचनकर्ता बंधुओं ने प्रज्ञागीतों की सरस प्रस्तुतियां देकर माहौल का सरस बना दिया. प्रारंभ में देवमाता गायत्री, पं. श्रीराम शर्मा आचार्य, भगवती देवी शर्मा का पूजन किया गया. इसके बाद महाआरती हुई. कार्यक्रम का संचालन राजीव रंजन ने किया. कार्यक्रम संयोजक पैक्स अध्यक्ष मणि सिन्हा ने बताया कि रविवार को सुबह आठ बजे से देव पूजन और गायत्री महायज्ञ हुआ. बड़ी संख्या में श्रद्धालु विश्व कल्याण की कामना के साथ यज्ञ देवता को आहुतियां प्रदान की. इसी दिन दोपहर दो से शाम पांच बजे तक कार्यकर्ता गोष्ठी और संगीतमय प्रवचन किया गया. मंगलवार यानी 22 अप्रैल को सुबह आठ बजे से गायत्री महायज्ञ और विभिन्न संस्कार कराये जायेंगे. दोपहर दो से शाम पांच बजे तक संगीतमय प्रवचन होंगे. शाम सात से रात्रि नौ बजे तक राष्ट्र जागरण दीप महायज्ञ होगा. बुधवार 23 अप्रैल को सुबह आठ बजे से गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार होंगे. गुरु दीक्षा संस्कार विशेष रूप से कराया जायेगा. नशा मुक्ति संकल्प के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी. उसके बाद शांतिकुंज से आयी टोली की विदाई होगी. मौके पर पुर्व मुखिया मो उस्मान अलि, अजय सिह, मुन्ना सिह, बबलू सिह, संजय सिह, रंजित सिह, पैक्स अध्यक्ष मणी सिन्हा, रवि रौशन, विकास सिह, बिपिन यादव, अनिल मिस्त्री, कुन्दन कुमार, किटु कुमार, रवि यादव दिलीप राम, सीताराम सिह,सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जब भी अवसर मिले, तो सत्संग का श्रवण जरूर करें : शास्त्रीजी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nawada News : स्टेट में तीसरा स्थान प्राप्त कर नवादा के खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान

नवादा कार्यालय. पश्चिमी चंपारण के बेतिया में 19 से 21 अप्रैल तक आयोजित बिहार राज्य जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए नवादा जिले की बालिका टीम गयी थी. इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपना जगह बनायी और पूरे बिहार में तृतीय स्थान प्राप्त कर नवादा जिले को गौरवानवित किया. कुल 12 खिलाड़ियों का दल में पूजा कुमारी, सुरुचि कुमारी, शगुन कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, नंदनी कुमारी, स्मृति कुमारी, रिया कुमारी, श्रेया कुमारी, आरती कुमारी, काजल कुमारी, रौशनी कुमारी, शिवानी कुमारी, वहीं, कोच के रूप में राष्ट्रीय खिलाड़ी सपना कुमारी व टीम मैनेजर कन्हैया कुमार साथ गये थे. पूरी टीम को जिले के कोच व शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार वर्मा, एनआइएस कोच संजीव कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीरज कुमार, राष्ट्रीय खिलाड़ी अमन कुमार, सुमन कुमार आदि लोग जीतकर आने पर बधाई दी. इसी प्रतियोगिता के आधार पर बिहार राज्य की जूनियर टीम तैयार होगी व राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बिहार के टीम अपना प्रदर्शन दिखायेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Nawada News : स्टेट में तीसरा स्थान प्राप्त कर नवादा के खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भीषण गर्मी से राहत पाने ककोलत जलप्रपात में उमड़े सैलानी

पहुंच रहे हैं हजारों पर्यटक प्रतिदिन, इस बार जाम से राहत फ़ोटो:- कैप्शन:- ककोलत जलप्रपात में सैलानियों की भीड़. प्रतिनिधि, गोविंदपुरबिहार में लगातार बढ़ते तापमान और चिलचिलाती गर्मी से परेशान लोग अब राहत के लिए प्राकृतिक स्थलों की ओर रुख कर रहे हैं. गोविंदपुर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध ककोलत जलप्रपात इन दिनों सैलानियों की भारी भीड़ से गुलजार है. गर्मी की छुट्टियां और सप्ताहांत मिलते ही हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं. हर दिन हजारों सैलानियों के साथ-साथ हजारों वाहन भी जलप्रपात तक पहुंच रहे हैं, लेकिन इस बार स्थिति पहले से काफी बेहतर है. प्रशासन द्वारा की गयी समुचित पार्किंग व्यवस्था और ट्रैफिक मैनेजमेंट के चलते भीषण जाम की समस्या से सैलानियों को राहत मिल रही है. जलप्रपात मार्ग पर पुलिस बल और होमगार्ड की तैनाती की गयी है, जो यातायात को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. सैलानियों की भीड़ के बीच एक बात जो सबका ध्यान खींच रही है, वह है मुख्य आकर्षण बना ‘I AM AT KAKOLAT’ सेल्फी प्वाइंट का क्षतिग्रस्त होना. यह प्वाइंट न केवल पर्यटकों के लिए एक यादगार स्थान रहा है, बल्कि सोशल मीडिया पर ककोलत की पहचान भी बना था. अब इसका क्षतिग्रस्त होना पर्यटकों के लिए निराशाजनक साबित हो रहा है. कई लोगों ने इसे जल्द मरम्मत करने की मांग की है. जलप्रपात की ठंडी धाराओं में नहाकर लोग गर्मी से राहत पा रहे हैं. परिवार के साथ पिकनिक मनाने वालों की संख्या बढ़ रही है. शिशु, युवा, बुजुर्ग सभी प्राकृतिक शीतलता का आनंद लेते नजर आ रहे हैं. भीड़ से स्थानीय दुकानदारों का पौ-बारह सैलानियों की बढ़ती भीड़ से स्थानीय दुकानदारों और व्यवसायियों को अच्छा लाभ हो रहा है. खाने-पीने के स्टॉल, खिलौनों की दुकानें, पार्किंग सेवाऐं सभी जगह ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है. हालांकि भीड़ बढ़ने से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है. प्रशासन द्वारा डस्टबिन की व्यवस्था की गयी है, लेकिन जागरूकता की कमी से कुछ स्थानों पर कूड़े के ढेर लगने लगे हैं. ककोलत में इस बार की व्यवस्था पहले की तुलना में कहीं बेहतर मानी जा रही है. पुलिस, पानी की उपलब्धता, शौचालय व्यवस्था और पार्किंग इन सभी पर प्रशासन की पकड़ मजबूत नजर आ रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भीषण गर्मी से राहत पाने ककोलत जलप्रपात में उमड़े सैलानी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top