Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: राघव चड्ढा का रोमांटिक अंदाज, परिणीति चोपड़ा के लिए बनाया खास वीडियो, फैन्स बोले- पति हो तो ऐसा

View this post on Instagram A post shared by Raghav Chadha (@raghavchadha88) Parineeti Chopra Video: परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘हंसी तो फंसी’ का मशहूर रैपिड-फायर डायलॉग ‘कैसे हैं ये सेंसेशन?’ सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. यह एक ट्रेंड बन गया है. कई सेलेब्रिटीज ने इस चैलेंज में हिस्सा लिया है और अपने-अपने वर्जन शेयर किए हैं. अब परिणीति के पति राघव चड्ढा भी इसमें शामिल हो गए हैं. राघव ने परी की कुछ अनसीन फोटोज के साथ रील बनाई है. जिसमें दोनों के शादी से लेकर हनीमून, छुट्टियों, करवा चौथ और विंबलडन तक के फोटोज हैं. कैप्शन में राघव ने लिखा, “उनका डायलॉग वायरल हो गया… हर कोई उत्साहित है. मुझे FOMO हो गया था.” फैंस इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”वाह पत्नी के लिए इतना प्यार मजा आ रहा है, यह देखकर.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”अब तक का बेस्ट है ये.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”ऐसे हसबेंड जो अपनी पत्नी के लिए रील बनाते हैं… ये सोच ही इतना प्यारा है कि मैं क्या ही बताऊं.” परिणीति और राघव ने 24 सितंबर, 2023 को राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस होटल में शादी की. शादी में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और राजनेताओं के कई जाने-माने चेहरे, साथ ही करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए. यह भी पढ़ें- Jaat के डायरेक्टर ने सनी देओल की फिल्म की धीमी ओपनिंग पर तोड़ी चुप्पी, कहा- दुर्भाग्य से ह The post Video: राघव चड्ढा का रोमांटिक अंदाज, परिणीति चोपड़ा के लिए बनाया खास वीडियो, फैन्स बोले- पति हो तो ऐसा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बॉलीवुड के इस एक्टर की 3.8 करोड़ की कार के पीछे पड़ा कुत्ता, वीडियो हो रहा है वायरल

फिल्म स्काई फोर्स से डेब्यू करने वाले एक्टर वीर पहारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वह मुंबई में अपनी रेड कलर की एस्टन मार्टिन डीबी 11 स्पोर्ट्स कार में दिख रहे हैं. वह कार को खुद ड्राइव कर रहे थे, तभी अचानक उनकी कार के पास एक कुत्ता आ गया. उनकी कार रेड बत्ती पर रुकती है और फिर वह जैसे ही सिग्नल ग्रीन होता है, वह कार चलानी की कोशिश करते हैं. उनकी गाड़ी को एक कुत्ता रोक लेता है. वह अपनी कार आगे करने की कोशिश करते हैं तो वह डॉगी भौंकने लगता है और उसका पीछा करता है. जिसके बाद एक्टर कार की स्पीड बढ़ाते हुए वहां से चले जाते हैं. इस कार की कीमत 3. 80 करोड़ रुपये है. Veer Pahariya 😎 Lekin Vo Kutta Q Piche Pad Gaya ? pic.twitter.com/Xs2O24kxe3 — POSITIVE FAN (@imashishsrrk) April 17, 2025 वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे वीर पहारिया के वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, वह कुत्ता आखिर उस कार के पीछे क्यों पड़ा है. एक अन्य यूजर ने लिखा, ये क्या है. गौरतलब है कि वीर ने अक्षय कुमार के साथ स्काई फोर्स से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म ने 182 करोड़ रुपये की टोटल कमाई की थी. मूवी में निमरत कौर और सारा अली खान भी थीं. यहां पढ़ें- Jaat: सनी देओल की फिल्म में अब नहीं दिखेगा ये सीन, बवाल मचने के बाद मेकर्स ने मांगी माफी और किया डिलीट The post बॉलीवुड के इस एक्टर की 3.8 करोड़ की कार के पीछे पड़ा कुत्ता, वीडियो हो रहा है वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सेंट्रल कांट्रैक्ट में वापसी मुश्किल, यो-यो टेस्ट में फेल हुआ धाकड़ बल्लेबाज, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट का दावा

BCCI Central Contract: हिंदुस्तानीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस समय आईपीएल 2025 में व्यस्त है. लेकिन इतनी व्यस्तता के बावजूद वह अपने जरूरी कामों में भी व्यस्त है. बीसीसीआई एक और अहम मसले पर ध्यान दे रहा है वह है सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स. इस बार खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर नए मानकों ने चयन प्रक्रिया को और पेचीदा बना दिया है. बीसीसीआई कांट्रैक्ट को जारी करने से पहले अपने खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट भी करवाता है. इस बार के टेस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना है विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन. एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि वे फिटनेस टेस्ट में पास नहीं हो सके. रेव स्पोर्ट्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट हुआ, जहां इशान का स्कोर सिर्फ 15.2 रहा, जो बीसीसीआई के न्यूनतम 16 या 16.5 के पैमाने से काफी नीचे है. इशान किशन की इस नाकामी से उनके लिए टीम इंडिया में वापसी की राह और मुश्किल हो जाएगी, क्योंकि वह पिछले साल अक्टूबर से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं स्पोर्ट्से हैं. अगर वे फिटनेस टेस्ट पास नहीं करते, तो उनके सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर होने की पूरी संभावना है. पिछले सीजन (2023–24) में इशान किशन और श्रेयस अय्यर को घरेलू क्रिकेट से दूरी बनाए रखने के चलते सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर रखा गया था. हालांकि, श्रेयस अय्यर ने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन कर हिंदुस्तान की वनडे टीम में वापसी की है और अब उन्हें नए कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया जा सकता है. वहीं, इशान किशन नवंबर 2023 से हिंदुस्तानीय टीम से बाहर हैं और अब तक वापसी नहीं कर पाए हैं. Ishan kishan with yashasvi jaiswal and rohit sharma. Image: ishan kishan/x रेव स्पोर्ट्स की तरफ से साझा किए गए एक वीडियो में एक पत्रकार ने बताया कि बीसीसीआई जल्द ही 2024–25 सत्र के लिए नए केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा करेगा. उन्होंने कहा कि यह कॉन्ट्रैक्ट पिछले सीजन में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर तय किए जाते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि आईपीएल से पहले कई खिलाड़ियों को बेंगलुरु स्थित NCA (नेशनल क्रिकेट अकादमी) में बुलाया गया था. चोटिल खिलाड़ियों जैसे जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, आवेश खान आदि को पहले चोट से ठीक होने का प्रमाण मिला, उसके बाद उन्होंने यो-यो टेस्ट दिया. बाकी खिलाड़ियों का टेस्ट पहले ही हो चुका था. इस समूह में सिर्फ इशान किशन ही एकमात्र खिलाड़ी थे जो यो-यो टेस्ट पास नहीं कर सके. यह टेस्ट हिंदुस्तानीय टीम में चयन के लिए एक महत्वपूर्ण फिटनेस मानक माना जाता है. पत्रकार ने कहा कि किशन भले ही यह टेस्ट पास कर लेते, फिर भी पिछले एक साल में स्पोर्ट्से बिना उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में आना मुश्किल था. लेकिन यो-यो टेस्ट फेल करना उनके भविष्य के चयन की संभावनाओं को और कम कर सकता है. इसके अलावा रिपोर्ट में बताया गया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे वरिष्ठ खिलाड़ी, जिन्होंने पिछली बार T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद T20I से संन्यास ले लिया था, वे A+ श्रेणी में बरकरार रहेंगे. BCCI द्वारा इस बारे में आधिकारिक घोषणा अगले कुछ दिनों में किए जाने की संभावना है. भूल जाएंगे IPL अगर देख लिया इस गेंदबाज का एक्शन, बल्लेबाज झेल न सका और हो गया बोल्ड, देखें Video BCCI ने IPL के दौरान की बड़ी कार्रवाई, इस लीग के मालिक को किया बैन, जानें क्या है मामला मार्क बाउचर ने बताया; कौन है दुनिया का बेस्ट ऑलराउंडर, कहा- जब वे फॉर्म में होते हैं तो… The post सेंट्रल कांट्रैक्ट में वापसी मुश्किल, यो-यो टेस्ट में फेल हुआ धाकड़ बल्लेबाज, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट का दावा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: हैवान प्रिंसिपल! 5 साल बच्ची को बेरहमी से पीटा, वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा

Viral Video: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है. बताया जा रहा है कि यहां एक स्कूल में पढ़ने वाली नर्सरी कक्षा की मासूम बच्ची को उसकी प्रिंसिपल ने इतनी बेरहमी से पीटा कि वह मानसिक रूप से असंतुलित हो गई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बच्ची बेहद कमजोर हालत में दिखाई दे रही है, उसका शरीर कांप रहा है और वह बेहोशी की हालत में है. यह दृश्य देखने के बाद हर किसी की आंखें नम हो गई हैं और लोग गुस्से में प्रतिक्रिया दे रहे हैं. जानकारी के अनुसार, यह घटना हापुड़ के आलमनगर गांव स्थित एक स्कूल की है, जहां लगभग 5 साल की बच्ची मानवी नर्सरी में पढ़ती थी. बताया जा रहा है कि बच्ची डर के कारण क्लासरूम में ही पेशाब कर बैठी थी. इस पर प्रिंसिपल ने अपना आपा खो दिया और बच्ची को बुरी तरह पीट दिया. पिटाई इतनी क्रूर थी कि बच्ची की मानसिक स्थिति बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई. बच्ची को तत्काल नजदीकी बहादुरगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर देख कर डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया. बच्ची के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मानवी के पिता ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. #उत्तर_प्रदेश #हापुड़ 👉🏾 नर्सरी में पढ़ने वाली 5 वर्षीय मानवी को, पड़ी ऐसी मार की जिंदगी और मौत बीच अस्पताल तड़प रही है। 👉🏾 बताया जा रहा है नर्सरी में पढ़ने वाली बच्ची प्रिंसिपल मैडम की मार के डर से क्लास में बाथररूम कर दिया था। 👉🏾 इतना… pic.twitter.com/3VHSNQ9ALq — Abhimanyu Singh Journalist (@Abhimanyu1305) April 18, 2025 इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, खासकर X (पूर्व में ट्विटर) पर इसे हजारों लोग देख चुके हैं. वीडियो पर 2500 से अधिक व्यूज और सैकड़ों प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं. लोग इस निर्ममता की कड़ी निंदा कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “ऐसी शिक्षिका को तुरंत नौकरी से बर्खास्त कर, उस पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.” दूसरे यूजर ने कहा, “बच्चों को डराकर नहीं, प्यार से पढ़ाया जाना चाहिए.” कई यूजर्स ने यह भी सवाल उठाया कि अगर किसी शिशु के साथ इतना अमानवीय व्यवहार हो सकता है, तो स्कूल सुरक्षित जगह कैसे माने जाएं? इसे भी पढ़ें: डूबने के कगार पर MS धोनी और दीपिका पादुकोण का पैसा! इस कंपनी में किया था निवेश फिलहाल इस मामले पर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन बढ़ते जन आक्रोश को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी. यह घटना न केवल शिक्षण संस्थानों में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह सोचने पर भी मजबूर करती है कि आखिर किस मानसिकता के लोग शिक्षा जैसे पवित्र पेशे में शामिल हैं. इसे भी पढ़ें: 90% हिंदुस्तान नहीं जानता, फ्रीज के बिना मुगलों ने बर्फ का इस्तेमाल कैसे किया? The post Viral Video: हैवान प्रिंसिपल! 5 साल बच्ची को बेरहमी से पीटा, वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इंस्टाग्राम पर प्यार, धर्म छुपाकर शादी का झांसा! तस्करी के लिए गर्लफ्रेंड को नेपाल ले जा रहे युवक को SSB ने दबोचा

Bihar News: बिहार के रक्सौल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एसएसबी की सतर्कता और सामाजिक संस्था ‘प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर’ की मदद से मानव तस्करी का एक गंभीर मामला समय रहते टाल दिया गया. नेपाल बॉर्डर पर गुरुवार को एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को नेपाल ले जाते हुए एक युवक को पकड़ा गया. शुक्रवार को एसएसबी ने जानकारी दी कि लड़की पश्चिम बंगाल के हावड़ा की रहने वाली है और सातवीं कक्षा की छात्रा है. उसकी इंस्टाग्राम पर 3 साल पहले एक युवक से दोस्ती हुई थी, जिसने अपना नाम ‘सोनू’ बताकर खुद को हिंदू बताया. असल में उसका नाम मोहम्मद पठान है और वह पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर का निवासी है. पहचान छुपाकर फंसाया जाल में, साथ नौकरी करने का दिखाया सपना लड़की को झांसे में लेकर युवक ने उससे शादी और नेपाल में साथ नौकरी करने का सपना दिखाया. 16 अप्रैल को लड़की को हावड़ा स्टेशन बुलाया और दोनों मिथिला एक्सप्रेस से रक्सौल पहुंचे. जब वे हिंदुस्तान-नेपाल मैत्री पुल पार करने जा रहे थे, तभी एसएसबी के जवानों को शक हुआ. पूछताछ में जब जवाब संदिग्ध लगे, तो प्रयास संस्था को बुलाया गया. काउंसलिंग में लड़की ने खुलासा किया कि युवक ने अपनी पहचान छिपाई थी और उसे परिवार को कुछ न बताने की हिदायत दी थी. लड़की की गुमशुदगी का केस हावड़ा में दर्ज एसएसबी की जांच में यह भी सामने आया कि लड़की की गुमशुदगी को लेकर हावड़ा में अपहरण का केस दर्ज है. मामले की जानकारी मिलते ही रक्सौल पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और बंगाल पुलिस से संपर्क किया जा रहा है. मानव तस्करी रोधी इकाई के इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है. एसएसबी और सामाजिक संस्थाओं की सजगता से एक मासूम लड़की तस्करी का शिकार बनने से बच गई. Also Read: बिहार के प्रशासनी स्कूलों में अब बिना आधार कार्ड के भी होगा एडमिशन, जानिए क्या है नया नियम और टाइम टेबल The post इंस्टाग्राम पर प्यार, धर्म छुपाकर शादी का झांसा! तस्करी के लिए गर्लफ्रेंड को नेपाल ले जा रहे युवक को SSB ने दबोचा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mehndi Ceremony Lehenga Designs: Mehndi Look में चाहती हैं Green Glamour- ट्राय करें ये ट्रेंडिंग ग्रीन लहंगे

Mehndi Ceremony Lehenga Designs: मेहंदी सेरेमनी हर लड़की के लिए बेहद खास होती है.  इस दिन के लिए आउटफिट चुनते समय कुछ ऐसा पहनना होता है जो न सिर्फ आरामदायक हो बल्कि फोटोज में भी बेहद खूबसूरत लगे. अगर आप भी अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए परफेक्ट लहंगे की तलाश में हैं, तो यहां हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे ट्रेंडिंग लहंगे जो ट्रेडिशनल के साथ-साथ मॉडर्न लुक भी देंगे.   Mehndi Ceremony Lehenga Designs: कौन से लहंगे हैं इस वक्त सबसे ज्यादा ट्रेंड में 1. मॉडर्न लाइम ग्रीन लहंगा | Modern Lime Green Lehenga for Mehndi Ceremony Mehndi ceremony lehenga designs लाइम ग्रीन कलर मेहंदी फंक्शन के लिए बेस्ट चॉइस है.  यह रंग न सिर्फ फ्रेशनेस को दर्शाता है बल्कि आपको मॉडर्न और यूथफुल लुक भी देता है.  हल्के मिरर वर्क या गोटा पट्टी के साथ डिजाइन किया गया यह लहंगा, आपकी लुक को और भी स्टनिंग बना देगा.  इसके साथ स्टाइलिश क्रॉप टॉप ब्लाउज और नेट दुपट्टा परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. 2. गोल्डन जरी वर्क लहंगा | Golden Zari Work Lehenga अगर आप क्लासिक और रॉयल लुक चाहती हैं तो गोल्डन ज़री वर्क वाला लहंगा ट्राय करें.  यह लहंगा ट्रेडिशनल के साथ ग्लैमरस टच भी देता है.  ब्राइट ग्रीन या पिस्ता ग्रीन कलर बेस पर गोल्डन जरी का काम बेहद एलिगेंट लगता है.  इसे आप हैवी झुमकों और मांग टीका के साथ पेयर करें. Golden zari work lehenga 3. हेवी एंब्रॉयडरी लहंगा | Heavy Embroidery Lehenga जो लड़कियां अपने मेहंदी डे पर रॉयल और ग्रैंड लुक चाहती हैं उनके लिए हेवी एंब्रॉयडरी लहंगा परफेक्ट चॉइस है. यह लहंगे फ्लोरल, पत्तियों या ट्रडिशनल मोटिफ्स वाली कढ़ाई के साथ आते हैं. डार्क या ब्राइट ग्रीन शेड्स में ये लहंगे काफी शाही दिखते हैं.  इसे सिल्वर या गोल्डन जूलरी के साथ स्टाइल करें. Also Read:Braid Hairstyle With Accessories For Elegant Look: ट्रेंडी एक्सेसरीज के साथ दें अपने लुक को नया अंदाज 4. डार्क ग्रीन डिजाइनर लहंगा | Dark Green Designer Lehenga डार्क ग्रीन कलर हमेशा से ट्रेडिशनल फंक्शन्स के लिए परफेक्ट माना गया है.  इस कलर में अगर थ्रेड वर्क, सीक्विन वर्क या मिरर वर्क के साथ कोई डिजाइनर लहंगा पहनेंगी तो आपकी लुक हर किसी का ध्यान खींचेगी. डार्क ग्रीन लहंगा को आप कंट्रास्ट दुपट्टे के साथ स्टाइल कर सकती हैं जैसे येलो या ऑरेंज. Dark green designer lehenga 5. राजस्थानी ग्रीन लहंगा | Rajasthani Green Lehenga for Mehndi Ceremony राजस्थानी लहंगों की बात ही अलग होती है. इनमें ब्राइट कलर्स, बंधेज, गोटा-पट्टी और मिरर वर्क का सुंदर मिश्रण होता है. ग्रीन कलर के राजस्थानी लहंगे मेहंदी के मौके पर पारंपरिक और खूबसूरत लुक देने का काम करते हैं. इसके साथ राजस्थानी स्टाइल की ऑक्सीडाइज्ड जूलरी बेहद प्यारी लगेगी. Mehendi Ceremony के लिए लहंगा चुनते समय अपने कम्फर्ट और स्टाइल दोनों का ध्यान रखें.  ऊपर बताए गए लहंगे न सिर्फ ट्रेंड में हैं बल्कि आपकी पर्सनैलिटी को भी खूबसूरती से उहिंदुस्ताने हैं. Also Read: 10 Beautiful Lehenga Design of Ananya Pandey: ट्रेडिशनल और ट्रेंडी लुक के लिए चुनें अनन्या पांडे के 10 बेहतरीन लहंगा डिजाइन Also Read: 5 Latest Haldi Ceremony Outfits Ideas: हल्दी सेरेमनी में स्टाइलिश और खूबसूरत दिखने के लिए चुनें ये 5 ट्रेंडी सूट्स The post Mehndi Ceremony Lehenga Designs: Mehndi Look में चाहती हैं Green Glamour- ट्राय करें ये ट्रेंडिंग ग्रीन लहंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में 100 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरी गाज, शिक्षा विभाग ने इस वजह से की सख्त कार्रवाई 

Bihar Teacher News: बिहार के वैशाली जिले में शिक्षा विभाग ने 110 शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. इन शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है, क्योंकि वे स्कूल समय पर नहीं पहुंचे थे. यह कदम शिक्षा विभाग की समयबद्धता और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है. DEO ने की सख्त कार्रवाई जिला शिक्षा पदाधिकारी वीरेंद्र नारायण ने गुरुवार को इस मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर समय पर उपस्थिति दर्ज नहीं करने पर 110 शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर शिक्षकों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. कई क्षेत्रों के शिक्षक शामिल, स्थानीय स्तर पर भी गहरी प्रतिक्रिया इस कार्रवाई में हाजीपुर, भगवानपुर, जनदाहा, देसरी, बेलसर, महुआ, गरौल, पातेपुर, लालगंज, महनार, राजापाकर, सहदेई बुजुर्ग, राघोपुर और बिदुपुर क्षेत्रों के शिक्षक शामिल हैं. इन शिक्षकों के खिलाफ की गई कार्रवाई से जिला स्तर पर कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली है, और स्थानीय अधिकारियों ने इस फैसले को एक जरूरी कदम बताया है. ये भी पढ़े: पटना में इस दिन बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, जेपी गंगा पथ के इस एरिया में नहीं चलेंगी गाड़ियां आगे की कार्रवाई के लिए चेतावनी DEO वीरेंद्र नारायण ने स्पष्ट तौर पर कहा कि यह एक चेतावनी है, और अगर इन शिक्षकों ने उचित स्पष्टीकरण नहीं दिया तो उन पर और कड़ी कार्रवाई की जा सकती है. यह कदम राज्य में प्रशासनी स्कूलों में समय की पाबंदी और शिक्षण गुणवत्ता को सुधारने के लिए उठाया गया है. The post बिहार में 100 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरी गाज, शिक्षा विभाग ने इस वजह से की सख्त कार्रवाई  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भूल जाएंगे IPL अगर देख लिया इस गेंदबाज का एक्शन, बल्लेबाज झेल न सका और हो गया बोल्ड, देखें Video

Cricket Viral Video: हिंदुस्तान में इन दिनों आईपीएल 2025 का खुमार है. क्रिकेट के प्रशंसक अपने फेवरेट खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने में व्यस्त हैं. हालांकि इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा गेंदबाज चर्चा में आ गया है, जो अपने ऐक्शन के कारण छा गया है. क्रिकेट फैंस को एक बार फिर कुछ अनोखा देखने को मिला और गेंदबाज ने अपने अजीबोगरीब बॉलिंग एक्शन से सबका ध्यान खींच लिया. जैसे ही वह गेंदबाज़ रनअप लेकर आया, उसका शरीर कुछ ऐसे अंदाज में घूमता नजर आया कि दर्शक और बल्लेबाज दोनों पलभर के लिए हैरान रह गए. उसके बॉलिंग ऐक्शन में लोगों को मुथैया मुरलीधरन, हरभजन सिंह जैसे सभी दिग्गजों का अक्स देखने को मिला.   गेंदबाज का एक्शन इतना अनोखा था कि सोशल मीडिया पर उसका वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. कई यूजर्स ने उसे ‘क्रिकेट का डांसिंग स्टार’ कहा तो कुछ ने मजाक में लिखा, “ये गेंदबाज है या कोई स्टेज परफॉर्मर?” दरअसल गेंदबाज अपने रनअप पर पहले गेंद को बाएं हाथ पर रखता है, फिर वह उछलते कूदते आगे बढ़ता है और फिर बीच में ही उसे दाएं हाथ में ले लेता है. गेंदबाज के अजीब ऐक्शन पर बल्लेबाज भी चकमा खा जाता है और गेंद सीधे विकेट ले उड़ती है.   इस अजीब ऐक्शन के बावजूद गेंदबाज ने एक कसी हुई गेंदबाजी की और स्टंप्स उखाड़ दिए. वायरल कहां का है, यह पुष्ट तो नहीं हो पाया, लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो आग की तरह वायरल है. इसे 18 अप्रैल को अपलोड किया गया था, वहीं अब तक इसे 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है. लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. आप वीडियो देखें- Right arm left hand spinner..😁 pic.twitter.com/SQIkP7TcGb — முகில் (@mukil1123) April 18, 2025 एक यूजर ने लिखा कि इसे जल्द से जल्द इंडियन टीम में होना चाहिए. This guy needs to be in the Indian Cricket Team ASAP! 🤣🤣 — Dhiren Mulani (@dhirenmulani) April 18, 2025 इस वीडियो पर एक यूजर ने गेंदबाज को मुथैया मुरलीधरन प्रो मैक्स बता दिया. muthaiya murlidharan ultra pro max! — Yash Lahoti, CFA (@lahoti_yash) April 18, 2025 एक यूजर ने लगान फिल्म के डायलॉग से जोड़ते हुए, कचरा की याद दिला दी. गेंदबाज का ऐक्शन वाकई कुछ मिलता जुलता ही लगा. Kachra phirki daal 😂 — 🕉️Cosmic Karma 🕉️ (@cosmos_being) April 18, 2025 BCCI ने IPL के दौरान की बड़ी कार्रवाई, इस लीग के मालिक को किया बैन, जानें क्या है मामला मार्क बाउचर ने बताया; कौन है दुनिया का बेस्ट ऑलराउंडर, कहा- जब वे फॉर्म में होते हैं तो… ‘बाबर जब वापसी करेंगे, तो विराट…’ बल्लेबाजी में फेल पर दावा बरकरार, अब PSL टीम के मालिक ने कही ये बात The post भूल जाएंगे IPL अगर देख लिया इस गेंदबाज का एक्शन, बल्लेबाज झेल न सका और हो गया बोल्ड, देखें Video appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सावधान! इस रूट पर चलने वाली 25 ट्रेनें कैंसिल, यात्रा से पहले देखें लिस्ट!

Railway News: यदि आप अप्रैल महीने में ट्रेन से यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको यह समाचार जरूर पढ़नी चाहिए. उत्तर पूर्व रेलवे ने गोरखपुर मंडल में तीसरी लाइन की इंटरलॉकिंग के काम के कारण कुल 25 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है. यह कैंसिलेशन 18 अप्रैल से 07 मई तक लागू रहेगा। ट्रेनों की इस लिस्ट में कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं, जैसे पुणे–गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर–यशवंतपुर एक्सप्रेस, और लोकमान्य तिलक ट. एक्सप्रेस. यहां देखिए कैंसिल हुई ट्रेनों की लिस्ट: 11037 पुणे–गोरखपुर एक्सप्रेस (18 अप्रैल और 02 मई) 11038 गोरखपुर–पुणे एक्सप्रेस (19 अप्रैल और 03 मई) 12511 गोरखपुर–कोचुवेली एक्सप्रेस** (27 अप्रैल, 01, 02, 04 मई) 15017 लोकमान्य तिलक ट.–गोरखपुर एक्सप्रेस (27 अप्रैल से 03 मई) 20103 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक ट. एक्सप्रेस (19 अप्रैल से 02 मई) 12592 सिकंदराबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस – 28 अप्रैल 2025 12597 गोरखपुर–छत्रपति शिवाजी महाराज ट. एक्सप्रेस – 22 और 29 अप्रैल 2025 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज ट.–गोरखपुर एक्सप्रेस – 23 और 30 अप्रैल 2025 15017 लोकमान्य तिलक ट.–गोरखपुर एक्सप्रेस – 27 अप्रैल से 3 मई 2025 तक प्रतिदिन 15018 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक ट. एक्सप्रेस – 27 अप्रैल से 3 मई 2025 तक प्रतिदिन 15023 गोरखपुर–यशवंतपुर एक्सप्रेस – 22 और 29 अप्रैल 2025 15024 यशवंतपुर–गोरखपुर एक्सप्रेस – 24 अप्रैल और 1 मई 2025 15029 गोरखपुर–पुणे एक्सप्रेस – 24 अप्रैल और 1 मई 2025 15030 पुणे–गोरखपुर एक्सप्रेस – 26 अप्रैल और 3 मई 2025 15045 गोरखपुर–ओखा एक्सप्रेस – 24 अप्रैल और 1 मई 2025 रेलवे द्वारा यह कदम गोरखपुर जंक्शन से गोरखपुर कैंट डिवीजन के बीच तीसरी लाइन की इंटरलॉकिंग प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उठाया गया है. यात्रा करने से पहले अपने ट्रेन के स्टेटस की जांच जरूर कर लें, ताकि यात्रा में कोई असुविधा न हो. यह भी पढ़ें.. Delhi Building Collapses: पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद में छह मंजिला इमारत गिरी, चार की मौत, कई लोग मलबे में दबे यह भी पढ़ें.. Rain Alert: बारिश फिर मचाएगा कोहराम, 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी यह भी पढ़ें.. अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी, दिल्ली के पूर्व सीएम ने किया जमकर डांस, Video The post सावधान! इस रूट पर चलने वाली 25 ट्रेनें कैंसिल, यात्रा से पहले देखें लिस्ट! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Life Tips: सुबह उठते ही ये 5 काम करें, और देखें कैसे बदलती है आपकी जिंदगी

Life Tips: हर सुबह एक नई शुरुआत होती है, और यदि आपकी सुबह सही हो, तो पूरा दिन आपकी एनर्जी और सकारात्मकता से भरा रहता है. क्या आप जानते हैं कि सफल लोग अपनी सुबह कैसे बिताते हैं? उनकी सुबह की आदतें ही उन्हें एक कदम और आगे ले जाती है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपका जीवन स्वस्थ, खुशहाल और प्रोडक्टिव बने, तो इन 5 आसान लेकिन असरदार आदतों को अपनी सुबह की दिनचर्या में जरूर शामिल करें. ये छोटी-छोटी बातें आपके जीवन में बड़े बदलाव लाएंगी, जिससे आपका हर दिन और भी बेहतर बन जाएगा. तो आइए जानते हैं कि सुबह उठते ही आपको कौन-सी 5 आदतें अपनानी चाहिए, जो आपकी जिंदगी को बेहतर बनाएगी. पानी पीना सुबह उठते ही एक से दो गिलास गुनगुना पानी पीना आपके शरीर के लिए अमृत समान होता है. यह न सिर्फ शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है और आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है. इससे आपका पाचन तंत्र ठीक रहता है और आपको दिनभर एनर्जेटिक फील करने में मदद मिलता है. मेडिटेशन या प्राणायाम 5 से 10 मिनट मेडिटेशन या प्राणायाम करने से मानसिक शांति मिलती है और स्ट्रेस लेवल कम होता है. अगर आप नियमित सुबह इसे करते हैं तो यह आपको दिनभर फोकस्ड और सकारात्मक बनाए रखता है. ये भी पढ़ें: Morning Habits: सुबह की ये आदत रोक रही है आपको सफल होने से, तुरंत बदलें ये भी पढ़ें: Astrology Morning Tips: रोज सुबह ये काम करने से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न, धन दौलत की होती है अपार वर्षा जर्नलिंग या ग्रैटिट्यूड लिखना हर सुबह 3 चीजें जरूर लिखें जिनके लिए आप आभारी हैं. यह छोटी-सी आदत आपके सोचने का नजरिया बदल सकती है. पॉजिटिव सोच के साथ आप अपने दिन की शुरुआत करेंगे, तो आप अपने जीवन में बेहतर कर पाएंगे. एक्सरसाइज या वॉक सुबह की थोड़ी सी स्ट्रेचिंग, योग या 15 मिनट की वॉक आपकी बॉडी को एक्टिव कर देती है. इससे आलस दूर होता है और बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. दिन की प्लानिंग दिन की शुरुआत में ही अगर आप टूडू लिस्ट बना लें, तो आपका पूरा दिन व्यवस्थित रहेगा. इससे काम का स्ट्रेस कम होगा और आप ज्यादा प्रोडक्टिव रहेंगे. ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: दूसरों से आगे बढ़ना है तो चुपचाप करें ये काम, फॉलो करें चाणकय की बातें ये भी पढ़ें: Vidur Niti: तरक्की चाहिए तो इन 6 आदतों से फौरन बना लें दूरी Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Life Tips: सुबह उठते ही ये 5 काम करें, और देखें कैसे बदलती है आपकी जिंदगी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top