Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: मेट्रो में फिर मचा कलेश! लड़की ने अंकल को जड़ा थप्पड़, कहा– ‘नाली का कीड़ा’

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में अब सिर्फ शानदार सर्विस ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अजीबो-गरीब वीडियो भी सुर्खियों में रहते हैं. अब एक और वीडियो सामने आया है जिसमें मेट्रो में एक लड़की और एक अधेड़ उम्र के शख्स के बीच गरमागरम बहस हो रही है. जो बाद में हाथापाई की स्थिति तक पहुंच जाती है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है. लड़की ने मारा थप्पड़, अंकल ने दी प्रतिक्रिया वीडियो की शुरुआत में मेट्रो के अंदर एक लड़की को काले चश्मे के साथ एक अधेड़ शख्स पर चीखते हुए देखा जा सकता है. थोड़ी देर में समझ आता है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही है, जिसके बाद लड़की ने शख्स को जोरदार थप्पड़ मारा. लड़की की आवाज में गुस्सा था और वह कहती है, “तेरे मुंह पर जो चांटा मारा है, उसे याद रखियो.” इस पर अंकल भी चुप नहीं रहते और वे लड़की को खरी-खोटी सुनाने लगते हैं हालांकि लड़की की तेज आवाज के आगे उनकी एक नहीं चल पाती. Kalesh b/w Uncle and A girl inside Delhi Metro (Dhoop ka Chasma ?😭) pic.twitter.com/RGUlRnf7ZG — Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 18, 2025 चश्मा और नाली के कीड़े का जिक्र अंकल को चुप नहीं देखकर वे लड़की को “मेट्रो में धूप का चश्मा लगाए फिर रही हैं” कहकर चिढ़ाते हैं, लेकिन लड़की भी पीछे नहीं हटती. वह अंकल को “नाली का कीड़ा” तक कह देती है, जिससे बहस और भी बढ़ जाती है. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते देखा जा रहा है, खासकर एक्स (Twitter) पर इसे @gharkekalesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो में दोनों के बीच की बहस को लेकर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “मैं दिल्ली मेट्रो में रोज जाता हूं, लेकिन कभी ऐसा कलेश नहीं देखा!” वहीं एक और यूजर ने लड़की की प्रतिक्रिया पर मजाक करते हुए कहा, “वाह दीदी, अंकल को नाली का कीड़ा कहा, और वो बस मेट्रो में चश्मा लगाए घूमने की बात कर रहे थे.” कुछ यूजर्स ने तो इस कलेश की तुलना पिछले वायरल कलेश से भी की, जैसे गिटार वाले का कलेश. The post Viral Video: मेट्रो में फिर मचा कलेश! लड़की ने अंकल को जड़ा थप्पड़, कहा– ‘नाली का कीड़ा’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कृपा चाहते हैं तो कैंची धाम में ये 3 काम भूलकर भी न करें

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा उन दिव्य आत्माओं में से थे, जिनकी उपस्थिति मात्र से मन शांत हो जाता था और आत्मा को गहराई से छू जाने वाला आध्यात्मिक अनुभव होता था. वे सिर्फ एक संत नहीं थे, बल्कि अपने भक्तों के लिए ईश्वर का साक्षात रूप थे. उनकी हनुमान जी के प्रति अद्भुत भक्ति ने उन्हें कई श्रद्धालुओं के लिए हनुमान का अवतार बना दिया. बाबा के विचार, शिक्षाएं और कहानियां आज भी लोगों के जीवन में मार्गदर्शक का काम करती हैं. उनका प्रमुख आश्रम उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम है, जो आज एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बन चुका है. देश-विदेश से हजारों भक्त यहां बाबा की कृपा पाने के लिए आते हैं और कई विदेशी भक्त भी उनकी कृपा पाने के लिए यहां आ चुके हैं. ऐसे में अगर आप भी कैंची धाम जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन बातों का जरूर ख्याल रखें. इन नियमों का जरूर करें पालन अगर आप कैंची धाम की यात्रा कर रहे हैं, तो यह समझना जरूरी है कि यह एक पवित्र आध्यात्मिक स्थल है, न कि घूमने-फिरने की जगह. मंदिर परिसर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी सख्ती से मना है. ऐसे में नियमों और अनुशासन का पालन करना चाहिए. बाबा नीम करोली महाराज को भक्ति और अनुशासित व्यवहार अत्यंत प्रिय था. यह भी पढ़ें- नीम करोली बाबा की कृपा चाहिए? कैंची धाम से जरूर लाएं ये चीजें, घर में भर देंगी सकारात्मक ऊर्जा यह भी पढ़ें- जब लोग आपको गलत समझने लगे, तो याद रखें नीम करोली बाबा की ये बातें मन की बातें चरणों में करें अर्पित जब भी आप कैंची धाम जाएं, तो मन में राम-राम या सीताराम का जाप करते रहें. मंदिर में प्रवेश करते समय अपने हृदय की सारी बातें बाबा नीम करोली महाराज जी के चरणों में अर्पित कर दें. वे अंतर्यामी हैं, बिना कहे ही आपकी पीड़ा समझ जाते हैं और हर दुख का हल दे देते हैं. सोशल मीडिया पर दिखावे से बचें आज के समय में कई लोग धार्मिक स्थलों को सिर्फ सोशल मीडिया कंटेंट का माध्यम बना लेते हैं, लेकिन ऐसा करना आध्यात्मिक दृष्टि से अनुचित है. कैंची धाम एक तपोभूमि है, जहां जाने का उद्देश्य आत्मा की शुद्धि और बाबा नीम करोली महाराज जी की कृपा प्राप्त करना होना चाहिए. वहां जाकर श्रद्धा और समर्पण के साथ भक्ति करें, दिखावा नहीं. यह भी पढ़ें- नीम करोली बाबा के विचार जो बदल दें आपकी सोच Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post कृपा चाहते हैं तो कैंची धाम में ये 3 काम भूलकर भी न करें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भर-भराकर गिर गया बोकारो के आंगनबाड़ी केंद्र का छत, खतरे में बोकारो के 30 नौनिहालों की जिंदगी

बोकारो, संजय मिश्रा : नावाडीह प्रखंड की काछो पंचायत के बुटवरिया गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के जर्जर भवन के बरामदे की छत का एक हिस्सा शुक्रवार को भरभराकर गिर पड़ा. घटना के समय अंदर के कमरे में 30 नन्हे-मुन्ने पढ़ रहे थे. सेविका कुंती देवी और सहायिका पोलिना देवी भी कमरे में ही मौजूद थीं. छत से मलबा गिरते ही बच्चों में अफरातफरी मच गयी. शिशु और सेविका-सहायिका कमरे से तुरंत बाहर आ गये. उनके चेहरों पर दहशत साफ देखा जा सकता था. कभी भी धवस्त हो सकता है आंगनबाड़ी केंद्र का भवन बोकारो के बुटवरिया गांव में स्थित इस आंगनबाड़ी केंद्र में 32 शिशु नामांकित हैं. बताते चलें कि केंद्र का भवन इतना जर्जर हो चुका है कि यह कभी भी ध्वस्त हो सकता है. शुक्रवार को जिस समय बरामदे का हिस्सा भरभरा कर गिरा, अगर नौनिहाल वहां स्पोर्ट्सते-कूदते होते, तो स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है. मामले में विभागीय अधिकारियों की अनदेखी सामने आयी है. असल में, कमरे की छत का प्लास्टर झड़ गया है. बारिश में छत से पानी टपकता है. दीवारें फट गयी हैं. Also Read: रिम्स निदेशक के पद से हटने के बाद डॉ राजकुमार ने स्वास्थ्य मंत्री पर ये क्या कह दिया, सियासत हुई गर्म सुपरवाइजर और सीडीपीओ को कई बार लिखा जा चुका है पत्र सेविका कुंती देवी ने नया विचार को बताया कि जर्जर भवन को लेकर आधा दर्जन से भी अधिक बार सुपरवाइजर और नावाडीह सीडीपीओ को पत्र लिख चुकी हैं. केंद्र का फोटो भी भेजा है. केंद्र की स्थिति को देखते हुए ग्रामीण भय से बच्चों को भेजना नहीं चाहते हैं. सुपरवाइजर कुंतल रानी ने कहा कि बुटवरिया आंगनबाड़ी केंद्र के भवन की स्थिति के बारे में लिखित सूचना सीडीपीओ और बीडीओ को दी गयी है. सेविका को फिलहाल किसी निजी मकान को किराये पर लेकर केंद्र चलाने को कहा गया है. इधर, डेगागढ़ा आंगनबाड़ी केंद्र के भवन की स्थिति भी जर्जर है. झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें The post भर-भराकर गिर गया बोकारो के आंगनबाड़ी केंद्र का छत, खतरे में बोकारो के 30 नौनिहालों की जिंदगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jaya Kishori Quotes: बस थोड़ा सब्र आने की देर है फिर क्या खास – क्या खाक सब पता चल जाता है

Jaya Kishori Quotes: जया किशोरी का एक कथन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है – “बस सब्र आने की देर है, क्या खास – क्या खाक, सब पता चल जाता है.” यह लाइन न सिर्फ दिल को छू जाती है बल्कि जिंदगी को समझने का नया नजरिया भी देती है.  आइए जानते हैं इस कोट का गहरा मतलब और इससे जुड़ी जीवन की सीख. Jaya Kishori Quotes: सब्र रखना है जरूरी Jaya kishori quotes: बस थोड़ा सब्र आने की देर है फिर क्या खास – क्या खाक सब पता चल जाता है जया किशोरी का यह कोट जीवन में धैर्य (सब्र) की महत्ता को दर्शाता है.  जब तक हमारे पास सब्र नहीं होता, तब तक हमें किसी चीज की असली कीमत समझ नहीं आती.  लेकिन जैसे ही हम धैर्य रखना सीख जाते हैं, हमें यह साफ नजर आने लगता है कि कौन खास है और कौन सिर्फ दिखावे वाला. Sabr ka Mahatva: धैर्य से मिलती है सही पहचान आज के समय में जहां सब कुछ जल्दी पाने की होड़ लगी है, वहां धैर्य रखना एक कला बन गया है.  जया किशोरी बताती हैं कि जीवन में अगर हम थोड़ी देर ठहर जाएं, सोचें और सब्र रखें, तो हमारे आस-पास की चीज़ें और लोग अपने आप ही असली रूप में सामने आ जाते हैं. Jaya Kishori Quotes: क्या खास और क्या खाक कैसे समझें? कई बार हमें समझ नहीं आता कि हमारी जिंदगी में कौन लोग वाकई हमारे अपने हैं और कौन बस वक्त के साथ हैं.  लेकिन समय के साथ जब हम धैर्य रखते हैं, तो खुद-ब-खुद ये फर्क साफ हो जाता है.  यही इस कोट की सबसे बड़ी सच्चाई है. जया किशोरी के विचार युवाओं के लिए एक सकारात्मक संदेश लेकर आते हैं. यह कोट सिखाता है कि जल्दबाजी में लिए गए फैसले अक्सर गलत साबित होते हैं.  लेकिन अगर हम थोड़ा सब्र रखें, तो सही और गलत, सच्चा और झूठा, खास और ख़ाक – सब कुछ साफ-साफ नजर आने लगता है. जया किशोरी का यह कोट जीवन को गहराई से समझने का अवसर देता है. “बस सब्र आने की देर है, क्या खास – क्या खाक, सब पता चल जाता है” – इस एक पंक्ति में पूरी जिंदगी की सीख छुपी है.  यह कोट हमें सिखाता है कि समय सबसे बड़ा शिक्षक है, बस सब्र रखना आना चाहिए. Also Read: Jaya Kishori | Relationship Tips: लाइफ पार्टनर बनाने से पहले अपने आप से पूछे ये सवाल Also Read: Chanakya Niti | Chanakya Family Tip: घर की बर्बादी की निशानी है ये एक लक्षण The post Jaya Kishori Quotes: बस थोड़ा सब्र आने की देर है फिर क्या खास – क्या खाक सब पता चल जाता है appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

GT vs DC: अहमदाबाद की पिच पर किसे मिलेगी मदद; बल्लेबाज या गेंदबाज! हेड टू हेड रिकॉर्ड में है किसका पलड़ा भारी

IPL 2025 GT vs DC, Pitch and Weather Report: शनिवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में आईपीएल 2025 का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस (GT) के बीच स्पोर्ट्सा जाएगा. अंक तालिका में दिल्ली इस समय 6 मैचों में 10 अंकों के साथ शीर्ष पर है, वहीं गुजरात 8 मैचों में 8 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है. दिल्ली कैपिटल्स पिछला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सुपर ओवर में जीतकर आ रही है. जबकि गुजरात लगभग एक हफ्ते पहले लखनऊ के खिलाफ मैच जीती थी. आईपीएल के 35वें मुकाबले में जब दोनों टीमें भिड़ेंगी, उससे पहले आइये जानते हैं कि इस मैदान पर पिच और मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, साथ ही जानें दोनों टीमों का अब तक आमने सामने के मैचों में रिकॉर्ड कैसा रहा है.  GT vs DC मैच से पहले का हाल दिल्ली के पिछले मैच में मिशेल स्टार्क ने डेथ ओवर्स में शानदार गेंदबाजी कर मैच का रुख पलटा. अपनी यॉर्कर्स और स्विंग के लिए मशहूर स्टार्क इस समय DC की गेंदबाजी की अगुवाई कर रहे हैं. लेकिन इस बार उन्हें GT के खतरनाक टॉप ऑर्डर से भिड़ना होगा. शुभमन गिल की क्लास, साई सुदर्शन की निरंतरता और जोस बटलर की विस्फोटक बल्लेबाजी ने गुजरात की बल्लेबाजी को मजबूती दी है. तीनों ने मिलकर लगभग हर मैच में कम से कम एक अर्धशतक जरूर लगाया है.   दूसरी ओर, मोहम्मद सिराज अच्छी लय में लौटे हैं और पावरप्ले में 10 विकेट ले चुके हैं. उनका सामना दिल्ली के युवा ओपनर्स जेक फ्रेजर-मैकगर्क और अभिषेक पोरेल से होगा, जिनके लिए यह बड़ी परीक्षा होगी. अगर जल्दी विकेट गिरते हैं तो केएल राहुल और करुण नायर जैसे अनुभवी बल्लेबाजों को पारी को संभालनी पड़ सकती हैं. अहमदाबाद की सूखी पिच पर स्पिनर बड़ा रोल निभा सकते हैं. GT के पास राशिद खान और साई किशोर का अनुभवी स्पिन अटैक है, जबकि DC की तरफ से कुलदीप यादव अगर फिट होते हैं, तो तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं. उनके साथ युवा विप्रज निगम ने भी अच्छी गेंदबाजी की है. हालांकि कुलदीप की फिटनेस को लेकर अभी भी संशय है, जिन्हें पिछले मैच में चोट लगी थी.  GT vs DC Head to Head Record: गुजरात बनाम दिल्ली आमने-सामने रिकॉर्ड दोनों टीमों के बीच अब तक कुल मैच 5 मैच स्पोर्ट्से गए हैं. जिसमें से 2 मैच गुजरात टाइटंस ने जीते हैं, जबिक दिल्ली कैपिटल्स के हाथ तीन मैचों में जीत आई है. एक मैच के आंकड़े से फर्क तो पड़ता है, लेकिन दिल्ली के पास इस सीजन का अब तक बेहतरीन प्रदर्शन के साथ उसके कप्तान अक्षर पटेल का होना भी राजधानी फ्रेंचाइजी का पलड़ा भारी बनाता है.  GT vs DC Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल के अब तक कुल 39 मैच स्पोर्ट्से गए हैं, जिनमें से 18 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की, जबकि 20 मैचों में दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की. एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला. इस मैदान पर सबसे उच्चतम स्कोर 2025 में पंजाब किंग्स द्वारा गुजरात टाइटंस के खिलाफ 243/5 का था, जबकि सबसे कम स्कोर 2024 में गुजरात टाइटंस द्वारा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 89 ऑल आउट था. दुनिया के सबसे बड़े मैदान पर पहले पारी में औसत स्कोर 172 रन रहता है. अहमदाबाद की पिच आमतौर पर तेज और बाउंसी रही है, लेकिन इस सीजन के दोपहर के मैचों में यह धीमी रही है. शुरुआत में थोड़ा टिककर स्पोर्ट्सने वाले बल्लेबाज बाद में तेजी से रन बना सकते हैं. स्पिनर्स और स्लोअर गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. चूंकि मैच दोपहर 3:30 बजे से है, इसलिए ओस की भूमिका नहीं होगी. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का विकल्प चुन सकती है.  GT vs DC Weather Report: अहमदाबाद मौसम रिपोर्ट अहमदाबाद में गर्म और शुष्क दोपहर रहने की उम्मीद है, तापमान 33°C से 41°C के बीच रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन गर्मी खिलाड़ियों की फिटनेस की परीक्षा ले सकती है, खासकर दूसरी पारी में. GT vs DC दोनों टीमों का स्क्वाड दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, करुण नायर, समीर रिज़वी, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आशुतोष शर्मा, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, डोनोवन फरेरा, ट्रिस्टन स्टब्स, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, मनवंत कुमार, विप्रज निगम, अजय मंडल, दर्शन नालकंडे, मुकेश कुमार, मोहित शर्मा, टी नटराजन, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव. गुजरात टाइटंस: बी साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, अनुज रावत, माहीपाल लोमरोर, अरशद खान, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएट्ज़ी, मानव सूथार, कुमार कुशाग्र, गुर्नूर बरार, करीम जनत. मार्क बाउचर ने बताया; कौन है दुनिया का बेस्ट ऑलराउंडर, कहा- जब वे फॉर्म में होते हैं तो… ‘बाबर जब वापसी करेंगे, तो विराट…’ बल्लेबाजी में फेल पर दावा बरकरार, अब PSL टीम के मालिक ने कही ये बात RCB के 10 बल्लेबाजोंं से ज्यादा अकेले बनाए रन, ऑलराउंडर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, झटके मैच के सारे अवार्ड The post GT vs DC: अहमदाबाद की पिच पर किसे मिलेगी मदद; बल्लेबाज या गेंदबाज! हेड टू हेड रिकॉर्ड में है किसका पलड़ा भारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज 19 अप्रैल 2025 के लिए क्वॉर्डल के हिंट्स और आंसर्स यहां देखें

अगर आप रोज Word Games स्पोर्ट्सते हैं और अपना दिमाग तेज करना चाहते हैं, तो Quordle आपके लिए परफेक्ट है! वर्डल से एक कदम आगे, इसमें आपको एक साथ चार शब्द ढूंढने होते हैं – और वो भी सिर्फ 9 कोशिशों में. आज यानी 19 अप्रैल 2025 के लिए Quordle के उत्तर, संकेत (hints), और आसान गेमिंग टिप्स नीचे दिए गए हैं. Quordle Hints Today (संकेत) आज के क्वॉर्डल शब्दों के लिए हमारे संकेत इस प्रकार हैं: संकेत 1: शब्द 1 G से शुरू होता है, 2 L से, 3 R से और 4 E से संकेत 2: शब्द का अंत – 1: E, 2: H, 3: Y, 4: T संकेत 3: शब्द 1 – रैंक, गुणवत्ता, प्रवीणता या मूल्य का एक विशेष स्तर संकेत 4: शब्द 2 – चेहरे और शरीर की सहज आवाजें और हरकतें करें जो जीवंत मनोरंजन और कभी-कभी उपहास की सहज अभिव्यक्तियां हैं संकेत 5: शब्द 3 – (मौसम, अवधि या क्षेत्र का) जिसमें काफी बारिश हो या हो संकेत 6: शब्द 4 – विजयी उल्लास या उल्लास महसूस करें या दिखाएं. यह भी पढ़ें: PUBG Mobile 3.7 अपडेट: गोल्डन डायनेस्टी मोड के साथ गेम में आया नया रोमांच, यहां से करें डाउनलोड यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने Quordle Answers 19 April 2025 (उत्तर) स्पॉयलर अलर्ट! नीचे दिए गए हैं आज के चारों सही शब्द: 19 अप्रैल को डेली क्वॉर्डल क्लासिक 1181 उत्तर क्या है?यदि उपरोक्त संकेत आपकी मदद नहीं करते हैं, तो 19 अप्रैल, 2024 को जारी क्वॉर्डल 1181 का उत्तर नीचे देखा जा सकता है: GRADELAUGHRAINYEXULT Quordle कैसे स्पोर्ट्सें? जानिए आसान तरीका https://www.quordle.com वेबसाइट पर जाएं कुल 9 प्रयासों में 4 अंग्रेजी शब्दों को पहचानना होता है हर बार जब आप कोई शब्द डालते हैं, गेम आपको बताता है कि कौन सा अक्षर सही है और कहां होना चाहिए. टेक्नोलॉजी की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें टेक टिप्स की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें The post आज 19 अप्रैल 2025 के लिए क्वॉर्डल के हिंट्स और आंसर्स यहां देखें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UP Board Result 2025 Date: खत्म होगा 54 लाख छात्रों का इंतजार, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द

UP Board Result 2025 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. यूपी बोर्ड ने 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी करने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी है. प्रशासन के मंजूरी के बाद बोर्ड का रिजल्ट जारी हो जाएगा. बता दें कि राज्य के 54 लाख से ज्यादा छात्रों को बोर्ड रिजल्ट का इंतजार है. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी हो सकता है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से यूपी बोर्ड 2025 कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर देगा. हालांकि आधिकारिक अपडेट आना अभी बाकी है. यूपी बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर आएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकते हैं. UP Board Result 2025 ऐसे करें चेक रिजल्ट चेक करने के विए यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं. वेबसाइट पर Results सेक्शन पर जाएं. 10वीं वाले हाईस्कूल रिजल्ट और 12वीं वाले इंटर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें. अब छात्र अपना रोल नंबर डालें. सब्मिट करने पर रिजल्ट और मार्कशीट सामने आ जाएगी. मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट के बटन पर क्लिक मार्कशीट डाउनलोड कर लें. UP Board Previous Year Result 2025: पिछले 6 साल का रिजल्ट कैसा था? वर्ष कक्षा 10 पास प्रतिशत कक्षा 12 पास प्रतिशत 2024 89.55% 82.60% 2023 89.78% 75.52% 2022 88.18% 85.33% 2021 99.53% 97.47% 2020 83.31% 74.00% 2019 80.07% 70.16% UP Board Result 2025: कब आएगा था पिछले साल रिजल्ट? साल 2024 में 24 अप्रैल को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ आया था. वहीं, 2023 में 25 मई को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का रिजल्ट आया था. 2022 की बात करें तो 29 अप्रैल को यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं दोनों कक्षाओं का रिजल्ट आया था. ये भी पढ़ें: UP Board Result 2025 LIVE Update: आज जारी हो सकता है यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, सबसे पहले यहां देखें The post UP Board Result 2025 Date: खत्म होगा 54 लाख छात्रों का इंतजार, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mango Mastani Recipe: गर्मी में राहत की रानी है ये मैंगो मस्तानी, चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे!

Mango Mastani Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही आम की मिठास हर किसी के मन मोहक लगती  है. ऐसे में इस गर्मी आप आम से बनी मैंगो मस्तानी की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. यह ठंडी, मलाईदार और स्वाद से भरपूर ड्रिंक है. मैंगो मस्तानी बनाना न सिर्फ आसान है, बल्कि यह स्वाद में इतनी शानदार होती है कि एक बार चखने के बाद आप बार-बार इसे बनाना चाहेंगे. ये मस्तानी रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक की फेवरेट बन जाती है. तो चलिए, आज हम आपको बताने जा रहे हैं मैंगो मस्तानी बनाने की रेसिपी, जिसे आप बिना ज्यादा समय लिए घर पर कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं.  मैंगो मस्तानी रेसिपी बनाने के लिए सामग्री  पके आम– 2 (छिले और कटे हुए) दूध– 1 कप (उबला हुआ) वनीला आइसक्रीम– 2-3 बड़े  चीनी– 2-3 चम्मच (स्वादानुसार) बर्फ के टुकड़े– 4 से 5 कटे हुए ड्राई फ्रूट्स– बादाम, पिस्ता, काजू चेरी या टूटी-फ्रूटी– सजाने के लिए  यह भी पढ़ें: Dal Makhani Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी, लोग पूछेंगे कहां से किया ऑर्डर मैंगो मस्तानी रेसिपी बनाने की विधि  सबसे पहले आम के टुकड़े, ठंडा दूध, चीनी और बर्फ को मिक्सर में डालें. इन सबको अच्छे से ब्लेंड करें जब तक स्मूद शेक न बन जाए.  अब एक गिलास लें, उसमें तैयार मिक्सर वाला मैंगो शेक डालें.  इसके बाद आप गिलास के ऊपर से 2 चम्मच वनीला आइसक्रीम रखें. अब कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, चेरी या टूटी-फ्रूटी और थोड़ा सा बर्फ के टुकड़े को डालकर सजाएं.  अब इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें और गर्मी को कहें बाय-बाय.  यह भी पढ़ें: Chhach Recipe: गर्मी को कहें बाय-बाय, शरीर को हाइड्रेट और कूल रखने के लिए बनाए ये सुपरड्रिंक  The post Mango Mastani Recipe: गर्मी में राहत की रानी है ये मैंगो मस्तानी, चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vidur Niti: तरक्की चाहिए तो इन 6 आदतों से फौरन बना लें दूरी

Vidur Niti: महाहिंदुस्तान में विदुर वह प्रकाश हैं, जो सत्य, धर्म और विवेक की राह दिखाते हैं, दासीपुत्र होने के बावजूद उन्होंने अपने ज्ञान, नीतियों और धर्मपरायणता से हस्तिनापुर में एक अमिट स्थान बनाया. विदुर ने न कभी सत्ता से डर खाया, न ही संबंधों के कारण सच्चाई से समझौता किया. वे नीति के ज्ञाता ही नहीं, धर्म के सजग प्रहरी भी थे. विदुर नीति आज भी जीवन की कठिन परिस्थितियों में मार्गदर्शन करती है. वे सिखाते हैं कि जब चारों ओर अंधकार हो तब भी अगर विवेक और धर्म हमारे भीतर जीवित हों, तो हम सच्चा मार्ग चुन सकते हैं. इसके अलावा, विदुर नीति में बताया गया है कि जो व्यक्ति अपने जीवन में उन्नति और ऐश्वर्य पाने की लालसा रखता है उसे इन 6 दुर्गुणों का त्याग कर देना चाहिए. महात्मा विदुर के अनुसार, जो व्यक्ति अपने जीवन में उन्नति और ऐश्वर्य चाहता है, उसे नींद का त्याग करना चाहिए, क्योंकि केवल परिश्रम और जागरूकता से ही सफलता के शिखर तक पहुंचा जा सकता है. विदुर नीति के अनुसार, तंद्रा यानी थकान या ऊंघने की अवस्था में नहीं पड़ना चाहिए, क्योंकि यह मनुष्य की बुद्धि, कार्यक्षमता और आत्मविकास में बाधा बनती है. जिंदगी में सतर्क और जागरूक रहना ही सफलता का मार्ग है. यह भी पढ़ें- Vidur Niti: अंधकार के हैं ये चार दीपक, मन में छिपे डर को मिटाने में करेंगे मदद यह भी पढ़ें- अज्ञानता नहीं ये 3 दोष हैं असली विनाश के कारण, विदुर की चेतावनी विदुर नीति के मुताबिक किसी चीज का डर आपको जिंदगी में आगे बढ़ने से रोकती है. ऐसे में व्यक्ति को डर कर कोई काम नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह व्यक्ति की काबिलियत को कम करने का काम करती है. कहा जाता है कि इंसान को गुस्सा नहीं करना चाहिए, क्योंकि गुस्से में इंसान सिर्फ अपना ही नुकसान करता है. विदुर नीति में बताया गया है कि उन्नति और ऐश्वर्य की प्राप्ति में इंसान का गुस्सैल स्वभाव बाधा पैदा करने का काम करती है. विदुर नीति में कहा गया है कि आलसी व्यक्ति न तो अपने लिए कुछ कर पाता है और न ही दूसरों के लिए उपयोगी बनता है. उसका जीवन निरर्थक हो जाता है, क्योंकि सफलता सदैव कर्मशील और जागरूक लोगों को ही मिलती है. विदुर नीति में के मुताबिक, जो काम जल्दी होने वाले होते हैं उस काम को करने में ज्यादा समय नहीं लगाना चाहिए. ऐसी स्थिति में व्यक्ति कभी उन्नति नहीं कर पाता है. यह भी पढ़ें- Vidur Niti: ना धन, ना ताकत… सिर्फ ये दो गुण और मिल जाता है स्वर्ग से ऊंचा स्थान Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Vidur Niti: तरक्की चाहिए तो इन 6 आदतों से फौरन बना लें दूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मार्क बाउचर ने बताया; कौन है दुनिया का बेस्ट ऑलराउंडर, कहा- जब वे फॉर्म में होते हैं तो…

IPL 2025: विल जैक्स और हार्दिक पंड्या के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियंस (MI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में अपनी तीसरी जीत हासिल की. गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को चार विकेट से हराया. MI के कप्तान हार्दिक पंड्या ने एक छोटा लेकिन असरदार कैमियो स्पोर्ट्सा, जिसमें उन्होंने सिर्फ 9 गेंदों में 21 रन बनाए और लक्ष्य को रन-ए-बॉल तक ला दिया. हालांकि वह सिर्फ 1 रन बाकी रहने पर आउट हो गए. गेंदबाजी में उन्होंने अपने 4 ओवर में 42 रन देकर 1 विकेट भी लिया. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज मार्क बाउचर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के ऑलराउंड प्रदर्शन से काफी प्रभावित दिखे. खासकर मिडल ओवर्स में उनकी गेंदबाजी से.  बाउचर का मानना है कि गेंदबाजी में मिली सफलता हार्दिक को आत्मविश्वास दे रही है. बाउचर ने एक्सपर्ट के रूप में बात करते हुए कहा, “हार्दिक पंड्या दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक हैं. जब वह फॉर्म में होते हैं, तो टीम ज्यादातर मुकाबले जीतती है. मुझे गेंद के साथ उनकी नई भूमिका बहुत पसंद आई — वह सिर्फ पावरप्ले में नहीं बल्कि मुश्किल मिडल ओवर्स यानी ‘अग्ली ओवर्स’ में भी गेंदबाजी कर रहे हैं. और वहां भी विकेट ले रहे हैं. इससे उन्हें आत्मविश्वास मिल रहा है और यही आत्मविश्वास उनकी बल्लेबाजी में भी झलक रहा है, जहां वह आकर मैच फिनिश कर रहे हैं.”  बाउचर ने विल जैक्स की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि विल जैक्स एक असली ऑलराउंडर हैं, जो दबाव में थे लेकिन अब अपनी असली क्षमता दिखा रहे हैं. उन्हें जैक्स की गेंदबाजी ने खासा प्रभावित किया और माना कि इससे उनकी बल्लेबाजी को भी आत्मविश्वास मिलेगा. बाउचर ने कहा, “विल जैक्स पर शुरू में काफी दबाव था और वह वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए जैसे वो चाहते थे. लेकिन वह शानदार खिलाड़ी हैं — वह एक सच्चे ऑलराउंडर हैं, सिर्फ पार्ट-टाइम स्पिनर नहीं. उन्होंने आज शानदार गेंदबाजी की और कुछ अहम विकेट भी लिए. इससे उनकी बल्लेबाजी में भी आत्मविश्वास आया होगा, उन्हें यह एहसास हुआ होगा कि उन्होंने टीम के लिए योगदान दिया है. अब जब उन्होंने लय पकड़ ली है, तो इसमें कोई शक नहीं कि वो बाकी टूर्नामेंट में भी शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं, जैसे उन्होंने अन्य फ्रेंचाइजी और इंग्लैंड के लिए किया है.” 163 रनों का पीछा करते हुए MI ने 18.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. जैक्स ने बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया. उन्होंने 26 गेंदों में 36 रन बनाए और पहले पारी में ईशान किशन और खतरनाक ट्रैविस हेड को आउट कर एसआरएच की रफ्तार पर लगाम लगाई. एसआरएच के खिलाफ इस सीजन में तीसरी जीत हासिल करने के बाद मुंबई ने आत्मविश्वास हासिल किया होगा. लगातार दो जीत के बाद उसका सामना अब रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स से होना है. आईपीएल के एल क्लासिको में यह दोनों टीमें इस सीजन दोबारा भिड़ेंगी.  ‘बाबर जब वापसी करेंगे, तो विराट…’ बल्लेबाजी में फेल पर दावा बरकरार, अब PSL टीम के मालिक ने कही ये बात RCB के 10 बल्लेबाजोंं से ज्यादा अकेले बनाए रन, ऑलराउंडर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, झटके मैच के सारे अवार्ड रजत पाटीदार ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ मचाया तहलका, विराट कोहली के क्लब में मारी एंट्री The post मार्क बाउचर ने बताया; कौन है दुनिया का बेस्ट ऑलराउंडर, कहा- जब वे फॉर्म में होते हैं तो… appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top