Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga News: माधोपुर में दो घरों से 15 हजार कैश सहित तीन मोबाइल की चोरी

Darbhanga News: सदर. मब्बी थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में बुधवार की देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया. जानकारी के अनुसार बुधवार की रात चोरों ने रामनाथ मंडल के घर में दीवार फांदकर घुस गये. कमरे में रखे दो मोबाइल फोन की चोरी कर ली. उस समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे. दूसरी ओर बगल के राजू ठाकुर के घर भी चोरों ने धावा बोला. वहां घर में घुसे और एक मोबाइल फोन तथा पैंट की जेब में रखा पर्स चुरा ले गए. पर्स में 15 हजार नकद थे. सुबह सामान बिखरा देख परिवार के लोगों को वारदात का पता चला. दोनों पीड़ित परिवारों ने इसकी सूचना मब्बी थाना को दी. सूचना पाकर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे. मामले की जांच की. उन्होंने पीड़ित परिवारों से बातचीत कर चोरी की जानकारी ली. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की. थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच की जा रही है. गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है. चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga News: माधोपुर में दो घरों से 15 हजार कैश सहित तीन मोबाइल की चोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muzaffarpur news : अनियंत्रित ट्रक ने कई दुकानों को किया क्षतिग्रस्त, फिर पोल से टकराया

प्रतिनिधि, मड़वन करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी चौक पर बुधवार की देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने कई दुकानों में घुस गया, जिससे दुकान का काउंटर, एस्बेस्टस, व खंभे आदि क्षतिग्रस्त हो गये़ घटना के बाद चौक पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही़ वहीं दुकान के पास सोया एक युवक बाल-बाल बच गया़ बताया गया कि पकड़ी चौक पर बालू, गिट्टी, पान दुकान, जनरल स्टोर, स्टेशनरी आदि की दुकानें है़ं दुकान के पीछे घर भी है़ इसी दौरान देर रात एक 18 चक्का ट्रक भगवानपुर से रेवा की ओर जा रहा था़ इसी क्रम में अनियंत्रित होकर दुकानों में घुस गया, जिससे दर्जन भर दुकानें क्षतिग्रस्त हो गयी़ं दुकान के बाहर एक व्यक्ति सोया हुआ था, जो ट्रक के एक दुकान में घुसते ही तेज आवाज के कारण भाग निकला़ इसी दौरान जोरदार आवाज के साथ कई दुकानाें को तोड़ते हुए ट्रक पोल से टकरा रुक गया़ इसके बाद अफरातफरी मच गयी़ वहीं लोग घर से बाहर निकले तो घटना का पता चला़ हालांकि इस दौरान जान-माल काे कोई नुकसान नहीं हुआ है़ इस दौरान ट्रक का चालक फरार हो गया, जबकि खलासी को पकड़कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया़ ट्रक को जब्त कर लिया गया़ थानाध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि चालक मौके से फरार हो गया है़ खलासी कब्जे में है़ वह पटना जिले का रहनेवाला है़ किसी ओर से आवेदन नहीं दिया गया है़ आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी़ डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Muzaffarpur news : अनियंत्रित ट्रक ने कई दुकानों को किया क्षतिग्रस्त, फिर पोल से टकराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga News: भोला कुमार राम हत्या मामले में आया नाटकीय मोड़, न्यायालय में पहुंचा किशोर

Darbhanga News: दरभंगा. मब्बी थाना क्षेत्र के सिमरा नेहालपुर गांव के भोला कुमार राम हत्या मामले में गुरुवार को नाटकीय मोड़ आ गया है. मब्बी थाना में दर्ज प्राथमिकी के सूचक धीरज कुमार कथित तौर पर मृत घोषित भाई भोला कुमार राम को साथ लेकर विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी की अदालत में पहुंचा. अदालत को दिये आवेदन में कहा है कि उसका भाई भोला कुमार राम जिन्दा है, जिसे पुलिस ने मृत घोषित कर दिया था. सूचक ने कहा है कि 28 फरवरी 2025 को पुलिस ने उसे फोन कर डीएमसीएच बुलाया और चेहरा विकृत अज्ञात शव की उससे जबरन पहचान करायी तथा एक मार्च 25 को शव सिपूर्द कर दिया. शव की आयु 20-25 वर्ष थी. जबकि सूचक के भाई की उम्र 16-17 वर्ष है. सूचक ने अपने आवेदन में अंकित किया है कि उसके मोबाइल पर ह्वाट्सएप कॉल आया कि तुम्हारा भाई नेपाल में है. उक्त पता नेपाल के इण्डस्ट्रीज मिर्चइया कटारी चौक गया तो भाई भोला जीवित मिला. भाइ ने बताया कि 2-3 अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया. उसे एक कमरे में बंद कर रखता था. स्पेशल पीपी संजीव कुमार कुंवर ने सूचक के आवेदन की प्रति प्राप्त कर कांड के अनुसंधानक को सूचित किया है. अनुसंधानक ने कथित मृतक भोला राम को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया तथा न्यायालय से जीवित भोला का बीएन एसएस की धारा 183 के तहत बयान अंकित करने का अनुरोध किया. स्पेशल जज शैलेंद्र कुमार ने 183 बीएन एस एस के तहत बयान दर्ज करने के लिए सीजेएम को निर्देशित किया, जहां उसका बयान दर्ज किया गया. अदालत ने भोला को उचित पहचान पर उसके माता पिता को सौंप देने का आदेश दिया है. मामले में को लेकर लोगों के बीच तरह- तरह की चर्चा है. विदित हो कि भोला कुमार राम की हत्या के आरोप में राहुल कुमार काराधीन है. राज्य कोष से कथित मृतक की हत्या के मुआवजे के तौर पर परिजन को 04 लाख 25 हजार रुपये भुगतान किये जा चुके हैं. अब इस पैसे का क्या होगा, इसे लेकर अदालत परिसर में चर्चा रही. नाबालिग लड़के को मृत मानकर किया जा चुका है अंतिम संस्कार नाबालिग लड़के आठ फरवरी से लापता था. वह कादिराबाद काम पर गया. इसके बाद वापस नहीं लौटा. इस संबंध में मब्बी थाना में 10 फरवरी को सनहा दर्ज किया गया. 28 फरवरी को पुलिस ने फोन पर परिजन को बताया कि अज्ञात शव मिला है. शिनाख्त के लिए डीएमसीएच बुलाया. शव का चेहरा क्षतिग्रस्त व फूला हुआ था. उनलोगों ने पुलिस को कहा कि शव का डीएनए टेस्ट कराइये. धीरज के अनुसार पुलिस के दवाब उसने शव की पहचान भाई के रूप में कर ली थी और शव का दाह संस्कार कर दिया. शव के साथ स्थानीय लोगों ने किया था प्रदर्शन घटना के बाद स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हो गये थे. लोगों ने शव को कादिराबाद में सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया था. परिजनों का कहना था कि फोन करकर 50 हजार फिरौती की मांग की गयी थी. पांच हजार रुपये भेज भी दिया था. रेलवे ट्रैक पर गंभीर स्थिति में मिला था एक लड़का जिस शव की पहचान भोला के तौर पर की गयी उसे काफी गंभीर स्थिति में दोनार-अललपट्टी रेलवे ट्रैक के निकट से बरामद किया गया था. उसकी डीएमसीएच में मौत हो गयी थी. माना गया था कि उसकी हत्या की गयी है. एसएसपी ने मब्बी थानाध्यक्ष को कर दिया था निलंबित इस मामले में एसएसपी ने मब्बी थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया था. कहा गया था कि थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी. उन पर कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप था. जिसकी लाश थी, वह कौन था पुलिस को अब कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर काम करना होगा. यह भी पता लगाना होगा कि जिसे मृत घोषित किया गया, आखिर व कौन था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga News: भोला कुमार राम हत्या मामले में आया नाटकीय मोड़, न्यायालय में पहुंचा किशोर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्लास्टिक दाना तैयार होने के प्रोसेस को देख विभागीय निदेशक गदगद

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जलशक्ति मंत्रालय हिंदुस्तान प्रशासन के निदेशक ने प्लास्टिक दाना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया निरीक्षण – स्वच्छ हिंदुस्तान मिशन ग्रामीण के तहत किये जा रहे कार्यों के अवलोकन के लिये दिल्ली से पहुंची टीम छातापुर. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जलशक्ति मंत्रालय हिंदुस्तान प्रशासन के निदेशक करनजीत सिंह बुधवार की शाम छातापुर पहुंचे. रामपुर स्थित प्लास्टिक दाना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का निरीक्षण के लिए पहुंचे निदेशक के साथ मंत्रालय के क्षेत्र सलाहकार रूसी सिंह, एलएसबीए के जिला समन्वयक सुमन कुमारी व प्लांट के निदेशक वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे. विभाग के निदेशक ने प्लांट में तैयार होते प्लास्टिक के दानों को नजदीक से देखा और खुशी व्यक्त की. इस दौरान प्लांट के निदेशक से मैन्युफैक्चरिंग के संदर्भ में सभी पहलुओं से अवगत हुए. प्लांट की बारीकी से निरीक्षण करने के क्रम में उन्होंने प्लास्टिक कचरा के संग्रहण एवं तैयार दाना की मार्केटिंग के बारे में भी जानकारी ली. निरीक्षण के लिए पहुंचे निदेशक एवं क्षेत्र सलाहकार सहित सभी अधिकारियों का प्लांट के निदेशक द्वारा फूलमाला, शॉल व बुके से स्वागत किया गया. जिला समन्वयक सोनम कुमारी ने बताया कि स्वच्छ हिंदुस्तान मिशन ग्रामीण द्वितीय चरण अंतर्गत किये जा रहे कार्यों का अवलोकन के लिए विभागीय निदेशक की टीम दिल्ली से दो दिवसीय दौरे पर सुपौल पहुंची थी. टीम ने प्लास्टिक दाना मैन्युफैक्चरिंग के पूरे प्रोसेस को देखा कि यह यूनिट कैसे काम कर रही है. प्लास्टिक का कचरा डब्लूपीयू से पीडब्लूएमयू के बाद यूनिट तक कैसे पहुंच रहा है. फिर प्राइवेट स्टार्टअप जो शुरू हुआ, उससे कैसे जुड़ हुआ है, इसका उन्होंने पूरा अध्ययन किया. उन्होंने बताया है कि इस यूनिट का वे आगे भी फीडबैक लेते रहेंगे. जिला समन्वयक ने बताया कि टीम द्वारा मॉडल विलेज का निरीक्षण किया गया. जिसके बाद अमहा पंचायत में स्थापित गोवर्धन प्लांट तथा पिपरा में स्थापित पीडब्लूएमयू का भी निरीक्षण किया गया है. प्लांट के निदेशक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्लास्टिक दाना तैयार होने के प्रोसेस को देख विभागीय निदेशक बेहद खुश नजर आये. उन्होंने आने वाले दिनों में और भी यूनिट खोलने के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया है. इससे पूर्व बीते 13 फरवरी को डीएम कौशल कुमार ने भी प्लांट का निरीक्षण कर प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया था. जिसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय हिंदुस्तान प्रशासन से ऋण उपलब्ध कराई गई है. बताया कि फिलहाल सुपौल जिला क्षेत्र को प्लास्टिक कचरा से मुक्त रखना उनका पहला उद्देश्य है. उद्देश्य को पूरा करने में जिला प्रशासन से अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो रहा है. मौके पर रूपेश राणा, गणेश कुमार, राजेंद्र मंगरदैता, विपिन उपरोझिया, देवचंद भींडवार, सुभाष विराजी, अरुण कुसियैत मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्लास्टिक दाना तैयार होने के प्रोसेस को देख विभागीय निदेशक गदगद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पहली कक्षा में 22 तक चलेगा नामांकन अभियान

गोगरी. राज्य के प्रशासनी विद्यालयों में पहली कक्षा में नामांकन को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. नामांकन अभियान की तिथि को विस्तारित की गयी है. अब पहली कक्षा में 22 अप्रैल तक नामांकन चलेगा. पहले 15 अप्रैल तक नामांकन की तिथि निर्धारित थी. कन्या मध्य विद्यालय जमालपुर के प्रधानाध्यापक रुस्तम अली ने बताया कि साढ़े पांच से छह वर्ष तक के बच्चों का पहली कक्षा में नामांकन सुनिश्चित करना है. अभियान का मुख्य उद्देश्य एक भी बच्चा नामांकन से वंचित नहीं रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पहली कक्षा में 22 तक चलेगा नामांकन अभियान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

65.63 लाख की लागत से निर्मित सड़क और छठ घाट का जिप अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

खगड़िया. जिले में विकास कार्यों को गति देते हुए जिला परिषद अध्यक्ष सह जिला परिषद अध्यक्ष संघ की प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने गुरुवार को अलौली प्रखंड के सिमराहा पंचायत में 65.63 लाख रुपये की लागत से निर्मित चार सड़कों और एक छठ घाट का उद्घाटन किया. जिप अध्यक्ष ने सिमराहा पंचायत के मुजौना वार्ड 10 में पटेल राय खेत से रंजीत राय खेत तक 14.07 लाख रुपये की लागत से निर्मित पीसीसी सड़क, छोटी सिमराहा गांव वार्ड 7 में मुख्य सड़क से परीक्षण महतों घर तक 14.11 लाख रुपये की लागत से सड़क मरम्मती कार्य, छोटी सिमराहा वार्ड 7 में रामेश्वर महतो घर से राम लखन महतो डेरा तक 12.40 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क, हरिपुर पंचायत में आरओबी से नंदलाल महतो घर तक 14.10 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क और रौन पंचायत वार्ड 1 में 11.30 लाख रुपये की लागत से निर्मित छठ घाट का जनता को समर्पित किया. जिप अध्यक्ष ने बताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी. विशेष रूप से छठ घाट निर्माण से स्थानीय स्त्रीएं अब आसानी से छठ पर्व कर सकेंगी. उन्होंने कहा कि जिले भर में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है और जल्द ही जिले में कोई कच्ची सड़क नहीं बचेगी. कार्यक्रम में जिला पार्षद सत्यनारायण पासवान, रोहित पासवान, चंदन कुमार, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष मिथिलेश यादव, सुनील चौरसिया,जिप प्रतिनिधि गौरव कुमार,शुभम कुमार, रौन मुखिया राम इकबाल, पैक्स अध्यक्ष रविन्द्र यादव ,अमिष अमोल आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 65.63 लाख की लागत से निर्मित सड़क और छठ घाट का जिप अध्यक्ष ने किया उद्घाटन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhirendra Shastri Video: पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने शिखर धवन को किया बोल्ड, बल्ले से चौके-छक्के की बरसात, देखें वीडियो

Dhirendra Shastri Video: टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बाद अब ‘गब्बर’ शिखर धवन ने भी बागेश्वर धाम का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ क्रिकेट भी स्पोर्ट्सा. मजे की बात है कि बाबा बागेश्वर धाम ने दिग्गज क्रिकेटर को न केवल अपनी गेंद पर बोल्ड किया, बल्कि धवन की गेंद पर चौकों और छक्कों की बरसात कर दी. क्रिकेट की पिच पर पूज्य “प्रशासन” और क्रिकेट के हरफनमौला शिखर पुरुष “शिखर धवन”| #bageshwardhamsarkar #shikhardhawan #reelsvideo #shortvideo #bageshwardham pic.twitter.com/d9PzhoMtxJ — Bageshwar Dham Sarkar (Official) (@bageshwardham) April 17, 2025 Dhirendra Shastri Video: पंडित धीरेंद्र शास्त्री की गेंदबाजी और बल्लेबाजी का धवन ने माना लोहा पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ शिखर धवन के क्रिकेट मुकाबले का वीडियो Bageshwar Dham Sarkar के Official पेज पर शेयर किया गया है. जिसमें धवन बागेश्वर धाम पहुंचते दिख रहे हैं. धवन ने बागेश्वर धाम पहुंचकर पहले धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लिया, फिर दोनों की मुलाकात क्रिकेट के पिच पर हुई. धवन को क्रिकेट के मैदान पर हमने चौके और छक्के लगाते हुए देखा है, लेकिन बागेश्वर धाम प्रशासन दिग्गज क्रिकेटर पर भारी पड़ गए. धीरेंद्र शास्त्री ने पहले धवन को गेंदबाजी की. जिसपर धवन ने कई जोरदार शॉट लगाए, लेकिन बाबा भी कहां हार मानने वाले थे, उन्होंने घातक गेंदबाजी की और गब्बर को क्लीन बोल्ड कर दिया. बाबा की घातक गेंदबाजी देख धवन भी हैरान रह गए. पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी जश्न मनाते हुए धवन के पास पहुंच गए. Dhirendra Shastri Video: धीरेंद्र शास्त्री ने धवन की गेंद पर चौके और छक्के जमाए शिखर धवन को क्लीन बोल्ड करने के बाद अब बाबा की बारी थी. बागेश्वर धाम प्रशासन ने हाथ में बल्ला उठाया और पिच पर उतर गए. धवन की एक-एक गेंद पर बाबा ने चौके और छक्के जमाए. बाबा के एक-एक शॉट पर जमकर तालियां बजाई गई. वीडियो में बाबा धीरेंद्र शास्त्री काफी खुश नजर आ रहे हैं. सहवाग के साथ ही धीरेंद्र शास्त्री ने स्पोर्ट्सा था क्रिकेट पिछले दिनों पंडित धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें वीरेंद्र सहवाग के साथ क्रिकेट स्पोर्ट्सते हुए देखा गया था. बाबा ने सहवाग के साथ भी शानदार स्पोर्ट्स दिखाया था. बाबा ने सहवाग को अपनी गेंद पर आउट भी किया था, तो वीरु की गेंद पर चौके और छक्के भी जमाए थे. The post Dhirendra Shastri Video: पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने शिखर धवन को किया बोल्ड, बल्ले से चौके-छक्के की बरसात, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2025: क्या यूपी बोर्ड रिजल्ट कल होगा जारी? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2025 in Hindi: यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अहम समाचार है. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है. हालांकि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2025 रिजल्ट की डेट्स अभी नहीं बताई हैं. छात्र अपना रिजल्ट upmsp.edu.in, upresults.nic.in, और upmspresults.nic.in पर देख सकेंगे. यहां आप यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के बारे में लेटेस्ट अपडेट देख सकते हैं. यूपी बोर्ड रिजल्ट कब जारी होगा? (UP Board Results 2025 in Hindi) बोर्ड ने ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को नहीं जारी किया जाएगा. हालांकि, पिछले वर्षों के आधार पर, यूपी बोर्ड द्वारा अप्रैल के अंत तक परिणाम घोषित करने की उम्मीद है. रिपोर्टों के अनुसार, बोर्ड ने 2 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया है. बता दें कि बीते वर्ष 20 अप्रैल को दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे घोषित किए गए थे. अगर इसी शेड्यूल का पालन किया जाता है तो छात्र 18 या 20 अप्रैल 2025 के आसपास नतीजे की उम्मीद कर सकते हैं. यह भी पढ़ें- UP Board 10th Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट Digilocker पर कैसे चेक करें? यहां सबसे पहले UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2025 कैसे चेक करें? (Sarkari Result) यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट (UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2025) घोषित होने के बाद छात्र अपनी रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें: कैंडिडेट्स सबसे पहले upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाएं. फिर होमपेज पर ‘UP Board Exam Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें. अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें. ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें, और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा. रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें. यह भी पढ़ें- MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: तैयारियां पूरी, इस दिन आ सकता है एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले करें चेक यूपी बोर्ड रिजल्ट SMS से कैसे चेक करें? (UP Board Result in Hindi) 1. मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लीकेशन खोलें. 2. अब UP10 /12 रोल नंबर टाइप करें. 3. अपना रोल नंबर ध्यान से दर्ज करने के बाद, अपना संदेश 56263 पर भेजें. 4. UP बोर्ड 10वीं या 12वीं का रिजल्ट 2025 आपके सेल फोन पर एसएमएस के जरिए भेजा जाएगा. 5. भविष्य के संदर्भ के लिए UP बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट का स्क्रीनशॉट लें और उसे सेव कर लें. The post UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2025: क्या यूपी बोर्ड रिजल्ट कल होगा जारी? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dream 11: ‘ड्रीम 11 में 5 लाख रुपये जीता दूंगा’, साइबर ठगों ने नाबालिग से की 2.10 लाख की ठगी

Dream 11: ड्रीम 11 में पांच लाख रुपए जीत की बात कह साइबर ठग ने एक नाबालिग से 2.10 लाख रुपए ठग लिये. घटना को लेकर पीड़ित बुधवार को 1930 पर कॉल कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराकर गुरुवार को साइबर थाना पहुंचे. बीएमपी निवासी एवं स्थाई मनिहारी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी पीड़ित परिवार ने साइबर थाना में आवेदन देते हुए मामला दर्ज कराया है. 38 बार में 2.10 लाख रुपया साइबर अपराधियों ने ठगे इसके बाद नाबालिग साइबर अपराधियों के साथ लगातार कांटेक्ट में रहा. यहां तक की साइबर अपराधी नाबालिग से रुपए को लेकर व्हाट्सएप कॉलिंग एवं चैटिंग करते रहा. नाबालिग ने अपनी मां के खाते से साइबर अपराधियों के खाते में 2.10 लाख रुपए ठग लिया. नाबालिग ने अपने घर वालों को भी डर से किसी प्रकार का बात नहीं बताया. साइबर अपराधी जब उसे डराने धमकाने लगा और खाते में पैसा ट्रांसफर करने को कहा तब इसकी जानकारी नाबालिग ने परिजनों को दी. इसके बाद परिजनों ने 1930 ऑनलाइन में शिकायत दर्ज करायी तथा साइबर थाना पहुंचकर आवेदन दिया. इसे भी पढ़ें: बिहार के 25 जिलों में ऑरेंज और 13 जिलों में येलो अलर्ट, अगले 24 घंटे आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश क्या बोले साइबर थानाध्यक्ष पुलिस उपाधीक्षक और साइबर थानाध्यक्ष वसीम फिरोज ने कहा कि ड्रीम 11 में जीत की बात कह साइबर अपराधियों ने 2.10 लाख रुपए की ठगी की है. जिसका आवेदन के आधार पर कांड दर्ज कर साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. इसे भी पढ़ें: पटना DM ने सभी होटलों के जांच का दिया निर्देश, फिर सूची होगी तैयार, जानें मामला The post Dream 11: ‘ड्रीम 11 में 5 लाख रुपये जीता दूंगा’, साइबर ठगों ने नाबालिग से की 2.10 लाख की ठगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bank KYC Update: Axis बैंक का कर्मचारी बनकर फ्रॉड करनेवाला साइबर अपराधी अरेस्ट, UP और बिहार में कर चुका है ठगी

‍Bank KYC Update: धनबाद-धनबाद साइबर थाना की पुलिस ने बुधवार को कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के पंचमही बरडंगाल निवासी जीतू रविदास को केवाइसी के नाम पर ठगी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से पांच सिम कार्ड और तीन मोबाइल जब्त किया है. जांच के दौरान पता चला कि वह कई लोगों से साइबर ठगी कर चुका है. उक्त जानकारी गुरुवार को साइबर डीएसपी संजीव कुमार ने अपने कार्यालय में दी. उन्होंने बताया गया कि ठगी के शिकार हुए तीन लोगों की जानकारी पुलिस को मिली है. आगे की जांच के बाद कई अन्य जानकारी भी मिलेगी. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. छापामारी दल में इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, विष्णु कुमार गोस्वामी, एएसआइ मेरी प्रफुल्लित लकड़ा आदि शामिल थे. बरामद नंबर खिलाफ एनसीआरबी पोर्टल पर दर्ज है शिकायत डीएसपी ने बताया कि जीतू के पास मिले पांच सिम में से तीन नंबरों के खिलाफ एनसीआरबी पोर्टल पर शिकायत दर्ज है. प्रतिबिंब एप से पता चला कि इसी सिम का प्रयोग कुमारधुबी में हो रहा है. इसी के आधार पर छापेमारी कर जीतू साइबर अपराध करते पकड़ा गया. पूछताछ में उसने बताया कि वह खुद को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताकर केवाईसी अपडेट करने के नाम पर ठगी करता है. उसने यूपी के मुन्नु सिंह से दो बार 50-50 हजार रुपये की ठगी. बिहार के एक व्यक्ति से 38 हजार रुपये की ठगी कर चुका है. छह हजार में खरीदे पांच सिम कार्ड डीएसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि उसी क्षेत्र में रहने वाले आकाश रविदास जीतू को सिम कार्ड उपलब्ध कराता था. कुछ माह पहले ही जीतू ने आकाश से छह हजार में पांच सिम खरीदा और उसी से ठगी कर रहा था. इसके पहले भी आकाश ठगी में इस्तेमाल करने के लिए सिम कार्ड उपलब्ध कराता रहा है. पुलिस आकाश की तलाश कर रही है. किसके नाम से सिम खरीदा गया और कहां से लिया गया, इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है. ये भी पढे़ं: Santhal Social Boycott: झारखंड में माझी बाबा का तुगलकी फरमान, 12 गांवों के 118 संताल परिवारों का सामाजिक बहिष्कार The post Bank KYC Update: Axis बैंक का कर्मचारी बनकर फ्रॉड करनेवाला साइबर अपराधी अरेस्ट, UP और बिहार में कर चुका है ठगी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top