Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

SIP: एसआईपी के 25x12x15 फॉर्मूले से आप भी बन सकते हैं करोड़पति, ऐसे समझिए इसका जादू

SIP: सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी (SIP) आज के समय में निवेश का सबसे लोकप्रिय साधन बन चुका है. खासकर, म्यूचुअल फंड्स में निवेश करने के लिए यह सबसे उपयुक्त और सशक्त साधन है. इसकी सबसे बड़ी खासियत छोटे-छोटे नियमित निवेश से बड़े लक्ष्य हासिल करना है. SIP का एक सबसे अधिक चर्चित फॉर्मूला 25x12x15 है, जो यह बताता है कि अगर आप हर महीने 25,000 रुपये की SIP करते हैं, तो 15 साल में आप करोड़पति बन सकते हैं. आइए, जानते हैं कि इसका तरीका क्या है? झील के पानी की तरह काम करता है म्यूचुअल फंड म्यूचुअल फंड एक साझा निवेश योजना (Collective Investment Scheme) है, जिसमें बहुत से निवेशकों से पैसा इकट्ठा करके उस राशि को शेयर बाजार, बांड, प्रशासनी प्रतिभूतियों (securities) या अन्य परिसंपत्तियों (assets) में निवेश किया जाता है. आप म्यूचुअल फंड को एक पूल (झील) की तरह समझिए, जिसमें बहुत सारे लोग अपनी-अपनी बाल्टी से थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हैं. फिर उस पूरे पानी को एक विशेषज्ञ (Fund Manager) संभालता है, जो सोच-समझकर उसे ऐसे स्थानों पर लगाता है जहाँ से अधिकतम फायदा हो सके. म्यूचुअल फंड के प्रकार इक्विटी म्यूचुअल फंड: शेयर बाजार में निवेश, ज्यादा रिटर्न, ज्यादा जोखिम डेब्ट म्यूचुअल फंड: प्रशासनी बांड, कॉरपोरेट बॉन्ड में निवेश, कम जोखिम हाइब्रिड फंड: इक्विटी + डेब्ट का मिश्रण ईएलएसएस (Tax Saving): टैक्स छूट के साथ लंबी अवधि का निवेश इंडेक्स फंड/ईटीएफ: बाजार के इंडेक्स को फॉलो करते हैं, जैसे निफ्टी 50 म्यूचुअल फंड के फायदे कम पूंजी से निवेश की शुरुआत संभव प्रोफेशनल मैनेजमेंट डाइवर्सिफिकेशन (जोखिम कम होता है) तरलता (Liquidity): जरूरत पर पैसे निकाले जा सकते हैं टैक्स लाभ (ELSS में) एसआईपी क्या है? SIP यानी Systematic Investment Plan (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) निवेश का एक ऐसा तरीका है, जिसमें आप नियमित रूप से एक तय राशि, जैसे 500 रुपये, 1000 रुपये या 5000 रुपये हर महीने म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं. SIP को ऐसे समझें जैसे आप हर महीने अपनी गुल्लक में पैसे डालते हैं, मगर ये गुल्लक ब्याज भी देती है और समय के साथ आपकी छोटी-छोटी बचत करोड़ों में बदल सकती है. SIP के जरिए आप हर महीने थोड़े-थोड़े पैसे निवेश करते हैं और लंबी अवधि में वो पैसा ब्याज पर ब्याज (कंपाउंडिंग) से बढ़ता चला जाता है. एसआईपी के 25x12x15 फॉर्मूले का फंडा 25: हर महीने 25,000 रुपये निवेश करें. 12: एक साल में 12 महीने यानी सालाना 3 लाख रुपये निवेश और जमा राशि पर सालाना कम से कम 12% और अधिकतम 15% ब्याज मिलता है. 15: लगातार 15 वर्षों तक निवेश जारी रखें. इसे भी पढ़ें: इन्फोसिस का मार्च तिमाही मुनाफा घटा, मगर आमदनी में बढ़ी! निवेशकों को मिलेगा डिविडेंड कंपाउंडिंग का जादूगर है एसआईपी अगर आपके हर महीने 25,000 रुपये के निवेश का आकलन 12% की औसत वार्षिक रिटर्न दर पर किया जाए, तो आपको 15 साल में करीब 1.03 करोड़ रुपये मिल सकते हैं. इसमें आपका कुल निवेश 45 लाख होता है और ब्याज के रूप में आपको 58 लाख रुपये से ज्यादा का रिटर्न मिलता है. इसे कंपाउंडिंग का जादू कहा जाता है. इसे भी पढ़ें: बाजार बंद होने के बाद आई बड़ी समाचार, वीकेंड पर उछल सकता है इस कंपनी का शेयर The post SIP: एसआईपी के 25x12x15 फॉर्मूले से आप भी बन सकते हैं करोड़पति, ऐसे समझिए इसका जादू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मानपुर में काफी मात्रा में विदेशी व महुआ शराब जब्त, तीन अरेस्ट

मानपुर. मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शराब की सूचना पर दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी अभियान चलाया. इसमें काफी मात्रा में विदेशी व महुआ शराब जब्त की गयी. साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मानपुर मल्लाह टोली के समीप रेलवे लाइन के किनारे प्रशिक्षु एसआइ रविराज कुमार के नेतृत्व में गुरुवार की सुबह छापेमारी अभियान चलाया गया. इसमें 565 लीटर महुआ शराब, 38 लीटर केन वियर के साथ नौ लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी. घटनास्थल से दो शराब धंधेबाजों को भी दबोच लिया गया. शराब धंधेबाज की पहचान मानपुर गांधीनगर मुहल्ले के रहनेवाला रंजन कुमार व मल्लाह टोली के रहनेवाले सियाराम पासवान के रूप में की गयी है. इधर, दूसरी तरफ स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मायापुर गांव के विद्यालय समीप ऑटो में लदी विभिन्न ब्रांड की 47 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी. शराब धंधेबाज सह ऑटो चालक की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनी गांव के रहनेवाला अमित कुमार यादव के रूप में की गयी है. पूछताछ में शराब धंधेबाज से जानकारी मिली कि झारखंड से ट्रेन से शराब लायी गयी थी. थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि शराब धंधेबाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजने की कार्रवाई हो रही है. इसमें मोहनपुर का युवक को जेल भेज दिया गया है. ऑटो एवं शराब को जब्त कर लिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मानपुर में काफी मात्रा में विदेशी व महुआ शराब जब्त, तीन अरेस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पूर्व के विवाद में दिनदहाड़े ऑटो चालक को गोलियों से भूना

आरा .शहर के टाउन थाना क्षेत्र के भलुहीपुर मुहल्ला स्थित अखाड़ा पर गुरुवार की सुबह हथियारबंद बदमाशों ने एक ऑटो चालक को गोलियों से भून दिया. उसे काफी करीब से छह गोलियां मारी गयीं. मृतक के शरीर में बाएं कंधे, बाएं छाती, बाएं कमर, पेट तथा सिर में गोली मारी गयी है. घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गयी है. जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के भलुहीपुर मुहल्ला वार्ड नंबर-31 निवासी वकील यादव का 16 वर्षीय पुत्र गोलू यादव है. वह पेशे से ऑटो चालक था. शीशमहल चौक से स्टेशन ऑटो चलाता था. वहीं, सूचना पाकर सहायक पुलिस अधीक्षक सह एसडीपीओ-वन परिचय कुमार, टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय, दारोगा सूरज कुमार एवं अमृत राज सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. सहायक पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि भलुहीपुर निवासी गोलू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. गुरुवार की सुबह वह अखाड़े के पास क्रिकेट स्पोर्ट्स रहा था. उसी दौरान दो लोग आये और उसे गोली मार दी. स्थानीय लोगों के बताये जाने के अनुसार क्रिकेट स्पोर्ट्सने के दौरान उन लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. हालांकि इसकी जानकारी पहले पुलिस को नहीं दी गयी थी. इस घटना में जो भी अपराधी शामिल हैं. उनकी पहचान कर ली गयी है. उनकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया है. मृतक के परिजन द्वारा गोली मारकर पैसा छिनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तक इस प्रकार की कोई बात सामने नहीं आयी है. इसके अलावे पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है. बुधवार को दी थी धमकी, गुरुवार की सुबह मारी गोलीइधर, मृतक की मां लाली देवी ने बताया कि आठ माह पूर्व बच्चों के विवाद को लेकर पंकज यादव, लाल यादव एवं विवेक यादव से बुधवार की सुबह उनके बेटे का झगड़ा हुआ था, जिसको लेकर उनके द्वारा थाने में बेटे गोलू यादव के खिलाफ आवेदन भी दिया गया था. उसी को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था. बुधवार सुबह तीनों के द्वारा उनके बेटे गोलू यादव को गोली मारने की धमकी दी गयी थी. गुरुवार के सुबह जब वह मवेशी खरीदने के लिए दो लाख रुपये लेकर ऑटो से गड़हनी बाजार जा रहा था, तभी अखाड़े के पास ही उक्त आरोपितों द्वारा उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी. उन्होंने मुहल्ले के लाला यादव, विवेक यादव, पंकज यादव, छोटू यादव सहित अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आठ माह पूर्व आरोपित लाला यादव का एक्सीडेंट हो गया था. जिसको लेकर उसके साथी पंकज यादव द्वारा ट्रैफिक थाने में लाला यादव से गोलू यादव के खिलाफ आवेदन दिलवाया था, जिसको लेकर गोलू उसे बराबर कहता था कि क्यों झूठा केस में फंसा रहे हो? इसी बात पर पंकज यादव, लाला यादव एवं विवेक यादव द्वारा उसे बोला गया कि कल सुबह सूर्य का किरण तुम नहीं देखेगा. हम लोग तुझे गोली मार देंगे. तीन सदस्यीय चिकित्सकों का बोर्ड बना कराया गया पोस्टमार्टमशव के पोस्टमार्टम के लिए प्रभारी सिविल सर्जन डॉ संजय कुमार सिन्हा के निर्देश पर तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम का गठन किया गया. छह नामजद एवं दो अज्ञात पर प्राथमिकीउधर, मृतक गोलू यादव के पिता वकील यादव के बयान पर लाला यादव, विवेक यादव, पंकज यादव, छोटू यादव, दिनेश यादव एवं बच्चू यादव सहित दो अज्ञात के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में वकील यादव ने बताया कि गुरुवार की सुबह उनका बेटा गोलू यादव अपने छोटे भाई दीपक यादव के साथ मुहल्ले में ही अखाड़े के पास स्पोर्ट्स रहा था. तभी सभी आरोपी वहां आए और उनके बेटे गोलू यादव को गोली मार दी. आनन-फानन में उसे इलाज के सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसे देख मृत घोषित कर दिया. दो भाई और एक बहन में बडा था मृतक गोलूबताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में बड़ा था. उसके परिवार में मां लाली देवी व एक बहन प्रियांशु कुमारी एवं एक भाई दीपक यादव है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां लाली देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पूर्व के विवाद में दिनदहाड़े ऑटो चालक को गोलियों से भूना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रारंभिक शिक्षकों की समस्याओं को लेकर डीइओ से मिला संघ प्रतिनिधिमंडल

आरा. बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ भोजपुर की बैठक आदर्श मध्य विद्यालय, नवादा में हुई. अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु ने की. बैठक में राज्य की शिक्षा व्यवस्था एवं शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चाएं हुईं. साथ ही संघ के सांगठनिक स्थिति पर विचार विमर्श किया गया. जिलाध्यक्ष ने बताया कि नियोजित शिक्षक, विद्यालय अध्यापक, विशिष्ट शिक्षक को सहायक शिक्षक नामकरण करते हुए 9300-34800 का वेतनमान व प्रोन्नति एवं राज्यकर्मी को मिलने वाले तमाम सुविधा समेत विभिन्न मांगों की पूर्ति को लेकर जिले के शिक्षकों को गोलबंद किया जायेगा. सभी कोटि के शिक्षकों को सदस्यता अभियान से जोड़ कर सभी समस्याओं का समाधान किया जायेगा. बैठक के पश्चात बकाया 15 प्रतिशत का एरियर भुगतान, विशिष्ट शिक्षकों का वेतन निर्धारण एवं बकाया वेतन, 2010 के नियोजित शिक्षकों का समतुल्य वेतन निर्धारण, सभी तरह का एरियर भुगतान, अध्यापक शिक्षकों का इन्क्रिमेंट और हाउस रेंट का निर्धारण सहित अन्य समस्याओं को लेकर डीइओ एवं डीपीओ स्थापना रमेश कुमार पाल से मिलकर समाधान करने की मांग की. डीइओ ने एक सप्ताह के अंदर सभी समस्याओं का समाधान करने को आश्वस्त किया. बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु, उपाध्यक्ष परमेश्वर पासवान, सदाकत हुसैन, शंकर कुमार, रवींद्र कुमार सिंह, सचिव सह मीडिया प्रभारी मोहम्मद शौकत अली, प्रखंड अध्यक्ष क्रमशः किंग अभिषेक क्षत्रप, विजय कुमार, संतोष कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह उर्फ गोरखनाथ सिंह आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रारंभिक शिक्षकों की समस्याओं को लेकर डीइओ से मिला संघ प्रतिनिधिमंडल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

sitamarhi news : कक्षा 6 से 12 तक की पढाई शुरू

डुमरा. नयी शिक्षा नीति 2020 की अवधारणा के अनुरूप उच्च गुणवत्ता की शिक्षा को समानता, न्यायसंगत व आनंदमय वातावरण में प्रदान करने के उद्देश्य से जिले के 23 उच्च विद्यालय पीएम श्री योजना (प्राइम मिनिस्टर स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) के तहत उत्कृष्ट बनेगा. प्रथम फेज के तहत चयनित उक्त स्कूलों में नजदीकी मध्य विद्यालय के कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्रा का संविलियन संबंधित उच्च विद्यालयों में कर दिया गया हैं. साथ ही कक्षा का संचालन भी शुरू करा दिया गया हैं. बताया गया हैं कि उक्त विद्यालयों में बच्चो को उनके दक्षता के अनुरूप चाइल्ड पैडागॉजी आधारित पाठ्यक्रम से शिक्षण कार्य संचालित किया जायेगा. बताया गया कि उक्त योजना का उद्देश्य स्मार्ट शिक्षा से जोड़ने के साथ-साथ 21वीं सदी के कौशल की जरूरतों के अनुरूप समग्र व पूर्ण विकसित नागरिक का निर्माण करना हैं. –कन्या विद्यालयों में केवल छात्राओं का होगा नामांकन पीएम श्री घोषित कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नजदीकी मध्य विद्यालय के केवल बालिका छात्राओं का ही नामांकन कराया जायेगा. नजदीकी मध्य विद्यालय के वर्ग 6 से 8 का अस्तित्व को छात्रों के लिए बरकरार रखा जायेगा. इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने डीईओ को पत्र भेजकर स्पष्ट कर दिया हैं. साथ ही उन्होंने अपने पत्र में बताया हैं कि उर्दू मध्य विद्यालय के वर्ग 6 से 8 का संविलियन नहीं किया जायेगा. उर्दू मध्य विद्यालय के स्थान पर अन्य नजदीकी मध्य विद्यालय के वर्ग 6 से 8 का संविलियन किया जायेगा. —पीएम श्री स्कूलों में होगी यह विशेषताएं ▪︎ स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड व इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ ई-लर्निंग संसाधन ▪︎ विज्ञान व कंप्यूटर प्रयोगशाला एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की शिक्षा ▪︎ राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार समग्र शिक्षा बहुभाषी शिक्षण प्रणाली ▪︎ कला समेत अन्य रचनात्मक गतिविधियां ▪︎ स्पोर्ट्स व शारीरिक विकास से संबंधित विशेष गतिविधि ▪︎ स्कूलों में विकसित होगा पर्यावरण अनुकूल बुनियादी ढांचा –इन उच्च विद्यालयों को बनाया गया पीएम श्री स्कूल ▪︎ बैरगनिया- जौहरीमल हाई स्कूल ▪︎ बाजपट्टी- आदर्श हाई स्कूल बाचोपट्टी नरहा ▪︎ बथनाहा- एनएसपी प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल मझौलिया एस्टेट ▪︎ बेलसंड- हितनारायण हाई स्कूल चंदौली ▪︎ बोखरा- केडीकेएन प्लस टू हाई स्कूल खरका ▪︎ चोरौत- राजनंदन ठाकुर हाई स्कूल बर्री बेहटा ▪︎ डुमरा- हाई स्कूल पररी व कमला गर्ल्स हाई स्कूल ▪︎ मेजरगंज- हाई स्कूल डुमरी कला ▪︎ नानपुर- प्लस टू जयराम जनता हाई स्कूल जानीपुर ▪︎ परिहार- शहीद चन्द्रनाथ प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल गोरिहारी ▪︎ परसौनी- जनता हाई स्कूल व एमएसएसडी स्मारक प्लस टू प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल बलहा मुशहरी ▪︎ पुपरी- जीएसबीजे प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल व एलएम हाई स्कूल ▪︎ रीगा- बलभद्र हाई स्कूल बभनगामा व एमएसएआर हाई स्कूल रेवासी ▪︎ रुन्नीसैदपुर- आदर्श हाई स्कूल मधौल ▪︎ सोनबरसा- अरबीबीसी प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल भुतही ▪︎ सुप्पी- सार्वजनिक हाई स्कूल व प्रोजेक्ट इंदु बालिका हाई स्कूल ससौला सभा ▪︎ सुरसंड- बीआर शाही गर्ल्स हाई स्कूल व कमला दास गर्ल्स हाई स्कूल —क्या कहते हैं अधिकारी जिले में प्रथम चरण के तहत 23 विद्यालयों को पीएम श्री स्कूल के रूप चयनित कर संविलियन का कार्य पूर्ण कर लिया गया हैं. इन स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक की पढाई शुरू कर दी गयी हैं. अब आगे विभागीय निर्देश पर अग्रतर कार्रवाई किया जायेगा. प्रमोद कुमार साहू, डीईओ बॉक्स में –एमडीएम संचालन के लिए गाइडलाइन जारी डुमरा. पीएम श्री के रूप में चयनित जिले के 23 उच्च विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने को लेकर डीईओ ने गाइडलाइन जारी कर संबंधित एचएम व बीईओ को आवश्यक निर्देश दिया हैं. बताया गया हैं कि सभी विद्यालयों में बर्तन, थाली व एलपीजी गैस की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये. वहीं स्वयं सेवी संस्था के माध्यम से एमडीएम की आपूर्ति किये जाने की स्थिति में विद्यालय में पूर्व से उपलब्ध उपयोगी बर्तन व एलपीजी चूल्हे को आवश्यकता वाले विद्यालय में उपलब्ध कराया जायेगा. डीईओ ने स्पष्ट किया हैं कि यदि रसोइया, एलपीजी, बर्तन व अन्य सामग्री की आवश्यकता पड़ती हैं तो ऐसी स्थिति में तीन दिनों के अंदर विद्यालयवार मांग पत्र जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे, ताकि ससमय निदेशालय से मांग किया जा सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post sitamarhi news : कक्षा 6 से 12 तक की पढाई शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

sitamarhi news: शिकायत की जांच व कार्रवाई नहीं होने पर अनशन पर बैठा, आश्वासन के बाद समाप्त

परिहार. जिला के वरीय अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में एकडंडी निवासी मुन्ने ने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया. हालांकि दो घंटे बाद हीं बीडीओ द्वारा मामले की जांच व कार्रवाई के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त कर दिया गया. बताया गया कि इस आशय का पत्र प्रखंड कार्यालय में रिसीव करवाया. प्रशिक्षु उप समाहर्ता मो इस्लाम ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह बाद जांच कर कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारी को प्रतिवेदन भेजा जाएगा. प्रशिक्षु उप समाहर्ता सह बीडीओ को दिये पत्र में मुन्ने ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना में बीडीओ व आवास पर्यवेक्षक मोटी रकम लेकर सुखी संपन्न पक्का मकान धारियों को प्रशासन के गाइडलाइन के विरुद्ध लाभान्वित कराया गया है. जबकि उक्त योजना का लाभ जरूरतमंद गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर व वे लोग जिनके पास घर नही है या जो कच्चे मकान में रह रहे हैं. एससी-एसटी व पिछड़े वर्ग से आते हैं, उन्हें ग्राम पंचायत की ग्रामसभा के माध्यम से लाभुकों का चयन करना था एवं अधिकारी के भौतिक सत्यापन के बाद योग्य लाभुकों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाना था, पर बीडीओ, आवास प्रवेक्षक, आवास सहायक व मुखिया के मिलीभगत से चहेते मात्र आधा दर्जन पंचायत में रेवड़ी की तरह अयोग्य लोगों को लाभान्वित करा दिया गया. इसको लेकर डीएम को विगत 28 फरवरी को आवेदन देकर मामले से अवगत कराया गया था, पर जांच व कार्रवाई न होता देख पुनः 8 अप्रैल को आवेदन देकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने की बात कही गई थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post sitamarhi news: शिकायत की जांच व कार्रवाई नहीं होने पर अनशन पर बैठा, आश्वासन के बाद समाप्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

sitamarhi news: चार वर्षों में सूचना नहीं मिली और न दोषी पर हुई कार्रवाई

सीतामढ़ी. जिले के सोनबरसा बीपीआरओ पर पांच हजार का आर्थिक दंड लगने के बाद अब बीडीओ पर आर्थिक दंड लगना तय माना जा रहा है. मामला यह है कि चार वर्षों बाद भी आरटीआई के तहत आवेदक को न तो सूचना मिली है और न दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई की गई है. राज्य सूचना आयोग के निर्देश के बाद अब तक पत्राचार में ही यह मामला उलझा हुआ है. इस मामले में भी वही आवेदक है, जिनके एक अन्य केस में आयोग द्वारा गत दिन सोनबरसा के बीपीआरओ व भुतही के पंचायत को आर्थिक दंड लगाया गया था. — क्या है यह पूरा मामला बताया गया है कि भूतही के यदुवंश पंजियार को वर्ष 2020 में 21,000 रूपया ग्राम कचहरी में बतौर दंड देना पड़ा था, लेकिन इसका कोई बिल ग्राम कचहरी से नहीं मिल सका था. काफी प्रयास के बाद जब बिल नहीं मिला, तो पंजियार ने इसकी शिकायत पीएमओ से शिकायत की. वहां से डीएम के यहां पत्र आया, पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. इसकी जानकारी उन्होंने आरटीआई से मांगी. सूचना नहीं मिलने पर आयोग के यहां अपील में गए. जिला प्रशासन द्वारा आयोग को सूचना दी गई कि सूचना उपलब्ध करा दी गई है. वैसे आयोग ने एक वर्ष चार माह विलंब से सूचना देने के लिए दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की अनुशंसा की. — कहां-कहां पहुंचा यह मामला यह मामला पुलिस मुख्यालय, पटना पहुंचा. वहां से गृह विभाग (विशेष शाखा) को भेज दिया गया. गृह विभाग ने सामान्य प्रशासन विभाग को ट्रांसफर कर दिया. यह कहते हुए कि उनके विभाग के क्षेत्राधिकार में मामला नहीं आता है. यही बात लिखकर सामान्य प्रशासन विभाग ने डीएम को मामला ट्रांसफर कर दिया, जिसके आलोक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने अपने क्षेत्राधिकार का मामला नहीं होने की बात का उल्लेख कर सोनबरसा बीडीओ को उक्त मामला भेज दिया. साथ ही यह अवगत करा दिया है कि बिलंब से सूचना देने में विलंब के लिए 250 रूपये प्रतिदिन की दर से आर्थिक दंड निर्धारित करने को निर्देशित किया गया है. आवेदक पंज़ियार ने बताया कि न तो सूचना मिली है और न दोषी पर कार्रवाई ही हुई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post sitamarhi news: चार वर्षों में सूचना नहीं मिली और न दोषी पर हुई कार्रवाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मक्का फसल काटने के विवाद में धारदार हथियार से मारकर की हत्या

मक्का फसल काटने के विवाद में धारदार हथियार से मारकर की हत्या बीचबचाव करने गये मुकेश के बड़े भाई सुकेश यादव पर आरोपितों ने किया हमला मुकेश यादव ने गांव के ही राजू यादव से कुछ जमीन सूद भरना के रूप में ली थी प्रतिनिधि, कोढ़ कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोलासी पुलिस शिविर अंतर्गत संदलपुर पंचायत के शिवाडीह यादव टोली में गुरुवार की दोपहर सूद भरना पर ली गयी जमीन में लगी मक्का फसल काटने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इस विवाद में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी. सूचना मिलते ही एसडीपीओ धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल की. परिजनों के अनुसार शिवाडीह यादव टोली निवासी मुकेश यादव से करीब छह माह पूर्व गांव के राजू यादव ने तीन लाख रुपये ली थी. इसी रुपये के बदले मुकेश यादव ने राजू यादव से सूद भरना पर जमीन ली थी. उस जमीन पर मुकेश यादव ने मक्के की फसल लगायी थी. फसल पकने के बाद जब वह मक्का काटने गया तो राजू यादव ने फसल काटने से मना कर दिया. राजू यादव का कहना था कि जमीन उसकी है और फसल भी उसी की है. इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गयी. देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गयी. माहौल बिगड़ता देख मुकेश यादव का बड़ा भाई सुकेश यादव 45 वर्ष बीच-बचाव करने मौके पर पहुंचा लेकिन वहां मौजूद राजू यादव व उसके परिजनों ने उसी पर हमला कर दिया. हमले में धारदार हथियार व लाठी-डंडों का प्रयोग किया गया. गंभीर हालत में सुकेश यादव को कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया. एसडीपीओ धमेंद्र कुमार, कोलासी पुलिस शिविर प्रभारी मुकेश कुमार, कोढ़ा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार घटना स्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक राजू यादव व उसके परिजन घर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा कर लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया. घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है. इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. कहते हैं एसडीपीओ एसडीपीओ धमेंद्र कुमार ने कहा कि घटना की जांच पुलिस कर रही है. जल्द ही घटना में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मक्का फसल काटने के विवाद में धारदार हथियार से मारकर की हत्या appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मनरेगा योजना के तहत पौधरोपण का डीएम ने किया निरीक्षण

इस जनोपयोगी अभियान में की उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील सहरसा . जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने गुरुवार को बनमा ईटहरी प्रखंड के ग्राम पंचायत सरबेला में मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायत सरबेला वार्ड तीन में इस्तियाक आजमी के निजी जमीन में पौधरोपण कार्य का निरीक्षण किया. साथ ही बनमा ईटहरी प्रखंड के ग्राम पंचायत सरबेला में मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायत सरबेला वार्ड तीन में बीबी राना खातून की निजी जमीन में पौधरोपण कार्य का निरीक्षण किया. निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी ने पौधरोपण कार्य के संबंध में संबंधित लाभुकों से जानकारी प्राप्त की एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्वेश्य से मनरेगा योजना के तहत क्रियान्वित पौधरोपण अभियान की सराहना की. उन्होंने इसके उत्तरजीविता के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न कारणों व परिलक्षित पर्यावरणीय प्रदूषण के फलस्वरूप मानव अस्तित्व पर आसन्न खतरे का प्रतिकार व्यापक स्तर पर पौधरोपण है. सभी को इस जनोपयोगी अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेना चाहिए. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर अनीशा सिंह, उप निदेशक जन संपर्क सह प्रभारी डीपीआरओ आलोक कुमार, शिरीष कुमार संबंधित बीडीओ सहित अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मनरेगा योजना के तहत पौधरोपण का डीएम ने किया निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दिन के उजाले में चोर चोरी कर ले जा रहा था समान, वीडियो बनाने की भनक मिलते हुए समान फेंक हुआ फरार

मुंगेर हेमजापुर थाना क्षेत्र के बाहाचौकी में गुरुवार को दिन के उजाले में चोरों ने शत्रुघ्न प्रसाद सिंह के बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. हालांकि चोर जब समान चोरी कर बोरी में बंद कर जा रहा था, तो उसे भनक मिली कि पड़ोसी ने वीडियो बना लिया है. जिसके कारण चोर चोरी के समान बोरी फेंक कर भाग गया. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. बताया जाता है कि बाहाचौकी निवासी शत्रुघ्न प्रसाद सिंह पिछले कई वर्षों से बाहर रह रहे हैं. चोरों ने गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे उनके घर का दरवाजा तोड़ कर उसके घर में प्रवेश किया. चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरा, केबल, इनवर्टर, पीतल का जग एवं खाने का बर्तन, कपड़ा तथा दीवार में लगे बिजली का सामान चोरी कर ली. जिसका वीडियो किसी पड़ोसी ने बना लिया. वीडियो बनाने की भनक लगते ही चोर सामान छोड़कर भाग गया. ग्रामीणों ने बताया कि इस सुने घर में चोरों ने तीन बार रात में चोरी की घटना को अंजाम दिया था. सूचना पर पहुंची हेमजापुर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर वापस चला गया. इधर इस चोरी की घटना का वीडियो भी सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ग्रामीण एवं मकान मालिक ने बताया कि थाना में आवेदन देने से क्या फायदा होगा. पूर्व में चोरी की घटना को लेकर आवेदन दिया था, अब तक एक भी चोर को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है. हेमजापुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि अब तक किसी ने इसे लेकर आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दिन के उजाले में चोर चोरी कर ले जा रहा था समान, वीडियो बनाने की भनक मिलते हुए समान फेंक हुआ फरार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top