Hot News

बॉलीवुड के ये चेहरे अब साउथ फिल्मों में आएंगे नजर, फैंस को मिलेगा नया सरप्राइज, देखें कौन हैं ये स्टार्स

आज के समय में हिंदुस्तानीय सिनेमा तेजी से पैन-इंडिया फिल्म कल्चर की ओर बढ़ रहा है. इसी वजह से बॉलीवुड के कई चर्चित कलाकार अब साउथ इंडियन फिल्मों और वेब सीरीज में कदम रखने जा रहे हैं. आइए उनके बारे में आपको बताते हैं.

राघव जुयाल का नया अवतार – ‘द पैराडाइज’ से एंट्री

डांसर और एक्टर राघव जुयाल भी साउथ सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं. वह निर्देशक श्रीकांत ओडेला की फिल्म ‘द पैराडाइज’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में नानी, मोहन् बाबू, सोनाली कुलकर्णी और कायादु लोहार जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में होंगे.

अपारशक्ति खुराना का तमिल डेब्यू

अपारशक्ति खुराना अब तमिल फिल्म ‘रूट: रनिंग आउट ऑफ टाइम’ में नजर आएंगे. यह एक साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे सूर्यप्रथाप एस. डायरेक्ट कर रहे हैं. अपारशक्ति अपनी नैचुरल एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं और इस बार वह एक बिल्कुल अलग जॉनर में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं.

रोहित सराफ बनेंगे पौराणिक कहानी का हिस्सा – ‘महाकाली’

अपने चार्म और रोमांटिक छवि के लिए मशहूर रोहित सराफ अब तेलुगु फिल्म ‘महाकाली’ में नजर आएंगे. यह एक पौराणिक एक्शन ड्रामा है. फिल्म का निर्देशन पूजा कोल्लुरु कर रही हैं और इसमें अक्षय खन्ना और भूमि शेट्टी भी अहम भूमिका निभाएंगे. यह फिल्म 2026 में रिलीज होने की संभावना है.

अभिषेक बनर्जी की वेब सीरीज डेब्यू -‘लिगेसी’

अभिषेक बनर्जी अब तमिल वेब सीरीज ‘लिगेसी’ का हिस्सा होंगे. यह एक क्राइम-थ्रिलर सीरीज है. इसमें आर. माधवन, गुलशन देवैया, निमिषा सजयन और गौतम कार्तिक जैसे कलाकार नजर आएंगे. सीरीज 2026 में रिलीज होगी.

आदर्श गौरव का तेलुगु डेब्यू -‘हैप्पी बर्थडे उमा’

आदर्श गौरव अब तेलुगु फिल्म ‘हैप्पी बर्थडे उमा’ से साउथ इंडस्ट्री में कदम रखेंगे. यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसे बाबा शशांक डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म 2026 में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 First Review: रिलीज से पहले सामने आया ‘कॉकटेल 2’ का पहला रिव्यू, जानें फिल्म को मिले कितने स्टार

The post बॉलीवुड के ये चेहरे अब साउथ फिल्मों में आएंगे नजर, फैंस को मिलेगा नया सरप्राइज, देखें कौन हैं ये स्टार्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top