Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एक बिहारी के देहदान से छह गुजरातियों को मिला नया जीवन, किसी ने किडनी तो किसी ने लिया लीवर

Organ Donation: पटना. भागलपुर जिले के शिवनारायणपुर के बभनगामा कलगीगंज निवासी चमक लाल ने ब्रेन डेड होने के बाद गुजरात के छह लोगों की जिंदगी बदल दी. किसी को किडनी की जरूरत थी, तो किसी को लीवर की. किसी की आंखों को रोशनी का इंतजार था, तो किसी को हार्ट की. एक देहदान से छह लोगों को नयी जिंदगी मिल गयी है. सूरत में क्रेन चालक की नौकरी करनेवाले चमक लाल के परिजनों ने डॉक्टरों द्वारा उनको ब्रेन डेड घोषित करने के बाद अंगदान कर छह लोगों की जिंदगी बदलकर मानव सेवा का काम किया है. चमन लाल की दोनों किडनी, हार्ट, लीवर और दोनों आंखें दान कर दी गईं. ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लायी गयी बॉडी देहदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभानेवाले डोनेट लाइफ के फाउंडर निलेश मंडलेवाला ने मीडिया को बताया कि 28 मार्च को काम करने के दौरान क्रेन से गिरने से चमक लाल गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. उन्हें सूरत में भर्ती कराया गया. 1 अप्रैल को डॉक्टरों ने चमन को ब्रेन डेड घोषित कर दिया. इसके बाद संस्था के प्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और चमन लाल के परिजनों से संपर्क किया. परिजनों ने फैसला करने के लिए थोड़ा वक्त लिया और 2 अप्रैल की सुबह अंगदान की सहमति दे दी. इसके बाद ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बॉडी को दो घंटे में सूरत से अहमदाबाद लाया गया. फिर लीवर, हार्ट, किडनी और आंखें दान की गईं. चमन लाल के तीनों बेटे अभी कर रहे हैं पढ़ाई निलेश मंडलेवाला ने बताया कि देहदान के बाद चमन लाल के शव को पटना की दधिचि देहदान समिति के विमल जैन ने अहमदाबाद से भागलपुर तक भिजवाने का इंतजाम किया. उन्होंने बताया कि उनकी संस्था ने निर्णय लिया है कि चमन लाल के बेटों की पढ़ाई में वो मदद करेगी. चमन के बड़े बेटे नीतीश टीएनबी कॉलेज में बीए फर्स्ट इयर, मंझले बेटे संजीव 10वीं और छोटे बेटे जयकांत नौवीं में हैं. संस्था इन सबकी आर्थिक मदद करेगा. Also Read: बिहार में मठ-मंदिरों की जमीन का रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन, हटेगा अतिक्रमण The post एक बिहारी के देहदान से छह गुजरातियों को मिला नया जीवन, किसी ने किडनी तो किसी ने लिया लीवर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PF Withdrawal: PF निकालना हुआ आसान, अब चेक या पासबुक की कॉपी नहीं लगेगी, जानें पूरी प्रक्रिया

PF Withdrawal: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अप्रैल 2025 में अपने ऑनलाइन क्लेम सेटलमेंट प्रक्रिया में दो बड़े बदलाव किए हैं. इन बदलावों का मकसद है: प्रक्रिया को तेज़, सरल और परेशानी-मुक्त बनाना. दो बड़े बदलाव क्या हैं? चेक लीफ़ या पासबुक की स्कैन कॉपी अपलोड करना अब ज़रूरी नहीं:  पहले EPF क्लेम करते समय बैंक अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए सदस्य को चेक लीफ़ या पासबुक की फोटो अपलोड करनी पड़ती थी. अब यह नियम पूरी तरह से हटा दिया गया है. EPFO ने पहले इसे 28 मई 2024 को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया था, जिससे अब तक 1.7 करोड़ सदस्य लाभान्वित हो चुके हैं. अब यह सुविधा सभी सदस्यों के लिए लागू कर दी गई है. इससे क्या फायदा? डॉक्यूमेंट अपलोड करने की झंझट नहीं. गलत या अस्पष्ट दस्तावेज़ की वजह से क्लेम रिजेक्ट नहीं होंगे. प्रक्रिया में तेजी और पारदर्शिता आएगी बैंक डिटेल्स अपडेट में अब नियोक्ता की मंज़ूरी की जरूरत नहीं: पहले जब कोई EPFO सदस्य अपने UAN से नया बैंक खाता लिंक करता था, तो बैंक वेरिफिकेशन के बाद नियोक्ता (Employer) की Digital Signature/E-Sign के माध्यम से मंज़ूरी ज़रूरी होती थी. अब EPFO ने इस प्रक्रिया को सीधा और तेज़ बना दिया है – नियोक्ता की मंज़ूरी की आवश्यकता खत्म कर दी गई है. क्यों बदला गया? बैंक वेरिफिकेशन के बाद नियोक्ता की मंज़ूरी में औसतन 13 दिन लगते थे इससे प्रक्रिया में देरी और कार्यभार बढ़ता था बैंक द्वारा पहले ही वेरिफिकेशन किया जा रहा है, तो नियोक्ता की मंज़ूरी की कोई आवश्यकता नहीं पहले से लिंक किए गए बैंक अकाउंट को कैसे बदलें? EPFO की Unified Member Portal पर लॉगिन करें – https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in ‘Manage’ टैब में जाएं और ‘KYC’ विकल्प चुनें नया बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड दर्ज करें वेरिफिकेशन के लिए आधार OTP से ऑथेंटिकेशन करें बैंक वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद नया अकाउंट UAN से लिंक हो जाएगा यदि आप EPF सदस्य हैं और अब तक अपना बैंक अकाउंट अपडेट नहीं किया है, तो यह सही समय है. EPFO का यह कदम डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और मजबूत पहल है, जो भविष्य निधि प्रणाली को ज्यादा आत्मनिर्भर और यूज़र-फ्रेंडली बनाता है. Also Read: आखिर सर्राफा बाजार में ऐसा क्या हुआ कि 1,550 रुपये टूट गया सोना और चांदी 3,000 रुपये लुढ़की? The post PF Withdrawal: PF निकालना हुआ आसान, अब चेक या पासबुक की कॉपी नहीं लगेगी, जानें पूरी प्रक्रिया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बढ़ रहा पारा… लू से सब बेहाल, इन राज्यों बारिश का अनुमान, देखें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

India Weather Forecast: हिंदुस्तान के अलग-अलग राज्यों में मौसम का मिजाज बदलते हुए नजर आ रहा है. दिल्ली से बिहार और साउथ तक में मौसम बदला-बदला है. दिल्ली और यूपी में भीषण गर्मी की मार झेल रहा. वहीं तमिलनाडु, केरल और अन्य राज्यों में बारिश का मौसम है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली को लेकर अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में लू चलने की संभावना जताई जा रही है. मौसम का बदल रहा मिजाज बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने के कारण, विभिन्न राज्यों में मौसम संबंधी प्रभाव देखने को मिल रहे हैं. यह निम्न दबाव क्षेत्र उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और केरल में गरज के साथ बारिश का कारण बन सकता है. इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज तमिलनाडु (चेन्नई): मौजूदा स्थिति: आंशिक रूप से धूप, तापमान 31°C 8 अप्रैल: अधिकांशतः धूप, उच्चतम तापमान 37°C, न्यूनतम 26°C 9 अप्रैल: अधिकांशतः धूप, उच्चतम तापमान 37°C, न्यूनतम 26°C 10 अप्रैल: बहुत गर्म, उच्चतम तापमान 38°C, न्यूनतम 27°C कर्नाटक (बेंगलुरु): मौजूदा स्थिति: आंशिक रूप से बादल, तापमान 22°C 8 अप्रैल: बादल और धूप, उच्चतम तापमान 34°C, न्यूनतम 20°C 9 अप्रैल: धूप, उच्चतम तापमान 34°C, न्यूनतम 21°C 10 अप्रैल: धूप, उच्चतम तापमान 33°C, न्यूनतम 22°C बिहार (पटना): मौजूदा स्थिति: धूप, तापमान 29°C 8 अप्रैल: बहुत गर्म, उच्चतम तापमान 37°C, न्यूनतम 25°C 9 अप्रैल:* धूप, उच्चतम तापमान 36°C, न्यूनतम 26°C 10 अप्रैल: धूप, दोपहर में बौछार संभव, उच्चतम तापमान 35°C, न्यूनतम 24°C झारखंड (रांची): मौजूदा स्थिति: धूप, तापमान 26°C 8 अप्रैल: कम गर्म, उच्चतम तापमान 32°C, न्यूनतम 21°C 9 अप्रैल: धूप, उच्चतम तापमान 32°C, न्यूनतम 21°C 10 अप्रैल: सुबह में हवा, दोपहर में बौछार संभव, उच्चतम तापमान 32°C, न्यूनतम 20°C हिमाचल प्रदेश (शिमला): मौजूदा स्थिति: धूप, तापमान 20°C 8 अप्रैल: धूप, उच्चतम तापमान 29°C, न्यूनतम 14°C 9 अप्रैल: आंशिक रूप से बादल, दोपहर में बौछार संभव, उच्चतम तापमान 28°C, न्यूनतम 15°C 10 अप्रैल: अधिक बादल, दोपहर में बौछार संभव, उच्चतम तापमान 28°C, न्यूनतम 13°C The post बढ़ रहा पारा… लू से सब बेहाल, इन राज्यों बारिश का अनुमान, देखें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CNG Auto Ban : दिल्ली में इस दिन से बंद होंगे CNG ऑटो? EV Policy 2.0 के ड्राफ्ट की बड़ी बातें जानें

CNG Auto Ban : दिल्ली में CNG ऑटो रिक्शा हटा दिए जाएंगे? यह सवाल राजधानी के लोगों के मन में आ रहा है. दरअसल, CNG ऑटो रिक्शा को धीरे-धीरे सड़कों से हटाने की सिफारिश की गई है. इसके लिए EV पॉलिसी 2.0 का एक ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, 15 अगस्त के बाद से CNG ऑटो रिक्शा का नया रजिस्ट्रेशन बंद किया जा सकता है. इस नई नीति का असर दोपहिया वाहनों पर भी पड़ेगा और प्राइवेट कार मालिकों के लिए भी कुछ सुझाव इसमें दिए गए हैं. CNG ऑटोरिक्शा को चरणबद्ध तरीके से हटाने की सिफारिश इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति 2.0 के ड्राफ्ट में CNG से चलने वाले ऑटोरिक्शा को चरणबद्ध तरीके से हटाने की सिफारिश की गई है. इस नीति  की घोषणा  दिल्ली प्रशासन जल्द ही कर सकती है. ईवी नीति 2.0 के ड्राफ्ट के अनुसार, इस साल 15 अगस्त से किसी भी सीएनजी ऑटोरिक्शा के रजिस्ट्रेशन की अनुमति नहीं दी जाएगी. इस साल 15 अगस्त से सीएनजी ऑटो परमिट का रिनुअल नहीं किया जाएगा और ऐसे सभी परमिटों को केवल ई-ऑटो परमिट के लिए पुनः जारी किया जाएगा. पेट्रोल, डीजल, सीएनजी से चलने वाले बाइक को लेकर भी की गई बात नीति के मसौदे में ठोस अपशिष्ट ले जाने वाले जीवाश्म ईंधन से चलने वाले वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने की भी सिफारिश की गई है, जो नगर निकायों और शहर की बसों द्वारा बड़ी संख्या में उपयोग किए जाते हैं. नीति की अवधि के दौरान 10 साल से पुराने सभी सीएनजी ऑटोरिक्शा या तो पूरी तरह से बदले जाएंगे, या फिर उनमें ऐसी नई तकनीक लगाई जाएगी जिससे वे बैटरी से चल सकें. ड्राफ्ट नीति में एक सिफारिश में यह भी कहा गया है कि 15 अगस्त 2026 से पेट्रोल, डीजल, सीएनजी से चलने वाले बाइक को अनुमति नहीं दी जाएगी. प्राइवेट कार मालिकों का क्या होगा? इसी प्रकार, समिति ने सिफारिश की है कि 15 अगस्त 2025 से माल वाहक वाहनों के मामले में डीजल, पेट्रोल, सीएनजी से चलने वाले तिपहिया वाहनों के पंजीकरण की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसमें डीआरसी और डीआईएमटीएस द्वारा संचालित सार्वजनिक परिवहन बसों को ई-बसों में परिवर्तित करने की भी सिफारिश की गई है. नीति की शुरुआत के साथ डीटीसी और डीआईएमटीएस शहर संचालन के लिए केवल इलेक्ट्रिक बसें और अंतर-राज्यीय सेवा के लिए बीएस चार बसें खरीदेंगे. साथ ही, प्राइवेट कार मालिकों को इलेक्ट्रिक कार तभी खरीदनी होगी, जब उनके पास पहले से दो गाड़ियां हों. यह सिफारिश ईवी नीति 2.0 की अधिसूचना के बाद प्रभावी होगी. The post CNG Auto Ban : दिल्ली में इस दिन से बंद होंगे CNG ऑटो? EV Policy 2.0 के ड्राफ्ट की बड़ी बातें जानें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रंप के टैरिफ से बिहार को टेंशन, मखाना लीची समेत इन वस्तुओं के निर्यात पर पड़ेगा असर

Trump Tariff: पटना. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वार का असर बिहार पर भी दिखेगा. किसान और व्यापारी दोनों अमेरिकी फैसले से डरे हुए हैं. व्यापारी कह रहे हैं कि मखाना, लीची, आम और हल्दी जैसे मसालों के निर्यात पर नए टैरिफ का असर होगा. बिहार से बड़े पैमाने पर मखाना, हल्दी, लीची, आम जैसे कृषि उत्पादों का अमेरिका निर्यात होता है. ट्रंफ के टैरिफ से इन चीजों की कीमतों में वहां इजाफा होगा. निश्चित रूप से इसका असर अमेरिका में इनके बाजार पर पड़ेगा. 600 टन मखाना होता है अमेरिका निर्यात स्थानीय मीडिया से बात करते हुए मखाना निर्यातक और पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स से जुड़े सत्यजीत सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान से हर साल लगभग 600 टन मखाना अमेरिका निर्यात होता है. टैरिफ में बढ़ोतरी के बाद मखाना की कीमतों में उछाल आएगा. दाम बढ़ने के कारण वहां के बादाम और अखरोट से प्रतिस्पर्धा में यह पीछे रह सकता है और लोकप्रिय रहने के बावजूद अमेरिकी बाजार में मखाना अपनी पकड़ को खो सकता है. मांग घटी तो फिर निर्यात भी घटेगा. हिंदुस्तानीय आपूर्तिकर्ताओं को लागत में कटौती या वैकल्पिक बाजार की तलाश करनी पड़ सकती है. बिहार से कई वस्तु जाती है अमेरिका बिहटा ड्राईपोर्ट के राकेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष मखाना और हल्दी की खेप अमेरिका भेजी जा रही है. सीजन में लीची और आम भी भेजा जाता है. टैरिफ के बाद अमेरिका में इनकी कीमत ज्यादा होगी. यदि अमेरिका में मांग कम होती है तो निर्यात में गिरावट की आशंका है. बिहार राज्य व्यावसायिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता बताते हैं कि बिहार से बड़े पैमाने पर जर्दालु और मालदा आम तथा मुजफ्फरपुर की लीची का निर्यात अमेरिका होता है. अमेरिका के बाजार में घटेगी बिहार की धाक बिहार में इस समय मौसमी फलों और सब्जियों के निर्यात के लिए आधारभूत संरचना तैयार हो रही है. कोल्ड सप्लाई चेन की व्यवस्था खड़ी हो रही है. बिहार के उत्पादकों और अमेरिका के उपभोक्ताओं के बीच आपूर्ति की पटरी बिठाई जा रही है. ऐसे मौके पर कीमत में बढ़ोतरी से पूरी शृंखला की लागत बढ़ेगी और इसके निर्यात पर नकारात्मक असर पड़ेगा. कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल नोपानी ने कहा कि बिहार से अमेरिका जानेवाली चीजों में कला सामग्रियां भी शामिल है. Also Read: बिहार में मठ-मंदिरों की जमीन का रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन, हटेगा अतिक्रमण The post ट्रंप के टैरिफ से बिहार को टेंशन, मखाना लीची समेत इन वस्तुओं के निर्यात पर पड़ेगा असर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कब है बैसाखी 2025? जानें इस पावन पर्व की तारीख और महत्त्व

Baisakhi 2025 Date: बैसाखी, जिसे वैसाखी के नाम से भी जाना जाता है, सिख धर्म के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है. यह न केवल फसलों के पकने का संकेत देता है, बल्कि वर्ष 1699 में गुरु गोबिंद सिंह द्वारा स्थापित खालसा पंथ की भी स्मृति ताजा करता है. हिंदुस्तान में बैसाखी को बसंत ऋतु की शुरुआत के रूप में देखा जाता है. यह केवल एक उत्सव और आनंद का पर्व नहीं है, बल्कि एक धार्मिक अवसर है जब विश्वभर में स्थित सिख समुदाय खालसा पंथ की स्थापना करने वाले महान गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करता है. पारंपरिक रूप से, बैसाखी का पर्व फसल की कटाई और किसानों के लिए खुशी और उल्लास का प्रतीक होता है. इसे विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा में धूमधाम से मनाया जाता है, जहां लोग चटक रंगों, स्वादिष्ट व्यंजनों, संगीत और नृत्य के माध्यम से अपनी खुशी का इजहार करते हैं. बैसाखी का पर्व कब मनाया जाएगा? बैसाखी का पर्व हर वर्ष मेष संक्रांति के अवसर पर मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार, यह आमतौर पर 13 या 14 अप्रैल को आता है. इस वर्ष, बैसाखी का पर्व 13 अप्रैल, 2025 को रविवार के दिन मनाया जाएगा. इस दिन सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेगा. बैसाखी का सांस्कृतिक महत्व बैसाखी मुख्य रूप से नई फसल के आगमन की खुशी में मनाई जाती है. इसके अलावा, उत्तरी राज्यों जैसे उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू, हिमाचल, हरियाणा, और उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में लोग इसे बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं. हिंदुस्तान के अन्य कई हिस्सों में बैसाखी को हिंदुस्तानीय सौर नव वर्ष के रूप में भी माना जाता है. बैसाखी का धार्मिक महत्व बैसाखी का सिख धर्म में विशेष महत्व है. यह दिन 1699 में सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा खालसा पंथ की स्थापना का प्रतीक है. उन्होंने आनंदपुर साहिब में एक सभा का आयोजन किया, जिसमें सिखों को एक नई पहचान प्रदान की गई. खालसा पंथ की स्थापना सिख इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना थी, जिसने समुदाय को एकता, साहस और धार्मिक निष्ठा के बंधन में बांध दिया. इस अवसर पर सिख गुरुद्वारों को सजाया जाता है, विशेष प्रार्थनाएं की जाती हैं और नगर कीर्तन का आयोजन किया जाता है. The post कब है बैसाखी 2025? जानें इस पावन पर्व की तारीख और महत्त्व appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बस 27 की उम्र में संन्यास, ‘दर्द भरे दिनों’ से जूझते ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी की घोषणा, अब कोचिंग और कमेंट्री में दिखाएगा जौहर

Will Pucovski Retirement: जिस उम्र में खिलाड़ी क्रिकेट के नए नए कीर्तिमान रचते हैं, उस उम्र में किसी खिलाड़ी को रिटायरमेंट लेना पड़े तो इसे बड़ा ही दुर्भाग्य कहा जाएगा. ऐसा ही कुछ हुआ है ऑस्ट्रेलिया के एक खिलाड़ी के साथ. 27 साल के बल्लेबाज विल पुकोव्स्की ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. बार-बार हुई चोटों, खासकर सिर पर लगने वाली चोटों (कन्कशन) के कारण उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया है. पुकोव्स्की ने स्वीकार किया कि पिछले साल मार्च में तस्मानिया के खिलाफ शैफील्ड शील्ड मैच में हेलमेट पर बाउंसर लगने के बाद से उनकी हालत बिगड़ती गई और वे अब भी इसके “डरावने” लक्षणों से जूझ रहे हैं. पुकोव्स्की ने 2021 में हिंदुस्तान के खिलाफ सिडनी टेस्ट में डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने पहली पारी में 10 रन और दूसरी पारी में 62 रन बनाए थे. इसके बाद लगातार चोटों के कारण उनका करियर आगे नहीं बढ़ पाया. अपने प्रथम श्रेणी करियर में उन्होंने 36 मैचों में 2,350 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 51.40 रहा. 2024 में न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ नाथन लायन और अन्य अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज़ों के सामने उन्होंने शानदार शतक (131) लगाया था. उन्होंने कहा, “उस शतक के बाद मुझे लगा था कि सब कुछ वापस पटरी पर आ रहा है. मेरा सपना था कि मैं ऑस्ट्रेलिया के लिए 100 टेस्ट स्पोर्ट्सूं, बल्लेबाजी लाइन-अप का लीडर बनूं. लेकिन अफसोस, मेरा सफर सिर्फ एक टेस्ट तक ही सीमित रह गया.” “I won’t be playing cricket at any level again.” 😢 Will Pucovski’s retirement announcement with @GerardWhateley. 👇@WhateleySEN | #Cricket pic.twitter.com/8KCt41puqX — SEN 1116 (@1116sen) April 8, 2025 विल पुकोव्स्की अब दोबारा क्रिकेट नहीं स्पोर्ट्सेंगे. उन्होंने कहा, “मैं अब दोबारा क्रिकेट नहीं स्पोर्ट्सूंगा. ये साल बहुत मुश्किल रहा. पिछले कन्कशन के बाद घर में घूमना भी मुश्किल हो गया था. मैं ज्यादातर समय सोता था और घर के कामों में मदद भी नहीं कर पाता था. मेरी मंगेतर नाराज हो जाती थी.” उन्होंने बताया कि लक्षण आज भी बने हुए हैं, और इसी वजह से उन्होंने स्पोर्ट्स को अलविदा कहने का फैसला किया. पुकोव्स्की ने एक बार फिर कहा कि संन्यास का फैसला आसान नहीं था. मेडिकल पैनल ने उन्हें स्पोर्ट्सने से मना किया था लेकिन अंतिम निर्णय उनका खुद का था. उन्होंने कहा, “मैंने बहुत कोशिश की कि जवाब ढूंढ सकूं, समझ सकूं कि मेरे दिमाग को क्या नुकसान हुआ है और क्यों ये सब हुआ. लेकिन अब ये साफ है कि चीजें बदल नहीं रही हैं. अब मैं अपने जीवन को सामान्य तरीके से जीना चाहता हूं.” क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल पैनल की सिफारिश के बाद उन्होंने मैदान से दूरी बना ली थी. अब वह कोचिंग में कदम रख चुके हैं और विक्टोरियन प्रीमियर साइड ‘मेलबर्न’ के हेड कोच बने हैं. साथ ही वह चैनल सेवन पर कमेंट्री में भी नजर आएंगे. Former Australia Test opener Will Pucovski has retired from all levels of cricket at the age of 27.https://t.co/N7ugE9j5Cm — ICC (@ICC) April 8, 2025 पुकोव्स्की ने विक्टोरिया के लिए 2018-19 में शील्ड ट्रॉफी जीती थी और साथी बल्लेबाज मार्कस हैरिस के साथ मिलकर 486 रन की साझेदारी की थी, जो शील्ड इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी है. लेकिन चोट ने उनका जीवन बर्बाद कर दिया. उन्होंने कहा वह आज भी थकान, सिरदर्द, मोशन सिकनेस और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं. “मेरी बाईं तरफ कुछ होता है तो मुझे चक्कर आने लगते हैं. मैं वो इंसान नहीं रहा जो पहले था. मेरा परिवार और दोस्त भी कह चुके हैं कि मैं बदल गया हूं और यह डरावना है.” पुकोवस्की ने आगे कहा, “मैं चाहता था कि मैं 15 साल और स्पोर्ट्सूं, लेकिन अब कम से कम ये सुकून है कि सिर पर दोबारा गेंद नहीं लगेगी. लेकिन जब लक्षण खत्म न हों, तो डर लगता है.” 🤝 Victoria’s Marcus Harris and Will Pucovski added 486 runs together to set a record for the biggest partnership in #SheffieldShield history 🏏 Can you name the biggest partnership in Test cricket? 🗯️ pic.twitter.com/zEYtWe1Ray — ICC (@ICC) November 1, 2020 जहीर खान बनेंगे टीम इंडिया के हेड कोच? खुद बयान देकर मचाई खलबली, बीच IPL कह दी दिल की बात IPL का नंबर 1 बॉलर, भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, ड्वेन ब्रावो का रिकॉर्ड तोड़ मचाया तहलका ‘एक ही पांड्या जीत सकता है’, मैच जिताऊ गेंदबाजी के बाद बोले क्रुणाल, लास्ट ओवर की स्ट्रेटजी का किया खुलासा The post बस 27 की उम्र में संन्यास, ‘दर्द भरे दिनों’ से जूझते ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी की घोषणा, अब कोचिंग और कमेंट्री में दिखाएगा जौहर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JAAT 2: सनी देओल ने ‘जाट’ की रिलीज से 2 दिन पहले सीक्वल पर तोड़ी चुप्पी, बोले- अगर पिक्चर चलेगी…

JAAT 2: सनी देओल की अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘जाट’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जो अब सिर्फ 2 दिन बाद यानी 10 अप्रैल को सिनेमघरों में रिलीज होगी. गदर 2 में धमाल मचाने के बाद एक्टर ‘जाट’ से बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी करने को तैयार हैं. साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित इस फिल्म का इंतजार दर्शक लंबे वक्तस इ कर रहे हैं. वहीं, मैत्री मूवी मेकर्स वालों ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. फिल्म का हाइप बनाए रखने के लिए सनी पाजी और मेकर्स कई तरह की स्ट्रेटेजी बना रहे हैं. इस बीच फिल्म की एक्ससाइटमेंट को दोगुना करने के लिए सनी देओल ने जाट के सीक्वल यानी ‘जाट’ 2 पर एक बड़ा अपडेट साझा किया है. सनी देओल की ‘जाट’ का बनेगा सीक्वल? सनी देओल ने हाल ही में पिंकविला के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जाट’ को लेकर खास बातचीत की. इस दौरान एक्टर से ‘जाट’ के सीक्वल को लेकर सवाल किया गया. इसपर सनी देओल ने अपने जवाब में कहा, ‘आजकल पार्ट 2 का इतना सिलसिला चला हुआ है कि हर कोई कहानी सोचता है कि इसका पार्ट 2 जरूर बन रहा होगा. तो कहानी को उस तरह से लेकर चलो. अगर पिक्चर चलेगी और कैरेक्टर लोगों को अच्छा लगेगा, तो ही उसका पार्ट 2 बनता है, नहीं तो नहीं बन सकता है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘अगर ‘जाट’ अच्छी कमाई करती है और यह किरदार लोगों का दिल जीतने में कामयाब होता है, तो पार्ट 2 बनने की संभावना है.’ सनी देओल ने अपने जवाब में कहीं नहीं कहा है कि फिल्म का सीक्वल नहीं बनेगा तो ऐसे में यह तो साफ है कि अगर फिल्म में एक्टर की परफॉरमेंस दर्शकों को पसंद आती है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल होती है तो मेकर्स इसके सीक्वल पर विचार कर सकते हैं. सनी देओल की अपकमिंग फिल्में सनी देओल आखिरी बार ‘गदर’ 2 में नजर आये थे जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही. अब उनकी फिल्म ‘जाट’ आ रही है. इसके बाद वह ‘लाहौर 1947’ और फिर ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे. साथ ही वह रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में अहम किरदार में हैं. यह भी पढ़े: Sunny Deol एक्शन-रोमांस के बाद हॉरर फिल्में कब करेंगे? जाट ने कहा- जब मैं खुद डर जाऊंगा तब ऐसी… The post JAAT 2: सनी देओल ने ‘जाट’ की रिलीज से 2 दिन पहले सीक्वल पर तोड़ी चुप्पी, बोले- अगर पिक्चर चलेगी… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Volcano Video : ज्वालामुखी फटने का वीडियो देखकर डर जाएंगे आप

Volcano Video : फिलीपीन के एक मध्य द्वीप में मंगलवार को ज्वालामुखी में विस्फोट हो गया. इसके बाद उसकी राख चार किलोमीटर तक आसमान में फैल गई. इसके कारण चार गांवों में स्कूल बंद कराने पड़े. ज्वालामुखी विस्फोट का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर इसकी भयावहता का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है. देखें वीडियो 🇵🇭 | #URGENTE: El volcán Kanlaon, en Filipinas, registra una erupción explosiva este martes por la mañana, expulsando una columna de ceniza de 4km de altura.#Filipinas #Philippines #kanlaonvolcano #Kanlaon #Asia pic.twitter.com/vkOYExb6bJ — Historiente (@historiente) April 8, 2025 आखिरी बार ज्वालामुखी में विस्फोट दिसंबर में हुआ था फिलीपीन के ज्वालामुखी एवं भूकंप निगरानी संस्थान ने बताया कि नेग्रोस द्वीप में ज्वालामुखी माउंट कनलाओन में सुबह हुए विस्फोट में किसी के हताहत होने या किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है. ज्वालामुखी के दक्षिण-पश्चिम में कम से कम चार गांवों तक इसकी राख फैल गई. नागरिक सुरक्षा कार्यालय ने बताया कि कनलाओन में आखिरी बार विस्फोट दिसंबर में हुआ था. इसके बाद हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा गया था और ज्वालामुखी में फिर से विस्फोट की आशंका को देखते हुए इनमें से कई लोग अब भी आश्रय स्थलों में रह रहे हैं. यह भी पढ़ें : Delhi Govt : सीएम रेखा गुप्ता ने बंद कर दी केजरीवाल प्रशासन की एक फ्री स्कीम The post Volcano Video : ज्वालामुखी फटने का वीडियो देखकर डर जाएंगे आप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vaniya Agarwal Education: बिल गेट्स तुम्हें शर्म आनी चाहिए…Microsoft के मालिक को झाड़ने वाली वानिया अग्रवाल रखती हैं ये डिग्री

Vanya Agarwal Education in Hindi: हिंदुस्तानीय मूल की टेक इंजीनियर वानिया अग्रवाल ने माइक्रोसॉफ्ट की 50वीं सालगिरह के मौके पर विरोध किया. उन्होंने गाजा में हो रही हिंसा को लेकर कंपनी पर आरोप लगाया. कंपनी पर नरसंहार में शामिल होना और वहां काम न करने की बात भी कही. आइए जानते हैं कि वानिया अग्रवाल कौन हैं और उनकी शिक्षा (Vaniya Agarwal Education) के बारे में. कंपनी पर लगाए ये आरोप (Vanya Agarwal Education) रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेक इंजीनियर वानिया अग्रवाल ने कंपनी पर आरोप लगाया कि उसकी तकनीक गाजा में हिंसा को बढ़ावा दे रही है. अग्रवाल ने कंपनी के प्रमुख सत्य नडेला, पूर्व सीईओ बिल गेट्स और स्टीव बाल्मर के सामने यह विरोध दर्ज कराया और कहा कि वे ऐसी कंपनी के लिए काम नहीं कर सकतीं, जो नरसंहार में शामिल हो. उन्होंने गाजा में हुई हत्याओं के लिए माइक्रोसॉफ्ट की तकनीक को जिम्मेदार ठहराते हुए कंपनी के नेताओं को कठघरे में खड़ा किया. यह भी पढ़ें- Jasprit Bumrah Education Qualification: कितना पढ़े-लिखे हैं ‘बूम-बूम बुमराह’? जहां पढ़ते थें, वहीं वाइस प्रिंसिपल थींं मां माइक्रोसॉफ्ट की तकनीकों के लिए कही ये बात (Who is Vanya Agarwal) वानिया ने आरोप लगाया कि माइक्रोसॉफ्ट की तकनीकें इजरायल के रक्षा मंत्रालय द्वारा फिलिस्तीनियों के खिलाफ सैन्य अभियानों में उपयोग की जा रही हैं. उन्होंने 133 मिलियन डॉलर के अनुबंध का उल्लेख करते हुए कंपनी पर मानवाधिकार उल्लंघन में भागीदार होने का आरोप लगाया.  वानिया ने इस्तीफे में क्या कहा? (Vanya Agarwal in Hindi) इस्तीफे में अग्रवाल ने कहा कि वह एक ऐसी कंपनी का हिस्सा नहीं बन सकतीं जो हिंसा और अन्याय में शामिल हो. उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारियों से अपील की कि वे अपनी ताकत और स्थिति का उपयोग कंपनी को उसके मूल्यों के प्रति जिम्मेदार बनाने के लिए करें. वानिया अग्रवाल की शिक्षा और करियर? (Vanya Agarwal Education in Hindi) वान्या अग्रवाल एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, जिन्होंने एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हासिल की थी. वह 2017 में ग्रेस हॉपर छात्रवृत्ति पाने वाली 35 छात्रों में से एक थीं. सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में करियर शुरू करने से पहले उन्होंने एडागियो टीस में चाय सलाहकार और सोशल मीडिया मैनेजर, और ट्रू हेल्थ मेडिकल सेंटर में चिकित्सा सहायक और रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम किया. 2023 में जॉइन की थी माइक्रोसाॅफ्ट (Vanya Agarwal Education) 2018 में वान्या ने अमेजन में इंटर्नशिप की और 2019 में फुल टाइम कंपनी में शामिल हो गईं. अक्टूबर 2022 में अमेजन छोड़ने के बाद उन्होंने 2023 में माइक्रोसॉफ्ट जॉइन किया. हांलांकि, माइक्रोसॉफ्ट में एक साल काम करने के बाद, उन्होंने कुछ कारणों से 11 अप्रैल को कंपनी से इस्तीफा देने का फैसला लिया. यह भी पढ़ें- Sunny Deol Education Qualification: ‘ढाई किलो के हाथ’ वाले सनी देओल ने कहां से की पढ़ाई? ऐसा है एजुकेशन का पूरा सफर The post Vaniya Agarwal Education: बिल गेट्स तुम्हें शर्म आनी चाहिए…Microsoft के मालिक को झाड़ने वाली वानिया अग्रवाल रखती हैं ये डिग्री appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top