Hot News

दिल्ली से बेंगलुरु जा रहा एयर इंडिया का विमान टेल स्ट्राइक का शिकार, समझिए क्यों बनती है यह स्थिति

Air India: एयर एंडिया के एक विमान (AI2651)का पिछला हिस्सा लैंडिंग के दौरान रनवे से टकरा गया. यह विमान दिल्ली से बेंगलुरु जा रहा था. हालांकि विमान की लैंडिंग सुरक्षित तरीके से हो गई और किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है.

टेल स्ट्राइक की जांच शुरू

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार को एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे पर टेल स्ट्राइक हुआ. यानी विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया. इसके बाद दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे एयर इंडिया के एक एयरक्राफ्ट को कैंसिल कर दिया गया है. टेल स्ट्राइक क्यों हुआ, इसकी जांच संबंधित अधिकारियों ने शुरू कर दी है.

ऑपरेटिंग पायलटों को रोस्टर से हटाया गया

एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि टेल स्ट्राइक की घटना के बाद ऑपरेटिंग पायलटों को जांच पेंडिंग रहने तक रोस्टर से हटा दिया गया है. ऐसा सुरक्षा उपायों के तहत किया गया है. एयर इंडिया ने घटना की पुष्टि की और कहा कि 21 मई को दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट AI2651 की लैंडिंग के दौरान टेल-स्ट्राइक हुई. एयरक्राफ्ट सुरक्षित रूप से लैंड हो गया और सभी पैसेंजर और क्रू नॉर्मल तरीके से उतर गए. प्रभावित यात्रियों के ठहरने का इंतजाम कर दिया गया है.

टेल स्ट्राइक क्या है?

टेल-स्ट्राइक उस स्थिति को कहते हैं जब विमान का पिछला हिस्सा लैंडिंग या टेक-ऑफ) के दौरान रनवे से टकरा जाए. यह टकराव आमतौर पर विमान को ज्यादा एंगल पर उतारने या हवा में उड़ाने पर होता है.

टेल-स्ट्राइक क्यों होता है?

टेल स्ट्राइक की घटना तब होती है जब तेज हवा चल रही हो. क्रॉसविंड जैसी स्थिति हो या फिर लैंडिंग के समय विमान का एंगल ज्यादा हो. लैंडिग के समय पायलट, हवा को देखते हुए विमान के पंखों को झुकाते हैं, वही एंगल बनाता है. यह भी संभव है कि पायलट की टाइमिंग गलत हो, जिसकी वजह से पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया.

ये भी पढ़ें : पीएम मोदी ने 5 देशों की यात्रा के दौरान हिंदुस्तान की पहचान, इन बेशकीमतों चीजों को किया गिफ्ट; देखें लिस्ट

 नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का विरोध मार्च, कहा- बीजेपी प्रशासन दोषियों को बचा रही

The post दिल्ली से बेंगलुरु जा रहा एयर इंडिया का विमान टेल स्ट्राइक का शिकार, समझिए क्यों बनती है यह स्थिति appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top