Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JPSC नियुक्ति घोटाले में रांची के AC राजेश्वर नाथ आलोक समेत 18 को बड़ी राहत, हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

Jharkhand High Court: रांची-जेपीएससी (झारखंड लोक सेवा आयोग) नियुक्ति घोटाले के 18 आरोपियों को झारखंड हाईकोर्ट से आज अग्रिम जमानत मिली है. जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की अदालत ने याचिकाओं पर सुनवाई के बाद इन्हें अग्रिम जमानत दी. रांची के अपर समाहर्ता (लॉ एंड ऑर्डर) राजेश्वर नाथ आलोक समेत दर्जनभर से अधिक जेपीएससी-एक से चयनित अधिकारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद इन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी. सुनवाई के बाद अदालत ने इन्हें राहत दी है. सीबीआई की अदालत से खारिज हो चुकी थी अग्रिम जमानत प्रथम जेपीएससी की परीक्षा से चयनित 18 आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पिछले दिनों सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने खारिज कर दी थी. इसके बाद अग्रिम जमानत के लिए सभी 18 आरोपी झारखंड हाईकोर्ट पहुंचे थे. इन्होंने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी. अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश रंगोन मुखोपाध्याय की अदालत ने आज सोमवार को इन्हें बड़ी राहत दे दी है. हालांकि अदालत में अग्रिम जमानत पर सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अग्रिम जमानत का जमकर विरोध किया था. ये भी पढ़ें: झारखंड में आज से बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात, चिलचिलाती धूप से मिलेगी राहत झारखंड हाईकोर्ट से इन्हें मिली है अग्रिम जमानत झारखंड हाईकोर्ट ने प्रथम जेपीएससी नियुक्ति घोटाले में जिन 18 आरोपियों को अग्रिम जमानत दी है, उनमें रांची के अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक, कमलेश्वर नारायण, सुदर्शन मुर्मू, कामेश्वर राम, अनिल कुमार यादव, हरिवंश पंडित, योगेंद्र प्रसाद, सीमा सिंह, सुषमा नीलम सोरेंग, अनंत कुमार, राजीव कुमार, ज्योति झा, संतोष कुमार गर्ग, लक्खी राम बासकी समेत अन्य शामिल हैं. ये भी पढ़ें: Jharkhand Crime: झारखंड में बिहार के मजदूर की गोली मारकर हत्या, रामनवमी की रात देखने गया था नवमी मेला The post JPSC नियुक्ति घोटाले में रांची के AC राजेश्वर नाथ आलोक समेत 18 को बड़ी राहत, हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhojpuri Song: गाना रिलीज होते ही खेसारी ने फैंस से की खास अपील, बोले- रील बनाकर दिखाओ प्यार

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव जहां भी जाते हैं, अपने फैंस का दिल जीत लेते हैं. उनके गानों और फिल्मों का फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज रहता है. चाहे उनका डांस हो, अभिनय हो या देसी अंदाज हर रूप में लोग उन्हें पसंद करते हैं. हाल ही में खेसारी का एक नया गाना रिलीज हुआ है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. रिलीज के साथ ही खेसारी ने अपने चाहने वालों से एक खास अपील भी की है, जो अब चर्चा का विषय बन गई है. तो आइए, जानते हैं इस गाने और खेसारी की इस दिलचस्प अपील के बारे में. खेसारी लाल यादव ने की खास अपील खेसारी लाल यादव ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो फैंस से बड़े अपनेपन के साथ बात करते नजर आए. उन्होंने बताया कि वो काफी समय बाद लाइव आए हैं और इस बार उनका एक नया और बेहद प्यारा गाना रिलीज हुआ है, जो उनके दिल के काफी करीब है. खेसारी ने फैंस से कहा कि जब भी कोई अच्छा गाना आए, तो उस पर रील जरूर बनाएं, क्योंकि जब लोगों का प्यार ऐसे गानों पर मिलता है तो और अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है. उन्होंने याद दिलाया कि उनके पिछले डांस गाने पर भी फैंस ने खूब रील बनाई थीं और वही प्यार अब इस गाने पर भी चाहिए. साथ ही उन्होंने यूट्यूब क्रिएटर्स से भी अपील की कि ऐसे अच्छे कंटेंट को प्रमोट करें. खेसारी ने बताया कि ये उनके गॉडफादर का गाना है जो कि टाइम्स पर रिलीज हुआ है और आगे फिल्म के टीजर, ट्रेलर और गाने भी वहीं से आएंगे. अंत में उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनका प्यार और आशीर्वाद ही उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देता है. View this post on Instagram A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav) ‘चाल नवाबी’ होगी हिट या मिस? 6 मार्च 2025 की सुबह टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज किया गया, जिसका टाइटल है ‘चाल नवाबी’. ये गाना उनकी आने वाली फिल्म ‘गॉडफादर’ का हिस्सा है. गाने में खेसारी के साथ एक्ट्रेस यामिनी सिंह भी नजर आ रही हैं और दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर काफी दमदार लग रही है. इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव और सिंगर प्रियंका सिंह ने आवाज दी है. इसके लिरिक्स लिखे हैं कृष्णा बेदर्दी ने, जिन्होंने इस गाने का म्यूजिक भी तैयार किया है. गाना रिलीज होने के कुछ ही घंटों में लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गया और इसे 1.91 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़े: Biggest Flop of Bollywood: 45 करोड़ डूबे, थिएटर्स खाली, ये है हिंदुस्तान की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म The post Bhojpuri Song: गाना रिलीज होते ही खेसारी ने फैंस से की खास अपील, बोले- रील बनाकर दिखाओ प्यार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ADR Report: चंदे से मालामाल हुई BJP, झोली में आए 2243 करोड़ रुपये, देखें अन्य पार्टियों का हाल

ADR Report: एडीआर रिपोर्ट में जो खुलासा किया गया है, उसके अनुसार देशभर की सभी पार्टियों को जो चंदे मिले हैं, कुल घोषित राशि 2544.28 करोड़ रुपये है, जो 12,547 दाताओं से प्राप्त हुआ है. यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 199 प्रतिशत अधिक है. कुल चंदे का 88 प्रतिशत दान बीजेपी के खाते में एडीआर रिपोर्ट के अनुसार अकेले बीजेपी के घोषित दान का कुल हिस्सा 88 प्रतिशत है. कांग्रेस 1,994 दान से 281.48 करोड़ रुपये के चंदे के साथ दूसरे स्थान पर रही जो भाजपा से काफी नीचे है. आम आदमी पार्टी (AAP), हिंदुस्तानीय कम्युनिस्ट पार्टी (Marxist) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPEP) ने कम राशि की जानकारी दी, जबकि बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने एक बार फिर 20,000 रुपये की सीमा से ऊपर शून्य दान की घोषणा की, जो पिछले 18 वर्षों से इसके दाखिल किए गए आंकड़ों के अनुरूप है. बीजेपी के चंदे में 211.72 प्रतिशत की बढ़ोतरी एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी को मिलने वाला चंदा वित्त वर्ष 2022-23 के 719.858 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 2,243.94 करोड़ रुपये हो गया, जो 211.72 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है. कांग्रेस के चंदे में भी बढ़ोतरी एडीआर रिपोर्ट में कहा गया है कि इसी तरह, कांग्रेस को मिलने वाला दान वित्त वर्ष 2022-23 में 79.924 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 281.48 करोड़ रुपये हो गया, जो 252.18 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है. The post ADR Report: चंदे से मालामाल हुई BJP, झोली में आए 2243 करोड़ रुपये, देखें अन्य पार्टियों का हाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रंप के टैरिफ से जोरदार तरीके से टूटा शेयर बाजार, 2020 में हुई थी बड़ी गिरावट

Stock Market: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए गए रेसिपोकल टैरिफ के लागू होने से पहले दुनियाभर के शेयर बाजारों में हाहाकार मचा हुआ है. इसके असर से हिंदुस्तानीय शेयर बाजार में भी चौतरफा हाहाकार मचा हुआ है. साप्ताहिक कारोबार के पहले दिन सोमवार 7 अप्रैल 2025 को बंबई स्टॉक एक्सेचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स करीब 2.95% या 2226.79 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 73,137.90 अंकों पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 3.24% या 742.85 अंक टूटकर 22,161.60 अंक पर पहुंच गया. शुरुआती कारोबार में ही आई भारी गिरावट सोमवार की सुबह बाजार का कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स 5.22% या 3,939.68 अंक के भारी गिरावट के साथ 71,425.01 अंक पर आ गया. इसके साथ ही, एनएसई निफ्टी 5.06% या 1,160.8 अंक फिसलकर 21,743.65 अंक पर पहुंच गया था. 4 जून 2024 को भी बाजार में मचा था हाहाकार मनी कंट्रोल हिंदी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले, शेयर बाजार में 4 जून 2025 को तब बड़ी गिरावट आई थी, जब देश में आम चुनाव का रिजल्ट जारी किया गया था. इस दिन शेयर बाजार करीब 5% तक गिर गया था. हालांकि, इसके बाद बाजार ने जल्द ही रिकवरी कर लिया था. 23 मार्च 2020 को भी क्रैश कर गया था शेयर बाजार वैश्विक महामारी कोरोना की शुरुआत में लॉकडाउन लगने से दो दिन पहले और जनता कर्फ्यू के एक दिन बाद 23 मार्च, 2020 को सेंसेक्स 3,953 अंकों तक गिर गया था. इस दिन सेंसेक्स करीब 13.2% तक गिरकर 25,881 पर आ गया था. उस समय किसी को कोरोना बीमारी के असर का अंदाज नहीं था. हालांकि, इसके कुछ महीनों के अंदर ही बाजार ने रिकवरी की और फिर शानदार प्रदर्शन दिखाना शुरू कर दिया. इसे भी पढ़ें: प्रॉपर्टी खरीदने से पहले जान लें रजिस्ट्री और म्यूटेशन के नियम, वरना हो जाएगा बड़ा नुकसान 21 जनवरी 2008 को भी बाजार धराशायी लेहमैन ब्रदर्स का 15 सितंबर 2008 को दिवालिया घोषित होने से पहले वैश्विक वित्तीय संकट की वजह से 21 जनवरी 2008 को भी बाजार में बड़ी गिरावट आई थी. लेहमैन ब्रदर्स का दिवालिया घोषित होते ही पूरी दुनिया महामंदी की चपेट में आ गया था. इस तारीख को सेंसेक्स 7.4% या 1,408 अंक टूट गया था. उस समय वित्तीय स्थिति में मंदी की आशंका से निवेशकों ने बिकवाली शुरू कर दी थी. इसे भी पढ़ें: काश, आज शाहजहां जिंदा होते! कभी ‘ताज’ को तो कभी उसकी कमाई को निहारते The post ट्रंप के टैरिफ से जोरदार तरीके से टूटा शेयर बाजार, 2020 में हुई थी बड़ी गिरावट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CISCE 2025 : सीआईएससीई ने बदला आईएससी 11वीं एवं 12वीं का सिलेबस  

CISCE 2025 : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने 11वीं एवं 12वीं के  कुछ विषयों के सिलेबस में बदलाव किये हैं. ये बदलाव 2025 व 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में लागू होंगे. छात्र अपडेटेड सिलेबस एवं विषयों की रूपरेखा के बारे में जानने के लिए सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर दिये गये ‘लाइब्रेरी (पब्लिकेशन)’ के अंतर्गत देख सकते हैं. आईएससी 12वीं के लिए बदलाव आईएससी की 12वीं 2025 की परीक्षाओं में शामिल होने वाले  छात्रों के लिए सीआईएससीई ने कई कोर सब्जेक्ट्स को अपडेट किया है. इनमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथमेटिक्स, कॉमर्स, अकाउंट्स, हिस्ट्री, जियोग्राफी, पॉलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी एवं लीगल स्टडी शामिल हैं. अन्य विषय के सिलेबस में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. इसे भी पढ़ें : Railway Internship 2025 : साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे दे रहा 523 पदों पर इंटर्नशिप करने का मौका 11वीं में बदला है कुछ विषयों का सिलेबस शैक्षणिक वर्ष 2024-25 ग्यारहवीं के छात्रों के लिए केवल केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथ्स एवं हिस्ट्री के पाठ्यक्रम में बदलाव किये गये हैं. 11वीं के अन्य किसी भी विषय के सिलेबस में कोई संशोधन नहीं किया गया है. सीआईएससीई ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे सिलेबस में हुए इन परिवर्तनों की जानकारी सभी छात्रों शिक्षकों एवं अभिभावकों को दे दें ताकि उन्हें सिलेबस को लेकर कियी तरह की दुविधा का सामना न करना पड़े. मई में आयेगा इस वर्ष का रिजल्ट आईसीएसई 2024 की 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परिक्षाओं का रिजल्ट मई 2025 में आने की उम्मीद है.  विस्तार से जानने के लिए देखें : https://cisce.org/regulations-and-syllabuses-isc-class-xii-revised-syllabus-2026-in-selected-subjects-2/ The post CISCE 2025 : सीआईएससीई ने बदला आईएससी 11वीं एवं 12वीं का सिलेबस   appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ground Zero Trailor Out: फौजी बन कर आतंकियों का खात्मा करेंगे इमरान हाशमी, रियल ऑपरेशन पर बनी इस फिल्म का ट्रेलर हुआ जारी

Ground Zero Trailor Out: इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ का ट्रेलर आज लॉन्च कर दिया गया है. यह फिल्म इंडियन आर्मी के सीक्रेट ऑपरेशन्स पर बनाई गई है. हालांकि हमारी हिंदुस्तानीय सेना पर कई फिल्में बनती रहती है. इन फिल्मों की लिस्ट में इमरान हाशमी की ये फिल्म भी जुड़ रही है. रियल ऑपरेशन पर बनाई गई इस फिल्म की चर्चा बहुत पहले से हो रही थी. ट्रेलर लॉन्च होने के बाद फैंस इस फिल्म को पोसिटिव रिस्पॉन्स दे रहे है. हिंदुस्तानीय सेना की वर्दी में इमरान का अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. View this post on Instagram A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies) किसका किरदार निभाएंगे इमरान हाशमी?ग्राउंड जीरो फिल्म में इंडियन आर्मी की ताकत और उनके बलिदान को दर्शाया गया है. कश्मीर में आतंकवादियों के हमलों और उनके प्लानिंग का खात्मा करने के लिए बीएसएफ (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) की मेहनत और उनकी बहादुरी को फिल्म में दिखाया जायेगा. फिल्म में इमरान हाशमी BSF कमांडेंट नरेंद्र नाथ धार दुबे का किरदार निभा रहे है, जिन्होंने कश्मीर की घाटी में एक स्पेशल ऑपरेशन किया था. इमरान एक फौजी के अवतार में काफी दमदार नजर आ रहे है. ट्रेलर में ‘अब प्रहार होगा’ डायलॉग से पता चलता है कि कहानी किस मोड़ पर जाने वाली है. View this post on Instagram A post shared by Emraan Hashmi (@therealemraan) कब रिलीज होगी ग्राउंड जीरो?एक सच्चा सिपाही आतंकियों के मनसूबों को और बर्दास्त नहीं करेगा और उसे करारा जवाब देगा. पहली बार इमरान हाशमी किसी फौजी के किरदार में नजर आने वाले है. आपको बता दें, यह फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. तेजस प्रभा विजय देउस्कर ने इसका निर्देशन किया है. संचित गुप्ता और प्रियदर्शी श्रीवास्तव ने फिल्म के लेखक है. इमरान हाशमी के साथ साईं ताम्हणकर, जोया हुसैन, मुकेश तिवारी, ललित प्रभाकर, सत्य प्रकाश, पुनीत तिवारी सुबोध गुलाटी और अन्य कलाकार शामिल है. ये भी पढ़ें: Peddi Teaser: राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ के टीजर ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, जबरदस्त एक्शन करते दिखे एक्टर The post Ground Zero Trailor Out: फौजी बन कर आतंकियों का खात्मा करेंगे इमरान हाशमी, रियल ऑपरेशन पर बनी इस फिल्म का ट्रेलर हुआ जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Top 100 Bihar GK Questions in Hindi 2025: बिहार सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न जो BPSC व अन्य परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

Bihar GK in Hindi 2025: बिहार हिंदुस्तान के उत्तर-पूर्व में स्थित एक राज्य है. बिहार अपनी पुरानी और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। इस राज्य का गठन साल 1912 में हुआ था और इसकी राजधानी पटना है. यहां की जलवायु, धरती की बनावट और लोक परंपराएं इसे खास बनाती हैं। अगर आप BPSC, SSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो बिहार से जुड़ा सामान्य ज्ञान जानना बहुत जरूरी है. बिहार से जुड़ा सामान्य ज्ञान कई प्रतियोगी परीक्षाओं में एक जरूरी विषय है. इसलिए यहां आपके लिए  बिहार जीके से जुड़े कुछ जरूरी सवाल (Top 100 Bihar GK Questions in Hindi 2025) लेकर आए हैं जो आपकी तैयारी में मदद करेंगे. बिहार सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न-उत्तर (Bihar GK in Hindi) रिसर्च और रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार सामान्य ज्ञान से जुड़े 100 सबसे महत्वपूर्ण सवाल और जवाब (Top 100 Bihar GK Questions in Hindi) इस प्रकार हैं- प्रश्न उत्तर बिहार का गठन कब हुआ था? 22 मार्च, 1912 बिहार की राजधानी क्या है? पटना पटना के पुराने नाम क्या हैं? पाटलिपुत्र, पुष्पपुर, कुसुमपुर, आजीमाबाद बिहार किन अक्षांश और देशांतर के बीच स्थित है? 24°20’10”N – 27°31’15”N, 83°19’50”E – 88°17’40”E बिहार का कुल क्षेत्रफल कितना है? 94,163 वर्ग किमी हिंदुस्तान में क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार का स्थान क्या है? 13वां बिहार हिंदुस्तान की कुल आबादी का कितना प्रतिशत है? 8.60% जनसंख्या के हिसाब से बिहार का स्थान क्या है? तीसरा 2001-2011 में बिहार की जनसंख्या वृद्धि दर क्या थी? 25.42% जनसंख्या वृद्धि दर में बिहार का स्थान क्या है? 6वां बिहार की जनसंख्या घनत्व कितना है? 1,106 व्यक्ति/किमी² बिहार का सबसे अधिक आबादी वाला जिला कौन सा है? पटना पटना जिले की आबादी कितनी है? 58,38,465 बिहार का सबसे कम आबादी वाला जिला कौन सा है? शेखपुरा शेखपुरा जिले की आबादी कितनी है? 6,36,342 सबसे अधिक जनसंख्या वृद्धि दर वाला जिला कौन सा है? मधेपुरा (31.12%) सबसे कम जनसंख्या वृद्धि दर वाला जिला कौन सा है? गोपालगंज (19.02%) सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौन सा है? शेखर (1,880 व्यक्ति/किमी²) सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौन सा है? कैमूर (488 व्यक्ति/किमी²) सबसे बड़ा जिला (क्षेत्रफल में)? पश्चिम चंपारण सबसे छोटा जिला (क्षेत्रफल में)? शेखर सबसे उत्तरी जिला कौन सा है? पश्चिम चंपारण सबसे दक्षिणी जिला कौन सा है? गया सबसे पश्चिमी जिला कौन सा है? कैमूर सबसे पूर्वी जिला कौन सा है? किशनगंज बिहार की जलवायु कैसी है? मानसूनी बिहार में औसत वार्षिक वर्षा कितनी होती है? 1,205 मिमी सबसे अधिक वर्षा वाला जिला कौन सा है? किशनगंज सबसे कम वर्षा वाले जिले कौन से हैं? कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया बिहार का सबसे गर्म स्थान कौन सा है? गया बिहार की औसत ऊंचाई क्या है? 173 फीट (53 मीटर) 2011 की जनगणना में कुल जनसंख्या कितनी थी? 10,40,99,452 पुरुष जनसंख्या कितनी थी? 5 करोड़ से अधिक स्त्री जनसंख्या कितनी थी? 4.9 करोड़ से अधिक बिहार में कुल राजस्व गांव कितने हैं? 45,103 लोकसभा सीटें कितनी हैं? 40 राज्यसभा सीटें कितनी हैं? 16 एससी आरक्षित लोकसभा सीटें कितनी हैं? 6 बिहार विधानसभा में कितने सदस्य हैं? 243 बिहार विधान परिषद में कितने सदस्य हैं? 75 बिहार का राज्य प्रतीक क्या है? बोधि वृक्ष (दो स्वस्तिकों के साथ) बिहार की राजभाषा और दूसरी भाषा क्या है? हिंदी और उर्दू. यह भी पढ़ें- Top 100 Jharkhand GK Questions in Hindi 2025: झारखंड सामान्य ज्ञान से जुड़े 100 सबसे महत्वपूर्ण सवाल और जवाब बिहार से जुड़े सामान्य ज्ञान प्रश्न (Bihar GK Questions in Hindi) परीक्षाओं में पूछे जाने वाले बिहार से जुड़े सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर (Bihar GK Questions in Hindi) इस प्रकार हैं- बिहार में हिंदुस्तानीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) की स्थापना किसने की थी? सरदार बाबू शिव प्रसाद सिंह बिहार में मुख्य रूप से कौन सा त्योहार मनाया जाता है? छठ पूजा बिहार आने वाले हिंदुस्तान के पहले राष्ट्रपति कौन थे? डॉ. राजेंद्र प्रसाद बिहार का राज्य वृक्ष कौन सा है? पीपल वृक्ष बिहार में मक्का का सबसे बड़ा उत्पादक जिला कौन सा है? सारण बिहार की सबसे लंबी नदी कौन सी है? गंगा नदी बिहार का कुल क्षेत्रफल कितना है? 94,163 वर्ग किलोमीटर स्वतंत्र हिंदुस्तान में बिहार का पहला गवर्नर कौन था? जयरामदास दौलतराम बिहार की जीवन रेखा किस नदी को कहा जाता है? गंगा नदी बिहार को राज्य के रूप में कब बनाया गया था? 15 अगस्त 1947 बिहार की राजधानी कौन सी है? पटना बिहार का सबसे बड़ा जिला कौन सा है? पश्चिम चंपारण बिहार में ‘सिल्क सिटी’ के रूप में कौन सा शहर जाना जाता है? भागलपुर चम्पारण सत्याग्रह कब हुआ था? 1917 बिहार की पहली स्त्री मुख्यमंत्री कौन थीं? राबड़ी देवी बिहार का राज्य पशु कौन सा है? गंगा डॉल्फिन ऐतिहासिक नालंदा विश्वविद्यालय कहां स्थित है? नालंदा जिला, बिहार बिहार से किस स्वतंत्रता सेनानी को ‘हिंदुस्तान छोड़ो आंदोलन’ में उनके योगदान के लिए जाना जाता है? जयप्रकाश नारायण बिहार के ‘महात्मा’ के रूप में किसे जाना जाता है? बाबू कुंवर सिंह बिहार की पहली स्त्री गवर्नर कौन थीं? शुभ्रा मुखर्जी बिहार में सबसे ऊंचा पहाड़ कौन सा है? माउंट एवरेस्ट (नेपाल की सीमा से सटे बिहार क्षेत्र के संदर्भ में) बिहार ने पूर्ण राज्य का दर्जा कब प्राप्त किया? 1950 बिहार का कौन सा प्रसिद्ध त्योहार सूर्य देवता को समर्पित है? छठ पूजा. यह भी पढ़ें- Top BPSC GK Questions in Hindi 2025: बीपीएससी सामान्य ज्ञान प्रश्न-उत्तर, तैयारी के लिए हैं महत्वपूर्ण बिहार जीके के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर क्या हैं? (Bihar GK in Hindi) रिपोर्ट्स और रिसर्च के अनुसार, बिहार जीके के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर क्या हैं? (Bihar GK in Hindi) इस प्रकार हैं- प्रश्न उत्तर पटना का प्राचीन नाम क्या था? मगध किस राजवंश ने 320-550 ई. तक बिहार पर शासन किया? गुप्त अजातशत्रु के राजवंश का नाम क्या था? हर्यंक मगध की प्रारंभिक राजधानी क्या थी? राजगृह (गिरिव्रज) स्तंभ शिलालेख लौरिया अरेराज किस भाषा में हैं? प्राकृत महावीर स्वामी का जन्म कहां हुआ था? कुंडग्राम बिहार में नंद राजवंश के संस्थापक कौन थे? महापद्मनंद कौटिल्य किस मगध शासक के सलाहकार थे? चंद्रगुप्त मौर्य उत्तर से दक्षिण बिहार की लंबाई कितनी है? 345 किमी पूर्व से पश्चिम बिहार की लंबाई कितनी है? 483 किमी बिहार में कितने उपखंड हैं? 109

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या मनी प्लांट वाकई बढ़ाता है धन? जानिए सही दिशा और लगाने के नियम

Vastu Tips: मनी प्लांट को सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. वास्तु शास्त्र और फेंगशुई के अनुसार, इसे सही दिशा में लगाने से घर में धन, शांति और खुशहाली बनी रहती है. आइए जानते हैं इसके फायदे, सही दिशा और ध्यान रखने योग्य बातें. मनी प्लांट लगाने के फायदे धन और समृद्धि बढ़ाता है – इसे “मनी प्लांट” नाम इसलिए दिया गया क्योंकि यह आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सहायक माना जाता है. नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है – यह घर के अंदर मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर सकारात्मक वातावरण बनाता है. रिश्तों में मिठास लाता है – वास्तु के अनुसार, इसे सही दिशा में रखने से पति-पत्नी और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है. ऑक्सीजन बढ़ाता है – यह हवा को शुद्ध कर घर में ताजगी बनाए रखता है. मानसिक शांति देता है – इसे घर में लगाने से तनाव कम होता है और मानसिक शांति मिलती है. मनी प्लांट को किस दिशा में लगाना चाहिए? वास्तु शास्त्र के अनुसार सही दिशा: दक्षिण-पूर्व (South-East) दिशा – यह दिशा माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की होती है, जिससे धन की बढ़ोतरी होती है. उत्तर दिशा (North) – करियर और नौकरी में सफलता के लिए इस दिशा में मनी प्लांट लगाना शुभ माना जाता है. पूर्व दिशा (East) – यह सेहत और शांति के लिए अच्छा होता है. इन दिशाओं में न लगाएं मनी प्लांट उत्तर-पूर्व (North-East) और पश्चिम (West) दिशा में मनी प्लांट लगाने से धन हानि और पारिवारिक समस्याएं हो सकती हैं. बाथरूम में न रखें – यह दुर्भाग्य और आर्थिक परेशानियां ला सकता है. मनी प्लांट लगाते समय ध्यान रखने वाली बातें सूखे पत्ते न रहने दें – सूखे या मुरझाए पत्ते दुर्भाग्य और नकारात्मकता लाते हैं. लता को जमीन पर न फैलने दें – इसकी बेल हमेशा ऊपर की ओर बढ़नी चाहिए, इसे दीवार या खंभे पर चढ़ाना शुभ होता है. कांच या मिट्टी के गमले में लगाएं – प्लास्टिक के गमले में मनी प्लांट लगाने से इसका शुभ प्रभाव कम हो जाता है. किसी और को न दें – मनी प्लांट का पौधा घर से बाहर किसी को देने से धन की हानि हो सकती है. हफ्ते में एक बार पानी जरूर दें – लेकिन ज्यादा पानी देने से जड़ें सड़ सकती हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में धन, सुख-शांति और सकारात्मकता बनी रहे, तो दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाएं और सही देखभाल करें.इसे लगाते समय वास्तु के नियमों का पालन करेंगे तो यह आपके जीवन में उन्नति और समृद्धि लेकर आएगा!  हनुमान जयंती पर करें ये उपाय, ग्रह दोष से मिलेगी मुक्ति जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है . ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा  ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ8080426594/9545290847 The post क्या मनी प्लांट वाकई बढ़ाता है धन? जानिए सही दिशा और लगाने के नियम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मंगल दोष से परेशान? तो हनुमान जयंती पर करें ये उपाय, ग्रह दोष से मिलेगी मुक्ति

Hanuman jayanti 2025: हनुमान जयंती हर वर्ष श्री हनुमान जी के जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है. इस दिन भक्तजन उन्हें स्मरण करते हैं, उपवास रखते हैं और विशेष पूजा-अर्चना करते हैं. इस वर्ष, जयंति 12 अप्रैल 2025 (शनिवार) को मनाया जाएगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन मंगल दोष जैसे ग्रह दोष से मुक्ति पाने का एक विशेष अवसर होता है? आइए सरल भाषा में समझते हैं कि मंगल दोष क्या है और हनुमान जी की पूजा इसे कैसे दूर कर सकती है. मंगल दोष क्या है? जब किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में मंगल ग्रह अनुचित स्थिति में होता है, तो इसे मंगल दोष कहा जाता है. यह दोष विवाह, करियर, स्वास्थ्य और मानसिक शांति में बाधा उत्पन्न करता है. कई बार यह जीवन में अनावश्यक विवाद, देरी और तनाव का कारण भी बन सकता है. हनुमान जी को मंगल दोष से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है. उन्हें ‘मंगलकर्ता’ के रूप में जाना जाता है, जिसका अर्थ है कि वे मंगलकारी हैं. हनुमान जी को मंगल ग्रह के अधिदेवता के रूप में पूजा जाता है, और उनकी आराधना से इस दोष का निवारण होता है. विशेष रूप से, हनुमान जयंती के अवसर पर की गई पूजा और मंत्र जाप अत्यंत प्रभावशाली माने जाते हैं. हनुमान जयंती पर अपनाएं ये उपाय हनुमान जी का व्रत रखें और पूरे दिन सात्विक आहार और रहन-सहन का पालन करें. लाल रंग के वस्त्र धारण करें, क्योंकि यह मंगल ग्रह का प्रतीक रंग है. हनुमान मंदिर जाकर सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें. हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें. मंगल दोष निवारण के चमत्कारी मंत्र नीचे दिए गए विशेष मंत्रों का जाप करें, जो मंगल दोष से राहत देने में मदद करते हैं. ॐ अक्षघ्नाय नमः – सभी संकटों को खत्म करता है. ॐ रामदूताय नमः – शक्ति और साहस बढ़ाता है. ॐ शाकिनीजीवहारकाय नमः – मानसिक और शारीरिक कष्ट मिटाता है. ॐ बुबुकारहतारातये नमः – ग्रह दोष को शांत करता है. ॐ गर्वपर्वतप्रमर्दनाय नमः – शत्रुओं और रुकावटों को नष्ट करता है. ॐ हेतवे नमः – मन की इच्छा को मजबूत करता है. ॐ अहेतवे नमः – नि:स्वार्थ भक्ति को बढ़ाता है. ॐ प्रांशवे नमः – जीवन में सुख और समृद्धि लाता है. हनुमान जयंती का दिन सिर्फ भक्ति का नहीं, ज्योतिषीय रूप से भी बहुत शुभ होता है. अगर आप लंबे समय से किसी बाधा या ग्रह दोष से परेशान हैं, तो इस दिन सच्चे मन से पूजा करें, मंत्रों का जाप करें और हनुमान जी की कृपा से अपने जीवन को सुखमय बनाएं. जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा  ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ8080426594/9545290847 The post मंगल दोष से परेशान? तो हनुमान जयंती पर करें ये उपाय, ग्रह दोष से मिलेगी मुक्ति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: दिनदहाड़े महिला से छिनतई, ऐसी शर्मनाक करतूत देख फट जाएगा कलेजा, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: पंजाब के खरड़ में बदमाशों एक स्त्री से दिनदहाड़े छिनतई की है. स्त्री शायद अपने पति के साथ जा रही थी, इसी दौरान दो बदमाशों ने अपनी बाइक स्त्री और उसके पति की स्कूटी के सामने अड़ा दी. बाइक सवार दो बदमाशों में से एक ने उतर कर स्त्री के चेन को झपट लिया. इस करतूत से स्त्री और उसका पति स्कूटी से गिर गये, उन्हें चोट भी लगने की उम्मीद है. वीडियो में दिख रहा है कि दोनों झपटमारों ने किस बेरहमी से घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित के साथ हो सकता था बड़ा हादसा सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे पीछे से आकर बदमाशों ने स्त्री के साथ झपटमारी की है. चेन खींचने के दौरान स्कूटी का बैलेंस भी बिगड़ गया. स्त्री और उसका पति दोनों स्कूटी से गिर गए. इधर चेन झपट कर दोनों बदमाश हो गये नौ दो ग्यारह हो गए. आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते इससे पहले दोनों बदमाश मौके से फरार हो चुके थे. In Punjab’s Kharar, miscreants overtook a scooter, stopped it and fled after robbing the chain. pic.twitter.com/2TLhEDSV7Z — Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 7, 2025 वायरल हो रहा वीडियो सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh के आईडी से पोस्ट किया गया है. वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किए हैं. कई लोगों ने कमेंट कर पुलिस से एक्शन लेने की मांग की है. इस वीडियो को अब तक 1 लाख 88 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. वीडियो पर आ रहे हैं कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर कई यूजर्स ने काफी गुस्सा जाहिर किए हैं. एक ने लिखा कि इस देश में गाय सेफ हैं लेकिन स्त्रीएं नहीं. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा की नजर हटी दुर्घटना घटी. एक अन्य यूजर ने लिखा कि कलेश बढ़ते ही जा रहे हैं चारों ओर. The post Viral Video: दिनदहाड़े स्त्री से छिनतई, ऐसी शर्मनाक करतूत देख फट जाएगा कलेजा, वायरल हो रहा वीडियो appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top