Hot News

KKR की जीत से प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार, मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया

KKR vs MI: आईपीएल 2026 का 65वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच स्पोर्ट्सा गया. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7 गेंद शेष रहते 4 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ कोलकाता की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. मुंबई को हराकर कोलकाता की टीम पॉइटंस टेबल में छठे पायदान पर पहुंच गई है.

कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही. पावरप्ले के दौरान ही मुंबई ने 4 विकेट गंवा दिए. रोहित शर्मा 15, रयान रिकल्टन 6, नमन धीर 0 और सूर्यकुमार यादव 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उसके बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने पारी को संभालने की कोशिश की.

147 रन ही बना सकी मुंबई इंडियंस

पांचवें विकेट के लिए तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच 43 रनों की साझेदारी हुई. तिलक 20 और हार्दिक पांड्या 26 रन बनाकर आउट हुए. विल जैक्स भी 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अंत में कार्बिन बॉश और दीपक चाहर ने मिलकर मुंबई को 147 तक पहुंचाया. बॉश ने नाबाद 32 और दीपक ने 10 रन बनाए. कोलकाता के लिए सौरभ दुबे ने 2, कैमरून ग्रीन ने 2, कार्तिक त्यागी ने 2, सुनील नारायण ने 2 विकेट चटकाए.

कोलकाता की खराब शुरुआत

छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही.फिन एलन 8 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद रहाणे 21 रन बनाकर चलते बने. ग्रीन भी 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. कोलकाता ने 3 विकेट 54 के स्कोर पर गंवा दिया.

मनीष पांडे और पॉवेल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

उसके बाद चौथे विकेट के लिए मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 47 गेंदों में 64 रन की साझेदारी की. मनीष पांडे 45 और रोवमैन पॉवेल 40 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद तेजस्वी भी 11 रन बनाकर चलते बने. अंत में रिंकू सिंह ने नाबाद 9 और अनुकूल रॉय ने नाबाद 4 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया. मुंबई इंडियंस के लिए कार्बिन बॉश ने 3, जसप्रीत बुमराह ने 1, गजनफर ने 1 और दीपक चाहर ने 1 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें: BCCI ने जारी किया 2026-27 घरेलू क्रिकेट सीजन का शेड्यूल, 8 महीने में स्पोर्ट्से जाएंगे 1,788 मुकाबले

The post KKR की जीत से प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार, मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top