Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: अब तपती गर्मी में भी सुपर कूल रहेगा कमरा, इस ट्रिक से 0 रुपए में दूर करें भीषण गर्मी

Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है. इन दिनों एक वीडियो जमकर शेयर हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने अपने कम खर्च वाले देसी जुगाड़ से सबको चौंका दिया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में शख्स ने बताया कि कैसे आप बिना एसी और कूलर के भी तपती गर्मी में अपने कमरे को कूल रख सकते हैं. ALSO READ: शिक्षा विभाग ने ‘भूत’ से मांगी एबसेंट रिपोर्ट, पूरा मामला जानकर माथा पीट लेंगे आप ALSO READ: BPSC Teacher Death: संदिग्ध परिस्थिति में बीपीएससी शिक्षिका की मौत, घर से दूर समस्तीपुर में रहकर करती थी जॉब ALSO READ: बेगूसराय में महज 24 मिनट में राहुल की पदयात्रा समाप्त, सिर्फ 1 KM चले, सभा को संबोधित किए बिना पटना के लिए रवाना ALSO READ: नीरा उत्पादकों के लिए खुशसमाचारी! अब पेड़ मालिक के साथ पासी को भी मिलेगा पैसा The post Video: अब तपती गर्मी में भी सुपर कूल रहेगा कमरा, इस ट्रिक से 0 रुपए में दूर करें भीषण गर्मी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धोनी-रोहित या विराट, इस सीजन अब तक किसका बल्ला सबसे कम बोला? देखिए दिग्गजों के हाल

IPL 2025: आईपीएल 2025 अपने शुरुआती दौर में है और फैन्स की निगाहें एक बार फिर उन दिग्गज खिलाड़ियों पर हैं, जिन्होंने सालों तक इस लीग में अपना जलवा दिखाया है. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni), विराट कोहली और रोहित शर्मा तीनों ही बड़े नाम इस सीजन में मैदान पर नजर आ रहे हैं. तीनों ही अपने फ्रेंचाइजी के स्टार खिलाड़ी हैं, जिनके लिए फैंस भी बड़ी उम्मीद की नजरों से देखते हैं. हालांकि इन तीनों ही खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी सबकी नजरें हैं. जहां धोनी बैटिंग ऑर्डर में नीचे उतर रहे हैं तो रोहित शर्मा टीम से ही बाहर हो रहे हैं. फिलहाल कोहली को लेकर ऐसी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. लेकिन उनका प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं है. तमाम आलोचना और प्रतिक्रियाओं के बीच आइए देखते हैं कि तीनों खिलाड़ियों में रन बनाने के मामले में इस सीजन कौन आगे हैं.  रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को मुंबई इंडियंस ने इस बार 16.30 करोड़ रुपये में रिटेन किया, लेकिन अब तक के तीन मैचों में वे केवल 21 रन ही बना सके हैं. उनका औसत 7.00 और स्ट्राइक रेट 105.00 रहा है. बल्ले से ना तो कोई अर्धशतक आया, न ही बड़ी पारी. वानखेड़े जैसे अपने घरेलू मैदान पर भी वे रंग में नहीं दिखे. सीएसके के खिलाफ रोहित 0 पर आउट हुए, गुजरात टाइटंस के खिलाफ 8 रन तो कोलकाता के खिलाफ 13 रन, जबकि लखनऊ के खिलाफ उन्हें बैटिंग का मौका ही नहीं लगा और टीम से ही बाहर कर दिए गए. जिन गुजरात और केकेआर के खिलाफ तो उन्हें इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतार गया था.  महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया और उन्होंने सीमित मौकों में भी असरदार प्रदर्शन किया है. अनकैप्ड होने के कारण चेन्नई ने इसका फायदा उठाया और अपने सबसे बड़े स्टार को फिर से टीम में जोड़ लिया. लेकिन चार पारियों में सिर्फ 3 बार बल्लेबाजी करने वाले धोनी अब वो धोनी नजर नहीं आ रहे. इस सीजन अब तक उन्होंने 76 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 138.18 है. इस दौरान धोनी के बल्ले से 5 चौके और 4 छक्के लगाए हैं.  धोनी ने तीन मैचों में अब तक 30, 16, नाबाद 30 रन बनाए हैं,  लेकिन उनसे जो उम्मीदें वो पूरी होती नहीं दिख रही. पांच बार की चैंपियन टीम चार मैचों में से 3 मैच हारकर 9वें नंबर पर है. विराट कोहली (Virat Kohli) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 21 करोड़ रुपये में टीम में बनाए रखा. अपने स्टेचर के हिसाब से तो नहीं हां, धोनी और रोहित से उनका रिकॉर्ड इस सीजन अब तक बेहतर ही है. तीन मैचों में विराट ने 97 रन ठोक दिए हैं. उनका औसत 48.50 और स्ट्राइक रेट 134.72 रहा है. 59 रन की नाबाद पारी के साथ उन्होंने दिखाया कि वह अब भी वह अपनी टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं.  तीनों खिलाड़ियों में जहां विराट ने बल्लेबाजी में निरंतरता दिखाई है, वहीं धोनी ने अपनी सीमित भूमिका में उपयोगिता साबित की है. दूसरी ओर रोहित शर्मा अब भी फॉर्म की तलाश में हैं, जिससे मुंबई की चिंता बढ़ती जा रही है. ये तीनों ही खिलाड़ी आईपीएल के सबसे बड़े रन स्कोरर हैं, लेकिन इस समय धोनी और रोहित की बैटिंग सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है.  विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं, धोनी की ड्रीम टीम में बस ये तीन खिलाड़ी, किसी और क्यों नहीं चुना? खुद बताया प्रीति जिंटा के इस खिलाड़ी को भूल नहीं पा रहा राजस्थान रॉयल्स, 24 घंटे में तीन बार ऐसे किया याद ओपनर और ऑलराउंडर के तौर पर किसको पसंद करते हैं धोनी? युवराज सिंह की इस मोमेंट को याद कर मचाई खलबली The post धोनी-रोहित या विराट, इस सीजन अब तक किसका बल्ला सबसे कम बोला? देखिए दिग्गजों के हाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शिक्षा विभाग ने ‘भूत’ से मांगी एबसेंट रिपोर्ट, पूरा मामला जानकर माथा पीट लेंगे आप

Bihar Teacher: बिहार के मोतिहारी में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां विभाग ने दो मृत शिभकों से 24 घंटे के भीतर अनुपस्थिति पर जवाब मांगा है. जिन शिक्षकों से विभाग ने जवाब मांगा है, उनमें अरेराज की शिक्षिका उर्मिला कुमारी, फेनहरा के टीचर श्रीधर कुमार झा शामिल हैं. उर्मिला की मौत एक साल पहले हो चुकी है. वहीं, श्रीधर का निधन दो महीने पहले हुआ था. इस घटना ने पूरे सिस्टम की कमियां उजागर कर दी हैं. मामला अरेराज और फेनहारा प्रखंड का बताया जा रहा है. यहां पूरा मामला समझिए… जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल को डीईओ संजीव कुमार ने ई-शिक्षा कोष ऐप के माध्यम से जिले के स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति जांची. इस दौरान विभाग ने पाया कि 969 शिक्षक अनुपस्थित थे. 265 शिक्षकों ने बिना परमिशन ऑन ड्यूटी मार्क किया. 5764 शिक्षकों ने उपस्थिति दर्ज की, लेकिन आउट नहीं किया. इसी प्रक्रिया में मृत शिक्षकों के नाम भी गैरहाजिर शिक्षकों की लिस्ट में शामिल हो गया. उनके नाम पर भी नोटिस जारी हो गया. दोनों प्रखंडों के बीईओ से मांगा गया स्पष्टीकरण डीपीओ स्थापना साहेब आलम ने कहा कि यह टेक्निकल खामी के हुआ है. उनका कहना है कि डा़टा अपडेट नहीं होने की वजह से यह गलती हुई है. उन्होंने कहा कि प्राथमिक जिम्मेदारी संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की थी, उन्हें मृत शिक्षकों का डेटा हटाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया. अब विभाग ने इसपर कार्रवाई करते हुए दोनों प्रखंडों के बीईओ से भी स्पष्टीकरण मांगा है. ALSO READ: BPSC Teacher Death: संदिग्ध परिस्थिति में बीपीएससी शिक्षिका की मौत, घर से दूर समस्तीपुर में रहकर करती थी जॉब The post शिक्षा विभाग ने ‘भूत’ से मांगी एबसेंट रिपोर्ट, पूरा मामला जानकर माथा पीट लेंगे आप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Tahira Kashyap: एक बार फिर कैंसर पीड़ित हुईं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप, नोट शेयर कर दी जानकारी

Tahira Kashyap: एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी और मशहूर फिल्म निर्देशक-लेखिका ताहिरा कश्यप एक बार फिर कैंसर पीड़ित हो गई हैं. सात साल बाद एक्ट्रेस का ब्रेस्ट कैंसर दोबारा उभर आया है, जिसकी जानकारी अब खुद एक्ट्रेस ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है. अब इस न्यूज के सामने आने के बाद ताहिरा के फैंस काफी परेशान हो गए हैं. यहां देखें ताहिरा कश्यप का पोस्ट- View this post on Instagram A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap) ताहिरा ने इंस्टाग्राम पर लिखा एक लंबा नोट ताहिरा कश्यप ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए बताया कि सात साल बाद उनका ब्रेस्ट कैंसर फिर से उभर आया है. उन्होंने नोट में लिखा, ‘सात साल की परेशानी या नियमित जांच की शक्ति, यह आपका एक नजरिया है. मैं दूसरे वाले के साथ जाना चाहती हूं और उन सभी को यह सुझाव देती हूं जिन्हें नियमित मैमोग्राम कराने की जरूरत है। मेरे लिए दूसरा चरण है. मुझे यह अभी भी है.’ कैप्शन में दिया पॉजिटिव मेसेज ताहिरा ने इस नोट को शेयर करने के साथ ही एक कैप्शन भी लिखा है, जिसकी शुरुआत उन्होंने एक कहावत से की. उन्होंने लिखा, ‘जब जीवन आपको नींबू देता है तो नींबू पानी बनाएं. जब जीवन बहुत उदार हो जाता है और उन्हें फिर से आपके ऊपर फेंकता है, तो आप शांति से उन्हें अपने पसंदीदा काला खट्टा पेय में निचोड़ते हैं और इसे सभी अच्छे इरादों के साथ पीते हैं. क्योंकि एक तो यह बेहतर पेय है और दूसरा आप जानते हैं कि आप इसे फिर से अपनी पूरी मेहनत देंगे.’जाहिर है कि इस कैप्शन में लिखे गए कहावत के जरिए ताहिरा एक पॉजिटिव मेसेज दे रही हैं. उनका मानना लाइफ में कोई भी परेशानी आए उसका डटकर सामना करें. ताहिरा ने आगे लिखा, ‘यह एक संयोग है कि आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है. इस मौके पर हम अपनी क्षमता के हिसाब से खुद को स्वस्थ रखने के लिए जो कर सकते हैं, वो करें.’ यह भी पढ़े: Stree 2 की सफलता के लिए अमर कौशिक को कुर्बान करनी पड़ी 2-3 महीने नींद, बोले- फिल्म को बहुत प्रेशर… The post Tahira Kashyap: एक बार फिर कैंसर पीड़ित हुईं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप, नोट शेयर कर दी जानकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhoot Mela: बिहार में यहां नाचते हैं भूत, दूर भाग जाते हैं प्रेत, मोक्षदायी है मां का यह दरबार

Bhoot Mela: औरंगाबाद. हिंदू धर्म के शाक्त संप्रदाय के लोग चैती नवरात्र में तंत्र साधना करते हैं. तांत्रिक साधना का मार्ग काफी कठिन और अंचंभित करनेवाला होता है. चैत नवरात्र में जहां तंत्र साधक अपनी साधना में लीन रहते हैं, वहीं मोक्ष के लिए भूतों का भी साधकों के आसपास रहने की कोशिश रहती है. बिहार में एक ऐसी जगह है जहां चैत नवरात्रि के दौरान भूतों का मेला लगता है. यह मेला बिहार के औरंगाबाद के महुआ धाम में आयोजित होता है. इस मेले के बारे में मान्यता है कि यहां तंत्र-मंत्र के माध्यम से भूत को वश में किया जाता है और प्रेतों को मोक्ष दिया जाता है. भूतों का मेला देखने दूर-दूर से आते हैं लोग स्थानीय लोग इसे भूतों का मेला कहते हैं. इस मेले का अनोखा दृश्य देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. महुआ धाम, जो कि औरंगाबाद शहर से लगभग 35 किलोमीटर दूर कुटुंबा प्रखंड में स्थित है, एक प्रसिद्ध देवी मंदिर है. भक्तों की मान्यता है कि वहाँ माँ अष्टभुजी उनकी सभी इच्छाओं को पूरा करती हैं. यहाँ हर साल चैत्र नवरात्रि के दौरान विशेष आयोजन होते हैं, जिसमें हजारों लोग भाग लेते हैं. इस मंदिर में आने वाले भक्त अक्सर भूत-प्रेत से ग्रसित होने का दावा करते हैं. यहाँ आकर अपने अनुभव साझा करते हैं. महुआ धाम में जब श्रद्धालु मंदिर के प्रांगण में लगे वृक्ष के नीचे बैठते हैं, तो वे माँ की शक्ति के प्रभाव में आकर अपने आप ही झूमने लगते हैं. यह नजारा देखने में अद्भुत होता है. मां के पास आकर मिलती है प्रेत छाया से मुक्ति कई बार देखने को मिलता है कि भक्त अपना होश खो देते हैं और कई बार बेहोशी की हालत में जमीन पर रेंगने लगते हैं. इस प्रकार का व्यवहार उन लोगों द्वारा किया जाता है, जो भूत-प्रेत बाधा से ग्रसित होने का अनुभव करते हैं. हालांकि, चिकित्सा विज्ञान भी इन सब चीजों को निरोलॉजिकल एक्सरसाइज मानता है और कहता है कि ऐसे अनुभव मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का परिणाम हो सकते हैं. तंत्र साधना में लगे साधकों का दावा है कि महुआ धाम जैसे स्थानों पर आयोजित होने वाले मेलों में भाग लेने वाले लोग अक्सर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए यहां आते हैं. मां के पास आकर प्रेत छाया से मुक्ति मिलती है. Also Read: Bihar Land Survey: प्रशासनी कार्यालय से गायब हो रहा खतियान , बंदोबस्ती कैसे दिखाएं रैयत The post Bhoot Mela: बिहार में यहां नाचते हैं भूत, दूर भाग जाते हैं प्रेत, मोक्षदायी है मां का यह दरबार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Watch Video : नौकरी गंवाने वालों के साथ ममता बनर्जी, जेल जाने को भी तैयार

Watch Video : स्कूलों की नौकरी गंवाने वाले सैकड़ों लोग बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मिलने सोमवार को पहुंचे. इनसे सीएम ने कहा कि स्कूल में नौकरी गंवाने वालों के साथ खड़ी हूं. इसके लिए यदि कोई मुझे सजा देना चाहता है तो मैं जेल जाने को भी तैयार हूं. देखें वीडियो. যোগ্যদের চাকরি যাতে যোগ্যরাই মর্যদার সাথে ফিরে পায়, সে পথ বার করে চাকরিহারাদের পাশে দাঁড়ানোর বার্তা মুখ্যমন্ত্রী @MamataOfficial#DidiStandsWithTeachers #MamataBanerjee #WestBengal pic.twitter.com/sryMV62S7I — Banglar Gorbo Mamata (@BanglarGorboMB) April 7, 2025 मैं जेल जाने के लिए तैयार : ममता बनर्जी ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा कि मैं पात्र उम्मीदवारों को स्कूल की नौकरी नहीं गंवाने दूंगी. स्कूली नौकरियों को लेकर कोर्ट के फैसले से बंधी हुई हूं, लेकिन हालात से पूरी तरह सावधानी और निष्पक्षता से निपटा जाए, इसके लिए तत्परता से कदम उठा रही हूं. स्कूली नियुक्तियों में गड़बड़ियों पर ममता ने कहा कि मेरा नाम ऐसी बात में घसीटा जा रहा है जिसके बारे में मुझे कोई आभास नहीं है. हमारे पास कुछ अलग योजनाएं हैं ताकि योग्य उम्मीदवार बेरोजगार न हों या उनकी सेवा में कोई रुकावट न आए. स्कूली नौकरी गंवाने वालों के साथ खड़े होने के लिए यदि कोई मुझे सजा देना चाहता है तो मैं जेल जाने को भी तैयार हूं. চাকরি কেড়ে নিয়েছে যারা তাদেরকে ধিক্কার : মুখ্যমন্ত্রী!#DidiStandsWithTeachers #MamataBanerjee #westbengal pic.twitter.com/2yKgh8drSV — Banglar Gorbo Mamata (@BanglarGorboMB) April 7, 2025 सैकड़ों लोग ममता बनर्जी से मिलने पहुंचे पश्चिम बंगाल प्रशासन द्वारा संचालित और सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के रूप में अपनी नौकरी गंवाने वाले सैकड़ों लोग सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के लिए यहां नेताजी इंडोर स्टेडियम में कतार में लगे. स्टेडियम के बाहर अव्यवस्था की स्थिति देखने को मिली क्योंकि जिन लोगों को प्रवेश पास जारी नहीं किए गए थे वे भी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंच गए. बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस अधिकारियों को इनडोर स्टेडियम में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे लोगों को शांत करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. यह भी पढ़ें : Ram Navami Violence : कोलकाता में रामनवमी की शोभायात्रा पर किया गया हमला, बीजेपी सांसद ने शेयर किया वीडियो सुप्रीम कोर्ट ने पूरी भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़ा किया सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते कलकत्ता हाई कोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा था जिसमें पश्चिम बंगाल प्रशासन द्वारा संचालित और सहायता प्राप्त स्कूलों में 25,000 से अधिक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मियों की नियुक्ति को रद्द कर दिया गया था और पूरी भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़ा किया गया था. The post Watch Video : नौकरी गंवाने वालों के साथ ममता बनर्जी, जेल जाने को भी तैयार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Laughter Chefs 2: मन्नारा चोपड़ा के शो छोड़ते ही इस एक्ट्रेस की चमकी किस्मत, मिल गया लाफ्टर शेफ्स, जानें नाम

Laughter Chefs 2: कलर्स का हिट रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 2 फुल स्पीड से चल रहा है. इसमें पॉपुलर स्टार अपने किचन और कुकिंग स्कील से दर्शकों को एंटरटेन करते हैं. हाल ही में मन्नारा चोपड़ा ने बीच सीजन में शो छोड़ने का फैसला करके सुर्खियां बटोरीं. जहां उनके जाने सुदेश लहरी अकेले हो गए. हालांकि अब फैंस के लिए अच्छी समाचार है, क्योंकि उनकी जगह लोकप्रिय अभिनेत्री निया शर्मा ने ले ली है. मन्नारा चोपड़ा को निया शर्मा करेंगी रिप्लेस निया शर्मा लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट के पहले सीजन का हिस्सा थी. उनके कुकिंग पार्टनर कोई और नहीं बल्कि सुदेश लहरी थे. दोनों की तीखी नोकझोंक और केमिस्ट्री दर्शकों को काफी अच्छी लगती थी. अब निया के फिर से लाइनअप में शामिल होने से, सुदेश के साथ उनकी जुगलबंदी देखने को मिलेगी. इससे पहले जब अब्दू रोजिक ने रियालिटी शो को बीच में छोड़ा था, तो उनकी जगह करण कुंद्रा ने ली थी. लाफ्टर शेफ्स के बारे में लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट में फिलहाल जो सेलिब्रिटी अपने चुलबुले अंदाज से दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं. उनका नाम अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, कश्मीरा शाह, कृष्णा अभिषेक, एल्विश यादव, करण कुंद्रा और सुदेश लेहरी हैं. यह भी पढ़ें- Sikandar के फ्लॉप होते ही सलमान खान की ये फिल्म सिनेमाघरों में देगी दस्तक, आमिर खान संग होगा सुपरहिट कॉम्बो The post Laughter Chefs 2: मन्नारा चोपड़ा के शो छोड़ते ही इस एक्ट्रेस की चमकी किस्मत, मिल गया लाफ्टर शेफ्स, जानें नाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aryan Khan: शाहरुख खान के बेटे ने वेब सीरीज से किया डेब्यू, बॉलीवुड के सबसे खतरनाक विलेन दिखेंगे नए अवतार में

Aryan Khan: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने इंडस्ट्री में कदम रख दिया है, लेकिन वह एक्टिंग नहीं करने वाले है. उन्होंने डायरेक्टर बनकर एक सीरीज से अपनी करियर की शुरुआत की है. शाहरुख खान ने कुछ समय पहले आर्यन की सीरीज के बारे में सभी फैंस को बताया था और फरवरी में नेटफ्लिक्स के इवेंट में ‘बैडएस ऑफ बॉलीवुड’ की घोषणा हुई थी. साथ ही शाहरुख खान ने सीरीज की एक झलक को भी दिखाया था. डायरेक्टर के रूप में वह अपने काम को लेकर कितने सख्त है ये भी उसमें देखा गया था. अपने सीरीज को सुपरहिट बनाने के लिए उन्होंने बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स को खलनायक के लिए शामिल किया है. View this post on Instagram A post shared by Netflix India (@netflix_in) सीरीज में अबरार और फानी की हुई एंट्रीबॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्यन खान की वेब सीरीज में एनिमल फिल्म के विलेन अबरार उर्फ बॉबी देओल और किल के विलेन फानी उर्फ राघव जुयाल को चुना गया है. बॉबी देओल को अबरार के रूप में फैंस ने बहुत पसंद किया था. जिसके बाद वह साउथ की फिल्मों में भी खलनायक के किरदार में नजर आते है. राघव जुयाल को भी किल फिल्म में एक बेरहम और सबसे खतरनाक विलेन के रूप में देखा गया था. डांस से एक्टिंग में कदम रखने के बाद विलेन के रूप में उन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्धि मिली है. खलनायक नहीं अलग अंदाज में दिखेंगे अबरार-फानीआपको बता दें, बॉबी देओल और राघव जुयाल इस सीरीज में खलनायक नहीं है. आर्यन खान की इस सीरीज का ये दोनों शुरू से ही हिस्सा रहे है. सीरीज में इन दोनों के ऐसी छवि दिखाई जाएगी, जो अपने पहले कभी नहीं देखा होगा. खलनायक की भूमिका से अलग इसमें दोनों एक अलग अंदाज में नजर आने वाले है. आर्यन खान की इस सीरीज में इंडियन सिनेमा की कहानी को दिखाया जायेगा. कई बड़े और दिग्गज कलाकारों की कैमियो भी दिखाई जाएगी. हालांकि इसकी रिलीज डेट की तारीख तय नहीं की गई है. ये भी पढ़ें: KKK15: सीजन 15 में जी टीवी के सबसे बड़े शो के इस एक्टर ने रखा कदम, पहले भी एक रियलिटी शो के बन चुके है विनर The post Aryan Khan: शाहरुख खान के बेटे ने वेब सीरीज से किया डेब्यू, बॉलीवुड के सबसे खतरनाक विलेन दिखेंगे नए अवतार में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Anupama: मोहित का असली नाम आर्यन है, सालों बाद अपने बेटे से मिलेगी ख्याति, प्रेम नहीं ये 2 शख्स करेंगे उसकी मदद

Anupama: स्टार प्लस के शो अनुपमा में मनीष गोयल और रणदीप राय की एंट्री से शो काफी दिलचस्प हो गया है. सीरियल में मनीष, राघव और रणदीप- मोहित का किरदार निभा रहे हैं. उन दोनों के आने से शाह और कोठारी परिवार की जिंदगी में तूफान आ गया है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि मोहित का असली नाम अनु, प्रेम और राही के सामने आ जाएगा. मोहित बताएगा कि उसका और ख्याति का क्या रिश्ता है. मोहित की मां है ख्याति अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही, ख्याति और मोहित के रिश्ते के बारे में जान जाएगी. राही, ख्याति को मंदिर लेकर जाएगी और ख्याति से मोहित के बारे में पूछेगी. मोहित भी मंदिर आता है. राही मंदिर में ख्याति को मोहित के बारे में बताएगी. वह ख्याति से अपने बेटे से मिल जाने के लिए कहेगी. राही कहेगी कि उसका बेटा उसकी आंखों के सामने खड़ा है. वह ख्याति को मोहित को गले लगाने के लिए कहेगी. ख्याति, मोहित की ओर जाएगी और उसे आर्यन कहकर उसे गले लगाने की कोशिश करेगा. ख्याति को मां नहीं मानेगा मोहित मोहित, ख्याति को अपने से दूर करते हुए धक्का दे देगा, लेकिन अनु उसे पकड़ लेती है. मोहित गुस्से में होता है, लेकिन अनु उसे समझाने की कोशि करती है. वह उसे ख्याति के साइड की स्टोरी सुनने के लिए कहती है. मोहित चुपचाप उसकी कहानी सुनता है. अब सवाल है कि क्या मोहित, ख्याति को माफ कर पाएगा. क्या ख्याति, मोहित का सच पूरे कोठारी परिवार को बता पाएगी. क्या होगा आगे. क्या मोहित, प्रेम का भाई बनकर कोठारी परिवार में रह पाएगा. अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही का ईयररिंग खो जाएगा, जिसे मोहित खोज कर देगा. मोहित पर राही को शक होगा. दूसरी तरफ तोशू पैसों की तंगी को लेकर राघव पर सारा ब्लेम डाल देगा. किंजल उसे समझाएगी कि मां सबकुछ देख लेगी. वहीं, गौतम, त्रिपाठी को उसका पैसा लौटाने के लिए कहेगी. राम नवमी के दौरान राही और प्रेम, मोहित का पीछा करते हैं. यहां पढ़ें- CID: ACP प्रद्युमन की कुर्सी पर अब पार्थ समथान? कहा – जब कॉल आया, मैं कंफ्यूज था… The post Anupama: मोहित का असली नाम आर्यन है, सालों बाद अपने बेटे से मिलेगी ख्याति, प्रेम नहीं ये 2 शख्स करेंगे उसकी मदद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kartik Aaryan Fees: एक फिल्म के लिए 50 करोड़ चार्ज करते हैं कार्तिक आर्यन, बोले- मैं अकेला अभिनेता हूं, जिसे…

Kartik Aaryan Fees: कार्तिक आर्यन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में किए हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. क्रिसमस पर कार्तिक ने अपनी अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का ऑफिशियल तौर पर ऐलान किया. जिसके बाद समाचारें आने लगी कि चंदू चैंपियन और भूल भुलैया 3 की सफलता के बाद उन्होंने अपनी फीस बढ़ाकर 50 करोड़ कर लिए हैं. अब एक्टर ने फाइनली इसपर चुप्पी तोड़ी है. क्या एक फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन चार्ज करते हैं 50 करोड़ फिल्मफेयर के साथ एक इंटरव्यू में, कार्तिक आर्यन से पूछा गया कि क्या वह एक फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “क्या मैं अकेला अभिनेता हूं, जिसे इतनी कीमत मिली है?” अभिनेता ने आगे बताया कि ऐसी समाचारें तभी सुर्खियों में आती है, जब यह मेरे से जुड़ी रहती है, बाकी लोग ऐसे सवालों से हमेशा बच जाते हैं. कार्तिक ने बताया कौन फैलाते हैं ऐसे न्यूज उन्होंने आगे कहा, “बात यह है कि मेरा इंडस्ट्री में कोई स्पोक्सपर्सन नहीं है. मेरे पास कोई अंकल या फिर फादर, बहन और गर्लफ्रेंड नहीं है, जो इन आर्टिकल में पॉजिटिविटी फैलाएं.” कार्तिक ने यह भी कहा कि ऐसी न्यूज अक्सर बाहरी सोर्स से आती है. अभिनेता ने आगे बताया कि जब कोई बिना सपोर्ट खुद अपना रास्ता बनाता है, जो कुछ लोग इससे चिढ़ जाते हैं और यह बेचैनी उनके इर्द-गिर्द ऐसी कहानियां बनाने का कारण बन सकती है. तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी के बारे में इस बीच, कार्तिक आर्यन ने क्रिसमस 2024 पर फैंस को ट्रीट देते हुए अपने अगले प्रोजेक्ट ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की घोषणा की थी, जो एक रोमांटिक कॉमेडी है. वह इस प्रोजेक्ट के लिए करण जौहर के साथ मिलकर काम करेंगे और इसे वैलेंटाइन डे से ठीक पहले 13 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी को धर्मा प्रोडक्शंस और नमः पिक्चर की ओर से प्रस्तुत किया गया है, जिसका निर्देशन समीर विद्वान ने किया है. यह भी पढ़ें- Sikandar के फ्लॉप होते ही सलमान खान की ये फिल्म सिनेमाघरों में देगी दस्तक, आमिर खान संग होगा सुपरहिट कॉम्बो The post Kartik Aaryan Fees: एक फिल्म के लिए 50 करोड़ चार्ज करते हैं कार्तिक आर्यन, बोले- मैं अकेला अभिनेता हूं, जिसे… appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top