Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने को कहा

सीवान. जिला कांग्रेस के प्रभारी चांद शेख ने रविवार को महाराजगंज प्रखंड के जिगरहवां, बलउ, हजपुरवा, रिसौरा और भगवानपुर प्रखंड के गजियापुर और बलहा एराजी पंचायतों का दौरा कर वहां बूथ कमेटी के सदस्यों से मुलाकात की. बूथ कमेटी के सदस्यों को अपने बूथ पर सभी परिवारों के संपर्क में रहने और उनके सुख दुख का साथी बनने की जिम्मेदारी दी. एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि मेरे जिम्मे संगठन जीवंत बनाने का काम है. उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ विधु शेखर पाण्डेय, स्त्री कांग्रेस की अध्यक्षा इंदु , बृजकिशोर सिंह, नबी रसूल अंसारी और कमल किशोर ठाकुर भी थे. बाबा साहेब की जयंती मनाने को लेकर बैठक भगवानपुर हाट. प्रखंड मुख्यालय के एसएस हाइस्कूल में 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134 वीं जयंती मनाने की तैयारी को लेकर बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर राम ने की. बैठक में स्कूल के हेडमास्टर लालबाबू कुमार, जिला पार्षद सुशील कुमार डब्लू, पूर्व शिक्षक सियाराम प्रसाद, प्रो. राम अयोध्या प्रसाद, जदयू नेता टुनटुन प्रसाद, राजद नेता अशोक राय, बाबूलाल मांझी, उमाशंकर यादव, अब्दुल कादिर, अशोक कुमार शर्मा व अन्य लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने को कहा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार यूनिट : जनवरी-फरवरी में एक करोड़ पर्यटक आये बिहार

पटना. इस साल जनवरी और फरवरी महीने में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है.पर्यटन विभाग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार, राज्य में इस वर्ष जनवरी और फरवरी महीने के दौरान एक करोड़ से अधिक देशी-विदेशी पर्यटक आए. इनमें जनवरी में 48.84 लाख और फरवरी में 52.34 लाख पर्यटक बिहार घूमने आये.जहां तक विदेशी पर्यटकों की बात है तो इनकी संख्या भी 1.82 लाख है. इनमें जनवरी में 86465 और फरवरी में 96475 विदेशी पर्यटक बिहार आये थे. इस दौरान पटना देशी पर्यटकों का मुख्य केंद्र रहा है.वहीं , विदेशी पर्यटकों के लिए जनवरी में बोधगया और फरवरी में राजगीर पंसदीदा जगह रही. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बिहार यूनिट : जनवरी-फरवरी में एक करोड़ पर्यटक आये बिहार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : करंट से बिजली मिस्त्री की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

Dhanbad News : बांसजोड़ा में रविवार को बिजली का करंट लग जाने से गड़ेरिया प्रमाणिक टोला के 25 वर्षीय बिजली मिस्त्री राहुल प्रमाणिक मौत हो गयी. मौत की समाचार फैलते ही इलाके में मातम में पसर गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. राहुल करीब दो बजे अपने घर में कूलर की मरम्मत कर रहा था. मैन स्विच नहीं काटे जाने के कारण अचानक कूलर में करंट आ गया. उससे वह वहीं पर गिर कर छटपटाने लगा. घर वालों के शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गये. लोग तत्काल उसे असर्फी अस्पताल धनबाद ले गये, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. लोग शव को लेकर घर चल आये. घर में शव को रखते ही लोगों को लगा कि उसकी सांस चल रही. लोगों तत्काल फिर उसे जालान अस्पताल ले गया, जहां के चिकित्सकों ने भी उसे मृत बताया. मौके पर मौजूद लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे. मां कह रही थी कि वह अपने बेटे की शादी करने वाले थी, वह अब किसकी शादी करेगी, किसके भरोसे जीवन काटेगी. मृतक के बहनोई मनोज कुमार प्रमाणिक ने बताया कि एक माह बाद उसकी शादी होने थी. मृतक एक टेलीकॉम कंपनी में काम करता था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : करंट से बिजली मिस्त्री की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वजीरगंज के तरवां व केनार में निकली भव्य शोभायात्रा

वजीरगंज. रामनवमी के अवसर पर रविवार को केनार व तरवां बाजार में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. तरवां में मुखिया प्रतिनिधि रामाशंकर यादव की अध्यक्षता में पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता जितेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ फन्नू बाबू, मुखिया संघ जिलाध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ डब्लू यादव, बीडीओ प्रभाकर सिंह सहित अन्य ने शोभा यात्रा का उद्घाटन किया. शोभायात्रा में सुंदर झाकियां एवं भगवा झंडे के साथ श्रद्धालुओं के समूह पूरे बाजार में जय श्रीराम के नारे लगाते हुए घूमा. इसी प्रकार केनार में भी शोभा यात्रा निकाली गयी. इस मौके पर समाजसेवी रामाश्रय सिंह, रवींद्र कुमार रवि आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वजीरगंज के तरवां व केनार में निकली भव्य शोभायात्रा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शिवमंदिर के वार्षिक महोत्सव पर पूजा-अर्चना

बड़हरिया. प्रखंड के बड़हरिया-सीवान मुख्य मार्ग के कोइरीगांवा-यमुनागढ़ स्थित महाकाल शिव मंदिर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के पहले दिन रविवार को महाकाल की धूमधाम से पूजा-अर्चना की गयी. रामनारायण चौरसिया, रमेश वर्मा,कौशलकिशोर प्रसाद, रामनारायण प्रसाद, सुदामा सोनी,वैद्यनाथ प्रसाद सहित अन्य ने महादेव की पूजा-अर्चना में भाग लिया. वहीं यज्ञाचार्य पं अजयेश्वरानंद मिश्र, शास्त्री सौरभ जी महाराज, आचार्य पं राकेश मिश्र आदि ने वेदीपूजन के बाद रुद्राभिषेक कराया. शाम को महादेव का श्रृंगार किया गया,जिसमें सैकड़ों भक्तों व श्रद्धालुओं ने भाग लिया. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि बाल्मीकि कुमार अश्विनी, पैक्स अध्यक्ष विद्याभूषण वर्मा, भारद्वाज कुशवाहा, संतू चौधरी,कमलोद प्रसाद, कैलाश प्रसाद, रीतेश कुशवाहा, प्रदीप यादव,उपेंद्र कुमार, वेदप्रकाश, सोनू कुमार आदि मौजूद थे. सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि दूसरे दिन शाम को लोकगायक प्रद्युम्न परदेशी व रोशन राज के बीच चैता का मुकाबला होगा. हवन के साथ संपन्न हुआ श्रीविष्णु महायज्ञ जीरादेई. प्रखंड क्षेत्र तीतिरा बाजार में आयोजित श्रीविष्णु महायज्ञ हवन के साथ सम्पन्न हो गया.पूर्व मुखिया रामेश्वर राय ने बताया कि विश्व कल्याण की कामना ही यज्ञ का मूल उद्देश्य है. यज्ञ से धार्मिक लाभ के साथ साथ वैज्ञानिक लाभ भी है .यज्ञ सम्पन्न होने के बाद भंडारे का आयोजन किया गया.मौके पर शंकर सिंह,नंद किशोर, मनीषा शर्मा, पिंकू राय, विनोद तिवारी, ब्रजेश शर्मा, विजय सिंह अभीनेश शर्मा, हरीशचंद पांडे, कृष्ण कुमार सिंह,सतीश कुमार, विद्याभूषण सिंह, सचिव छोटन राय, सरपंच चुन्नू राय सहित काफ़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शिवमंदिर के वार्षिक महोत्सव पर पूजा-अर्चना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड में रियल स्टेट कारोबारी रघुनाथ राय की पत्थर से कूच कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Crime News: आदित्यपुर (पूर्वी सिंहभूम)-आदित्यपुर के रियल स्टेट कारोबारी रघुनाथ राय उर्फ झमालू (40 वर्ष) की ईचागढ़ में अपराधियों ने पत्थर से कूच कर हत्या कर दी. रघुनाथ राय आदित्यपुर आरआईटी निवासी थे. ईचागढ़ थाना क्षेत्र के नागासेरेंग गांव से कुटाम की ओर जाने वाली सड़क किनारे उनकी हत्या की गयी. घटना शनिवार की रात की बतायी जा रही है. रविवार सुबह सड़क किनारे लहूलुहान शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडेय ने मामले को हत्या करार देते हुए गहन जांच का आश्वासन दिया. मृतक की बोलेरो एनएच-33 के दारुदा नीमडीह के पास लावारिस हालत में बरामद की गयी है. ये भी पढ़ें: Dream 11: झारखंड में ड्रीम 11 से इनकी रातोंरात चमक चुकी है किस्मत, 49 रुपए से बन गए करोड़पति सात साल से रियल स्टेट का काम कर रहे थे झमालू आरआईटी थाना क्षेत्र की पथ संख्या 19 निवासी रघुनाथ राय उर्फ झमालू पिछले करीब सात साल से रियल स्टेट के कारोबार से जुड़े थे. अभी हाल में पथ संख्या 17 में एक घर की बिक्री करवायी थी. इसमें कमीशन को लेकर घर के विक्रेता से विवाद हुआ था. इस कारण उनके खिलाफ आदित्यपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. झमालू के दो पुत्र और एक पुत्री हैं. बड़ा बेटा विवाहित है और औद्योगिक क्षेत्र की किसी कंपनी में काम करता है, जबकि छोटा बेटा मारपीट और अर्म्स एक्ट के मामले में जेल में है. उसे एक बेटी भी है. ये भी पढ़ें: Cyber Crime: पीएम किसान सम्मान निधि का लिंक भेजकर करते थे ठगी, देवघर से 7 साइबर ठग अरेस्ट The post झारखंड में रियल स्टेट कारोबारी रघुनाथ राय की पत्थर से कूच कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस appeared first on Naya Vichar.

बिहार

Railway News-सीतामढ़ी-दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी-मुंगेर-भागलपुर के रास्ते रक्सौल से कोलकाता के लिए एक वन-वे स्पेशल का परिचालन

नया विचार समस्तीपुर– यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर सीतामढ़ी-दरभंगा- समस्तीपुर-बरौनी- साहेबपुर कमाल-मुंगेर-भागलपुर-रामपुर हाट के रास्ते रक्सौल से कोलकाता के लिए एक वन-वे स्पेशल का परिचालन किया जायेगा ।  गाड़ी सं. 05599 रक्सौल-कोलकाता वन-वे स्पेशल दिनांक 08.04.2025 को रक्सौल से 09.00 बजे खुलकर 10.00 बजे बैरगनियां, 10.45 बजे सीतामढ़ी, 11.18 बजे जनकपुर रोड, 12.00 बजे दरभंगा, 13.10 बजे समस्तीपुर, 14.20 बजे बरौनी, 15.05 बजे बेगुसराय, 15.35 बजे साहेबपुर कमाल, 16.15 बजे मुंगेर, 16.45 बजे बरियारपुर, 17.30 बजे सुलतानगंज तथा 19.40 बजे भागलपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 05.50 बजे कोलकाता पहुंचेगी । इस स्पेशल में द्वितीय सह तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 02 कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 01 कोच, शयनयान श्रेणी के 09 कोच, साधारण श्रेणी के 04 कोच एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 18 कोच होंगे ।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bagaha News: रामनवमी के दिन बगहा में उठी एक परिवार के तीन लोगों की अर्थी, भीषण हादसे ने सबकुछ उजाड़ दिया

Bagaha News, इजरायल अंसारी: पश्चिम चंपारण जिला के रामनगर बेतिया मुख्य मार्ग पर महुई मोड के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में रविवार की देर शाम एक ही परिवार के पिता और दो पुत्रों की मौत हो गई. वही पत्नी और एक बेटा गंभीर अवस्था में है. जिन्हें स्थानीय पीएचसी से सदर अस्पताल बेतिया रेफर कर दिया गया. कैसे हुआ हादसा स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक धोकरहा पंचायत के पचरुखिया गांव निवासी 30 वर्षीय अजीत राम पिता फूनी राम, 5 वर्षीय मन्नू कुमार, 7 वर्षीय रितेश कुमार दोनों पिता अजीत राम महुई गांव की मोड के पास खड़े थे, तभी एक लाल रंग की अनियंत्रित कार ने उन्हें कुचल दिया. फिर कार एक पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई. नतीजतन घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें तीन लोगों से हुई पूछताछ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया हैं. रेफर में सुनीता देवी पति अजीत राम, प्रिंस कुमार पिता अजीत राम के रूप में हुई. डॉ शाहिद ने बताया तीन लोगों की मृत अवस्था में लाया गया. दो का प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल बेतिया रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें:  बिहार के 32 जिलों में इस दिन शुरू होने वाला है आंधी-पानी का दौर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट The post Bagaha News: रामनवमी के दिन बगहा में उठी एक परिवार के तीन लोगों की अर्थी, भीषण हादसे ने सबकुछ उजाड़ दिया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आईपीएल बैन ने पाकिस्तान क्रिकेट को कर दिया बर्बाद, पूर्व कप्तान का विस्फोटक दावा

Pakistani cricketer in IPL: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने कहा है कि मेन इन ग्रीन को ‘आईपीएल में स्पोर्ट्सना याद आता है’ और यही एक बड़ी वजह है कि देश ने हाल ही में अपने मानकों के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया है. 2008 में आईपीएल के उद्घाटन संस्करण के बाद, जिसमें 12 पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने लीग में स्पोर्ट्सा था, हिंदुस्तानीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साल के अंत में मुंबई आतंकवादी हमलों के बाद दुनिया की सबसे अमीर फ्रेंचाइजी लीग से पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया. लतीफ ने आईएएनएस से कहा, ‘जाहिर है, हम भी आईपीएल में स्पोर्ट्सना मिस करते हैं, अगर हम स्पोर्ट्सते तो इससे दिलचस्पी और व्यवसाय बढ़ता. अगर हमारे खिलाड़ी स्पोर्ट्स रहे होते तो कोई ब्रॉडकास्टर निश्चित रूप से इसे यहां दिखा रहा होता.’ IPL ban has ruined Pakistan cricket former captain makes explosive claim राजस्थान की जीत में तीन पाकिस्तानी का भी हाथ राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करने वाले सोहेल तनवीर, कामरान अकमल और यूनिस खान 2008 में आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले पाकिस्तान के तीन खिलाड़ी हैं. लतीफ ने न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान जैसे देशों में क्रिकेट के लगातार बढ़ते विकास को भी दर्शाया, जिन्हें प्रीमियर टी-20 लीग में स्पोर्ट्सने से फायदा हुआ है. उन्होंने कहा, ‘आप न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका जैसे अन्य देशों को देखें, इन देशों के खिलाड़ी आईपीएल में आए हैं और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ स्पोर्ट्से हैं. आपके पास पैट कमिंस, जोफ्रा आर्चर और कैगिसो रबाडा हैं, जो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं, प्रतिस्पर्धा बहुत अधिक है, इसलिए आप उच्च श्रेणी की सुविधाओं के साथ बहुत कुछ सीखते हैं.’ आईपीएल में मिलने वाली सुविधाओं से ललचा रहे पाकिस्तानी पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कहा, ‘जब आप फुटबॉल की बात करते हैं तो आप मैनचेस्टर यूनाइटेड और रियल मैड्रिड के बारे में सोचते हैं, क्योंकि उनके पास सबसे अच्छी सुविधाएं हैं और खिलाड़ी ऐसी जगहों को छोड़ना नहीं चाहते हैं. इसलिए जब आप आईपीएल में स्पोर्ट्सते हैं, जो दुनिया की सबसे अच्छी लीग है, तो जब आप दूसरे देशों में स्पोर्ट्सने जाते हैं तो आप इसे हल्के में लेते हैं.’ लतीफ ने कहा, ‘अफगानिस्तान का उत्थान आईपीएल के माध्यम से हुआ है, राशिद खान के बाद उन्होंने नूर अहमद, अजमतुल्लाह उमरजई और फजलाक फारूकी को टीम में शामिल किया. इन सभी ने राष्ट्रीय स्तर पर भी तुरंत प्रभाव डाला है.’ Pakistani cricketer in IPL बुरे दौर से गुजर रहा है पाकिस्तान क्रिकेट पाकिस्तान क्रिकेट इस समय काफी बुरे दौर से गुजर रहा हे. इस साल चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान होने के बावजूद यह टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर गई हिंदुस्तान के साथ ग्रुप में पाकिस्तान के अलावा न्यूजीलैंड और बांग्लादेश था. पाकिस्तान को हिंदुस्तान और कीवी टीम से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. बारिश के कारण मेजबान देश बांग्लादेश के खिलाफ स्पोर्ट्स भी नहीं पाया. इसके बाद न्यूजीलैंड दौरे पर भी टीम नाक कटवाकर आई है. 5 मैचों में टी20 सीरीज में 1-4 से हार मिली और 3 मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. ये भी पढ़ें… इससे पहले कि CSK के लिए देर हो, धोनी यह काम कर लें, मैथ्यू हेडन ने की चुभने वाली बात आरसीबी के खिलाफ जसप्रीत बुमराह की होगी वापसी, रोहित शर्मा का क्या होगा, MI ने दिया बड़ा अपडेट The post आईपीएल बैन ने पाकिस्तान क्रिकेट को कर दिया बर्बाद, पूर्व कप्तान का विस्फोटक दावा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News: महावीर मंदिर में चार लाख भक्तों ने किया दर्शन, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी आरती में हुए शामिल

Patna News: लोकाभिराम श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी का आयोजन महावीर मंदिर में पूरे विधि-विधान से हुआ. चैत शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को करुनानिधान श्रीराम के प्राकट्य के अवसर पर रविवार को दो बजे तड़के आरती के बाद सवा दो बजे से महावीर मंदिर में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा. महावीर मंदिर के मुख्य गर्भगृह में राम दरबार समेत स्वर्ण मुकुटधारी हनुमानजी के दोनों विग्रहों के दर्शन और प्रसाद-पुष्प अर्पित करने के लिए स्त्रीओं-पुरुषों के आने का क्रम रविवार रात 12 बजे तक चलता रहा. सुबह 11 बजे महावीर मंदिर परिसर में मुख्य ध्वज स्थल पर ध्वज पूजा शुरू हुई. फिर वहां नये ध्वज के साथ महावीरी ध्वज का ध्वजारोहण किया गया. चार लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हनुमान मंदिर चार लाख से अधिक श्रद्धालु हनुमान मंदिर पहुंचे. वहीं देर रात 22 हजार किलो से अधिक नैवेद्यम की बिक्री हुई. इसके अलावा 1.5 लाख भक्तों को हनुमान चालीसा वितरित किया गया. इसके बाद महावीर मंदिर के दक्षिण-पूर्व कोने पर शनि देव के समीप और पश्चिमी भाग में पूजा-पाठ काउंटर के समीप स्थित ध्वज बदले गये. हनुमान जी की आरती हुई. ठीक 12 बजे मंदिर प्रांगण में महावीर मंदिर न्यास के सदस्य बासुदेव राम ने पूजा की और उनके हाथों रामलला के चित्र का अनावरण कर श्रीराम के प्राकट्य का सांकेतिक प्रस्तुतीकरण किया गया. कृपाला के प्रकट होते ही रामलला पर पुष्प वृष्टि की गयी. श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा पूरा महावीर मंदिर परिसर श्रीराम के जयघोष से पूरा महावीर मंदिर परिसर गूंज उठा. रामलला की जन्म आरती हुई. इस अवसर पर गर्भगृह में हनुमानजी और राम दरबार को 102 किलो नैवेद्यम का विशेष भोग लगाया गया. दोपहर की आरती में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी शिरकत की. उन्होंने आचार्य कुणाल किशोर के कार्यों की सराहना की और कहा कि जनकल्याण का मतलब ही धर्म होता है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं गिरजा घर, मंदिर, मस्जिद, जैन मंदिर, गुरुद्वारा, फायर टेंपल भी जाऊंगा, जिसे जो सोचना है सोचें. मैं जहां भी जाता हूं. स्वामी विवेकानंद के भाषण को दुहराता हूं. Also Read: बिहार में तेजी से बढ़ी साइबर फ्रॉड की घटनाएं, सीतामढ़ी में 3 करोड़ 33 लाख की ठगी The post Patna News: महावीर मंदिर में चार लाख भक्तों ने किया दर्शन, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी आरती में हुए शामिल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top