Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: रहस्यमयी दुल्हन के साथ फंसे कपिल शर्मा, किस किस को प्यार करूं 2 का फर्स्ट पोस्टर देखा आपने

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: कपिल शर्मा अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म किस किस को प्यार करूं 2 की रिलीज को लेकर तैयार है. कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को खूब एंटरटेन करने वाली है. साल 2015 की फिल्म का सीक्वल यह रोमांटिक कॉमेडी का फर्स्ट लुक ईद के मौके पर मेकर्स की ओर से रिलीज कर दिया गया है. पहले पार्ट में जहां एक्टर कई पत्नियों के साथ नजर आ रहे थे, वहीं इस बार वे केवल एक दुल्हन के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं. सीक्वल में मनजोत सिंह भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं. किस किस को प्यार करूं 2 का फर्स्ट पोस्टर आउट कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर किस किस को प्यार करूं 2 से अपना पहला लुक शेयर कर दर्शकों को बड़ा सरप्राइज दिया और ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. फोटो में वह फिर से दूल्हे की भूमिका में हैं, उनके चेहरे पर चिंता दिखाई दे रही है. वह अपनी रहस्यमयी दुल्हन के साथ पोज देते हैं, जिसका चेहरा घूंघट से ढका हुआ है. मेकर्स ने फिलहाल फीमेल लीड की डिटेल्स गुप्त रखा है. कॉमेडियन ने कैप्शन में लिखा, “ईद मुबारक #KKPK2.” हालांकि रिलीज डेट से अभी तक मेकर्स ने पर्दा नहीं हटाया है. किस किस को प्यार करूं 2 के बारे में किस किस को प्यार करूं की पहली किस्त साल 2015 में रिलीज हुई थी. इसमें कपिल शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आए थे. अब्बास-मस्तान की ओर से निर्देशित, यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका जीवन जटिल हो जाता है, क्योंकि वह अपनी तीन पत्नियों को संभालने के लिए संघर्ष करता है. कपिल के अलावा, फिल्म में अरबाज खान, साई लोकुर, मंजरी फडनीस, एली अवराम, सिमरन कौर मुंडी और वरुण शर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. अपकमिंग सीक्वल का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी कर रहे हैं और इसका निर्माण रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान की ओर से वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के तहत किया जा रहा है. यह भी पढ़े: The Bhootnii Trailer: खौफ-कॉमेडी और एक्शन से भरपूर है संजय दत्त-मौनी रॉय की ‘द भूतनी’ का ट्रेलर The post Kis Kisko Pyaar Karoon 2: रहस्यमयी दुल्हन के साथ फंसे कपिल शर्मा, किस किस को प्यार करूं 2 का फर्स्ट पोस्टर देखा आपने appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Anupama: इस शख्स ने खाई प्रेम को बर्बाद करने की कसम, मोहित के कोठारी निवास आने की वजह का हुआ खुलासा

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मोटी बा शाह निवास आती है. लाली को याद आता है कि उसने कोठारी परिवार को इनवाइट ही नहीं किया. लीला अपनी गलती को छिपाते हुए मोटी बा को आरती करने के लिए बुलाती है. वसुंधरा जैसे ही आरती गाती है, उसकी आवाज राघव के कानों में जाती है. राघव बेचैन हो जाता है और अनु को खोजता है. वह सोचता है कि उसे शाह हाउस जाकर देखना चाहिए, लेकिन उसे फिर लगता है कि उसकी उपस्थिति की वजह से अनु परेशानी में पड़ सकती है. राघव की मदद लेगा प्रेम अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मोहित, प्रेम के लग्जीरियस लाइफस्टाइल को देखकर जलता है. मोहित, प्रेम को बर्बाद करने का प्लान करता है. राघव, प्रेम की मदद करने की कोशिश करता है. उसे अनु के फैसले पर पूरा भरोसा है और वह राघव की मदद लेता है. राघव को राही पर हमला करने के बारे में याद आता है. उसे पता चलता है कि प्रेम उस इंसान को खोज रहा है जिसने राही को चोट पहुंचाई थी. दूसरी तरफ अनु, राघव को बताती है कि उसकी मां जल्द ही जाने वाली है. वह प्रेम से कहती है कि वह राही और अपने बीच हुए मुद्दे को सुलझा लें. राही, राघव के बारे में सोचती है और मोटी बा को लगता है कि राही और अनु के बीच में अनबन आ गई है. वह इस मौके का फायदा उठाने का सोचती है. प्रेम की मां ने किया था सुसाइड राही, मोटी बा के बार-बार पूछने पर भी कुछ नहीं बताती. मोटी बा अपने मन में सोचती है कि वह दोनों मां-बेटी को अलग करके रहेगी. बाबूजी, राघव के मदद के लिए उसे थैंक्यू कहते हैं और उसकी तारीफ करते हैं. राघव कहता है उसकी तारीफ आज तक किसी ने नहीं की. अनु सोसाइटी वालों के खिलाफ कंप्लेन फाइल करने का सोचती है क्योंकि वह लोग उसे परेशान कर रहे. दूसरी तरफ मोहित एक पार्टी रखता है और उसकी ड्रिंक में कुछ मिला देता है. राही, प्रेम को घर जल्दी बुलाती है. पार्टी में मोहित, प्रेम से उसके माता-पिता के साथ रिश्ते पर पूछता है. प्रेम बताता है कि पराग और ख्याति की वजह से उसकी मां ने सुसाइड कर लिया था. यह भी पढ़ें-  Sikandar Box Office Collection Day 1: पहले दिन सलमान की सिकंदर होगी हिट या फ्लॉप, इतने करोड़ का हुआ कलेक्शन The post Anupama: इस शख्स ने खाई प्रेम को बर्बाद करने की कसम, मोहित के कोठारी निवास आने की वजह का हुआ खुलासा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जसप्रीत बुमराह की वापसी पर हेड कोच ने दी बड़ी अपडेट, क्या बदलेगी MI की किस्मत?

Jasprit Bumrah Fitness Update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 18वां सीजन का अब तक का सफर मुंबई इंडियंस (MI) के लिए काफी निराशाजनक रहा है, क्योंकि टीम को अपने शुरुआती दोनों मैच शिकस्त झेलनी पड़ी है. इसका एक बड़ा कारण स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी भी मानी जा रही है. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान जसप्रीत बुमराह को चोट लग गई थी, जिसके कारण उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी में भी जगह नहीं मिल पाई थी. चोट के ही कारण उन्होंने अभी तक IPL 2025 का एक भी मुकाबला नहीं स्पोर्ट्सा है. हालांकि, MI के हेड कोच महेला जयवर्धने ने हाल ही में बुमराह के स्वास्थ्य को लेकर एक सकारात्मक अपडेट दिया था. इसी बीच मुंबई इंडियंस की टीम और उनके फैंस के लिए एक अच्छी समाचार सामने आई है. नेट्स में प्रैक्टिस कर रहे बुमराह हाल ही में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए एक राहत की समाचार सामने आई है, जो कि MI फैंस को भी खुश कर देगी. दरअसल, बुमराह ने गेंदबाजी का अभ्यास फिर से शुरू कर दिया है. वे पिछले कुछ हफ्तों से बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सेलेंस में मेडिकल टीम की निगरानी में थे. ताजा रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने नेट्स में गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है और अभी भी नेशनल क्रिकेट अकादमी में अपनी रिकवरी पर काम कर रहे हैं. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द बुमराह MI फ्रेंचाइजी से जुड़ जाएंगे. यह भी पढ़ें- क्यों धोनी बैटिंग ऑर्डर में ऊपर नहीं आ सकते? कोच फ्लेमिंग ने किया खुलासा, बताई शारीरिक समस्या यह भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा और संगकारा दिखे एक साथ, डेटिंग की उड़ीं समाचारें, CSK vs RR मैच की वायरल तस्वीरों ने मचाया तहलका Bumrah has started bowling in NCA. Don’t know when he will get the clearance but feeling better after watching this clip. pic.twitter.com/FTpnuVoJoW — R A T N I S H (@LoyalSachinFan) March 30, 2025 हेड कोच ने दी जानकारी MI के हेड कोच महेला जयवर्धने ने जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर सकारात्मक समाचार दी है, जिसमें उन्होंने बताया कि बुमराह तेजी से रिकवरी कर रहे हैं. हालांकि, उनकी वापसी की सटीक तारीख अभी तय नहीं हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुमराह अप्रैल के पहले सप्ताह में मुंबई इंडियंस के कैंप से जुड़ सकते हैं. साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वह 7 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं. IPL 2025 में मुंबई का खराब प्रदर्शन IPL 2025 में मुंबई इंडियंस काफी खराब परफॉर्म से गुजर रही है. MI ने अभी 2 मुकाबले स्पोर्ट्से हैं, जिनमें से किसी भी मुकाबले में टीम को जीत नहीं मिल पाई है. MI ने अपना पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के साथ स्पोर्ट्सा, जिसमें टीम को 4 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी, जबकि दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) के साथ स्पोर्ट्सा. इस बार भी टीम को 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा. यह भी पढ़ें- उम्मीदें तो धोनी से थीं, लेकिन अब वो बात नहीं! राजस्थान के खिलाफ आखिरी ओवर में ऐसे हारी CSK The post जसप्रीत बुमराह की वापसी पर हेड कोच ने दी बड़ी अपडेट, क्या बदलेगी MI की किस्मत? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sunny Deol Blockbusters: ‘जाट’ से पहले गदर 2 से लेकर अपने तक, सनी देओल की ताबड़तोड़ ओपनिंग ब्लॉकबस्टर फिल्में!

Sunny Deol Blockbusters: बॉलीवुड के एक्शन किंग सनी देओल की फिल्मों का जादू आज भी दर्शकों पर वैसा ही चलता है जैसा 90 के दशक में चलता था. उनकी दमदार आवाज, गुस्से से भरी आंखें और जबरदस्त एक्शन सीन लोगों के दिलों पर छाप छोड़ देते हैं. ‘गदर 2’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब उनकी अगली बड़ी फिल्म ‘जाट’ की चर्चा जोरों पर है. ऐसे में इस फिल्म की रिलीज से पहले, आइए एक नजर डालते हैं उनकी टॉप ब्लॉकबस्टर फिल्मों पर, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ ओपनिंग की और धमाल मचाया. View this post on Instagram A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol) गदर 2: द कथा कंटिन्यूज सनी देओल की सबसे बड़ी हिट ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी थी. अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमेषा पटेल लीड एक्ट्रेस थीं. इस फिल्म ने पहले ही दिन 40.10 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की और साल की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक बन गई. गदर: एक प्रेम कथा 90 के दशक में जब फिल्मों की ओपनिंग इतनी बड़ी नहीं होती थी, तब उस वक्त अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ‘गदर: एक प्रेम कथा’ ने 1.32 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी. फिल्म में अमेषा पटेल लीड एक्ट्रेस थीं. इसने उस समय इतिहास रच दिया था और हिंदुस्तानीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई थी. यमला पगला दीवाना देओल परिवार की इस मजेदार फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ ने पहले दिन 7.95 करोड़ की बेहतरीन ओपनिंग की थी. समीर कर्निक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र के साथ कुलराज रंधावा लीड एक्ट्रेस थीं. दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आई थी. सिंह साब द ग्रेट सनी देओल की एक और दमदार फिल्म ‘सिंह साब द ग्रेट’, जिसने ओपनिंग डे पर 6 करोड़ की कमाई की. अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उर्वशी रौतेला लीड एक्ट्रेस थीं. फिल्म में सनी देओल का जबरदस्त एक्शन और डायलॉग्स लोगों को खूब पसंद आए थे. अपने देओल परिवार की इस इमोशनल स्पोर्ट्स ड्रामा ‘अपने’ ने पहले दिन 4.72 करोड़ की कमाई की थी. अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कत्रिना कैफ, शिल्पा शेट्टी और दिव्या दत्ता लीड एक्ट्रेसेस थीं. इस फिल्म ने दर्शकों को इमोशनल कर दिया और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाई. यह भी पढ़े: Sanjay Dutt Upcoming Movies: भूतनी से सन ऑफ सरदार 2 तक, नहीं थमेगा संजू बाबा की फिल्मों का सिलसिला The post Sunny Deol Blockbusters: ‘जाट’ से पहले गदर 2 से लेकर अपने तक, सनी देओल की ताबड़तोड़ ओपनिंग ब्लॉकबस्टर फिल्में! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने गया युवक, परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला

Bihar Crime: सीतामढ़ी. बिहार के सीतामढ़ी जिला अंतर्गत भिट्ठा थाना क्षेत्र के सुंदरपुर बंटोलवा गांव में एक 22 वर्षीय युवक को उस समय हत्या कर दी गई. युवक रात के अंधेरे में अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया था, तभी विवाहिता का पति और उसके परिजनों ने पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया. युवक का विवाहिता के साथ पिछले तीन चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. विवाहिता सुंदरपुर बंटोलवा गांव निवासी जगदीश राय की पत्नी बतायी जा रही है. दिल्ली से गांव आया था राजा जानकारी के अनुसार चोरौत थाना क्षेत्र के चिकना गांव निवासी रामाश्रय राय के 22 वर्षीय बेटे राजा कुमार दिल्ली में होटल में काम करता था. एक सप्ताह पूर्व ही अपने घर आया था. राजा अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था, जहां घर के लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दिया. मृतक राजा कुमार के पिता रामाश्रय राय ने बताया कि राजा कब सुंदरपुर गया परिवार के लोगों को इसकी भनक नहीं लगी. जांच में जुटी पुलिस इसी बीच, पुलिस को सूचना मिली कि जगदीश राय के घर एक युवक को पीट पीटकर अधमरा कर दिया है. पुलिस युवक को अस्पताल लेकर जा ही रही थी कि रास्ते में उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में जगदीश राय और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस जगदीश राय की पत्नी से पूछताछ कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. Also Read: बिहार की 4 नदियों पर बनेंगे 12 नए पुल, इन शहरों से लोग अब तीन घंटे में पहुंचेंगे पटना The post शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने गया युवक, परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Fire Accident: देखते ही देखते आग का गोला बनी बाइक! चलती गाड़ी से कूद कर युवक ने बचाई जान

Fire Accident: बिहार के नवादा में आज यानी सोमवार को चलती बाइक में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और बाइक आग का गोला बन गई. इसके बाद बाइक सवार ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई. पूरी घटना नवादा स्थित म्यूजियम के पास की बताई जा रही है. वहीं घटना में पीड़ित युवक की पहचान सोनू कुमार के रूप में की गई है. पीड़ित ने बताया कि वह अपने बाइक से नवीन नगर से पचगांवा की तरफ जा रहा था, इसी दौरान उसके बाइक में अचानक आग लग गई. देर से पहुंची दमकल की गाड़ी पीड़ित ने बताया कि पचगांवा जाने के दौरान नवादा के म्यूजियम के पास अचानक उसकी बाइक में आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में पूरी बाइक जलकर खाक हो गई. उन्होंने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई. घटनास्थल के आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को मामले की जानकारी दी. हालांकि, दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही बाइक पूरी तरह जल चुकी थी.  थाना प्रभारी ने क्या कहा? मामले को लेकर नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने कहा कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित युवक से पूछताछ की. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि बाइक में कुछ तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका है. घटना के दौरान सड़क पर भीड़ नहीं थी इस वजह से कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद युवक काफी परेशान था और रो रहा था. लोगों ने उसे हिम्मत दी. दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक नए मॉडल की अपाचे बाइक थी. ALSO READ: Bihar Crime: एडिशनल SHO ने नाबालिग युवक से बनाया अप्राकृतिक संबंध! केस में मदद के नाम पर घर था बुलाया The post Fire Accident: देखते ही देखते आग का गोला बनी बाइक! चलती गाड़ी से कूद कर युवक ने बचाई जान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sanjay Dutt Upcoming Movies: भूतनी से सन ऑफ सरदार 2 तक, नहीं थमेगा संजू बाबा की फिल्मों का सिलसिला

Sanjay Dutt Upcoming Movies: बालीवुड एक्टर संजय दत्त इन दिनों अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ को लेकर सुर्खियों में हैं. बीते दिन इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसमें एक्शन, हॉरर, कॉमेडी और रोमांस का जबरदस्त मेल देखने को मिल रहा है. हालांकि, इसके बाद भी संजय दत्त के खाते में एक नहीं, कई फिल्में शामिल हैं जो दर्शकों को भरपूर एंटरटेन करने वाली है. ऐसे में अगर आप भी संजय दत्त के फैन हैं और उनकी नई फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं तो आइए उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट पर नजर डालते हैं. View this post on Instagram A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) हाउसफुल 5 कॉमेडी ड्रामा फ्रैंचाइजी ‘हॉउसफुल’ की 5वीं किस्त 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस बार फिल्म में आपको कई नए चेहरे देखने को मिलेंगे, जिनमें से एक संजय दत्त भी हैं. उनके अलावा इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, सौंदर्या शर्मा, चित्रांगदा सिंह, डिनो मोरिया, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, चंकी पांडे और आकाशदीप साबिर जैसे कई कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. बाघी 4 ए. हर्षा की ओर से निर्देशित यह फिल्म 5 सितम्बर 2025 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी. इस फिल्म में संजय दत्त, टाइगर श्रॉफ और सोनम बाजवा साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. के.डी – दी डेविल ‘के.डी – दी डेविल’ एक कन्नड़ एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे प्रेम ने डायरेक्ट किया है. यह मूवी 2 मई 2025 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. फिल्म में संजय दत्त के इलावा ध्रुव सर्जा, नोरा फतेही और रेशमा नानैय्या जैसे कलाकार नजर आएंगे. द राजा साब प्रभास स्टारर ‘द राजा साब’ एक रोमांटिक कॉमेडी हॉरर फिल्म है, जिसका मारुति दसारी ने किया है. यह फिल्म 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली है, जिसमें प्रभास के साथ संजय दत्त, मालविका मोहनन और निधि अग्रवाल जैसे कलाकार दिखाई देंगे. वेलकम टू दी जंगल वेलकम टू दी जंगल इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. हालांकि, अबतक मेकर्स ने इस मूवी की रीलीज डेट अभी फाइनल नहीं की है. फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है. वहीं, इसमें संजय दत्त, अक्षय कुमार, दिशा पटानी , जैकलीन फर्नांडिस और रवीना टंडन जैसे स्टार्स स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. द भूतनी सिद्धांत सचदेव की ओर से निर्देशित यह हॉरर फिल्म 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस मूवी में संजय दत्त के साथ मौनी रॉय और सनी सिंह स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आने वाले है. हाल ही में इसका ट्रेलर भी जारी किया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. सन ऑफ सरदार 2 विजय कुमार अरोरा की निर्देशित यह फिल्म 25 जुलाई, 2025 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है. संजय स्टारर यह फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ का दूसरा पार्ट है, जिसमें संजय दत्त के साथ अजय देवगन, मृणाल ठाकुर, साहिल मेहता और राजपाल यादव जैसे कलाकार नजर आने वाले है. यह भी पढ़े: The Bhootnii Trailer: खौफ-कॉमेडी और एक्शन से भरपूर है संजय दत्त-मौनी रॉय की ‘द भूतनी’ का ट्रेलर The post Sanjay Dutt Upcoming Movies: भूतनी से सन ऑफ सरदार 2 तक, नहीं थमेगा संजू बाबा की फिल्मों का सिलसिला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Earthquake : नमाज पढ़ रहे थे मुस्लिम, अचानक गिरने लगी मस्जिद, 700 से अधिक लोग मारे गए

Earthquake : रमजान में जुमे की नमाज के दौरान म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के कारण 700 से अधिक नमाजियों की जान चली गई. एक मुस्लिम संगठन की ओर से यह दावा किया गया है. ‘स्प्रिंग रेवोल्यूशन म्यांमा मुस्लिम नेटवर्क’ की संचालन समिति के सदस्य तुन की ने बताया कि देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले के निकट आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के कारण लगभग 60 मस्जिदें क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गईं. यह अभी स्पष्ट नहीं है कि मस्जिदों में मारे गए लोगों की यह संख्या भूकंप में अब तक मारे गए 1,700 से अधिक लोगों की आधिकारिक संख्या में शामिल है या नहीं. ‘द इरावदी’ ऑनलाइन समाचार साइट पर ‘पोस्ट’ किए गए वीडियो में भूकंप के दौरान कई मस्जिदें गिरती हुई दिखाई दे रही हैं. लोग इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं. तुन की ने कहा कि क्षतिग्रस्त हुई अधिकतर मस्जिदों की इमारतें पुरानी थीं. भूकंप के बाद मलबे में दब गए थे लोग aljazeera.com ने एक समाचार प्रकाशित की है. इसमें कहा गया है कि हेट मिन ऊ मंडाले में अपने घर के बगल में एक मस्जिद में रमजान की नमाज से पहले वजू कर रहे थे. मस्जिद के एक हिस्से के साथ उनका घर भी ढह गया, जिससे उनका आधा शरीर दीवार के मलबे में फंस गया. इसमें उनकी दो मौसी दब गई थीं. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग  उन्हें बाहर निकालने के लिए दौड़े लगाई, लेकिन एक मौसी की मौत हो गई. 25 साल के एक लड़के ने रॉयटर्स समाचार एजेंसी को बताया, उनके दो चाचा और उनकी दादी कंक्रीट के ढेर के नीचे फंस गए थे. मलबा हटाने के लिए  कोई सामान नहीं मिला तो उसने अपने हाथों से मलबे को साफ करने का प्रयास किया, लेकिन उसे कोई सफलता हाथ नहीं लगी. यह भी पढ़ें : Video: नक्सलियों की साजिश झारखंड में फिर नाकाम, पांच-पांच किलो के दो IED बम बरामद भूकंप के बाद की भयावह कहानी आई मांडले क्षेत्र के एक 39 वर्षीय शख्स ने भयावह दृश्य के बारे में बताया. वह सुले कोने गांव में ढह गई मस्जिद के मलबे में फंसे एक व्यक्ति को बचाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तेज झटकों के कारण उसे भागना पड़ा. उसने कहा कि मैं उसे बचाने की कोशिश करने के लिए दूसरी बार अंदर गया. मैंने अपने हाथों से चार लोगों को बचाया. लेकिन दुर्भाग्य से, तीन पहले ही मर चुके थे, और एक ने मेरी बाहों में दम तोड़ दिया. The post Earthquake : नमाज पढ़ रहे थे मुस्लिम, अचानक गिरने लगी मस्जिद, 700 से अधिक लोग मारे गए appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Anupama: ये लोग अनुपमा का करेंगे उत्पीड़न, प्रेम की ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाएगा मोहित, होगा सनसनीखेज खुलासा

Anupama: रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा टीआरपी चार्ट में सबसे ऊपर है. मेकर्स अपने दिलचस्प ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखते हैं. मनीष गोयल ने हाल ही में शो में एंट्री की और अनु के लिए एक नई चुनौती लेकर आए. जहां राघव को झूठे आरोपों में जेल भेजा गया था. हालांकि, अब वह जेल से बाहर है. अनु उसकी हर तरफ से मदद करने की कोशिश कर रही है, लेकिन स्थानीय लोग उसे चैन से जीने नहीं दे रहे हैं. राघव का शाह परिवार करता है विरोध सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में काफी ड्रामा देखने को मिलता है, क्योंकि हर कोई राघव का सपोर्ट करने के अनु के फैसले का विरोध करता है. लीला और शाह हाउस के बाकी लोग राघव के साथ रहने के लिए सहमत नहीं है. यहां तक ​​​​कि समाज के सदस्य भी इससे खुश नहीं हैं. इस बीच, वसुंधरा, शाह हाउस जाएगी और उन्हें नवरात्रि समारोह के लिए आमत्रित करेगी. वसुंधरा आरती करती है, हालांकि, वह राघव को देखकर वह बेचैन हो जाती है. समाज के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएगी राघव इसके अलावा, राघव प्रेम की मदद करता है. अनु की रसोई में, जब चारकोल का उपयोग करके प्रेम का चेहरा काला पड़ जाता है, जब राघव उसे अपना चेहरा पोंछने के लिए एक कपड़ा देता है. प्रेम राघव को उसकी मदद करने देता है, लेकिन स्पष्ट करता है कि उसे अभी उस पर भरोसा नहीं है. इसके अलावा, शाह हाउस में बिजली और पानी की कटौती की जाती है. यह सब समाज के लोग करते हैं. लीला बहुत चिंतित हो जाती है और उसे अस्पताल ले जाया जाता है. बापूजी जरूरत पड़ने पर उनकी मदद करने के लिए राघव को धन्यवाद देते हैं. अनु अब उसे परेशान करने के लिए समाज के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की योजना बना रही है. प्रेम के ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाता है मोहित अनुपमा के आने वाले एपिसोड में, हम मोहित को प्रेम को कॉफी शॉप में ले जाते हुए देखेंगे. किसी तरह वह उसके ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला देता है. प्रेम नशे में धुत हो जाता है, वह ख्याति और पराग कोठारी के बारे में बात करने लगता है. वह कहता है कि उसे अपने माता-पिता से नफरत है और यही वजह है कि उसकी मां ने ख्याति की वजह से आत्महत्या कर ली थी. यह भी पढ़े: The Bhootnii Trailer: खौफ-कॉमेडी और एक्शन से भरपूर है संजय दत्त-मौनी रॉय की ‘द भूतनी’ का ट्रेलर The post Anupama: ये लोग अनुपमा का करेंगे उत्पीड़न, प्रेम की ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाएगा मोहित, होगा सनसनीखेज खुलासा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चांडिल में डबल मर्डर, 5 साल के बेटे और पत्नी को धारदार हथियार से गला रेतकर मार डाला

Jharkhand Crime News| चांडिल (सरायकेला-खरसावां), हिमांशु गोप : सरहुल पूजा के पहले दिन जमशेदपुर शहर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले में डबल मर्डर से सनसनी फैल गयी. चांडिल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने 5 साल के मासूम बेटे और अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. घटना कपाली ओपी क्षेत्र के तामुलिया काड़ाधोरा की है. सोमवार को दिल दहला देने वाली इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वह सन्न रह गया. तामुलिया में किराये के मकान में रहता है खरसावां का सुकराम मुंडा सोमवार सुबह सुकराम मुंडा ने अपनी पत्नी रविवारी सिंह (25) और 5 साल के मासूम बेटे गोलू मुंडा को गला रेतकर मार डाला. सुकराम मुंडा मूल रूप से खरसावां थाना क्षेत्र के रायडीह, सिलपीनदा के रहने वाला है. सुकराम मुंडा तामुलिया में किराये के मकान में पत्नी और बेटे के साथ रह रहा था. परिवार का भरण-पोषण करने के लिए दिहाड़ी मजदूरी करता है. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें पुलिस ने हत्या के आरोपी सुकराम मुंडा को किया गिरफ्तार घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में चांडिल के एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा ने बताया कि आपसी विवाद में सुकराम मुंडा ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या की है. पुलिस ने आरोपी सुकराम मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस ने कहा है कि पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें 31 मार्च को ईद के दिन 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में क्या है कीमत, यहां चेक करें Happy Eid Ul Fitr 2025: चाईबासा और आसपास क्षेत्रों में धूमधाम से मना ईद का त्योहार रांची-दरभंगा हवाई सेवा और राउरकेला-जयनगर ट्रेन पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान अनुज कनौजिया एनकाउंटर के बाद चर्चा में ‘भूमिहार मेंशन’, कहां है यह जगह? सरहुल पूजा आज से, पहले दिन मछली और केकड़ा पकड़ने की परंपरा The post चांडिल में डबल मर्डर, 5 साल के बेटे और पत्नी को धारदार हथियार से गला रेतकर मार डाला appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top