Hot News

यश की ‘टॉक्सिक’ को लेकर तारा सुतारिया का खुलासा, बोलीं- दर्शकों ने पहले कभी ऐसा नहीं देखा होगा

Toxic: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. इसी दौरान उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर की. इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार यश नजर आने वाले हैं. द हॉलीवुड रिपोर्टर से बातचीत के दौरान तारा ने फिल्म की कहानी, अपने किरदार और यश के साथ काम करने के अनुभव को लेकर खुलकर बात की.

‘टॉक्सिक’ में दिखेंगी दमदार स्त्रीएं

तारा सुतारिया फिल्म में ‘रेबेका’ नाम का किरदार निभा रही हैं. तारा ने कहा, “हम सभी अलग-अलग उम्र और करियर के पड़ाव पर हैं, लेकिन हर सीन को साथ मिलकर सेलिब्रेट करना बेहद खास अनुभव रहा. फिल्म की स्त्रीएं शानदार और बेखौफ हैं. जब भी हम साथ शूट करते थे, मैं बस उन्हें देखकर सीखती रहती थी क्योंकि ऐसा मौका बहुत कम मिलता है.” तारा ने कहा, “ग्लोबल लेवल पर यह फिल्म लोगों के लिए पूरी तरह अलग अनुभव होगी. दर्शकों ने शायद पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा होगा। फिल्म में स्त्रीओं की ताकत, निडरता, साहस और अलग पहचान को बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है.”

यश के साथ काम करने पर क्या बोलीं तारा?

तारा सुतारिया ने ‘केजीएफ’ स्टार यश के साथ काम करने को लेकर कहा, “यश एक शानदार को-स्टार और इंसान हैं. मैं हमेशा ऐसे सेट्स पर काम करना चाहती हूं जहां ईमानदारी, मकसद और स्पष्ट सोच हो. गीतू मोहनदास और यश दोनों के साथ हमें वही माहौल मिला. एक स्त्री निर्देशक के नेतृत्व में काम करना वाकई बहुत अलग अनुभव होता है.”

फिल्म की रिलीज डेट टली

‘टॉक्सिक’ को गीतू मोहनदास ने लिखा और निर्देशित किया है. फिल्म में यश और तारा सुतारिया के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. फिल्म के निर्माताओं ने घोषणा की थी कि ‘टॉक्सिक’ अब 4 जून 2026 को रिलीज नहीं होगी. फिल्म की नई रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें- Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 1: फिल्म की धीमी ओपनिंग, पहले दिन कार्तिक आर्यन से मात खा गए आयुष्मान

The post यश की ‘टॉक्सिक’ को लेकर तारा सुतारिया का खुलासा, बोलीं- दर्शकों ने पहले कभी ऐसा नहीं देखा होगा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top