Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

29 मार्च को शिक्षक- अभिभावक मीट में जारी होगा वर्ग एक से आठवीं के बच्चों का वार्षिक परीक्षा परिणाम

मोतिहारी. जिले के प्रशासनी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक वार्षिक परीक्षा का परिणाम 29 मार्च को एक साथ जारी होगा. राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद ने डीइओ को निर्देशित किया है कि वार्षिक परीक्षा का परिणाम 29 मार्च को अभिभावक शिक्षक मीट में जारी किया जायेगा. कक्षा एक से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षा में बच्चों को ग्रेड दिया जायेगा. डीईओ कार्यालय ने स्कूलों को निर्देशित किया है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षक अभिभावकों को पैरेंटस टीचर्स मीट में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे. अभिभावकों के सामने उनके बच्चों का प्रगति पत्र दिखाया जायेगा. इस दौरान अभिभावकों को यह बताया जायेगा कि उनका बच्चा वर्ग में अच्छा कर रहा है या नहीं. शिक्षक अभिभावकों से मंतव्य भी लेगें. इसके बाद अभिभावकों को प्रगति पत्र सौंपा जायेगा. प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका घर ले जा सकेंगे शिशु डीइओ कार्यालय ने कहा है कि अभिभावक-शिक्षक मीट में परीक्षा में पूछे गये प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका बच्चों को घर ले जाने की अनुमति दी जायेगी. वर्ग शिक्षक की यह जिम्मेवारी होगी कि उक्त शिशु से प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका वापस लें. परीक्षा से संबंधित सभी तरह के प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका सहित परीक्षा में संबंधित सारे कागजात संरक्षित करेंगे. – डी और इ ग्रेड वाले बच्चों पर दिया जायेगा विशेष ध्यान विभाग ने प्रधानाध्यापकों से कहा है कि यदि कोई विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा में डी और इ ग्रेड प्राप्त करता है तो उस उच्च वर्ग शिक्षक द्वारा विशेष ध्यान दिया जायेगा. ऐसे बच्चों की दो माह बाद दोबारा परीक्षा ली जाएगी. कोई बच्चा असफल नहीं होना चाहिए यह निदेशित किया गया है. सभी बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाना है. कक्षा एक से आठवीं तक वार्षिक परीक्षा 10 से 20 मार्च तक हुयी थी. उत्तर पुस्तिका का मुल्याकंन कार्य 26 मार्च को पूरा करने का निर्देश दिया गया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 29 मार्च को शिक्षक- अभिभावक मीट में जारी होगा वर्ग एक से आठवीं के बच्चों का वार्षिक परीक्षा परिणाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नेत्र विभाग में माइक्रोस्कोप की व्यवस्था की जाये: सीटू

हजारीबाग. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नेत्र विभाग का माइक्रोस्कोप पिछले दो माह से खराब है, जिसके कारण मरीजों को परेशानी हो रही है. सीपीएम जिला सचिव गणेश कुमार सीटू ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक को पत्र लिख कर इस ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया है. पत्र में कहा है कि माइक्रोस्कोप खराब होने की वजह से आंख के मरीजों का ऑपरेशन नहीं हो रहा है. दूर दराज से लोग आंख के ऑपरेशन के लिए आते तो हैं, लेेकिन मायूस होकर लौट जाते हैं. मेडिकल कॉलेज में हजारीबाग के अलावा चतरा, कोडरमा और गिरिडीह के मरीज भी इलाज कराने आते हैं. इसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन अभी भी इस मामले में लापरवाही कर रहा है. सीटू ने अस्पताल अधीक्षक से मांग की है कि नेत्र विभाग में तत्काल एक माइक्रोस्कोप की व्यवस्था की जाये, ताकि गरीब लोगों का आंखों का ऑपरेशन हो सके. आवेदन की प्रति स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड प्रशासन, क्षेत्रीय उपनिदेशक स्वास्थ्य, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग और उपायुक्त, हजारीबाग को भी दी गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नेत्र विभाग में माइक्रोस्कोप की व्यवस्था की जाये: सीटू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष ने किया कमेटी का विस्तार

: सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनायें रामनवमी : अध्यक्ष हजारीबाग. शहर के पंच मंदिर परिसर में गुरुवार को रामनवमी महासमिति की बैठक हुई. अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष बसंत यादव ने की. बैठक में नयी कमेटी की घोषणा की गयी. महासमिति के अध्यक्ष बसंत यादव ने कहा कि इस बार की कमेटी में उन सभी क्षेत्रों के लोगों को शामिल किया गया है, जहां से रामनवमी का अखाड़ा नगर में प्रवेश करता है. इससे सभी क्षेत्रों में बेहतर समन्वय स्थापित करने में आसानी होगी और त्योहार का आयोजन शांतिपूर्वक किया जा सकेगा. उन्होंने सभी लोगों से रामनवमी शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की और सुझाव मांगे. रामनवमी महासमिति की नयी कमेटी नगर में रामनवमी के सफल आयोजन और अनुशासन बनाये रखने के लिए कार्य करेगी. कमेटी में आगे और लोगों को जोड़ा जायेगा. महासमिति के मनोनीत पदधारी : रामनवमी महासमिति की नयी कमेटी में उपाध्यक्ष विक्रम कुमार रविदास, सुनील कुमार यादव, मंदीप यादव, नीरज पासवान, शशि यादव, रौशन वर्मा, मुक्कू पासवान, कृष्ण मुरारी, बबन गुप्ता, जीतू केसरी, महासचिव मनोज पासवान, मिन्कू सिंह, हिरामण यादव, कुंदन वर्मा, मनीष ठाकुर, नारायण साव, सचिव राहुल यादव, अजय दास, नीरज कुमार, रोहित कुमार, अभिमन्यु भगत, कैलाश साव, अरुण राणा, प्रिंस गुप्ता, विनोद प्रसाद, कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार, सह कोषाध्यक्ष सोनू साव बनाये गये. कार्यालय प्रभारी सोनू रॉय, रामू यादव, मीडिया प्रभारी पिंटू कुमार, चंदन कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी राहुल सिंह, पूजा प्रभारी गौरव गोस्वामी, गौ सेवा प्रमुख गोविंद यादव, अस्त्र-शस्त्र परिचालन सह प्रदर्शन प्रभारी चंद्रेश सिंह, शंकर यादव, अजीत कुमार, स्वच्छता प्रभारी अनुभव, नगर साज-सज्जा प्रभारी विकास यादव, अभिजित गुहा, राहुल यादव, विवेक यादव, विद्युत प्रभारी शिवम पांडेय, चिकित्सा प्रभारी नितेश कुमार, विक्की साव, भूपेंद्र साव, साहिल सिंह, प्रवक्ता अशोक यादव होंगे. कार्यकारिणी के सदस्यों में विकास कुमार दास, गौतम मेहता, कार्तिक राम, प्रभु मेहता, संदीप मेहता, राजेश मेहता, बैजनाथ ठाकुर, अनिश यादव, सचिन यादव, अजीत साहू, बनवारी यादव, राकेश यादव, सुमित यादव, कामेश्वर यादव, सोनू कुमार, निक्की राजक, रंजन चौबे, राकेश कुमार, करण यादव, अंश अग्रवाल, संदेव कुमार, प्रेम यादव, सानू गोस्वामी, प्रवीण गोस्वामी को शामिल किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष ने किया कमेटी का विस्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रेल परिचालन से पहले हर बिंदु पर जांच करें : डीआरएम

गया. दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) जयंत कुमार चौधरी ने गुरुवार को पटना-गया-बंधुआ रेलखंड का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एक-एक सिस्टम को देखते हुए रेलवे ट्रैक, सिग्नल सिस्टम आदि की जांच की. जांच के दौरान डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ट्रेनों के परिचालन से पहले हर बिंदु की जांच कर लें. इसके बाद ही ट्रेनों का परिचालन शुरू करें. बताया जाता है कि डीआरएम ने दानापुर, पटना, गया, बंधुआ, तिलैया, नटेशर, राजगीर व बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रेल परिचालन से पहले हर बिंदु पर जांच करें : डीआरएम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अभिवंचित बच्चे नामांकन के लिए पांच अप्रैल तक करें आवेदन

पाकुड़ नगर. शैक्षणिक सत्र 2025-26 में गैर सहायता मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में अभिवंचित और कमजोर वर्ग के बच्चों के निशुल्क नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गयी है. अब ऑनलाइन आवेदन 5 अप्रैल तक किया जा सकता है. यह नामांकन आरटीइ के तहत किया जा रहा है. इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, 40 फीसद से अधिक दिव्यांगता एवं अनाथ शिशु, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 72,000 से कम हो, के शिशु उठा सकते हैं. आरटीइ के तहत एलिट पब्लिक स्कूल, संत जोसेफ स्कूल, पाकुड़, डीएवी पब्लिक स्कूल, डीपीएस, संत डॉन बॉस्को, डीएवी पब्लिक स्कूल, महेशपुर, कलकत्ता गर्ल्स हाइस्कूल, पाकुड़, संत जोसेफ इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुरा, महेशपुर, उर्सुलाइन मिडिल स्कूल, चंद्रपुरा, महेशपुर, निर्मला मिडिल स्कूल, देवपुर, महेशपुर में नामांकन करा सकते हैं. अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन एवं विस्तृत जानकारी के लिए अधिकारिक वेबसाइट आरटीइपाकुड़ डॉट इन पर विजिट कर सकते है. बता दें कि नामांकन की तिथि अंतिम तिथि पहले 28 मार्च निर्धारित थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अभिवंचित शिशु नामांकन के लिए पांच अप्रैल तक करें आवेदन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Anupama: राजन शाही ने शो में गौरव खन्ना की री-एंट्री पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अनुज का रूम मैंने…

Anupama: गौरव खन्ना इस समय सबसे चर्चित सेलेब्रिटीज में से एक हैं. उन्होंने अनुपमा में अनुज कपाड़िया के रूप में दर्शकों के दिलों पर राज किया है. रूपाली गांगुली के साथ उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था. अनुपमा और अनुज टेली टाउन की सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक हैं. हालांकि लीप के बाद गौरव ने शो छोड़ दिया. फैंस आज भी उनके लौटने का इंतजार कर रहे हैं. ज्यादातर एपिसोड में अनुपमा भी अपने पति को याद करती है. जिससे उनकी री-एंट्री की समाचारें उड़ने लगती है. अब प्रोड्यूसर राजन शाही ने इसपर चुप्पी तोड़ी है. अनुज की वापसी पर क्या बोले राजन शाही अनुपमा के निर्माता राजन शाही ने टेली टॉक संग बात करते हुए कहा कि गौरव उर्फ ​​अनुज का मेकअप वैसा ही है. उन्होंने मुझे इसके लिए धन्यवाद भी दिया. मेरा और गौरव का रिश्ता काफी अच्छा है. मैं उनसे बात करता रहता हूं. अभी वह अपने परिवार के साथ आध्यात्मिक यात्रा पर गए हैं. राजन ने आगे कहा, ”अभी कोई नहीं जानता कि गौरव, अनुज के रूप में वापस आएगा या नहीं, लेकिन वह खुश हैं कि उन्होंने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में अच्छा काम किया है. वे बहुत अच्छे इंसान हैं.” उन्होंने अनुज की वापसी के बारे में बात करते हुए कहा, “मैं कहता हूं कि कभी भी ना मत कहो.” सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आ रहे हैं गौरव खन्ना गौरव खन्ना सीरियल अनुपमा छोड़ने के बाद रियालिटी शो में अपना हाथ आजमाते नजर आए. उन्होंने सोनी टीवी के शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में भाग लिया. यहां एक्टर ने अपनी कुकिंग स्कील्स से खूब तारीफे बटोरी. शाकाहारी होते हुए गौरव ने नॉनवेज खाना भी बनाया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गौरव सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के विनर भी बन चुके हैं. वहीं निक्की तंबोली पहली और तेजस्वी प्रकाश दूसरी रनरअप बनी है. यह भी पढ़ें- Jaat: सलमान खान ने सनी देओल की फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सिकंदर के बाद जाट तो… The post Anupama: राजन शाही ने शो में गौरव खन्ना की री-एंट्री पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अनुज का रूम मैंने… appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

समस्तीपुर के दादपुर स्थित वक्फ संपत्ति को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने का आदेश,चिपकाई गई नोटिस

नया विचार समस्तीपुर: समस्तीपुर के दादपूर में स्थित वक्फ भूमि पर जबरन कब्जा के एक मामले में ट्रिब्यूनल न्यायालय ने अपने फैसले में उसे खाली करने का आदेश जारी किया है। इसी आलोक में आज उप निदेशक अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी श्री रजनीश कुमार राय ने स्वयं न्यायलय द्वारा इविक्शन नोटिस को अतिक्रमण स्थल पर जा कर चिपकाया। मामले की जानकारी देते हुए श्री राय ने बताया के दादपुर में चकनूर मस्जिद के वक्फ भूमि पर बिहार प्रशासन द्वारा वक्फ विकास योजना के तहत मल्टी परपस हॉल बन रहा है और इस वक्फ संपत्ति का कुछ हिस्सा अवैध अतिक्रमण कर लिया गया था और जिसकी सुनवाई वक्फ ट्रिब्यूनल में चल रहा था। अब ट्रिब्यूनल में सुनवाई के बाद फैसला आ गया है के इस भूमि पर अवैध कब्जा है जिसी 40 दिन के अंदर खाली करवाया जाए। यदि अतिक्रमणकारी ने स्वयं इसे नहीं हटाया तो उनपर कार्रवाई करते हुए उनके द्वारा निर्माण को ध्वस्त कर दिया जाएगा। इस अवसर पर इस वक्फ भूमि के मुतवल्ली मजहर इमाम मुन्नू,सदस्य मो शकील, समस्तीपुर औकाफ कमिटी के अध्यक्ष कफील एजाजी भी मौजूद थे।

समस्तीपुर

एक साल के बच्चे को छोड़ विवाहिता ने खाई जहर हुई मौत , चार साल पहले हुई थी महिला की शादी , पति करता है बढ़ई का काम 

नया विचार समस्तीपुर– :समस्तीपुर में ससुराल में विवाहिता ने अपने एक साल के मासूम शिशु को छोड़कर खाई जहर ससुराल वालों ने समस्तीपुर सदर अस्पताल में कराया भर्ती डॉक्टर ने किया मृत घोषित । पूरी घटना समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौक वार्ड 18 की है जहां जितेंद्र शर्मा के पत्नी गुड़िया कुमारी के रूप में हुई । मृतक स्त्री की सास सुधा देवी का बताना है कि कल रात में हमारी बहु ने जहर खाया था इसके बाद मैं अपने बेटा जितेंद्र कुमार को फोन किया कि बहू ने जहर खा लिया है वह सुबह 3:00 बजे मोहिउद्दीन नगर से लौटा । और इलाज कराया मीटिंग भी हुई लेकिन सवेरे में उसकी तवियत अचानक एकाएक बिगड़ गई । समस्तीपुर सदर अस्पताल इलाज के लिए लाए हैं । 2021 में सरायरंजन के सूरजपुर में शादी हुआ था शादी के बाद से वह ससुराल में ही रहती थी जिससे एक अमन कुमार 1 साल का छोटा पोता है बेटा मोहिउदीनगर में रहकर फर्नीचर बनाने का काम करता है । वहीं अस्पताल पहुंची मृतिका स्त्री की मां सुभद्रा देवी बताती है कि 4 साल पहले बेटी की शादी हुई थी जिसे एक नाती है दामाद और बेटी अच्छे से रह रही थी कभी भी कोई विवाद नही हुआ था ।लेकिन आज सुबह में बेटी का तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी अस्पताल पहुंचे हैं तो पता चला जहर खा लिया है । वही इस संबंध में मुफस्सिल थाना प्रभारी अजीत प्रसाद सिंह का बताना है कि स्त्री की जहर खाने से मौत की कोई सूचना नहीं मिली है 112 की टीम को भेज मामले की जानकारी ले रहें हैं ।

सड़क दुर्घटना, समस्तीपुर

नगर निगम की महिला सफाई कर्मी सफाई कर्म में तेज रफ्तार बाइक ने मारी ठोकर ,जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती 

नया विचार समस्तीपुर–  समस्तीपुर में तेज रफ्तार बाइक ने नगर निगम स्त्री कर्मी को मारी ठोकर ।इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में कराया भर्ती ।जख्मी स्त्री नगर निगम सफाई कर्मी बेबी देवी उम्र 38 वर्ष मनोज राम की पत्नी के रूप में हुई हैं जो समस्तीपुर जिले के मथुरापुर की रहने वाली हैं ।जो आज सुवह में वार्ड 34 में दरभंगा समस्तीपुर मुख्यमार्ग के डिवाइडर पर झाड़ू से सफाई कर रही थी उसी दौरान तेज रफ्तार बुलेट सवार युवक ने ठोकर मारकर फरार हो गया ।वही जख्मी स्त्री सफाई कर्मी को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जंहा वो इलाजरत हैं । इस संबंध में सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार राम का बताना है कि मवेशी अस्पताल वार्ड 34 में डिवाइडर के पास सफाई कर रही थी इस दौरान उसे एक बाइक सवार ने ठोकर मार दी जिस दौरान स्त्री सफाई कर्मी बूरी तरह जख्मी हो गई ।जख्मी मरीज की मथुरापुर के मानोज राम की पत्नी है। नगर निगम से मांग करते हैं की स्त्री सफाई कर्मी का इलाज के दौरान उसकी वेतन मिले इलाज का खर्चा दिया जाए ।क्योंकि सफाई कर्मी बहुत गरीब हैं अगर इसका खर्च नगर निगम नही करेगी तो आगे आंदोलन किया जाएगा साथ ही जो भी सफाई कर्मी काम के दौरान जख्मी होता है या कोई अनहोनी होता है तो उसका इलाजे नगर निगम करे यह उसकी जिम्मेदारी हैं साथ ही स्त्रीओं से मुख्यमार्ग पर बने डिवाइडर की सफाई कार्य बंद किया जाए। वहां पर पुरुष सफाई कर्मी को बहाल किया जाए । इस संबंध में नगर आयुक्त केडी प्रज्वल ने बताया कि स्त्री सफाई कर्मी जो 34 वार्ड में साफ कर रही थी उसी दौरान बाइक सवार ने ठोकर मार दी है । इलाज कराया जा रहा है जो भी होगा हर संभव मदद की जाएगी ।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

यूपी के पोस्टर से CM योगी की फोटो हटी , अखिलेश यादव ने कसा तंज, बोले-काम की तरह तस्वीर भी होनी थी गायब

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर एक बार फिर तंज कसा है. इस बार अखिलेश यादव ने यूपी पोस्टर से सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर गायब होने को लेकर निशाना साधा है. अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट भी जारी की है. और उन्होंने लिखा है कि काम की तरह इस पोस्टर से उनकी तस्वीर भी गायब है, अब उन्हें भी वापस चले जाना चाहिए. दरअसल उत्तर प्रदेश प्रशासन की आठ साल की उपलब्धियां बताने वाले एक पोस्टर को अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों से साझा किया है. इस पोस्टर में महाकुंभ में उमड़े करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ और अयोध्या के भव्य राम मंदिर की तस्वीर में आठ नंबर की आकृति दिख रही है. इस तस्वीर में ऊपर की ओर अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर और नीचे पीएम मोदी की महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान करते वक्त की तस्वीर नजर आ रही है, लेकिन इस पूरे पोस्टर में कहीं भी सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर नजर नहीं आ रही है. इसको लेकर अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर तंज कसा.अखिलेश यादव का तंज यहीं पर खत्म नहीं हुआ बल्कि अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए एक और पोस्ट साझा किया. उन्होंने लिखा, भाजपा ‘झूठ का एक्सप्रेसवे’ है। अगर उत्तर प्रदेश में भाजपा राज में पिछले 8 सालों में सच में विकास हुआ है तो फिर हटाने की बात क्यों हो रही है? सच तो ये है कि भ्रष्टाचार के पैसे पर एकाधिकार के लिए भाजपा के अंदर एक हाईवे बनाया जा रहा है, जो लखनऊ से गोरखपुर तक जाता है. यूपी के पोस्टर से cm योगी की फोटो हटी , अखिलेश यादव ने कसा तंज, बोले-काम की तरह तस्वीर भी होनी थी गायब 2 The post यूपी के पोस्टर से CM योगी की फोटो हटी , अखिलेश यादव ने कसा तंज, बोले-काम की तरह तस्वीर भी होनी थी गायब appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top