कोलकाता से विकास कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
Wanted Female Maoist Bela Arrested: झारखंड की 15 लाख इनामी स्त्री माओवादी नेता श्रद्धा विश्वास उर्फ बेला को कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. कोलकाता पुलिस ने उसे उत्तर काशीपुर थाना क्षेत्र में एक गुप्त ठिकाने से दबोचा. गिरफ्तार माओवादी नेता नदिया जिले के चकदह की रहने वाली बतायी गयी है.
बेला के खिलाफ झारखंड में दर्ज हैं 23 मामले
बेला के खिलाफ पड़ोसी राज्य झारखंड में कम से कम 23 मामले लंबित हैं. झारखंड पुलिस ने उस पर 15 लाख रुपए का इनाम रखा था. मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर उत्तर काशीपुर थाने की पुलिस ने कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार कर लिया.
- झारखंड के विभिन्न थानों में उसके नाम पर कम से कम 23 शिकायतें हैं दर्ज
- कोलकाता पुलिस के दायरे में स्थित उत्तर काशीपुर थाना क्षेत्र में एक गुप्त ठिकाने से हुई गिरफ्तार
- झारखंड और बंगाल में माओवादी गतिविधियों के लिए समन्वयक (कोऑर्डिनेटर) का करती थी काम
Wanted Female Maoist Bela Arrested: झारखंड पुलिस को दी गयी सूचना
मंगलवार को कोलकाता के पुलिस कमिश्नर अजय नंद ने संवाददाताओं को बताया कि बेला झारखंड और पश्चिम बंगाल दोनों राज्यों में माओवादी गतिविधियों में लिप्त थी. वह समन्वयक (को-ऑर्डिनेटर) के रूप में काम करती थी. श्रद्धा पुलिस के ‘मोस्ट वांटेड’ की सूची में शामिल थी. झारखंड में पुलिस ने सख्ती की, तो वह भागकर पश्चिम बंगाल आ गयी. इसके बाद वह भांगड़ इलाके में छिप गयी थी.
बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भांगड़ के उत्तर काशीपुर में छिपी थी बेला
इस बीच कोलकाता पुलिस को खुफिया जानकारी मिली कि झारखंड की यह इनामी माओवादी नेता भांगड़ के उत्तर काशीपुर थाना क्षेत्र में छिपी हुई है. इस विशिष्ट जानकारी के आधार पर पुलिस ने उस ठिकाने पर छापेमारी की और उसे धर दबोचा. पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जरूरी हुआ, तो झारखंड पुलिस उससे पूछताछ करने कोलकाता आ सकती है.
इसे भी पढ़ें
WB : बंगाल पुलिस ने माओवादी नेता सब्यसाची गोस्वामी को किया गिरफ्तार, ढूंढ रही थी कई राज्यों की पुलिस
झाड़ग्राम से हार्डकोर माओवादी गिरफ्तार
The post झारखंड की मोस्ट वांटेड स्त्री माओवादी बेला कोलकाता में गिरफ्तार, 15 लाख का था इनाम, 23 मामलों में थी तलाश appeared first on Naya Vichar.

