Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सहियाओं को मिलेंगे टैब, मानदेय वृद्धि पर विचार जल्द: डॉ इरफान अंसारी

जामताड़ा में जिलास्तरीय सहिया व सीएचओ सम्मेलन सह सम्मान समारोह संवाददाता, जामताड़ा जामताड़ा में रविवार को जिलास्तरीय सहिया व सीएचओ सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, सीएस डॉ. आनंद मोहन सोरेन, डब्लूएचओ के डॉ. अमित तिवारी, डॉ. डीसी मुंशी, एमओआईसी डॉ. निलेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. मंत्री ने सहिया, सीएचओ, बीटीटी, बैम, लिपिक व सफाई कर्मियों सहित कुल 46 कर्मियों को सम्मानित किया. मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में सहिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सहिया को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि वे अपने कार्यों को और प्रभावी ढंग से कर सकें. मंत्री ने कहा कि शत-प्रतिशत टीकाकरण और संस्थागत प्रसव का लक्ष्य हासिल करने में सहिया की सहभागिता आवश्यक है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच और देखभाल से मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) और शिशु मृत्यु दर (आइएमआर) में कमी आएगी. सहिया के समर्पण और मेहनत से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ी है, जिससे लोगों को समय पर इलाज और सही जानकारी मिल रही है. मंत्री ने घोषणा की कि राज्य की सभी सहिया को जल्द ही आधुनिक टैबलेट (टैब) उपलब्ध कराए जाएंगे. इन टैबलेट्स के माध्यम से वे स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों को डिजिटल रूप में दर्ज कर सकेंगी, जिससे सेवा में पारदर्शिता और गति आएगी. यह पहल सहिया के कामकाज को और अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाएगी. उन्होंने कहा कि सहिया को उनके कठिन परिश्रम का उचित सम्मान मिलना चाहिए और उनके मानदेय पर जल्द विचार किया जाएगा, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो और वे अपने कार्यों को और अधिक आत्मीयता व उत्साह के साथ कर सकें. मंत्री ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है. बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए कई बड़े निर्णय लिए गए हैं, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुलभ व प्रभावी बनाया जाएगा. कार्यक्रम का संचालन आशीष चौबे ने किया. मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता इरसाद उल हक आरसी, कांग्रेस कार्यकारी जिला अध्यक्ष अजित दूबेे, सुभाष मिर्धा, विनोद क्षत्रिय सहित अन्य थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सहियाओं को मिलेंगे टैब, मानदेय वृद्धि पर विचार जल्द: डॉ इरफान अंसारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur news.10 मोतियाबिंद रोगियों का हुआ नि:शुल्क ऑपरेशन

Jamshedpur news. आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से पिछले दिनों सोनारी एवं गदरा में आनंद मार्ग जागृति में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया था. इस दोनों शिविरों में मिलाकर 10 मोतियाबिंद के मरीज मिले थे. रविवार को उन सभी का ऑपरेशन पूर्णिमा नेत्रालय में नि:शुल्क किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur news.10 मोतियाबिंद रोगियों का हुआ नि:शुल्क ऑपरेशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

31 मार्च तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो अनशन करेंगे शिक्षक

सीतामढ़ी. जिला अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक नगर स्थित ओरिएंटल मध्य विद्यालय में जिलाध्यक्ष बिनोद बिहारी मंडल की अध्यक्षता में हुई. संचालन जिला सचिव दिलीप कुमार शाही ने किया. बैठक में शहादत दिवस पर शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. जिला सचिव दिलीप शाही ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने कहा था कि विचारों की शान पर इंकलाब की धार तेज होती है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना कार्यालय के कार्य संस्कृति खराब होने के कारण शिक्षक परेशान, हताश, शोषित और अपमानित हो रहे हैं. किसी भी कोटि के शिक्षकों का काम स-समय नहीं हो पा रहा है. 28 फरवरी को संघ के प्रथम चरण के आंदोलन के माध्यम से डीइओ को ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन आजतक शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ. बैठक में सर्वसम्मति से 31 मार्च तक समस्या का समाधान नहीं होने पर अनशन करने का निर्णय लिया गया. –यह है प्रमुख मांग बताया कि प्रमुख मांगों में एमएसीपी का पत्र निर्गत करने, भूतलक्षी प्रभाव से प्रोन्नति पत्र निर्गत करने, अपने ही वेतनमान में प्रोन्नत स्नातक एवं प्रधानाध्यापक के वेतन का निर्धारण करने, सेवा पूर्व प्रशिक्षित शिक्षकों को वेतन विसंगति दूर करने, नियोजित को कालबद्ध एवं स्नातक वेतनवान में प्रोन्नति, सभी तरह के बकाया एरियर राशि इत्यादि का भुगतान करने, सेवानिवृत शिक्षकों को सेवानिवृति तिथि के दिन ही सेवांत लाभ का भुगतान करने, विशिष्ट शिक्षकों का तीन माह से लंबित वेतन का भुगतान करने, बथनाहा, रुन्नीसैदपुर एवं अन्य प्रखंडों के जीओबी मद से जनवरी से लंबित वेतन का भुगतान करने, विभिन्न कारणों से शिक्षकों के बंद वेतन को चालू करने, विद्यालय में सफाई सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं मानक के अनुसार सफाई कर्मियों के मानदेय का भुगतान करने, एमडीएम योजना का संचालन अन्य एजेंसियों से कराने इत्यादि शामिल हैं. बैठक में जिला उपाध्यक्ष द्विजेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव संजय कुमार कर्ण, प्रमंडलीय सचिव ज्ञान प्रकाश, रंजना झा, अजय कुमार, संजय कुमार सिंह, अशोक कुमार, संजय कुमार, हरिवंश पासवान, मो जावेद, मुश्ताक अहमद, बासुकी प्रसाद, तारकेश्वर मंडल, मनीष कुमार सिंह, पुष्पलता कुमारी, रविंद्र झा, प्रभाकर मिश्र, गंगा प्रसाद, विजय गुप्ता, नारायण सहनी, सरोज श्रीवास्तव, राधेश्याम सिंह, उपेंद्र चौधरी, प्रेमप्रकाश मंडल, अरविंद कुमार, शरिक अनवर उस्मानी, सहदेव महतो, गोपाल बैठा, खुशनंदन मंडल, विश्वनाथ प्रियदर्शी, प्रवीण कुमार, रमन कुमार, हरिश्चंद्र साह, प्रसून कुमार, सत्यनारायण मंडल, अमरनाथ आलोक, शिवकुमार, मुकुल कुमार, अवधेश कुमार झा, विजय कुमार, मनोज कुमार, विजय कुमार रंजन, शंभू कुमार, विनय श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिंह, मनोज कुमार, रामदेव पंडित, रमेश प्रसाद कौशल, अरविंद कुमार ठाकुर, अब्दुल अहद व मो फैयाज अहमद समेत अन्य शिक्षक शामिल हुए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 31 मार्च तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो अनशन करेंगे शिक्षक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ में बच्चों को दिये गये कई प्रकार के संस्कार

बाजपट्टी. प्रखंड की रसलपुर पंचायत वासुदेवपुर में आयोजित पांच कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ में तीसरे दिन रविवार को बच्चों का मुंडन, दीक्षा संस्कार, शिक्षण संस्कार, यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया. बच्चों को सच बोलना, झूठ न बोलना, नशाखोरी से बचना, गरीब असहायों की मदद करना व झगड़ा न करने आदि का संकल्प दिलाया गया. इस दौरान हवन यज्ञ, गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्रोच्चारण से आसपास का माहौल भक्तिमय बना हुआ है. शाम पांच से आठ बजे तक प्रज्ञा पुराण का पाठ के दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए थे. हरिद्वार से आए कथा वाचक धर्मेंद्र ने कथावाचन किया. मौके पर सीतामढ़ी पुनौरा गायत्री मंदिर के पुजारी उमेश कुमार, मदन कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर से आए परिव्राजक निरंजन श्रीवास्तव, योगेश जी, सुशील जी, सुरेंद्र बाबू, शशि बाला गुप्ता समेत अन्य शामिल हुए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ में बच्चों को दिये गये कई प्रकार के संस्कार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सदर अस्पताल के नवनिर्मित भवन में शिफ्ट होंगे कई विभागीय कार्यालय

सीतामढ़ी. सदर अस्पताल परिसर में बने नए मॉडल अस्पताल भवन में ही स्वास्थ्य विभाग के कई ऑफिस शिफ्ट होंगे. हाल के दिनों में आधा दर्जन कार्यालय, तो बाद में सिविल सर्जन और एसीएमओ का ऑफिस भी उसी नए भवन में संचालित होगा. फिलहाल उक्त भवन के निचले तल पर ओपीडी संचालित है. बताया गया है कि गत दिन परिहार विधायक गायत्री देवी ने विधान सभा में सदर अस्पताल में भवन उपलब्ध रहने के बावजूद जिला मुख्यालय, डुमरा में सीएम ऑफिस के संचालन पर सवाल उठाया. जवाब में विभागीय मंत्री ने शीघ्र कार्यालयों को शिफ्ट कराने की जानकारी दी थी. — क्या था विधायक का सवाल परिहार विधायक ने विस में तारांकित सवाल उठाया था कि सूबे के सभी सदर अस्पताल के परिसर में ही सिविल सर्जन कार्यालय संचालित होता है ? अपने जवाब में स्वास्थ्य विभाग ने इसे अस्वीकार कर दिया था. उनका आगे सवाल था सदर अस्पताल, सीतामढ़ी के मॉडल अस्पताल में सुन्दर कमरा सिविल सर्जन के लिए उपलब्ध होने के बाबजूद यहां से संचालित नहीं हो रहा है. फिलहाल सदर अस्पताल से आठ किमी पर सिविल सर्जन का है. — क्या है विभाग का जवाब स्वास्थ्य विभाग की ओर से विधायक को जानकारी दी गई कि सदर अस्पताल, सीतामढ़ी में नवनिर्मित मॉडल अस्पताल 21 फरवरी 25 को हस्तगत हुआ है। उक्त भवन में भाड़े के मकान में संचालित जिला कुष्ठ नियंत्रण ईकाई सहित जिला मुख्यालय के सभी कार्यालयों/पदाधिकारी प्रकोष्ठ यथा उपाधीक्षक/अधीक्षक/ जिला यक्ष्मा पदाधिकारी/जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी/जिला मलेरिया पदाधिकारी/ गैर संचारी रोग पदाधिकारी,/सहायक औषधि नियंत्रक कार्यालय को स्थानांतरित कराने की कारवाई की जा रही है. वर्तमान वित्तीय वर्ष की समाप्ति उपरांत सिविल सर्जन एवं अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय के भी स्थानान्तरण की कार्रवाई की जा सकेंगी. — मवि को हाइस्कूल बनाने का मामला जिले में अब भी कई पंचायतें है, जहां हाइस्कूल नहीं होने से बच्चों को दूर के हाइस्कूल में पढ़ने जाना पड़ता है. कुछ इसी तरह का एक मामला बाजपट्टी प्रखंड का है. वहां के विधायक मुकेश कुमार यादव ने विस में यह मुद्दा उठाया है कि बंगराहा गांव की अच्छी खासी आबादी है. इस गांव के बच्चों को हाइस्कूल की शिक्षा के लिए पांच से सात किमी दूर के विद्यालय में जाना पड़ता है. उन्होंने बच्चों के हित में मिडिल स्कूल, बंगराहा को हाइस्कूल का दर्जा दिलाने की मांग की, ताकि बच्चों को पढ़ाई में कोई परेशानी न हो. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सदर अस्पताल के नवनिर्मित भवन में शिफ्ट होंगे कई विभागीय कार्यालय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संत कनिक साहेब की प्रतिमा अनावरण

12- प्रतिनिधि, भरगामा प्रखंड के भरना गांव में समाज सुधारक व तपोनिष्ठ संत कनिक साहेब की 12वीं पुण्य स्मृति दिवस पर प्रतिमा का अनावरण किया गया. सत्संग के दूसरे दिन रविवार को पटना साहिब के जत्थेदार रणजीत सिंह ने कहा कि परमात्मा अनंत ब्रह्मांड के मालिक है. प्रेम के बिना इंसान पशु के सामान है. उन्होंने कहा कि मानव बाहरी संपदा को ही सब कुछ समझता है. जबकि मानव के अंदर में ही सब कुछ विद्यमान है. बिहार महान विभूतियों कि धरती है. यह धार्मिक स्थल है. उन्होंने बिहार के हरियाली कि प्रशंसा की. संतमत के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी सत्यानंद जी महाराज ने कहा कि सबों को अध्यात्म व ध्यान में आना चाहिए. समाज के लोगों को अपने जीवन के मूल्यों को समझना चाहिए राष्ट्र के सभी लोग सदाचारी हो जाय तो राष्ट्र समृद्ध होगा. संतों के कारण समाज में शांति है. कबीर मत के आचार्य जय स्वरूप साहेब ने कहा कि मानव को अच्छी संगति में रहकर सदैव अच्छा काम करना चाहिए. ताकि समाज उनकी यादों को चिरकाल तक संजोकर रख सके व उसी का जीवन सार्थक भी होता है जो देश व समाज के लिए जीता है. इस भव्य आयोजन को लेकर भरना गांव में हर्ष व उल्लास का माहौल बना रहा. प्रतिमा अनावरण समारोह के लिए विशाल पंडाल व आकर्षक तोरण द्वार लगाए गए हैं, जिससे पूरे गांव में उत्सव जैसी रौनक दिख रही है. आयोजक पूर्व जिप सदस्य व प्रदेश सचिव जदयू सत्यनारायण यादव का कहना है कि यह प्रतिमा न केवल संत कबीर के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है. बल्कि उनके विचारों व शिक्षाओं को समाज तक पहुंचाने का भी माध्यम बनेगी. सत्संग में विधान सभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, नरपतगंज विधायक जय प्रकाश यादव, जिप अध्यक्ष आफताब अजीम,पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता,प्राचार्य डॉ प्रो जयदेव प्रसाद यादव,संतमत के राष्ट्रीय महामंत्री दिव्य प्रकाश यादवेंदु,अजय अकेला,रानीगंज विधायक अचमित ऋषि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.———— पीएम आवास प्लस योजना का सर्वे प्रारंभ कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरिरा के वार्ड संख्या 12 मेंहदीपुर संन्यासी टोला में पीएम आवास प्लस योजना के तहत घर घर घूमकर योग्य लाभार्थियों का चयन करते हुए पीएम आवास प्लस योजना का सर्वे किया जा रहा है. जानकारी देते मुखिया जयकृष्ण सिंह ने बताया कि पीएम आवास योजना को लेकर आगामी 30 मार्च तक की तिथि निर्धारित है. इसे लेकर पंचायत के विभिन्न वार्डों में घर घर घूमकर निःशुल्क योग्य लाभार्थी का चयन किया जा रहा है. मौके पर पूर्व उप प्रमुख इंदुभूषण कुमार, पीआरएस मिथिलेश कुमार सिंह, स्वच्छता पर्यवेक्षक विजय कुमार मंडल, हरिओम पासवान वार्ड सदस्य नारायण पांडे, सजेंद्र पासवान सहित लाभार्थी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post संत कनिक साहेब की प्रतिमा अनावरण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बारसोई में आयोजित दो दिवसीय बिहार दिवस कार्यक्रम का हुआ समापन

– एसडीओ ने उपस्थित छात्र- छात्राओं से नियमित रूप से विद्यालय जाने के फायदे तथा योजनाओं के लाभ के बारे में दी जानकारी ॉ, बारसोई बिहार दिवस के अवसर पर बारसोई के मौलानापुर विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अनुमंडल स्तरीय कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ. इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित श्वेतम ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को उत्साह बढ़ाते हुए प्रत्येक दिन विद्यालय आने की नसीहत दी. उसके लाभ बताये. इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन द्वारा दी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी भी प्रदान की. उन्होंने छात्र एवं छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गयी कार्यक्रम की सराहना की. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिओम शरण, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुमताज अहमद, सीडीपीओ बबीता कुमारी, अनुमंडल के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक आदि उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बारसोई में आयोजित दो दिवसीय बिहार दिवस कार्यक्रम का हुआ समापन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दांत-मुंह से संबंधित रोगों से बचाव को लेकर दी गयी जानकारी

सूर्यगढ़ा. बिहार दिवस के दूसरे दिन सूर्यगढ़ा प्रखंड के कवादपुर पंचायत अंतर्गत रेपुरा मुसहरी ग्राम के झुग्गी-झोपड़ी में जीवन-यापन कर रहे लोगों के बीच स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता अभियान चलाया गया. जिसमें राधा डेंटल केयर मुंगेर के दंत चिकित्सक उदय शंकर ने दांत-मुंह से संबंधित रोगों से बचाव के विषय में वहां के लोगों को जानकारी देते हुए सावधानी रखने की बात कही और उपस्थित लोगों को टूथपेस्ट जेल व दर्द निवारक दवाओं का मुफ्त वितरण किया. साथ में लाइफ प्वाइंट मुंगेर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ विकास ने भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी. जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोनीपार के शिक्षक संदेश पटेल ने बिहार दिवस के विषय और बच्चों को विद्यालय भेजने और प्रशासन द्वारा दिये जा रहे प्रशासनी लाभकारी शैक्षणिक योजनाओं को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दांत-मुंह से संबंधित रोगों से बचाव को लेकर दी गयी जानकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर उपस्थिति नहीं बनाने पर आठ विद्यालयों से स्पष्टीकरण

मुंगेर. ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से विद्यालयों में उपस्थिति नहीं बनाने को लेकर डीईओ सह स्थापना शाखा डीपीओ असगर अली ने 8 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछा है. जिसके लिये डीईओ ने संबंधित विद्यालयों को पत्र भेजा है. डीईओ सह स्थापना डीपीओ ने अपने पत्र में कहा है कि विभागीय निर्देशानुसार ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों को उपस्थिति दर्ज की जानी है. इसमें वर्तमान में शिक्षकों द्वारा उपस्थिति दर्ज भी किया जा रहा है. इस बीच ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर दर्ज शिक्षकों की उपस्थिति की समीक्षा की गयी. जिसमें पाया गया कि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक तथा वहां पदस्थापित सभी शिक्षकों द्वारा 19 मार्च को ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज नहीं किया गया है. जो विभागीय निर्देश की अवहेलना किया जाना प्रमाणित करता है तथा मनमानेपन रवैये अपनाये जाने को परिलक्षित करता है. ऐसे में संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा सभी पदस्थापित शिक्षक इसे लेकर अपना स्पष्टीकरण बीईओ के माध्यम से दो दिनों के अंदर अद्योहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे कि क्यों नहीं 19 मार्च को अनुपस्थित मानते हुए उक्त तिथि का वेतन कटौती की कार्रवाई सुनिश्चित की जाये. बता दें कि इस मामले में डीईओ सह शिक्षा विभाग स्थापना डीपीओ ने प्राथमिक विद्यालय फोर्ट एरिया, उर्दू प्राथमिक विद्यालय, बेलन बाजार, उर्दू प्राथमिक विद्यालय, कोड़ा मैदान, प्राथमिक विद्यालय, जाला यादव टोला, संग्रामपुर, प्राथमिक विद्यालय, दामनकोल, हवेली खड़गपुर, प्राथमिक विद्यालय, भेलवा, बरियारपुर, प्राथमिक विद्यालय, रेता, बरियारपुर तथा प्राथमिक विद्यालय, जसीडीह मुरकट्टा स्थान, धरहरा के प्रधानाध्यापक तथा वहां पदस्थापित शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर उपस्थिति नहीं बनाने पर आठ विद्यालयों से स्पष्टीकरण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खेती करने पर कम लागत में होता है बेहतर उत्पादन

पुपरी. कृषि विज्ञान केंद्र बलहा मकसूदन सीतामढ़ी द्वारा वर्ष 2023 से अनुमंडल क्षेत्र के पिपराढ़ी गांव में जलवायु अनुकूल तकनीकों का डेमोस्ट्रेशन किया जाता रहा है. बताया गया कि इस तकनीक में विभिन्न फसलों की जलवायु अनुकूल प्रभेद, मलचिंग, खेतों में बिना जुताई किये फसलों की बुवाई, दुधारू पशुओं में तनाव आदि प्रमुख गतिविधियां है. इसी क्रम में आत्मा, सीतामढ़ी के परियोजना उप निदेशक रजनीकांत हिंदुस्तानी, केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ राम ईश्वर प्रसाद, उद्यान वैज्ञानिक मनोहर पंजीकार, एसआरएफ लालता प्रसाद वर्मा एवं पिपराढ़ी गांव के किसानों द्वारा संयुक्त रूप से फसलों का जायजा लिया गया. इस दौरान सर्वप्रथम किसान राजकुमार महतो के खेत पर गेहू की जलवायु अनुकूल प्रभेद सबोर निर्जल का अवलोकन किया गया. वैज्ञानिकों ने कहा कि इस प्रजाति की प्रमुख विशेषता है कि इसमें पानी की आवश्यकता अन्य प्रजातियों की तुलना कम होती है. गेहूं के दानों की संख्या भी अधिक होती है. उप परियोजना निदेशक ने कहा कि इस माध्यम से किसान कम खर्च में बेहतर उत्पादन करते हैं. इसके बाद नवल महतो के खेत में परवल की खेती में मलचिंग अवलोकन किया गया व बेहतर परिणाम देखा गया. एसआरएफ लालता प्रसाद वर्मा ने बताया कि पिपराढ़ी गांव में धान की जलमग्न प्रभेद स्वर्णा सब 1 का डेमोंस्ट्रेशन पिछले तीन वर्षों से किया जा रहा है, जिसका परिणाम काफी बेहतर मिला है. इस प्रजाति की प्रमुख विशेषता है कि खेत में एक सप्ताह तक दो से तीन फिट जल जमाव का कोई प्रभाव नहीं होता है एवं उपज भी अन्य प्रजातियों की तुलना में बेहतर होती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post खेती करने पर कम लागत में होता है बेहतर उत्पादन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top