Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झखराही रेलवे ढाला पर ओवर ब्रिज निर्माण की मिली स्वीकृति, बांटी मिठाई

सुपौल. युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा के नेतृत्व में वर्षों से जारी संघर्ष रंग लाया है. सुपौल रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर स्थित झखराही रेलवे ढाला पर लाइट ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर रेलवे विभाग ने स्वीकृति दे दी है. जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा. इस महत्वपूर्ण घोषणा के बाद श्री झा ने अपने समर्थकों संग झखराही रेलवे ढाला पर मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि यह सफलता जनता के सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद का परिणाम है. उन्होंने रेल विभाग के अधिकारियों, पदाधिकारियों और रेल मंत्री का आभार जताया. उन्होंने कहा कि इस ओवर ब्रिज के निर्माण से शहर के एक छोर से दूसरे छोर जाने में लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी. इस मौके पर रोशन कुमार, मनोज प्रसाद गुप्ता, साजन कुमार, किशन कुमार, मो वजीर, राजेंद्र शाह, संदीप शाह, राजा यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post झखराही रेलवे ढाला पर ओवर ब्रिज निर्माण की मिली स्वीकृति, बांटी मिठाई appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में प्रोफेसर सुनीता सिंह को प्रधानाचार्य के पद पर चयन होने से हर्ष लोगों ने दी बधाई 

नया विचार समस्तीपुर। वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर के प्रो इन चार्ज प्रो सुनीता सिन्हा का बिहार राज्य विश्विद्यालय आयोग, पटना से प्रधानाचार्य  के पद पर चयन  होने पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने पुष्पगुच्छ देकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। सभी कर्मियों ने एक स्वर में विश्वविद्यालय से मांग की कि पुनः प्रो सुनीता सिन्हा को वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर की प्राचार्य बनाकर पदस्थापित करें। प्रो सिन्हा का चयन सामान्य श्रेणी के तहत टॉप 10 में 7वें रैंक पर हुआ है। सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्या प्रो सिन्हा ने कहा कि यह मेरे  30 वर्षों से अधिक समय का शैक्षणिक अनुभव और कठिन परिश्रम का परिणाम है । सफलता का श्रेय ईश्वर और अपने परिवार विशेष रूप से मां, नानू, पति को जाता है। इतना सारा प्यार और सम्मान देने के लिए वीमेंस कॉलेज परिवार के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। विदित हो कि पिछले चार वर्षों से अधिक समय से वीमेंस कॉलेज प्रभारी के रूप में कार्यरत है। उनके चयन पर महाविद्यालय में कार्यरत व सेवानिवृत शिक्षको ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। शुभकामना देने वालों में प्रो बिंदा कुमारी, प्रो अरूण कुमार कर्ण, डॉ सोनी सलोनी , डॉ विजय कुमार गुप्ता, डॉ नीतिका सिंह,  डॉ मधुलिका मिश्रा, प्रोफेसर सुरेश शाह ,  डॉ नेहा कुमारी जायसवाल, प्रो फरहत जबीन,   डॉ कुमारी अनु, डॉ सगीता, डॉ वंदना कुमारी, डॉ रिंकी कुमारी, काजल श्रीवास्तव,  डॉ  अपूर्वा  मूले, डॉ. कविता वर्मा, डॉ मृत्युंजय कुमार ठाकुर, डॉ  स्मिता कुमारी,  डॉ नवेश कुमार,  डॉ अरुण कुमार,  डॉ शालिनी कुमारी,  डॉ लालिमा सिन्हा, डॉ कुमारी माधवी, डॉ आभा, डॉ रेखा कुमारी,  डॉ  स्वीटी दर्शन, डॉ मीना कुमारी ब्राह्मणी,  डॉ कुमारी शबनम , डॉ सरस्वती कमारी, श्रीविद्या , डॉ साधना पांडे, डॉ बबली कुमारी सुषेण कुमार, राधा कुमारी, पिनाक पानी बोस, अजीत कुमार, महेश कुमार वर्मा, राजीव रंजन, हेमंत और सोनी आदि सहित सभी शिक्षकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समस्तीपुर

Railway News- अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए महाप्रबंधक ने विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से किया पुरस्कृत

नया विचार समस्तीपुर।वैशाली रेल प्रेक्षागृह, हाजीपुर में आयोजित समारोह में महाप्रबंधक ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से पुरस्कृत किया । समारोह का उद्घाटन महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह, पूर्व मध्य रेल स्त्री कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह एवं अन्य उपस्थित गणमाण्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक श्री अमरेन्द्र कुमार, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री बी.के.सिंह सहित मुख्यालय एवं पांचों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक उपस्थित थे। इस समारोह में महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह द्वारा वर्ष 2023-24 में विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार के लिये कुल 92 अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन हेतु विभागों/मण्डलों के मध्य दक्षता एवं सर्वांगीण दक्षता शील्ड भी प्रदान किया गया ।   समारोह के दौरान समग्र क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य दक्षता के लिए 2023-24 का महाप्रबंधक दक्षता शील्ड पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल को प्रदान किया गया जबकि रनर्स अप कप धनबाद मंडल को मिला । पूर्व मध्य रेल में सफाई अभियान के लिए बड़े स्टेशनों की श्रेणी में राजेन्द्रनगर को, मध्यम श्रेणी के स्टेशनों में रक्सौल स्टेशन को तथा छोटे स्टेशनों की श्रेणी में वैशाली स्टेशन को स्वच्छता शील्ड प्रदान किया गया । जनशिकायत निवारण में श्रेष्ठ प्रदर्शन से संबंधित रेल मदद शील्ड समस्तीपुर मंडल को दिया गया । मीडिया से बेहतर समन्वय हेतु समस्तीपुर मंडल को जनसंपर्क शील्ड प्रदान किया गया । समारोह के प्रारंभ में महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि पूर्व मध्य रेल अपनी स्थापना काल से अब तक के अविस्मरणीय सफर के दौरान कई उपलब्ध्यिां हासिल कर चुका है । हमारी कार्य संस्कृति एवं निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि कुल प्रारंभिक आय के मामले में पूर्व मध्य रेल को हिंदुस्तानीय रेल में चालू वित्तीय वर्ष के दिसंबर माह तक सर्वाधिक राजस्व प्राप्त करने वाले जोन का गौरव हासिल हुआ है, इस अवधि में 23 हजार 668 करोड़ रूपये की प्रारंभिक आय प्राप्त हुई है जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 4.79 प्रतिशत अधिक है। साथ हीं इसी अवधि में 149 मिलियन टन से अधिक माल लदान किया गया जो पिछले वर्ष के इसी अवधि से 2.61 प्रतिशत अधिक, अन्य कोचिंग से 247 करोड़ रूपये प्राप्त हुए जो 2.3 प्रतिशत अधिक, स्क्रैप बिक्री से 258 करोड़ रूपये प्राप्त हुए जो 22 प्रतिशत अधिक है। देशभर में अमृत हिंदुस्तान स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास के लिए 508 रेलवे स्टेशनों का शिलान्यास किया गया जिसमें से पूर्व मध्य रेल के 97 स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य विभिन्न चरणों में है। यात्री सुविधा में भी हमने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए चालू वित्तीय वर्ष में हमने 17 जोड़ी नई ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ किया।इस अवसर पर समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री विनय श्रीवास्तव से साथ दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री जयंत कुमार चौधरी, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश गुप्ता, धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल किशोर सिन्हा, एवं सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक भूषण सूद सहित मुख्यालय एवं पांचों मण्डलोें से आए अधिकारीकण, स्त्री कल्याण संगठन की सदस्यायें, पूर्व मध्य रेल के मान्यता प्राप्त यूनियन के अधिकारी एवं सदस्य तथा बड़ी संख्या में रेलकर्मी एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे ।

समस्तीपुर

जलापूर्ति योजना ठप, तीन माह से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं लोग

नया विचार सरायरंजन :प्रखंड अंतर्गत जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत में बिहार प्रशासन की अति महत्वाकांक्षी “नल जल योजना ” का हाल बहुत खराब है। पंचायत के वार्ड संख्या 13 में विगत तीन माह से पेय जल की समस्या है।तीन माह से पानी का टंकी फूटा हुआ है,जिसे बदला नहीं गया है।भाजपा के निवर्तमान मंडलअध्यक्ष बलबंत सिंह राठौर ने इसकी लिखित और टेलीफोनिक सूचना विभाग को कई बार दी है,लेकिन पीएचइडीकी कुंभकर्णी निद्रा नहीं टूटी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा निम्न स्तरीय मटेरियल और मानक के अनुरूप काम नहीं किया गया,जिसके कारण यह दुर्दशा है। उन्होंने इसकी टेक्निकल जांच की भी मांग की है। कई जगह अभी तक नल जल सेवा पहुंची भी नहीं है,जो निंदनीय और चिंतनीय है ।

समस्तीपुर

सरायरंजन पश्चिमी पैक्स को मिला 15 लाख का पुरस्कार 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत सरायरंजन पश्चिमी पैक्स की शानदार उपलब्धियां को लेकर राज्य प्रशासन ने शुक्रवार को सहकारिता भवन पटना में मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं 15 लाख का चेक प्रदान किया । यह चेक राशि पैक्स की अध्यक्ष नीतू देवी को राज्य के सहकारिता मंत्री डॉ.प्रेम कुमार द्वारा दी गई। बता दें कि राज्य स्तरीय कमेटी की अनुशंसा के आधार पर मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना अंतर्गत इस पैक्स को चुना गया था। ज्ञात हो कि इस पैक्स को पूर्व में भी ढेरों पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। इनमें 2007 में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री वैद्यनाथ महतो द्वारा,2008 में बिहार राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा, 2009 में राज्य के सहकारिता मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा,2010 में हिंदुस्तान प्रशासन के कृषि मंत्री शरद पवार द्वारा एवं 2012 में हिंदुस्तान के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा इस पैक्स के सचिव विपिन कुमार ईश्वर को पुरस्कृत किया जा चुका है। पटना के सहकारिता भवन में पुरस्कार वितरण के मौके पर सहकारिता सचिव धर्मेंद्र सिंह,निबंधक इनायत खान, राज्य सहकारिता बैंक के अध्यक्ष रमेश चौबे, अस्थामा के विधायक जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

समस्तीपुर- पटोरी सड़क पर ट्रक से कुचल कर दो युवकों की मौत, स्थानीय लोगों में आक्रोश 

नया विचार मोरवा । प्रखंड के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजित पुर कर्नैल पंचायत में समस्तीपुर पटोरी सड़क पर एक ट्रक से कुचल कर दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। मृत युवकों की पहचान स्थानीय वनवीरा पंचायत के वार्ड संख्या 6 बनवारीपुर गांव निवासी नथुनी पासवान के 22 वर्षीय पुत्र रवींद्र कुमार एवं सूरज पासवान के 18 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में की गई है। हलई थाना अध्यक्ष राहुल कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा लाश को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है।इस दर्दनाक घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक घर से पटोरी जाने के लिए चला था। बाजित पुर कर्नैल दूध सेंटर के निकट पटोरी समस्तीपुर सड़क पर, पटोरी की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ जाने से दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा घटना के बाद फरार हो चुके चालक की गिरफ्तारी एवं शोकाकुल गरीब परिजनों को अपेक्षित मुआवजा की मांग करने लगे। वनवीरा निवासी दिलीप कुमार शर्मा एवं प्रमोद कुमार महतो द्वारा घटना की जानकारी बी डी ओ अरुण कुमार निराला को दी गई। बी डी ओ द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र आने के बाद मुख्यमंत्री पारिवारिक सुरक्षा राशि देने का आश्वासन दिया गया है। हलई पुलिस द्वारा ट्रक को जब्त कर , ट्रक मालिक की पहचान एवं चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया है। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।थाना अध्यक्ष के अनुसार परिजनों द्वारा आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिए जाने का आश्वासन दिया गया है। दोनों युवकों के मौत की सूचना मिलते ही शोकाकुल परिजनों में कोहराम मच गया है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: बेगूसराय में दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, केंद्रीय मंत्री के मामा को लगी गोली

Bihar Crime: बेगूसराय: बेगूसराय में बदमाशों ने केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण निषाद के मामा हमला किया है. अपराधियों ने उनकी दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और केंद्रीय मंत्री के मामा को गोली मारकर घायल कर दिया. घटना कुंभी गांव के भगवती स्थान चौक की है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने दावा किया है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. दुकान बंद करते वक्त हुआ हमला जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात, जब मालिक सहनी अपनी दुकान बंद कर रहे थे, तभी तीन नकाबपोश बदमाश बाइक पर आए. उन्होंने केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद के चचेरे मामा मालिक सहनी को गोली मार दी. इस घटना में भरत सहनी के 48 वर्षीय पुत्र मालिक सहनी के पैर में दो गोलियां लगी है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. उन्होंने घायल मालिक सहनी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल, उनका इलाज चल रहा है. ग्राहक से झगड़ा होने की सामने आयी बात घायल मालिक सहनी ने बताया कि दो दिन पहले कुछ बदमाशों ने उनके बेटे के साथ दुकान पर सामान लेने के दौरान झगड़ा किया था. उन्हें शक है कि उन्हीं बदमाशों ने दुकान पर आकर फायरिंग की है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में पूछताछ की जा रही है. जल्द ही अपराधियों की पहचान कर ली जायेगी. आसपास के इलाकों में छापेमारी चल रही है. अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. Also Read: देश को भाया नीतीश कुमार का बिहार मॉडल, स्कूली शिक्षा व्यवस्था में आया बुनियादी बदलाव The post Bihar Crime: बेगूसराय में दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, केंद्रीय मंत्री के मामा को लगी गोली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: बिहार में आकाशीय बिजली का कहर! मवेशी चराने गए युवक की दर्दनाक मौत

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के खरोज गांव में ठनका गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान छोटका पोखरा निवासी मोहम्मद सुभान के बड़े बेटे मोहम्मद अनवर के रूप में हुई है. इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. चारा लाने गया था, नहीं लौटा घर जानकारी के मुताबिक, अनवर दोपहर में खाना खाने के बाद खरोज गांव के तेनुआ बधार में मवेशियों के लिए चारा लाने गया था. अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ ठनका गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया घटना की जानकारी मिलते ही सूर्यपुरा थानाध्यक्ष प्रिया कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया गया. प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है. घटनास्थल पर पहुंचे CO गोल्डी कुमारी और मुखिया प्रमोद चंद्रवंशी ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया और प्रशासनी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. CO ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद प्रशासनी मुआवजा देने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. ये भी पढ़े: बिहार में हवाई यात्रा में उछाल! 20 साल में 17 गुना बढ़े यात्री, इन नए एयरपोर्ट से होगा और फायदा मौसम विभाग की चेतावनी अनवर के अचानक चले जाने से पूरे परिवार में मातम पसर गया है. मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गया है. परिजन गहरे सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है. गर्मी के मौसम में ठनका गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और खराब मौसम के दौरान खुले में जाने से बचने की अपील की है. The post Bihar News: बिहार में आकाशीय बिजली का कहर! मवेशी चराने गए युवक की दर्दनाक मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एलान, अब बंद होगा शिक्षा विभाग

Trump Sign Executive Order:अमेरिका के शिक्षा विभाग को समाप्त करने के लिए डोनल्ड ट्रंप ने 20 मार्च को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया. इस आदेश के अनुसार, जल्द ही अमेरिका के शिक्षा विभाग पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा. डोनल्ड ट्रंप लंबे समय से इस विभाग को बंद करना चाहते हैं. लेकिन कानूनी जटिलताओं के कारण यह कार्य पूरा नहीं हो पाया था, जिसे वह अब पूरा करने की कोशिश में लगे हैं. उन्होंने अपने एक बयान में इस विभाग को धोखेबाज विभाग कहा है. उन्होंने राष्ट्रपति के अपने पहले चरण में भी इसे समाप्त करने की कोशिश की थी. लेकिन उस समय उन्हें अमेरिकी संसद कांग्रेस का समर्थन नहीं मिला था. I have tears in my eyes. Not only did Trump sign the Executive Order, the KIDS around him also signed their own Executive Orders. So historic ❤️ Abolish the Department of Education Such a huge win for Kids pic.twitter.com/RWs0og5wMK — MAGA Voice (@MAGAVoice) March 20, 2025 शिक्षा विभाग का क्या कार्य है? अमेरिका के शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों और कॉलेजों को फंड दिया जाता है. विभिन्न तरह की शिक्षा संबंधी नीतियाँ बनाई और लागू की जाती हैं. जानकारी के मुताबिक, इस विभाग में करीब 4,200 से अधिक लोग कार्य करते हैं. इस विभाग को इस वर्ष 251 अरब डॉलर का बजट अमेरिकी प्रशासन द्वारा दिया गया है. Ceasefire Between Russia and Ukraine: अमेरिका की मेहनत रंग लाई, पुतिन और जेलेंस्की ने 30 दिनों के युद्धविराम पर लगाई मुहर शिक्षा विभाग के बंद होने से क्या होगा? यदि अभी शिक्षा विभाग बंद होता है, तो स्कूल और कॉलेजों को मिलने वाले फंड बुरी तरह प्रभावित होंगे. छात्रों को मिलने वाली वित्तीय सहायता पर भी असर होगा. क्या शिक्षा विभाग इस बार सच में बंद होगा? डोनल्ड ट्रंप के आदेश पर हस्ताक्षर करने के बाद भी इसे पूरी तरह से बंद करवाने में कई सारी बाधाएँ हैं. उन्हें इसके लिए अमेरिकी संसद और शिक्षकों के संगठनों से सहमति लेनी होगी. इससे पहले जब ट्रंप ने इस विभाग को बंद करवाने की कोशिश की थी, तब इन दोनों जगहों से उन्हें मंजूरी नहीं दी गई थी, जिससे यह कार्य रुक गया था. इस बार ऐसा न हो, इसलिए ट्रंप प्रशासन ने इस विभाग को बंद करने की जिम्मेदारी शिक्षा सचिव लिंडा मैकमैहन को दी है. अब देखना यह है कि इस बार क्या ट्रंप प्रशासन को संसद और शिक्षक संगठनों से इसे बंद करने की अनुमति मिलती है या नहीं? यह भी पढ़े: Israel and Gaza War: गाजा में इजराइल का कोहराम, 430 से अधिक लोगों की गई जान The post डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एलान, अब बंद होगा शिक्षा विभाग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

AIBE 19 Result 2025: आने वाला है ऑल इंडिया बार काउंसिल का रिजल्ट, यहां करें चेक

AIBE 19 Result 2025: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) को जल्द ही AIBE 19 रिजल्ट 2024 जारी करना है, जिसके लिए परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद AIBE की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. AIBE 19 परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी जिसमें 19 विभिन्न विषयों से 100 प्रश्न पूछे गए थे और परिणाम 2024 AIBE की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा. AIBE 19 Result 2025: परीक्षा की मुख्य तिथियां और जानकारी विवरण तिथियां और जानकारी परीक्षा तिथि 22 दिसंबर, 2024 अनंतिम उत्तर कुंजी जारी 28 दिसंबर, 2024 आपत्ति विंडो 30 दिसंबर, 2024 – 10 जनवरी, 2025 आपत्ति शुल्क ₹ 500 प्रति आपत्ति अंतिम उत्तर कुंजी जारी 6 मार्च, 2025 वापस लिए गए प्रश्नों की संख्या कुल 28 प्रश्न (प्रत्येक सेट से 7: A, B, C, और D) परिणाम वेबसाइट allindiabarexamination.com आपत्ति प्रक्रिया (AIBE 19 Results 2025 in Hindi) परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवारों को यह जानकर खुशी होगी कि प्रारंभिक उत्तर कुंजी के खिलाफ वैध आपत्ति उठाने वाले किसी भी उम्मीदवार को ₹500 का शुल्क वापस कर दिया जाएगा. यह प्रक्रिया उम्मीदवारों को सही उत्तरों के लिए अपनी चिंता व्यक्त करने का एक शानदार अवसर देती है. AIBE 19 रिजल्ट कैसे चेक करें (Steps to Check AIBE 19 Results in Hindi) परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार अपने AIBE 19 परिणाम की जांच करने के लिए यहां दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं सबसे पहले, उम्मीदवार यहाँ दी गई AIBE की आधिकारिक वेबसाइट Allindiabarexamination.com पर जाएं दूसरे चरण में, होमपेज पर उपलब्ध “AIBE 19 Result 2024” लिंक पर क्लिक करें. तीसरे चरण में, दिखाई देने वाले नए पेज पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें. चौथे चरण में, अपना परिणाम देखने के लिए “सबमिट” पर क्लिक करें. पाँचवें चरण में, अपना परिणाम देखें और स्कोरकार्ड पेज डाउनलोड करें. अंतिम चरण में, उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड की हार्ड कॉपी प्रिंट कर लें. यह भी पढ़ें: BPSC Exam Calendar 2025: बीपीएससी का एग्जाम कैलेंडर जारी, देखें कब होगी कौन सी परीक्षा? The post AIBE 19 Result 2025: आने वाला है ऑल इंडिया बार काउंसिल का रिजल्ट, यहां करें चेक appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top