CUET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कराई जाने वाली CUET UG 2026 परीक्षा 11 मई से शुरू होगी. देशभर के लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा CBT मोड में 31 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी. एग्जाम सेंटर जाने से पहले सभी परीक्षार्थी NTA द्वारा जारी गाइडलाइंस को पढ़ लें. ड्रेस कोड और जरूरी डॉक्यूमेंट्स पढ़ लें.
NTA ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और केवल अनुमति प्राप्त सामान ही साथ लेकर जाएं. जिन उम्मीदवारों ने आस्था से जुड़ी कपड़े या चीजें पहनी हैं, उन्हें सिक्योरिटी चेक में समय लग सकता है. ऐसे कैंडिडेट्स समय से पहले पहुंचें.
For a comfortable and hassle free exam experience, follow the official dress code and advisory.
Carry only permitted items and arrive at the centre on time.#NTA #NTAUpdate #NTAExams #CUET2026 #StudentAdvisory pic.twitter.com/TCmXJzrfla— National Testing Agency (@NTA_Exams) May 8, 2026
परीक्षा केंद्र में क्या ले जा सकते हैं?
- एडमिट कार्ड और सेल्फ डिक्लेरेशन
- मूल वैध फोटो पहचान पत्र
- 2 पासपोर्ट साइज फोटो
- पारदर्शी पानी की बोतल
- पारदर्शी बॉल प्वाइंट पेन
- डायबिटिक उम्मीदवारों के लिए जरूरी खाने-पीने की चीजें
- PwD/PwBD सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
Before heading to your CUET UG 2026 examination centre, ensure all required documents are ready.
Following the official guidelines will help make your exam experience smooth and hassle free.#NTA #NTAUpdate #NTAExams #CUET2026 #StudentAdvisory pic.twitter.com/j16VxlbntF
— National Testing Agency (@NTA_Exams) May 9, 2026
क्या नहीं ले जा सकते?
- मोबाइल फोन
- स्मार्ट वॉच और ब्लूटूथ डिवाइस
- कैलकुलेटर
- नोट्स, किताबें या लिखित सामग्री
- भारी ज्वेलरी
- बैग, पर्स और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स
ड्रेस कोड को लेकर NTA की सलाह
NTA के अनुसार उम्मीदवारों को हल्के और साधारण कपड़े पहनने चाहिए. बड़े बटन, ज्यादा पॉकेट वाले कपड़े और भारी एक्सेसरीज से बचने की सलाह दी गई है. सामान्य जूते, चप्पल और लो हील फुटवियर की अनुमति है. कलावा और धार्मिक धागे भी अनुमति प्राप्त वस्तुओं में शामिल हैं.
रिपोर्टिंग टाइम का रखें ध्यान
NTA ने छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1-2 घंटे पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी है. गेट बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें- UPSC प्रीलिम्स परीक्षा में बचे हैं सिर्फ 15 दिन, यहां देखें Do’s and Don’ts की लिस्ट
The post आज से शुरू है CUET परीक्षा, एग्जाम सेंटर जाने से पहले पढ़ लें NTA की गाइडलाइंस appeared first on Naya Vichar.

