Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nagpur Violence: नागपुर हिंसा का क्या है बांग्लादेश कनेक्शन? 18 विशेष टीमें कर रही जांच, मास्टरमाइंड फहीम खान गिरफ्तार

Nagpur Violence: औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर बीते दिनों नागपुर में हुई हिंसा मामले में मास्टरमाइंड फहीम समेत 6 आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो गया है. अब इस मामले में एक नया फैक्ट सामने आ रहा है. नागपुर हिंसा का बांग्लादेश कनेक्शन सामने आ रहा है. एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक साइबर सेल ने बांग्लादेश से ऑपरेट होने वाले ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान की है जिसने नागपुर में बड़े पैमाने पर दंगे भड़काने की धमकी दी थी. रिपोर्ट के मुताबिक पोस्ट में लिखा था बीते दिनों के दंगे तो सिर्फ एक छोटी घटना थी, भविष्य में और बड़े दंगे होंगे. साइबर सेल इस फेसबुक अकाउंट की जांच में जुटी है. अभी तक की जांच में पता चला है कि यह अकाउंट बांग्लादेश का है. पुलिस ने गठित की 18 विशेष टीमें महाराष्ट्र के नागपुर शहर में हुई हिंसा के आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने 18 विशेष टीम गठित की हैं. सोमवार को हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक 69 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 200 आरोपियों की पहचान कर ली है और सीसीटीवी फुटेज से अन्य संदिग्धों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं. सोमवार को गणेशपेठ और कोतवाली पुलिस थानों में पांच एफआईआर दर्ज की गई, जिनमें 200 लोग नामजद हैं. अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से हिंसा में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं. मास्टरमाइंड फहीम खान गिरफ्तार नागपुर हिंसा मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए 69 लोगों में माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता फहीम खान भी शामिल हैं. फहीम पर आरोप है कि उसने नागपुर पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन का कथित तौर पर नेतृत्व भी किया था. पुलिस ने अपने FIR में कहा है कि खान के नेतृत्व में 50 से 60 लोगों का एक ग्रुप बीते सोमवार को गणेशपेठ पुलिस थाने के बाहर अवैध रूप से इकट्ठा हुआ और एक दिन पहले हुए विश्व हिंदू परिषद के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपा. इसके बाद खान और आठ अन्य लोग भालदारपुरा इलाके में पहुंचे जहां शिवाजी महाराज चौक के पास अल्पसंख्यक समुदाय के 500 से 600 लोग इकट्ठा हुए थे. एक अधिकारी ने बताया कि बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. नागपुर के कई हिस्सों से हटाया गया कर्फ्यू नागपुर में हिंसा के तीन दिन बाद यानी गुरुवार को कुछ इलाकों से कर्फ्यू हटा लिया गया. कहीं कहीं उसमें ढील दी गई है. हिंसक झड़प के बाद कोतवाली, गणेशपेठ, तहसील, लकड़गंज, पचपावली, शांति नगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामबाड़ा, यशोधरा नगर और कपिल नगर थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया था. कांग्रेस ने बनाई समिति नागपुर हिंसा मामले को लेकर कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए गुरुवार को पार्टी नेताओं की एक समिति गठित की. नागपुर के कई हिस्सों से अफवाह फैली कि छत्रपति संभाजी नगर जिले में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान आयत वाली एक चादर जलाई गई है. इस घटना के बाद हिंसा भड़की गई थी. दोनों पक्षों की ओर से पथराव किया गया था.  The post Nagpur Violence: नागपुर हिंसा का क्या है बांग्लादेश कनेक्शन? 18 विशेष टीमें कर रही जांच, मास्टरमाइंड फहीम खान गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हाए रे! यूट्यूब देखकर ये क्या कर लिया, दर्द से कहारने लगा युवक

Youtube Self Surgery: यूपी में मथुरा जिले के वृंदावन से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने यूट्यूब वीडियो देखकर खुद ही अपने पेट का ऑपरेशन करने की कोशिश की है. ऑपरेशन के दौरान दर्द बढ़ने पर वह चीखने लगा जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. युवक ने खुद किया पेट का ऑपरेशन मथुरा के गांव सुनरख निवासी राजा बाबू (32 साल) कई दिनों से पेट दर्द से परेशान था. उसने कई डॉक्टरों से इलाज कराया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली. जब दर्द असहनीय हो गया, तो उसने खुद ही सर्जरी करने का फैसला किया. जब दर्द असहनीय हो गया, तो उसने यूट्यूब पर ऑपरेशन करने की विधि देखी और खुद ही सर्जरी करने का फैसला किया. दर्द बढ़ने पर बची जान ऑपरेशन के दौरान कुछ देर बाद इंजेक्शन का असर कम हो गया. जिससे उसे तेज दर्द होने लगा. दर्द बढ़ने पर वह कमरे से बाहर निकलकर चीखने-चिल्लाने लगा. यह देखकर परिजन घबरा गए और उसे तुरंत जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं. पहले भी हो चुका था अपेंडिक्स का ऑपरेशन राजा बाबू के भतीजे राहुल के अनुसार,करीब 18 साल पहले उसका अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था. हाल ही में उसे पेट में फिर से दर्द होने लगा था, लेकिन कोई डॉक्टर उसकी समस्या को सही तरीके से पहचान नहीं पाया. डॉक्टरों का कहना है कि वीडियो देखकर खुद ऑपरेशन करने की कोशिश जानलेवा हो सकती है. बिना उचित चिकित्सा ज्ञान के सर्जरी करने से खून की ज्यादा मात्रा में कमी हो सकती है, संक्रमण हो सकता है और जान भी जा सकती है. यह भी पढ़ें.. Babu Veer Kunwar Singh: आरा के नायक कुंवर सिंह की निराली थी प्रेम कहानी, जानें कैसे किया अंग्रेजों को पस्त The post हाए रे! यूट्यूब देखकर ये क्या कर लिया, दर्द से कहारने लगा युवक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बल्लेबाजों की बढ़ गई दिल की धड़कन, अब दूसरी इनिंग में दो गेंद का इस्तेमाल करेंगे गेंदबाज

IPL 2025: हिंदुस्तानीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने गुरुवार को आईपीएल 2025 सीजन को लेकर कुछ बड़े फैसले लिए हैं, जिसमें प्रमुख फैसला गेंद पर लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध को हटाना और शाम के मैच की दूसरी इनिंग में दो गेंद के इस्तेमाल को मंजूरी शामिल है. तेज गेंदबाज क्रिकेट बॉल की चमक बनाए रखने के लिए लार का इस्तेमाल करते थे, जिसे COVID-19 महामारी के समय से बंद कर दिया गया है. हाल ही में, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान मोहम्मद शमी ने लार के इस्तेमाल को फिर से शुरू करने की अपील की थी ताकि स्पोर्ट्स में रिवर्स स्विंग वापस लाया जा सके. अब प्रतिबंध हट जाने से गेंदबाजों को काफी ताकत मिलेगी. गेंद पर लार लगाने के प्रतिबंध को हटाया गया मोहमद शमी की इस अपील को टिम साउथी और वर्नोन फिलेंडर का समर्थन मिला था. गेंदबाजों को सबसे बड़ी मदद, दूसरी इनिंग में दो गेंद के इस्तेमाल को मंजूरी मिलने से मिलेगी. इससे ओस का प्रभाव कम हो जाएगा और गेंदबाजों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. दूसरी बात यह है कि टॉस जीतने वाली टीम को ओस का उतना फायदा नहीं मिल पाएगा, जितना उन्हें पहले मिलता था. अब मुकाबला बराबरी का हो जाएगा. Mark your calendars, folks! 🥳🗓#TATAIPL 2025 kicks off on March 2️⃣2️⃣ with a clash between @KKRiders and @RCBTweets 🤜🤛 When is your favourite team’s first match? 🤔 pic.twitter.com/f2tf3YcSyY — IndianPremierLeague (@IPL) February 16, 2025 रात के वक्त होने वाले मैच की दूसरी पारी में गेंद बदलने की सुविधा क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने 2025 आईपीएल के लिए लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध हटा दिया, जब कप्तानों और प्रबंधकों ने मुंबई के क्रिकेट सेंटर में बैठक के दौरान इसपर सहमति जताई. अन्य परिवर्तन में हिंदुस्तानीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होने वाले रात्रि मैचों की दूसरी पारी के दौरान दो गेंदों का उपयोग किया जाएगा. पीटीआई की समाचार के मुताबिक दूसरी गेंद इस्तेमाल की गई गेंद होगा, कोई नया गेंद नहीं दिया जाएगा. दूसरी गेंद भी होगी पुरानी दूसरी गेंद गेंदबाजी करने वाली टीम 11वें ओवर के बाद कभी भी मांग सकती सकती है. जिस ओवर में गेंद बदली जाएगी, उतने ही ओवर स्पोर्ट्सी गई दूसरी गेंद स्पोर्ट्स में शामिल की जाएगी. कई बार रात के मैचों में देखा गया है कि ओस के कारण गेंदें काफी गीली हो जाती हैं और इससे गेंदबाज और फील्डिंग करने वाले खिलाड़ियों को काफी परेशानी होती है. इंपैक्ट खिलाड़ी को लेकर भी काफी चर्चाएं हुईं, लेकिन इसे बरकरार रखा जाएगा. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी… आदिवासी नायक जयपाल सिंह मुंडा : ऑक्सफोर्ड के स्कॉलर और हिंदुस्तान के संविधान निर्माता, जिन्होंने बदल दिया इतिहास Jaipal Singh Munda : जिसने नेहरू को झुकाया, गांधी से अलग राह चुनी और अंबेडकर को नकारा, लेकिन पत्नी के निर्णय से हार गए The post बल्लेबाजों की बढ़ गई दिल की धड़कन, अब दूसरी इनिंग में दो गेंद का इस्तेमाल करेंगे गेंदबाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Harilal Sweets: पटना में हरिलाल स्वीट्स के गोदाम में रेड, आयकर टीम को शराब मिलने पर मचा हड़कंप

Harilal Sweets: पटना के मशहूर मिठाई दुकान हरिलाल के गोदामों में आयकर विभाग ने छापेमारी की. यह छापेमारी बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के वालदवीन स्कूल स्थित गोदाम में हुई. छापेमारी के दौरान आयकर विभाग की टीम उस समय हैरान रह गई, जब उसे रुपये के जगह दर्जनों विदेशी शराब की बोतलें मिली. छापेमारी के दौरान मिली उन शराब की बोतलों को देखकर इनकम टैक्स के अधिकारी अचंभे रह गये. जांच करने आये बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस के अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान शराब की कुछ बोतलें बरामद की गई हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. The post Harilal Sweets: पटना में हरिलाल स्वीट्स के गोदाम में रेड, आयकर टीम को शराब मिलने पर मचा हड़कंप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bottle Gourd Benefits: बीपी, शुगर से लेकर स्किन तक की समस्याओं में रामबाण है ये सब्जी, हर सीजन में आसानी से उपलब्ध

Bottle Gourd Benefits: आज हम आपको एक ऐसी सब्जी के बारे में बताएंगे, जो हर मौसम में आसानी से मिल जाती है. लेकिन, बहुत कम ही ऐसे लोग हैं जो इसके चमत्कारी गुण के बारे में जानते हैं. वो सब्जी है लौकी. जी हां, लौकी, जिसे बोटल गार्ड के नाम से भी जानते हैं. हमारे देश में खास कर यूपी बिहार में के घरों में यह आसानी से मिलने वाली सब्जी है. लौकी न केवल स्वाद में हल्की और ताजगी देने वाली होती है, बल्कि इसके कई चमत्कारी लाभ हैं. इस सब्जी के सेवन से आप कई असाध्य बीमारियों पर कंट्रोल पा सकते हैं.  शरीर को रखता है हाइड्रेटेड: लौकी एक ऐसी सब्जी है, जिसमें भरपूरी मात्रा में पानी की मात्रा होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है. साथ ही किडनी को हेल्थी बनाए रखने में मदद करती है.  वजन घटाने और पाचन में करती है मदद: लौकी में कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो वजन घटाने में मदद करता है और पेट को हल्का बनाए रखता है. लौकी की सब्जी हल्की होती है, जिसकी वजह से वह आसानी से पच जाती है. इसलिए लौकी कब्ज, अपच और पेट की अन्य समस्याओं से राहत दिलाने में भी मदद करती है. आप लौकी को किसी भी रूप में ले सकते हैं. चाहे तो सब्जी बना कर खाएं या फिर लौकी का रस भी पी सकते हैं, यह आपके पेट को ठंडक पहुंचाता है और एसीडिटी को नियंत्रित करने में मदद करता है.  हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहतर: लौकी में कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले गुण पाए जाते हैं. साथ ही यह रक्तचाप को भी नियंत्रित रखता है. स्किन संबंधी समस्याओं में लाभकारी: लौकी में विटामिन C एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होता है, जो त्वचा की समस्याओं में मददगार साबित होता है. साथ ही डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लौकी मददगार साबित होता है. लौकी में रक्त शर्करा को नियंत्रित करने के गुण पाए जाते हैं. ALSO READ: Vastu Tips: घर में झाड़ू रखने का ये है सही तरीका, नेगेटिव एनर्जी को कर देगा दूर The post Bottle Gourd Benefits: बीपी, शुगर से लेकर स्किन तक की समस्याओं में रामबाण है ये सब्जी, हर सीजन में आसानी से उपलब्ध appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BPSC Exam Calendar 2025: बीपीएससी का परीक्षा कैलेंडर जारी, 70वीं मुख्य परीक्षा 25 से 30 अप्रैल तक

BPSC Exam Calendar 2025: बीपीएससी ने गुरुवार को वर्ष 2025 की सभी भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया है. इसमें विभिन्न परीक्षाओं की संभावित तिथियों को जारी किया गया है. बीपीएससी 70वीं मुख्य परीक्षा 25, 26, 28, 29 और 30 अप्रैल को होगी. इंटरव्यू की तिथि बाद में जारी होगी. कैलेंडर में सिविल असिस्टेंट इंजीनियर, असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, लोअर डिविजन क्लर्क और अन्य प्रमुख परीक्षाओं की तिथियां भी शामिल हैं. अभ्यर्थी कैलेंडर को बीपीएससी वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. बीपीएससी ने कहा है कि आयोग समय-समय पर अपडेट जारी करता रहेगा, इसलिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. फिजिक्स में असिस्टेंट प्रोफेसर का रिजल्ट 25 को होगा जारी असिस्टेंट प्रोफेसर (फिजिक्स) के 59 पदों के लिए हुई परीक्षा का रिजल्ट 25 मार्च को आयेगा. इंटरव्यू 13 अप्रैल को होगा. ज्यूडिशियल मेंबर इन स्टेट कंज्यूमर के 57 पदों के लिए पीटी तीन से पांच मई को होगा. माइनिंग इंजीनियरिंग का रिजल्ट 20 मार्च को आयेगा. मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए जून में इंटरव्यू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1711 पदों के लिए इंटरव्यू जून 2025 में होगा. आयुर्वेदिक कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 88 पदों, तिब्बी मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 15, होम्योपैथिक कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 13 पदों पर बहाली के लिए परीक्षा तिथि बाद में जारी होगी. एलडीसी के 26 पदों के लिए परीक्षा 20 जुलाई को श्रम संसाधन विभाग में 50 वाइस प्रिंसिपल पद पर बहाली होगी. परीक्षा तिथि अभी जारी नहीं हुई है. 41 असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के लिए पीटी 13 जुलाई को होगा. एलडीसी के 26 पदों के लिए परीक्षा 20 जुलाई को होगी. टाइपिंग टेस्ट की तिथि बाद में आयेगी. मिनरल डेवलपमेंट ऑफिसर के 15 पदों पर भर्ती के लिए पीटी नौ व 10 अगस्त को होगा. असिस्टेंट फॉरेस्ट कंजर्वेशन के 12 पदों के लिए परीक्षा सात से नौ सितंबर को होगी. असिस्टेंट इंजीनियरिंग के 568 पदों के लिए पीटी 21 से 23 जून को असिस्टेंट रेवेन्यू एंड अकाउंट ऑफिसर के 285 पदों के लिए पीटी 27 जुलाई को होगा. असिस्टेंट इंजीनियरिंग के 568 पदों के लिए पीटी 21 से 23 जून तक होगा. जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 47 पदों के लिए परीक्षा तीन अगस्त को होगी. असिस्टेंट अर्बन वेलफेयर एंड रजिस्ट्रेशन ऑफिसर के 285 पदों पर भी बहाली होगी. इसके लिए अभी परीक्षा तिथि जारी नहीं हुई है. टीआरई-4 का जिक्र नहीं बीपीएससी द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर में शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण का कोई जिक्र नहीं किया गया है. Also Read: Job: एलएस कॉलेज और एमआइटी के मैदान में होगी होमगार्ड की बहाली, इस दिन तक अभ्यर्थी कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन The post BPSC Exam Calendar 2025: बीपीएससी का परीक्षा कैलेंडर जारी, 70वीं मुख्य परीक्षा 25 से 30 अप्रैल तक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Today School Assembly News Headlines 21 March: स्कूल असेंबली के लिए 21 मार्च की समाचार सुर्खियां

Today School Assembly News Headlines in Hindi 21 March 2025: समाचार सुर्खियां महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यह देश-दुनिया में हो रही घटनाओं के बारे में अवगत कराती हैं. स्कूलों में प्राॅर्थना सभा में समाचारों के बारे में बताया जाना नया नहीं है और यह प्राॅर्थना सभा की मुख्य गतिविधियों में शामिल है. छात्रों को सुबह देश-दुनिया, स्पोर्ट्स, बिजनेस और टेक्नोलाॅजी आदि की समाचारों के बारे में जानना जरूरी है. इसलिए इस लेख में स्कूल असेंबली के लिए 21 मार्च की समाचार सुर्खियां- Today School Assembly News Headlines in Hindi (21 March) बताई जा रही हैं. असेंबली के लिए आज की समाचार सुर्खियां- Today’s News Headlines in Hindi For School Assembly (21 March) स्कूल असेंबली के लिए आज की समाचार सुर्खियां- Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (21 March) इस प्रकार हैं- Security forces killed 22 Naxalites: छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 22 नक्सलियों को मार गिराया.  Bihar Board Result 2025 in Hindi: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) 27 मार्च 2025 को 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है. BPSC Exam Calendar 2025 in Hindi: बिहार लोक सेवा आयोग ने अपना 2025 परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. Jamia Millia Islamia Fees: जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों की फीस में 16% से 41% तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है. UPSC RTS Exam : परीक्षा रांची स्थित परीक्षा केंद्रों में दो पालियों में संपन्न होगी. पहली पाली सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी. Jharkhand Weather Update: राजधानी रांची में गुरुवार को रात साढ़े बजे के बाद जोरदार बारिश हुई, इस कारण सड़कों पर आम लोगों की आवाजाही कम रही. IBPS SO Mains Scorecard 2025 in Hindi: बैंकिंग और कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने 20 मार्च 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर IBPS SO मेन्स स्कोर कार्ड 2025 जारी कर दिया है. IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के शेड्यूल में एक बड़ा बदलाव हो सकता है. 6 अप्रैल को होने वाला कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच कोलकाता से गुवाहाटी शिफ्ट हो सकता है. Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गुस्सा उस वक्त भड़क उठा, जब उन्होंने सदन में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर विधायकों को फटकार लगाई. FASTAg KYC: हिंदुस्तानीय रिज़र्व बैंक (RBI) के नियमानुसार, NHAI ने ‘एक वाहन, एक FASTag’ नियम लागू किया है ताकि किसी वाहन के लिए एकाधिक FASTag के उपयोग को रोका जा सके. Meerut Murder Case: यूपी के मेरठ में हुए सौरभ कुमार हत्याकांड में आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला से की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कई बड़े खुलासे किए हैं. पुलिस ने बताया कि मुस्कान सौरभ की हत्या की साजिश काफी पहले से रच रही है. Sanju Samson Ruled Out IPL 2025: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स को झटका लगा, संजू सैमसन चोट के कारण शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं. Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि बिहार के 13 जिलों में अगले 3 घंटे के दौरान भारी बारिश होगी. आइये जानते है बिहार के किन जिलों में बारिश होने वाली है. हिंदुस्तानीय नौसेना ने बोट क्रू स्टाफ के 327 पदों पर युवाओं से आवेदन आमंत्रित किये हैं. ITBP recruitment 2025 : आईटीबीपी में स्पोर्ट्स कोटा के तहत भरे जायेंगे कांस्टेबल के 133 पद. RWF recruitment 2025 : रेल व्हील फैक्ट्री में अप्रेंटिस के 192 पदों पर करें आवेदन. यह भी पढ़ें- IBPS SO Mains Scorecard 2025: IBPS SO मेन्स स्कोरकार्ड जारी, यहां देखें स्कोर टाॅप-5 स्कूल असेंबली समाचार (5 News Headlines for School Assembly in Hindi) स्कूल असेंबली के लिए स्टूडेंट्स के लिए 5 News Headlines for School Assembly in Hindi इस प्रकार हैं- क्वाड रक्षा नेताओं ने इंडो-पैसिफिक में चीन की कार्रवाइयों पर चिंता व्यक्त की; हिंदुस्तानीय नौसेना बारीकी से निगरानी कर रही है और निर्णायक रूप से कार्य कर रही है. कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए दूसरा ओपन हाउस आयोजित किया, जिसमें उम्मीदवारों के प्रश्नों के लिए वास्तविक समय में उत्तर सुनिश्चित किए गए. Income Tax office Recruitment 2025: आयकर विभाग में बिना परीक्षा के भर्ती, सैलरी 80000 से ज्यादा, करें अप्लाई. Paper Leak: असम के बारपेटा जिले में गुरुवार को आयोजित होने वाली कक्षा 9 की अंग्रेजी विषय की वार्षिक परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. इस फैसले के पीछे प्रमुख कारण परीक्षा का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर लीक होना बताया जा रहा है. Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड इंटर टॉपर्स वेरिफिकेशन शुरू हो गए हैं. यह भी पढ़ें- SSC JHT Paper II Exam City: एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पेपर 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, यहां देखें टाॅप-10 स्कूल असेंबली समाचार (10 Lines Today News Headlines in Hindi for School Assembly) स्कूल असेंबली के लिए स्टूडेंट्स के लिए 10 Lines Today News Headlines in Hindi for School Assembly इस प्रकार हैं- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच प्रमुख मुद्दों पर चर्चा के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की आंशिक युद्धविराम पर सहमत हुए. टेक्सास सीनेट ने आधिकारिक तौर पर होली को मान्यता दी, जिससे यह हिंदू रंगों के त्योहार को मान्यता देने वाला तीसरा अमेरिकी राज्य बन गया. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने ऐप पर ऐस फीचर लॉन्च किया, जो डिजिटल निवेश के लिए 2500 से अधिक म्यूचुअल फंड पर जानकारी प्रदान करता है. शाकिब अल हसन को संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए मंजूरी मिली, अब वे टी20 से संन्यास लेने के बाद वनडे और दुनिया भर की लीग में गेंदबाजी कर सकते हैं. Jio Coin: जियो कॉइन एक ब्लॉकचेन-आधारित रिवॉर्ड टोकन है जिसे उपयोगकर्ता जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JPL) द्वारा तय किए गए विभिन्न मोबाइल या इंटरनेट-आधारित ऐप्स के माध्यम से अपने हिंदुस्तानीय मोबाइल नंबर का उपयोग कर कमा सकते हैं. आरबीआई की रिपोर्ट में हिंदुस्तान की आर्थिक लचीलापन पर प्रकाश डाला गया है, जो मजबूत कृषि, बढ़ती खपत और स्थिर बुनियादी ढांचे के विकास से प्रेरित है. स्पोर्ट्सो इंडिया पैरा गेम्स 2025 आधिकारिक तौर पर नई दिल्ली में शुरू हो

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Tips For Insomnia: नींद नही आने की समस्या से परेशान हैं तो आजमाएं इन उपायों को, पलक झपकाते ही आयेगी नींद

Tips For Insomnia: अच्छी नींद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने में सहायक होती है. क्वालिटी नींद से इंसान खुश-निरोग रहता है और अपनी पूरी क्षमता के साथ दिनचर्या के कामों को कर पाता है, लेकिन अनिद्रा की समस्या आजकल की एक बेहद आम समस्या हो गई है.आज के व्यस्तता भरी और अनियमित लाइफस्टाइल ने अनिद्रा की समस्या में वृद्धि किया है. लोगों का देर रात तक भोजन करने, मोबाइल चलाने या पसंदीदा कार्यक्रम देखने की आदत अब शौक बन चुका है .अनिद्रा के कई और कारण हो सकते हैं जैसे सोने जागने की अनियमित दिनचर्या , मानसिक तनाव, चिंता, सोने से पहले कैफीन युक्त पदार्थ का सेवन या कोई अन्य बीमारी. नींद की इस अनियमितता के कारण स्वास्थ्य संबंधी कई गंभीर संकट उत्पन्न हो रहे हैं. नींद नही आने से चिंता, तनाव, डिप्रेशन, डिमोटिवेशन, चिड़चिड़ापन, थकान, आलस जैसी दिक्कतें तो होती ही है लेकिन इन सब के अलावे कुछ गंभीर बीमारियों जैसे हाई ब्लड प्रेशर , हार्ट रोग, मोटापा और डायबिटीज के होने की संभावना भी होती है. आईए जानते हैं अनिद्रा की समस्या दूर करने के कुछ कारगर उपायों के बारे में. स्लीप मेडिटेशन अगर आपको भी देर रात तक नींद नही आती है तो आपको स्लीप मेडिटेशन का सहारा लेना चाहिए. स्लीप मेडिटेशन में सोने से कुछ समय पूर्व शरीर को रिलैक्स रखकर और मन को बिल्कुल शांत रखने का अभ्यास किया जाता है. स्लीप मेडिटेशन का अभ्यास करने से तनाव और डिप्रेशन में भी राहत मिलता है. इस अभ्यास में एक गहरी सांस लेकर सांस को भीतर कुछ सेकेंड तक रखा जाता है. सांस लेने के दौरान अपना ध्यान सांसों पर केंद्रित रखना होता है और मन को शांत करके सुकूनदायक दृश्य का विजुलाइजेशन करना होता है. इस क्रिया का नियमित अभ्यास करने से नींद में सुधार देखा जा सकता है. स्लीपिंग पैटर्न सही करें अक्सर अनिद्रा की दिक्कत उन्हें होती है जिनका स्लीपिंग पैटर्न अनियमित हो चुका होता है. जिन लोगों के सोने और उठने का टाइम नियत नही होता है उनके साथ ऐसी समस्याएं होती हैं, इसलिए अपना स्लीपिंग पैटर्न सही करना होगा और स्लीपिंग पैटर्न सही करने के लिए सोने और उठने का एक नियत समय तय करना होगा . तय किए गए नियत समय पर सोने और जगने के कारण धीरे – धीरे नींद की क्वालिटी में सुधार आयेगी और अनिद्रा की समस्या दूर हो जायेगी. यह भी पढ़ें: Foods For High Blood Pressure: अपने डाइट में शामिल करें इन चीजों को, हो जायेगा हाई बीपी का स्पोर्ट्स खत्म यह भी पढ़ें: Foods To Avoid After 50: अगर 50 के उम्र के बाद भी स्वस्थ और जवान दिखना चाहते हैं, तो इन फूड्स से आज से दूरी बना लें सोने से पहले उत्तेजक पदार्थ ना खाएं उत्तेजक पदार्थ से हमारा मतलब ऐसे खाद्य या पेय पदार्थों से है जिसके सेवन से नींद आने में कठिनाई उत्पन्न हो सकती है. इस तरह के पदार्थ में चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक या अन्य कोई फूड्स हो सकता है. चाय और कॉफी में मौजूद कैफ़ीन -निकोटिन नींद में खलल डाल सकते हैं. वहीं अन्य पैकेज्ड या प्रोसेस्ड फूड्स भी स्लीप साइकल को बिगाड़ सकते हैं क्योंकि ऐसे फ्रूट्स में प्रिजर्वेटिव्स, एडिटिव्स और अन्य केमिकल्स का प्रयोग किया गया होता है जो नींद में बाधा बन सकते हैं. नियमित व्यायाम करें नींद को व्यवस्थित करने में नियमित व्यायाम महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. अगर आप प्रतिदिन कुछ घंटे नियमित तौर पर एक्सरसाइज करते हैं तो नींद लाने के लिए रिस्पांसिबल हार्मोन जैसे मेलाटोनिन और सेरोटोनिन का उत्पादन संतुलित बना रहता है, जिससे नींद की क्वालिटी बेहतर बनी रहती है. तनाव अनिद्रा का एक कारण हो सकता है वही नियमित एक्सरसाइज तनाव को भी कम करता है, इसलिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज करना अनिद्रा के शिकायत को दूर करने में बहुत मददगार साबित हो सकता है. हल्का डिनर करें रात में सोने से पहले भारी खाना ना खाएं. भारी खान से मतलब है ज्यादा और गंभीर भोजन ना करें. अगर आप सोने से पहले जरूरत से ज्यादा खाना खाते हैं तो इससे पाचन संबंधी दिक्कतें, गैस, एसिडिटी या अपच का सामना करना पड़ सकता है. खाना खाने के तुरंत बाद शरीर का तापमान भी बढ़ जाता है जो नींद में व्यवधान पैदा करता है. रात का भारी भोजन पचाने शरीर को ज्यादा समय लग सकता है, इस दौरान शरीर क्रियाशील रहता है जिससे नींद में बाधा उत्पन्न हो सकती है. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट से दूरी बनाएं अक्सर देखा जाता है कि लोग सोने से पहले मोबाइल पर घंटों बातें करते हैं या सोशल मीडिया स्क्रोल करते रहते हैं. इस तरह की गतिविधि से अनिद्रा की समस्या उत्पन्न हो सकती है. मेलाटोनिन नींद के क्रम को नियंत्रित करने वाला एक हार्मोन होता है जो रात के अंधेरे में उत्पादित होता है. इसलिए सोने से पहले मोबाइल का प्रयोग करने से इससे निकलने वाली रोशनी मेलाटोनिन हार्मोन के उत्पादन में बाधा डालती है और नींद का चक्र प्रभावित होता है वहीं कुछ लोग मोबाइल को पास रखकर सोते हैं जो एक बड़ी गलती होती है. The post Tips For Insomnia: नींद नही आने की समस्या से परेशान हैं तो आजमाएं इन उपायों को, पलक झपकाते ही आयेगी नींद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Heavy Rain Alert: बारिश मचा सकता है कोहराम, इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी

Heavy Rain Alert: देश में मौसम का मिजाज बदल रहा है. कुछ राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो रही है. मौसम विभाग ने कुछ राज्यों के लिए अपडेट जारी किया है. दिल्ली में तापमान बढ़ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ्ते तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दिख सकती है. यूपी में भी कल और परसों मौसम बदल सकता है. कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है. बिहार में कैसा रहेगा मौसम बिहार में 21 और 22 मार्च को गरज, बिजली के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. बिहार में राजधानी पटना सहित आरा, बक्सर और की जिलों में आज बदल छाए रहे. कुछ जिलों में बारिश भी हो सकती है. इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में की जगहों पर ओला गिरने के साथ ही तेज हवा भी चल सकती है. 23 मार्च तक रांची में बारिश की संभावना मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को भी झारखंड के कई जिलों में बारिश के आसार हैं. इस दौरान लातेहार, पलामू और गढ़वा के कई हिस्सों में वज्रपात की संभावना जतायी गयी है. रांची स्थिति मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने कोल्हान के कई इलाकों के साथ सिमडेगा, रांची, गुमला के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जतायी है. 22 मार्च और 23 मार्च को भी वर्षा की संभावना है. दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम मौसम विभाग ने देश की राजधानी के बारे में बताया कि मौसम साफ रह सकता है और तापमान भी सामान्य रह सकता है. सुबह में हल्की हवा चल सकती है. कल और परसों बारिश की संभावना नहीं दिख रही है. यह भी पढ़ें.. Babu Veer Kunwar Singh: आरा के नायक कुंवर सिंह की निराली थी प्रेम कहानी, जानें कैसे किया अंग्रेजों को पस्त यह भी पढ़ें.. आधा हिंदुस्तान नहीं जानता कहां मिलती है हिंदुस्तान में सबसे अच्छी चाय, फुर्र हो जाएगा सिरदर्द The post Heavy Rain Alert: बारिश मचा सकता है कोहराम, इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News: अचानक गया पहुंच गई वियतनाम की हाई प्रोफाइल टीम, सब ठीक-ठाक रहा तो लग जायेगा चार चांद

Gaya News: गया सहित बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने और उद्योग में निवेश का अवसर तलाशने के उद्देश्य से गुरुवार को वियतनाम की हाई प्रोफाइल टीम गया पहुंची. प्रतिनिधि मंडल केपी रोड स्थित प्रमोद लडडू भंडार के पपरिका सभागार में मगध इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति का अवलोकन किया. महत्वपूर्ण कदम होगा साबित फूंग कांग डुंग ने कहा कि पर्यटन व आतिथ्य क्षेत्र में इससे नये अवसर सृजित होंगे. वियतनाम एयरलाइंस द्वारा सीधी उड़ान शुरू होने से प्रति वर्ष छह लाख से अधिक वियतनामी लोग बिहार में बौद्ध सर्किट का दर्शन कर सकेंगे. उन्होंने बताया की यात्रा का प्रमुख उद्देश्य बिहार उद्योग संघ व प्रतिनिधिमंडल के बीच समझौता करना भी है. आम्रपाली फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ निखल सिंह ने कहा कि समझौता होने से बिहार और वियतनाम के बीच आर्थिक सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त होगा जो हिंदुस्तान और वियतनाम के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा. रोजगार को मिलेगा बढ़ावा प्रतिनिधि मंडल ने संभावना व्यक्त किया कि यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो बहुत जल्द बिहार में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर कंपनी को स्थापित किया जायेगा. इससे यहां के लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा. इधर, मगध इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार केडिया व सचिव डॉ कौशलेंद्र प्रताप ने बताया कि बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से मगध इंडस्ट्रीज एसोसिएशन जुड़ी हुई है. इसलिए प्रतिनिधिमंडल को यहां आमंत्रित किया गया है. वियतनाम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में दुनिया में अग्रणी देशों में शामिल है. उद्योग में भी निवेश करने के लिए प्रतिनिधि मंडल द्वारा यहां संभावना तलाशी जा रही है. इन पदाधिकारियों ने कहा कि वियतनाम से टूरिस्ट काफी संख्या में यहां आते हैं और यहां से भी वहां जाते हैं. टूरिज्म सेक्टर में किस क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर व आधारभूत संरचना में निवेश किया जाये इसका भी अवसर प्रतिनिधिमंडल द्वारा तलाशा जा रहा है. डॉ केडिया ने कहा कि व्यापार व उद्योग का दोनों देशों के बीच आदान-प्रदान होने से विशेष कर बिहार की वित्तीय स्थिति काफी सबल होगी. साथ ही दोनों देशों के बीच संबंध भी मजबूत होंगे. इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार में बिगड़ने वाला है मौसम का हाल, सभी जिलों में लगातार दो दिन बारिश- ठनका और आंधी का अलर्ट कौन-कौन रहे मौजूद वियतनामी प्रतिनिधि मंडल में 1800 सदस्यों वाले वियतनाम इंटरनेशनल एंटरप्रेन्योर नेटवर्किंग क्लब के अध्यक्ष सह 365 समूह के अध्यक्ष व वियतनाम एयरलाइंस के पूर्व उपाध्यक्ष दीन्ह विन्ह कुओंग, 30 लाख से अधिक वियतनामी प्रवासियों का प्रतिनिधित्व करने वाली वियतनामी ओवरसीज कमेटी के अध्यक्ष फूंग कांग डुंग, ट्रिपल सेवन ट्रैवल कंपनी के सीईओ लैम वान डीप, प्रसिद्ध पत्रकार ले खाक सिंह, जैम वान डीप, निखल सिंह, गोखलेश, ओमेर हेजाजी और गुंजन शामिल थे. वियतनाम मंडल के इन सदस्यों का सभागार में मगध इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार केडिया, सचिव डॉ कौशलेंद्र प्रताप, सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष विपेंद्र कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार भदानी, बुनकर संगठन के अध्यक्ष प्रेम नारायण पटवा और संगठन से जुड़े अन्य सदस्यों ने अंग वस्त्र व फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. (गया से नीरज कुमार) पढ़िए नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक करने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी की मांग क्या है, वे क्यों 1948 से ही कर रहे विद्रोह? The post Gaya News: अचानक गया पहुंच गई वियतनाम की हाई प्रोफाइल टीम, सब ठीक-ठाक रहा तो लग जायेगा चार चांद appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top