Hot News

Vivo X300 FE vs Vivo X200 FE: अपग्रेड करना चाहिए या पुराना मॉडल ही बेस्ट है? जानें यहां

Vivo X300 FE और Vivo X200 FE पावरफुल कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन हैं. दोनों फोन कई मामलों में एक-दूसरे से मिलते-जुलते जरूर हैं, लेकिन उनकी कीमत और कुछ बड़े फीचर्स इन्हें अलग बनाते हैं. ऐसे में किसे खरीदना सही रहेगा, ये थोड़ा मुश्किल हो जाता है. इसी कन्फ्यूजन को आसान बनाने के लिए हम इस तुलना में दोनों FE स्मार्टफोन्स को हर जरूरी पहलू जैसे डिजाइन, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और AI फीचर्स के बेस्ड पर करीब से समझेंगे, ताकि खरीदने से पहले आपको साफ अंदाजा हो जाए कि आपके लिए कौन-सा फोन ज्यादा वैल्यू फॉर मनी साबित होगा.

Vivo X300 FE vs Vivo X200 FE: कीमत

अगर कीमत की बात करें, तो यहां दोनों फोन्स के बीच बड़ा फर्क देखने को मिलता है. एक तरफ Vivo X300 FE की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये रखी गई है, वहीं Vivo X200 FE 54,999 रुपये से शुरू होता है. यानी दोनों के बीच करीब 25 हजार रुपये का अंतर है.

Vivo X300 FE vs Vivo X200 FE: परफॉर्मेंस

Vivo X300 FE इस बार काफी बड़ा अपग्रेड लेकर आया है. इसमें नया Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जो 3nm प्रोसेस पर बना है. आसान शब्दों में कहें तो गेमिंग हो, AI फीचर्स यूज करने हों या फिर एक साथ कई ऐप्स चलानी हों, फोन हर काम को बेहद स्मूद तरीके से संभाल लेता है. इसके साथ मिलने वाली 12GB LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज ऐप्स को तेजी से ओपन करने और मल्टीटास्किंग को और भी फास्ट बना देती है.

वहीं दूसरी तरफ Vivo X200 FE में MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर मिलता है, जो आज भी काफी दमदार फ्लैगशिप चिपसेट माना जाता है. फोन में 16GB तक LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है. इसलिए गेमिंग, हैवी ऐप्स और रोजमर्रा की मल्टीटास्किंग में यह फोन भी शानदार एक्सपीरियंस देता है. यानी दोनों फोन्स ताकतवर हैं, लेकिन X300 FE नई जनरेशन की स्पीड और परफॉर्मेंस के मामले में थोड़ा आगे निकलता दिखता है.

Vivo X300 FE vs Vivo X200 FE: डिस्प्ले

दोनों फोन्स में 6.31-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. खास बात ये है कि दोनों स्क्रीन में 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है. रियल लाइफ इस्तेमाल में देखा जाए, तो दोनों ही डिस्प्ले फ्लैगशिप लेवल का एक्सपीरियंस देते हैं और विजुअल क्वालिटी में आपको लगभग कोई बड़ा फर्क महसूस नहीं होगा.

Vivo X300 FE vs Vivo X200 FE: कैमरा

कैमरा के मामले में दोनों स्मार्टफोन्स काफी हद तक एक जैसे हैं. दोनों में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, यानी फोटो क्वालिटी को लेकर आपको किसी तरह की कमी महसूस नहीं होगी.

लेकिन वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें, तो Vivo X300 FE थोड़ा आगे निकल जाता है. यह फोन 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और 120fps पर 4K रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. वहीं दूसरी तरफ, Vivo X200 FE इसमें आपको सिर्फ 4K 60fps और 1080p 60fps तक का ही सपोर्ट मिलता है.

Vivo X300 FE vs Vivo X200 FE: बैटरी

बैटरी के मामले में Vivo ने दोनों स्मार्टफोन्स में कोई कटौती नहीं की है. Vivo X200 FE और Vivo X300 FE, दोनों में ही बड़ी 6500mAh बैटरी मिलती है.

हालांकि, Vivo X300 FE को यहां थोड़ा फायदा मिलता है क्योंकि इसमें नया Snapdragon चिपसेट दिया गया है, जो पावर एफिशिएंसी को बेहतर बनाता है.

किसे खरीदना रहेगा फायदेमंद?

अगर दोनों फोन्स को आम यूजर की नजर से देखें, तो यहां Vivo X300 FE साफ तौर पर ज्यादा प्रीमियम और फ्यूचर-रेडी स्मार्टफोन बनकर सामने आता है. इसमें आपको ज्यादा ताकतवर फ्लैगशिप परफॉर्मेंस, सुपरफास्ट UFS 4.1 स्टोरेज और वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में बड़ा अपग्रेड देखने को मिलता है.

वहीं दूसरी तरफ, Vivo X200 FE भी 2026 में पैसा वसूल पैकेज बनकर उभरता है. कम शुरुआती कीमत में यह फ्लैगशिप-लेवल कैमरा, दमदार परफॉर्मेंस और शानदार बैटरी लाइफ जैसी खूबियां देता है. इसलिए अगर आपका बजट थोड़ा टाइट है लेकिन फिर भी प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहिए, तो यह फोन आपके लिए ज्यादा बढ़िया ऑप्शन हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Flipkart Summer Sale: iPhone 17 या iPhone 16? जानें किस पर पैसे लगाना सही रहेगा?

The post Vivo X300 FE vs Vivo X200 FE: अपग्रेड करना चाहिए या पुराना मॉडल ही बेस्ट है? जानें यहां appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top