Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जमीन विवाद : एसिड अटैक में तीन लोग जख्मी, एक की हालत गंभीर, रेफर

पिपरा. पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर वार्ड नंबर 10 में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर एसिड अटैक कर दिया. जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां से एक की हालत गंभीर होने की वजह से उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है. घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है. पीड़ित पक्ष के परिजनों का आरोप है कि पड़ोस के ही कुछ लोगों से उनका जमीन विवाद चल रहा है. इसी विवादित जमीन पर बुधवार की रात दूसरे पक्ष द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा था. परिजनों का दावा है कि जमीन विवाद से संबंधित मामला कोर्ट में लंबित है. लिहाजा परिजन निर्माण कार्य रोकने पहुंचे थे. लेकिन इस दौरान बोलने पर दूसरे पक्ष के लोग मारपीट करने लगे. इसी क्रम में उस पक्ष के लोगों ने एसिड फेंकना शुरू कर दिया. एसिड की चपेट में आने से महेशपुर वार्ड 08 निवासी रविंद्र साह, अशोक साह और रोहित साह झुलस गए. इधर, घटना की सूचना मिलते ही अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रोहित को सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर मौजूद डॉ शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि एसिड अटैक में तीन लोग जख्मी हुए हैं. इनका प्राथमिक किया गया. वही घटना में गंभीर रूप से घायल रोहित को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. रोहित का चेहरा बुरी तरह झुलसा हुआ है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि घटना से संबंधित कोई आवेदन अब तक उन्हें प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जमीन विवाद : एसिड अटैक में तीन लोग जख्मी, एक की हालत गंभीर, रेफर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

श्रीराम महायज्ञ, संगीतमय श्रीराम कथा में उमड़ रहे श्रद्धालु

प्रतिदिन रामचरितमानस का हो रही नवाह पारायण सहरसा . सनातन श्री नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित श्रीराम महायज्ञ, संगीतमय श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरुवार की कथा में रामनयन महाराज ने बताया कि माता सती ने अभिमान वश कुंभज ऋषि से श्रीराम की कथा को नहीं सुना व श्रीराम पर संदेह किया. उसके बाद माता सती बिना बुलाए अपने पिता के यज्ञ में गयी. भगवान शंकर का एवं अपना अपमान सहन नही कर सकी. योग अग्नि द्वारा अपने शरीर को जलाकर भस्म कर दिया. लेकिन माता सती ने दोबारा जन्म लिया व जिसके बाद हर-गौरी का विवाह आनंदपूर्वक संपन्न हुआ. हिमाचल ने कन्यादान दिया. विष्णु भगवान एवं अन्यान्य देव व देव-रमणियों ने नाना प्रकार के उपहार भेंट किये. ब्रह्माजी ने वेदोक्त रीति से विवाह कराया. कथा में विभिन्न प्रकार के झांकियों का दर्शन कराया गया. यज्ञ के मुख्य यजमान डॉ प्राणमोहन सिंह एवं डॉ नीलू सिंह ने पूजन व हवन का कार्य संपन्न किया. आचार्य डॉ नवनीत कुमार ने जानकारी देते कहा कि प्रतिदिन रामचरितमानस का नवाह पारायण किया जाता है. सवेरे आठ बजे से पूजन हवन का कार्य होता है तो संध्या चार बजे से संगीतमय श्रीराम कथा रामनयन महाराज के मुखारविंद से श्रद्धालु सुनकर लाभ उठा रहे हैं. समिति सदस्य सागर कुमार नन्हें ने बताया कि भक्तों की संख्या अत्यधिक होने कारण चारों तरफ बैठने का व्यवस्था बहुत ही उत्तम तरीके से करायी गयी है. किसी भी भक्त को कष्ट ना हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है. कार्यकर्ताओं द्वारा महायज्ञ में बच्चों के मनोरंजन की भी व्यवस्था की गयी है. कई प्रकार के झूला लगाये गये हैं. वहीं कथा में मुख्य यजमान के साथ डॉ अमित कुमार एवं धर्मपत्नी डॉ वीनस के द्वारा आरती की गयी. महायज्ञ को सफल बनाने में मुख्य रूप से मुकेश सिंह, प्रशांत सिंह राजू, बुल्लू झा, पिंटू भगत टोपी वाला, प्रिंस सिंह, अंकित सिंह, अभिजीत रघुवंशी, मनीष चौपाल, गौरव सिंह, समीर सिंह मिठू, शिवम वर्मा, ईशान सिंह, राणा चौधरी, रौनक सिंह, मोनू महाकाल, विनय मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, बिट्टू गुप्ता, रवि सिंह, ऋषभ झा, गोलू सिंह, रिशु सिंह, कपिल यादव, रामप्रवेश महादेव, ऋषभ सिंह, ज्योति सिंह, विजय बसंत, त्रिदेव सिंह, अरुण सिंह, सोना सिंह भदूरिया सहित अन्य लगे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post श्रीराम महायज्ञ, संगीतमय श्रीराम कथा में उमड़ रहे श्रद्धालु appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नागेश्वर सिंह दांगी मेमोरियल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा 23 को

गुरुआ. ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ बिहार के तत्वावधान में गुरुआ प्रखंड क्षेत्र के इंटर कॉलेज गुरुआ में 23 मार्च को नागेश्वर सिंह दांगी मेमोरियल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का आयोजन किया गया है. यह जानकारी देते हुए परीक्षा नियंत्रक सह सेवानिवृत प्राचार्य राजकुमार प्रसाद सिंह व मीडिया प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि यह परीक्षा राज्य में एक साथ 23 मार्च 2025 को निर्धारित की गयी है. इसका एडमिट कार्ड बनकर तैयार है. इसे पतंजलि ग्रामीण केंद्र सह मगध कंप्यूटर प्रेस (पीएनबी) गुरुआ के समीप से प्राप्त किया जा सकता है अथवा परीक्षा तिथि के दिन परीक्षा केंद्र गुरुआ इंटर महाविद्यालय गुरुआ में 10 बजे तक ले सकेंगे. इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. परीक्षा फाॅर्म पांच फरवरी से 20 मार्च तक भरे जायेंगे. इसकी लिखित परीक्षा 23 मार्च को व परीक्षाफल 30 मार्च को निकाला जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के जिलाध्यक्ष शशिभूषण कुमार दांगी, प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद, किसानश्री धनंजय कुमार, सक्रिय सदस्य राजीव कुमार, डॉ कपिलदेव सिंह आदि ने बहुमूल्य समय दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नागेश्वर सिंह दांगी मेमोरियल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा 23 को appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

China Viral Story: बेटे के चाहत में 9 बेटियों को दिया जन्म, सभी का नाम रखा एक जैसा

China Viral Story: पूर्वी चीन में एक दंपति ने नौ बेटियों को जन्म दिया है. जिनमें से सभी का नामकरण एक अनोखी परंपरा के अनुसार किया गया है – उनके प्रत्येक नाम में चीनी अक्षर “दी” शामिल है. जिसका अर्थ है ‘भाई’ इस कहानी ने चीनी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. इस समाचार से साफ स्पष्ट है कि परिवार को लड़का चाहिए. ये सभी नौ बहने जियांग्सू प्रांत के हुआइयान गांव में पली-बढ़ीं हैं. सभी नौ बहनों के नाम इस प्रकार हैं झाओदी (लगभग 60 वर्ष): “एक भाई की याचना” पांडी: “एक भाई की प्रतीक्षा में” वांगडी: इसका अर्थ “एक भाई की प्रतीक्षा में” भी है जियांगडी: “एक भाई के बारे में सोच रही हूँ” लाइडी: “भाई आ रहा है” यिंगडी: “एक भाई का स्वागत है” निआंदी: “एक भाई की कमी महसूस हो रही है” चौडी: ”एक भाई से नफरत करना” मेंगडी: “एक भाई का सपना” जियांगडी ने बताया कारण जियांगडी ने कहा, “मेरे पिता को एक बेटे की बहुत इच्छा थी, यही वजह है कि उन्होंने हमें नौ शिशु पैदा किए. भले ही हम बेटियाँ हैं, लेकिन हमारे माता-पिता ने हमेशा हमें बहुत प्यार किया है. उन्होंने कभी हमारे साथ बुरा व्यवहार नहीं किया. अब हमारा बड़ा परिवार एक साथ खुशी से रहता है.” जियांगडी ने बताया कि गरीब किसान होने के बावजूद, उनके पिता ने उनकी स्कूली शिक्षा को प्राथमिकता दी और उन्हें पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया. मार्च की शुरुआत में ज़ियांगडी ने एक लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर अपने दैनिक जीवन के वीडियो साझा करना शुरू किया, जिसके बाद परिवार की कहानी वायरल हो गई. Also Read: कर्मचारियों को ‘परिवार’ कहती हैं…सब नाटक है! अमेजन की छंटनी पर गुरमीत चड्ढा का बड़ा बयान यह भी पढ़ें.. Babu Veer Kunwar Singh: आरा के नायक कुंवर सिंह की निराली थी प्रेम कहानी, जानें कैसे किया अंग्रेजों को पस्त The post China Viral Story: बेटे के चाहत में 9 बेटियों को दिया जन्म, सभी का नाम रखा एक जैसा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पूर्वी सिंहभूम में पुलिस ने ताबड़तोड़ मारा छापा, 13 अपराधी गिरफ्तार

जमशेदपुर, प्रियरंजन: अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर निगरानी के उद्देश्य से बुधवार रात पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के नेतृत्व में 185 पुलिसकर्मियों की 27 टीमों ने पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 13 अपराधियों को गिरफ्तार किया. जबकि 121 अपराधियों की गतिविधियों का सत्यापन किया गया. एसपी के नेतृत्व में चले इस अभियान में एसडीपीओ, विभिन्न थाना के थाना प्रभारी शामिल थे. इस विशेष अभियान की निगरानी खुद एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने की. सौ से अधिक स्थानों पर की गयी छापेमारी मुकेश लुणायत ने बताया कि रात भर सौ से अधिक स्थानों पर सघन छापेमारी की गई, जिसमें 13 वांछितों को धर दबोचा गया. वहीं, जेल से छूटे 121 अपराधियों का भौतिक सत्यापन किया गया. इसमें 45 आर्म्स एक्ट, 27 एनडीपीएस, 8 हत्या, 9 उत्पाद, 26 संपत्तिमूलक और 06 नक्सल कांडों में आरोपित अपराधी शामिल थे. अभियान में एसडीपीओ समीर कुमार सवैया, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, कुणाल कुमार, राजकुमार साह समेत विभिन्न थाना के थाना प्रभारी शामिल थे. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : Sunita Williams Returns: स्टारलाइनर था वो स्पेसक्राफ्ट जिसने रोकी थी सुनीता विलियम्स की वापसी इन लोगों की हुई गिरफ्तारी छापेमारी अभियान के दौरान जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है उसमें मुस्लिम बस्ती के शाहिद आलम, जियाउल हक उर्फ गोलू, सज्जाद अली, सापड़ा निवासी कन्हैया कुमार पंडित, सालडीह बस्ती निवासी सूरज कोतवाल उर्फ सूरज पात्रो, तमौलिया कपाली निवासी जावेद अंसारी, हिम्मतनगर कपाली निवासी सरफराज अंसारी उर्फ फोगला, ताजनगर कपाली नवासी मो सम्स तबरेज, सब्बीर अंसारी, अरबाज खान उर्फ कौसर, आरआईटी थाना निवासी चरण विरूवा, कांड्रा थाना के रघुनाथपुर निवासी देवा मंडल और आदित्यपुर थाना क्षेत्र के अलकतरा ड्रम बस्ती निवासी अरमान अंसारी उर्फ लाड़ला शामिल है. Also Read: मौसम विभाग ने जारी किया वर्षा-वज्रपात और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट, गिरिडीह में झमाझम बारिश, देखें Video The post पूर्वी सिंहभूम में पुलिस ने ताबड़तोड़ मारा छापा, 13 अपराधी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Meerut Murder Case: सौरभ के मर्डर की काफी पहले मुस्कान लिख चुकी थी पटकथा, बेहोशी की दवा और चाकू खरीद ऐसे दिया हत्या को अंजाम

Meerut Murder Case: सौरभ कुमार हत्याकांड मामले में पुलिस ने कई बड़े खुलासे किए हैं. पुलिस की पूछताछ में कई बातें सामने आयी हैं. मुस्कान को पता था की सौरभ फरवरी में आने वाला है. उसने सौरभ की हत्या की तैयारी काफी पहले से ही शुरू कर दी थी. पूछताछ के दौरान मुस्कान से जो पता चला है उसके मुताबिक, मुस्कान पिछले साल नवंबर से ही अपने पति सौरभ की हत्या करने की साजिश रच रही थी. जब मुस्कान को पता चला कि सौरभ फरवरी में आ रहा है तो उसने मुर्गा काटने के बहाने चाकू खरीदी. बेहोशी की दवाई भी खरीदी. इसके बाद उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुस्कान को इस बात का पता था कि सौरभ की हत्या के बाद उसके परिजन उसके बारे में पूछताछ करने की कोशिश नहीं करेंगे क्योंकि सौरभ दो साल से बाहर रह रहा था. क्या मुस्कान के परिजनों को थी हत्या की जानकारी? सौरभ कुमार के परिजनों का दावा है कि मुस्कान के माता-पिता को सौरभ की हत्या किए जाने की जानकारी थी. सौरभ की मां रेणु देवी ने पुलिस से कहा “ऐसा कह कर मुस्कान के माता-पिता पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. हकीकत यही है कि मुस्कान की मां को अपराध के बारे में पहले से पता था. कानूनी कार्रवाई से खुद को बचाने के लिए ही वे पुलिस थाने गए थे.” यही नहीं रेणू देवी ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि सौरभ की छह साल की बेटी को उसकी मौत के बारे में पता था.” उन्होंने कहा “हमें कुछ लोगो से पता चला है कि सौरभ की बेटी कह रही थी ‘पापा ड्रम में हैं’.” हालांकि पुलिस ने इसे नकार दिया है. पुलिस का दावा है कि बच्ची के परिवार वालों ने उसे बता दिया होगा या जब मुस्कान परिवार वालों को घटना की कहानी सुना रही होगी तब बच्ची वहां मौजूद होगी. अंधविश्वासी था साहिल शुक्ला- पुलिस पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले में यह भी सामने आया है कि दूसरा आरोपी साहिल शुक्ला अंधविश्वासी था. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साहिल की मां का निधन हो चुका है और इसका फायदा उठाते हुए मुस्कान ने अपने भाई के नाम से सोशल मीडिया में फर्जी आईडी बनाई थी. उसने अपने प्रेमी साहिल से कहा था “तुम्हारी मरी हुई मां अवतरित हुई थी और कहा कि सौरभ का वध करना पड़ेगा.” सिंह ने बताया कि दरअसल मुस्कान ने साहिल को ऐसा अनुभव कराया कि वह साहिल की मां से बात कर सकती है. नया विचार प्रीमियम स्टोरी : सालार मसूद गाजी की हार का बहराइच में जश्न, महाराजा सुहेलदेव से मिली थी मात सौरभ को ठिकाने लगाने की साजिश रही थी मुस्कान पुलिस ने बताया कि मुस्कान ने अपने दोस्तों से ऐसी जगह के बारे में पूछा था जहां पूजा के बाद सामान दबाया जा सके. सिंह ने बताया कि मुस्कान साजिश रच रही थी कि कोई ऐसी जगह मिल जाए जहां हत्या के बाद शव को जमीन में गाड़ा जा सके. उन्होंने बताया कि जब मुस्कान को पता चला कि सौरभ फरवरी में आ रहा है तो उसने मुर्गा काटने के बहाने चाकू खरीदा और बेहोशी की दवाई भी खरीद लिया, इसके बाद उसने हत्या को अंजाम दिया. पुलिस कोर्ट से मुस्कान और साहिल को रिमांड पर लेने की अपील करेगी, ताकी इस मामले की पूरी सच्चाई बाहर आ सके.  The post Meerut Murder Case: सौरभ के मर्डर की काफी पहले मुस्कान लिख चुकी थी पटकथा, बेहोशी की दवा और चाकू खरीद ऐसे दिया हत्या को अंजाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टैक्स बचाने का आखिरी मौका! 31 मार्च से पहले कर लें जरूरी निवेश, वरना नहीं मिलेगी छूट

Tax Saving: फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए इनकम टैक्स जमा करने का महीना चल रहा है. आपके पास टैक्स बचाने की खातिर निवेश करने के लिए केवल 10 दिन बचे हुए हैं. 31 मार्च 2025 टैक्स जमा करने की आखिरी तारीख है. अगर आप इस फाइनेंशियल ईयर में टैक्स बचाना चाहते हैं, तो अब सिर्फ 10 दिन बचे हैं. 31 मार्च 2025 तक आपको सभी टैक्स-सेविंग इन्वेस्टमेंट पूरे करने होंगे, वरना आप टैक्स छूट का लाभ नहीं उठा पाएंगे. इन पर ध्यान देना जरूरी टैक्स बचाने की सुविधा केवल ओल्ड टैक्स रीजीम में उपलब्ध है. सही निवेश चुनें और टैक्स-सेविंग के साथ लॉन्ग-टर्म फाइनेंशियल गोल्स को भी पूरा करें. सेक्शन 80सी में 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट के विकल्प ELSS (Equity Linked Savings Scheme): टैक्स सेविंग के साथ लॉन्ग-टर्म वेल्थ क्रिएशन PPF (Public Provident Fund): गारंटीड रिटर्न और टैक्स-फ्री ब्याज सुकन्या समृद्धि योजना: बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए टैक्स-सेविंग एफडी: 5 साल की लॉक-इन अवधि के साथ सुरक्षित निवेश लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी: बीमा सुरक्षा के साथ टैक्स बेनिफिट बच्चों की ट्यूशन फीस: दो बच्चों की स्कूल फीस पर टैक्स डिडक्शन NPS में निवेश से एक्स्ट्रा टैक्स सेविंग सेक्शन 80CCD(1): बेसिक सैलरी (प्लस डीए) का 10% योगदान, अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक की छूट सेक्शन 80CCD(1B): एक्स्ट्रा 50,000 रुपये के योगदान पर अतिरिक्त छूट कॉर्पोरेट NPS: एम्प्लॉयर द्वारा योगदान करने पर अतिरिक्त टैक्स बेनिफिट हेल्थ इंश्योरेंस पर टैक्स छूट (सेक्शन 80D) खुद, जीवनसाथी और बच्चों के लिए 60 साल से कम उम्र वालों को 25,000 रुपये तक की छूट 60 साल से ऊपर वालों को 50,000 रुपये तक की छूट इसे भी पढ़ें: नक्सलियों ने उरीमारी न्यू बिरसा कोल डिपो में मचाया तांडव, जेसीबी मशीन जलाई माता-पिता के लिए 60 साल से कम उम्र वालों के लिए 25,000 रुपये तक की छूट 60 साल से अधिक उम्र वालों के लिए ₹50,000 तक की छूट इसे भी पढ़ें: डायरेक्ट टैक्स वसूलने में आयकर विभाग की फुल रही हैं सांसें, पार्लियामेंटरी कमेटी के सामने रोया दुखड़ा The post टैक्स बचाने का आखिरी मौका! 31 मार्च से पहले कर लें जरूरी निवेश, वरना नहीं मिलेगी छूट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Amaal Malik ने परिवार संग तोड़ा रिश्ता, मां ज्योति का पहला रिएक्शन आया सामने, बोली- वह उसकी पसंद…

Amaal Malik: बॉलीवुड सिंगर अमाल मलिक ने हाल ही में खुलासा किया कि वह क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझ रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि वह पिछले कुछ समय से अपने परिवार से दूर हैं. एक इमोशनल कर देने वाले पोस्ट में अमाल ने परिवार के साथ अपने तनावपूर्ण संबंधों के लिए माता-पिता को जिम्मेदार ठहराते हुए गहरी पीड़ा व्यक्त की. उन्होने कहा कि वह अपने भाई अरमान मलिक से भी दूर हो गए हैं. अब सिंगर की मां ने इसपर रिएक्ट किया है. अमान मलिक की मां का पहला रिएक्शन आया सामने अमान मलिक की मां ज्योति मलिक ने एचटी को दिए इंटरव्यू में कहा, “मुझे नहीं लगता कि मीडिया को इस सब में शामिल होने की जरूरत है. उन्होंने जो कुछ भी लिखा है, वह उसकी पसंद है. मुझे खेद है. धन्यवाद.” दरअसल अमाल के इंस्टाग्राम पोस्ट ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी, क्योंकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपने परिवार से नाता तोड़ने का फैसला किया. View this post on Instagram A post shared by Amaal Mallik (@amaal_mallik) अमान मलिक ने दिल छू लेने वाले पोस्ट में क्या लिखा अमान मलिक ने लिखा, “मैं उस मुकाम पर पहुंच गया हूं, जहां मैं अब अपने ओर से सहे गए दर्द के बारे में चुप नहीं रहना चाहता. सालों से, मुझे यह महसूस कराया गया है कि मैं कमजोर हूं, जबकि मैं अपने लोगों को सुविधाएं देने के लिए दिन रात मेहनत कर रहा हूं. मैंने अपने हर सपने को तोड़ दिया और पाया कि लोग मुझसे बात करते हैं और सवाल करते हैं कि मैंने क्या किया है. मैंने पिछले एक दशक में रिलीज हुई 126 धुनों को बनाने के लिए अपना खून, पसीना और आंसू बहाए हैं.” संगीतकार ने अपने दर्द को किया बयां संगीतकार ने अपने दर्द को व्यक्त करते हुए यह भी कहा, “आज मैं एक ऐसे बिंदु पर खड़ा हूं, जहां मेरी शांति छीन ली गई है, इमोशनल रूप से और शायद आर्थिक रूप से भी मैं थक गया हूं, मेरे आत्म सम्मान को हर दिन ठेस पहुंचाया गया है. मेरी आत्मा के लिए टुकड़े किए गए. जिससे मैं उभर नहीं पाया.” The post Amaal Malik ने परिवार संग तोड़ा रिश्ता, मां ज्योति का पहला रिएक्शन आया सामने, बोली- वह उसकी पसंद… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अगर करना है भारत के इन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन? तो IRCTC के इस संचालन का लुत्फ उठाएं

इंडियन रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कार्पोरेशन लि0 (आईआरसीटीसी) हिंदुस्तान गौरव यात्रा पर्यटक ट्रेन – 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा का संचालन दिनांक 11/04/2025 से 22/04/2025 तक करने जा रहा है. जो 11 रात्रि एवं 12 दिन का पैकेज हैै.इसके अन्तर्गत उज्जैन स्थित महाकालेश्वर एवं ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात स्थित सोमनाथ एवं नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर, भेट द्वारका एवं सिग्नेचर ब्रिज, नाशिक स्थित त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी एवं कालाराम मंदिर, पुणे स्थित भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, औरंगाबाद स्थित घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं स्थानीय मंदिर के दर्शन हेतु यात्रा करायी जाएगी. इस ट्रेन में बैठने की सुविधा योगनगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरैली, शाहजहाँपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई, झाँसी, ललितपुर से उपलब्ध है.इस यात्रा के कंम्फर्ट श्रेणी के पैकेज में डीलक्स होटलों के एसी कमरे (शेयरिंग/नान शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) में रात्रि का विश्राम/वाश एंड चेंज, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है. इस पैकेज में एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0- 52200/- प्रति व्यक्ति है. इस यात्रा के स्टैंडर्ड श्रेणी के पैकेज में बजट होटलों के एसी कमरे (शेयरिंग/नान शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) में रात्रि का विश्राम, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, नान एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है. वाश एंड चेंज की व्यवस्था नान एसी बजट होटलों में होगी.इस पैकेज में एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0- 39550/- प्रति व्यक्ति है. इसी प्रकार यात्रा के स्लीपर श्रेणी के पैकेज में नान एसी बजट होटलों में शेयरिंग में रात्रि का विश्राम/वाश एंड चेंज, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, नान एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है.इस पैकेज में एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0- 23200/- प्रति व्यक्ति है. EMI सुविधा का भी उठा सकते हैं लुत्फ इस यात्रा हेतु लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न बैंकों द्वारा मात्र रू0- 816/- प्रति माह इ.एम.आई (EMI) भुगतान की सुविधा की व्यवस्था भी की गयी है ताकि निम्न आय वर्ग तथा अन्य वर्ग के लोग भी इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठा सकें.इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायेगी. इसमे LTC की सुविघा उपलब्घ है.यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की नीचे दी गई बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती हैे. The post अगर करना है हिंदुस्तान के इन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन? तो IRCTC के इस संचालन का लुत्फ उठाएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजस्थान रॉयल्स का चौंकाने वाला फैसला, 3 मैचों के लिए इस युवा को बनाया कप्तान, संजू करेंगे केवल बल्लेबाजी

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की शुरुआत से कुछ दिन पहले राजस्थान रॉयल्स ने एक चौंकाने वाला फैसला किया है. कैश-रिच लीग का 18वां संस्करण 22 मार्च से शुरू होने वाला है, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ईडन गार्डन्स में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी. राजस्थान रॉयल्स 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा, लेकिन पहले तीन मैचों के लिए संजू सैमसन टीम की अगुआई नहीं करेंगे. सैमसन फिलहाल अपनी उंगली की चोट से उबर रहे हैं और उन्होंने पहले तीन मैचों के लिए बल्लेबाज रियान पराग को कप्तानी सौंप दी है. संजू को नहीं मिली है विकेटकीपिंग और फील्डिंग की इजाजत फ़्रैंचाइजी ने कहा कि सैमसन को अभी विकेटकीपिंग और फील्डिंग के लिए मंजूरी नहीं मिली है. हालांकि, सैमसन कोई भी मैच नहीं छोड़ेंगे, क्योंकि फ़्रैंचाइज़ी ने कहा कि वह विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर स्पोर्ट्सेंगे. फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा, ‘संजू सैमसन रॉयल्स टीम का अभिन्न हिस्सा हैं. जब तक उन्हें विकेटकीपिंग और क्षेत्ररक्षण की अनुमति नहीं मिल जाती, तब तक वह बल्ले से अहम योगदान देंगे. पूरी तरह फिट होने के बाद वह कप्तान के रूप में वापसी करेंगे.’ 💪 Update: Sanju will be playing our first three games as a batter, with Riyan stepping up to lead the boys in these matches! 💗 pic.twitter.com/FyHTmBp1F5 — Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 20, 2025 इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में चोटिल हुए थे सैमसन सैमसन कुछ दिन पहले ही उंगली की सर्जरी से उबरने के बाद टीम में शामिल हुए हैं. फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ हिंदुस्तान की टी20 सीरीज के दौरान उन्हें चोट लग गई थी, जिसके कारण वह सीरीज के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए थे और उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी. राजस्थान रॉयल्स द्वारा रियान को कप्तानी सौंपने का फैसला, उनके नेतृत्व में फ्रैंचाइज़ी के विश्वास को दर्शाता है. पराग ने असम के घरेलू कप्तान के रूप में शानदार प्रदर्शन किया था. वह पिछले कुछ सालों में रॉयल्स सेटअप का एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं. पिछले सीजन में एलिमिनेटर में हार गया था राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स के सीजन के पहले दो घरेलू मैच गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ क्रमशः 26 मार्च और 30 मार्च को स्पोर्ट्से जाने हैं. जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम बाकी घरेलू मैचों के लिए राजस्थान रॉयल्स के गढ़ की तरह काम करेगा. वर्ष 2008 में आईपीएल का पहला खिताब जीतने वाली रॉयल्स टीम पिछले साल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रहने के बाद प्लेऑफ में पहुंची थी, लेकिन एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद से हारने के बाद फाइनल में जगह बनाने में असफल रही थी. ये भी पढ़ें… चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाला हर खिलाड़ी बना करोड़पति, बीसीसीआई ने चयनकर्ताओं और कोचिंग स्टाफ को भी किया मालामाल संजू सैमसन शुरुआती 3 मैचों से बाहर, कौन बनेगा राजस्थान रॉयल्स का नया कप्तान? The post राजस्थान रॉयल्स का चौंकाने वाला फैसला, 3 मैचों के लिए इस युवा को बनाया कप्तान, संजू करेंगे केवल बल्लेबाजी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top