Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चार वर्षीय बेटी को सड़क पर पटका, फिर ब्रिज से फेंका, मौत

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार प्रतिनिधि, कल्याणी. चार वर्षीय बेटी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम बुद्धदेव घोष उर्फ बुदू है. यह घटना नदिया जिले के धुबुलिया इलाके में शुक्रवार रात को हुई. जानकारी के अनुसार, धुबुलिया थाना अंतर्गत मायाकोल निवासी बुद्धदेव घोष शुक्रवार की शाम अपनी चार वर्षीय बेटी को घुमाने के बहाने लेकर गया. आरोप है कि उसने पहले बेटी को सड़क पर पटका और फिर जालंगी ब्रिज से नदी में फेंक दिया. घर लौटने पर आरोपी ने अपनी मां को बताया कि उसने अपनी बेटी को मार डाला है. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद जालंगी पुल के नीचे से बच्ची का शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए शक्तिनगर जिला अस्पताल भेजा. स्थानीय लोगों का कहना है कि बुद्धदेव की पत्नी का किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था. इसे लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था. शुक्रवार को अपनी पत्नी को घर में न देखकर वह क्रोधित हो गया और ऐसी घिनौनी हरकत कर दी. उधर, बुद्धदेव की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया. स्थानीय पंचायत के उपप्रधान और क्षेत्र के निवासियों ने दोषी को कड़ी सजा देने की मांग की है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना की जांच जारी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चार वर्षीय बेटी को सड़क पर पटका, फिर ब्रिज से फेंका, मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बीएसएफ के महानिदेशक ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

संवाददाता, कोलकाता. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने शुक्रवार को दक्षिण बंगाल और सुंदरबन क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने दक्षिण बंगाल सीमांत अंतर्गत सीमा सुरक्षा व्यवस्था और संचालन की स्थिति का निरीक्षण किया. इस दौरे का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा उपायों और परिचालन तैयारियों का व्यापक मूल्यांकन करना था, ताकि सुरक्षा तंत्र को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाया जा सके. बीएसएफ के पूर्वी कमान के अतिरिक्त महानिदेशक रवि गांधी, दक्षिण बंगाल सीमांत के महानिरीक्षक करनी सिंह शेखावत व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी सुंदरबन दौरे में उनके साथ रहे. बीएसएफ के महानिदेशक चौधरी ने राजारहाट स्थित दक्षिण बंगाल सीमांत मुख्यालय में बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक की. इस बैठक का उद्देश्य हिंदुस्तान-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा स्थिति का मूल्यांकन और विभिन्न मोर्चों पर हुई प्रगति की समीक्षा करना था. बैठक के दौरान दक्षिण बंगाल सीमांत के महानिरीक्षक करनी सिंह शेखावत ने ऑपरेशनल तैयारियों और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी. महानिदेशक ने सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ रोकने के लिए जा रहे सशक्त प्रयासों और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को उच्चतम स्तर की सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिया. घुसपैठ और अवैध गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक और नवाचारी रणनीतियों के अधिकतम उपयोग पर उन्होंने विशेष जोर दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बीएसएफ के महानिदेशक ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रदेश भाजपा ने 25 संगठनात्मक जिला के नये अध्यक्षों के नामों की घोषणा की

कोलकाता. भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने राज्य में 25 संगठनात्मक जिलाध्यक्षों की सूची प्रकाशित कर दी है. प्रदेश भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, आगामी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी ने नये नेताओं को ज्यादा तवज्जो दी है. सूची के अनुसार, नवनिर्वाचित 25 संगठनात्मक जिलाध्यक्षों में 15 नये चेहरे हैं. पार्टी सूत्रों के अनुसार, शेष 18 संगठनात्मक जिलाध्यक्षों के नाम जल्द ही घोषित किये जायेंगे. पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष और सांसद सुकांत मजूमदार केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री भी हैं. चूंकि भाजपा ‘एक व्यक्ति, एक पद’ की नीति पर चलती है, इसलिए पश्चिम बंगाल में पार्टी के अध्यक्ष के रूप में मजूमदार का प्रतिस्थापन अपरिहार्य है. पार्टी के राज्य महासचिव और विधायक दीपक बर्मन, जो आंतरिक संगठनात्मक चुनावों के लिए रिटर्निंग ऑफिसर थे. उनके द्वारा जारी 25 नवनिर्वाचित संगठन जिला अध्यक्षों की सूची के अनुसार, जिन 25 संगठनात्मक जिलों के नये अध्यक्ष चुने गए हैं, उनमें से छह उत्तर बंगाल से हैं और शेष 19 दक्षिण बंगाल से. बंगाल में भाजपा के संगठनात्मक जिलों की संख्या है 43 पश्चिम बंगाल में भाजपा के संगठनात्मक जिलों की कुल संख्या 43 है, जिसमें पूरे राज्य में 42 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र और 294 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं. पश्चिम बंगाल में भाजपा के एक राज्य समिति सदस्य ने कहा कि एक बार संगठनात्मक जिला अध्यक्षों की अंतिम और कुल सूची घोषित हो जाने के बाद, पश्चिम बंगाल में पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रदेश भाजपा ने 25 संगठनात्मक जिला के नये अध्यक्षों के नामों की घोषणा की appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कबीर ने दिया शोकॉज जवाब, पर माफी मांगने से इंकार

कोलकाता. यह पहली दफा नहीं है, जब अपने भड़काऊ बयानबाजी को लेकर तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर विवादों में घिरे हैं. इस बार भी भड़काऊ बयान देने के कारण पार्टी की ओर से उन्हें शोकॉज किया गया था. सूत्रों के अनुसार, कबीर ने पार्टी के शोकॉज का जवाब जरूर दिया है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वह अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगेंगे. उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने पार्टी के अनुशासन का उल्लंघन किया है. कबीर ने साफ शब्दों में कहा है कि उनके लिए उनकी “जाति” पार्टी से बढ़ कर है. गौरतलब है कि गत शुक्रवार को तृणमूल ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा था, जिसमें 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा गया था. कबीर ने पहले सोमवार तक का समय मांगा था, लेकिन शनिवार सुबह ही उन्होंने अपना जवाब तृणमूल की अनुशासन समिति के चेयरमैन व संसदीय कार्य मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय को भेज दिया. कबीर पर आरोप है कि उन्होंने विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी की कुछ टिप्पणियों के जवाब में उग्र और भड़काऊ बयान दिया था. उनके बयान को लेकर तृणमूल ने उनसे सफाई मांगी. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर तृणमूल की ओर से कबीर को कारण बताओ नोटिस भेजा गया था. बताया जा रहा है कि तृणमूल के वरिष्ठ नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने शुक्रवार रात उन्हें फोन भी किया, तब कबीर ने सोमवार तक का समय मांगा था, लेकिन शनिवार सुबह उन्होंने अपना जवाब पीडीएफ फॉर्मेट में व्हाट्सएप के जरिए भेज दिया. पत्रकारों से बातचीत में कबीर ने कहा कि उन्हें एक पन्ने का कारण बताओ नोटिस भेजा गया था, लेकिन उन्होंने उसका दो पन्नों में जवाब दिया है. उन्होंने कहा : इससे पहले भी मुझे एक पन्ने का नोटिस भेजा गया था और मैंने उसका तीन पन्नों में जवाब दिया था. मैंने साफ कर दिया कि मेरे लिए पार्टी से पहले मेरी जाति आती है. कबीर ने बताया कि उनके करीब 10.29 मिनटों के बयान में से सिर्फ 31 सेकेंड का एक वीडियो क्लिप (जिसकी सत्यता की पुष्टि नया विचार नहीं करता) को लेकर पार्टी ने उनसे सफाई मांगी. उन्होंने कहा : मुझे केवल सात लाइनों में जवाब देने को कहा गया कि मेरे 31 सेकेंड के बयान से पार्टी की छवि खराब हुई है, लेकिन मैं नहीं मानता कि मैंने कोई अनुशासन तोड़ा है. मैंने किस संदर्भ में बयान दिया, क्यों दिया, इसकी पूरी जानकारी अपने जवाब में दी है. मैं अपने रुख पर कायम हूं. मैं तृणमूल कांग्रेस का सदस्य हूं, लेकिन पार्टी से पहले मेरी ‘जाति’ और ‘मजहब’ है. अगर मेरे ‘मजहब’ को लेकर कोई कुछ कहेगा, तो मैं चुप नहीं रहूंगा. मैंने माफी नहीं मांगी और आगे भी नहीं मांगूंगा. पार्टी लेगी आगे का फैसला : शोभनदेब पार्टी के नेता शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने कबीर के जवाब को स्वीकार करते हुए कहा : हमें पीडीएफ मिल गया है. अब इसकी हार्ड कॉपी तैयार कर अनुशासन समिति को भेजा जायेगा. उसके बाद पार्टी आगे का फैसला लेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कबीर ने दिया शोकॉज जवाब, पर माफी मांगने से इंकार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अर्जुन सिंह के घर होली खेलकर लौट रहे लोगों पर हुआ हमला

संवाददाता, भाटपाड़ा. बैरकपुर के पूर्व सांसद व भाजपा नेता अर्जुन सिंह के घर होली स्पोर्ट्स कर लौटते समय उनके एक रिश्तेदार व भाजपा कर्मी पर हमला किया गया. आरोप है कि तृणमूल नेता नमित सिंह के ही कुछ लोगों ने हमला किया है. जख्मी भाजपाकर्मी का नाम अशोक कुमार सिंह बताया गया है. घटना को लेकर जख्मी कार्यकर्ता ने जगदल थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. जख्मी व्यक्ति का आरोप है कि पवन सिंह उनके चचेरे भाई हैं. वह अपने रिश्तेदार के यहां रंग स्पोर्ट्सने गये थे. इसी दौरान रंग स्पोर्ट्स कर लौटते समय शुक्रवार रात ऑकलैंड गेट के पास ही कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और हमला कर दिया. इधर, भाटपाड़ा के विधायक पवन सिंह ने कहा कि वह हमारे चचेरे भाई ही हैं. आतपुर में रहते हैं. होली के दिन रंग स्पोर्ट्सने आये थे. रंग स्पोर्ट्स कर जाते समय रात में तृणमूल नेता नमित सिंह के ही कुछ समर्थकों ने उन पर हमला किया. यह कहते हुए हमला किया गया कि अर्जुन सिंह के घर रंग स्पोर्ट्सने गया था. इधर, इस संबंध में भाटपाड़ा नगरपालिका के वाइस चेयरमैन देवज्योति घोष ने कहा कि पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है. अगर कोई गलत करता है, तो पुलिस कानूनी तरीके से अपना काम करेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अर्जुन सिंह के घर होली स्पोर्ट्सकर लौट रहे लोगों पर हुआ हमला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल को मनरेगा के तहत फंड आवंटन की सिफारिश

कोलकाता. ग्रामीण विकास और पंचायती राज की स्टैंडिंग कमेटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत धन न मिलने से पश्चिम बंगाल में गंभीर परिणाम सामने आये हैं. रिपोर्ट में केंद्र से राज्य को धन जारी करने की सिफारिश की गयी है. रिपोर्ट में कहा गया है, धन के निरंतर निलंबन से गंभीर परिणाम सामने आए हैं, इसकी वजह से बंगाल के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं और साथ ही ग्रामीण विकास पहलों में भी बाधाएं आ रही हैं. इसका ग्रामीण आबादी की आजीविका पर काफी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, जिससे राज्य में आर्थिक कठिनाइयां बढ़ गयी हैं. कांग्रेस सांसद सप्तगिरि शंकर उलाका की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि लंबित भुगतान बिना देरी के जारी किये जाने चाहिए. ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चल रही ग्रामीण विकास परियोजनाएं रुकी न रहें और लक्षित लाभार्थियों को वित्तीय बाधाओं के कारण नुकसान न उठाना पड़े. केंद्र ने मार्च 2022 से मनरेगा के तहत फंड का आवंटन बंद कर दिया है. स्थायी समिति की रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि केंद्र ने सूचित किया है कि चालू वित्त वर्ष (2024-25) में पश्चिम बंगाल को 7,888.67 करोड़ रुपये की राशि जारी करने का निर्णय सक्षम प्राधिकारी के पास लंबित है. योजना के कार्यान्वयन में भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण मनरेगा के लिए धन रोक दिया गया है. कृषि श्रमिकों के एक संघ, पश्चिम बंग खेत मजदूर समिति ने स्टैंडिंग कमेटी की इस मजबूत सिफारिश का स्वागत किया, जिसमें पश्चिम बंगाल को सभी लंबित मनरेगा निधियों को तत्काल जारी करने का आह्वान किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बंगाल को मनरेगा के तहत फंड आवंटन की सिफारिश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बेलघरिया : फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

कोर्ट ने नौ दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा प्रतिनिधि, बैरकपुर. कमरहट्टी नगरपालिका के 29 नंबर वार्ड के उत्तर वासुदेवपुर इलाके में गत आठ मार्च की शाम बाइक से आये बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में स्थानीय पार्षद निर्मला राय का खास आदमी विकास सिंह और संतू दास गोली लगने से जख्मी हुए थे. इस मामले में शुक्रवार रात ही पुलिस ने इंदल यादव को गिरफ्तार किया है. शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे नौ दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. मालूम हो कि घटना के दिन उक्त इलाके में तृणमूल कार्यकर्ता विकास सिंह एक चाय की दुकान पर खड़े थे, तब उन पर फायरिंग की गयी थी. क्षेत्र के एक अन्य युवक संतु साव को भी गोली लगी थी. पुलिस ने बाद में विक्की यादव नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया. उससे पूछताछ के बाद इंदल को पकड़ा गया. इस मामले में अब तक दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बेलघरिया : फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पारिवारिक विवाद के कारण चचेरे भाई ने पंचायत सचिव की हत्या की

मालदा जिले में गोवर्धनटोला की घटना संवाददाता, कोलकाता. पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर चचेरे भाइयों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक भाई की जान चली गयी. यह घटना मालदा के गोवर्धनटोला गांव में हुई, जहां दूसरे भाई की बकरी अपनी जमीन में घुस जाने को लेकर हुई लड़ाई खूनी घटना में बदल गयी. चचेरे भाई ने अपने चाचा के बेटे व पंचायत सचिव की धारदार हथियार से ””””हत्या”””” कर दी. उनके परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गये. उन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. बताया गया है कि मालदा के दक्षिण चांदीपुर पंचायत के सचिव कमल मंडल का अपने चचेरे भाई फेकन मंडल के साथ विभिन्न मुद्दों पर विवाद था. उनका घर हीरानंदपुर ग्राम पंचायत के गोवर्धनटोला गांव में है. हाल ही में दोनों के बीच बिजली कनेक्शन को लेकर विवाद पैदा हो गया था. शनिवार को फेकन मंडल ने शिकायत की कि कमल की बकरियों ने उनकी जमीन पर घुसकर फसल नष्ट कर दी है. इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया. कथित तौर पर फेकन और उसके दोस्तों ने कमल पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. कमल के साथ-साथ उसकी पत्नी समेत तीन अन्य लोगों पर भी इसी तरह हमला किया गया. स्थानीय लोगों व परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से चारों को मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कमल को मृत घोषित कर दिया. कमल की पत्नी मयूरी और अन्य तीन का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने फेकन मंडल और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पारिवारिक विवाद के कारण चचेरे भाई ने पंचायत सचिव की हत्या की appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रामनवमी के दिन निकाली जायेंगी 2000 रैलियां, एक करोड़ हिंदू होंगे शामिल : शुभेंदु

कोलकाता. भाजपा विधायक व विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि छह अप्रैल को बंगाल में रामनवमी के मौके पर राज्यभर में करीब 2,000 रैलियों का आयोजन होगा, जिसमें एक करोड़ से अधिक हिंदू शामिल होंगे. उन्होंने पूर्व मेदिनीपुर के नंदीग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम में उक्त बातें कहीं. शुभेंदु अधिकारी ने आयोजकों से रामनवमी की रैलियों के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं लेने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि हमें भगवान राम की पूजा करने के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि पिछले वर्ष रामनवमी की लगभग 1,000 रैलियों में करीब 500,000 हिंदुओं ने भाग लिया था. इस वर्ष कम से कम एक करोड़ हिंदू राज्यभर में सड़कों पर उतरेंगे और छह अप्रैल को 2,000 रैलियां निकालेंगे. भाजपा नेता ने किसी समुदाय का नाम लिये बिना कहा कि रैलियां निकालने के लिए प्रशासन से कोई अनुमति न लें. हमें भगवान राम की पूजा करने के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं है. हम शांतिपूर्ण रैलियां आयोजित करेंगे. लेकिन, यह सुनिश्चित करना प्रशासन का काम है कि दूसरे लोग भी शांतिपूर्ण तरीके से रहें. शुभेंदु ने घोषणा की कि इस वर्ष के अंत तक उनके निर्वाचन क्षेत्र स्थित सोनाचुड़ा में राम मंदिर का निर्माण किया जायेगा. तृणमूल व माकपा ने की आलोचना : सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने शुभेंदु अधिकारी पर निशाना साधते हुए उन पर ”विभाजन और धर्म” की नेतृत्व में लिप्त होने का आरोप लगाया. मंत्री व तृणमूल के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम ने कहा कि राज्य की जनता शुभेंदु अधिकारी जैसे भाजपा नेताओं के किसी भी बयानबाजी से प्रभावित नहीं होगी. हर किसी को अपने धार्मिक रीति-रिवाजों और त्योहारों को अपने तरीके से मनाने का अधिकार है. वहीं, माकपा नेता सुजन चक्रवर्ती ने कहा कि अधिकारी पश्चिम बंगाल में हिंदू धर्म के संरक्षक नहीं हैं. बंगाल में रामनवमी कभी भी हिंदुओं के लिए सामूहिक त्योहार नहीं रहा है. यह केवल भाजपा और टीएमसी ही हैं, जिन्होंने रामनवमी को राज्य में इतना बड़ा त्योहार बनाने का प्रयास किया. किसी भी व्यक्ति को यह तय करना होता है कि वह किसी त्योहार में भाग लेना चाहता है या नहीं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रामनवमी के दिन निकाली जायेंगी 2000 रैलियां, एक करोड़ हिंदू होंगे शामिल : शुभेंदु appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नंदीग्राम में मूर्तियाें को खंडित करने का आरोप

कोलकाता. पूर्व मेदिनीपुर जिले में नंदीग्राम से हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में मूर्ति खंडित किये जाने की एक घटना हुई है. इस सप्ताह के शुरू में, भाजपा ने हाल के दिनों में बारुईपुर, फालाकाटा और अन्य क्षेत्रों में मूर्तियां कथित रूप से खंडित किये जाने की घटनाओं के मुद्दे पर विधानसभा से बहिर्गमन किया था. नंदीग्राम के बारे में इसी तरह के एक दावे में, श्री अधिकारी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘नंदीग्राम द्वितीय ब्लॉक के अमदाबाद क्षेत्र के कमालपुर के ग्रामीण पिछले मंगलवार से पूजा कर रहे थे. पूजा और राम नारायण कीर्तन शांतिपूर्वक जारी था.’ उन्होंने कहा, ‘आधी रात के आसपास एक ग्रामीण ने घर लौटते समय देखा कि मूर्तियां खंडित कर दी गयी हैं. उसने अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जो बाद में एकत्र हुए और उन्होंने उक्त कृत्य को देखा.’ पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने डीजीपी से दोषियों की पहचान करने और उन्हें जल्द से जल्द न्याय के कठघरे में लाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और इस तरह के जघन्य कृत्यों पर पर्दा डालने से बचना चाहिए. इस पर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इलाके में सुरक्षा बल भेजा गया था और जांच की जा रही है. अधिकारी ने पुष्टि की कि स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में डोलयात्रा शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया, जैसा कि बंगाल में अन्य जगहों पर हुआ. विभाजन की नेतृत्व को बढ़ावा दे रही भाजपा : कुणाल तृणमूल के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने शुभेंदु अधिकारी के आरोपों को खारिज करते हुए उन पर और अन्य भाजपा नेताओं पर विभाजन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, शुभेंदु और अन्य भाजपा नेता नेतृत्वक रूप से प्रासंगिक बने रहने के लिए बार-बार ध्रुवीकरण का कार्ड स्पोर्ट्स रहे हैं, क्योंकि हर चुनाव में उनका मत-प्रतिशत लगातार घट रहा है.’ श्री घोष ने कहा कि आर्थिक विकास और रोजगार जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय, वे धार्मिक मामलों को उछाल रहे हैं और समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. भाजपा की चाल सफल नहीं होगी. उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस हर घटना में सतर्क थी और हर उपासना स्थल की सुरक्षा के लिए उचित कार्रवाई की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नंदीग्राम में मूर्तियाें को खंडित करने का आरोप appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top