Hot News

पटना की सड़क पर उतरे BPSC TRE-4 कैंडिडेट, नए शिक्षा मंत्री से बोले- जल्द एक्शन लें

BPSC TRE-4: BPSC TRE-4 के कैंडिडेट्स का गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा है और वे प्रदर्शन के लिए पटना की सड़क पर उतर गए हैं. BPSC TRE-4 का विज्ञापन जारी नहीं होने की वजह से अभ्यर्थी नाराज हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं. अभ्यर्थियों की ओर से प्रशासन पर धोखेबाजी का आरोप लगाया गया. उग्र प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए भारी पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है.

नए शिक्षा मंत्री के लिए चुनौती

बिहार के नए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गुरुवार को शपथ ग्रहण किया. शिक्षा विभाग के मंत्री बनते ही अभ्यर्थियों का प्रदर्शन कहीं ना कहीं मिथिलेश तिवारी के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है. BPSC TRE-4 के तहत लगभग 46 हजार 595 पदों पर भर्ती होने वाली है. प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने नए शिक्षा मंत्री से जल्द एक्शन लेने की अपील की. प्रदर्शन में शामिल छात्र नेता दिलीप ने कहा, अभ्यर्थियों को बरगलाया जा रहा है.

क्या कहना है छात्र नेता दिलीप का?

छात्र नेता दिलीप ने यह भी कहा कि बिहार के नए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी बने हैं. युवाओं के लिए उन्हें काम करना चाहिए. बीपीएससी परीक्षा नियंत्रक की ओर से 16 अप्रैल को एक पॉडकास्ट में यह दावा किया गया था कि BPSC TRE-4 का विज्ञापन तीन से चार दिनों में जारी कर दिया जाएगा. लेकिन आज 8 मई हो चुका है और अब तक विज्ञापन जारी नहीं किया गया है. सिर्फ अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया जा रहा है.

एसएसपी खुद पहुंचे मौके पर

जानकारी के मुताबिक, पटना कॉलेज से अभ्यर्थियों को प्रदर्शन शुरू हुआ जो कि अशोक राजपथ, बिखना पहाड़ी, मछुआ टोली, खेतान मार्केट होते हुए बीपीएससी ऑफिस पहुंचेगा. प्रदर्शन उग्र होने की संभावना को देखते हुए एसएसपी कार्तिकेय शर्मा खुद ही मौके पर तैनात हैं. प्रदर्शन को रोकने के लिए वाटर कैनन भी मंगवाया गया है. ऐसे में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री क्या कुछ फैसला लेते हैं, यह देखने वाली बात होगी.

Also Read: सम्राट कैबिनेट में अनुभव का दबदबा, 35 मंत्रियों में 28 की उम्र 50 पार

The post पटना की सड़क पर उतरे BPSC TRE-4 कैंडिडेट, नए शिक्षा मंत्री से बोले- जल्द एक्शन लें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top