Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रांची की होटवार जेल से RIMS में भर्ती कराए गए निलंबित IAS छवि रंजन, सीने में दर्द की थी शिकायत, जमीन घोटाले में हैं आरोपी

Chhavi Ranjan: रांची-बिरसा मुंडा कारागार में बंद निलंबित आईएएस छवि रंजन को सीने में दर्द की शिकायत पर सोमवार को रिम्स में भर्ती किया गया है. उनको जेल से दोपहर 12 बजे रिम्स के कार्डियोलॉजी इमरजेंसी लाया गया. वहां पर कार्डियोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ हेमंत नारायण राय की देखरेख में उनका इलाज शुरू हुआ. छवि रंजन जमीन घोटाले में आरोपी हैं. मई 2023 में ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था. इसके बाद से वे रांची की होटवार जेल में हैं. सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन ने सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत की थी. इसके बाद उनका इसीजी और ट्रोपोनिन टेस्ट (हार्ट अटैक की प्रारंभिक जांच) किया गया. ट्रोपोनिन टेस्ट निगेटिव आया है. वहीं, इसीजी में भी कोई बदलाव नहीं मिला है. हालांकि एहतियातन होल्टर मॉनिटरिंग टेस्ट किया जा रहा है. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! नेतृत्व, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी  पेइंग वार्ड में भर्ती कराये गये होल्टर द्वारा हार्ट की धड़कन की 24 से 48 घंटे की मॉनिटरिंग की जायेगी. फिलहाल वह पेइंग वार्ड में भर्ती हैं. रांची डीसी रहते ईडी ने छवि रंजन को चार मई 2023 को गिरफ्तार किया था. उन पर बरियातू स्थित सेना की जमीन घोटाला और चेशायर होम रोड स्थित जमीन घोटाला का आरोप है, जिसकी जांच चल रही है. हालांकि एक मामले में उनको जमानत भी मिल गयी है. वहीं, ईडी ने छवि रंजन के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति की भी मांग की है. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी:Hindu Temple Attacked: अमेरिका में मंदिरों पर हमला, खलिस्तान समर्थकों से क्या है लिंक पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी:Lalit Modi: ललित मोदी को क्यों भाया वानुआतु, गोल्डन पासपोर्ट से खरीदी थी नागरिकता पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: संपत्ति पर आदिवासी स्त्रीओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ The post रांची की होटवार जेल से RIMS में भर्ती कराए गए निलंबित IAS छवि रंजन, सीने में दर्द की थी शिकायत, जमीन घोटाले में हैं आरोपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur News: सरकारी बसों पर विज्ञापन लगाकर कमाई करेगा परिवहन निगम, मासिक दर पर वसूली जायेगी राशि

Bhagalpur News: प्रशासनी बसों की हाल किसी से छिपी नहीं है. किराया कम रहने पर भी पैसेंजरों ने इसको पूरी तरह नहीं अपनाया है. दरअसल बसों की स्थिति ठीक नहीं है. इसका सीधा असर कमाई पर पड़ा है और अब इसकी भरपाई प्रशासनी बसों पर विज्ञापन लगा कर की जायेगी. एजेंसी के माध्यम से परिवहन निगम विज्ञापन से कमाई करेगा. प्रशासनी बसों की बॉडी पर कहां कितनी लंबी-चौड़ी विज्ञापन लगायी जायेगी, इसका निर्धारण कर लिया गया है और एजेंसी बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. भागलपुर सहित 06 प्रमंडलों की 600 बसों से होगी कमाई भागलपुर सहित 06 प्रमंडलों की 600 बसों को विज्ञापन के लिए चिह्नित किया गया है और इस पर एजेंसी के माध्यम से विज्ञापन लगाकर कमाई की जायेगी. इसमें मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा व पूर्णिया की बसें हैं, जिसका संचालन किया जा रहा है. बसों के तीन तरफ लगेगा विज्ञापन बसों के तीन तरफ विज्ञान लगाने का निर्णय लिया गया है. इसमें बांये, दांये व बैक साइट है, जहां विज्ञापन के लिए चिह्नित किया गया है. मासिक दर पर वसूली जायेगी राशि परिवहन निगम विज्ञापन का पैसा मासिक दर पर वसूली करेगा. सभी जगहों के लिए 15 वर्गफीट निर्धारित की गयी है. बस के बांये साइड : 3647 रुपये प्रतिमाह बस के दांये साइड : 5070 रुपये प्रतिमाह बस के बैक साइड : 8658 रुपये प्रतिमाह चयनित एजेंसी को मिलेगी पांच प्रतिशत राशि विज्ञापन के लिए चयनित एजेंसी को पांच प्रतिशत राशि दी जायेगी और बाकी पैसा परिवहन निगम अपने पास रखेगा. परिवहन निगम ने एजेंसी बहाली के लिए निविदा आमंत्रित की है. सील बंद निविदा 18 मार्च को परिवहन निगम के मुख्यालय में खोला जायेगा. Also Read: Patna News: बिहार में 50 लाख लोगों को मिलेगा नौकरी और रोजगार, प्रदेश में खोले जाएंगे 300 नये डिग्री कॉलेज The post Bhagalpur News: प्रशासनी बसों पर विज्ञापन लगाकर कमाई करेगा परिवहन निगम, मासिक दर पर वसूली जायेगी राशि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Garuda Purana : गरुड़ पुराण में बताए गए है मृत्यु के बाद के 10 सबसे खतरनाक दंड

Garuda Purana : गरुड़ पुराण हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथों में से एक है, जिसमें मृत्यु, पुनर्जन्म और आत्मा के यात्रा के बारे में विस्तृत विवरण मिलता है. यह पुराण मुख्य रूप से मृत्यु के बाद होने वाले दंडों और पुण्य के कर्मों पर आधारित है. इसमें पाप और पुण्य के आधार पर आत्मा को मिलने वाले सुख-दुख का वर्णन किया गया है. गरुड़ पुराण का उद्देश्य मनुष्य को अच्छे कर्म करने की प्रेरणा देना और जीवन के अंतिम सत्य को समझाना है, गरुड़ पुराण में मृत्यु के बाद के दंडों का वर्णन किया गया है, जो पाप करने वालों को उनके कर्मों के अनुसार मिलते हैं, यहां सबसे खतरनाक दंड बताए गए हैं:- – सूतक दंड मृत्यु के बाद आत्मा को सूतक (अशुद्धि) की अवस्था में डाला जाता है, जहां वह शुद्धि के लिए कठिन तप करता है. – यमदूतों का दंड पापी व्यक्ति को यमराज के दूत पकड़कर यमलोक ले जाते हैं, जहां उसे गंभीर दंड दिए जाते हैं. – आग में झोंकना पापी की आत्मा को आग में डालकर जलाया जाता है, जिससे अत्यधिक पीड़ा होती है. – हड्डियों से लटकाना आत्मा को हड्डियों के बीच लटका दिया जाता है, जिससे उसका शरीर टूटने लगता है और अत्यधिक दर्द होता है. – धातु के बर्तन में डालना पापी को गरम धातु के बर्तन में डाला जाता है, जिससे उसकी आत्मा अत्यधिक जलन महसूस करती है. – सिंहासन पर बैठाना पापी को एक सिंहासन पर बैठाकर उसे शारीरिक और मानसिक कष्ट दिए जाते हैं. – काटों से गूंचना पापी की आत्मा को काटों से लहूलुहान किया जाता है, जिससे उसकी पीड़ा का कोई अंत नहीं होता. – पानी में डूबोना आत्मा को जलते हुए जल में डुबोकर उसकी पीड़ा को और बढ़ा दिया जाता है. – आत्मा का भस्म होना पापी की आत्मा को भस्म करने के लिए उसे वमन से आग में डाल दिया जाता है, जिससे वह सदा के लिए नष्ट हो जाती है. – अन्धेरे में भटकना पापी की आत्मा को अंधेरे में भटकने के लिए छोड़ दिया जाता है, जहां वह कभी भी शांति नहीं पाती और तड़पती रहती है. यह भी पढ़ें  : Garuda Purana : मृत्यु के लिए लिखी है गरुड़ पुराण में ये बातें, आप भी पढ़िये यह भी पढ़ें  : Jaya Kishori Quotes : बच्चों को बदलनी चाहिए ये आदतें, पढ़ें जया किशोरी के ये कोट्स यह भी पढ़ें  : Harry Potter Quotes : 10 से भी ज्यादा हैरी पॉटर कोट्स, दिलाएंगे मदद पढ़ाई में यह दंड उन लोगों के लिए होते हैं जिन्होंने जीवन में अत्याचार, हिंसा, झूठ, और अन्य पाप किए हैं. गरुड़ पुराण में यह बताया गया है कि अच्छे कर्म करने से व्यक्ति को इन दंडों से बचा जा सकता है. The post Garuda Purana : गरुड़ पुराण में बताए गए है मृत्यु के बाद के 10 सबसे खतरनाक दंड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagavad Gita Gyan : भगवद् गीता में बताए गए है ये 10 खास उपदेश, आप भी पढ़िये

Bhagavad Gita Gyan : भगवद गीता एक अद्भुत धार्मिक ग्रंथ है, जिसमें भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को जीवन के महत्वपूर्ण सिद्धांतों और धर्म के बारे में उपदेश दिए. यह ग्रंथ न केवल आध्यात्मिक दृष्टिकोण से, बल्कि जीवन के हर पहलु में मार्गदर्शन प्रदान करता है. गीता में कर्म, भक्ति, ज्ञान और योग के विषयों पर गहरी बातें की गई हैं, जो हर व्यक्ति के जीवन को सही दिशा देने में मदद करती हैं. इसके उपदेशों का अनुसरण करने से जीवन में शांति, संतुलन और सफलता मिलती है, भगवद गीता में भगवान श्री कृष्ण ने जो उपदेश दिए हैं, वे जीवन को समझने और सही मार्ग पर चलने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. यहां खास उपदेश दिए गए हैं:- – कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन, मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि” “तुम्हारा अधिकार केवल कर्म करने में है, उसके फल में नहीं. इसलिए तुम फल की चिंता मत करो और कर्म करते रहो” – “योगस्थ: कुरु कर्माणि संगं त्यक्त्वा धनंजय, सिद्ध्यसिद्ध्योः समो भूत्वा समत्वं योग उच्यते” “जो योग में स्थित होकर कर्म करता है, वह सफलता और असफलता में समान रूप से व्यवहार करता है, वही सच्चा योगी है” “तुम्हारा शरीर केवल तुम्हारा उपकरण है, आत्मा शाश्वत है” “मन ही मनुष्य का शत्रु और मन ही उसका मित्र होता है” “जो लोग अपने कर्मों को भगवान के प्रति समर्पित करते हैं, वे किसी भी परिस्थिति में परेशान नहीं होते” “अपने मन और इन्द्रियों पर काबू पाना ही सबसे बड़ा तप है” “जो जो वस्तु इस संसार में तुम्हें दिखती है, वह सब परमात्मा का रूप है” “जो अपनी प्रकृति और कर्म में संतुलन बनाए रखता है, वही सच्चा योगी है” “जो व्यक्ति अपने इंद्रियों को नियंत्रित करता है और मन को स्थिर रखता है, वह जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है” “जो व्यक्ति भगवान को अपने ह्रदय में धारण करता है, वह हर स्थिति में निर्भीक और संतुष्ट रहता है” यह भी पढ़ें  : Harry Potter Quotes : 10 से भी ज्यादा हैरी पॉटर कोट्स, दिलाएंगे मदद पढ़ाई में यह भी पढ़ें  : Jaya Kishori Quotes : बच्चों को बदलनी चाहिए ये आदतें, पढ़ें जया किशोरी के ये कोट्स यह भी पढ़ें  : Garuda Purana : गरुड़ पुराण में बताए गए है मृत्यु के बाद के 10 सबसे खतरनाक दंड ये उपदेश जीवन को सही दिशा में चलने और आत्मा के अस्तित्व को समझने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. The post Bhagavad Gita Gyan : भगवद् गीता में बताए गए है ये 10 खास उपदेश, आप भी पढ़िये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: पटना के राजीव नगर में देर रात फायरिंग, युवक के पसली, जांघ और पेट में मारी गोली

Bihar Crime: पटना. राजीव नगर थाना इलाके में अपराधियों ने एक युवक को ताबड़तोड़ गोलियां मारी हैं. घायल युवक का पारस अस्पताल में इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने बतलाया है कि युवक की स्थिति नाजुक है. जानकारी के अनुसार गोपालगंज के रहने वाले सुदीश उर्फ चुनचुन कुमार बाईपास में ऑनलाइन एक्जाम सेंटर चलाते है. सोमवार की रात ऑनलाइन एक्जाम सेंटर से अपने घर वापस आ रहे थे. घर के पास घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारी है. बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने गोली मारी है. अपराधियों ने आंबेडकर पथ नंदनपुरी कॉलोनी में कार सवार पर फायरिंग की है. इसमें 3 गोलियां पसली, पेट और जांघ में मारी गयी है. गंभीर रूप से घायल सुधीश कुमार उर्फ़ चुनचुन को पारस अस्पताल लाया गया है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है. घटनास्थल पर जांच के लिए एफएसएल की टीम पहुंची है. The post Bihar Crime: पटना के राजीव नगर में देर रात फायरिंग, युवक के पसली, जांघ और पेट में मारी गोली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: धनबाद जेल में देर रात छापेमारी, मोबाइल और चार्जर बरामद

Raid In Dhanbad Jail: धनबाद, प्रतीक-धनबाद के मंडल कारा (जेल) में जिला प्रशासन ने देर रात छापेमारी की है. डीसी और एसएसपी समेत अन्य अधिकारी जेल पहुंचे और छापेमारी की. इस दौरान मोबाइल, चार्जर और ईयरबड्स बरामद हुए हैं. The post Video: धनबाद जेल में देर रात छापेमारी, मोबाइल और चार्जर बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Delhi Budget 2025: सीएम रेखा गुप्ता पेश करेंगी बीजेपी सरकार का पहला बजट, 24 मार्च से बजट सत्र की शुरुआत

Delhi Budget 2025: दिल्ली की रेखा गुप्ता प्रशासन 25 मार्च को बीजेपी प्रशासन का पहला बजट पेश करेंगी. बजट दिल्ली की सीएम और वित्त मंत्री रेखा गुप्ता पेश करेंगी. दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र 24 मार्च 2025 से शुरू होने वाला है. सत्र के दूसरे दिन यानी 25 मार्च को सीएम सह वित्त मंत्री रेखा गुप्ता बजट पेश करेंगी. विधानसभा का बजट सत्र 28 मार्च तक चल सकता है. उम्मीद की जा रही है कि इस बजट में बीजेपी अपने संकल्प पत्र को भी प्रमुखता से शामिल कर सकती है. एलजी के अभिभाषण से होगी बजट सत्र की शुरुआत मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 24 मार्च को एलजी के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत होगी. बजट सत्र के दौरान 24 मार्च को प्रशासन के कामकाज को स्वीकृति दी जाएगी. 25 मार्च को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बजट पेश करेंगी. 26 मार्च को बजट पर सामान्य चर्चा हो सकती है. 27 मार्च को बजट पर विचार और पारित करने की प्रक्रिया शुरू होगी. 28 मार्च को बिल और प्रस्तावों पर चर्चा कर सकते हैं. बीजेपी प्रशासन के लिए अहम में बजट दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सदस्यों से कहा है कि वे सत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं. साथ ही सारी निर्धारित प्रक्रियाओं का भी पालन करें. यह बजट दिल्ली प्रशासन के लिए एक काफी अहम है. इस बजट में आने वाले साल के लिए वित्तीय योजनाओं और प्राथमिकताओं को तय किया जाएगा. रेखा गुप्ता से मिले चेंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन दिल्ली बजट को लेकर सोमवार को चेंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन बृजेश गोयल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भी मुलाकात की है. मुलाकात के दौरान उन्होंने सीएम गुप्ता को बजट पर अपना मांग पत्र सौंपा. बजट सत्र के ऐलान के बाद से लगातार दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता प्रशासन अलग-अलग व्यापारी संगठन समेत अन्य संगठनों के साथ मुलाकात कर रही है. The post Delhi Budget 2025: सीएम रेखा गुप्ता पेश करेंगी बीजेपी प्रशासन का पहला बजट, 24 मार्च से बजट सत्र की शुरुआत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Today School Assembly News Headlines 11 March 2025: स्कूल असेंबली के लिए 11 मार्च की समाचार सुर्खियां

Today School Assembly News Headlines in Hindi (11 March 2025): समाचार सुर्खियां महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यह देश-दुनिया में हो रही घटनाओं के बारे में अवगत कराती हैं. स्कूलों में प्राॅर्थना सभा में समाचारों के बारे में बताया जाना नया नहीं है और यह प्राॅर्थना सभा की मुख्य गतिविधियों में शामिल है. छात्रों को सुबह देश-दुनिया, स्पोर्ट्स, बिजनेस और टेक्नोलाॅजी आदि की समाचारों के बारे में जानना जरूरी है. इसलिए इस लेख में स्कूल असेंबली के लिए 11 मार्च की समाचार सुर्खियां- Today School Assembly News Headlines in Hindi (11 March) बताई जा रही हैं. असेंबली के लिए आज की समाचार सुर्खियां- Today’s News Headlines in Hindi For School Assembly (11 March) स्कूल असेंबली के लिए आज की समाचार सुर्खियां- Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (11 March) इस प्रकार हैं- Hindu Temple Attacked: अमेरिका में मंदिरों पर हमला, खलिस्तान समर्थकों से है लिंक. Andhra Pradesh: तीसरी संतान लड़की होने पर मिलेगा 50000 रुपये, लड़का होने पर गाय-बछड़ा, TDP सांसद का ऐलान. Heat Wave Alert: होली से पहले हीट वेव अलर्ट, 48 घंटे में इन राज्यों में भयंकर गर्मी, IMD की एडवाइजरी. Bomb Threat: ‘विमान में बम है…’अमेरिका जा रही एयर इंडिया के विमान में बम की सूचना, मचा हड़कंप, मुंबई में लैंडिंग. Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेला समाप्त, फिर भी संगम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, लगा रहे डुबकी. Jagdeep Dhankhar Health : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को उठा सीने में दर्द, एम्स में भर्ती. Ashen Bandara Arrested: श्रीलंकाई क्रिकेटर एशेन बंडारा को पड़ोसी पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. Rohit Sharma Arrest: चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित शर्मा वनडे से संन्यास नहीं लेंगे. टाॅप-5 स्कूल असेंबली समाचार (5 News Headlines for School Assembly in Hindi) स्कूल असेंबली के लिए स्टूडेंट्स के लिए 5 News Headlines for School Assembly in Hindi इस प्रकार हैं- मार्क कार्नी होंगे कनाडा के नए प्रधानमंत्री. अर्जेंटीना में बाढ़ से 16 लोगों की मौत, राष्ट्रीय शोक की घोषणा. रूस ने जासूसी के आरोप में 2 ब्रिटिश राजनयिकों को निष्कासित किया. संयुक्त राज्य अमेरिका ने 83 प्रतिशत USAID कार्यक्रमों को बंद करने की घोषणा की. तेल टैंकर और कार्गो जहाज की टक्कर से उत्तरी सागर में भीषण आग, 32 घायल. टाॅप-10 स्कूल असेंबली समाचार (10 Lines Today News Headlines in Hindi for School Assembly) स्कूल असेंबली के लिए स्टूडेंट्स के लिए 10 Lines Today News Headlines in Hindi for School Assembly इस प्रकार हैं- प्रभान को अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए: केंद्रीय मंत्री के लोकसभा में बयान पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन. महाकुंभ के दौरान गंगा का पानी स्नान के लिए उपयुक्त था: प्रशासन ने संसद में बताया. रन्या राव ने कहा ‘भावनात्मक रूप से टूटी हूं’, डीआरआई द्वारा शारीरिक प्रताड़ना से किया इनकार, सूजी हुई आंखों वाली वायरल तस्वीर पर दी सफाई. महाराष्ट्र में सीएनजी वाहनों पर 1% कर बढ़ाया, कुछ चुनिंदा ईवी पर 6% अतिरिक्त कर; कार निर्माता कंपनियों और एमजीएल के शेयर गिरे. हिंदुस्तान और यूरोपीय संघ वैश्विक व्यापार तनाव के बीच ब्रसेल्स में व्यापार वार्ता फिर से शुरू करने को तैयार, दोनों पक्ष दीर्घकालिक समझौते को अंतिम रूप देने का प्रयास कर रहे, हालांकि टैरिफ, नियमों और स्थिरता प्रतिबद्धताओं को लेकर मतभेद बने हुए हैं. बघेल के घर पर ईडी छापों को लेकर हंगामे के बाद कांग्रेस विधायकों को निलंबित किया गया. कठुआ हत्याकांड: हत्याओं को नेतृत्वक रंग देने की कोशिश की जा रही है, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने कहा. यह भी पढ़ें- GK in Hindi 2025: छात्रों के लिए करंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न-उत्तर आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly) “खुद को आगे बढ़ाओ, क्योंकि कोई और तुम्हारे लिए यह नहीं करने वाला.” इसी तरह की अन्य न्यूज अपडेट्स के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट के साथ. The post Today School Assembly News Headlines 11 March 2025: स्कूल असेंबली के लिए 11 मार्च की समाचार सुर्खियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Palamu Crime: पलामू में अपराधियों का उत्पात, सड़क निर्माण में लगी हाइवा और पोकलेन को फूंक डाला

Palamu Crime: मेदिनीनगर (पलामू)-झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में अपराधियों ने दो हाइवा और एक पोकलेन को फूंक डाला. स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वाहन पचास फीसदी जल चुके थे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी है. अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है. हरिहरगंज के तेंदुआ से कुल्हिया तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है. इसी कार्य में लगी हाइवा और पोकलेन को अपराधियों ने जला दिया है. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फरार हो गए. अपराधियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रही पुलिस ललन यादव ठेकेदार है. दोनों हाइवा और पोकलेन ठेकेदार ललन यादव की बतायी जा रही है. स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाया, लेकिन वाहन 50 प्रतिशत जल गया है. सूचना मिलने के बाद हरिहरगंज पुलिस घटनास्थल पहुंच कर मामले की छानबीन की. अपराधियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रही है. ये घटना सोमवार देर रात की है. The post Palamu Crime: पलामू में अपराधियों का उत्पात, सड़क निर्माण में लगी हाइवा और पोकलेन को फूंक डाला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रक से कुचलकर अधेड़ की मौत तीन घंटे तक किया चक्काजाम

पुरुलिया. सोमवार को सुबह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छर्रा-चंदनकियारी सड़क पर नदियारा गांव में तेज रफ्तार ट्रक से कुचल कर एक अधेड़ की मौत हो गयी. इससे गुस्साये स्थानीय लोगों ने वहां तीन घंटे तक पथावरोध किया, जिससे आवाजाही ठप रही. मृतक का नाम परेश महतो (57) और ठिकाना उक्त थाना क्षेत्र का हांतुआड़ा बताया गया है. स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा और यातायात नियंत्रित करने की मांग पर लगभग तीन घंटे तक अवरोध किया, जिससे वहां गाड़ियों का जाम लग गया. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह परेश अपनी साइकिल से नदियार गांव की ओर जा रहे थे, तभी झारखंड के बोकारो जिले के चंदनकियारी की ओर तेज गति से आ रहे ट्रक ने साइकिल सवार को कुचल दिया. इससे मौके पर ही परेश की मौत हो गयी. इसके बाद स्थानीय ग्रामीण वहां यातायात नियंत्रण की मांग पर पथावरोध करने लगे. इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया, तब चक्काजाम थमा और वहां आवाजाही सामान्य हुई. शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने ऑटोप्सी के लिए पुरुलिया प्रशासन अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद ट्रक को छोड़ कर उसका चालक मौके से फरार हो गया. ट्रक को जब्त कर पुलिस उसकी तलाश में लग गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ट्रक से कुचलकर अधेड़ की मौत तीन घंटे तक किया चक्काजाम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top