Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Apple Halwa Recipe: बेहद ही आसानी से तैयार हो जाता है ये एप्पल हलवा जानें झटपट रेसिपी

Apple Halwa Recipe: सर्दियों में मीठे में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने का मन हो, तो एप्पल हलवा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. सेब से बना यह हलवा सिर्फ स्वाद में ही लाजवाब नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. Apple Halwa/Seb ka Halwa Recipe: एप्पल हलवा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री Apple halwa recipe: बेहद ही आसानी से तैयार हो जाता है ये एप्पल हलवा, जानें झटपट रेसिपी अगर आप घर पर आसानी से एप्पल हलवा बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले नीचे दी गई सामग्री को इकट्ठा कर लें. सेब – 3 मध्यम आकार के (कद्दूकस किए हुए) घी – 2 बड़े चम्मच चीनी – ½ कप (स्वादानुसार) मावा (खोया) – ½ कप (वैकल्पिक) दूध – ½ कप इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच बादाम-काजू – 8-10 (बारीक कटे हुए) किशमिश – 1 बड़ा चम्मच Apple Halwa Recipe: झटपट एप्पल हलवा बनाने की आसान विधि Apple halwa recipe: बेहद ही आसानी से तैयार हो जाता है ये एप्पल हलवा जानें झटपट रेसिपी सेब को तैयार करें – सबसे पहले सेब को अच्छे से धोकर उसका छिलका उतार लें और उसे कद्दूकस कर लें. घी में भूनें – एक भारी तले की कड़ाही में घी गरम करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ सेब डालकर धीमी आंच पर भूनें. सेब को तब तक भूनें जब तक उसका अतिरिक्त पानी न सूख जाए. दूध डालें – अब इसमें आधा कप दूध डालें और धीमी आंच पर पकने दें. दूध से हलवे को क्रीमी टेक्सचर मिलेगा और इसका स्वाद बढ़ जाएगा. चीनी और मावा मिलाएं – जब हलवा थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तब इसमें चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करें. साथ ही, अगर आप मावा डालना चाहते हैं, तो इस स्टेज पर मिला सकते हैं. इससे हलवा और ज्यादा टेस्टी बनेगा. ड्राई फ्रूट्स डालें – अब इसमें कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश डालें और हलवे को कुछ देर और पकने दें. इलायची पाउडर मिलाकर तैयार करें – जब हलवा गाढ़ा हो जाए और घी छोड़ने लगे, तो इसमें इलायची पाउडर मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें. सर्व करें – आपका स्वादिष्ट एप्पल हलवा तैयार है! इसे कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके गरमा-गरम सर्व करें. Benefits of Apple Halwa: एप्पल हलवा खाने के फायदे इम्यूनिटी बूस्टर – सेब में मौजूद न्यूट्रिएंट्स आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं. पाचन के लिए फायदेमंद – सेब में फाइबर होता है, जो डाइजेशन को बेहतर बनाता है. एनर्जी बूस्टर – इसमें नैचुरल शुगर होती है, जो शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने में मदद करती है. लो कैलोरी और हेल्दी – यह हलवा अन्य मिठाइयों के मुकाबले कम कैलोरी वाला होता है और वजन बढ़ने की चिंता भी नहीं रहती. एप्पल हलवा एक स्वादिष्ट, हेल्दी और झटपट बनने वाली मिठाई है, जिसे आप किसी भी खास मौके या ठंड के मौसम में बना सकते हैं. अगर आप हेल्दी और टेस्टी डेजर्ट की तलाश में हैं, तो इस आसान रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करें. Also Read: Coconut Motichoor Laddoo Recipe: लड्डू इतने स्वादिष्ट कि एक बार चखकर दोबारा मांगेंगे मेहमान Also Read: Milk Fruit Cream Recipe: होली पर बनाएं ये रिफ्रेशिंग मिल्क फ्रूट क्रीम एक सिप लेते ही छा जाएगी ताजगी Also Read: Dal Badam Halwa Recipe: दादी-नानी की ये सीक्रेट रेसिपी होली के त्योहार में जमाएगी रंग The post Apple Halwa Recipe: बेहद ही आसानी से तैयार हो जाता है ये एप्पल हलवा जानें झटपट रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Baba Bageshwar: हनुमंत कथा के आखिरी दिन ‘बाबा बागेश्वर’ ने भरी हुंकार, कहा- जो रोकेगा, उसके घर के सामने जाएंगे

Baba Bageshwar: बागेश्वर बाबा इन दिनों बिहार के गोपालगंज में हनुमंत कथा कर रहे हैं. उनके कार्यक्रम का आज आखिरी दिन है. आज भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी हुई है. बाबा बागेश्वर ने श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए लोगों से घर पर टीवी और यूट्यूब के माध्यम से कथा सुनने की अपील की है. आज कार्यक्रम के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “धर्म और नेतृत्व अलग-अलग विषय है. मैं नेतृत्व के लिए नहीं, बल्कि सनातन धर्म का प्रचार करने आया हूं. पूरे देश और दुनिया में हिंदुत्व का प्रचार कर रहा हूं“ 150 करोड़ हिंदुओं की लड़ाई लड़ रहा बाबा बागेश्वर ने आगे कहा, ”मैं 150 करोड़ हिंदुओं की लड़ाई लड़ रहा हूं. हिंदुओं को एकजुट करने के लिए पदयात्रा, कथा, दरबार और प्रवचन करता हूं. बिहार मेरा घर है. यहां मेरा परिवार रहता है. जो मुझे रोकने की कोशिश करेगा, मैं उनके घर के बाहर जाऊंगा. देश में आने जाने पर मुझे कोई रोक नहीं सकता है. यह संविधान से मिला हक है”   हमको नेता नहीं बनना है पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, ”ये वहीं बिहार है, जहां हिंदुस्तान के एक संत को राम कथा के लिए रोक लगाई जाती है, तो बिहार के लोग गांव-गांव से पैदल चल कर खेतों में आकर लाखों की संख्या में शामिल होकर उसको मुंह तोड़ जवाब देते हैं. धन्य है बिहार. हम किसी के पक्ष-विपक्ष में नहीं है. हमको नेता नहीं बनना है. हम तो हिंदू के सपोर्ट में है.” बीच में ही रोकनी पड़ी कथा बीते दिन यानी रविवार को हनुमंत कथा में अधिक भीड़ होने के कारण बीच में ही कथा रोकनी पड़ गई थी. कथा को बीच में ही रोकते हुए बाबा ने कहा, “हम अब आरती करेंगे. हमें जानकारी मिली कि दो लोग टेंट के ऊपर चढ़ गए हैं. टेंट नीचे से फट जाएगा. भइया चोट लग जाएगी, नीचे आ जाओ. धूल बहुत उड़ रही है. इसलिए बीच में ही कथा को समाप्त करते हुए आरती कर लेते हैं.” ALSO READ: Bihar Politics: बिहार में नेतृत्व को लेकर महागठबंधन में अलग-अलग सुर! सांसद पप्पू यादव ने RJD पर कह दी बड़ी बात The post Baba Bageshwar: हनुमंत कथा के आखिरी दिन ‘बाबा बागेश्वर’ ने भरी हुंकार, कहा- जो रोकेगा, उसके घर के सामने जाएंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भिड़े ने सोनू संग शादी के बाद टप्पू को दामाद बनाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी बेटी को…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड काफी खतरनाक हो गए हैं. दर्शक जिसकी उम्मीद नहीं कर रहे थे, वह हुआ है. जी हां मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया. जिसमें दिखाया गया कि सोनू और टप्पू ने भागकर मंदिर में जाकर शादी कर ली है. उन्होंने न तो भिड़े ना ही जेठालाल और बापूजी को इसकी भनक लगने दी. जैसे ही दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाया. भिड़े और गड्डा फैमिली यह देखकर हैरान रह गई. अब मंदार ने बताया कि क्या वह दामाद के रूप में टप्पू को स्वीकार करेंगे. मंदार चंदवाडकर ने लेटेस्ट ट्रैक को लेकर क्या कहा तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट ट्रैक पर बात करते हुए मंदार चंदवाडकर ने कहा, जहां तक बात है सोनू और टप्पू की शादी की तो… भिड़े बहुत ही सिद्धांतवादी आदमी है, उसे पता है कि जेठालाल बेशिष्ठ है, उसे अपनी बेटी के लिए वैसा परिवार नहीं चाहिए और ना ही टप्पू जैसा दामाद चाहिए. वैसे तो जेठालाल एक अच्छा इंसान है, लेकिन भिड़े के लिए टप्पू की धारणा है कि वह नियमों का पालन नहीं करता, वह बहुत शरारती है, इसलिए सोनू के लिए वह टप्पू जैसा कोई नहीं चाहेगा. वह सोनू के लिए सबसे अच्छा नहीं है, जो उसकी बेटी को खुश रखे और हमारे समाज का हो.” नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? सोनू और टप्पू ने अपने परिवार वालों से बोला झूठ तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बीते एपिसोड में हमने देखा कि टप्पू और सोनू अपनी अपनी फैमिली से झूठ बोलते हैं. टप्पू सेना कहते हैं कि वह मैदान में क्रिकेट स्पोर्ट्सने जा रहे हैं. इधर सोनू अपनी दोस्त को बर्थडे विश करने का बहाना बनाती है. शिशुं अपने पेरेंट्स से झूठ बोलकर किसी तरह गोकुलधाम सोसाइटी से निकल पड़ते हैं और मंदिर जाते हैं. वहां टप्पू 4000 का वरमाला बनाता है. हालांकि जेठालाल को यह पता चल जाता है. वह, भिड़े और मेहता साहब मंदिर में पता लगाने के लिए जाते हैं. The post Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भिड़े ने सोनू संग शादी के बाद टप्पू को दामाद बनाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी बेटी को… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Watch Video : राहुल गांधी ने लोकसभा में उठाया वोटर लिस्ट का मामला

Watch Video : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में वोटर लिस्ट का मामला उठाया. उन्होंने कहा, “देशभर में वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे हैं. हर विपक्ष में वोटर लिस्ट पर सवाल उठते हैं. पूरा विपक्ष बस यही कह रहा है कि वोटर लिस्ट पर चर्चा होनी चाहिए.” राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वोटर लिस्ट प्रशासन नहीं बनाती है यह बात हम मानते हैं, लेकिन इस पर चर्चा होनी चाहिए. इस बीच सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया और कहा कि अंधेर हो गया है. देखें वीडियो #WATCH | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, “…Questions are being raised across the country on the voter’s list. In every opposition, questions are raised on the voter’s list. The entire opposition is just saying that there should be a discussion on the voter’s… pic.twitter.com/Ez3fVbsgKP — ANI (@ANI) March 10, 2025 शिक्षा मंत्री का डीएमके पर तमिलनाडु के छात्रों का भविष्य बर्बाद करने का आरोप लोकसभा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर डीएमके सदस्यों के हंगामे के कारण कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्षी दल पर तमिलनाडु के छात्रों के भविष्य को बर्बाद करने का आरोप लगाया. संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही सोमवार को शुरू हुई और लोकसभा में प्रश्नकाल का सामान्य तरीके से आरंभ हुआ, लेकिन पीएमश्री योजना को लेकर डीएमके सांसद टी सुमति के पूरक प्रश्न पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के जवाब के बाद द्रमुक सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : संपत्ति पर आदिवासी स्त्रीओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ हंगामे के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘प्रश्नकाल सबसे महत्वपूर्ण समय होता है. आप लोग अपनी सीटों पर जाएं और सदन को चलने दें. सदन आपका है और अच्छे उत्साह एवं उमंग के साथ आज की कार्यवाही शुरू हुई है.’’ हंगामा थमता नहीं देख अध्यक्ष ने करीब आधे घंटे के लिए सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी. The post Watch Video : राहुल गांधी ने लोकसभा में उठाया वोटर लिस्ट का मामला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Coconut Motichoor Laddoo Recipe: लड्डू इतने स्वादिष्ट कि एक बार चखकर दोबारा मांगेंगे मेहमान

Coconut Motichoor Laddoo Recipe: त्योहारों का मौसम हो या कोई खास मौका, मिठाइयों के बिना हर खुशी अधूरी लगती है. अगर आप भी कुछ नया और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो नारियल मोतीचूर लड्डू (Coconut Motichoor Laddoo) एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह पारंपरिक मोतीचूर लड्डू का ट्विस्टेड वर्जन है, जिसमें नारियल की मिठास इसे और भी खास बना देती है. तो आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी, जिसे खाकर मेहमान भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे. Coconut Motichoor Laddoo Recipe: सामग्री Coconut motichoor laddoo recipe: लड्डू इतने स्वादिष्ट कि एक बार चखकर दोबारा मांगेंगे मेहमान बूंदी के लिए: 1 कप बेसन 1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा 1 कप पानी 2 कप तेल (तलने के लिए) बूंदी छानने के लिए झारा चाशनी के लिए: 1 कप चीनी 1/2 कप पानी 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर चुटकीभर केसर (वैकल्पिक) लड्डू बनाने के लिए: 1/2 कप नारियल का बूरा 2 बड़े चम्मच घी कटे हुए बादाम और पिस्ता (गार्निश के लिए) Coconut Motichoor Laddoo Recipe: विधि Coconut motichoor laddoo recipe: लड्डू इतने स्वादिष्ट कि एक बार चखकर दोबारा मांगेंगे मेहमान एक बर्तन में बेसन और बेकिंग सोडा को छान लें. इसमें धीरे-धीरे पानी डालकर एक चिकना घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही ज्यादा पतला. कढ़ाई में तेल गरम करें और झारे की मदद से बूंदी को तेल में डालें. धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक तल लें. तली हुई बूंदी को टिशू पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए. एक पैन में चीनी और पानी डालकर धीमी आंच पर पकाएं. जब एक तार की चाशनी बनने लगे तो इसमें इलायची पाउडर और केसर डालकर मिला लें. अब इसमें तैयार की हुई बूंदी डालें और अच्छे से मिलाएं ताकि बूंदी चाशनी को अच्छे से सोख ले. अब इस मिश्रण में नारियल का बूरा डालें और घी मिलाएं. हल्के हाथों से मिश्रण को मिलाकर ठंडा होने दें. जब मिश्रण हल्का गुनगुना रह जाए, तब इसे हाथों से गोल-गोल लड्डू का आकार दें. तैयार लड्डू को कटे हुए बादाम और पिस्ता से गार्निश करें. इन्हें 30 मिनट के लिए सेट होने दें और फिर परोसें. नारियल मोतीचूर लड्डू स्वाद और खुशबू का अनोखा मेल है, जो किसी भी खास मौके को और भी यादगार बना सकता है. यह लड्डू बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएंगे और एक बार खाने के बाद हर कोई इन्हें दोबारा मांगने लगेगा. इस दिवाली या किसी भी खास अवसर पर इस स्वादिष्ट मिठाई को जरूर ट्राई करें! Also Read: Milk Fruit Cream Recipe: होली पर बनाएं ये रिफ्रेशिंग मिल्क फ्रूट क्रीम एक सिप लेते ही छा जाएगी ताजगी Also Read: Dal Badam Halwa Recipe: दादी-नानी की ये सीक्रेट रेसिपी होली के त्योहार में जमाएगी रंग Also Read: Papdi Chaat Recipe: तीखा और चटपटा खाने का है मन तो झटपट घर पर बनाएं पापड़ी चाट The post Coconut Motichoor Laddoo Recipe: लड्डू इतने स्वादिष्ट कि एक बार चखकर दोबारा मांगेंगे मेहमान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ED Raid in Chhattisgarh : ईडी की छापेमारी पर भड़के भूपेश बघेल, विधानसभा में जोरदार हंगामा

ED Raid in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी नेता भूपेश बघेल के दुर्ग जिले के भिलाई शहर में स्थित परिसरों पर ईडी ने छापेमारी की. इसको लेकर सोमवार को कांग्रेस विधायकों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में जोरदार हंगामा किया. सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन में आसन के समक्ष आने के बाद कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर दिया गया. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने प्रश्नकाल के दौरान हंगामा किया और ईडी की छापेमारी का मुद्दा उठाया. बीजेपी के खिलाफ विधानसभा में नारेबाजी कांग्रेस विधायकों ने दावा किया कि प्रशासन में कथित भ्रष्टाचार पर सवाल उठाने वालों को केंद्रीय एजेंसी का इस्तेमाल कर निशाना बनाया जा रहा है. उमेश पटेल समेत कांग्रेस सदस्यों ने सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और दावा किया कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने प्रश्नकाल के महत्व का हवाला देते हुए विपक्षी सदस्यों से शून्यकाल में अपने मुद्दे उठाने को कहा, लेकिन कांग्रेस सदस्य नारेबाजी करते रहे. कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए आसन के समक्ष आ गए जिसके बाद नियमों के अनुसार, उन्हें निलंबित कर दिया गया. भूपेश बघेल सदन में मौजूद नहीं थे. विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायकों के निलंबन की घोषणा की और उन्हें बाहर जाने को कहा. हालांकि, कांग्रेस सदस्य सदन में ही रहे और सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ नारे लगाते रहे. शराब घोटाला मामले में ईडी ने मारा छापा आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने सोमवार सुबह शराब घोटाला मामले में भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ मनी लॉड्रिंग जांच के तहत उनके परिसरों पर छापेमारी की. सूत्रों ने बताया कि चैतन्य बघेल के कथित करीबी सहयोगी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल और कुछ अन्य के परिसरों की भी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत तलाशी ली जा रही है. भूपेश बघेल ने ईडी की छापेमारी पर क्या कहा? सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भूपेश बघेल ने लिखा–सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है. अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है. The post ED Raid in Chhattisgarh : ईडी की छापेमारी पर भड़के भूपेश बघेल, विधानसभा में जोरदार हंगामा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gold-Silver Price: सोना हुआ महंगा या सस्ता? यहां जानें लेटेस्ट भाव

Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है. सोमवार को हफ्ते के पहले ही दिन बुलियन मार्केट में तेजी देखी गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है. सोने का भाव 86,000 रुपये के पार MCX पर सोने का अप्रैल वायदा: 160 रुपये की बढ़त के साथ 10 ग्राम का रेट 86,000 रुपये के पार पहुंच गया है. ऑल टाइम हाई लेवल: सोने का अब तक का उच्चतम स्तर 86,592 रुपये प्रति 10 ग्राम है. चांदी की कीमत में भी बढ़त सोने की ही तरह चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई है. MCX पर चांदी का मई वायदा: 290 रुपये की बढ़त के साथ 97,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है. ऑल टाइम हाई: चांदी का सर्वकालिक उच्चतम स्तर 1,04,072 रुपये प्रति किलोग्राम है. आज के सोने और चांदी के दाम (10 मार्च 2025) धातु वायदा महीना आज का भाव (₹) ऑल टाइम हाई (₹) सोना (10 ग्राम) अप्रैल 2025 86,000+ 86,592 चांदी (1 किग्रा) मई 2025 97,500 1,04,072 कीमतों में तेजी का कारण ग्लोबल मार्केट का असर: अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों की सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की ओर बढ़ती रुचि के कारण सोने की मांग में वृद्धि हुई है. डॉलर इंडेक्स में गिरावट: डॉलर के कमजोर होने से सोने और चांदी जैसी धातुओं की कीमतें बढ़ती हैं. बढ़ती भू-नेतृत्वक तनाव: वैश्विक अनिश्चितता के कारण निवेशक सुरक्षित विकल्पों को प्राथमिकता दे रहे हैं. विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में भी सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे बाजार के रुझान पर नजर बनाए रखें. Also Read: तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेगा 50,000 रुपये का इनाम, बेटे के जन्म पर भेंट की जाएगी गाय The post Gold-Silver Price: सोना हुआ महंगा या सस्ता? यहां जानें लेटेस्ट भाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना के स्काउट गाइड कैंपस में दिनदहाड़े मर्डर, स्कूटी सवार युवक के सिर में गोली मारकर हत्या

Crime News: पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके में सोमवार सुबह दिनदहाड़े अपराधियों ने स्कूटी सवार युवक को गोली मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह वारदात कोतवाली थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर बिहार राज्य हिंदुस्तान स्काउट गाइड के कैंपस में हुई. पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा और मृतक की चप्पल बरामद हुई है. डेकोरेशन साइट देखने पहुंचे थे राजेश, सिर में मारी गोली मृतक की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है, जो लाइट डेकोरेशन का काम करता था. सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह स्काउट गाइड कैंपस में डेकोरेशन का काम देखने पहुंचे था. तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने नजदीक से सिर में गोली मार दी, जिससे वे स्कूटी समेत नीचे गिर पड़े और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. स्टाफ ने सुनाई आंखोंदेखी स्काउट गाइड कैंपस में मौजूद स्टाफ ने बताया, “हमलोग अंदर काम कर रहे थे, तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई. बाहर निकले तो देखा कि राजेश जमीन पर पड़े थे. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.” पढ़िए नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! नेतृत्व, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी  किसी से दुश्मनी थी या नहीं, पता नहीं राजेश कुमार किसके निशाने पर थे और उनकी किसी से कोई रंजिश थी या नहीं, यह अब तक साफ नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों तक पहुंचा जा सके. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. The post पटना के स्काउट गाइड कैंपस में दिनदहाड़े मर्डर, स्कूटी सवार युवक के सिर में गोली मारकर हत्या appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Farzi 2: पॉपुलर वेब सीरीज की रिलीज को लेकर राशि खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं और शाहिद फर्जी 2…

Farzi 2: हाल ही में राज-डीके की जोड़ी ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द फैमिली मैन 3’, ‘गुलकंद टेल्स’ और ‘रक्त ब्रह्मांड’ की अनाउंसमेंट की. जिसके बाद फैंस क्यास लगाने लगे कि फर्जी 2 भी जल्द ही आएगी. अब राशि खन्ना, जिन्होंने शाहिद कपूर और विजय सेतुपति स्टारर वेब सीरीज में मुख्य भूमिका निभाई थी, ने कंफर्म किया है कि सीक्वल पर काम चल रहा है. फर्जी 2 को लेकर राशि खन्ना ने दिया बड़ा अपडेट राशि खन्ना ने न्यूज 18 संग बात करते हुए बताया, “सीक्वल जरूर बनेगा. राज-डीके अभी फिलहाल फर्जी 2 की स्क्रिप्टिंग में लगे हुए हैं. उन्होंने ही मुझे यह डिटेल्स बताई थी. हालांकि काम कहां तक आगे बढ़ा, इसके बारे में तो सटीक जानकारी निर्देशक ही दे सकते हैं. हम बस उनके कॉल का इंतजार कर रहे हैं कि वे स्क्रिप्ट के साथ तैयार हैं और हम शूटिंग शुरू कर सकते हैं. मैं सच में फर्जी 2 के शूट के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हूं. उम्मीद है कि हम इस साल किसी समय इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे.” नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? फर्जी ने राशि खन्ना को दिलाई पॉपुलैरिटी ‘थोली प्रेमा’ की तरह ही ‘फर्जी’ भी राशि के करियर में एक गेम-चेंजर साबित हुई, क्योंकि इसने उन्हें वर्ल्डवाइड पॉपुलैरिटी दिलाई. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, “हमें नहीं पता कि हमें क्या करना चाहिए और क्या काम कर रहा है. हम बस अंधेरे में तीर फेंक रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वे निशाने पर लगें. पुष्पा 2 ने बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया, क्योंकि यह अल्लू अर्जुन की फिल्म थी. यह पूरी तरह से एक फॉर्मूलाबद्ध, व्यावसायिक फिल्म थी, लेकिन ऐसी कई अन्य फिल्में काम नहीं कर रही हैं.” क्या है फर्जी की कहानी राज एंड डीके की ओर से निर्मित और निर्देशित फर्जी में शाहिद कपूर, विजय सेतुपति, राशि खन्ना, के के मेनन, भुवन अरोड़ा, रेजिना कैसांद्रा और अमोल पालेकर जैसे कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इस शो से शाहिद और विजय ने डिजिटल डेब्यू किया. कहानी एक छोटे-मोटे ठग सनी (शाहिद कपूर द्वारा अभिनीत) के जीवन पर आधारित है, जो हिंदुस्तान में आय असमानता से निराश है और अपने दादा के बड़े प्रिंटिंग प्रेस को चलाने के लिए मेहनत करता है. आर्थिक संघर्षों से उबरने के लिए वह अपने सबसे अच्छे दोस्त फिरोज (भुवन अरोड़ा) के साथ मिलकर नकली नोट बनाने का धंधा करता है. The post Farzi 2: पॉपुलर वेब सीरीज की रिलीज को लेकर राशि खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं और शाहिद फर्जी 2… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

5 Latest Haldi Ceremony Outfits Ideas: हल्दी सेरेमनी में स्टाइलिश और खूबसूरत दिखने के लिए चुनें ये 5 ट्रेंडी सूट्स

5 Latest Haldi Ceremony Outfits Ideas:  हल्दी सेरेमनी शादी से पहले का सबसे खूबसूरत और मजेदार फंक्शन होता है, जहां पीले रंग की छटा हर ओर नजर आती है. इस खास मौके पर हर लड़की चाहती है कि वह सबसे स्टाइलिश और ग्रेसफुल दिखे. अगर आप भी हल्दी सेरेमनी के लिए परफेक्ट आउटफिट की तलाश में हैं, तो ये शानदार और ट्रेंडी सूट्स आपके लुक को और भी निखार सकते हैं. 5 Latest Yellow Outfits Ideas: बेहतरीन ऑप्शंस जो आपको हल्दी फंक्शन में ग्लैमरस और एलिगेंट लुक देंगे. 1. अरबी स्टाइल लॉन्ग पलाजो सूट 5 latest haldi ceremony outfits ideas: हल्दी सेरेमनी में स्टाइलिश और खूबसूरत दिखने के लिए चुनें ये 5 ट्रेंडी सूट्स अगर आप अपने हल्दी लुक में रॉयल टच चाहती हैं, तो अरबी स्टाइल लॉन्ग पलाजो सूट बेस्ट रहेगा. इसमें लंबा कुर्ता और फ्लोई पलाज़ो होता है, जो पहनने में बेहद आरामदायक और स्टाइलिश लगता है. इस लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए आप गोल्डन दुपट्टा और ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं. 2. पाकिस्तानी सूट 5 latest haldi ceremony outfits ideas: हल्दी सेरेमनी में स्टाइलिश और खूबसूरत दिखने के लिए चुनें ये 5 ट्रेंडी सूट्स हल्दी के फंक्शन के लिए पाकिस्तानी सूट एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसमें हैवी एम्ब्रॉयडरी और फ्लोई फैब्रिक होता है, जो आपको एक रॉयल और ट्रेंडी लुक देता है. हल्के पीले या शाइनी गोल्डन शेड में पाकिस्तानी सूट पहनकर आप अपने लुक को ग्रेसफुल बना सकती हैं. इसे स्टाइल करने के लिए बड़े झुमके और मोजड़ी कैरी करें. 3. मॉडर्न एम्ब्रॉयडरी सूट 5 latest haldi ceremony outfits ideas: हल्दी सेरेमनी में स्टाइलिश और खूबसूरत दिखने के लिए चुनें ये 5 ट्रेंडी सूट्स अगर आप ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न ट्विस्ट चाहती हैं, तो एम्ब्रॉयडरी सूट एक शानदार ऑप्शन है. इसमें सुंदर धागे और सीक्विन वर्क होता है, जो इसे हल्दी फंक्शन के लिए परफेक्ट बनाता है. इस लुक को और भी एन्हांस करने के लिए बालों में गजरा लगाएं और मिरर वर्क ज्वेलरी पहनें. Also Read: Shraddha Kapoor Yellow Saree Look: पीली साड़ी में बिखेरे जलवा, देखें श्रद्धा का यह खूबसूरत अंदाज 4. सिल्क एम्ब्रॉयडरी सूट विद कढ़ाई वाला दुपट्टा 5 latest haldi ceremony outfits ideas: हल्दी सेरेमनी में स्टाइलिश और खूबसूरत दिखने के लिए चुनें ये 5 ट्रेंडी सूट्स अगर आप हल्दी के दिन एक एलिगेंट और रॉयल लुक चाहती हैं, तो सिल्क एम्ब्रॉयडरी सूट सबसे बेस्ट रहेगा. यह सूट हल्की कढ़ाई और शानदार सिल्क फैब्रिक के साथ आता है, जो आपको क्लासी लुक देता है. इस लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए कढ़ाई वाला दुपट्टा और ट्रेडिशनल झुमके जरूर पहनें. Also Read: Yellow Outfit Ideas: पहनें ये खूबसूरत पीले रंग के आउटफिट्स 5. सिंपल, लेकिन स्टाइलिश आउटफिट 5 latest haldi ceremony outfits ideas: हल्दी सेरेमनी में स्टाइलिश और खूबसूरत दिखने के लिए चुनें ये 5 ट्रेंडी सूट्स अगर आप कुछ ज्यादा हैवी नहीं पहनना चाहतीं और एक सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो हल्की मिरर वर्क या फ्लोरल प्रिंटेड कुर्ती के साथ शरारा या घाघरा कैरी कर सकती हैं. यह लुक आपको मिनिमल लेकिन ग्रेसफुल अपीयरेंस देगा. इसके साथ ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी और फ्लोरल हेयर एक्सेसरीज पहनें, जिससे आपका लुक परफेक्ट लगेगा. हल्दी सेरेमनी का मौका मस्ती और खूबसूरती से भरपूर होता है, इसलिए अपने आउटफिट को लेकर कंफ्यूज न हों. ऊपर दिए गए किसी भी सूट को चुनकर आप इस खास दिन पर स्टाइलिश और खूबसूरत दिख सकती हैं. तो देर किस बात की? अपने फेवरेट आउटफिट को चुनें और हल्दी फंक्शन में स्टाइल और एलीगेंस का तड़का लगाएं! Also Read: Shilpa Shetty Inspired Haldi Look: हल्दी फंक्शन में दिखना है सबसे खास? शिल्पा शेट्टी के इस साड़ी लुक को करें रीक्रिएट Also Read: Gajra Hairstyle For Bride: दुल्हन के लिए एक अद्वितीय और शाही लुक Also Read:Braid Hairstyle With Accessories For Elegant Look: ट्रेंडी एक्सेसरीज के साथ दें अपने लुक को नया अंदाज The post 5 Latest Haldi Ceremony Outfits Ideas: हल्दी सेरेमनी में स्टाइलिश और खूबसूरत दिखने के लिए चुनें ये 5 ट्रेंडी सूट्स appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top