Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाया नदी पुल के नीचे कचरे में ढेर में लगी आग

प्रतिनिधि, सरैया सरैया बाजार की लाइफ लाइन कहे जाने वाले बाया नदी पुल के नीचे कचरे में ढेर में रविवार को अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गयी. धुंआ का गुबार उठने से आसपास के दुकानदार के साथ राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. सूचना पर पहुंची सरैया थाना के फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. वहीं आग के सुलगने के कारण पुनः शाम में आग लग गयी. पुनः सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. मामले में दुकानदारों ने बताया कि सरैया बाजार के अधिकांश दुकानदार एवं अस्पताल संचालक द्वारा अपना कचरा बाया पुल से नीचे फेंकने के कारण धीरे-धीरे ढेर लग गया. वहीं कचरा के उचित प्रबंधन लिए प्रशासनिक अधिकारियों, सरैया नगर पंचायत के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई पहल नहीं होने से कचरे का अंबार लग गया. अज्ञात कारणों से लगी आग से दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बाया नदी पुल के नीचे कचरे में ढेर में लगी आग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भीम आर्मी ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर बरही थाना पऱ प्रदर्शन किया

23 फरवरी को हुई मारपीट की घटना में नामज़द अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने का विरोध 9हैज102में- बरही थाना के समक्ष भीम आर्मी के नेता व कार्यकर्ता बरही. बरही के ग्राम विजया में दुर्गा मंडप निर्माण विवाद में 23 फरवरी को हुई मारपीट की घटना में नामज़द अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में रविवार को भीम आर्मी ने रैली निकाली व बरही थाना में प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष संजय रविदास, जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार, सचिव राहुल आंबेडकर, बरही प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण राव ने किया. प्रदर्शनकारियों ने आपत्ति जतायी कि घटना के 15 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई है. बरही थाना प्रभारी अभाष कुमार ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि जल्द अभियुक्तोें की गिरफ्तारी की जायेगी. प्रदर्शन करनेवालों में अधिवक्ता राहुल कुमार, सुधीर कुमार, मुखिया मनोज दास, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार, अर्जुन रविदास, संतोष रविदास, सूरज रविदास, शम्भू रविदास, रोहित कुमार, संजय कुमार, विजय दास, बबलू मुर्मू, धीरज कुमार, संतोष राम, सुरेंद्र रविदास, पिंटू राम, गौतम दास, सुनीता देवी, शांतोसी देवी, किरण देवी बेबी देवी, अमिता देवी समेत अन्य लोग शामिल थे. भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष संजय रविदास ने कहा कि दलितों के साथ भेदभाव हो रहा है. नेतृत्वक दबाव के कारण अभियुक्तों को बचाया जा रहा है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द नहीं होती है, तो भीम आर्मी राज्य भर में आंदोलन करेगी. इस संबंध में भीम आर्मी ने थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपा. जिसमे गिरफ्तारी के अलावा दलित परिवारों के क्षतिग्रस्त घरों का मुआवजा व सुरक्षा देने की मांग की गयी है. साथ ही कहा गया है कि जिस जगह पऱ पहले से पूजा पाठ होता रहा है, दुर्गा मंडप का निर्माण उसी जगह पऱ कराया जाये. पीड़ित के घर के सामने नहीं. मालूम हो कि दुर्गा मंडप निर्माण के क्रम में 23 फरवरी को दो पक्षो में मारपीट की घटना हुई थी. जिसमें कई लोग घायल हुए थे. दोनों पक्षों ने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दलित पक्ष का कहना था दुर्गा मंडप का निर्माण गांव के लोग जबरन पीड़ित के घर के सामने कराना चाह रहे थे. इसका विरोध करने पऱ मारपीट की घटना हुई. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भीम आर्मी ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर बरही थाना पऱ प्रदर्शन किया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लोक अदालत मामलों को सुलझाने का त्वरित व सस्ता प्लेटफॉर्म : पीडीजे

गुमला. व्यवहार न्यायालय गुमला में पीडीजे सह डालसा अध्यक्ष ध्रुव चंद्र मिश्र के मार्गदर्शन पर राष्ट्रीय लोक अदालत लगायी गयी. लोक अदालत में पीडीजे ने कहा कि लोक अदालत मामलों को सुलझाने का त्वरित व सस्ता प्लेटफॉर्म है. यहां विवाद दोनों पक्षों की सहमति से समाप्त होता है. लोक अदालत से समाप्त मामलों की अपील नहीं होती है. उन्होंने लोगों से इस फोरम का उपयोग अपने मामलों के त्वरित निबटारे के लिए करने का आग्रह किया, ताकि न्यायिक प्रक्रिया में लगने वाले समय की बचत हो सके. प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय ओमप्रकाश ने कहा कि वर्ष में चार बार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है, जिसका लोग लाभ उठायें. एडीजे प्रथम प्रेम शंकर ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मामलों को निबटारा कर खुशी-खुशी अपने घर जायें. राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 28031 मामलों का निष्पादन किया गया, जहां 2245 पेंडिंग केसों का निष्पादित किया गया. इसमें कुल 12 करोड़, 42 लाख, 47 हजार, 243 रुपये का राजस्व संग्रह किया गया. इस दौरान उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह कार्यकारी अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया. न्यायमूर्ति ने अंतरराष्ट्रीय स्त्री दिवस पर विधिक जागरूकता करते हुए स्त्रीओं को सशक्त रहने की बात कही. मौके पर एडीजे चार संजीव कुमार भाटिया, सीजीएम मनोरंजन कुमार, एसीजेएम पार्थ सारथी घोष, डालसा सचिव राम कुमार लाल गुप्ता, सिविल जज सीनियर डिवीजन निर्मला बरला, एसडीजेएम पूनम कुमारी, न्यायिक दंडाधिकारी रीमा कुमारी, न्यायिक दंडाधिकारी श्वेता सोनी, न्यायिक दंडाधिकारी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रतिक राज श्रद्धा भूषण, स्थायी लोक अदालत के शंभू सिंह, एलएडीसी डीएन ओहदर, विद्या निधि शर्मा, राजकुमार गुप्ता तथा बैंकों के पदाधिकारी व अन्य विभाग से संबंधित पदाधिकारी व आमजन मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लोक अदालत मामलों को सुलझाने का त्वरित व सस्ता प्लेटफॉर्म : पीडीजे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रारंभिक निजी स्कूलों के प्रांगण में नहीं बेच सकते स्कूल ड्रेस व पुस्तकें

गुमला. गुमला जिला अंतर्गत सभी प्रारंभिक निजी स्कूलों में छात्र-छात्राओं से स्कूल ड्रेस व पुस्तकें बिक्री नहीं की जानी है. यदि किसी स्कूल द्वारा स्कूल प्रांगण में छात्र-छात्राओं से स्कूल ड्रेस व पुस्तकें बिक्री की जाती है, तो संबंधित स्कूल विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसइ) गुमला नूर आलम खां ने सभी स्कूलों के लिए निर्देश जारी किया गया है. साथ ही निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है. डीएसइ ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 प्रशासन द्वारा प्रावधानित किया गया है और उसके प्रावधानों को सभी स्कूलों पर लागू करते हुए सख्ती से अनुपालन करने के लिए निर्देशित किया गया है. सभी कोटि के स्कूलों में ड्रेस कोड लागू किया गया है, परंतु इसमें इस तरह का कोई भी नियम प्रावधानित नहीं किया गया है कि ड्रेस व पुस्तकों की बिक्री विद्यालय प्रांगण में हो. डीएसइ ने बताया कि किसी परिस्थिति में ड्रेस की बिक्री स्कूल प्रांगण में नहीं किया जाये, यदि ऐसा किया जाता है और मामला अधोहस्ताक्षरी/उपायुक्त के संज्ञान में आता है, तो संबंधित स्कूल के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है. स्कूल में विभिन्न प्रकार के छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं. जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं होती है. इसलिए बहुत आवश्यक होने पर ही (कम से कम तीन साल का अंतराल) स्कूल ड्रेस में परिवर्तन किया जाये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रारंभिक निजी स्कूलों के प्रांगण में नहीं बेच सकते स्कूल ड्रेस व पुस्तकें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

60 लीटर महुआ बरामद कर किया गया नष्ट

गुमला. उत्पाद विभाग गुमला ने शहरी क्षेत्रों में कई ठिकानों में अवैध शराबबंदी को लेकर छापामारी अभियान चलाया. टीम का नेतृत्व उत्पाद विभाग गुमला के अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार करमाली कर रहे थे, जबकि टीम में सिपाही व गृहरक्षक बल तैनात थे. होली पर्व को देखते हुए विभाग ने बड़े पैमाने पर यह अभियान ललित उरांव बस स्टैंड व बाजारटांड़ गुमला में चलाया. इस दौरान कुल 60 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब व 40 लीटर हड़िया बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. एक दर्जन विक्रेताओं को चेतावनी देकर छोड़ा गया. साथ ही कहा गया कि दोबारा अवैध तरीके से शराब व हड़िया बेचे जाने पर कार्रवाई की जायेगी. प्रदीप कुमार करमाली ने कहा है कि वरीय अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर अभियान चलाया गया. बस पड़ाव में कुछ स्त्रीएं छिप कर शराब व हड़िया बेच रही थी. उन सभी की शराब व हड़िया जब्त कर नष्ट की गयी. उन्होंने कहा है कि अक्सर पर्व के समय इस प्रकार का अवैध धंधा चलता है. युवा व कुली मजदूरी करने वाले लोग शराब व हड़िया दारू बेचते हैं, जिससे घटनाएं घटती हैं. इसे रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 60 लीटर महुआ बरामद कर किया गया नष्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :फीकी रहेगी ओसीपी के असंगठित मजदूरों की होली

ओपेनकास्ट के जल्द चालू होने का है इंतजार आर्थिक तंगी से जूझ रहे असंगठित मजदूरों की होली फीकी रहेगी. गिरिडीह कोलियरी की ओपेनकास्ट से जुड़े असंगठित मजदूर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. एक ओर महंगाई दूसरी ओर पैसे की किल्लत के कारण के कारण त्योहार को लेकर कोई खास उत्साह नहीं है. बता दें कि ओपेनकास्ट से तीन वर्षों से उत्पादन ठप है. हालांकि, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन व सीसीएल प्रबंधन के प्रयास से ओसीपी को इसी मिल गया है. अब सीटीई और सीटीओ का प्रयास हो रहा है. कोयला का उत्पादन बंद रहने से असंगठित मजदूरों के रोजगार पर असर पड़ा है. रोजगार के लिए बड़ी संख्या में मजदूर यहां से दूसरे प्रदेशों में पलायन कर चुके हैं. असंगठित मजदूरों का कहना है कि वेलोग बेसब्री से ओसीपी के चालू होने का इंतजार कर रहे हैं. उत्पादन बंद रहने से उन्हें परेशानी हो रही है. झाकोमयू के एरिया सचिव तेजलाल मंडल ने कहा कि नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन व राज्य सभा सदस्य डॉ सरफराज अहमद के प्रयास से स्थानीय स्तर पर सभी मामलों का निष्पादन कराया गया. इसके बाद ओसीपी को इसी मिल गया है. प्रबंधन को सीटीइ और सीटीओ के लिए प्रयास तेज करने की जरूरत है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :फीकी रहेगी ओसीपी के असंगठित मजदूरों की होली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News: बगोदर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

वहीं कम उम्र के स्कूली छात्रों को बाइक चलाते पकड़े जाने पर जमकर क्लास भी ली. बगोदर पुलिस बाजार का भ्रमण करते हुए स्टेट बैंक के एटीएम के पास पहुंची. यहां पर गार्ड को सुझाव देते हुए कहा कि पैसे निकालने के लिए लोगों को कतारबद्ध रखें. एक साथ एटीएम में मशीन की संख्या के आधार पर लोगों को अंदर जाने दें. वहीं लोगों को साइबर क्राइम का शिकार होने से कैसे बचे. इसपर ध्यान देने की बात कही. रुपए की निकासी के बाद रुपये को बाइक की डिक्की में नहीं रखने का सुझाव भी लोगों दिया गया. इसके बाद पुलिस बगोदर चौक पर पहुंची और बगोदर व्यवसायियों सहित आमजनों को व्यवसायियों के साथ बढ़ते आपराधिक घटना पर रोक कैसे लगे, इसके बारे में बताया. व्यवसायी वर्ग से कहा कि अपने दुकान में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगायें. आने वाले समय में सुरक्षा को लेकर अन्य भी कार्य पुलिस करेगी ताकि लूट, चोरी, डकैती जैसे घटनाओं से बचा जा सकता है. इसके साथ लोगों को पुलिस का हर संभव सहयोग करने की बात कही. इस दौरान थाना प्रभारी विनय कुमार यादव के द्वारा व्यवसायियों को कई तरह से टिप्स दिए. मौके पर एएसआई सविता कुमारी समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News: बगोदर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :फगुआ गीतों पर झूमे महिला-पुरुष, खूब मचा धमाल

होली के रंग में रंगने लगे गिरिडीह को लोग. जिले में जगह-जगह हुआ होली मिलन समारोह बरनवाल सेवा समिति के होली मिलन समारोह में गूंजे पारंपरिक गीत बरनवाल सेवा समिति ने बरनवाल सेवा सदन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया. झारखंड प्रदेश बरनवाल वैश्य महासभा के प्रदेश महामंत्री इंद्रजीत लाल व अध्यक्ष सुबोध कुमार बरनवाल, बरनवाल स्त्री समिति की अध्यक्ष ललिता बरनवाल आदि ने किया. समिति सचिव राजेंद्र लाल बरनवाल ने कहा कि समिति प्रत्येक वर्ष इस प्रकार का आयोजन करती है, ताकि समाज में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे. लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी. फगुआ के पारंपरिक गीतों पर सभी थिरकते नजर आये. सफल बनाने में संजय बरनवाल, विनय बरनवाल, राकेश रंजन, बीरेंद्र बरनवाल, आयुष कुमार, शंकर बरनवाल, अमितेश गौरव आदि सक्रिय रहे. भाजपा का होली मिलन समारोह आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव के शास्त्रीनगर आवास पर 10 मार्च को होली मिलन समारोह होगा. श्री साव ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह होंगे. इनके अलावा पार्टी के जिला व मंडल स्तरीय कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. बताया कि होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :फगुआ गीतों पर झूमे स्त्री-पुरुष, खूब मचा धमाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हाय रे पाकिस्तान! न ट्रॉफी, न पैसा और न कोई सम्मान, टीम इंडिया ने पाकिस्तान से सबकुछ छीन लिया

Champions Trophy Final: हिंदुस्तान ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को एक कड़े प्रतिद्वंद्वी न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्राफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है. हिंदुस्तान ने बैक टू बैक यह दूसरा आईसीसी खिताब जीता है. पिछले साल रोहित शर्मा की सेना ने टी20 वर्ल्ड कप खिताब पर कब्जा किया था. हिंदुस्तान की इस बड़ी जीत ने पाकिस्तानियों की निंद उड़ा दी है. पाकिस्तान इस टूर्नामेंट का आधिकारिक मेजबान जरूर था, लेकिन हिंदुस्तान ने अपने सभी मुकाबला दुबई में स्पोर्ट्से, क्योंकि बीसीसीआई ने सुरक्षा कारणों से टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था. हाईब्रिड मॉडल की वजह से पाकिस्तान को फाइनल की मेजबानी से भी हाथ धोना पड़ा. हिंदुस्तान की जीत ने तोड़ा पाकिस्तान का दिल अगर हिंदुस्तान फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं करता तो फाइनल मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जाता. लेकिन हिंदुस्तान ने पाकिस्तान की अरमानों पर पानी फेर दिया और फाइनल मुकाबला दुबई में शिफ्ट हो गया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने करोड़ों रुपये खर्च कर कराची के गद्दाफी स्टेडियम का रिनोवेशन करवाया था, जो किसी काम का नहीं रहा. हिंदुस्तान के टूर्नामेंट से बाहर होने की स्थिति में इसी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्सा जाता, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. अब हिंदुस्तान की ट्रॉफी जीत के बाद पाकिस्तानियों के कलेजे पर सांप लोट गया होगा. 𝐂𝐇𝐀𝐌𝐏𝐈𝐎𝐍𝐒 🇮🇳🏆 India get their hands on a third #ChampionsTrophy title 🤩 pic.twitter.com/Dl0rSpXIZR — ICC (@ICC) March 9, 2025 पाकिस्तान को हुआ करोड़ों का नुकसान समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए करीब 586 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृत किया है. इस टूर्नामेंट में कुल 15 मुकाबले होने हैं. इनमें हिंदुस्तान के तीन ग्रुप मुकाबले और एक सेमीफाइनल दुबई में स्पोर्ट्सा गया. अब फाइनल मुकाबला भी दुबई में स्पोर्ट्सा जाएगा. तो एक मैच के लिए करीब 39 करोड़ रुपये का बजट था. ऐसे में पाकिस्तान को 4 मैच का 156 करोड़ रुपये का नुकसान पहले ही हो चुका है. अब फाइनल दुबई में होने से पाकिस्तान को 39 करोड़ रुपये का और नुकसान उठाना पड़ेगा. स्टेडियमों पर पाकिस्तान ने कितना किया खर्च पाकिस्तान ने इस वैश्विक आयोजन की मेजबानी के लिए अपने तीन स्टेडियमों के पुनर्निमाण में करीब 5 अरब रुपये खर्च करने का अनुमान जताया था. हो सकता है कि उतने पैसे खर्च भी हुए होंगे. पीसीबी को उम्मीद थी कि मैचों के लिए स्टेडियमों में फैंस का जनसैलाब उमड़ पड़ेगा, लेकिन हुआ उसका उल्टा. क्योंकि पाकिस्तान की टीम नॉकआउट से पहले ही बाहर हो गई और दो मैच बारिश ने धो डाले. इन दो मैच की टिकटों के पैसे पाकिस्तान को फैंस को वापस करने होंगे. उम्मीद की जा रही है कि आयोजन की समाप्ति के बाद पाकिस्तान एक बार फिर पैसे के लिए आईसीसी के सामने गिड़गिड़ाएगा. ये भी पढ़ें… Rohit Sharma Records: रोहित शर्मा ने ब्रायन लारा के रिकॉर्ड की बराबरी की, बतौर कप्तान 12 बार टॉस गंवाया क्या चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल होगा रोहित शर्मा का आखिरी वनडे? गिल के बयान से मची खलबली हिंदुस्तान बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले पर लगा 5000 करोड़ का सट्टा, दाऊद इब्राहिम के ‘डी-कंपनी’ से जुड़े हैं तार The post हाय रे पाकिस्तान! न ट्रॉफी, न पैसा और न कोई सम्मान, टीम इंडिया ने पाकिस्तान से सबकुछ छीन लिया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Champions Trophy 2025 Final: भारत ने जीती ट्रॉफी, न्यूजीलैंड के खाते में गोल्डन बैट और बॉल

Champions Trophy 2025 Final: हिंदुस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में 4 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड से 25 साल बाद बदला ले लिया है. हिंदुस्तान ने 12 साल बाद फिर से चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया. पिछले बार टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीता था. टीम इंडिया ने ट्रॉफी पर तो कब्जा कर लिया, लेकिन गोल्डन बैट और बॉल पर न्यूजीलैंड ने जीत लिया. बेन डकेट को गोल्डन बैट, मैट हेनरी को गोल्डन बॉल न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज बेन डकेट को गोल्डन बैट से सम्मानित किया गया. जबकि मैट हेनरी को गोल्डन बॉल का खिताब दिया गया. बेन ने एक शतक की मदद से 227 रन बनाए. दूसरे स्थान पर दो शतक की मदद से रचिन रविंद्र ने 226 रन बनाए. सबसे अधिक रन बनाने के मामले में हिंदुस्तान की ओर से विराट कोहली रहे. उन्होंने 218 रन बनाए. गोल्ड बॉल जीतने वाले मैट हेनरी ने 4 मैचों 10 विकेट चटकाए. दूसरे स्थान पर हिंदुस्तान के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी रहे. शमी ने पूरे टूर्नामेंट में कुल 8 विकेट लिए. रचिन को प्लेयर ऑफ दी सीरीज और रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ दी मैच न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र को प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट से नवाजा गया. वहीं रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ दी मैच दिया गया. रचिन ने 226 रन बनाए और विकेट भी लिए. हिंदुस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में रचिन ने एक विराट कोहली का अहम विकेट चटकाया. The post Champions Trophy 2025 Final: हिंदुस्तान ने जीती ट्रॉफी, न्यूजीलैंड के खाते में गोल्डन बैट और बॉल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top