Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टीएलएम मेला में मवि बभनचक्का की शिक्षिका रानी कुमारी सम्मानित

भवानीपुर. प्रोजेक्ट मांगीलाल कन्या उच्च विद्यालय भवानीपुर में प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला में मध्य विद्यालय बभनचक्का की शिक्षिका रानी कुमारी को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भवानीपुर रामप्रबोध यादव ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया. प्रखंडस्तरीय टीएलएम मेला में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर मध्य विद्यालय बभनचक्का की प्रधानाध्यापिका चंचल कुमारी ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि बच्चों को स्पोर्ट्स-स्पोर्ट्स में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए विद्यालयों में स्थानीय रूप से उपलब्ध सामग्रियों से टीएलएम तैयार कर पढ़ाई करायी जाती है. इससे बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ती है. साथ ही वे विषयों को बेहतर तरीके से समझ भी पाते हैं. बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ भवानीपुर के मीडिया प्रभारी नरुत्तम कुमार ने बताया कि इस तरह के आयोजन से शिक्षकों को रचनात्मकता दिखाने का मौका मिलता है. टीएलएम के सहयोग से शिक्षण विधि रुचिकर हो जाती है. साथ ही समझ पक्की हो जाती है. सराहना करते हुए बताया कि पिछले वर्ष भी प्रखंड के मध्य विद्यालय बभनचक्का की शिक्षिका रानी कुमारी राज्य स्तरीय टीएलएम मेला में चयनित हुई थी. मौके संजय कुमार मंडल, रणविजय कुमार, रानी कुमारी, फरहत सिद्दकी, सतीश यादव, असजद मोईन आदि ने खुशी जाहिर की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post टीएलएम मेला में मवि बभनचक्का की शिक्षिका रानी कुमारी सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जलाभिषेक के लिए शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लगी रही भीड़

– बुधवार की शाम गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी बारात व झांकी कटैया-निर्मली पिपरा प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की सुबह से ही शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भी उमड़ पड़ी. प्रखंड क्षेत्र के थुमहा बाजार स्थित थुम्हेश्वर नाथ मंदिर, जोल्हनियां के कैलाशपुरी स्थित नवनिर्मित पार्वती महादेव मंदिर, तुलापट्टी स्थित तुलानाथ धाम मंदिर, रामनगर पंचायत स्थित रामेश्वर नाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पूजा अर्चना के साथ हर हर महादेव की जयकारों से पूरा इलाका गुंजायमान रहा.शिवलिंग की पूजा अर्चना के लिए उपस्थित स्त्री एवं पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ प्रखंड क्षेत्र के सभी मंदिरों एवं शिवालयों में उमड़ पड़ी. वहीं बुधवार की देर रात रामनगर स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर एवं पुरानी महादेव मंदिर वार्ड नंबर 17 रामनगर में शिव पार्वती विवाह के आयोजन को लेकर निकली बारात एवं झांकी जिसमें सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण पुरुष एवं स्त्रीएं गाजे बाजे के साथ भूत, पिसाच, राक्षस के रूप में बारात में शामिल हुए. बारात में शामिल लोग नाचते गाते हुए मंदिर परिसर पहुंचे एवं शिव पार्वती का विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ. शिव पार्वती विवाह को लेकर मंदिर परिसर में देर रात तक काफी चहल-पहल के साथ भीड़ देखी गई. इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में भक्ति मय का माहौल था। डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जलाभिषेक के लिए शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लगी रही भीड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रेन से गिर कर मजदूर की मौत

सिमरी बख्तियारपुर . बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के बलवाहाट थाना अंतर्गत कांठो पंचायत के वार्ड संख्या दस निवासी एक राजमिस्त्री की पुत्री की छट्ठी में शामिल होने के लिए रांची से घर लौटने के दौरान ट्रेन से गिर कर दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक मजदूर बलवाहाट थाना क्षेत्र के काठो पंचायत के सिंगरौली गांव के वार्ड संख्या दस निवासी स्व चंदेश्वरी तांती के 27 वर्षीय पुत्र गोविंद कुमार था. इधर राजमिस्त्री की मौत की समाचार जैसे स्वजनों को हुई कि खुशी का माहौल पल भर में गम में बदल गया. घटना को लेकर मृतक की बहन रूना देवी ने स्थानीय रेल थाना में लिखित आवेदन देकर घटना से अवगत करवाया है. दिए आवेदन में उन्होंने कही कि उसका भाई रांची से हटिया – पटना एक्सप्रेस ट्रेन से मजदूरी कर अपने घर बलवाहाट थाना क्षेत्र के सिंगरौली गांव लौट रहे थे. इसी दौरान जैसे ही ट्रेन सिल्ली व मुरी स्टेशन के बीच पहुंची कि वह ट्रेन से नीचे गिर गया. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसके बाद स्थानीय रेल पुलिस के द्वारा उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया. जहां चिकित्सकों से जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. हालांकि स्थानीय पुलिस के द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया. इधर घटना के बाद मृतक की पत्नी ज्योति देवी का रो – रोकर बुरा हाल हो गया. मृतक को दो पुत्र मौसम कुमार (5 वर्ष), गौतम कुमार (3 वर्ष) व एक पुत्री है. वहीं घटना की सूचना पर मृतक के घर पहुंचे वार्ड सदस्य चंद्र किशोर यादव, अशोक तांती, नारायण तांती, वकील तांती, सुरेश तांती, मनटून तांती, सचिन तांती सहित अन्य ग्रामीण ने गरीब परिवार को रेल प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ट्रेन से गिर कर मजदूर की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इग्नू के दीक्षांत समारोह को ले 25 फरवरी तक ऑनलाइन पंजीयन

पूर्णिया. दिसंबर 2023 एवं जून 2024 सत्रांत परीक्षा में उतीर्ण शिक्षार्थी के लिए 5 मार्च को दिल्ली के अलावे सहरसा समेत 39 क्षेत्रीय केन्द्रों पर इग्नू का दीक्षांत समारोह होगा. इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र सहरसा के वरीय क्षेत्रीय निदेशक डा. मिर्जा नेहाल अहमद बेग की ओर से पूर्व समन्वयक प्रो. गौरीकांत झा ने बताया कि दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने के लिये छात्र-छात्राओं को अपना-अपना ऑनलाइन पंजीकरण 25 फरवरी तक करा लेना अनिवार्य है. इग्नू की प्रायोगिक परीक्षा पूर्णिया स्त्री महाविद्यालय में शुरू पूर्णिया. इग्नू की सत्रांत प्रायोगिक परीक्षा दिसम्बर 2024 के स्नातक विषयों की प्रायोगिक परीक्षा गुरुवार से पूर्णिया स्त्री महाविद्यालय केंद्र पर शुरू हो गयी. यह परीक्षा 20 अप्रैल तक चलेगी. प्रधानाचार्या डा. रीता सिंहा एवं समन्वयक डा.राकेश रोशन सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय केन्द्र सहरसा के सहरसा, कटिहार एवं पूर्णिया के अध्ययन केन्द्रों में स्नातक विज्ञान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की विज्ञान प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जा रही है. समन्वयक डा. सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में 05.03.2025 तक, द्वितीय चरण में 06.03.2025 से 12.03.2025 तक छह दिन की कक्षा एवं सातवें दिन परीक्षा आयोजित की जायेगी. इसी तरह तीसरा चरण 13-20 मार्च तक, चौथा चरण 21-27 मार्च तक, पांचवा चरण 28 मार्चसे 04 अप्रैल तक, छठा चरण 05-12 अप्रैल तक एवं सातवां चरण 13-20 अप्रैल तक आयोजित होगा. प्रत्येक चरण के अंतिम सातवें दिन प्रायोगिक परीक्षा का संचालन होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post इग्नू के दीक्षांत समारोह को ले 25 फरवरी तक ऑनलाइन पंजीयन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mahakumbh खत्म होने के बाद आई गौतम अदाणी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- तेरा तुझको अर्पण

Mahakumbh: 45 दिनों तक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चले महाकुंभ मेले के खत्म होने के बाद उद्योगपति गौतम अदाणी की प्रतिक्रिया सामने आई है. महाकुंभ की समाप्ति पर उन्होंने अपना अनुभव शेयर किया. उन्होंने महाकुंभ में अपने सेवा कार्य को ‘तेरा तुझको अर्पण’ की भावना से किया गया काम बताया. सेवा ही ईश्वर के साक्षात्कार का श्रेष्ठ मार्ग: गौतम अदाणी उन्होंने देश भर को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देने के साथ ही लिखा कि – “मेरा मानना है कि जीव मात्र की सेवा ही ईश्वर के साक्षात्कार का श्रेष्ठ मार्ग है. महाकुंभ ‘तेरा तुझको अर्पण’ की भावना को साकार करने का अवसर देता है, जहां हम जननी जन्मभूमि से प्राप्त सब कुछ उसे समर्पित कर सकते हैं. लाखों श्रद्धालुओं की सेवा करके हम स्वयं को धन्य मानते हैं. वास्तव में, सेवा करने वाला नहीं, बल्कि सेवा ग्रहण करने वाला ही हमें परमात्मा तक पहुंचने का अवसर देता है. ऐसे हमें जिन भाई-बहनों और संतजनों की सेवा करने का पुण्य प्राप्त हुआ उन्हें करबद्ध नमन.” बता दें कि अदाणी समूह में महाकुंभ के मौके पर इस्कॉन के साथ हाथ मिलाकर प्रतिदिन 1 लाख श्रद्धालुओं में महाप्रसाद वितरण का सेवा का संकल्प लिया था.  अदाणी समूह ने की खास पहल अदाणी समूह ने इस बार अपने कर्मचारियों के लिए भी महाकुंभ को लेकर एक खास पहल की थी. गौतम अदाणी इसके बारे में बताते हुए लिखते हैं – इस महाकुंभ के दौरान अदाणी परिवार में एक अनोखा प्रयोग किया गया. हमने परिवार के सदस्यों को महाकुंभ में अपनी सेवाएं देने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का विकल्प दिया, और कुछ ही घंटों में हज़ारों सदस्यों ने इस पवित्र कार्य के लिए खुद को समर्पित कर दिया. परिणामस्वरूप, अदाणी परिवार के 5000 से अधिक सदस्यों को श्रद्धालुओं और कल्पवासियों की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त किया है. कुंभ जैसे महाआयोजन में सेवा के माध्यम से उन्होंने मैनेजमेंट, लीडरशिप, क्राइसिस हैंडलिंग, और टीमवर्क जैसे व्यावहारिक पाठ सीखे, जो उन्हें एक बेहतर प्रबंधक ही नहीं, बेहतर इंसान भी बनाएगा.  गौतम अदाणी ने याद किया वृद्ध स्त्री को गौतम अदाणी ने 21 जनवरी 2025 को परिवार के साथ प्रयागराज की यात्री की और महाकुंभ में स्नान एवं पूजन किया. इस दौरान उन्होंने इस्कॉन में महाप्रसाद और गीताप्रेस के पंडाल में आरती संग्रह का वितरण किया. इस मौके पर उन्होंने एक वृद्ध स्त्री से अपनी मुलाकात को याद किया. वह लिखते हैं – मुझे अब भी वह भावपूर्ण क्षण याद है जब मैं प्रयागराज के लेटे हनुमान मंदिर के पास गीता प्रेस के शिविर में आरती संग्रह वितरित कर रहा था. तभी लगभग 80 वर्ष की एक वृद्ध मां भीड़ को चीरते हुए मेरे पास आईं और मेरे सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया. उस पल जो अनुभूति हुई, वह शब्दों से परे थी – एक गहरा आत्मिक स्पर्श, जिसे मैं जीवनभर संजोकर रखूंगा. मेरे लिए सेवा केवल एक कर्म नहीं, बल्कि अंतर्मन में गूंजने वाली प्रार्थना है-एक ऐसी प्रार्थना जो सदा विनम्रता और समर्पण के धरातल से जोड़े रखती है. अदाणी समूह ने महाकुंभ में किया था खास इंतजाम  बता दें कि इस महाकुंभ में अदाणी समूह ने श्रद्धालुओं की सेवा के लिए इस्कॉन के साथ हाथ मिलाकर प्रतिदिन 1 लाख लोगों को भोजन उपलब्ध कराने और गीताप्रेस गोरखपुर के साथ मिलकर 1 करोड़ आरती संग्रह वितरित करने का संकल्प लिया था. इसके अलावा अदाणी समूह की तरफ से वृद्ध-स्त्रीओं और बच्चों के लिए मुफ्त गॉल्फ कार्ट सेवा भी चलाई गई थी. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : Mughal Harem Stories :  मुगल हरम की औरतों ने मौत की परवाह किए बिना रात के अंधेरे में प्रेम को दिया अंजाम The post Mahakumbh खत्म होने के बाद आई गौतम अदाणी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- तेरा तुझको अर्पण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Akshay Kumar Viral Video: शिवलिंग को गले लगाने पर हुआ विवाद, तो अक्षय बोले- मेरी भक्ति को कोई गलत समझे…

View this post on Instagram A post shared by Times Applaud Trends (@timesapplaudtrends) Akshay Kumar Viral Video: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘कन्नप्पा’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म का हाल ही में एक गाना रिलीज हुआ, जिसका टाइटल ‘महाकाल चलो’ है. इस गाने में एक्टर शिवलिंग को गले लगाते हुए नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया है. अब इसपर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक्टर ने खुलकर बात की है. उन्होंने कहा, ‘हमें बचपन से सिखाया गया है कि भगवन हमारे माता पिता है, तो क्या अपने माता-पिता को प्यार से गले लगाना गलत है. मेरी अगर शक्ति है वहां से आती है, तो मेरी भक्ति को अगर कोई गलत समझे, उसमें मेरा कोई कसूर नहीं है.’ Naya Vichar Premium Story: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? दर्शकों के ना जुड़ पाने का यहां जानें कारण The post Akshay Kumar Viral Video: शिवलिंग को गले लगाने पर हुआ विवाद, तो अक्षय बोले- मेरी भक्ति को कोई गलत समझे… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Internet on Moon: चांद पर होगी मोबाइल से बात, इंटरनेट की मिलेगी सुविधा, क्यों खास है NASA का एथेना लैंडर

Internet on Moon: चांद में संचार क्रांति होने वाली है. बहुत जल्द चांद पर मोबाइल से बातें हो पाएंगी. सुनने में भले ही यह थोड़ा अटपटा लगे, लेकिन ऐसा वाकई में होने वाला है! चांद पर भी मोबाइल के लिए मिशन शुरू हो गया है. नासा ने अपना एक यान एथेना लॉन्च किया है. यान को नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित किया है. उम्मीद की जा रही है कि यह यान छह मार्च को चंद्रमा की सतह पर पहुंच जाएगा. यह मिशन नासा के आर्टेमिस और कमर्शियल लूनर पेलोड सर्विसेज कार्यक्रम और इन्ट्यूशिव मशीन्स के आईएम-2 अभियान का हिस्सा है, जो भविष्य में मंगल मिशनों के लिए आधार तैयार करेगा. कई वैज्ञानिक उपकरणों से लैस है एथेना एथेना कई वैज्ञानिक उपकरणों से लैस है. जो चंद्रमा की जमीन का अध्ययन करेंगे. कई और जरूरी परीक्षण के लिए इसमें उपकरण लगे हैं. एथेना मिशन का मकसद संसाधनों का पता लगाना है. यह लैंडर ड्रिल और स्पेक्ट्रोमीटर जैसे उपकरणों से चंद्रमा की मिट्टी में मौजूद गैसों और बर्फ का पता लगाएगा. सबसे बड़ी बात कि यह प्रयोग खासतौर पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास स्थित मॉन्स पहाड़ी इलाकों में किया जाएगा. वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यहां पानी बर्फ के रूप में मौजूद है. ऐसे में भविष्य में चंद्रमा पर कॉलोनी बसाने की योजना को मजबूती मिलेगी. साथ ही मंगल पर मिशन भेजने में आसानी होगी. चांद पर कैसे काम करेगा मोबाइल नेटवर्क? नोकिया ने चांद के लिए खास तौर पर Lunar Surface Communication System (LSCS) नाम से सिस्टम विकसित किया है. इसकी मदद से चांद पर हाई क्वालिटी की वीडियो स्ट्रीमिंग, कमांड-एंड-कंट्रोल कम्युनिकेशन और डेटा ट्रांसफर हो सकेगा. नासा ने मिशन को लेकर कहा है कि यह नेटवर्क अंतरिक्ष के बेहद कठिन हालात, रेडिएशन और चरम तापमान को भी झेल सकता है. In partnership with @Nokia, we’re setting up the first mobile network on the Moon! Launching with @Int_Machines on Feb. 26, the Lunar Surface Communication System will use the same cellular tech used on Earth to establish lunar surface connectivity: https://t.co/A2482yyzYS pic.twitter.com/0bbfZz4ltV — NASA Technology (@NASA_Technology) February 25, 2025 नासा के आर्टेमिस प्रोग्राम में मिलेगी मदद नासा अपने आर्टेमिस प्रोग्राम में जुटा हुआ है. नासा साल 2028 तक इंसानों को फिर से चंद्रमा पर भेजने के मिशन पर काम कर रहा है. एथेना मिशन के इस नेटवर्क से आर्टेमिस प्रोग्राम को काफी मदद मिलने की संभावना जताई जा रही है. नोकिया की ओर से भी कहा गया है कि चंद्रमा पर मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवा स्थापित का मकसद भविष्य में अंतरिक्ष यात्रियों और उनकी खोजों को और सुलभ बनाना है. इसके अलावा चांद पर कमर्शियल गतिविधियों को बढ़ावा देना भी शामिल है. इस अभियान के जरिए चांद के वातावरण के बारे में सटीक जानकारी हासिल करना है. इस मिशन के जरिए यह भी पता लगाया जाएगा कि भविष्य में चांद पर इंसान बस सकते हैं या नहीं. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: मुगल हरम की औरतों ने मौत की परवाह किए बिना रात के अंधेरे में प्रेम को दिया The post Internet on Moon: चांद पर होगी मोबाइल से बात, इंटरनेट की मिलेगी सुविधा, क्यों खास है NASA का एथेना लैंडर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Swapna Shastra: अगर आपको भी आते हैं ये सपने, तो समझ जाइए लगने वाला है पैसों का अंबार

Swapna Shastra: सपने अक्सर हमें कई इशारे देते हैं. स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ खास सपने खास मौके और आर्थिक उन्नति के संकेत देते हैं. यदि आपको बार-बार कुछ खास सपने दिखाई देते हैं तो समझ जाइए कि आपकी किस्मत बदलने वाली है. आइए जानते हैं ऐसे सपनों के बारे में जो आपके जीवन में धन और सफलता की ओर इशारा करते हैं. सपने में सोना या चांदी देखना : अगर आप सपने में सोने, चांदी के गहने या सिक्के देखते हैं तो यह शुभ संकेत है. इसका मतलब है कि आपको भविष्य में एक बड़ा अवसर मिलने वाला है जिससे आपको आर्थिक लाभ होगा. यह व्यापार, नौकरी या किसी अन्य स्रोत से धन प्राप्ति का संकेत हो सकता है. जलता हुआ दीपक देखना : सपने में जलते हुए दीपक का दिखना सफलता और समृद्धि का संकेत है. यह दर्शाता है कि आपके जीवन में शुभ अवसर आएंगे और आप मान-सम्मान और धन प्राप्त करेंगे. देवी-देवताओं के दर्शन : अगर आप किसी देवी-देवता की मूर्ति या मंदिर को सपने में देखते हैं तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है. यह संकेत करता है कि आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और आपके सभी अटके हुए कार्य पूरे होंगे. सफेद सांप देखना : सपने में सफेद सांप का दिखाई देना अचानक धन लाभ का संकेत है. यह धन पुराने निवेश, व्यापार या किसी अप्रत्याशित स्रोत से भी आ सकता है. सफेद सांप देखना शुभ और आर्थिक वृद्धि का प्रतीक है. नृत्य करती स्त्री या कन्या देखना : सपने में नृत्य करती हुई स्त्री या कन्या को देखना भी शुभ संकेत है. इसका मतलब है कि आपके जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और आपको आर्थिक लाभ मिलेगा. मधुमक्खी का छत्ता देखना : सपने में मधुमक्खी का छत्ता देखना बहुत ही शुभ संकेत है. यह दर्शाता है कि आपको व्यापार, निवेश या अन्य माध्यमों से बड़ा आर्थिक लाभ मिलने वाला है. खुद को उड़ते हुए देखना :अगर आप सपने में खुद को उड़ते हुए देखते हैं तो यह संकेत है कि आप जल्द ही सफलता की ऊंचाइयों को छूने वाले हैं. यह बताता है कि जो भी बाधाएं आपके रास्ते में थीं वे जल्द ही दूर होंगी और आप अपनी मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे. Also Read :Swapna Shastra: अगर आपको भी आते हैं ऐसे सपने,तो जल्द ही बदलने वाली है आपकी किस्मत Also Read : Swapna Shastra: यदि दिखें ये सपने, तो समझें आपकी जल्द होने वाली है शादी Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है. The post Swapna Shastra: अगर आपको भी आते हैं ये सपने, तो समझ जाइए लगने वाला है पैसों का अंबार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News: गया रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली राजधानी सहित 9 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, देखें सूची

Gaya News: रेलवे द्वारा अपरिहार्य कारणों से कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है. कुछ ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से किया जायेगा. इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने बताया कि अपरिहार्य कारणों के कारण गया रेलवे स्टेशन से खुलने व गुजरनेवाली कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है. सीपीआरओ ने बताया कि नयी दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस सहित गया-नयी दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस, बीकानेर-कोलकाता एक्सप्रेस व अन्य ट्रेनों का परिचालन गुरुवार को रद्द कर दिया गया है. वहीं कुछ ट्रेनों का परिचालन दूसरे मार्गों से किया जायेगी. इसकी सूचना जारी कर दी गयी है. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : Mughal Harem Stories :  मुगल हरम की औरतों ने मौत की परवाह किए बिना रात के अंधेरे में प्रेम को दिया अंजाम इन ट्रेनों का परिचालन रहा रद्द गाड़ी संख्या- 12397 गया-नयी दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस रद्दगाड़ी संख्या- 12398 नयी दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस रद्दगाड़ी संख्या- 12282 नयी दिल्ली-भुवनेश्वर एक्सप्रेस रद्दगाड़ी संख्या- 12443 हल्दिया-आनंद विहार एक्सप्रेस रद्दगाड़ी संख्या- 12495 बीकानेर-कोलकाता एक्सप्रेस रद्दगाड़ी संख्या- 12816 आनंद विहार-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस रद्दगाड़ी संख्या- 20976 आगरा कैंट-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द28 फरवरी को गाड़ी संख्या- 12323 हावड़ा-बाड़मेर एक्सप्रेस रद्द28 फरवरी को गाड़ी संख्या- 12496 कोलकाता-बीकानेर एक्सप्रेस रद्द पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : दुष्ट चंगेज खां और तैमूर के वंशज थे मुगल, आश्रय की तलाश में हिंदुस्तान आया था बाबर The post Gaya News: गया रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली राजधानी सहित 9 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, देखें सूची appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Khesari Lal Yadav: ‘साड़ी पहनाकर ना नचवाए तो कहना’, बिहार के बाहुबली की खेसारी लाल को धमकी, बोले- तेरे मुंह…

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं. उनके और पॉवर स्टार पवन सिंह की कंट्रोवर्सी से लेकर काजल राघवानी के विवाद तक से पूरा इंडस्ट्री वाकिफ है. इसी बीच खेसारी लाल यादव की एक पुरानी ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें बिहार का एक बाहुबली सुधीर सिंह उन्हें मुंह में गोली मारने की धमकी दे रहा है. साथ ही वह इस ऑडियो में कहते हुए सुनाई पड़ते हैं, ‘साड़ी पहनाकर ना नचवाए तो कहना. तेरा पोस्टर छपवाया है.’ आइए बताते हैं उन्होंने आगे क्या कुछ कहा है. खेसारी लाल यादव की ऑडियो क्लिप वायरल खेसारी लाल यादव को मिली एक धमकी भरी ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह बिहार के बाहुबल और महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर कुमार सिंह से बात करते हुए सुनाई पड़ रहे हैं. ऑडियो क्लिप में सुधीर सिंह, खेसारी को कॉल लगाते हुए कहते हैं, ‘खेसारी बोल रहे हो. मैं सुधीर बोल रहा हूं.’ इसपर खेसारी उनसे नमस्कार करते हैं और बोलते हैं, ‘भइया मैंने आपका नंबर सेव किया हुआ है.’ इतना सुनकर सुधीर अपनी तेज आवाज में पूछते हैं, ‘तूने मेरा नंबर सेव किया है?’ इस पर खेसारी हंसकर हामी भरते हैं. इसके बाद सुधीर सिंह कहते हैं, ‘तुझको एक थप्पड़ मारूंगा. बड़ा पैसा वाला हो गया है.’ यह सुनकर खेसारी नर्मी के साथ कहते हैं, ‘बड़े भाई हो. अगर आप दो थप्पड़ भी मारेंगे तो आपके भाई को कोई असर पड़ेगा.’ बिहार के बाहुबली ने दी धमकी खेसारी लाल यादव की बातें सुनकर सुधीर सिंह का पारा हाई हो जाता है और वह कहते हैं, ‘बोल दिया ना. तुझे साड़ी पहनाकर ना नचवाए तो कहना. तेरा पोस्टर छपवाया है. 50 हजार रुपए खर्च कर देना. अगर साड़ी पहनवाकर ना नचवाया ना तो बोलना कि सुधीर नाम नहीं.’ धमकी सुनकर खेसारी पूछते हैं, ‘क्या हो गया?’ इस पर सुधीर तेज आवाज में कहते हैं, ‘तूने ज्यादा गुंडे देखे होंगे लेकिन मेरे जैसे बिगड़े गुंडे नहीं देखे होंगे. 700 करोड़ की प्रॉपर्टी है मेरे पास. तेरे नाम पर बेच दूंगा.’ ‘तेरे मुंह पर गोली मारूंगा…’ खेसारी से आए सुधीर कहते हैं, ‘तुझे मैं बहुत जल्द ही सॉल्व कर दूंगा. तेरे मुंह पर गोली मारूंगा. तेरे चेहरा भी पता नहीं लगेगा. ये फोन पर तुझको धमकी नहीं दे रहा हूं ये सिर्फ अंतिम राय है.’ इस क्लिप में खेसारी बार-बार सुधीर से पूछते हैं कि आखिर मामला क्या है, लेकिन सुधीर धमकी देना बंद नहीं करता है. Naya Vichar Premium Story: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? दर्शकों के ना जुड़ पाने का यहां जानें कारण The post Khesari Lal Yadav: ‘साड़ी पहनाकर ना नचवाए तो कहना’, बिहार के बाहुबली की खेसारी लाल को धमकी, बोले- तेरे मुंह… appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top