PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी का रोड शो बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बीएलडब्लू) से शुरू हुआ और लहरतारा, कचहरी, आंबेडकर चौराहा, चौकाघाट, तेलियाबाग, लहुराबीर और मैदागिन से होते हुए काशी विश्वनाथ धाम पर समाप्त हुआ. उसके बाद पीएम मोदी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान पीएम मोदी हाथ में त्रिशूल-डमरू लिए नजर आए.
#WATCH | Varanasi | PM Narendra Modi holds a ‘Trishul-Damru’ after offering prayers at Shri Kashi Vishwanath temple pic.twitter.com/WZtRjWpJzl
— ANI (@ANI) April 29, 2026
पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का किया अभिवादन
बीजेपी के मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए उत्सुक दिखे और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय निवासी पूरे मार्ग में कतारों में खड़े रहे. प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए श्रद्धालु और समर्थक हर हर महादेव और जय श्री राम के जयकारे लगाते नजर आए. प्रधानमंत्री ने भी हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया.
#WATCH | Varanasi, Uttar Pradesh | PM Modi offers prayers at Shri Kashi Vishawanath temple
(Video source: DD) pic.twitter.com/WICB1Ql0hJ
— ANI (@ANI) April 29, 2026
लोगों ने पीएम मोदी पर पुष्पवर्षा की
अरविंद मिश्रा ने बताया कि पूरे मार्ग में स्वागत के लिए कई जगह निर्धारित की गई थी, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा तथा ढोल और शंख बजाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया. पार्टी नेताओं का कहना है कि लगभग 14 किलोमीटर लंबा यह रोड शो शहर में अब तक के सबसे बड़े रोड शो में से एक है.
ये भी पढ़ें: गुजरात निकाय चुनाव में बीजेपी का क्लीन स्वीप, कांग्रेस-AAP का सूपड़ा साफ, पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी का स्पोर्टी अंदाज: बच्चों के साथ फुटबॉल स्पोर्ट्सते आए नजर, देखें Video
The post पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की appeared first on Naya Vichar.

