Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Name Personality: बहुत अमीर होते हैं इस नाम अक्षर के लोग, जीवन में नहीं रहती किसी चीज की कमी

Name Personality: माता-पिता बच्चों का नाम काफी सोच विचार के बाद ही रखते हैं, क्योंकि नाम का प्रभाव शिशु के व्यक्तित्व पर गहरा असर डालता है. ज्योतिष शास्त्र की मानें तो नाम व्यक्ति के कई गहरे राज उजागर करता है. इसके जरिए व्यक्ति के हाव भाव, चरित्र और तकदीर का सटीक अनुमान लगाया जा सकता है. नाम अक्षर के सहारे व्यक्ति के कमियों और खूबियों का पता लगाया जा सकता है. ऐसे में आज हम अंग्रेजी के K नाम अक्षर के लोगों की विशेषताओं को बारे में बात करने वाले हैं. आइए इन लोगों की आर्थिक स्थिति, स्वभाव और खूबियों के बारे में जानते हैं. यह भी पढ़ें- Name Personality: आरामदायक जिंदगी जीना पसंद करते हैं इस नाम अक्षर के लोग, छल-कपट से रहते हैं दूर यह भी पढ़ें- Name Personality: दिमाग से नहीं दिल से सोचे हैं इस नाम अक्षर के लोग, खूबसूरती में हर किसी को कर देते हैं फेल लव लाइफ अंग्रेजी के K अक्षर नाम वाले लोग प्यार के मामले में बहुत ही ज्यादा सेंसिटिव होते हैं. प्यार करने से पहले काफी ज्यादा सोच विचार करते हैं. लेकिन प्यार हो जाने के बाद उसे पूरी ईमानदारी से बिताते हैं. अपने पार्टनर पर ये खूब प्यार लुटाते हैं. पढ़ाई-लिखाई K नाम अक्षर वाले लोगों के शैक्षणिक जीवन की बात करें, तो इनकी जिंदगी काफी उतार चढ़ाव से गुजरती है. पढ़ाई लिखाई में तो दिलचस्पी रखते हैं, लेकिन दूसरे नाम अक्षर के मुकाबले पढ़ाई में इनकी ज्यादा रुचि नहीं होती है. व्यवहार कुशल इस नाम अक्षर के लोग हंसमुख स्वभाव वाले होते हैं. इनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनी रहती है. यही वजह है कि इन लोगों के प्रति लोग ज्यादा आकर्षित होते हैं. ये लोग बहुत ही ज्यादा व्यवहार कुशल होते हैं. किसी के साथ रिश्ता बहुत ही ईमानदारी से निभाते हैं. आर्थिक स्थिति पढ़ने लिखने में ज्यादा दिलचस्पी न रखने के बाद भी इन लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी होती है, क्योंकि इन लोगों के ऊपर भगवान की कृपा रहती है. स्वभाव से अच्छे होते हैं, लेकिन कभी-कभी इनके स्वभाव में पैसों का घमंड झलकता है. यह भी पढ़ें- Name Personality: बहुत रहस्यमयी होते हैं इस नाम अक्षर के लोग, समझना नहीं होता आसान Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Name Personality: बहुत अमीर होते हैं इस नाम अक्षर के लोग, जीवन में नहीं रहती किसी चीज की कमी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Marco OTT Release: 100 करोड़ कमाने वाली मार्को इस ओटीटी पर हुई रिलीज, एक्शन थ्रिलर को करें एंजॉय

Marco OTT Release: हनीफ अडेनी की ओर से निर्देशित मलयालम फिल्म मार्को जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तो मूवी ने शानदार कमाई करते हुए इतिहास रच दिया था. यह दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली ए-रेटेड मलयालम फिल्म बन गई. मार्को में साउथ एक्टर उन्नी मुकुंदन, युक्ति थरेजा और कबीर दूहन सिंह मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म 20 दिसंबर 2024 को हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई थी. पैन इंडिया फिल्म अब ओटीटी पर उपलब्ध है. मार्को हिंदी ओटीटी रिलीज मुकुंदन स्टारर फिल्म पहले से ही ओवर-द-टॉप सर्विस अमेजन प्राइम वीडियो पर हिंदी स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है. ऐसे में आप इस वीकेंड इसे एंजॉय कर सकते हैं. फिल्म एक गैंगस्टर की कहानी है, जो अपने भाई की हत्या के बाद बदला लेने के लिए हत्यारों को खतरनाक ढंग से मारता है. यह एक हिंसक फिल्म है, इसलिए इसे केवल 18 उम्र से बड़े लोग देख सकते हैं. मार्को ने 100 करोड़ का आंकड़ा किया था पार यह फिल्म 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. उन्नी मुकुंदन की मुख्य भूमिका वाली यह मूवी हिंदुस्तान की सबसे तीव्र हिंसा वाली फिल्म मानी जाती है. रिलीज के 15 दिन के अंदर ही इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. वर्ल्डवाइड स्तर पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली यह पहली ए-रेटेड मलयालम फिल्म है. हनीफ अडेनी द्वारा निर्देशित और लिखित, एक्शन फिल्म 30 करोड़ रुपये के कथित बजट पर बनाई गई थी. मार्को कन्नड़, मलयालम, तेलुगु, तमिल भाषा में सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है. एक्ट्रेस शिवादा ने फिल्म की सराहना की थी और इसकी सफलता की भी तारीफ की. उन्होंने निर्देशक के काम की प्रशंसा की और फिल्म में प्रभावशाली स्टंट सीक्वेंस को लेकर कहा था कि इसे देखकर वह हैरान हो गई थी. क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? दर्शकों के ना जुड़ पाने का यहां जानें कारण The post Marco OTT Release: 100 करोड़ कमाने वाली मार्को इस ओटीटी पर हुई रिलीज, एक्शन थ्रिलर को करें एंजॉय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नीतीश कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, बिहार के मंत्रियों में बंटे विभाग, किसे क्या मिला? पूरी लिस्ट देखिए…

Bihar Minister Portfolio: बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया गया है. बुधवार को नीतीश कैबिनेट में भाजपा के 7 और मंत्री जुड़े. शपथ ग्रहण करने के बाद अब मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. गुरुवार को यह तय कर दिया गया कि बिहार में कौन सा विभाग अब किस मंत्री के जिम्मे होगा. इस दौरान नए बन मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा करने के अलावे कई पुराने मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल हुआ है. मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हुआ बुधवार को नीतीश कैबिनेट में भाजपा के 7 और विधायकों को शामिल किया गया था. बीजेपी कोटे से 7 नए मंत्री बने. शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के बाद अगले दिन गुरुवार को इन मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. इस दौरान नीतीश कैबिनेट में बड़ा फेरबदल भी देखा गया. कई पुराने मंत्रियों के विभाग भी बदले गए हैं. नीतीश कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, बिहार के मंत्रियों में बंटे विभाग, किसे क्या मिला? पूरी लिस्ट देखिए… 2 संजय सरावगी संभालेंगे राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग भाजपा कोटे के नए मंत्रियों के विभाग तय कर दिए गए हैं. अभी तक एक मंत्री के पास कई अतिरिक्त विभागों की भी जिम्मेवारी थी. उनके पास से कई विभागों को लेकर नए मंत्रियों को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. मंत्रिमंडल विस्तार से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से इस्तीफा दिया था. इस विभाग को अब भाजपा कोटे से बन नए मंत्री संजय सरावगी संभालेंगे. The post नीतीश कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, बिहार के मंत्रियों में बंटे विभाग, किसे क्या मिला? पूरी लिस्ट देखिए… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Weekly Current Affairs 2025 : 20 से 26 फरवरी का साप्ताहिक करेंट अफेयर्स

Weekly Current Affairs 2025 :आप अगर यूपीएससी, बीपीएससी, एसएससी, बैंकिंग एग्जाम या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बीते सप्ताह घटित होनेवाले कुछ महत्वपूर्ण समसामयिक घटनाक्रम की जानकारी यहां प्राप्त कर सकते हैं. रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की चौथी स्त्री मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री बनी हैं. उन्होंने 20 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ ली. उनके साथ उनकी कैबिनेट में शामिल प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिरसा, रविंदर इंद्राज, कपिल मिश्रा, पंकज सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली. रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी स्त्री मुख्यमंत्री हैं. उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी इस पद पर रह चुकी हैं. वह दिल्ली की चौथी स्त्री मुख्यमंत्री बनने के साथ-साथ बीजेपी शासित राज्यों में एकमात्र स्त्री मुख्यमंत्री भी हैं. हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने शालीमार बाग सीट से जीत हासिल की है. रेखा गुप्ता दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं. दिल्ली में नयी प्रशासन का गठन होने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रालयों के बंटवारे की जानकारी दी. सीएम ने बताया कि वह सामान्य प्रशासन, सेवा, वित्त, राजस्व, स्त्री और बाल विकास, भूमि और भवन, सूचना और जनसंपर्क, सतर्कता, योजना, प्रशासनिक सुधार और अन्य विभाग संभालेंगी. प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी, विधायी मामले, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण, जल और गुरुद्वारा चुनाव एवं आशीष सूद को घर, बिजली, शहरी विकास, शिक्षा विभाग दिया गया है. मनजिंदर सिरसा उद्योग, वन एवं पर्यावरण, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री बने हैं, वहीं रविंदर इंद्राज सामाजिक कल्याण, एससी और एसटी कल्याण मंत्रालय देखेंगे. कपिल मिश्रा को कानून और न्याय, श्रम एवं पर्यटन दिया गया है और पंकज सिंह स्वास्थ्य, परिवहन, आईटी मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे. शक्तिकांत दास बने पीएम के प्रिंसिपल सेक्रेटरी हिंदुस्तानीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रिंसिपल सेक्रेटरी-2 नियुक्त किया गया है. गवर्नर के तौर पर 6 साल के कार्यकाल को पूरा कर वह 10 दिसंबर 2024 को ही सेवानिवृत्त हुए थे. 22 फरवरी को केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इस पद के लिए उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है. वह प्रिंसिपल सेक्रेटरी-2 के रूप में काम करेंगे, जबकि पीके मिश्रा 11 सितंबर, 2019 से प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव हैं. गुवाहाटी एयरपोर्ट के नये एकीकृत टर्मिनल के डिजाइन का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी को एडवांटेज असम 2.0 शिखर सम्मेलन के दौरान गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय (एलजीबीआई) हवाई अड्डे के नये एकीकृत टर्मिनल भवन (एनआईटीबी) के डिजाइन का अनावरण किया.अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) द्वारा प्रबंधित, एलजीबीटी एयरपोर्ट का नाम असम के पहले मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई के नाम पर रखा गया है. पूर्वोत्तर राज्यों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करते हुए यह हवाई अड्डा इस क्षेत्र को प्रमुख घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से जोड़ता है. हिंदुस्तानीय जीवविज्ञानी पूर्णिमा देवी बर्मन टाइम की सूची में शामिल असम की जीवविज्ञानी पूर्णिमा देवी बर्मन को दुनिया के सबसे लुप्तप्राय सारस में से एक को बचाने के लिए संरक्षणवादी के रूप में टाइम की वूमन ऑफ द ईयर 2025 सूची में शामिल किया गया है. अभिनेत्री निकोल किडमैन और फ्रांस की गिसेल पेलिकॉट के साथ 13 स्त्रीओं की 2025 की इस सूची में 45 वर्षीय बर्मन एकमात्र हिंदुस्तानीय स्त्री हैं. बर्मन के काम की बदौलत, वर्ष 2023 में धेनुक (एक प्रकार का पक्षी) को अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ के वर्गीकरण के तहत लुप्तप्राय स्थिति से हटाकर ‘निकट संकटग्रस्त’ श्रेणी में लाया गया. मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ वी अनंत नागेश्वरन का कार्यकाल बढ़ा मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉक्‍टर वी अनंत नागेश्वरन का कार्यकाल दो साल बढ़ाकर मार्च 2027 तक कर दिया गया है. वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में एक कार्यालय आदेश जारी किया. डॉक्‍टर वी अनंथा नागेश्वरन ने जनवरी 2022 में मुख्य आर्थिक सलाहकार का पदभार संभाला था. हिंदुस्तानीय मूल के काश पटेल बने एफबीआई डायरेक्टर अमेरिकी सीनेट ने हिंदुस्तानीय मूल के काश पटेल को फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) के नये निदेशक के रूप में नियुक्ति करने की मंजूरी दे दी है. पटेल को अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने देश की शीर्ष कानून प्रवर्तन एजेंसी का नेतृत्व करने के लिए चुना है. 44 वर्षीय पटेल की नियुक्ति पर सीनेट में मतदान हुआ, जिसमें उनके पक्ष में 51 मत, जबकि विरोध में 49 मत पड़े. रिपब्लिकन पार्टी की सुसान कॉलिन्स और लिसा मर्कोवस्की ने भी 47 डेमोक्रेट्स के साथ पटेल की नियुक्ति के खिलाफ वोट दिया. लेफ्टिनेंट जनरल डैन कैन बने अमेरिका में संयुक्त सेना के अध्यक्ष अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त सेना के अध्यक्ष सीक्यू ब्राउन को इस पद से हटा दिया है. उनकी जगह वायु सेना के लेफ्टिनेंट जनरल डैन कैन को नया अध्यक्ष नामित किया गया है. कैन एक अनुभवी एफ-16 पायलट हैं. उन्होंने अमेरिकी वायु सेना और नेशनल गार्ड में अपनी सेवाएं दी हैं. अभी वे सीआईए में सैन्य मामलों के एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे थे. अमेरिका में संयुक्त सेना के अध्यक्ष देश के सबसे उच्च पदस्थ सैन्य अधिकारी होते हैं, जो राष्ट्रपति और रक्षा सचिव को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सलाह देते हैं. इंडिया इन बहरीन फेस्टिवल के दूसरे संस्करण का आयो‍जन सनाबिस के दाना मॉल में ‘इंडिया इन बहरीन फेस्टिवल’ के दूसरे संस्करण का आयोजन किया गया. इस उत्सव में कला और व्यंजनों के माध्यम से हिंदुस्तान की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित किया गया. लुलु हाइपरमार्केट बहरीन और दाना मॉल के सहयोग से हिंदुस्तानीय दूतावास द्वारा यह कार्यक्रम 21 फरवरी को आयोजित हुआ. बहरीन में हिंदुस्तानीय राजदूत विनोद के जैकब ने इस उत्सव का उद्घाटन किया. विश्व कप शॉटगन के लिए 12 सदस्यीय हिंदुस्तानीय टीम की घोषणा इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन-विश्व कप शॉटगन के लिए 12 सदस्यीय हिंदुस्तानीय टीम की घोषणा कर दी गयी है. यह टूर्नामेंट 3 से 12 मई तक साइप्रस के निकोसिया में होगा. ओलंपियन किनान चेनाई और मेराज अहमद खान को टीम में शामिल किया गया है. हिंदुस्तानीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने कल कहा है कि चेनाई पुरुषों की ट्रैप टीम का नेतृत्व करेंगे. ओलंपियन राजेश्वरी कुमारी स्त्रीओं की ट्रैप टीम की अगुवाई करेंगी. स्कीट स्पर्धा में मेराज अहमद खान और महेश्वरी चौहान स्पोर्ट्सेंगी. पंकज आडवाणी ने जीता 14वां एशियाई चैंपियनशिप

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Anupama: राही की जिंदगी में विलेन बनेगी उसकी अपनी ही बहन, माही बनेगी दूसरी काव्या, चलेगी खतरनाक चाल

Anupama: सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही और प्रेम के हल्दी समारोह में खूब ड्रामा होता है. इस दौरान माही कुछ ऐसा करती है, जिसपर अनु का ध्यान चला जाता है. प्रेम, राही को खोजते हुए आता है और गलती से माही को राही समझ लेता है. वह उसे पीछे से हग कर लेता है. हालांकि माही को पता होता है कि प्रेम उसे राही समझ रहा, लेकिन वह कुछ नहीं कहती. वह अपना चेहरा तौलिए से कवर कर लेती है. इस मौके का फायदा उठाकर वह उसके करीब जाती है. माही जानबूझकर प्रेम के करीब जाएगी सीरियल में दिखाया जाएगा कि प्रेम, राही का चेहरा देखने की उम्मीद में उसे अपनी ओर टर्न करता है. माही एक बार फिर से अपना चेहरा कवर कर लेती है. दोनों बेड पर गिर जाते हैं. प्रेम उसका चेहरा देखने के लिए बेताब होता है और तौलिया हटाता है. तभी अनु वहां से जाती होती है और राही के कमरे में देखती है. वहां उसे लगता है कि प्रेम के साथ राही है. हालांकि प्रेम जैसे ही तौलिया हटाता है, अनु, माही को देखकर चौंक जाती है. अनुपमा को याद आएगा अपना अतीत अनुपमा को वह पल याद आ जाता है जब उसने काव्या को वनराज के साथ ऐसे देखा था और उसकी मैरिड लाइफ बर्बाद हो गई थी. तभी प्रेम, माही को राही समझकर किस करने जाता है और अनु, माही का नाम ले लेती है. प्रेम, माही का नाम सुनकर अपनी आंखें खोलता है. प्रेम, माही को देखकर चौंक जाता है और पीछे हट जाता है. वहीं, हाल ही में शो में दिखाया गया कि राही और प्रेम मंदिर में छिपकर शादी करने जाते हैं. हालांकि दोनों के बीच लड़ाई हो जाती है और वह शादी नहीं करते. 10 Years Box Office Report : 2014-2024 तक गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट The post Anupama: राही की जिंदगी में विलेन बनेगी उसकी अपनी ही बहन, माही बनेगी दूसरी काव्या, चलेगी खतरनाक चाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में सड़क का जिम्मा अब नितिन नवीन के पास, कृषि मंत्री भी बदले, सीएम नीतीश ने बांटे विभाग

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है. नीतीश कैबिनेट में अब मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री हैं. बुधवार को भाजपा के 7 और विधायकों ने मंत्री पद का शपथ लिया. गुरुवार को जब विभागों का बंटवारा हुआ तो इसमें नये मंत्रियों में विभागों के बंटवारे के अलावे कई मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी दिखा. पथ निर्माण विभाग अब नए हाथ में बिहार के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा हो गया है. जिन मंत्रियों के पास अतिरिक्त विभागों का जिम्मा था उनके पास से कुछ विभागों को नए मंत्रियों को सौंपा गया है. वहीं कई विभागों की कमान पुराने मंत्रियों के बीच फेरबदल करके सौंपी गयी है. इनमें पथ निर्माण विभाग को अहम माना जा रहा है. यह विभाग पहले उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास था लेकिन अब उनसे इस विभाग की कमान ले ली गयी है. नितिन नवीन और विजय सिन्हा के विभाग बदलाए पथ निर्माण विभाग की कमान अब मंत्री नितिन नवीन को सौंपी गयी है. डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के पास अभी पथ निर्माण के अलावे कला संस्कृति और खनन विभाग है. लेकिन अब पथ निर्माण विभाग मंत्री नितिन नवीन को थमाया गया है. जबकि मंत्री मंगल पांडे के पास से कृषि विभाग लेकर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को यह सौंपा गया है. विजय सिन्हा अब कृषि और खनन विभाग देखेंगे. बिहार में सड़क का जिम्मा अब नितिन नवीन के पास, कृषि मंत्री भी बदले, सीएम नीतीश ने बांटे विभाग 2 राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग अब संजय सरावगी के पास मंत्री नितिन नवीन के पास से नगर विकास विभाग की जिम्मेवारी वापस ली गयी है और यह विभाग नये मंत्री बने जीवेश मिश्रा को दिया गया है. नितिन नवीन अब पथ निर्माण विभाग देखेंगे. वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के इस्तीफ के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग नए बने मंत्री संजय सरावगी को दिया गया है. The post बिहार में सड़क का जिम्मा अब नितिन नवीन के पास, कृषि मंत्री भी बदले, सीएम नीतीश ने बांटे विभाग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महाकुंभ को लेकर पीएम मोदी ने क्यों मांगी माफी? एक्स पर किया पोस्ट

PM Modi on Mahakumbh: प्रयागराज में 45 दिनों तक चले भव्य महाकुंभ मेले का समापन हो गया. इस अवसर पर एक ब्लॉग लिखा, जिसमें उन्होंने महाकुंभ को ‘एकता का महायज्ञ’ बताया. पीएम मोदी ने महाकुंभ के सफल आयोजन की सराहना करते हुए, आयोजनों में कुछ व्यवस्थाओं में कमी पर अफसोस जताया और जनता से माफी मांगी. उन्होंने ब्लॉग में लिखा, “मैं जानता हूं, इतना विशाल आयोजन आसान नहीं था. मैं प्रार्थना करता हूं मां गंगा से, मां यमुना से, मां सरस्वती से। हे मां हमारी आराधना में कुछ कमी रह गई हो तो क्षमा करिएगा. पीएम मोदी के इस बयान से यह स्पष्ट होता है कि उन्होंने महाकुंभ मेले की व्यवस्थाओं में हर संभव सुधार की कोशिश की, लेकिन इतने बड़े आयोजन में कुछ छोटी-मोटी कमियां हो सकती हैं. इसके साथ ही उन्होंने इस आयोजन के माध्यम से समाज में एकता और भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करने की भी बात की। महाकुंभ मेले की समाप्ति पर पीएम मोदी ने सभी श्रद्धालुओं को आभार व्यक्त किया और इस आयोजन को एकता, समृद्धि और धार्मिक सद्भाव का प्रतीक बताया. देशवासियों के प्रयास के लिए धन्यवाद- पीएम मोदी एकता के महाकुंभ को सफल बनाने के लिए देशवासियों के परिश्रम, उनके प्रयास, उनके संकल्प से अभीभूत मैं द्वादश ज्योतिर्लिंग में से प्रथम ज्योतिर्लिंग, श्री सोमनाथ के दर्शन करने जाऊंगा। मैं श्रद्धा रूपी संकल्प पुष्प को समर्पित करते हुए हर हिंदुस्तानीय के लिए प्रार्थना करूंगा. मैं कामना करूंगा कि देशवासियों में एकता की ये अविरल धारा, ऐसे ही बहती रहे. महाकुंभ संपन्न हुआ…एकता का महायज्ञ संपन्न हुआ। प्रयागराज में एकता के महाकुंभ में पूरे 45 दिनों तक जिस प्रकार 140 करोड़ देशवासियों की आस्था एक साथ, एक समय में इस एक पर्व से आकर जुड़ी, वो अभिभूत करता है! महाकुंभ के पूर्ण होने पर जो विचार मन में आए, उन्हें मैंने कलमबद्ध करने का… pic.twitter.com/TgzdUuzuGI — Narendra Modi (@narendramodi) February 27, 2025 स्टडी का केंद्र बना महाकुंभ- पीएम मोदी प्रयागराज का महाकुंभ आज दुनियाभर के मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स के साथ ही प्लानिंग और पॉलिसी एक्सपर्ट्स के लिए भी रिसर्च का विषय बन गया है. आज पूरे विश्व में इस तरह के विराट आयोजन की कोई तुलना ही नहीं है. आज अपनी गौरव के साथ आगे बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने काशी को किया याद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण बयान दिया, जिसमें उन्होंने काशी चुनाव के दौरान अपने भावनाओं को याद किया. उन्होंने कहा, “जब मैं काशी चुनाव के लिए गया था, तो मेरे अंतरमन के भाव शब्दों में प्रकट हुए थे और मैंने कहा था- ‘मां गंगा ने मुझे बुलाया है।’ इसमें एक गहरी जिम्मेदारी का अहसास था, खासकर हमारी मां स्वरूपा नदियों की पवित्रता और स्वच्छता को लेकर. “ प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर उनका संकल्प और दृढ़ हुआ है. उन्होंने इस अवसर पर यह भी कहा, “गंगा जी, यमुना जी, हमारी नदियों की स्वच्छता हमारी जीवन यात्रा से जुड़ी है।” पीएम मोदी ने यह स्पष्ट किया कि हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम हर नदी को जीवनदायिनी मां के रूप में सम्मान दें और उनकी स्वच्छता को सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करें. नया विचार की प्रीमियम स्टोरी पढ़ें.. Babu Veer Kunwar Singh: आरा के नायक कुंवर सिंह की निराली थी प्रेम कहानी, जानें कैसे किया अंग्रेजों को पस्त The post महाकुंभ को लेकर पीएम मोदी ने क्यों मांगी माफी? एक्स पर किया पोस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

4 Things you should gift your partner for success: अपने पार्टनर की सफलता के लिए गिफ्ट करें ये 4 चीजें

4 Things you should gift your partner for success: सफलता की राह में सकारात्मक ऊर्जा और शुभकामनाओं का बड़ा महत्व होता है. अगर आप अपने पार्टनर की सफलता की कामना करते हैं, तो कुछ ऐसे गिफ्ट्स हैं जो न केवल उनके लिए भाग्यशाली साबित हो सकते हैं, बल्कि उनके करियर और लाइफ में भी सफलता को आकर्षित कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं वे 4 खास चीजें जो आप अपने पार्टनर को गिफ्ट कर सकते हैं. 1. राधा-कृष्ण की पेंटिंग 4 things you should gift your partner for success: अपने पार्टनर की सफलता के लिए गिफ्ट करें ये 4 चीजें राधा-कृष्ण को प्रेम और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. वास्तु और फेंगशुई के अनुसार, घर या ऑफिस में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाने से पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है और सफलता की राह आसान होती है. यह आपके पार्टनर को मानसिक शांति देने के साथ-साथ उनके काम में स्थिरता लाने में भी मदद कर सकती है. 2. लाल या गुलाबी गुलाब 4 things you should gift your partner for success: अपने पार्टनर की सफलता के लिए गिफ्ट करें ये 4 चीजें लाल और गुलाबी गुलाब प्यार और सकारात्मकता के प्रतीक माने जाते हैं. यह गिफ्ट आपके पार्टनर को उत्साह और नई ऊर्जा देगा, जिससे वे अपने काम को बेहतर तरीके से कर पाएंगे. गुलाब का खुशबू भरा वातावरण तनाव को दूर करता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है, जो सफलता के लिए बहुत जरूरी होता है. 3. गोल्ड रिंग 4 things you should gift your partner for success: अपने पार्टनर की सफलता के लिए गिफ्ट करें ये 4 चीजें सोना संपन्नता और सफलता का प्रतीक माना जाता है. अगर आप अपने पार्टनर को गोल्ड रिंग गिफ्ट करते हैं, तो यह न केवल उनकी उन्नति का मार्ग खोलेगा, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और नई संभावनाओं की ओर भी प्रेरित करेगा. सोना पहनने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और यह उनके लिए शुभ भी साबित हो सकता है. 4. विंड चाइम्स 4 things you should gift your partner for success: अपने पार्टनर की सफलता के लिए गिफ्ट करें ये 4 चीजें विंड चाइम्स को फेंगशुई में भाग्य और सफलता को आकर्षित करने वाला माना जाता है. इसे घर या ऑफिस में लगाने से पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है और नेगेटिविटी दूर होती है. अगर आप अपने पार्टनर को विंड चाइम्स गिफ्ट करते हैं, तो यह उनके करियर और पर्सनल लाइफ में खुशहाली और तरक्की लाने में मदद करेगा. अगर आप चाहते हैं कि आपके पार्टनर की जिंदगी में सफलता और खुशहाली बनी रहे, तो ये 4 गिफ्ट्स उनके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. इन उपहारों से न केवल उनके जीवन में पॉजिटिव बदलाव आएगा, बल्कि आपके रिश्ते में भी और मजबूती आएगी. तो बिना देर किए अपने पार्टनर को यह शुभ और प्रेरणादायक गिफ्ट्स दें और उनकी सफलता की कामना करें. Also Read: Gift Items to Avoid: अपने बॉयफ्रेंड को कभी न दें ये 5 गिफ्ट, हो सकती है परेशानी Also Read: Vastu Tips: वास्तु की शक्ति को करें अनलॉक ये 6 पेंटिंग आपकी किस्मत बदल के रख देगी. Also Read: Gift Idea: अगर आप भी सोच रहें है कि पत्नी को क्या दे गिफ्ट, तो ये है बेहतरीन गिफ्ट The post 4 Things you should gift your partner for success: अपने पार्टनर की सफलता के लिए गिफ्ट करें ये 4 चीजें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chanakya Niti: चाणक्य की चुप्पी की कुंजी, जानें चुप रहने और कम बोलने के फायदे

Chanakya Niti: चाणक्य नीति एक प्राचीन हिंदुस्तानीय ग्रंथ है जिसमें जीवन के विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण सलाह और मार्गदर्शन दिया गया है. इस ग्रंथ में व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण सिद्धांतों और नीतियों का वर्णन किया गया है. चाणक्य नीति में एक महत्वपूर्ण सिद्धांत यह है कि कम बोलना और चुप रहना जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण गुण है. इसलिए आज हम हमको चाणक्य के अनुसार कम बोलने और चुप रहने के फायदों के बारे में बताएंगे. ये फायदे आपको अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं. सम्मान और प्रतिष्ठा चाणक्य नीति में कहा गया है कि जो व्यक्ति कम बोलता है और चुप रहता है, उसे समाज में अधिक सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है. इसका कारण यह है कि जब आप कम बोलते हैं, तो आपकी बातों को अधिक महत्व दिया जाता है. लोग आपकी सलाह मांगते हैं और आपकी राय को महत्व देते हैं. इसके अलावा, चुप रहने से आप अपने शब्दों को सोच-समझकर चुन सकते हैं, जिससे आपकी बातों में अधिक अर्थ और गहराई होती है. इससे लोग आपकी बातों को अधिक गंभीरता से लेते हैं और आपका सम्मान करते हैं. विवादों से बचाव चाणक्य नीति में कहा गया है कि चुप रहने से व्यक्ति विवादों से बच सकता है. जब आप कम बोलते हैं, तो आपके द्वारा कही गई बातों को लेकर गलतफहमी या विवाद उत्पन्न होने की संभावना कम होती है. इसका कारण यह है कि जब आप अधिक बोलते हैं, तो आपकी बातों में कुछ ऐसा हो सकता है जो दूसरों को गलत लगे या जिससे वे असहमत हों.  इससे विवाद उत्पन्न हो सकता है. लेकिन जब आप कम बोलते हैं, तो आप अपनी बातों को सोच-समझकर चुन सकते हैं और विवादों से बचे रहते हैं. यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: सफलता प्राप्त करने के लिए अपनाएं चाणक्य की ये 3 नीति आत्म-नियंत्रण चाणक्य नीति में कहा गया है कि चुप रहने से व्यक्ति अपने मन और वाणी पर नियंत्रण रख सकता है. जब आप कम बोलते हैं, तो आप अपने विचारों और भावनाओं को बेहतर ढंग से नियंत्रित कर सकते हैं. क्योंकि जब आप अधिक बोलते हैं, तो आपके मन में कई विचार और भावनाएं हो सकती हैं जो आपको नियंत्रित करने में मुश्किल हो सकती हैं. इससे आप कुछ ऐसा कह सकते हैं जो आपको बाद में पछतावा कर सकता है. लेकिन जब आप कम बोलते हैं, तो आप अपने विचारों और भावनाओं को बेहतर ढंग से नियंत्रित कर सकते हैं और ऐसा कुछ नहीं कह सकते हैं जो आपको बाद में पछतावा करे. ज्ञान और समझ की वृद्धि चाणक्य के अनुसार चुप रहने से व्यक्ति को अधिक जानने और सीखने का अवसर मिलता है. जब आप कम बोलते हैं, तो आप दूसरों की बातों को अधिक ध्यान से सुन सकते हैं और उनके अनुभवों से सीख सकते हैं. वहीं जब आप अधिक बोलते हैं, तो आप दूसरों की बातों को पूरी तरह से सुनने के बजाय अपनी ही बातों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं. इससे आप दूसरों से सीखने का अवसर चूक सकते हैं. लेकिन जब आप कम बोलते हैं, तो आप दूसरों की बातों को अधिक ध्यान से सुन सकते हैं और उनके अनुभवों से भी सीखते हैं. यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार ये 8 लोग नहीं समझते दूसरों के दर्द को The post Chanakya Niti: चाणक्य की चुप्पी की कुंजी, जानें चुप रहने और कम बोलने के फायदे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Politics: कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों का बदला विभाग, नितीन नवीन बने पथ निर्माण विभाग के मंत्री

Bihar Politics बिहार में बुधवार को कैबिनेट का विस्तार के बाद आज नए मंत्रियों को उनका विभाग भी आवंटित कर दिया गया है. बुधवार को बीजेपी कोटे से 7 नए मंत्री बनाए गए थे. विभागों के बंटवारे से पहले आज यानी गुरुवार को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सीएम नीतीश कुमार से मिलकर उनको पूरी स्थिति से अवगत कराया. इसके बाद वे राजपाल से मिलकर बिहार में मंत्रियों के नए विभागों की सूची सौंप दी. कई मंत्रियों के विभाग बदल गए हैं. Bihar politics: कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों का बदला विभाग, नितीन नवीन बने पथ निर्माण विभाग के मंत्री 2 The post Bihar Politics: कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों का बदला विभाग, नितीन नवीन बने पथ निर्माण विभाग के मंत्री appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top