Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Weather: फरवरी में ही चढ़ने लगा पारा, बिहार में झुलसाने लगी धूप! जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Bihar Weather: बिहार में इस बार मौसम का रुख कुछ अलग ही नजर आ रहा है. जहां मानसून में अच्छी बारिश नहीं हुई, वहीं सर्दियों में ठंड भी ज्यादा प्रभावी नहीं रही. अब फरवरी का महीना भी असामान्य गर्मी के कारण चर्चा में है. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, इस साल फरवरी में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. बीते पांच वर्षों में पहली बार ऐसा हुआ है कि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर 32 डिग्री तक पहुंच चुका है. गर्मी ने दी दस्तक, आने वाले दिनों में और बढ़ेगा तापमान मौसम वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार, तापमान में अभी और बढ़ोतरी होने की संभावना है. पश्चिमी हवाओं में बन रही ट्रफ रेखा गंगेटिक पश्चिम बंगाल से होते हुए उड़ीसा और दक्षिण छत्तीसगढ़ तक फैली हुई है, जो लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है. इसका प्रभाव यह रहेगा कि आगामी 48 घंटों तक मौसम में किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. बारिश की संभावना फिलहाल न के बराबर है, जिससे शुष्क मौसम बना रहेगा और सूरज की तेज किरणें लोगों को गर्मी का अहसास कराएंगी. कैसा रहेगा आज का मौसम? आज, 24 फरवरी की सुबह हल्की धुंध और ठंडी हवा के साथ शुरू हुई, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, धूप तीखी होती जाएगी. आसमान पूरी तरह साफ रहेगा, जिससे धूप का असर तेज रहेगा. पश्चिमी दिशा से हल्की गति की पछुआ हवाएं चल सकती हैं. अनुमान के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 28°C से 32°C के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 14°C से 18°C के बीच रहने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, फरवरी के अंत तक न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. Also Read: बिहार के ये BJP विधायक तीन महीने के लिए जाएंगे जेल! 2019 में फरसा से किया था हमला बदलते मौसम का असर और सतर्कता फरवरी में ही बढ़ती गर्मी ने लोगों को चौंका दिया है. तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी यह संकेत देती है कि इस बार गर्मी का मौसम अधिक तीव्र हो सकता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इस असामान्य गर्मी के चलते लोगों को खुद को हाइड्रेटेड रखने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है. मौसम के इस अप्रत्याशित बदलाव को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन इसका एक बड़ा कारण हो सकता है. ऐसे में आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज पर नजर रखना बेहद जरूरी होगा. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें The post Bihar Weather: फरवरी में ही चढ़ने लगा पारा, बिहार में झुलसाने लगी धूप! जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शतक छोड़िए, पाकिस्तान के खिलाफ विराट का यह रिकॉर्ड भी अजूबा, क्रिकेट इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ

IND vs PAK: दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सबसे हाई वोल्टेज मैच में विराट कोहली ने एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ अपनी क्लास दिखाई और वनडे क्रिकेट में अपना 51वां शतक जड़ा. इस शानदार पारी की बदौलत हिंदुस्तान ने पाकिस्तान को मात देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली. कोहली को उनके जबरदस्त प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जो कि पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में उनका रिकॉर्ड पांचवां अवॉर्ड था. विराट कोहली (Virat Kohli) आईसीसी टूर्नामेंट्स में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा 5 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस मुकाबले में 100(111) रन बनाकर पाकिस्तान के खिलाफ चौथा वनडे शतक ठोका. अपने कैरियर का 51वां वनडे शतक पूरा करते हुए उन्होंने विजयी चौका लगाते हुए हिंदुस्तान को जीत दिलाई. अब आईसीसी टूर्नामेंट्स में किसी भी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड अब कोहली के नाम है. ICC टूर्नामेंट्स में पाकिस्तान के खिलाफ कोहली के ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड्स कोहली ने इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ चार बार आईसीसी के टूर्नामेंट्स में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड्स जीते थे. सबसे पहले 2012 में T20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका में उन्होंने यह खिताब अपने नाम किया था, जहां उन्होंने 78 रन की मैराथन पारी स्पोर्ट्सी थी. उसके बाद वनडे वर्ल्ड कप 2015, ऑस्ट्रेलिया में विराट ने शतक लगाकर धमाका मचाया था. तीसरा खिताब 2016 में हिंदुस्तान में हुए T20 वर्ल्ड कप में आया था, जब कोहली ने कोलकाता में अर्धशतक लगाया था और चौथी बार भी T20 वर्ल्ड कप 2022 में मेलबर्न में विराट ने 82 रन की पारी स्पोर्ट्सकर शानदार स्पोर्ट्स दिखाया था.  78(61)* – कोलंबो RPS, T20 वर्ल्ड कप 2012 107(126) – एडीलेड, वनडे वर्ल्ड कप 2015 55(37)* – कोलकाता, T20 वर्ल्ड कप 2016 82(53)* – मेलबर्न, T20 वर्ल्ड कप 2022 100(111)* – दुबई, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 आईसीसी टूर्नामेंट्स में किसी भी अन्य खिलाड़ी ने एक ही विरोधी टीम के खिलाफ तीन से अधिक ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड नहीं जीते हैं. वहीं विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतकर रिकॉर्ड बना दिया है. Most Player of the Match Awards Virat Kohli कोहली ने संभाली पारी, शतक के साथ दिलाई जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 49.4 ओवर में 242 रन का स्कोर खड़ा किया, लेकिन हिंदुस्तान कोहली की सूझबूझ भरी पारी की बदौलत लक्ष्य तक आसानी से पहुंच गया. हिंदुस्तानीय पारी की शुरुआत में ही कप्तान रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गए, जिसके बाद कोहली ने मोर्चा संभाला. उन्होंने संयम से बल्लेबाजी की और स्पिनर्स के खिलाफ जोखिम उठाए बिना रन बटोरे. क्रीज पर उनके साथ शुभमन गिल थे, जिन्होंने शाहीन अफरीदी के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की. हालांकि, गिल (46 रन) को अबरार अहमद ने क्लीन बोल्ड कर दिया, जिससे हिंदुस्तान थोड़ा दबाव में आ गया. लेकिन इसके बाद कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच शतकीय साझेदारी हुई, जिसने पाकिस्तान की उम्मीदों को खत्म कर दिया. शुरुआत में श्रेयस धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे (34 गेंदों पर 17 रन), लेकिन उन्होंने अपने स्पोर्ट्स को तेजी से बदला और शानदार अर्धशतक जड़ा. जब हिंदुस्तान को 100 से कम रन चाहिए थे, तब दोनों बल्लेबाजों ने रनगति को तेज किया और टीम को जीत की ओर ले गए. कोहली ने आखिरी गेंदों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए न केवल शतक पूरा किया बल्कि विजयी रन भी बनाए.  कोहली बोले – “हर मैच में 100% देना ही मेरा लक्ष्य” मैन ऑफ द मैच बनने के बाद कोहली ने कहा, “यह एक अहम मुकाबला था और इस तरह की पारी स्पोर्ट्सकर टीम को जीत दिलाना हमेशा खास होता है. हमारी योजना स्पष्ट थी – नई गेंद पर रन बटोरना और फिर स्पिनर्स के खिलाफ संभलकर स्पोर्ट्सना. श्रेयस ने बेहतरीन बैटिंग की और अंत में हम आसानी से लक्ष्य तक पहुंच सके. मैं बस खुद को शांत रखता हूं, अपनी ऊर्जा को सही जगह लगाता हूं और मैदान पर हर गेंद को अपना 100% देने की कोशिश करता हूं.” उन्होंने आगे कहा, “36 साल की उम्र में एक हफ्ते का ब्रेक मिलना भी अच्छा लगता है. अब मैं कुछ दिनों के लिए आराम करूंगा क्योंकि हर मैच में इस तरह की एनर्जी लगाना आसान नहीं होता!” इस जीत के साथ हिंदुस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, और एक बार फिर कोहली ने साबित कर दिया कि जब पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा मंच होता है, तो ‘किंग कोहली’ का बल्ला सबसे ज्यादा बोलता है. वहीं पाकिस्तान के लिए मुश्किल की घड़ी आन पड़ी है. उसके लिए चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. उसकी उम्मीदें अब केवल बांग्लादेश पर टिकी हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ आज 24 फरवरी को होने वाले मैच में अगर बांग्लादेश न्यूजीलैंड को हरा दे तो वह अब भी सेमीफाइनल का सफर तय कर सकता है, वरना अब यह समाप्त हो चुका है. यह भी पढ़ें: हिंदुस्तान ने तबाह किया हमारा सपना, हार के बाद मोहम्मद रिजवान ने इन कारणों पर फोड़ा ठीकरा IND vs PAK: बीच मैच में पाक के लिए क्यों फील्डिंग करने लगे विराट, चैंपियंस ट्रॉफी में हुआ अजूबा, देखें Video The post शतक छोड़िए, पाकिस्तान के खिलाफ विराट का यह रिकॉर्ड भी अजूबा, क्रिकेट इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज 24 फरवरी 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 24 February 2024: आज का पंचांग मुहूर्त हमारे हिन्दू धर्म में किसी भी विशेष कार्यक्रम को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता हैं. आइये जानते हैं आज 24 फरवरी के पंचांग के जरिए आज की तिथि का हर एक शुभ मुहूर्त व अशुभ समय… आज सोमवार 24 फरवरी 2025 का पंचांग तिथि- एकादशी – 13:48:08 तकनक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा – 19:00:12 तककरण- बालव – 13:48:08 तक, कौलव – 25:25:02 तकपक्ष- कृष्णयोग- सिद्धि – 10:04:44 तकवार- सोमवार कुंभ राशि वालों के बिगड़े हुए कार्य सफल होंगे, जानें आज 24 फरवरी 2025 का राशिफल सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएं सूर्योदय- 06:51:55सूर्यास्त- 18:17:23चन्द्र राशि- धनु – 24:57:12 तकचन्द्रोदय0 28:59:00चन्द्रास्त- 14:18:59ऋतु- वसंत हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत- 1946 क्रोधीविक्रम सम्वत- 2081काली सम्वत- 5125प्रविष्टे / गत्ते13मास पूर्णिमांत- फाल्गुनमास अमांत- माघदिन काल- 11:25:28 अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त) दुष्टमुहूर्त- 12:57:30 से 13:43:12 तक, 15:14:36 से 16:00:18 तककुलिक- 15:14:36 से 16:00:18 तककंटक- 09:09:00 से 09:54:42 तकराहु काल- 08:17:36 से 09:43:17 तककालवेला / अर्द्धयाम- 10:40:24 से 11:26:06 तकयमघण्ट- 12:11:48 से 12:57:30 तकयमगण्ड- 11:08:58 से 12:34:39 तकगुलिक काल- 14:00:20 से 15:26:01 तक शुभ समय (शुभ मुहूर्त) अभिजीत- 12:11:48 से 12:57:30 तकदिशा शूलदिशा शूल- पूर्वचन्द्रबल और ताराबल ताराबल- अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद चन्द्रबल- मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ, मीन ।।अथ राशि फलम्। The post आज 24 फरवरी 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Donald Trump ने लिया बड़ा एक्शन, USAID के 2,000 कर्मचारी हुए बर्खास्त

Trump Administration on USAID: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) में लगभग 2000 कर्मचारियों को बाहर करने का बड़ा एलान किया है. इसके साथ ही, कई अन्य कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजने की भी बात की गई है. यह कदम तब उठाया गया है जब एक संघीय न्यायाधीश ने हाल ही में एक मुकदमे के दौरान प्रशासन की योजना पर लगी अस्थायी रोक को हटा दिया था. न्यायिक आदेश के बाद लिया गया अहम फैसला अमेरिकी जिला न्यायाधीश कार्ल निकोल्स ने प्रशासन की योजना पर अपनी अस्थायी रोक को खारिज कर दिया. जिसके बाद ट्रंप प्रशासन को यूएसएआईडी के कर्मचारियों को बाहर करने और छुट्टी पर भेजने का अधिकार मिल गया. इसके बाद प्रशासन ने एक नोटिस जारी किया, जिसमें कहा गया कि रविवार, 23 फरवरी, 2025 तक, मिशन-महत्वपूर्ण कार्यों के लिए जिम्मेदार और नामित कर्मचारियों को छोड़कर, सभी अन्य कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया जाएगा. विदेशी सहायता पर हमला जारी यह कदम ट्रंप प्रशासन द्वारा यूएसएआईडी पर किए गए हमले की एक कड़ी के रूप में देखा जा रहा है. पिछले महीने, विदेशी सहायता को रोकने के प्रयासों के दौरान वाशिंगटन में एजेंसी का मुख्यालय भी बंद कर दिया गया था, और हजारों अमेरिकी सहायता और विकास कार्यक्रमों को रोक दिया गया था. विदेशी सहायता नीति में बदलाव इसके अलावा, एक अलग मुकदमे में एक अन्य न्यायाधीश ने विदेशी सहायता पर लगी रोक को अस्थायी रूप से हटा दिया और प्रशासन को दुनिया भर के कार्यक्रमों के लिए सहायता बहाल करने का आदेश दिया. लेकिन इस फैसले और उसके बाद के घटनाक्रम से यह स्पष्ट हो रहा है कि ट्रंप प्रशासन विदेशी सहायता के खिलाफ अपनी नीति को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है, जबकि इसके खिलाफ कई कानूनी चुनौतियां भी सामने आ रही हैं. यह भी पढ़ें.. ‘मेरे मित्र मोदी को 21 मिलियन डॉलर…’ डोनाल्ड ट्रंप का फिर आया USAID फंडिंग पर बयान The post Donald Trump ने लिया बड़ा एक्शन, USAID के 2,000 कर्मचारी हुए बर्खास्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भारत ने तबाह किया हमारा सपना, हार के बाद मोहम्मद रिजवान ने इन कारणों पर फोड़ा ठीकरा

IND vs PAK: रविवार को दुबई में चिर-प्रतिद्वंद्वी हिंदुस्तान के खिलाफ करारी हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने कहा कि उनकी टीम की चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है. मेजबान पाकिस्तान को 50 ओवर के इस टूर्नामेंट में छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जो टूर्नामेंट में उनकी दूसरी हार थी. इस हार के साथ ही सेमीफाइनल की दौड़ से पाकिस्तान लगभग बाहर हो गया. पाकिस्तान का भविष्य अब सोमवार को रावलपिंडी में स्पोर्ट्से जाने वाले न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के मुकाबले पर निर्भर करेगा. रिजवान से जब पूछा गया कि क्या उनकी टीम का सफर समाप्त हो गया है, तो उन्होंने साफ कहा, “हां, मैं कहूंगा कि यह खत्म हो गया है, यही सच्चाई है.” उन्होंने आगे कहा, “अब अगला मैच… बांग्लादेश न्यूजीलैंड के साथ क्या करता है, न्यूजीलैंड हिंदुस्तान के साथ क्या करता है – हमारी चैंपियंस ट्रॉफी इन सब पर निर्भर करती है. लेकिन मैं बतौर कप्तान यह पसंद नहीं करता.” पाकिस्तान हिंदुस्तान से हारने से पहले चैंपियंस ट्रॉफी का ओपनिंग मैच भी न्यूजीलैंड के हाथों 60 रन से गंवा चुका है. मोहम्मद रिजवान ने कहा, “अगर यह हमारे हाथ में होता तो अलग बात थी. हम न्यूजीलैंड और हिंदुस्तान के खिलाफ अपनी हार को स्वीकार करते हैं, लेकिन दूसरों के नतीजों पर निर्भर रहना नहीं चाहते.” हमने गलत शॉट स्पोर्ट्से और हमारे विकेट गिरते गए यह लगभग 30 वर्षों के बाद पाकिस्तान में आयोजित हो रहा पहला आईसीसी टूर्नामेंट है. इससे पहले पाकिस्तान ने 1996 वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी हिंदुस्तान और श्रीलंका के साथ मिलकर की थी. हालांकि, हिंदुस्तान ने पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार कर दिया और अपने सभी मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में स्पोर्ट्स रहा है. इस अहम मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन 241 रन पर ऑलआउट हो गया. स्लो विकेट पर बल्लेबाजी करना मुश्किल था, लेकिन सऊद शकील (62) और मोहम्मद रिजवान (46) के बीच 104 रनों की साझेदारी ने टीम को संभालने की कोशिश की. मिडिल ऑर्डर में खुशदिल शाह (38) ने कुछ संघर्ष किया, लेकिन पाकिस्तान बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहा. रिजवान ने माना, “हमारा मिडिल ऑर्डर पहले भी अच्छा स्पोर्ट्स चुका है, अगर हम 270-280 बना पाते तो यह पिच के हिसाब से अच्छा स्कोर होता. मैंने साझेदारी बनाने की कोशिश की और समय भी लिया, लेकिन हमने गलत शॉट स्पोर्ट्से और हमारे विकेट गिरते गए.” हम इस हार से निराश हैं- मोहम्मद रिजवान हिंदुस्तान ने विराट कोहली के नाबाद 100 रनों की बदौलत यह मुकाबला 45 गेंद शेष रहते आसानी से जीत लिया. पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद ने 10 ओवर में 1/28 का बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन बाकी गेंदबाज महंगे साबित हुए. रिजवान ने स्वीकार  करते हुए कहा, “हम इस हार से निराश हैं क्योंकि हार हमेशा मुश्किल होती है, कई सवाल खड़े करती है. अबरार अहमद की गेंदबाजी हमारे लिए सकारात्मक रही, लेकिन हमने तीनों विभागों में गलतियां कीं.” हम वही गलतियां बार-बार कर रहे हैं रिज़वान ने यह भी कहा कि टीम वही गलतियां दोहरा रही है, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भी हुई थीं.“सच कहूं तो, हमने वही गलतियां की हैं जो पिछले तीन-चार मैचों से कर रहे हैं. हम इन पर काम कर रहे हैं, लेकिन हम इंसान हैं और गलतियां हो रही हैं. हिंदुस्तान ने शायद हमसे ज्यादा मेहनत की और ज्यादा बहादुरी दिखाई. हमने वह बहादुरी नहीं दिखाई और मैदान में कमजोर पड़ गए.” अब पाकिस्तान के लिए आगे क्या? 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हिंदुस्तान को हराने वाली पाकिस्तान टीम अब गुरुवार को रावलपिंडी में बांग्लादेश के खिलाफ स्पोर्ट्सेगी. लेकिन सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें दूसरों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा, जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ आज सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम मैच है, अगर बांग्लादेश न्यूजीलैंड को हरा दे तभी पाकिस्तान की उम्मीद जिंदा रह पाएगी.  यह भी पढ़ें:- किंग कोहली का 51वां शतक, सपने में पाकिस्तान को डराएगी ये करारी हार! Watch Video: ऐसे कौन आउट करता है भाई! हार्दिक ने बाबर आजम को दिखाया पवेलियन का रास्ता The post हिंदुस्तान ने तबाह किया हमारा सपना, हार के बाद मोहम्मद रिजवान ने इन कारणों पर फोड़ा ठीकरा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मोसोडीह में ट्रांसफाॅर्मर से क्वॉयल की चोरी, रातभर अंधेरे में रहे ग्रामीण

खरसावां. खरसावां प्रखंड की बिटापुर पंचायत के मोसोडीह गांव में चोरों ने शनिवार की रात 25 केवी क्षमता के ट्रांसफाॅर्मर से क्वॉयल की चोरी कर ली. पोल के नीचे ट्रांसफार्मर का खाली बॉक्स पड़ा था. वहीं बॉक्स के अंदर से क्वॉयल चोरी कर अन्य सामान पास में फेंका हुआ था. रविवार की सुबह जब रायडीह गांव के लोग बिजली गुल रहने का कारण जानने के लिए पहुंचे तो, पता चला कि रात को ही ट्रांसफाॅर्मर से क्वॉयल चोरी हो गयी है. ग्रामीणों ने मामले की जानकारी खरसावां पुलिस को देते हुए कार्रवाई करने की मांग की है. ट्रांसफाॅर्मर से क्वॉयल की चोरी होने के बाद से पूरे गांव में बिजली गुल है. रातभर गांव वाले अंधेरे में रहे. ग्रामीणों ने बिजली विभाग से शीघ्र ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है. खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले का जायजा लिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मोसोडीह में ट्रांसफाॅर्मर से क्वॉयल की चोरी, रातभर अंधेरे में रहे ग्रामीण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हावड़ा स्टेशन से 2.60 करोड़ की विदेशी मुद्राएं जब्त

संवाददाता, कोलकाता रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शनिवार को हावड़ा स्टेशन से एक व्यक्ति को 2.6 करोड़ की विदेशी मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया है. बरामद विदेशी नगदी में 2,89,000 अमेरिकी डॉलर, 52,500 सऊदी रियाल और 600 सिंगापुर डॉलर है. जब्त विदेशी मुद्रा की कीमत 2,60,99,900 रुपये होने का अनुमान लगाया गया है. खुफिया जानकारी के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल-हावड़ा मंडल के क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच ने कार्रवाई कर एक व्यक्ति को पकड़ा है. आरोपी की पहचान हेमंत कुमार पांडे (50) के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपी ने खुद को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव का निवासी बताया है. सीआइबी की टीम ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 2.6 करोड़ की विदेशी मुद्रा बरामद हुईं. जब आरोपी उक्त विदेशी मुद्रा को ले जाने के लिए कोई वैध दस्तावेज या कानूनी अधिकार नहीं प्रस्तुत कर पाया तो आरपीएफ ने विदेशी मुद्राओं को जब्त करते हुए उसे हिरासत में ले लिया. आरपीएफ का कहना है कि आरोपी पहले गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन सख्ती करने पर उसने स्वीकार किया कि वह इन विदेशी नगदी को गोरखपुर से ला रहा था और उसे महानगर के पार्क स्ट्रीट में सप्लाई करना था. खुफिया विभाग से मिली जानकारी के बाद हावड़ा स्टेशन पर सादे पोशाक में आरपीएफ कर्मियों को तैनाती कर दिया गया था. हावड़ा स्टेशन के प्लेटफॉर्म आठ पर पटना-हावड़ा जन शताब्दी एक्सप्रेस के पहुंचते ही. वहा तैनात आरपीएफ कर्मियों ने ट्रेन की तलाशी ली. निगरानी के दौरान आरपीएफ कांस्टेबल सुप्रियो जश की नजर एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी. टीम ने उसका पीछा किया और पूछताछ के बाद उसके लगेज की तलाशी ली. तलाशी में उसके बैग से भारी संख्या में विदेशी मुद्रा बरामद किया गया. कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद, जब्त विदेशी मुद्राएं व आरोपी को कस्टम विभाग तो सौंप दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हावड़ा स्टेशन से 2.60 करोड़ की विदेशी मुद्राएं जब्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : इको पार्क से अटल पथ तक सर्पेंटाइन नाले पर बनेगी फोरलेन सड़क

संवाददाता,पटना : शहर में आवागमन की सुविधाओं को लेकर इको पार्क के पूर्वी छोर से अटल पथ तक सर्पेंटाइन नाले को पाट कर फोरलेन सड़क बनायी जायेगी. साथ ही पटेल गोलंबर से इको पार्क के पश्चिमी छोर तक बनी सड़क का चौड़ीकरण होगा. इन दोनों सड़कों के निर्माण से सचिवालय, राजधानी वाटिका व एयरपोर्ट आने-जाने में सुविधा होगी. सीएम की प्रगति यात्रा के दौरान की गयी घोषणा के बाद से इनके निर्माण को लेकर बिहार राज्य पथ विकास निगम के अधिकारियों ने मंथन शुरू कर दिया है. 860 मीटर लंबी और 14 मीटर चौड़ी होगी सड़क पटेल गोलंबर से इको पार्क के पश्चिमी छोर व इको पार्क के पूर्वी छोर से अटल पथ तक दो भागों में बननेवाली इस सड़क की कुल लंबाई 860 मीटर और चौड़ाई 14 मीटर होगी. इसके निर्माण पर लगभग 183.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे. सर्पेंटाइन नाले को पाट कर सड़क का निर्माण होने से नाले की जमीन पर अतिक्रमण से छुटकारा मिलेगा. नाले पर से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाता है. सर्पेंटाइन नाले पर सड़क बनने से सचिवालय,राजधानी वाटिका और एयरपोर्ट आने-जाने की सुविधा बढ़ेगी. पटेल गोलंबर से भी इको पार्क तक सड़क बनने से हार्डिंग रोड के विकल्प के रूप में नयी सड़क होगी. काटी गयी सड़क को भरा जा रहा, पर पीचिंग में लगेगा समय बुडको के नये एमडी अनिमेष कुमार पराशर द्वारा दिये गये सख्त निर्देश के बाद सड़क पर काटे गड्ढे को तेजी से भरने का काम शुरू हुआ है. एजी कॉलोनी मेन रोड और बेली रोड स्थित हनुमान मंदिर से राजवंशी नगर की ओर जाने वाली सड़क और बाबा चौक के समीप एक महीने से अधिक समय से काट कर छोड़े गड्ढे को तेजी से भर दिया गया है और वहां लगे बैरिकेड को भी हटा दिया गया है. लेकिन काटी गयी सड़क के भरे गये इस हिस्से के ऊपर पिचिंग नहीं होने के कारण आने-जाने में वाहनों को अब भी जर्क झेलना पड़ रहा है और लोगों की परेशानी बनी हुई है. मालूम हो कि बुडको के नये एमडी के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद अनिमेष कुमार पराशर ने एक सप्ताह के भीतर काटी गयी सड़क के हिस्से को भरने और ऐसा नहीं करने की स्थिति में परियोजना निदेशक को निलंबित करने और ठेकेदार पर प्रावधान के अनुसार जुर्माना लगाने का निर्देश दिया था. सूत्राें की मानें, तो अभी काटे गये हिस्से की पीचिंग में एक महीने से अधिक का समय लग सकता है, क्योंकि जब तक भरी गयी मिट्टी ठीक से दबेगी नहीं, तब तक उसके ऊपर पीचिंग करना सही नहीं होगा और उसके धंसने की आशंका बनी रहेगी . ऐसे में कम-से-कम एक महीने अभी ऐसी जगहों से गुजरने वाले लाेगों की परेशानी और बनी रहेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : इको पार्क से अटल पथ तक सर्पेंटाइन नाले पर बनेगी फोरलेन सड़क appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कैरम में सहजाद आलम बने विजेता, अभिषेक सिंहदेव उपविजेता

सरायकेला. सरायकेला के अपना चौक स्थित कैरम क्लब की ओर से सात दिवसीय कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. फाइनल मुकाबला अभिषेक सिंहदेव व सहजाद आलम के बीच स्पोर्ट्सा गया. इसमें सहजाद आलम विजेता घोषित किया गया. पुरस्कार वितरण समारोह में जलेश कवि ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया. 68 खिलाड़ियों ने भाग लिया था सिंगल कैरम प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 फरवरी को हुआ था, जिसमें 68 खिलाड़ियों ने भाग लिया. विजेता को पांच हजार, उपविजेता को तीन हजार व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया. तीसरे स्थान के लिए इश्तियाक अहमद बनाम राजेश साहू के बीच स्पोर्ट्सा गया, जिसमें इश्तियाक अहमद विजेता रहा. उसे एक हजार दिया गया. राइजिंग प्लेयर के तौर पर गुलशन, नदीम, शुभम एवं विवेक को आकर्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता का अंपायर के रूप में रवि, राजकुमार, संतोष,चेतन, उत्तम, संदीप, बापी ,निजामुद्दीन, गुड्डू सेन तथा स्कोरिंग के रूप में बिट्टू, बुधे एवं पिंकू वोसा ने अहम भूमिका निभायी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कैरम में सहजाद आलम बने विजेता, अभिषेक सिंहदेव उपविजेता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सड़क पार करने में बाइक के धक्के से युवक की मौत

सरायकेला-राजनगर मार्ग के नोरोडीह के समीप सड़क हादसे के बाद रातभर सड़क किनारे युवक तड़पता रहा, जहां सुबह उसकी मौत हो गयीसरायकेला. सरायकेला-राजनगर मार्ग पर नोरोडीह के समीप वाहन की चपेट में आकर सुरेश राणा (35) की मौत हो गयी. घटना शनिवार की रात आठ बजे की है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सरायकेला थाना को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक सरायकेला के नोरोडीह में नगर पंचायत की ओर से बने फ्लैट में रहता था. धक्का मारने के बाद चालक बाइक लेकर मौके से हुआ फरार मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम किसी काम से फ्लैट से बाहर निकला था. सड़क पार करने के क्रम में तेज रफ्तार बाइक ने धक्का मार दिया. इसके बाद चालक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया. शनिवार की शाम हुई बारिश व घटनास्थल पर अंधेरा रहने से घायल सुरेश को कोई देख नहीं पाया और वह रातभर सड़क पर तड़पता रहा. रविवार की सुबह कुछ लोगों ने सड़क पर गिरे सुरेश को देखा और पुलिस को सूचना दी. इसके बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर नपं के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी और विधायक प्रतिनिधि सनद कुमार आचार्य घटनास्थल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजने में सहयोग किया. घटना के बाद थाना प्रभारी सतीश कुमार वर्णवाल ने बताया कि पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सड़क पार करने में बाइक के धक्के से युवक की मौत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top