Hot News

जगन्नाथपुर मंदिर हत्याकांड का खुलासा, बिरसा मुंडा के मर्डर करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

रांची से प्रणव की रिपोर्ट

Ranchi News: रांची पुलिस ने धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में 24 अप्रैल 2026 को हुई सनसनीखेज हत्या और चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मंदिर में तैनात सुरक्षा गार्ड बिरसा मुण्डा की हत्या अज्ञात अपराधियों द्वारा कर दी गई थी. वारदात के बाद मंदिर की दान पेटी से नकदी भी लूट ली गई थी. इस मामले में धुर्वा थाना कांड संख्या 88/26 के तहत केस दर्ज किया गया था.

एसआईटी टीम का गठन, तेज कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने तत्काल एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया. इस टीम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक (सिटी) रांची को सौंपा गया. टीम ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तेजी से जांच शुरू की. जांच के दौरान तीन संदिग्धों की पहचान हुई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है.

चोरी और हत्या का पूरा सच सामने आया

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों ने मंदिर में चोरी की योजना बनाई थी. वारदात के दौरान सुरक्षा प्रहरी बिरसा मुण्डा ने उन्हें पहचान लिया. पकड़े जाने के डर से अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी. इसके बाद दान पेटी से नकदी लेकर फरार हो गए. यह भी सामने आया है कि तीनों आरोपी मंदिर के पास के ही रहने वाले हैं और इलाके से भली-भांति परिचित थे.

कहां के रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें देव कुमार उर्फ रचित कुमार पिता बबलु राम, न्यू कॉलोनी जगन्नाथपुर निवासी, विकास महली पिता रमेश महली, न्यू कॉलोनी, जगन्नाथपुर निवासी और आयुष कुमार दत्ता पिता कृष्णा कुमार न्यू कॉलोनी, जगन्नाथपुर निवासी शामिल हैं. तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है.

बरामदगी में मिला अहम सबूत

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए हैं. इसमें कुल 3,00,977 रुपये नकद, हत्या में इस्तेमाल किया गया खून लगा पत्थर, घटना के समय पहने गए कपड़े (शर्ट और गमछा) शामिल हैं. इसके अलावा ताला तोड़ने के लिए इस्तेमाल किए गए चार लोहे के रॉड और टूटे हुए ताले भी बरामद किए गए हैं. साथ ही नए कपड़े और उनकी खरीद की रसीद भी पुलिस ने जब्त की है.

हिस्ट्रीशीटर क्रिमिनल हैं सारे आरोपी

मुख्य आरोपी देव कुमार उर्फ रचित कुमार का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. उसके खिलाफ पहले से कई चोरी और आपराधिक मामलों में केस दर्ज हैं. इनमें जगन्नाथपुर, पुंदाग, विधानसभा और धुर्वा थाना क्षेत्र के मामले शामिल हैं. वहीं, विकास महली पर भी सुखदेव नगर थाना में गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है, जिसमें पोक्सो एक्ट भी शामिल है. इससे स्पष्ट होता है कि आरोपी पहले से अपराध की दुनिया से जुड़े हुए थे.

इसे भी पढ़ें: गुमला के सिसई में तालाब में डूबीं बहनें, बड़ी ने बचाई छोटी की जान तो मंझली की हो गई मौत

इलाके में दहशत, पुलिस की सख्ती

इस हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था. हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अब लोगों ने राहत की सांस ली है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. इस घटना ने एक बार फिर मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं, पुलिस की तत्परता से मामले का जल्द खुलासा होना कानून-व्यवस्था के प्रति भरोसा भी बढ़ाता है.

इसे भी पढ़ें: अनगड़ा-हुंडरू फॉल रोड पर अनियंत्रित ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, शिक्षिका और शिशु सहित 6 घायल

The post जगन्नाथपुर मंदिर हत्याकांड का खुलासा, बिरसा मुंडा के मर्डर करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top