Hot News

दिल्ली जाने की जरूरत नहीं, घर पर पढ़ाई करके UPSC में AIR 66, 22 की उम्र में बनेंगी IAS

Minal Negi Success Story: उत्तराखंड की बेटी मीनल नेगी ने साबित किया है कि बिना महंगी कोचिंग और दिल्ली गए भी यूपीएससी एग्जाम को क्रैक कर सकते हैं. सिर्फ घर पर ऑनलाइन क्लास लेकर उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में AIR 66 हासिल कर ली. अब महज 22 साल की उम्र में वह IAS बनने जा रही हैं. आइए उनकी जर्नी (Minal Negi Success Story) को करीब से देखते हैं.

Minal Negi Success Story: कौन हैं मीनल नेगी?

मीनल नेगी टिहरी गढ़वाल जिले के चंबा क्षेत्र के दिवाड़ा गांव की रहने वाली हैं. उनका बचपन पहाड़ों की शांत वादियों और सादगी भरे माहौल में बीता. बचपन से ही पढ़ाई में उनका काफी मन लगता था. उनके पिता प्रीतम सिंह नेगी उत्तराखंड शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं और वर्तमान में जूनियर हाईस्कूल डोबरा कोटेश्वर, टिहरी में कार्यरत हैं. 10वीं तक की पढ़ाई मीनल ने टिहरी से पूरी की.

UPSC करने का सपना

कई छात्र ग्रेजुएशन के बाद करियर को लेकर सोचते हैं, लेकिन मीनल ने 12वीं के बाद ही तय कर लिया था कि उन्हें UPSC सिविल सर्विस में जाना है. स्कूलिंग के बाद उन्होंने देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया. यहां से साल 2023 में उन्होंने बीएससी फिजिक्स से ग्रेजुएशन पूरा किया.

शुरू की ऑनलाइन पढ़ाई

शुरुआत में मीनल ने भी सोचा था कि दिल्ली जाकर कोचिंग की जाए, लेकिन बाद में उन्होंने फैसला बदला. उन्होंने घर पर रहकर ऑनलाइन लेक्चर देखे, स्टडी मटेरियल तैयार किया. मीनल कहती हैं कि अब एडवांस्ड टेक्नोलॉजी में ऑफलाइन और ऑनलाइन में कोई अंतर रहा नहीं है.

दूसरे प्रयास में रैंक 66

मीनल नेगी को अपने पहले प्रयास में असफलता हासिल हुई. दूसरे प्रयास में उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 66वीं रैंक हासिल किया. उन्हें कुल 1007 मार्क्स मिले. इसमें लिखत परीक्षा में 822 और इंटरव्यू राउंड में 185 मार्क्स प्राप्त हुए हैं. रैंक के अनुसार मीनल को IAS सर्विस मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: भाई DSP, भाभी जज, कीर्ति ने जॉब के साथ क्रैक की UPSC

The post दिल्ली जाने की जरूरत नहीं, घर पर पढ़ाई करके UPSC में AIR 66, 22 की उम्र में बनेंगी IAS appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top