Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘अल्लाह न करे इंडिया से हारते हैं और…’ चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के सलमान आगा क्या चाहते हैं?

IND vs PAK: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले की तैयारियां जोरों पर हैं. दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें 23 फरवरी को दुबई में आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला सिर्फ एक क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि दोनों देशों के करोड़ों प्रशंसकों की भावनाओं से जुड़ा होगा. हालांकि, पाकिस्तान के उप-कप्तान सलमान अली आगा का मानना है कि हिंदुस्तान को हराना चैंपियंस ट्रॉफी जीतने से अधिक महत्वपूर्ण नहीं हो सकता. पीसीबी पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान सलमान आगा ने कहा, “चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं, खासतौर पर इसलिए क्योंकि पाकिस्तान इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है. लाहौर का होने के नाते, अपने गृहनगर में ट्रॉफी उठाना मेरे लिए सपने के सच होने जैसा होगा. पाकिस्तान के पास इस खिताब को जीतने की पूरी क्षमता है. हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर सलमान ने कहा, “यह दुनिया का सबसे बड़ा मैच माना जाता है, और इसका माहौल भी बेहद अलग होता है. लेकिन अंततः यह एक ही मैच है. असली उद्देश्य चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है, न कि सिर्फ एक मैच पर फोकस करना.” चैंपियंस ट्रॉफी ज्यादा अहम, हिंदुस्तान के खिलाफ जीत नहीं पाकिस्तान में कुछ लोग हिंदुस्तान के खिलाफ जीत को आईसीसी ट्रॉफी जीतने से बड़ी उपलब्धि मानते हैं, लेकिन सलमान आगा इस सोच से सहमत नहीं हैं. उन्होंने कहा, “अगर हम हिंदुस्तान को हरा भी दें लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी ना जीतें, तो इसका कोई फायदा नहीं. लेकिन अगर, अल्लाह ना करे, हम हिंदुस्तान के खिलाफ हार भी जाते हैं लेकिन टूर्नामेंट जीत लेते हैं, तो मेरे लिए वही सबसे बड़ी उपलब्धि होगी.” हालांकि, सलमान ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी टीम हिंदुस्तान के खिलाफ जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी. उन्होंने कहा, “हम हर मैच को गंभीरता से ले रहे हैं और हिंदुस्तान के खिलाफ भी पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे. मैं खुद भी इस मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा.” 5️⃣8️⃣th edition of the PCB Podcast released! 🎙️ Salman Butt interviews Pakistan white-ball vice-captain @SalmanAliAgha1 and spinner Abrar Ahmed 🏏 🎥 https://t.co/6SjnJuTXkN🎧 https://t.co/gOSUDlBXRt⏪ https://t.co/uZ4BHqD4ub🗒️ https://t.co/VEqCZeP3J7 pic.twitter.com/XA9qFS4fUC — Pakistan Cricket (@TheRealPCB) February 15, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान की मेजबानी में 28 साल बाद कोई आईसीसी इवेंट होगा. पिछली बार की चैंपियन टीम एक बार फिर हिंदुस्तान के खिलाफ 23 फरवरी को दुबई में उतरेगी. वहीं हिंदुस्तानीय खेमा भी रोहित शर्मा की अगुवाई में 2024 के विश्वकप की जीत को दोहराना चाहेगा. चैंपियंस ट्रॉफी में कौन से गेंदबाज बरपाएंगे कहर, ब्रेट ली ने चुने टॉप फोर, हिंदुस्तान के इस गेंदबाज को रखा नंबर 1 दिग्गजों के कीर्तिमान होंगे ध्वस्त, रोहित शर्मा दुबई में रचेंगे इतिहास, इन रिकॉर्ड्स पर हिटमैन की नजरें The post ‘अल्लाह न करे इंडिया से हारते हैं और…’ चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के सलमान आगा क्या चाहते हैं? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: कजरारी आंखों वाली मोनालिसा ने अमिताभ बच्चन के इस गाने को दी आवाज, फैंस बोले- बहुत आगे जाओगी

View this post on Instagram A post shared by Monalisa (@_monalisa_official) Viral Video: महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा ने कभी नहीं सोचा होगा कि उसकी कजरारी आंखे और सुंदर मुस्कान एक दिन उसकी किस्मत बदल देगी. उसकी खूबसूरती से प्रभावित होकर निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में लीड एक्ट्रेस का ऑफर दिया है, जिसके लिए मोनालिसा मुंबई में एक्टिंग और ग्रूमिंग क्लासेस ले रही हैं. इसी बीच मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया इंस्टग्राम हैंडल पर ‘मेरी गाने वाली वीडियो’ के कैप्शन के साथ एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह साल 1999 की फिल्म ‘हिंदुस्तान की कसम’ में अमिताभ बच्चन का गाना ‘जलवा जलवा’ गाते हुए नजर आ रही हैं. यह वीडियो मोनालिसा का केरल में जूलरी ब्रांड के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का है, जिसमें वह रेड सूट और मेकअप में काफी खूबसूरत दिख रही हैं. अब यह गाना खूब वायरल हो रहा है और फैंस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘आप से 100 गुणा ज्यादा बहुत ही शानदार और खूबसूरती लड़कियों है हिंदुस्तान में पर मैं यह पूछना चाहता हूं कि मोनालिसा को दुनिया की सबसे खूबसूरती लड़की बोला किसने था.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘तुम बहुत आगे जाओगी सिस्टर.’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘खूब सरस.’ यह भी पढ़े: मोनालिसा ने की इंदौर से बेंगलुरु की पहली हवाई यात्रा, बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ किया सफर The post Viral Video: कजरारी आंखों वाली मोनालिसा ने अमिताभ बच्चन के इस गाने को दी आवाज, फैंस बोले- बहुत आगे जाओगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Police: यूट्यूब देखकर किया इलाज, मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के परिजन लगा रहे गंभीर आरोप

Bihar Police: बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्राइवेट अस्पताल में तब हंगामा हो गया जब एक मरीज का इलाज यूट्यूब देखकर किया जा रहा था और मरीज की मौत हो गई. गुस्साए परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर तोड़फोड़ किया. मरीज को उल्टी की शिकायत के साथ बीते दिन भर्ती कराया गया था. मृतक युवक भोजपुर का रहने वाला है और वह सीआईएसएफ में सलेक्ट हो चुका था. मृतक के परिजन ने नर्सिंग होम के सभी डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.  यूट्यूब देखकर इलाज करने का आरोप आक्रोशित परिजन ने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल में यूट्यूब देखकर उनके मरीज का इलाज किया जा रहा था. इसी लापरवाही की वजह से उसकी मौत हो गई है. परिजनों ने हॉस्पिटल मैनेजमेंट और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से लें और आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करें.  पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाया लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने मृतक के आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद से अस्पताल प्रबंधन, सभी डॉक्टर और नर्स फरार हो गए हैं. वहीं अस्पताल की तरफ से कोई कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं है. वहीं थानेदार ने इस मामले को लेकर कहा कि जांच के बाद ही सब क्लियर हो पाएगा. ALSO READ: Bihar News: बिहार में खुलने जा रहा 18 नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, स्वास्थ्य के क्षेत्र में आएगी क्रांति The post Bihar Police: यूट्यूब देखकर किया इलाज, मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के परिजन लगा रहे गंभीर आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Illegal Immigrants : मर्डर कर भागे थे अमेरिका, विमान से उतरते ही पुलिस ने दबोचा

Illegal Immigrants : अमेरिका से निर्वासित दो लोगों को अमृतसर पहुंचने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. शनिवार रात सी-17 विमान से अमृतसर हवाई अड्डे भेजे गए 116 अवैध हिंदुस्तानीय प्रवासियों में शामिल पटियाला जिले के राजपुरा के दो युवकों को हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नानक सिंह ने अमृतसर हवाई अड्डे से आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि आरोपी संदीप सिंह उर्फ ​​सनी और प्रदीप सिंह 2023 में दर्ज किए गए हत्या के एक मामले में वांटेड थे. संदीप और चार अन्य के खिलाफ जून 2023 में राजपुरा में मामला दर्ज किया गया था. जांच के दौरान संदीप के एक अन्य साथी प्रदीप का नाम केस में जोड़ा गया था. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए राजपुरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम शनिवार को अमृतसर हवाई अड्डे पर भेजी गई थी. अमेरिका से 116 अवैध प्रवासियों को लेकर एक विमान शनिवार देर रात अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा. विमान रात 10 बजे के आने वाला था लेकिन यह रात 11 बजकर 35 मिनट पर हवाई अड्डे पर उतरा. यह अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई के तहत अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन द्वारा 5 फरवरी के बाद निर्वासित किया गया हिंदुस्तानीयों का दूसरा जत्था है. ये भी पढ़ें : Illegal Immigrants : पैरों में बेड़ियां थी या नहीं? 18 से 30 वर्ष की उम्र के 116 अवैध हिंदुस्तानीय को लेकर उतरा अमेरिकी विमान इस बार अमेरिका से निर्वासित लोगों की संख्या 116 मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार (16 फरवरी) को 157 हिंदुस्तानीय निर्वासितों को लेकर तीसरा विमान अमृतसर में उतर सकता है. पहले ऐसी समाचारें थीं कि विमान में 119 प्रवासी सवार होंगे, लेकिन अब यात्रियों की अपडेट सूची के अनुसार दूसरे जत्थे में निर्वासित लोगों की संख्या 116 है. सूत्रों के मुताबिक निर्वासित लोगों में पंजाब से 65 लोग हैं. वहीं हरियाणा के 33, गुजरात के आठ, उत्तर प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान के दो-दो जबकि हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से एक-एक लोग अमेरिकी विमान से उतरे. The post Illegal Immigrants : मर्डर कर भागे थे अमेरिका, विमान से उतरते ही पुलिस ने दबोचा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JPSC अध्यक्ष नहीं होने से 1700 से अधिक नियुक्ति प्रक्रिया है लंबित, जानें कौन कौन सी परीक्षाओं में लगा ग्रहण

रांची : जेपीएससी अध्यक्ष का पद 7 माह से अधिक समय से खाली है. लेकिन अभी तक अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो पायी है. जिसके कारण 1700 से अधिक नियुक्ति प्रक्रिया अटकी पड़ी है. 22 अगस्त 2024 को डॉ नीलिमा केरकेट्टा रिटायर हो गयीं थी तब से आयोग बिना अध्यक्ष के ही संचालित हो रहा है. झारखंड हाईकोर्ट ने भी जल्द अध्यक्ष पद भरने का दिया था प्रशासन को निर्देश झारखंड लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नहीं होने से 11वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर बहाली नहीं हो सकी है. कोई अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा देकर उसके रिजल्ट का इंतजार कर रहा है तो कोई मेंस परीक्षा के बाद इंटरव्यू की तारीख के इंतजार में बैठा हुआ है. जबकि हाईकोर्ट ने भी प्रशासन को जल्द अध्यक्ष पद नियुक्ति करने को कहा था. जेपीएससी से संबंधित समाचारें यहां पढ़ें कौन कौन सी महत्वपूर्ण परीक्षाएं हैं लंबित 11वीं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा के लिए कुल 342 पदों पर जून 2024 में नियुक्ति परीक्षा ली गयी थी. आयोग ने कहा था कि अगस्त महीने में रिजल्ट घोषित कर लिया जाएगा. इसके बाद इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट की जांच की जाएगी. लेकिन अध्यक्ष नहीं होने से अब तक इस परीक्षा पर ग्रहण लगा हुआ है. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के 64 पदों पर प्रारंभिक परीक्ष ली गयी थी लेकिन इस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी नहीं किया जा सका है. साल 2023 में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 56 पदों पर बहली के लिए विज्ञापन आए थे. साल 2024 में इसकी परीक्षा ली गयी, लेकिन इसके बाद प्रक्रिया आगे बढ़ी ही नहीं फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों की बहाली के लिए आवेदन ली जा चुकी है लेकिन परीक्षा आयोजित नहीं हुई है. इसके अलावा विश्वविद्यालय अधिकारी के 24, मेडिकल ऑफिसर 256 होम्योपैथी डॉक्टर के 167, आयुर्वेदिक डॉक्टर के 207, मेडिकल कॉलेज शिक्षक के 44 समेत कई अन्य खाली पड़े हैं. इसके अलावा जेट परीक्षा का आयोजन होना भी बाकी है. इनपुट : लीजा बाखला Also Read: गिरिडीह में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक की मौत, सड़क जाम करने की तैयारी में आक्रोशित परिजन The post JPSC अध्यक्ष नहीं होने से 1700 से अधिक नियुक्ति प्रक्रिया है लंबित, जानें कौन कौन सी परीक्षाओं में लगा ग्रहण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ice massage benefits: चेहरे पर रोज आइस मसाज करने से क्या होता है? जानें

Ice massage benefits: क्या आप भी ग्लोइंग और फ्रेश स्किन पाना चाहते हैं? अगर हां, तो बर्फ से मसाज करना आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है. आइस मसाज (Ice massage) न सिर्फ त्वचा को तरोताजा करता है, बल्कि कई स्किन प्रॉब्लम्स को भी दूर करता है. यह एक नेचुरल और आसान तरीका है, जो स्किन को डी-पफ करने के साथ-साथ टाइट और हेल्दी बनाता है. आइए जानते हैं चेहरे पर रोज आइस मसाज करने के फायदे (Ice massage benefits on Face Daily)और इसे करने का सही तरीका. Ice massage benefits: चेहरे पर आइस मसाज करने के फायदे Ice massage benefits: चेहरे पर रोज आइस मसाज करने से क्या होता है? जानें 1. स्किन को करता है टाइट और यंगर लुक देता है रोजाना आइस मसाज करने से स्किन की लोच (elasticity) बनी रहती है और झुर्रियों की समस्या कम होती है. यह चेहरे को टाइट और जवां बनाए रखता है. 2. ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है जब चेहरे पर बर्फ लगाई जाती है, तो यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है, जिससे त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है. 3. एक्ने और पिंपल्स को करता है कम आइस मसाज स्किन की रेडनेस और इंफ्लेमेशन को कम करता है, जिससे पिंपल्स और एक्ने की समस्या धीरे-धीरे ठीक होने लगती है. 4. डार्क सर्कल्स को करता है दूर अगर आप डार्क सर्कल्स से परेशान हैं, तो आइस क्यूब से मसाज करना बेहद फायदेमंद हो सकता है. यह आंखों के नीचे की सूजन को कम करता है और फ्रेश लुक देता है. 5. स्किन पोर्स को करता है टाइट बड़े पोर्स स्किन को ऑयली बना सकते हैं और उनमें गंदगी भर सकती है, जिससे पिंपल्स हो सकते हैं. आइस मसाज पोर्स को छोटा करने में मदद करता है. 6. सनबर्न और इरिटेशन को करता है शांत धूप में ज्यादा समय बिताने से सनबर्न हो सकता है. आइस मसाज से सनबर्न की जलन और रेडनेस कम होती है. आइस मसाज करने का सही तरीका: एक साफ बर्फ का टुकड़ा लें और उसे मुलायम कपड़े में लपेट लें. अब हल्के हाथों से इसे चेहरे और गर्दन पर गोलाई में मसाज करें. खासतौर पर आंखों के नीचे, गालों और टी-ज़ोन पर ध्यान दें. करीब 2-3 मिनट तक मसाज करने के बाद चेहरे को प्राकृतिक रूप से सूखने दें. इसके बाद मॉइस्चराइजर लगाएं, ताकि स्किन हाइड्रेटेड बनी रहे. सावधानियां: आइस क्यूब को सीधे चेहरे पर लगाने से बचें, क्योंकि यह त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है. ज्यादा देर तक बर्फ का इस्तेमाल करने से त्वचा सुन्न हो सकती है, इसलिए 2-3 मिनट तक ही इसे अप्लाई करें. बहुत ज्यादा सेंसिटिव स्किन वाले लोग इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें. रोज़ाना आइस मसाज (Ice massage) करने से स्किन टाइट, ग्लोइंग और हेल्दी बनती है. यह स्किन के लिए एक नेचुरल थेरेपी की तरह काम करता है, जिससे पिंपल्स, डार्क सर्कल्स और ओपन पोर्स की समस्या दूर हो सकती है. अगर आप अपनी स्किन को फ्रेश और यंग बनाए रखना चाहते हैं, तो आइस मसाज को अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करें! Also Read: Mahashivratri Outfit Ideas: महाशिवरात्रि पर पहनें ये स्टाइलिश आउटफिट्स, पूजा में लगेंगी बेहद खूबसूरत! Also Read: Vaseline Beauty Hacks: Vaseline के बेहतरीन इस्तेमाल लंबे आईलैशेज से लेकर स्मूथ स्किन तक ऐसे करें उपयोग The post Ice massage benefits: चेहरे पर रोज आइस मसाज करने से क्या होता है? जानें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chhattisgarh Urban Body Elections : छत्तीसगढ़ के शहरी निकाय चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी की चर्चा क्यों?

Chhattisgarh Urban Body Elections : छत्तीसगढ़ के शहरी निकाय चुनावों में बीजेपी ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा. नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर परिषदों के चुनावों में निर्णायक जीत पार्टी ने हासिल की. चुनाव परिणाम ने शहरी शासन पर बीजेपी की पकड़ की पुष्टि की और विपक्ष की ढीली होती पकड़ को भी उजागर किया है. नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने सभी 10 सीटें जीतीं. नगर परिषद चुनाव में बीजेपी ने 49 में से 35 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस ने आठ सीटें जीतीं. आम आदमी पार्टी (आप) ने बिलासपुर के बोदरी में एक सीट जीतकर छत्तीसगढ़ के नगर निगम चुनाव में एंट्री किया. वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों ने पांच सीटें जीतीं. राज्य की राजधानी रायपुर में बीजेपी की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे को 1,53,290 मतों से हराया. चौबे को 3,15,835 मत मिले, जो नगर निगम चुनाव में उनकी सबसे बड़ी जीत है. धमतरी नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने एकतरफा जीत हासिल की. पार्टी के उम्मीदवार जगदीश रामू मेहरा ने 34,000 वोटों से जीत दर्ज की. ​​कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने से बीजेपी को शुरुआती बढ़त मिल गई. कोरबा में बीजेपी उम्मीदवार संजू देवी ने कांग्रेस की उषा देवी को 52,000 वोटों से हराया. बिलासपुर में पूजा विधानी ने कांग्रेस के प्रमोद नायक को 66,179 वोटों से हराया. जगदलपुर में बीजेपी के मेयर पद के उम्मीदवार संजय पांडे ने 8,000 से अधिक वोटों से जीत हासिल की. ​​उन्हें 38,000 से अधिक वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार मलकीत सिंह गैडू को 29,000 से अधिक वोट मिले. मेयर पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में थे, जबकि पार्षद पद के लिए 154 उम्मीदवार मैदान में थे. विष्णु देव साय को जेपी नड्डा ने दी बधाई नतीजों की घोषणा के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी. नड्डा ने एक बयान में कहा, ”यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन प्रशासन द्वारा लागू की जा रही जनकल्याणकारी और आदिवासी हितैषी योजनाओं में राज्य के लोगों की अटूट आस्था का प्रतीक है.” कांग्रेस का प्रदर्शन कुछ बेहतर रहा नगर परिषद चुनावों में बीजेपी ने 114 में से 81 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को 22 सीटें मिलीं. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने एक सीट जीती, और स्वतंत्र उम्मीदवारों ने 10 सीटें जीतीं. नगर परिषद चुनावों में कांग्रेस ने अन्य स्थानीय निकाय चुनावों की तुलना में अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया. The post Chhattisgarh Urban Body Elections : छत्तीसगढ़ के शहरी निकाय चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी की चर्चा क्यों? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: बिहार पुलिस ने शराब, गांजा समेत कई मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ कसी कमर, डीजीपी ने दिया ये निर्देश

Bihar News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है. इसके बावजूद आए दिन शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं. पुलिस लगातार इसके खिलाफ अभियान चलाती है. इस बार पुलिस मुख्यालय ने शराब के साथ अन्य मादक पदाथों को लेकर भी छापेमारी और कार्रवाई को जिम्मेदारी तय कर दी है. इसको लेकर डीजीपी विनय कुमार ने मुजफ्फरपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि एएलटीएफ (Anti Liquor Task Force) एनडीपीएस के तहत मादक पदार्थों के धंधे की जानकारी जुटाकर धंधेबाजों के खिलाफ उनके अड्डे पर छापेमारी करेगी. इसमें शामिल धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. बता दें, ALTF का गठन शराब को लेकर सूचना इकट्ठा कर कार्यवाई के लिए किया गया है. इसमें इंस्पेक्टर और दारोगा रैंक के पदाधिकारी को प्रभारी बनाया गया है. अब विशेष अभियान को लेकर एएलटीएफ ने कमर कस ली है। शराब के साथ अन्य मादक पदार्थों पर भी शिकंजा पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी निर्देशों के बाद एएलटीएफ एएलटीएफ के कार्यों का दायरा बढ़ गया है. एएलटीएफ अब सिर्फ शराब ही नहीं, मादक पदार्थों के अड्डों पर भी छापेमारी करेगा. इसके तहत शहर से गांव तक विशेष अभियान चलाने की तैयारी कर ली गई है. यह निर्णय बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने लिया है. डीजीपी ने सभी जिलों एएलटीएफ को निर्देश देते हुए कहा कि वे न केवल शराब के खिलाफ कार्रवाई करें, बल्कि एनडीपीएस (नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टेंस) अधिनियम के तहत आने वाले अन्य सभी मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए भी सक्रिय रहें. 350 किलो गांजा जब्त बीते दिनों मुजफ्फरपुर पुलिस ने जांच के दौरान ट्रक से 350 किलो गांजा जब्त किया था, जिसकी कीमत लगभग 80 लाख रुपए बताई जा रही है. कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी. सूचना में बताया गया था कि  नेपाल से गांजे की बड़ी खेप आ रही है. पुलिस ने ट्रक की जांच करते समय गांजे के पैकेट बरामद किए और ड्राइवर और उप चालक को गिरफ्तार किया. ALSO READ: Bihar News: बिहार में बन रही नई रेललाइन, 20 लाख लोगों को होगा सीधा लाभ, इस महीने से दौड़ेगी ट्रेन The post Bihar News: बिहार पुलिस ने शराब, गांजा समेत कई मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ कसी कमर, डीजीपी ने दिया ये निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Delhi CM News : दिल्ली का सीएम कौन? बीजेपी में हलचल तेज, इस महिला विधायक का नाम सबसे आगे

Delhi CM News : बीजेपी दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में जुट गई है. इसके तहत पार्टी नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों से बातचीत के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करने जा रही है. पर्यवेक्षक पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करने और उनके और 48 विधायकों के बीच मध्यस्थता करने के लिए बनाए जाएंगे. मामले से अवगत पार्टी पदाधिकारियों के हवाले से हिंदुस्तान टाइम्स ने यह समाचार प्रकाशित की है. दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ”बीजेपी में मुख्यमंत्री के चयन के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया है. केंद्रीय नेतृत्व पर्यवेक्षक भेजेगा. पर्यवेक्षक नवनिर्वाचित विधायकों से बात करेंगे. इसके बाद फिर वे केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष अपनी बात पहुंचाएंगे. इन सबके बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर फैसला लिया जाएगा.” सीएम पद के चेहरे पर अभी भी सस्पेंस दिल्ली में अभी तक सीएम पद की घोषणा न होने की चर्चा के बीच शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के बीच अहम बैठक हुई. यह बैठक दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में हुई. इसमें राष्ट्रीय महासचिव भी मौजूद थे. हालांकि, दिल्ली के सीएम पद के चेहरे पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है, क्योंकि बीजेपी ने अभी तक कोई घोषणा नहीं की है. मुख्यमंत्री बनने के रेस में कौन-कौन? सूत्रों के हवाले से मीडिया में समाचार है कि दिल्ली के सीएम रेस में रेखा गुप्ता का नाम सबसे आगे है. वो एक स्त्री विधायक है. इनके अलावा आशीष सूद, जितेंद्र महाजन और राजकुमार भाटिया पुराने पंजाबी चेहरे पार्टी में हैं. ब्राह्मण और संगठन के पुराने व्यक्ति में पवन शर्मा और सतीश उपाध्याय का नाम हैं. वहीं प्रवेश वर्मा जाट चेहरा हैं. विजेंद्र गुप्ता और मोहन सिंह बिष्ट के स्पीकर के लिए चुने जा सकते हैं. इस बीच एक नाम शिखा राय का है, जो तीन बार से विधायक हैं. इस बार के चुनाव में उन्होंने ग्रेटर कैलाश सीट से कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज को हराया है. 48 सीटें जीती बीजेपी ने सत्ता से 27 साल का वनवास खत्म करते हुए बीजेपी ने हाल ही में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सदस्यीय सदन में 48 सीटें जीतीं, जबकि आप को 22 सीटें मिलीं. कांग्रेस का इस बार भी खाता नहीं खुल पाया. The post Delhi CM News : दिल्ली का सीएम कौन? बीजेपी में हलचल तेज, इस स्त्री विधायक का नाम सबसे आगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Photos: बिहार में ट्रेनें और स्टेशन पूरी तरह पैक, होली-छठ के हुजूम को भी फेल कर रही महाकुंभ वाली भीड़

Bihar Train News: महाकुंभ में स्नान करने के लिए रोजाना श्रद्धालुओं का हुजूम प्रयागराज रवाना हो रहा है. बिहार से प्रयागराज जाने के लिए ट्रेनों में भीड़ उमड़ रही है. बिहार से यूपी होकर जाने वाली लगभग सभी ट्रेनें इस समय महाकुंभ जाने वाले लोगों से पैक है. ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा था कि अमृत स्नान के बाद भीड़ कम होगी लेकिन रोजाना अभी भी स्टेशनों पर भीड़ उमड़ ही रही है. रेलवे स्टेशनों और ट्रेन में ऐसा नजारा होली या छठ-दिवाली जैसे त्योहारों के दौरान ही हर साल देखा जाता था. महाकुंभ जाने के लिए उमड़ रही भीड़ उससे भी अधिक दिख रही है. बिहार से महाकुंभ स्नान के लिए जाने की होड़ महाकुंभ जाने के लिए पटना जंक्शन समेत बिहार के अन्य छोटे-बड़े प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. पटना जंक्शन पर करीब महीने भर से पैसेंजरों की भीड़ रोजाना दिख रही है. हाल यह है कि प्लेटफॉर्म का कोना-कोना भरा दिखता है. कुभ स्पेशल ट्रेन हो या फिर रोजाना चलने वाली नियमित ट्रेनें, स्टेशन पर लगते ही यात्री बोगी में घुसने के लिए उमड़ने लगते हैं. स्लीपर से लेकर एसी बोगी तक पर यात्रियों का कब्जा दिखता है. ALSO READ: Video: दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ का वीडियो देखिए, अचानक बेकाबू हुई भीड़, प्लेटफॉर्म पर बिछी लाशें पटना जंक्शन पटना जंक्शन पर उमड़ रही भीड़ 70 से 75 सीट वाले जनरल बोगी में इन दिनों 1000 से अधिक पैसेंजर घुस रहे हैं. पटना जीआरपी भी अनियंत्रित भीड़ पर काबू पाने में लाचार दिखती है. वहीं दूसरी ओर दिल्ली में शनिवार की रात को रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद बिहार में भी अलर्ट जारी किया गया है. शुक्रवार केा पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर रात करीब 1 बजे हजारों यात्री प्रयागराज जाने के लिए जमा हुए. ट्रेन आते ही भीड़ का हुजूम इस ट्रेन में सवार होने के लिए उमड़ पड़े. पटना जंक्शन पटना जंक्शन किऊल जंक्शन पर श्रद्धालुओं की भीड़ भागलपुर-पटना रेलरूट पर किऊल जंक्शन पर आम दिनों में यात्रियों की संख्या अधिक जरूर रहती है. लेकिन इन दिनों का नजारा बिल्कुल असामान्य है. शनिवार को भी स्टेशन यात्रियों से पैक दिखा. यहां ठहरने वाली ट्रेनों में प्रवेश के लिए यात्रियों का हुजूम उमड़ रहा है. प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले यात्री बड़ी तादाद में पहुंच रहे हैं. किऊल जंक्शन भागलपुर जंक्शन पर उमड़ रही भीड़ भागलपुर जंक्शन पर भी प्रयागराज जाने वालों की भीड़ उमड़ी रही. प्रयागराज स्टेशन होकर आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस में शनिवार को महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ इस तरह उमड़ी की उसे संभालने में आरपीएफ के भी पसीने छूट गए. यात्रियों की लंबी लाइन लगी थी. एसी बोगी में भी यात्री चढ़ नहीं पा रहे थे. स्लीपर बोगियां पूरी तरह पैक थी. करीब सौ से अधिक यात्रियों की ट्रेन छूट गयी. किऊल जंक्शन जमालपुर में यात्रियों की भीड़ प्रयागराज होकर गुजरने वाली ट्रेनों में मारामारी की स्थिति बनी हुई है. रेल यात्रियों की आपाधापी में वाजिब टिकट रहते हुए भी कई यात्रियों की ट्रेन छूट गयी, जबकि कई यात्री अपने परिजन से बिछड़ गये. यह स्थिति शनिवार को जमालपुर स्टेशन पर 12367 अप भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस में देखने को मिली. जमालपुर जंक्शन रक्साैल में भी यात्रियों का हुजूम प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए रक्सौल जंक्शन पर भी ऐसा ही कुछ नजारा था. अंत्योदय एक्सप्रेस में भीड़ उमड़ी रही. हजारों लोग यात्रा करने से वंचित रह गए. नियमित ट्रेनों में यहां भीड़ उमड़ रही है. The post Photos: बिहार में ट्रेनें और स्टेशन पूरी तरह पैक, होली-छठ के हुजूम को भी फेल कर रही महाकुंभ वाली भीड़ appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top