Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सड़क निर्माण कार्य को अधूरा, नहीं लगा बोर्ड

राजपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लठिया से तुमनी तक बननी थी सड़क पीरीबाजार क्षेत्र अंतर्गत चौरा राजपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लठिया से तुमनी तक वर्ष 2025 की शुरुआत में ही सड़क निर्माण शुरू किया गया था, परंतु अभी तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है. बता दे कि लंबे समय से लोग इस कार्य को पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं. संवेदक तथा विभागीय उदासीनता के कारण ना तो योजना स्थल पर बोर्ड लगा है ना ही अभी तक सड़क का कार्य पूरा हुआ है. संवेदक योजना का बोर्ड इसलिए नहीं लगाते हैं, क्योंकि योजना के बोर्ड में कार्य प्रारंभ एवं कार्य पूर्ण करने की तिथि एवं प्राक्कलित राशि सहित सड़क निर्माण की पूरी जानकारी होती है. इन सब बातों से बचने को लेकर संवेदक योजना स्थल पर कार्य करने के बाद योजना का बोर्ड लगाते हैं ताकि लोग इस पर सवाल न खड़ा करें. हालांकि इस सड़क में ना तो अभी तक योजना का बोर्ड लगा है ना तो अभी तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा हुआ है. कई बार इस मामले को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग के पदाधिकारी को अवगत करवाया गया, इसके बावजूद भी यह सड़क का कार्य पूर्ण नहीं हो सका है. मामले को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता प्रमोद कुमार विद्यार्थी ने कहा कि रिसाइन का पत्र संवेदक को दिया गया है. संवेदक को जल्द कार्य पूर्ण करने को कहा गया है. नहीं करने पर उक्त संवेदक पर कार्रवाई की जायेगी. ————————————————————————————————- The post सड़क निर्माण कार्य को अधूरा, नहीं लगा बोर्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एंथ्रोपिक एआई का कंप्यूटर कोवर्क उड़ा रहा साॅफ्टवेयर कंपनियों की नींद, ये है खासियत

Anthropic AI : एंथ्रोपिक एआई साॅफ्टवेयर इंडस्ट्री के लिए सदमे की तरह उभरा है. एंथ्रोपिक एआई का प्रभाव इससे समझा जा सकता है कि अमेरिकी शेयर बाजार लगातार गिरा है. एंथ्रोपिक एआई का असर बुधवार को हिंदुस्तानीय बाजारों पर भी दिखा और इसके प्रभाव से शेयर मार्केट में भारी उठा–पटक दिखा. हिंदुस्तानीय कंपनियों के स्टाॅक्स गिरे और भविष्य को लेकर आशंका की वजह से इंफोसिस, टीसीएस, विप्रो और एचसीएल जैसी कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट देखी गई. आखिर क्या है एंथ्रोपिक एआई, जिसकी धमक से पूरा विश्व हिल गया है, आइए समझते हैं. क्या है एंथ्रोपिक एआई (Anthropic AI)? एंथ्रोपिक एआई एक अमेरिकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी है. यह मूलत: एक रिसर्च बेस कंपनी है, जिसके AI मॉडल क्लॉड (Claude) को काफी सफलता मिली है. यह एक लैंग्वेज मॉडल है. लैंग्वेज मॉडल कहने का अर्थ है एंथ्रोपिक एआई ने अपने भाषा मॉडल Claude 3 को पेश किया. इस माॅडल में जरूरतों के अनुसार तकनीक का विकास किया गया. क्लॉड 3 क्या है, कैसे करता है काम? क्लॉड 3 रिसर्च बेस काम करता है. इसे जरूरतों के अनुसार तीन श्रेणी में बांटा गया है. हर कैटगरी में अलग–अलग विकल्प दिए गए हैं, जिसे जरूरतों के अनुसार इस्तेमाल किया जा सकता है. 1.क्लॉड हाइकू (Claude Haiku) यह कम खर्च में सबसे तेज काम करने वाला माॅडल है. इसका उपयोग साधारण या यूं कहें कि रोजमर्रा के जीवन की जरूरतों के अनुसार किया जाता है. क्लाउड सॉनेट( Claude Sonnet) यह माॅडल बहुत अच्छा है. इसका उपयोग आॅफिस वर्क के लिए खास तौर पर किया जाता है. क्लाउड ओपस ( Claude Opus) मॉडल क्लॉड का सबसे बेहतरीन मॉडल है. इसका इस्तेमाल रिसर्च वर्क के लिए किया जाता है. गंभीर और कठिन विषयों का समाधान इस माॅडल के जरिए किया जाता है.मॉडल क्लॉड की विशेषता यह है कि यह तस्वीरों के जरिये भी सवालों के जवाब दे सकता है. यह गंभीर अध्ययन और विश्लेषण करता है और विषयों को याद भी रखता है. क्लाउड कोवर्क (Claude Cowork) ला सकता है भयंकर परिवर्तन क्लाउड कोवर्क एंथ्रोपिक एआई का क्रांतिकारी और बहुत बड़ा बदलाव लाने वाला माॅडल है. यह माॅडल ना सिर्फ कमांड देने वाले से बात करके उसकी समस्याओं का समाधान करता है, बल्कि यह उसके कंप्यूटर पर उसके प्रॉम्प्ट (कमांड) के आधार पर काम करता है. यह कंप्यूटर के माउस को चला सकता है. फोल्डर बना सकता है. कंटेंट को पढ़कर उसे अरेंज कर सकता है. यह क्लाउड एक असिस्टेंट की तरह काम करता है और आप उससे जैसे काम करवाना चाहें कर सकते हैं. किसी आर्टिकल को सुधारना, उसे सुरक्षित रखना जैसे काम प्रमुख है. यह विषयों को समझकर उसे सुरक्षित रखता है. विभिन्न विषयों पर एक्सप्लेनर और विशेष आलेख पढ़ने के लिए क्लिक करें एंथ्रोपिक एआई की खासियत क्या है? एंथ्रोपिक एआई जिस तरह से काम करता है, वह नैतिक मूल्यों पर जोर देता है. इसमें सुरक्षा की भावना पर बहुत ध्यान दिया गया है. एंथ्रोपिक एआई जिस प्रकार विश्लेषण और अध्ययन करता है, वह यह साबित करता है कि इसमें झूठी और गलत जानकारी आने की संभावना बहुत कम है और यह दिए गए कमांड के आधार पर बेहतरीन और सुरक्षित काम करता है. साॅफ्टवेयर कंपनियां क्यों घबरा रही हैं? एंथ्रोपिक एआई के Computer Use / Cowork माॅडल से कुछ साॅफ्टवेयर कंपनियां परेशान हैं. इसकी वजह यह है कि यह माॅडल दिए गए प्राम्प्ट के आधार पर फाॅर्म भरने, डेटा इंट्री करने और एडिटिंग का काम बहुत ही सहजता से कर सकता है. यह कंप्यूटर के स्क्रीन को पढ़ता है और आदेश के अनुसार काम करता है. हालांकि यह बिना प्राम्प्ट के कुछ नहीं कर सकता है, लेकिन कंपनियां इसके अपडेटेड वर्जन से डर रही हैं. ये भी पढ़ें : अगर हो पैसे की कमी और इग्नोरेंस, सुसाइड नहीं है रास्ता Menstrual Hygiene :  सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा– मेंस्ट्रुअल हाइजीन लड़कियों का संवैधानिक अधिकार? UGC New Regulations :  यूजीसी के नये नियमों की जांच करेगा सुप्रीम कोर्ट, फिलहाल 2012 का नियम प्रभावी; जानें पूरी बात The post एंथ्रोपिक एआई का कंप्यूटर कोवर्क उड़ा रहा साॅफ्टवेयर कंपनियों की नींद, ये है खासियत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चाईबासा निकाय चुनाव : बैलेट पेपर से वोटिंग की मिली ट्रेनिंग, 220 अधिकारियों ने सीखी बारीकियां

Chaibasa Municipal Election 2026, चाईबासा : नगरपालिका (आम) चुनाव-2026 के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं. पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देशन में स्कॉट मध्य विद्यालय, चाईबासा स्थित कक्ष में अधिसूचित पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों के लिए प्रथम चरण का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया. किन किन चीजों की दी गयी जानकारी इस प्रशिक्षण सत्र में कुल 220 निर्वाचन कर्मियों ने भाग लिया. प्रशिक्षण के दौरान मतदान की प्रक्रिया को लेकर विशेष रूप से वैलेट पेपर के माध्यम से मतदान, मतदान दिवस की संपूर्ण कार्यप्रणाली और चुनाव से जुड़े सभी फॉर्म व कागजात कैसे सही तरीके से भरकर सुरक्षित रखने हैं, इसकी पूरी जानकारी दी गयी. Also Read: कोल्हान यूनिवर्सिटी ने पीएचडी इंटरव्यू के लिए जारी की सूची, 10 से 25 फरवरी के बीच होगा इंटरव्यू मतदान कर्मियों को उनके दायित्वों से कराया गया अवगत मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक सह प्रभारी पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग की उपस्थिति में मास्टर ट्रेनरों ने मतदान कर्मियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया. प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारियों को प्रपत्रों की सही तरीके से भराई, आदर्श आचार संहिता के पालन तथा मतदान केंद्र पर बेहतर तालमेल बनाए रखने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई. आगामी चरण में प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किये जाएंगे वहीं, प्रथम मतदान अधिकारी के रूप में मतदाता की पहचान, मतदाता सूची में नाम का मिलान, पंजी संधारण और मतदान से पूर्व किए जाने वाले प्रारंभिक कार्यों पर भी विशेष जोर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी निर्वाचन कर्मियों का दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण है. प्रशासन की ओर से बताया गया कि आगामी चरणों में भी प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे, ताकि सभी निर्वाचन कर्मी चुनावी प्रक्रिया को पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ संपन्न करा सकें. Also Read: धनबाद मेयर चुनाव: स्क्रूटनी में फेल हुए 3 धुरंधर, किसी को कागजों ने दिया धोखा, तो कहीं उम्र बनी रोड़ा The post चाईबासा निकाय चुनाव : बैलेट पेपर से वोटिंग की मिली ट्रेनिंग, 220 अधिकारियों ने सीखी बारीकियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सफलता, आत्मविश्वास और जीवन बदल देने वाले स्वामी विवेकानंद के 15 अनमोल विचार

Swami Vivekananda Quotes in Hindi: स्वामी विवेकानंद आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत माने जाते हैं. उनके विचार आत्मविश्वास, लक्ष्य, आध्यात्म और कर्म की शक्ति को जगाने वाले हैं. स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को उठने, जागने और अपने उद्देश्य के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया. अगर आप जीवन में मोटिवेशन, सफलता और मानसिक मजबूती चाहते हैं, तो उनके ये अनमोल विचार आपके सोचने का नजरिया बदल सकते हैं. पढ़िए स्वामी विवेकानंद के 15 सर्वश्रेष्ठ प्रेरक विचार. Swami Vivekananda Quotes in Hindi: स्वामी विवेकानंद के 15 अनमोल विचार स्वामी विवेकानंद 1. उस व्यक्ति ने अमरत्व प्राप्त कर लिया है, जो किसी सांसारिक वस्तु से व्याकुल नहीं होता. 2. उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाये. 3. उठो मेरे शेरो, इस भ्रम को मिटा दो कि तुम निर्बल हो. तुम एक अमर आत्मा हो, स्वच्छंद जीव हो, धन्य हो, सनातन हो. तुम तत्व नहीं हो, ना ही शरीर हो – तत्व तुम्हारा सेवक है. 4. ब्रह्माण्ड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं. हम ही अपनी आँखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है. 5. जिस तरह विभिन्न स्रोतों से निकली धाराएँ समुद्र में मिल जाती हैं, उसी प्रकार मनुष्य द्वारा चुना हर मार्ग अंततः भगवान तक जाता है. 6. हम जितना ज्यादा बाहर जाकर दूसरों का भला करते हैं, हमारा हृदय उतना ही शुद्ध होता है और परमात्मा उसमें बसते हैं. 7. किसी की निंदा मत करें. अगर मदद कर सकते हैं तो हाथ बढ़ाइए, नहीं तो आशीर्वाद दीजिए और उन्हें उनके मार्ग पर जाने दीजिए. 8. कभी मत सोचिए कि आत्मा के लिए कुछ असंभव है. यही सबसे बड़ा पाप है – खुद को या दूसरों को निर्बल कहना. 9. अगर धन दूसरों की भलाई में काम आए तो उसका मूल्य है, अन्यथा वह बुराई का ढेर है. 10. हम वही हैं जो हमारी सोच ने हमें बनाया है. इसलिए ध्यान रखिए कि आप क्या सोचते हैं. विचार दूर तक यात्रा करते हैं. 11. जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते, तब तक आप भगवान पर विश्वास नहीं कर सकते. 12. सत्य को हजार तरीकों से बताया जा सकता है, फिर भी हर एक सत्य ही होगा. 13. विश्व एक व्यायामशाला है, जहाँ हम खुद को मजबूत बनाने के लिए आते हैं. 14. बाहरी स्वभाव केवल अंदरूनी स्वभाव का बड़ा रूप है. 15. एक विचार लो और उसे अपना जीवन बना लो – उसके बारे में सोचो, सपने देखो, जियो. शरीर और मन के हर हिस्से को उसी विचार में डूब जाने दो – यही सफलता का मार्ग है. यह भी पढ़ें: Gautam Buddha Quotes in Hindi: गौतम बुद्ध के 30 विचार जो दुख, क्रोध और चिंता से दिलाएंगे मुक्ति यह भी पढ़ें: Veer Savarkar Quotes: वीर सावरकर के 20 विचार जो बदल सकते हैं आपकी सोच यह भी पढ़ें: Charlie Chaplin Quotes: हंसी के बिना जीवन का कोई अर्थ नहीं है- चार्ली चैपलिन के 20 अनमोल विचार The post सफलता, आत्मविश्वास और जीवन बदल देने वाले स्वामी विवेकानंद के 15 अनमोल विचार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टीआरपी लिस्ट में बड़ा उलटफेर, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फिर बनी दर्शकों की पहली पसंद

TV TRP Week 4: टीवी दर्शकों को हर हफ्ते जिस रिपोर्ट का सबसे ज्यादा इंतजार रहता है, वह है टीआरपी लिस्ट. इस हफ्ते ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) ने Tv TRP Week 4 के आंकड़े जारी कर दिए हैं. इस बार की लिस्ट में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं, जिसने दर्शकों को चौंका दिया है. ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की शानदार वापसी लंबे समय बाद स्मृति ईरानी का सुपरहिट शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर टीआरपी लिस्ट में टॉप पर पहुंच गया है. शो को इस हफ्ते 2.2 की रेटिंग मिली है, जिसके साथ इसने नंबर 1 की कुर्सी अपने नाम कर ली. कहानी में आए नए मोड़ और नॉस्टैल्जिया फैक्टर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. ‘अनुपमा’ को दूसरा स्थान, फिर भी लोकप्रियता बरकरार रुपाली गांगुली स्टारर ‘अनुपमा’ इस हफ्ते टॉप पोजिशन से फिसलकर दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. शो को भी 2.2 की रेटिंग मिली है. हालांकि रैंक बदली है, लेकिन शो की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं दिख रही. इमोशनल ड्रामा और नए ट्विस्ट अब भी दर्शकों को बांधे हुए हैं. ‘नागिन 7’ को लगा झटका पिछले हफ्ते टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर रहने वाला प्रियंका चाहर चौधरी का शो ‘नागिन 7’ इस बार तीसरे स्थान पर आ गया है. शो को 2.1 की रेटिंग मिली है. कहानी की धीमी रफ्तार और बदलते ट्रैक को इसकी गिरती रेटिंग की वजह माना जा रहा है. चौथे और पांचवें नंबर पर ये शोज शरद केलकर का शो ‘तुम से तुम तक’ दर्शकों का भरोसा जीतने में कामयाब रहा है और 1.9 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर है. वहीं, सेलेब्रिटी कुकिंग और कॉमेडी से भरपूर ‘लाफ्टर शेफ 3’ ने भी 1.9 रेटिंग हासिल कर पांचवां नंबर अपने नाम किया. टॉप 10 टीआरपी लिस्ट में बाकी शोज का हाल टीआरपी लिस्ट में ‘वसुधा’ ने 1.8 रेटिंग के साथ छठा स्थान पाया है. ‘गंगा माई की बेटियां’ सातवें नंबर पर है. ‘उड़ने की आशा’ आठवें, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ नौवें और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 1.6 रेटिंग के साथ दसवें नंबर पर रहा. इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट साफ दिखाती है कि दर्शक अब कंटेंट को लेकर ज्यादा चुनिंदा हो गए हैं. मजबूत कहानी, इमोशनल कनेक्ट और नए ट्विस्ट ही किसी शो को टॉप तक पहुंचा सकते हैं. यह भी पढ़ें: आठ साल बाद आमने-सामने आएंगे अरमान और अभीरा, बढ़ेगा इमोशनल ड्रामा The post टीआरपी लिस्ट में बड़ा उलटफेर, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फिर बनी दर्शकों की पहली पसंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बर्निंग ट्रेन बनते-बनते बचा वंदे भारत एक्सप्रेस, धुआं उठने से यात्रियों में हड़कंप, बड़ा हादसा टला

East Singhbhum: चक्रधरपुर रेल मंडल के टुनिया में हावड़ा-राउरकेला वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस (20871) ट्रेन बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई. वंदे हिंदुस्तान ट्रेन में हॉट एक्सेल होने के कारण इंजन से धुआं निकलने लगा. धुआं देखकर आगजनी की आशंका जताते हुए वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस के लोको पायलटों ने ट्रेन को टुनिया में रोक दी. जिसको देखते हुये वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस के यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. वंदे हिंदुस्तान के यात्री एक-एक कर ट्रेन से नीचे उतर गये. इस हादसे की सूचना पाकर अनन-फनन में चार सायरन बजाया गया, जिससे रेलकर्मियों में हड़कंप मच गई. रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि वंदे हिंदुस्तान ट्रेन में हॉट एक्सेल के कारण इंजन से धुआं निकल रहा था. चक्रधरपुर रेल मंडल में चलती ट्रेन में हॉट एक्सेल का पता लगाने के लिए जगह-जगह यंत्र लगाये गये हैं. जो पहिये की तापमान की जांच कर हॉट एक्सेल का पता लगाते हैं. यह यंत्र इतना कारगर है कि कोच की संख्या की भी सूचना देता है. जिससे ट्रेनों में हॉट एक्सेल से आग लगने के मामलों में काफी हद तक कमी आयी है. दोपहर 1.10 बजे चक्रधरपुर से रवाना हुई एआरटी दोपहर 12.40 बजे चक्रधरपुर में चार हूटर बजाये गये. जिससे चक्रधरपुर स्टेशन में रेलकर्मियों में अफरा-तफरा मच गई. दोपहर 1.40 बजे चक्रधरपुर से एक्सीडेंट रीलिफ ट्रेन (एआरटी) को टुनिया भेजा गया. जिसके बाद टुनिया में रुकी वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस के इंजन का हॉट एक्सेल पहिया को दुरुस्त करने का काम शुरू हुआ. इसकी वजह से ट्रेन टुनिया में करीब डेढ़ घंटे तक रुकी रही. जिसके बाद वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस ट्रेन को गंतव्य स्टेशन राउरकेला ले जाया गया. चक्रधरपुर रेल मंडल के टुनिया स्टेशन पर हावड़ा–राउरकेला वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस में बड़ा हादसा टल गया. ट्रेन के इंजन में हॉट एक्सेल की वजह से धुआं निकलने लगा, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. सतर्क लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी. बाद में यात्रियों को सुरक्षित दुरांतो एक्सप्रेस से… pic.twitter.com/riQ3dWGUn6 — Naya Vichar (@prabhatkhabar) February 5, 2026 यात्रियों को वंदे हिंदुस्तान से दुरंतो ट्रेन में किया शिफ्ट रेल मंडल के अधिकारियों के आदेश पर इस हादसे से डरे सहमे वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस के सभी यात्रियों को दुरंतो एक्सप्रेस में शिफ्ट किया गया. उन्हें टुनिया से राउरकेला गंतव्य स्टेशन के लिये भेजा गया. ट्रेन में कई यात्री थे, जो हावड़ा से राउरकेला आ रहे थे. सभी यात्रियों को सुरक्षित राउरकेला पहुंचाया गया. इस पर यात्रियों ने बताया कि इंजन के पास से धुआं निकल रहा था, जलने की गंद आ रही थी. जिससे आग लगने की संभावना जताते हुए यात्री काफी डर गए. टुनिया में ट्रेन को रोके जाने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली. क्या है हॉट एक्सेल एक्सेल से जुड़ा एक्सेल बॉक्स में चिकनाई बनाये रखने के लिये ग्रिस या तेलीय पदार्थ का इस्तेमाल किया जाता है. जिससे एक्सेल अपने एक्सेल बॉक्स में अच्छी तरह से धूम सके, लेकिन किसी तरह लौह अयस्क व धूलकण की वजह से एक्सेल अपने एक्सेल बॉक्स में घूम नहीं पाता है, जिससे घर्षण से एक्सेल बॉक्स काफी गर्म हो जाता है. एक्सेल बॉक्स का ग्रिस व तेलीय पदार्थ होने के कारण गर्म होने से गंद व धुआं निकलता है, रात में कभी-कभी यह एक्सेल बॉक्स गर्म होकर लाल बत्ती की तरह जलने लगता है और सीटी बजने जैसा आवाज सुनाई देता है. इससे ही कोच में आगजनी की संभावना होती है. इसे भी पढ़ें: रमा खलखो से ज्यादा अमीर रोशनी खलखो, किस पर कितना केस? नेतृत्वक कुनबा बढ़ाने में जुटे झारखंड के दिग्गज! पति, पत्नी, बेटा मैदान में The post बर्निंग ट्रेन बनते-बनते बचा वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस, धुआं उठने से यात्रियों में हड़कंप, बड़ा हादसा टला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

14 हजार में इंटर का एग्जाम! नवादा में पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’, दोस्त की जगह दे रहा था परीक्षा

Bihar Board Inter Exam: नवादा में इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान एक बार फिर “मुन्ना भाई” का मामला सामने आया है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद परीक्षा केंद्र पर फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जाने से प्रशासन की सतर्कता पर सवाल खड़े हो गए हैं. यह मामला गुरुवार को प्रोजेक्ट मुनक्का फूलचंद साहू कन्या इंटर विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र का है. जानकारी के अनुसार, एक युवक दूसरे परीक्षार्थी की जगह बैठकर इंटर की परीक्षा दे रहा था. जांच के दौरान केंद्र पर तैनात कर्मियों को उस पर शक हुआ. पहचान पत्र और बायोमेट्रिक मिलान के बाद सच्चाई सामने आ गई. इसके बाद युवक को तुरंत पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया. गिरफ्तार युवक की हुई पहचान गिरफ्तार युवक की पहचान खड़कपुर गांव निवासी नवाब यादव के बेटे नीतीश कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह अपने दोस्त वीरेंद्र कुमार के बदले परीक्षा देने आया था. वीरेंद्र की गैरमौजूदगी में यह सौदा तय हुआ था. नीतीश कुमार ने बताया कि उसे इस काम के लिए 14 हजार रुपये दिए गए थे. परीक्षा केंद्र प्रभारी ने भी पुष्टि की है कि आरोपी युवक किसी दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा दे रहा था. उन्होंने बताया कि नियमों के अनुसार तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. अलर्ट मोड में जिला प्रशासन और पुलिस इस घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है. इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान पहले से ही कड़ी निगरानी की जा रही है. हर केंद्र पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इसके बावजूद “मुन्ना भाई” का पकड़ा जाना चौंकाने वाला है. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन शामिल है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है. आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. Also Read: ‘तुम बच्चा न है जी, चुपचाप बैठो…’, तेजस्वी से सीएम नीतीश बोले- हम तुम्हारे बाप के समय के हैं The post 14 हजार में इंटर का एग्जाम! नवादा में पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’, दोस्त की जगह दे रहा था परीक्षा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

30 की उम्र के बाद क्यों तेजी से ढीली पड़ने लगती है आपकी स्किन? उम्र नहीं, ये गलतियां हैं जिम्मेदार

Skincare Tips: हर किसी की यह चाहत होती है कि उसकी स्किन हमेशा ही खूबसूरत और जवान बनी रहे. लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है स्किन से जुड़ी कई तरह की परेशानियों का आना शुरू हो जाता है. कई लोग यह महसूस करने लगते हैं कि 30 की उम्र के बाद उनका चेहरा न पहले जैसी ग्लोइंग रही और न ही टाइट. इसके अलावा यह भी शिकायत रहती है कि गाल ढीले लगने लगे हैं और आंखों के नीचे स्किन लटकती हुई दिखने लगती है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो बता दें ये एक नेचुरल प्रोसेस है, लेकिन कुछ ऐसी आदतें होती हैं जो इस प्रॉब्लम को और भी तेजी से बढ़ा देती हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से आपकी स्किन 30 की उम्र के बाद और भी तेजी से लटकती हुई लगने लगती है. अगर आप समय रहते इन गलतियों को छोड़ दें, तो स्किन को लंबे समय तक टाइट और हेल्दी रखा जा सकता है. 30 की उम्र के बाद स्किन क्यों पड़ने लगती है ढीली? अगर आपकी स्किन भी 30 की उम्र के बाद ढीली लगने लगी है तो इसका सबसे बड़ा कारण है शरीर में कोलेजन और इलास्टिन का प्रोडक्शन कम होना. ये दो ऐसी चीजें हैं जो आपकी स्किन को टाइट और फेक्सिब्ल बनाए रखते हैं. इसके अलावा कई बार हार्मोन्स में बदलाव, स्ट्रेस, गलत लाइफस्टाइल और न्यूट्रिशन की कमी भी आपकी स्किन को ग्लो को छीनकर उसे ढीला बना देते हैं. तो चलिए बाकी अन्य गलतियों के बारे में भी जानते हैं विस्तार से. स्किन को मॉइस्चराइज न करना काफी लोगों का यह सोचना होता है कि मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल सिर्फ ड्राई स्किन वालों को ही करना चाहिए. लेकिन, सच्चाई यह है कि हर तरह की स्किन को मॉइस्चराइजेशन की जरूरत होती है. जब आपकी स्किन ड्राई रहती है तो वह समय से पहले ढीली और बेजान लगने लगती है. अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपकी स्किन समय से पहले बेजान और ढीली लगे तो आज से ही अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना शुरू कर दें. सुबह और रात को सोने से पहले इसका इस्तेमाल आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. यह भी पढ़ें: Beauty Tips: हर रात सोने से पहले अपनाएं ये रूटीन और पाएं 10 साल तक जवान दिखने वाली त्वचा, रिंकल्स और डार्क सर्कल्स से भी मिलेगा छुटकारा सनस्क्रीन का इस्तेमाल न करना अगर आपको नहीं पता तो बता दें धूप की हानिकारक किरणें भी आपकी स्किन के कोलेजन को डैमेज करने का काम करते हैं. अगर आप 30 की उम्र के बाद भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो आपकी स्किन और भी जल्दी ढीली पड़कर लटकने लगती है. बाहर चाहे जैसा भी मौसम क्यों न हो आपके लिए हर दिन सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना जरूरी है. गलत डाइट और कम पानी पीना अगर आप अपनी स्किन को लंबे समय तक यंग और हेल्दी बनाकर रखना चाहते हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि हद से ज्यादा तला-भुना, मीठा और प्रोसेस्ड चीजें खाने से आपकी स्किन बुरी तरह से डैमेज हो जाती है. इसके अलावा ही पूरे दिन के दौरान उचित मात्रा में पानी नहीं पीने की वजह से भी आपकी स्किन मॉइस्चर को खो देती है. अगर आप अपनी स्किन को यंग और हेल्दी बनाये रखना चाहते हैं तो आज ही डाइट में फलों, हरी सब्जियों और ड्राई फ्रूट्स को शामिल करें. इसके अलावा आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि आप पानी सही मात्रा में जरूर पीएं. यह भी पढ़ें: Dark Circles: सिर्फ नींद की कमी से नहीं, इन 5 कारणों से भी आंखों के नीचे दिखते हैं काले घेरे, जानें बचाव के आसान तरीके नींद पूरी न करना और ज्यादा स्ट्रेस लेना जब आप सो रहे होते हैं तो आपकी स्किन को खुद को रिपेयर करने का मौका मिलता है. हर दिन 7 से 8 घंटे की जब आप नींद नहीं लेते हैं तो आपकी स्कीन ढीली और थकी हुई लगने लगती है. वहीं, जब आप हद से ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो इससे हार्मोन्स का बैलेंस बिगड़ जाता है जिस वजह से भी एजिंग के लक्षण तेज हो जाते हैं. स्किन एक्सरसाइज और सही देखभाल न करना अगर आपकी उम्र 30 को पार कर चुकी है तो आपके लिए चेहरे की हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. जब आप हर दिन फेशियल एक्ससाइज करना शुरू करते हैं तो चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. यह छोटी सी आदत आपकी स्किन को टाइट बनाये रखने में मदद करती है. यह भी पढ़ें: Beauty Tips: दादी-नानी के ये नुस्खे आज भी महंगे सीरम्स को दे रहे हैं टक्कर, हर उम्र की स्त्रीओं के लिए खास स्किन केयर टिप्स The post 30 की उम्र के बाद क्यों तेजी से ढीली पड़ने लगती है आपकी स्किन? उम्र नहीं, ये गलतियां हैं जिम्मेदार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीएम मोदी के भाषण के दौरान विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब जवाब दे रहे थे उस समय विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया. राज्यसभा में विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच, पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर तंज कसा. उन्होंने कहा, खरगे जी की उम्र को देखते हुए, मैं आपसे, चेयरमैन साहब, गुजारिश करता हूं कि उन्हें बैठने दें और नारे लगाने दें ताकि उन्हें कोई दिक्कत न हो. पीछे युवा लोग हैं. इसलिए, कृपया खरगे जी को बैठे-बैठे ही नारे लगाने की इजाजत दे. अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर विपक्षी हंगामे का पीएम मोदी ने दिया जवाब अमेरिका के साथ हिंदुस्तान के ट्रेड डील पर विपक्ष विरोध का जवाब देते हुए पीएम मोदी राज्यसभा में कहा, हिंदुस्तान कई देशों के साथ भविष्य के लिए ट्रेड डील कर रहा है. पिछले कुछ दिनों में, हमने दुनिया के 9 बड़े और महत्वपूर्ण देशों के साथ ट्रेड डील साइन की हैं. 27 देशों के साथ सबसे बड़ी डील, जिसमें यूरोपियन यूनियन भी शामिल है. पीएम मोदी ने बायकॉट करने वाले विपक्षी सांसदों पर तंज कसते हुए कहा- जो लोग थक गए, चले गए, लेकिन कभी न कभी उन्हें जवाब देना होगा. देश की ऐसी हालत कैसे बनाकर रख दी थी कि दुनिया का कोई देश हम से डील करने आगे नहीं आता था. आपने (यूपीए) कोशिश की होगी. पीछे-पीछे चक्कर काटे होंगे, लेकिन उन्होंने आपकी ओर नहीं देखा. दुनिया के देश ऐसे ही हिंदुस्तान के साथ डील नहीं कर रहे हैं. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह हिंदुस्तान की विकास गति है. #WATCH | In Rajya Sabha, PM Modi says, “…India is signing future-ready trade deals with several countries. In the past few days, we signed trade deals with 9 big and important countries of the world. Mother of all deals with 27 countries, with European Union is one of them…” pic.twitter.com/qpOcOpVUks — ANI (@ANI) February 5, 2026 Opposition MPs walkout from Rajya Sabha as Prime Minister Narendra Modi continues his reply on Motion of Thanks to the President’s Address. https://t.co/2nA2wZ6rBg pic.twitter.com/CouekWMU6B — ANI (@ANI) February 5, 2026 दुनिया ट्रेड डील्स की खुलकर तारीफ कर रही : पीएम मोदी राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा, बड़े देश हिंदुस्तान के साथ व्यापार संबंध बनाने के लिए बहुत उत्सुक हैं. चाहे वह यूरोपियन यूनियन के साथ ट्रेड डील हो या अमेरिका के साथ हाल ही में हुई डील. पूरी दुनिया इन ट्रेड डील्स की खुलकर तारीफ कर रही है. जब हमने EU के साथ ट्रेड डील साइन की, तो दुनिया को ग्लोबल स्थिरता की ज्यादा संभावना पर ज्यादा भरोसा हुआ. अमेरिका के साथ ट्रेड डील के बाद, दुनिया को और भी ज्यादा भरोसा हुआ कि स्थिरता के साथ-साथ वे तेजी भी महसूस कर सकते हैं. यह दुनिया के लिए एक पॉजिटिव संकेत है. देश सही दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है : पीएम मोदी राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा, विकसित हिंदुस्तान की यात्रा में, पिछले साल देश के तेजी से विकास के साल रहे हैं. यह जीवन के हर क्षेत्र में, समाज के हर वर्ग में बदलाव का दौर रहा है. देश सही दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. #WATCH | As Opposition MPs create ruckus in Rajya Sabha, PM Modi says, “…Looking at the age of Kharge ji, I urge you, the Chairman, to let him sit and sloganeer so that he faces no discomfort. There are young people at the back. So, please permit Kharge ji to sloganeer even… pic.twitter.com/KftNfomdyh — ANI (@ANI) February 5, 2026 ये भी पढ़ें: बजट सत्र: PM के साथ हो सकती थी अप्रिय घटना, बिरला बोले- मेरे आग्रह पर नहीं आए प्रधानमंत्री 21वीं सदी का पहला क्वार्टर पूरा हो गया : पीएम मोदी राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा, 21वीं सदी का पहला क्वार्टर पूरा हो गया है. लेकिन यह दूसरा क्वार्टर निर्णायक है, ठीक वैसे ही जैसे पिछली सदी में हिंदुस्तान की आजादी की लड़ाई का दूसरा क्वार्टर था. मैं साफ देख सकता हूं कि विकसित हिंदुस्तान बनाने की दिशा में, यह दूसरा क्वार्टर भी उतना ही काबिल होने वाला है. हिंदुस्तान पर दुनिया का भरोसा बढ़ रहा : पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा, हमारी एनर्जी का एक बड़ा हिस्सा पिछली गलतियों को सुधारने में खर्च हो रहा है. उस समय दुनिया के मन में जो इमेज बनी थी, उसे मिटाने में बहुत मेहनत लगती है, उन्होंने चीजों को इतनी खराब हालत में छोड़ दिया था. इसीलिए हमने भविष्य के लिए तैयार नीतियों पर जोर दिया है. आज देश पॉलिसी और स्ट्रैटेजी के आधार पर चलाया जा रहा है. हिंदुस्तान पर दुनिया का भरोसा बढ़ रहा है. रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म’ के मंत्र पर चलते हुए हम आगे बढ़े हैं, और आज सच्चाई यह है कि देश रिफॉर्म एक्सप्रेस में सवार हो गया है. The post पीएम मोदी के भाषण के दौरान विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ये 5 स्कूटर्स हैं डेली राइड के लिए परफेक्ट और वैल्यू फॉर मनी, Honda और TVS भी हैं लिस्ट में

Scooters Under 1 Lakh: अगर आप ऐसा स्कूटर लेना चाहते हैं जो पैसा वसूल हो, तो आपको कुछ चीजों पर खास ध्यान देना पड़ेगा. जैसे कीमत, माइलेज और मेंटेनेंस का खर्चा. ऐसे में Yamaha, TVS और Honda के स्कूटर हमेशा टॉप पर रहते हैं. ये स्कूटर्स परफॉर्मेंस में बढ़िया, मेंटेन करने में आसान और सर्विस नेटवर्क भी चौड़ा रखते हैं. मतलब डेली सिटी राइड और कम्यूटिंग के लिए बिल्कुल सही ऑप्शन माने जाते हैं. तो चलिए, देखते हैं कौन-कौन से मॉडल हैं जो इस लिस्ट में शामिल हैं. Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid में 125cc का दमदार इंजन आपको मिलता है. इसमें फ्यूल इंजेक्शन और हाइब्रिड स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम दिया गया है. डिजाइन भी काफी स्पोर्टी है. LED लाइट्स के साथ मस्त अप्रन आपको मिलता है. इंजन एअर-कूल्ड है. यानी वाइब्रेशन कम और राइड स्मूद रहेगी. प्रैक्टिकल फीचर्स की बात करें तो फ्रंट में स्टोरेज, अंडर-सीट अच्छा स्पेस और कंफर्टेबल राइडिंग पोजिशन है. TVS Jupiter TVS Jupiter एकदम कंफर्टेबल और यूजफुल स्कूटर है. इसमें राइडिंग पॉजिशन रिलैक्स्ड है. 110cc का इंजन रोजमर्रा के काम के लिए एकदम फिट है और माइलेज भी बढ़िया है. इसमें फ्रंट ग्लोबबॉक्स और अंडर सीट स्टोरेज जैसी छोटी-छोटी सुविधाएं भी हैं. फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन मिल जाता है, जिससे झटके कम लगते हैं. Honda Activa Honda Activa आज भी इंडिया की सबसे पॉपुलर स्कूटरों में से एक है. इसकी डिजाइन सिंपल और भरोसेमंद है. इसके पार्ट्स भी आसानी से मिल जाते हैं. इसका एयर-कूल्ड इंजन खासतौर पर लो-एंड टॉर्क और स्मूद थ्रॉटल देता है. इसमें CBS ब्रेकिंग सिस्टम, आरामदायक डुअल सीट और आसान मेंटेनेंस की सुविधा भी आपको मिलती है. सबसे बड़ी बात, इसका रीसैल वैल्यू भी बढ़िया है. इसलिए पुराने मार्केट में भी इसकी डिमांड हमेशा रहती है. Hero Destini इसमें स्कूटर में आपको 110cc का इंजन मिलता है. अंडर-सीट स्टोरेज काफी बढ़िया है और जरूरी गेजेस और मीटर भी क्लियर हैं. सस्पेंशन और चेसिस ज्यादा स्पोर्टी नहीं, बस कम्फर्ट पर फोकस है. और Hero का डीलर नेटवर्क है ही इतना बढ़िया कि सर्विसिंग के लिए आपको ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा. Suzuki Access 125  Suzuki Access 125 शहर की सड़कों और कभी-कभार हाइवे के लिए बढ़िया स्कूटर है. इसमें 124cc का पावरफुल इंजन आपको मिलता है. लंबा सीट वाला डिजाइन, ग्लोबबॉक्स के साथ USB चार्जिंग और बढ़िया ब्रेकिंग इसे और भी प्रैक्टिकल बनाते हैं. मजबूत बिल्ड और कंफर्टेबल राइड के साथ, सर्विस नेटवर्क भी अच्छा है. यह भी पढ़ें: ₹50,000 से कम कीमत वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर: खरीदने से पहले क्या जानना जरूरी है? The post ये 5 स्कूटर्स हैं डेली राइड के लिए परफेक्ट और वैल्यू फॉर मनी, Honda और TVS भी हैं लिस्ट में appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top