Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चानन के लाल ने नेट-जेआरएफ में 99.21 परसेंटाइल के साथ पायी सफलता

चानन प्रखंड के मलिया पंचायत के मानपुर निवासी एवं भूतपूर्व मुखिया अर्जुन कुमार बिंद के सुपुत्र कुमार आशुतोष ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा प्रोफेसर पद के लिए आयोजित नेट-जेआरएफ परीक्षा में शानदार सफलता हासिल किया है. कुमार आशुतोष ने इस परीक्षा में 99.21 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे चानन प्रखंड में हर्ष का माहौल है. इस उपलब्धि पर हिंदुस्तानीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, इटौन पंचायत के भूतपूर्व मुखिया धनराज प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि डॉ प्रवीण कुमार, मनीष कुमार, नीतीश कुमार, अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार आनंद, श्रवण साव, बीरेंद्र प्रभाकर, करुण यादव, महूलिया उमाशंकर प्रसाद सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी. विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नेता वकील बिंद ने बधाई देते हुए कहा कि कुमार आशुतोष बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं. उन्होंने दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से शिक्षा प्राप्त की है और यूजीसी द्वारा आयोजित कठिन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चानन क्षेत्र को गौरवान्वित किया है. The post चानन के लाल ने नेट-जेआरएफ में 99.21 परसेंटाइल के साथ पायी सफलता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अतिक्रमणकारियों को निगम थमा रहा नोटिस, नहीं हटा अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई

अस्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए 24 घंटे, स्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिनों की मोहलत मुंगेर. नगर निगम प्रशासन ने शहर में अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. इस बार पुराने सिस्टम में नहीं, बल्कि नयी प्लानिंग के तहत कार्रवाई की जा रही है. निगम से गुरुवार को अभियान दल निकला और शहर में घूम-घूम कर स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के लिए अतिक्रमणकारियों को नोटिस थमाया. निगम के इस नये तेवर को देखकर अतिक्रमणकारियों में दहशत फैल गयी है, क्योंकि दोनों तरह के अतिक्रमणकारियों के लिए न सिर्फ अतिक्रमण हटाने को समय और दिन निर्धारित किया गया है, बल्कि अर्थदंड अधिरोपित करने की भी बात कही गयी है. मुख्य बाजार के एक नंबर ट्रैफिक से मुर्गियाचक जेपी चौक तक चला अभियान नगर निगम की ओर से गुरुवार को एक टीम निकली, जिसने मुख्य बाजार के एक नंबर ट्रैफिक से मुर्गियाचक जेपी चौक तक अभियान चलाया. इस दौरान जहां भी अस्थाई और स्थाई अतिक्रमण मिला, उसे हटाने के बदले अतिक्रमणकारियों को निगमकर्मियों ने नोटिस थमाया. कुछ अस्थाई व स्थाई दुकानदारों ने जहां नोटिस मिलते ही फुटपाथ से अपना अतिक्रमण हटा लिया. वहीं कई दुकानदारों ने इसका विरोध किया, लेकिन निगम की टीम ने नोटिस थमा कर अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी की, अगर नोटिस में तय समय सीमा तक अतिक्रमण नहीं हटाया, तो निगम न सिर्फ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा, बल्कि अर्थदंड भी अधिरोपित किया जायेगा. गुरुवार को करीब 50 से अधिक अस्थाई व स्थाई अतिक्रमणकारी दुकानदारों को नोटिस निर्गत किया गया. अभियान दल में सिटी मैनेजर मनोज कुमार हिंदुस्तानी, अतिक्रमण प्रभारी दिनेश कुमार, रोड जमादार विश्वनाथ सहित पुलिस बल शामिल थे. अस्थाई अतिक्रमण को 24 घंटा का मोहलत नगर निगम की ओर से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को जो नोटिस थमाया गया है, उसमें लिखा है कि नगरपालिका की भूमि को अतिक्रमित करना संज्ञेय अपराध है. अस्थाई अतिक्रमण के संबंध में नोटिस निर्गत के 24 घंटा के प्रश्चात अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई की जायेगी. इसके साथ ही पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी अधिरोपित किया जायेगा. स्थाई अतिक्रमण में नोटिस निर्गत होने के 15 दिनों के पश्चात अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जायेगी. इसमें आने वाले खर्च के साथ 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी अधिरोपित किया जायेगा. दंड की वसूली के लिए कारावास तक की सजा हो सकती है. इसलिए नोटिस प्राप्ति के साथ लोक भूमि का अतिक्रमण निर्धारित समय सीमा के अंदर मुक्त करते हुए निगम को सूचित करने का निर्देश दुकानदारों को दिया है. कहते हैं उप नगर आयुक्त उपनगर आयुक्त नसीमुद्दीन ने बताया कि अतिक्रमण हटाने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बार अतिक्रमणकारियों को पहले नोटिस निर्गत करते हुए तय समय सीमा में अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है. शहर को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा, यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक अतिक्रमण हटा नहीं लिया जायेगा. फुटपाथ के साथ ही नालों पर भी अतिक्रमणकारियों का कब्जा मुंगेर. मुख्य बाजार के साथ ही मुंगेर शहर अतिक्रमण की चपेट में है. सड़क और फुटपाथ पर जहां अवैध कब्जा है, वहीं नालों पर भी पक्का निर्माण कर लिया गया है. शहर में जलनिकासी के लिए कुल पांच बड़े नाले बने हुए हैं. एक नाला बेकापुर, नीलम रोड, कटघर, दलहट्टा चौर, लालदरवाजा होते हुए गंगा तक है. इस नाले पर कृपारामपुल गांधी चौक के समीप नाले पर एक मकान बना हुआ है. उसका व्यावसायिक उपयोग हो रहा है, जबकि नीलम चौक के पास बड़े नाले पर एक व्यक्ति पक्की संरचना कर खटाल संचालित कर रहे, मवेशी पाल रहे है. एक व्यक्ति ने नाला पर ढलाई कर जेनरेटर का डीजे सेट लगा रखा है. इतना ही नहीं बड़े नाले पर इसी तरह की पक्की संचरना कर घरेलू उपयोग किया जा रहा है. बेकापुर में नालों पर अवैध पक्की संरचना तैयार कर ली गयी है. नंदकुमार पार्क के समीप कई फल व्यवसायियों ने फुटपाथ किनारे नाला पर ढलाई कर लिया है. उसका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है. The post अतिक्रमणकारियों को निगम थमा रहा नोटिस, नहीं हटा अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नाबालिग लड़की अपहरण मामले में एक गिरफ्तार

सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखासन से नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जून में एक नाबालिग लड़की के अपहरण को लेकर सुखासन वार्ड आठ निवासी बिजेंद्र यादव ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. आवेदन में बताया कि वह पत्नी को लेकर नेपाल इलाज के लिए गए थे. इसी दौरान ग्रामीणों से सूचना मिली कि उसकी नाबालिग लड़की का अपहरण किया गया है. इसी आलोक में पुलिस ने साहूगढ़ हुलास टोला वार्ड नौ निवासी बुदूर कुमार को गिरफ्तार किया है. The post नाबालिग लड़की अपहरण मामले में एक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हॉकी के लिए महिला व पुरुष का ट्रायल रहा सफल

सहरसा पटेल मैदान में गुरुवार को हॉकी के खिलाड़ी का ट्रायल लिया गया. स्पोर्ट्स विभाग एमएम बिहार प्रशासन एवं बिहार राज्य स्पोर्ट्स प्राधिकरण पटना एवं बिहार ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित होने वाले स्टेट गेम्स में प्रतिभागिता के लिए हॉकी एसोसिएशन ऑफ सहरसा द्वारा स्त्री एवं पुरुष टीम के गठन के लिए ओपन चयन, ट्रायल का आयोजन कराया गया. जिसमें जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी वैभव कुमार की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष सुनील कुमार झा के नेतृत्व में चयन प्रक्रिया सफल रहा. सचिव प्रमोद कुमार झा के संयोजन में जिले के विभिन्न विद्यालयों से खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया. पुरुष टीम में राजू कुमार, प्रिंस कुमार, हिमांशु राज, प्रियांशु राज, हिब्जूर रहमान, गोलू कुमार, प्रिंस कुमार, आदर्श कुमार, मो हमजा, अंकित कुमार, अनु, विशाल, सोनू, राज, प्रिंस, स्वरित, नीरज, प्रीतम, असदुल्ला, ओबैदुर रहमान और स्त्री टीम में नंदनी कुमारी, नेहा कुमारी, गौरी कुमारी, संजना , मोनिका, पूरबी, अभिलाषा, रिया, सरस्वती, शिवानी, प्रियांशी, कल्पना, मेरी, सोनाक्षी, रजनी, प्रीति, निहारिका, शिक्षा, खुशबू, नैन्सी, स्नेहा कुमारी ने ट्रायल में भाग लिया. मौके पर संघ के मुख्य संरक्षक डॉ रेणु सिंह, संरक्षक कुमार अनिर्बान चौधरी, मोहन साह, लाजवंती झा, अमित कुमार ठाकुर, चेयरमैन अजय कुमार सिंह, वाइस चेयर मेन डॉ रमण झा, उपाध्यक्ष डॉ शशि शेखर सम्राट, प्रभाकरण देव, शंभू प्रसाद यादव, संयुक्त सचिव अमर ज्योति, ब्रजेश कुमार, कोषाध्यक्ष गोपाल चौधरी, सर्वेश कुमार, आशीष रंजन सिंह, शशि भूषण, बलवीर ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया. The post हॉकी के लिए स्त्री व पुरुष का ट्रायल रहा सफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने से उपभोक्ताओं को हुई परेशानी

सोनवर्षा अंचल क्षेत्र के विराटपुर स्थित पावर सब स्टेशन से संबंधित सभी क्षेत्रों में गुरुवार अहले सुबह से कई घंटों के लिए विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा. प्राप्त जानकारी अनुसार विद्युत पावर सब स्टेशन विराटपुर के 33 केवी पोटेन्शियल ट्रांसफार्मर में अज्ञात कारणों से अहले सुबह विस्फोट हो गया. जिस वजह से दर्जनों पंचायतों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी. विद्युत आपूर्ति ठप होने की सूचना मिलते ही विद्युत तकनीकी टीम द्वारा पोटेन्शियल ट्रांसफार्मर की मरम्मत प्रारंभ कर दी गयी एवं करीब दो घंटे के कड़ी मेहनत के बाद मरम्मति कार्य पुरा कर लिया गया व विद्युत आपूर्ति बहाल कर दिया गया. अंचल क्षेत्र में मौरा एवं विराटपुर स्थित पावर सब स्टेशनों में बांटा गया है. जबकि मंगवार पंचायत में तीसरे पावर सब स्टेशन का निर्माण एनबीपीडीसीएल द्वारा किया जा रहा है. इस बाबत पीएसएस विराटपुर के कनीय अभियंता अभिषेक आनंद ने बताया कि पोटेन्शियल ट्रांसफार्मर का मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दिया गया है. उसे रिप्लेस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. The post विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने से उपभोक्ताओं को हुई परेशानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टेलीविजन देखने को लेकर भाई से हुआ विवाद, बहन ने लगायी फांसी

आरा. उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत बड़का गांव (अख्तियारपुर) में बुधवार की रात टेलीविजन देखने को लेकर बड़े भाई से झगड़ा के बाद बहन ने पंखे में दुपट्टा बांध कर खुदकुशी करने का प्रयास किया. इससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गयी है. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार उक्त किशोरी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत बड़कागांव (अख्तियारपुर) गांव निवासी श्रीकांत राम की 15 वर्षीया पुत्री रीना कुमारी है. इधर, उक्त किशोरी की मामी मंजू कुमारी ने बताया कि रविवार की रात वह कमरे में टेलीविजन देख रही थी, तभी उसका मांझिल भाई आया और उससे टेलीविजन का रिमोट मांगने लगा. नहीं देने पर दोनों के बीच रिमोट को लेकर छीना-झपटी होने लगी. उसी दौरान टेलीविजन टूट गया, जिसके बाद दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई. तभी गुस्से में आकर उसने पंखे में दुपट्टा बांधकर गले में फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया, जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गयी. The post टेलीविजन देखने को लेकर भाई से हुआ विवाद, बहन ने लगायी फांसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फाइलेरिया मुक्त जिला बनाना हमारी प्राथमिकताः सीएस

जिले में 20 लाख से अधिक लाभार्थियों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया रोधी दवा11 फरवरी को मेगा एमडीए कैंप का होगा आयोजन सहरसा फाइलेरिया रोग के उन्मूलन के लिए जिले में 10 फरवरी से शुरू किये जा रहे सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिले के चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को रेड क्रॉस सोसाइटी में मीडिया सहयोगियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया. कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ राज नारायण प्रसाद ने कहा कि 10 फरवरी से शुरू हो रहे सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के दौरान सभी लाभार्थियों को फाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाना सुनिश्चित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को फाइलेरिया रोधी दवाओं के सेवन के लिए 11 फरवरी को मेगा एमडीए कैंप का आयोजन किया जाएगा. जिसमें बूथ लगा कर समुदाय के सभी लक्षित लाभार्थियों को स्वास्थ्यकर्मी अपने सामने दवा सेवन कराएंगे. इसके अतिरिक्त प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी अगले 14 दिवस तक घर-घर जाकर छूटे लाभार्थियों को दवा का सेवन कराना सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने बताया कि फाइलेरिया रोधी दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं. रक्तचाप, शुगर, अर्थराइटिस या अन्य सामान्य रोगों से ग्रसित व्यक्तियों को भी ये दवाएं खानी है. सामान्य लोगों को इन दवाओं के खाने से किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव नहीं होते. किसी को दवा खाने के बाद मितली, चक्कर जैसे लक्षण होते हैं तो यह शुभ संकेत हैं. इसका मतलब है कि है कि उस व्यक्ति के शरीर में फाइलेरिया के परजीवी मौजूद है. जो दवा खाने के बाद मर रहें हैं. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी लाभार्थी को दवा सेवन के बाद किसी प्रकार की कोई कठिनाई प्रतीत होती है तो उससे निपटने के लिए हर ब्लॉक में रैपिड रेस्पोंस टीम तैनात रहेगी. जिले के वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ रविंद्र कुमार ने बताया कि 10 फरवरी से शुरू होने वाले सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम में जिले के सभी 10 प्रखंड के कुल कुल जनसंख्या 23 लाख 62 हजार 345 के विरुद्ध योग्य पापुलेशन 20 लाख, सात हजार 994 लाभार्थियों को फाइलेरिया से सुरक्षित रखने के लिए डीईसी एवं अल्बेंडाजोल की निर्धारित खुराक, प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा घर-घर जाकर, अपने सामने खिलाएगी. दवाओं का वितरण बिलकुल भी नहीं किया जायेगा. इन दवाओं का सेवन खाली पेट नहीं करना है. दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती स्त्रीओं एवं अति गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को दवा नहीं खिलाई जाएगी. फाइलेरिया रोधी दवाएं पूरी तरह सुरक्षित है. जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनय रंजन ने बताया कि फाइलेरिया या हाथी पांव रोग, सार्वजनिक स्वास्थ्य की गंभीर समस्या है. यह रोग संक्रमित मच्छर के काटने से फैलता है. विशेषज्ञ बताते हैं कि व्यक्ति लगातार पांच साल तक फाइलेरिया रोधी दवा खा लेता है तो पूरे जीवन उसे फाइलेरिया रोग होने की संभावना समाप्त हो जाती है. इस अवसर पर भीबीडी कंसलटेंट राजेश कुमार, भीडीसीओ शशि कांत कुमार, राकेश कुमार, प्रवीण कुमार, पीरामल के आलोक कुमार, डब्ल्यूएचओ से धर्मेंद्र कुमार, सीफार के डिविजनल कोऑर्डिनेटर अमन कुमार सहित अन्य मौजूद थे. The post फाइलेरिया मुक्त जिला बनाना हमारी प्राथमिकताः सीएस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजस्व कर्मचारियों की मांगें अनसुनी, चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा

– राजस्व कर्मचारियों के हित से जुड़े मुद्दों को लगातार किया जा रहा है नजर अंदाज : जिलाध्यक्ष – जिला मुख्यालय स्थित डिग्री कॉलेज चौक के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन सुपौल. बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ (महासंघ गोपगुट) की जिला शाखा सुपौल ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर विभाग और प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की है. संघ के सदस्यों ने गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित डिग्री कॉलेज चौक के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि विगत आठ माह से लगातार मांगें उठाने, ज्ञापन सौंपने और विभागीय स्तर पर आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. इससे आक्रोशित होकर संघ ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा कर दी है, जिसकी औपचारिक सूचना जिला पदाधिकारी को दी गई है. कहा कि राजस्व कर्मचारियों की समस्याएं वर्षो से लंबित हैं. कई बार विभागीय पदाधिकारियों, तत्कालीन मंत्री और अपर मुख्य सचिव स्तर तक मांगें पहुंचाई गयी. यहां तक कि तत्कालीन अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह के हस्ताक्षर से मांगों को पूरा करने के लिए पत्र भी जारी हुआ था, लेकिन आठ माह बीत जाने के बाद भी विभाग ने इस दिशा में कोई गंभीर पहल नहीं की. इससे यह संदेश जा रहा है कि राजस्व कर्मचारियों के प्रति विभाग का रवैया उदासीन बना हुआ है. कहा कि अन्य विभागों की तुलना में राजस्व विभाग के निचले स्तर के कर्मचारी हमेशा उपेक्षा के शिकार रहे हैं. वरीय अधिकारियों और उच्च पदों से जुड़ी मांगें तो तत्काल पूरी कर दी जाती हैं, लेकिन राजस्व कर्मचारियों के हित से जुड़े मुद्दों को लगातार नजर अंदाज किया जा रहा है. 11 फरवरी तक मांगें पूरी नहीं हुईं, तो सभी राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरना करने को होंगे विवश : सचिव संघ के जिला सचिव विकास कुमार पाठक ने कहा कि संघ ने अपनी प्रमुख मांगों को फिर से दोहराया है. इनमें राजस्व कर्मचारियों के ग्रेड पे को 1900 (लेवल-2) से बढ़ाकर 2800 (लेवल-5) किए जाने की मांग प्रमुख है. कहा कि जब अब न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक कर दी गई है, तो ग्रेड पे 4200 होना चाहिए. इसके अलावा सभी नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को गृह जिला में पदस्थापन, राजस्व कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन जैसे लैपटॉप, डोंगल और समय पर मासिक रिचार्ज की व्यवस्था, क्षेत्र भ्रमण के लिए ईंधन सहित मोटरसाइकिल उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है. कहा कि एक राजस्व कर्मचारी को एक ही हल्का या पंचायत का प्रभार दिया जाए, ताकि काम का दबाव संतुलित रहे. वर्तमान में एक-एक कर्मचारी को कई हल्कों का जिम्मा सौंपा गया है, जिससे कार्य क्षमता प्रभावित हो रही है. कहा कि कर्मचारियों के द्वारा दिन-रात काम करने के बावजूद वरीय पदाधिकारियों द्वारा स्पष्टीकरण और निलंबन जैसी कार्रवाई की जाती है, जिससे मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न की स्थिति बन रही है. कहा कि कार्य अवधि को लेकर भी कर्मचारियों में नाराजगी है. कार्य समय सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक सुनिश्चित किया जाए. कहा कि महाअभियान और आपदा जैसी स्थिति का हवाला देकर कर्मचारियों से सुबह 07 से 08 बजे से रात 08 से 09 बजे तक काम लिया जा रहा है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है. इसके साथ ही रविवार और अन्य राजपत्रित अवकाश में काम लेने पर रोक लगाने, लंबित क्षतिपूर्ति अवकाश और भत्ते के भुगतान की मांग भी रखी गई है. कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर संघ ने आंदोलन की रूपरेखा तय कर ली है. 03 फरवरी को पूरे बिहार में काला बिल्ला लगाकर कार्य किया गया. 05 फरवरी को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया गया है. वहीं 09 फरवरी को पटना के गर्दनीबाग में राज्यस्तरीय धरना प्रस्तावित है. कहा कि यदि 11 फरवरी तक मांगें पूरी नहीं हुईं, तो सभी राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने को विवश होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग और राज्य प्रशासन की होगी. इस अवसर पर राकेश रौशन, मुकेश कुमार, दीपक कुमार पासवान, अरविंद बैठा, गुंजन कुमार, नजीब आलम, सोनू कुमार मंडल, प्रभात कुमार, मनीष कुमार, दिलीप कुमार, अवध बिहारी, धनंजय कुमार, गौतम कुमार, आनंद कुमार गुप्ता, पवन कुमार सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद थे. The post राजस्व कर्मचारियों की मांगें अनसुनी, चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वैश्य समाज ने आइजी से व्यवसायियों की सुरक्षा का किया आग्रह

पूर्णिया. अखिल हिंदुस्तानीय वैश्य महासम्मेलन का एक शिष्टमंडल गुरुवार को पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद से मुलाकात कर उन्हें बुके देकर सम्मानित किया एवं उनसे वैश्य समाज एवं व्यवसायियों की सुरक्षा देने का आग्रह किया. महानिरीक्षक ने कहा कि केवल वैश्य समाज एवं व्यवसायी ही नहीं हम चाहेंगे कि संपूर्ण समाज के लोगों की मेरे कार्यकाल में सुरक्षा पर आंच ना आये एवं सुरक्षित रहें. उन्होंने कहा कि जब तक व्यवसाय नहीं होगा तबतक समाज आगे नहीं बढ़ेगा. वैश्य समाज एवं व्यवसाययों की सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता होगी. शिषटमंडल में अखिल हिंदुस्तानीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री अनिल कुमार साहा, पूर्णिया प्रमंडल संगठन के प्रवक्ता सह वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक एवं सामाजिक कार्यकर्ता कौशल कुमार शर्मा उपस्थित थे. The post वैश्य समाज ने आइजी से व्यवसायियों की सुरक्षा का किया आग्रह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सड़क निर्माण कार्य को अधूरा, नहीं लगा बोर्ड

राजपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लठिया से तुमनी तक बननी थी सड़क पीरीबाजार क्षेत्र अंतर्गत चौरा राजपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लठिया से तुमनी तक वर्ष 2025 की शुरुआत में ही सड़क निर्माण शुरू किया गया था, परंतु अभी तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है. बता दे कि लंबे समय से लोग इस कार्य को पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं. संवेदक तथा विभागीय उदासीनता के कारण ना तो योजना स्थल पर बोर्ड लगा है ना ही अभी तक सड़क का कार्य पूरा हुआ है. संवेदक योजना का बोर्ड इसलिए नहीं लगाते हैं, क्योंकि योजना के बोर्ड में कार्य प्रारंभ एवं कार्य पूर्ण करने की तिथि एवं प्राक्कलित राशि सहित सड़क निर्माण की पूरी जानकारी होती है. इन सब बातों से बचने को लेकर संवेदक योजना स्थल पर कार्य करने के बाद योजना का बोर्ड लगाते हैं ताकि लोग इस पर सवाल न खड़ा करें. हालांकि इस सड़क में ना तो अभी तक योजना का बोर्ड लगा है ना तो अभी तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा हुआ है. कई बार इस मामले को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग के पदाधिकारी को अवगत करवाया गया, इसके बावजूद भी यह सड़क का कार्य पूर्ण नहीं हो सका है. मामले को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता प्रमोद कुमार विद्यार्थी ने कहा कि रिसाइन का पत्र संवेदक को दिया गया है. संवेदक को जल्द कार्य पूर्ण करने को कहा गया है. नहीं करने पर उक्त संवेदक पर कार्रवाई की जायेगी. ————————————————————————————————- The post सड़क निर्माण कार्य को अधूरा, नहीं लगा बोर्ड appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top