Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

आस्था, ताजा ख़बर

अपने चाहने वालों को यहां से भेजें विद्या की देवी सरस्वती मां की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Basant Panchami, Saraswati Puja 2024 Wishes: हिंदू पंचांग के अनुसार, बसंत पंचमी का त्योहार हर वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. इस वर्ष बसंत पंचमी 3 फरवरी को है, अर्थात आज। इस दिन विद्या और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना की जाती है। इस पावन अवसर पर आप एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे सकते हैं. Happy Basant Panchami, Saraswati Puja 2024 Wishes: लेकर मौसम की बहार लेकर मौसम की बहार, आया बसंत ऋतु का त्योहार, दिल में भर के उमंग और प्यार, आओ हम सब मिलकर मनाएं, बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं। हैप्पी बसंत पंचमी 2025 आज मनाई जा रही है बसंत पंचमी, यहां से जानें सरस्वती पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त से जुड़ी हर अपडेट Happy Basant Panchami, Saraswati Puja 2025 Wishes: सर्दी के जाते ही बसंत आए सर्दी के जाते ही बसंत आए, खुशियों का संग साथ लाए। संगीत की हो मधुर धुन, मां सरस्वती का आशीष आए। बसंत पंचमी 2025 की मंगलकामनाएं आज सरस्वती पूजा पर वीणापाणि की इस आरती का करें पाठ, यहां देखें भावार्थ Happy Basant Panchami, Saraswati Puja 2025 Wishes:सरस्वती पूजा का यह प्यारा त्योहार सरस्वती पूजा का यह प्यारा त्योहार, जीवन में खुशी लाएगा अपार, सरस्वती विराजे आपके द्वार, शुभकामनाएं हमारी करें स्वीकार. बसंत पंचमी 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं Happy Basant Panchami, Saraswati Puja 2025 Wishes: आपके जीवन में आये सदा बहार आपके जीवन में आये सदा बहार, सरस्वती द्वार आपके विराजे हरपल, हर काम आपका हो जाये सफल, बसंत पंचमी 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं! Happy Basant Panchami, Saraswati Puja 2024 Wishes: वीणा लेकर हाथ में, सरस्वती हो आपके साथ में . . . वीणा लेकर हाथ में, सरस्वती हो आपके साथ में, मिले मां का आशीर्वाद आपको हर दिन मुबारक हो आपको सरस्वती पूजा का ये दिन सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी 2025 की शुभकामनाएं Happy Basant Panchami, Saraswati Puja 2022 Wishes: मंदिर की घंटी, आरती की थाली . . . मंदिर की घंटी, आरती की थाली, नदी के किनारे सूरज की लाली, जिंदगी में आए खुशियों की बहार, शुभ हो बसंत पंचमी का त्यौहार The post अपने चाहने वालों को यहां से भेजें विद्या की देवी सरस्वती मां की हार्दिक शुभकामनाएं appeared first on Naya Vichar.

आस्था, ताजा ख़बर

आज बसंत पंचमी पर इन राशियों की चमकेगी किसमत, 144 सालों बाद बन रहा है ये प्रबल योग

Basant Panchami 2025 Rashifal: पंचांग के अनुसार आज बसंत पंचमी है. मां सरस्वती की पूजा का दिन. माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मां सरस्वती की पूजा की जाती है. मां की पूजा करने से सद्ज्ञान, बुद्धि और आशीर्वाद की प्राप्ति होती है. इस वर्ष का बसंत पंचमी अत्यंत लाभकारी माना जा रहा है, क्योंकि इस वर्ष प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन भी हो रहा है और इसी दिन अमृत स्नान का अवसर भी है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस वर्ष 144 वर्षों के बाद एक ऐसा शुभ योग बन रहा है, जो इस दिन को और भी विशेष बना रहा है. इस खास मौके पर कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ रहा है, यहां से जानें वो राशियों कौन सी हैं मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए बसंत पंचमी का समय सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएगा. आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर उत्पन्न हो रहे हैं. जिन व्यक्तियों के कार्य अधूरे रह गए थे या किसी कारणवश सफलता नहीं मिल रही थी, उन्हें अब सफलता प्राप्त होने की संभावना है. नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति और वेतन वृद्धि के संकेत हैं. करियर में प्रगति के नए अवसर भी मिल सकते हैं. कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है. इस अवधि में कोई सुखद समाचार भी मिल सकता है, जिससे खुशी में वृद्धि होगी. इस समय मेष राशि के जातक वाहन या संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं. आज मनाई जा रही है बसंत पंचमी, यहां से जानें सरस्वती पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त से जुड़ी हर अपडेट कन्या राशि कन्या राशि के जातकों के लिए यह दिन अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा. नए और सकारात्मक अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अधिक उत्साह और साहस के साथ अपने कार्यों को संपन्न करेंगे. नौकरीपेशा व्यक्तियों को नई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है. व्यापारियों के लिए नए ऑर्डर मिलने की संभावना प्रबल है. आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी. समाज में प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी. विवाहित व्यक्तियों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा. रिश्तों में प्रेम बना रहेगा. नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को उनकी इच्छित नौकरी मिल सकती है. आज सरस्वती पूजा पर वीणापाणि की इस आरती का करें पाठ, यहां देखें भावार्थ मकर राशि मकर राशि के जातकों के लिए बसंत पंचमी का पर्व अत्यंत शुभ साबित होगा. ग्रहों की स्थिति इस राशि के लिए सकारात्मक है. आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है. जो लोग निवेश करेंगे, उन्हें लाभ प्राप्त हो सकता है. मेहनत का उचित फल मिलेगा. इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. समाज में आपकी प्रतिष्ठा में इजाफा होगा. नौकरीपेशा व्यक्तियों को नई नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. संक्षेप में, बसंत पंचमी मकर राशि के लोगों के लिए नई सफलताओं और खुशियों का संदेश लेकर आएगी. अपने चाहने वालों को यहां से भेजें विद्या की देवी सरस्वती मां की पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं The post आज बसंत पंचमी पर इन राशियों की चमकेगी किसमत, 144 सालों बाद बन रहा है ये प्रबल योग appeared first on Naya Vichar.

आस्था, ताजा ख़बर

आज मनाई जा रही है बसंत पंचमी, यहां से जानें सरस्वती पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त से जुड़ी हर अपडेट

Basant Panchami 2025: आज देशभर में बसंत पंचमी का उत्सव अत्यंत धूमधाम से मनाया जा रहा है. यह पर्व माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन विशेष रूप से मां सरस्वती की पूजा की जाती है. इस वर्ष इस दिन का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है क्योंकि इस दिन एक शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है. पौराणिक मान्यता के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन ही मां सरस्वती का जन्म हुआ था. यहां से जानें सरस्वती पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त से जुड़ी हर अपडेट काशी क्षेत्र के पंचांग के अनुसार बसंत पंचमी का शुभ मुहूर्त माघ शुक्ल पंचमी की शुरुआत: 2 फरवरी को सुबह 11:53 बजे माघ शुक्ल पंचमी का समापन: 3 फरवरी को सुबह 9:39 बजे 3 फरवरी को सूर्योदय: सुबह 6:40 बजे नोट: काशी क्षेत्र के पुरोहित 3 फरवरी को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा मनाने की सलाह दे रहे हैं. उनका कहना है कि 2 फरवरी को पंचमी तिथि सूर्योदय के बाद आएगी और सूर्योदय के समय चतुर्थी है, इसलिए माघ शुक्ल पंचमी, जिसे बसंत पंचमी कहा जाता है, 3 फरवरी को मनाई जाएगी, न कि 2 फरवरी को. बसंत पंचमी की पूजा का महत्व धार्मिक परंपराओं के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की विधिपूर्वक पूजा करने से ज्ञान और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस दिन पीले वस्त्र पहनना और पीले रंग का भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है, क्योंकि पीला रंग देवी को अत्यंत प्रिय है. इस अवसर पर विद्यालयों और महाविद्यालयों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. सरस्वती मां की पूजा विधि सुबह जल्दी उठकर पवित्र स्नान करें और पीले वस्त्र धारण करें. एक वेदी पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करें और देसी घी का दीपक जलाएं. रोली और कुमकुम से तिलक करें. पीले फूलों की माला, कच्ची हल्दी, केसर, शहद और बूंदी के लड्डू, बेसन की बर्फी, मूंग दाल की बर्फी आदि का अर्पण मां सरस्वती पूजा मंत्र ॐ ऐं ह्रीं श्रीं वाग्देव्यै सरस्वत्यै नमः.. ॐ शारदा माता ईश्वरी मैं नित सुमरि तोय हाथ जोड़ अरजी करूं विद्या वर दे मोय.. ॐ अर्हं मुख कमल वासिनी पापात्म क्षयम् कारी वद वद वाग्वादिनी सरस्वती ऐं ह्रीं नमः स्वाहा.. The post आज मनाई जा रही है बसंत पंचमी, यहां से जानें सरस्वती पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त से जुड़ी हर अपडेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mahakumbh में आज होगा ऑपरेशन इलेवन से क्राउड मैनेजमेंट, बसंत पंचमी पर अमृत स्नान के लिए बना स्पेशल प्लान

Mahakumbh: महाकुम्भ में बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर ऑपरेशन इलेवन चलाकर क्राउड मैनेजमेंट का स्पेशल प्लान तैयार किया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश पर यह योजना बनाई गई है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से वन वे रूट तैयार किया गया है, इसके अलावा पांटून पुलों पर मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न आने पाए, इसका भी विशेष इंतजाम किया गया है. सबसे खास बात ये है कि त्रिवेणी के घाटों पर अत्यधिक दबाव रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाए जा रहे हैं, जहां वरिष्ठ अधिकारी भी टीम के साथ तैनात रहेंगे. बैरिकेडिंग की संख्या भी बढ़ा दी गई है. ऑपरेशन इलेवन से इस तरह किया जाएगा क्राउड मैनेजमेंट वन वे रूट पर सख्ती से होगा अमल बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर वन वे रूट पर सख्त अमल किया जाएगा. महाकुम्भ में बसंत पंचमी के दिन वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया गया है. श्रद्धालुओं के सुगम यातायात और अत्यधिक संख्या होने पर ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा. अधिकतर पांटून पुलों पर आवागमन जारी रहेगा. इसके साथ ही स्नान करने वाले घाटों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है. 2- हर प्रमुख क्षेत्र पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त न्यू यमुना ब्रिज पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. नैनी से संगम की ओर ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए एक अतिरिक्त राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है, इसके अलावा दो मोटर साइकिल दस्ते लगातार गश्त करेंगे. यही नहीं, ब्रिज की साइड रेलिंग को सुदृढ़ किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके. 3- शास्त्री सेतु पर विशेष निगरानी झूंसी से संगम की ओर ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए एक कंपनी पीएसी और एक राजपत्रित अधिकारी की विशेष रूप से तैनाती की गई है. इसके साथ ही दो मोटर साइकिल दस्ते सक्रिय गश्त में रहेंगे. 3- टीकरमाफी मोड़ पर भीड़ प्रबंधन एक राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में सीएपीएफ की तैनाती की गई है. झूंसी की ओर से टीकरमाफी मोड़ आने वाली ट्रैफिक को कटका तिराहा, जिराफ चौराहा, छतनाग मोड़ और समुद्रकूप मोड़ से डायवर्ट किया जाएगा. श्रद्धालुओं के सुगम यातायात के लिए सड़क की डिवाइडर को समतल किया गया है. 5- फाफामऊ पुल तथा पांटून पुलों पर विशेष इंतजाम फाफामऊ पुल तथा पांटून पुलों पर विशेष इंतजाम किया गया है. दो मोटरसाइकिल दस्तों से पुलिसकर्मी लगातार भ्रमण करेंगे और ट्रैफिक नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की एंट्री और एग्जिट के लिए पीएसी को तैनात किया गया है. Also Read: बिहार में मां सरस्वती की पूजा आज, जानें एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली का पहला ताल कब ठोकेंगे गांवों के लोग 6- रेलवे स्टेशन और बस मूवमेंट के विशेष इंतजाम झूंसी रेलवे स्टेशन पर विशेष व्यवस्था की गई है. यहां एक राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में पीएसी को लगाया गया है. एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर मजबूत बैरिकेडिंग की गई है. इसके साथ ही रेलवे अधिकारियों से समन्वय कर ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जा रही है. 7- झूंसी एरिया में बस संचालन की विशेष योजना तैयार अस्थायी बस स्टेशन सरस्वती द्वार से गोरखपुर और वाराणसी के लिए बस संचालन के इंतजाम किए गए हैं. रात में पर्याप्त संख्या में रिजर्व बसें झूंसी में पार्क की जाएंगी. अन्दावा से सरस्वती द्वार और सहसों के लिए शटल बसें संचालित होंगी, जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई भी असुविधा न होने पाए. 8- प्रयाग जंक्शन पर विशेष सुरक्षा तीन पुलिस उपाधीक्षकों के नेतृत्व में पुलिस और दो कंपनी पीएसी तैनात की गई है.आईईआरटी फ्लाईओवर की तरफ से प्रयाग जंक्शन की ओर जाने वाली ट्रैफिक को रोकने के लिए युधिष्ठिर चौराहे पर मजबूत बैरिकेडिंग और पर्याप्त पुलिस बल का इंतजाम किया गया है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में साइनेज की व्यवस्था की गई है. 9- जीटी जवाहर और हर्षवर्धन चौराहे पर भीड़ नियंत्रण मेडिकल कॉलेज चौराहे और बालसन चौराहे पर डायवर्जन के लिए राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई है. बालसन से बख्शी बांध होते हुए नागवासुकी क्षेत्र की ओर डायवर्जन रहेगा. स्टैनली रोड चौराहे से श्रद्धालुओं को लाजपत राय रोड से मंडलायुक्त कार्यालय तिराहे से हिंदुस्तान स्काउट होते हुए मजार चौराहे से दाहिने मोड़कर आईईआरटी पार्किंग के बगल से मेला क्षेत्र ले जाया जाएगा. 10- अतिरिक्त सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष उपाय अन्दावा और सहसो चौराहे पर अतिरिक्त पुलिस और यातायात पुलिस की तैनाती की गई है. यहां नौ मोटर साइकिल दस्ते लगातार निगरानी करेंगे. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्रेन की व्यवस्था की जा रही है. 11- अतिरिक्त फोर्स का प्रबंध तृतीय अमृत स्नान पर्व के लिए दो कंपनी आरएएफ और तीन कंपनी पीएसी का अतिरिक्त प्रबंध किया गया है. संवेदनशील स्थानों पर राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी रहेगी. 56 क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) की तैनाती की गई है. प्रभावी पेट्रोलिंग के लिए 15 मोटर साइकिल दस्ते तैनात किए गए हैं. प्रमुख चौराहों और डायवर्जन प्वाइंट्स के बैरियर पर सीएपीएफ और पीएसी का इंतजाम किया गया है. Also Read: MahaKumbh: बसंत पंचमी पर महाकुंभ में उमड़े श्रद्धालु, पांच करोड़ लोगों के अमृत स्नान करने का अनुमान The post Mahakumbh में आज होगा ऑपरेशन इलेवन से क्राउड मैनेजमेंट, बसंत पंचमी पर अमृत स्नान के लिए बना स्पेशल प्लान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महाकुंभ के लिए हर 15 मिनट में मिलेगी बसें, बसंत पंचमी पर अमृत स्नान कराने के लिए रोडवेज ने कसी कमर

Mahakumbh: प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी के तट पर लगे आस्था के जन समागम में बसंत पंचमी स्नान पर्व के पहले श्रद्धालुओं और पर्यटकों का जन सैलाब उमड़ रहा है. यूपी रोडवेज ने इन आगंतुकों को वापस उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है. अलग से आरक्षित बसों के अलावा कनेक्टिंग सेवा के लिए शटल बसों का बेड़ा भी तैयार है. प्रयागराज महाकुम्भ में दो फरवरी के शाम तक तकरीबन 35 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगा ली. यूपी रोडवेज ने अब बसंत पंचमी पर अमृत स्नान के लिए अपनी कमर कस ली है. श्रद्धालुओं की घर वापसी के लिए 2500 रोडवेज बसें आरक्षित यूपी रोडवेज ने बसंत पंचमी के स्नान पर्व में आगंतुकों की वापसी के लिए 2500 बसें अलग से आरक्षित कर ली हैं. महाकुंभ क्षेत्र से चार अस्थाई बस स्टेशन पहुंच रहे आगंतुकों के लिए हर 15 मिनट में रोडवेज बस मिलेगी, इसमें भी सबसे अधिक झूसी में बनाए गए रोडवेज के अस्थाई बस स्टेशन में 1500 बसें, लखनऊ की जाने के लिए बेला कछार में बनाए गए बस स्टेशन में 600 बसें, कानपुर की तरफ जाने वाले आगंतुकों के लिए नेहरू पार्क बस स्टेशन में 300 और मिर्जापुर बांदा की तरफ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए लेप्रोसी अस्थाई बस स्टेशन में 100 रोडवेज बसें आरक्षित हैं. महा कुम्भ की कनेक्टिविटी के लिए हर 2 मिनट में शटल सेवा प्रयागराज महकुम्भ के बसंत पंचमी अमृत स्नान पर्व में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जन सैलाब महा कुम्भ पहुंच रहा है. शहर के चारों तरफ बनाए गए अस्थाई बस स्टेशन में जहां रोडवेज का बसों का बेड़ा तैयार है तो वहीं इन अस्थाई बस स्टेशन से महाकुम्भ के नजदीक के स्थानों तक श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए 550 शटल बसें मौजूद हैं. रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक हर 2 मिनट में शटल सेवा उपलब्ध है. बस स्टेशन में भीड़ न होने पाए इसके लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है. Also Read: Mahakumbh में आज होगा ऑपरेशन इलेवन से क्राउड मैनेजमेंट, बसंत पंचमी पर अमृत स्नान के लिए बना स्पेशल प्लान The post महाकुंभ के लिए हर 15 मिनट में मिलेगी बसें, बसंत पंचमी पर अमृत स्नान कराने के लिए रोडवेज ने कसी कमर appeared first on Naya Vichar.

आस्था, ताजा ख़बर

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में बसंत पंचमी का अमृत स्नान, ‘ऑपरेशन-11’ से भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में आज 3 फरवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर अंतिम अमृत स्नान हो रहा है. इस महत्वपूर्ण स्नान पर्व को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए योगी प्रशासन और मेला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. एडीजी भानु भास्कर स्वयं मेला क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं. श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने ‘ऑपरेशन-11’ नाम से एक विशेष मास्टर प्लान तैयार किया है. इस योजना के तहत सोमवार को वन वे मार्ग की व्यवस्था लागू रहेगी, ताकि श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम और सुरक्षित हो. मुख्यमंत्री का निरीक्षण और सुरक्षा निर्देश मौनी अमावस्या के दिन संगम नोज पर हुई भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंचे थे. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों से मिलकर उनका हालचाल जाना. इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक कर बसंत पंचमी स्नान की तैयारियों की समीक्षा की और इसे ‘‘शून्य त्रुटि’’ के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए. ऑपरेशन-11 के तहत भीड़ नियंत्रण के उपाय रविवार की सुबह एडीजी भानु भास्कर ‘इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर’ (आईसीसीसी) पहुंचे, जहां से उन्होंने मेला क्षेत्र, प्रमुख चौराहों और प्रवेश स्थलों की निगरानी की. उन्होंने स्वयं लाउडस्पीकर के माध्यम से श्रद्धालुओं को निर्देश दिए कि स्नान के बाद घाटों पर अनावश्यक रूप से न बैठें और अन्य स्थानों पर जाकर भोजन करें. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सभी श्रद्धालुओं को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं और महाकुंभ में स्नान करने वाले सभी भक्तों को बधाई दी. वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेला प्रशासन ने वन वे ट्रैफिक प्लान लागू किया है. इसके तहत: अरैल से झूंसी जाने के लिए पुल संख्या 28 खुला रहेगा. संगम से झूंसी जाने के लिए पुल संख्या 2, 4, 8, 11, 13, 15, 17, 20, 22, 23 और 25 खुले हैं. झूंसी से संगम जाने के लिए श्रद्धालु पुल संख्या 16, 18, 21 और 24 का उपयोग कर सकेंगे. झूंसी से अरैल जाने के लिए पुल संख्या 27 और 29 खुले रहेंगे. इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में आतंकी कहर! सेना पर घातक हमला, 4 सैनिकों की मौत पुलिस बल को विशेष निर्देश मौनी अमावस्या की घटना को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है. जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि सभी अखाड़े पूर्व निर्धारित क्रम के अनुसार अमृत स्नान में भाग लेंगे. वहीं, भीड़ नियंत्रण के लिए दो कंपनी आरएएफ और तीन कंपनी पीएसी को अतिरिक्त रूप से तैनात किया गया है. मेला क्षेत्र में पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. लखनऊ से आए वरिष्ठ अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी और आशीष गोयल अपने अनुभव साझा कर प्रशासन का मार्गदर्शन कर रहे हैं. अब तक 35 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया स्नान बसंत पंचमी स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. रविवार शाम तक 1.29 करोड़ श्रद्धालु गंगा और संगम में डुबकी लगा चुके थे. वहीं, 13 जनवरी से अब तक 34.90 करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं. श्रद्धालुओं से अपील अखिल हिंदुस्तानीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने श्रद्धालुओं से संगम क्षेत्र में अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील की. उन्होंने बताया कि फाफामऊ से अरैल तक गंगा में कहीं भी स्नान करने पर महाकुंभ का पुण्य प्राप्त होता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित यात्रा 5 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाकुंभ नगर आने की संभावना है. इसे देखते हुए अगले कुछ दिनों तक प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौतियां बढ़ सकती हैं. मेला प्रशासन और पुलिस इस यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है. बसंत पंचमी के अंतिम अमृत स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. भीड़ नियंत्रण के लिए ‘ऑपरेशन-11’ लागू किया गया है, पुलिस बल को सख्त निर्देश दिए गए हैं, और ट्रैफिक व स्नान व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया गया है. प्रशासन की कोशिश है कि यह स्नान पर्व बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हो. इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में सेना क्यों भेजना चाहता है चीन?  The post Mahakumbh 2025: महाकुंभ में बसंत पंचमी का अमृत स्नान, ‘ऑपरेशन-11’ से भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नीतीश की यात्राएं-22 : प्रवास यात्रा में था धरोहरों पर फोकस, वैशाली को दिलाया था बुद्ध की अस्थि को लेकर ये भरोसा

Nitish Kumar Yatra: प्रवास यात्रा की अगली कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वैशाली पहुंचे. वैशाली में मुख्यमंत्री ने कहा था, बिहार की मिट्टी से जुड़े होने से नेतृत्व, धर्म-कर्म आदि का संगम स्थल है वैशाली. यहां भी पर्यटन के विकास की संभावनाएं जताते हुए कहा कि इस पर अभी तेजी से काम चल रहा है. वैशाली में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह वैशाली के साथ अन्याय कभी नहीं होने देंगे. वैशाली गढ़ का इतिहास है. यहां की जमीन का दूसरे चीजों के लिए उपयोग नहीं होने दिया जायेगा. हमारी इतिहास मिट्टी के अंदर दफन है. यह बाहर आयेगा तो कई परतें खुलेंगी. वैशाली में रहेगी बुद्ध की अस्थि मुख्यमंत्री ने कहा कि वैशाली के इतिहास का हमलोगों को तो पता नहीं था. चीनी यात्री हवेनसांग ने अपनी यात्रा वृतांत लिखा जो चीन में रखा गया है, उसी से यहां के बारे में जानकारी मिली. यहां की धरोहर सिर्फ वैशाली का ही नहीं पूरी मानवता की धरोहर छिपी है. इसकी रक्षा करनी चाहिए. यह हमारी रिस्पांसबिलिटी है. नीतीश कुमार ने कहा कि भगवान बुद्ध की अस्थियां यहां रखी है. उनकी अस्थियों को 18 जगहों पर रखा गया. बुद्ध ने शांति और अहिंसा का संदेश दिया. हमको सबकी चिंता है. वैशाली की भी है. बुद्ध की अस्थि वैशाली में ही रखी जायेगी. ऐतिहासिक पुरात्विक स्थलों का लिया जायजा मुख्यमंत्री ने अपने अंदाज में कहा, हम देशभक्त हैं, हिंदुस्तान की चिंता है, तभी तो हम वैशाली आये हैं. दार्शनिक अंदाज में कहा, हो सकता है, मेरे लिये कुछ काम बाकी हो. हम तो कोई इतिहासकार नहीं हैं, साधारण कार्यकर्ता है. दरअसल, मुख्यमंत्री की प्रवास यात्रा का उद्देश्य ही यही था कि वह ऐतिहासिक पुरात्विक स्थलों पर जायेंगे और वहां प्रवास कर चीजों को बारीकियों से देखेंगे. जो भी समस्या सामने आयेंगी उसका निबटारा किया जायेगा. साथ ही पटना पहुंचने पर इसकी दीर्घकालीक उपाय का रास्ता निकाला जायेगा. मोजूदा बिहार में सांस्कृतिक पुनर्जागरण की प्रक्रिया इसी प्रवास यात्रा का नतीजा माना जा सकता है. Also Read : नीतीश की यात्राएं-4 : विकास का नीतीश मॉडल 2005 में ही था तैयार, ऐसे बना था सुशासन का फर्मूला The post नीतीश की यात्राएं-22 : प्रवास यात्रा में था धरोहरों पर फोकस, वैशाली को दिलाया था बुद्ध की अस्थि को लेकर ये भरोसा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Board 12th Biology Sample Paper: बायोलॉजी में मिलेंगे 100 में से 95, इस सैंपल पेपर से करें तैयारी

Bihar Board 12th Biology Sample Paper: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने 2024-2025 के शैक्षिक सत्र के तहत कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी को आसान बनाने के लिए 2025 का बायोलॉजी मॉडल पेपर जारी किया है. यह मॉडल पेपर छात्रों को परीक्षा के पैटर्न, अंकन योजना और प्रश्नों के प्रकार को समझने में मदद करेगा, जिससे उनकी तैयारी बेहतर होगी. खासकर, बायोलॉजी के इस मॉडल पेपर के माध्यम से छात्र यह जान सकते हैं कि परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं और उन्हें सही तरीके से कैसे हल किया जाए. इस लेख में, हम बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के बायोलॉजी  मॉडल पेपर 2025 का विश्लेषण करेंगे और इसे प्रभावी तरीके से इस्तेमाल करने के कुछ सुझाव भी देंगे. Bihar board 12th biology sample paper: बायोलॉजी में मिलेंगे 100 में से 95, इस सैंपल पेपर से करें तैयारी 2 यहां देखें Bihar Board 12th Biology Sample Paper का PDF BSEB-Bihar-Board-12th-Biology-Sample-Paper-PDFDownload बिहार बोर्ड सैंपल पेपर से जुड़ी ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें Also Read: Bihar Board 12th English Sample Paper: अंग्रेजी में लाएं फर्स्ट क्लास मार्क्स, इस पीडीएफ से ऐसे करें तैयारी Also Read: Bihar Board 12th Hindi Sample Paper: हिंदी में करना है अच्छा स्कोर, तो ये प्रश्न हो सकते हैं मददगार The post Bihar Board 12th Biology Sample Paper: बायोलॉजी में मिलेंगे 100 में से 95, इस सैंपल पेपर से करें तैयारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Board 12th History Sample Paper: इतिहास के पेपर में करेंगे टाॅप, यहां दिए गए सैंपल पेपर से करें तैयारी

Bihar Board 12th History Sample Paper: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने 2024-2025 के शैक्षिक सत्र के तहत कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी को आसान बनाने के लिए 2025 का इतिहास मॉडल पेपर जारी किया है. यह मॉडल पेपर छात्रों को परीक्षा के पैटर्न, अंकन योजना और प्रश्नों के प्रकार को समझने में मदद करेगा, जिससे उनकी तैयारी में सुधार होगा. खासकर, इतिहास के इस मॉडल पेपर के जरिए छात्र यह जान सकते हैं कि परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं और उन्हें सही तरीके से कैसे हल किया जाए. इस लेख में, हम बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के इतिहास मॉडल पेपर 2025 का विश्लेषण करेंगे और इसे प्रभावी तरीके से उपयोग करने के कुछ सुझाव देंगे. Bihar board 12th history sample paper: इतिहास के पेपर में करेंगे टाॅप, यहां दिए गए सैंपल पेपर से करें तैयारी 4 यहां देखें Bihar Board 12th History Sample Paper का PDF BSEB-Bihar-Board-12th-History-Sample-PaperDownload बिहार बोर्ड सैंपल पेपर से जुड़ी ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें Also Read: Bihar Board 12th English Sample Paper: अंग्रेजी में लाएं फर्स्ट क्लास मार्क्स, इस पीडीएफ से ऐसे करें तैयारी Also Read: Bihar Board 12th Hindi Sample Paper: हिंदी में करना है अच्छा स्कोर, तो ये प्रश्न हो सकते हैं मददगार The post Bihar Board 12th History Sample Paper: इतिहास के पेपर में करेंगे टाॅप, यहां दिए गए सैंपल पेपर से करें तैयारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जीतनराम मांझी ने फिर उठाया सीट शेयरिंग का मुद्दा, बोले- एनडीए की चार रोटी में एक हम का

Jitan Ram Manjhi: पटना. केंद्रीय मंत्री और हम प्रमुख जीतनराम मांझी ने एनडीए में सीट शेयरिंग का मुद्दा एक बार फिर उठाया है. केंद्रीय मंत्री और हम के संरक्षक जीतनराम मांझी ने एक बार फिर से इशारों-इशारों में सीटों को लेकर अपना दावा ठोंक दिया है. मांझी ने कहा हम एनडीए परिवार का हिस्सा हैं, अगर घर में चार रोटी हैं, तो हम कोनना (थाली) देखकर नहीं रहेंगे. एक रोटी तो जरूर मांगेंगे. 20 सीटें अगर हम जीतकर आएंगे, तो सारा काम करेंगे, लेकिन जब 20 से ज्यादा सीट मिलेगी, तब न 20 सीट जीतेंगे. पहले भी दे चुके हैं मंत्री पद छोड़ने की धमकी इससे पहले दिल्ली चुनाव में एक भी सीट नहीं मिलने पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कैबिनेट छोड़ने की धमकी दे डाली थी. उन्होंने कहा था कि एनडीए ने हमें कमजोर समझने की गलती की है. झारखंड चुनाव में भी एनडीए ने कोई सीट नहीं दी थी. उन्होंने कहा कि हम मांगे नहीं, तो नहीं मिलेगा, ये अन्याय है. अगर वो समझते हैं कि हमारा अस्तित्व नहीं है, इसलिए हमें सीट नहीं दी गई. हमारा जनाधार देखना है, तो हमारी जनसभाएं देखें. हालांकि अपने इस बयान पर मांझी ने सफाई भी दी थी. अब एक बार फिर से जहानाबाद में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में जीतन मांझी ने दावा ठोंका है. बिहार को जितना मिलना चाहिए उससे ज्याद ही मिला केंद्रीय मंत्री ने बजट में बिहार के लिए की गईं घोषणाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया. मांझी ने कहा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए था, लेकिन बजट में उससे ज्यादा मिला है. मखाना बोर्ड का गठन हुआ है. कोसी नदी के जीर्णोद्धार करने की बात कही, साथ ही बिहार में एयरपोर्ट का विस्तार होगा. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए जीतनराम मांझी ने कहा कि तेजस्वी में अज्ञानता है, वो कुछ जाननेवाले और करनेवाले नहीं हैं. उनको विकास से क्या मतलब है. समाज को क्या चाहिए, इससे क्या लेना-देना है. उन्होंने कभी कोई आंदोलन नहीं किया. कभी जेल नहीं गए. फिर वो क्या समझेंगे. Also Read: Pragati Yatra: बताइये और क्या करना है… नीतीश कुमार ने जीविका दीदी से मांगा आइडिया The post जीतनराम मांझी ने फिर उठाया सीट शेयरिंग का मुद्दा, बोले- एनडीए की चार रोटी में एक हम का appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top