Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

समस्तीपुर

उच्च माध्यमिक विद्यालय बथुआ बुजुर्ग में खेल कुंभ का उद्घाटन

नया विचार सरायरंजन :अखिल हिंदुस्तानीय विद्यार्थी परिषद सरायरंजन इकाई द्वारा बुधवार को राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,बथुआ बुजुर्ग के स्पोर्ट्स परिसर में राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे स्पोर्ट्स कुंभ का उद्घाटन किया गया। दो दिवसीय स्पोर्ट्स कुंभ में प्रखंड स्थित 05 विद्यालय के शिशु दौड़, खो-खो, कबड्डी तीन विधाओं में भाग लेंगे एवं विजय प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। स्पोर्ट्स कुंभ का औपचारिक उद्घाटन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बथुआ बुजुर्ग के उच्च माध्यमिक शिक्षक रवींद्र मोहन कंठ एवं रतन कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं दौड़ हेतु झंडा दिखाकर किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय कुमार चौरसिया ने की एवं संचालन अनुराग आनंद ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों के साथ-साथ समीर चंद्र गौरव, सरोज झा,शारदा कुमारी, मदन कुमार भगत, वैयंती प्रिया,संजीव कुमार,रमेश कुमार रमण, प्रिंस प्रियरंजन,स्नेहल,आर्यन,चंदन कुमार,मोहित कुमार,निलेश कुमार, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

समस्तीपुर

शांति एवं सौहार्द के वातावरण में मनाएं पर्व

नया विचार सरायरंजन :मुसरीघरारी थाना परिसर में बुधवार को सरस्वती पूजा ,शबे बरात एवं महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने की। बैठक के दौरान उन्होंने भिन्न-भिन्न स्थानों पर सरस्वती पूजा को लेकर बनने वाले पंडाल के भीतर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि आने वाले तीनों त्योहारों में डीजे पर पूर्णत प्रतिबंध रहेगा। बैठक के दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से सरस्वती पूजा, शबे बरात एवं महाशिवरात्रि पर्व मनाए। उन्होंने कहा कि आने वाले तीनों त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी। अगर किसी व्यक्ति के द्वारा त्योहारों के दौरान उत्पाद मचाया गया तो उसे बख्सा नहीं जाएगा।मौके पर थाना अध्यक्ष समेत क्षेत्र के कई ।लोग उपस्थित थे।

समस्तीपुर

सरायरंजन नगर पंचायत के वार्ड पार्षद कोर कमेटी की बैठक में हुई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा 

नया विचार सरायरंजन : नगर पंचायत सारारंजन के सभा कक्ष में बुधवार को वार्ड पार्षद कोर-कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया ।जिसकी अध्यक्षता मुख्य पार्षद पूजा कुमारी ने की। बैठक के दौरान पार्षदों ने नगर पंचायत के सभी वार्डों में निविदा एवं विभागीय द्वारा क्रियान्वन, स्ट्रीट लाइट सीसीटीवी कैमरा, वेलकम गेट, फाइनेंशियल मैनेजमेंट टेंडर ,जेसीबी एवं ट्रैक्टर का क्रय समेत कई एजेंडा पर चर्चा की। मौके पर मुख्य पार्षद पूजा कुमारी ,उप मुख्य पार्षद सुष्मिता कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी जयराम प्रसाद ,लोक स्वच्छता पदाधिकारी पुष्कर कुमार, सहायक अभियंता कशिश गुप्ता, कनीय अभियंता सुनील कुमार, वार्ड पार्षद सुशील कुमार,मंटून दास, संजय कुमार, असगर अली , वीणा देवी ,टिंकू कुमार, सीता कुमारी, आशा कुमारी, कविता कुमारी, बॉबी चौधरी, किरण देवी, सविता कुमारी, रंजीत पासवान ,तंजील इमाम ,पूजा देवी ,मोहम्मद समसुल ,नीरज झा, बैद्यनाथ झा, पूनम देवी, सविता देवी समेत सभी वार्ड पार्षद मौजूद।

समस्तीपुर

विधायक ने लिया बुजुर्गों से आशीर्वाद 

नया विचार मोरवा । मोरवा विधायक रणविजय साहू ने प्रखंड के कई पंचायतों में राष्ट्रीय जनता दल के माई बहिन मान योजना के संबंध में लोगों को जानकारी देकर प्रचार अभियान चलाया। इसके साथ ही विधायक द्वारा वृद्ध,विकलांग एवं बेसहारा लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। कंबल प्राप्त करने के बाद बूढ़े एवं बुजुर्ग स्त्रीओं विधायक द्वारा बुजुर्ग स्त्रीओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर राहुल कुमार, मुन्ना कुमार, चंदन कुमार ,मनोज राय आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर

पेसा नियमावली से जुड़ी भ्रांतियां कर लें दूर, झारखंड जनाधिकार महासभा ने लोगों से की ये अपील

रांची : झारखंड में अभी पेसा, 1996 की नियमवाली लागू भी नहीं हुआ है लेकिन इससे पहले ही लोगों के बीच में इसे लेकर कई भ्रांतियां फैल रही हैं. इन्हीं भ्रांतियों को दूर करने के लिए झारखंड जनाधिकार महासभा ने बड़ा कदम उठाते हुए लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है. साथ ही इस संगठन ने लोगों से अपील की है कि वह दिग्भ्रमित न हों. क्या है लोगों के मन में भ्रांतियां झारखंड जनाधिकार महासभा का स्पष्ट कहना है कि झारखंड के अनुसूचित क्षेत्र पेसा के अधिकांश महत्वपूर्ण प्रावधानों से वंचित हैं. झारखंड पंचायती राज अधिनियम, 2001 के अंतर्गत अनुसूचित क्षेत्र को पेसा के अधिकांश प्रावधानों और शक्तियों से वंचित रखा गया है. लोगों के मन में ये भ्रांति आज भी है कि पेसा लागू होने से चुनाव आधारित पंचायत व्यवस्था खत्म हो जाएगी. असल में पेसा संविधान के भाग 9 में दिये पंचायत व्यवस्था के उपबंधों को पांचवी अनुसूची क्षेत्र में कई अपवादों और उपान्तरणों के साथ विस्तार करता है. पंचायत त्रिस्तरीय होगा और उसके लिए चुनाव भी होगा. इस कानून का मूल यही है कि अनुसूचित क्षेत्र में त्रि-स्तरीय पंचायत व्यवस्था के प्रावधानों का विस्तार होगा. लेकिन आदिवासी सामुदायिकता, स्वायत्तता और पारंपरिक स्वशासन इस पंचायत व्यवस्था का मुख्य केंद्र बिंदु होगा. गांव राजस्व गांव से भिन्न होगा. समाज ही गांव को परिभाषित करेगा. ऐसी पारंपरिक ग्रामसभा को संवैधानिक और सर्वोपरि दर्जा होगा. हाल के दिनों में वायरल हुए था पेसा नियमावली से संबंधित संशोधित ड्राफ्ट झारखंड प्रशासन ने पिछले 2.5 वर्षों में पेसा नियमावली बनाने के लिए टीआरआई में कई चर्चाओं का आयोजन कर कुछ लोगों का सुझाव लिया था. इसके बाद 2023 में पंचायती राज विभाग ने एक ड्राफ्ट नियमावली अपने वेबसाइट पर डालकर सुझाव आमंत्रित किया था. लेकिन अनेक सुझावों को जोड़ा नहीं गया था. हाल के दिनों में एक संशोधित ड्राफ्ट सोशल मीडिया में साझा किया जा रहा है जिसे विभाग का फाइनल ड्राफ्ट बताया जा रहा है. हालांकि, विभाग ने संशोधित ड्राफ्ट अभी तक सार्वजानिक नहीं किया है. Also Read: झारखंड में जल्द लागू हो सकती है पेसा नियमावली, कैबिनेट में भेजने की चल रही है तैयारी सोशल मीडिया में साझा हुए ड्राफ्ट में कई खामियां झरखंड जनाधिकार महासभा का कहना है कि सोशल मीडिया में साझा हुए ड्राफ्ट में कई गंभीर खामियां हैं. नियमावली के अनेक प्रावधान पेसा के प्रावधानों के विपरीत हैं. नियमावली आदिवासी स्वायत्तता और प्राकृतिक संसाधनों पर सामुदायिक अधिकार को सुनिश्चित और सुरक्षित नहीं करती. उदाहरण के लिए, पेसा के अनुसार ग्रामसभा को आदिवासी भूमि का गलत तरीके के हस्तांतरण को रोकने और ऐसी भूमि वापिस करवाने की शक्ति होगी. लेकिन ड्राफ्ट नियमावली में निर्णायक भूमिका उपायुक्त की है. इसी प्रकार सामुदायिक संसाधनों पर ग्रामसभा के मालिकाना अधिकार का स्पष्ट व्याख्यान नही है. झारखंड पंचायती राज अधिनियम, 2001 को संशोधित करने की जरूरत झारखंड जनाधिकार महासभा का कहना है कि सबसे पहले पेसा में दिए गये सभी अपवादों और उपन्तारणों के अनुरूप झारखंड पंचायती राज अधिनियम, 2001 को संशोधित करने की जरूरत है. उदाहरण के लिए, झारखंड पंचायती राज अधिनियम, 2001 में राजस्व ग्राम को बुनियादी इकाई माना गया है, जबकि पेसा के अनुसार पारंपरिक ग्राम सभा बुनियादी इकाई है. साथ ही, झारखंड पंचायती राज अधिनियम, 2001 में पारंपरिक ग्राम सभा की प्रमुखता, सामुदायिक संसाधनों पर अधिकार, पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था और आदिवासी स्वायत्तता संबंधित अनेक प्रावधान पूर्ण रूप से शामिल नहीं हैं. इसे संशोधित करने के बाद ही पेसा के तहत नियमावली को कानून का पूरा बल मिलेगा. पेसा “अबुआ राज” की स्थापना की ओर बड़ा कदम झारखंड के अनुसूचित क्षेत्रों में “अबुआ राज” की स्थापना की ओर पेसा एक महत्त्वपूर्ण कदम है. पेसा लागू करवाने की पूरी प्रक्रिया लोगों के साथ मिलकर संचालित होनी चाहिए. इसे लेकर संगठन ने राज्य प्रशासन से कई मांग की है. क्या है झारखंड जनाधिकार महसभा की मांग पेसा के सभी अपवादों और उपन्तारणों के अनुरूप झारखंड पंचायती राज अधिनियम, 2001 को संशोधित किया जाये. इसके बाद पेसा नियमावली के वर्तमान ड्राफ्ट की खामियों को पेसा कानून की मूल भावना के अनुरूप ठीक किया जाये. यह पूरी प्रक्रिया आदिवासियों, पारंपरिक आदिवासी स्वशासन प्रणाली के प्रतिनिधियों और आदिवासी अधिकारों और पांचवीं अनुसूची के मसले पर संघर्षरत जन संगठनों के साथ मिलकर पूर्ण पारदर्शिता के साथ चलायी जाये. पूरी प्रक्रिया को 6 महीने के अंदर पूरा कर पेसा को मजबूती के साथ जमीनी स्तर पर लागू किया जाये. राज्य प्रशासन आदिवासियों, पारंपरिक आदिवासी स्वशासन प्रणाली के प्रतिनिधियों और आदिवासी अधिकारों और पांचवीं अनुसूची के मसले पर संघर्षरत जन संगठनों के प्रतिनिधियों व विभागीय पदाधिकारियों की एक समिति का गठन किया जाए जो राज्य व केंद्र के सभी कानूनों का अध्ययन कर पेसा के अनुरूप संशोधनों का सुझाव देगी. साथ ही, PESA की धारा 4(o) के अनुसार छठी अनुसूची के स्वशासी परिषद अनुरूप ढांचे का प्रारूप भी सुझावित करेगी. Also Read: Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन कैबिनेट से झारखंड राज्य उच्चतर शिक्षा पुरस्कार योजना को मंजूरी, छह प्रस्तावों पर लगी मुहर The post पेसा नियमावली से जुड़ी भ्रांतियां कर लें दूर, झारखंड जनाधिकार महासभा ने लोगों से की ये अपील appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर

झारखंड से प्रयागराज महाकुंभ जा रही बस पर पथराव, कई श्रद्धालु घायल, भगदड़ के बाद सोनभद्र में रोकी गयी हैं बसें

गुमला, दुर्जय पासवान-झारखंड के गुमला जिले से महाकुंभ (प्रयागराज) जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पर पथराव हुआ है. उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के समीप पथराव की घटना हुई है. इससे गुमला की गोल्डन बस का शीशा टूट गया है. कई श्रद्धालुओं को चोट लगी है. इनमें एक श्रद्धालु को गंभीर चोट लगी है, परंतु इलाज के बाद सभी की स्थिति ठीक है. महाकुंभ में भगदड़ की सूचना के बाद गुमला से कुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की बस को सोनभद्र के समीप रोक दिया गया है. श्रद्धालु मंगलवार की रात से सोनभद्र के पास फंसे हुए हैं. बस पर पथराव की जानकारी देतीं श्रद्धालु विद्या मिश्रा रात में बस पर किया गया हमला-विद्या मिश्रा गुमला से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे श्रद्धालु विद्या मिश्रा ने बताया कि गुमला से एक बस में 60 श्रद्धालु महाकुंभ के लिए जा रहे हैं, लेकिन सोनभद्र के समीप मंगलवार की रात को कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया. इससे कई लोगों को चोट लगी है. एक श्रद्धालु का पैर कट गया है. मिर्जापुर जाने वाली सड़क के समीप दो दर्जन से अधिक बसों को रोक दिया गया है. इसमें गुमला और छत्तीसगढ़ की कई बसें हैं. जिसमें श्रद्धालु बैठे हैं. सभी श्रद्धालु महाकुंभ जाने की अनुमति मांग रहे हैं, परंतु महाकुंभ में भगदड़ के बाद बसों को आगे जाने नहीं दिया जा रहा है. पथराव के बाद डरे-सहमे हैं बस यात्री विद्या मिश्रा ने बताया कि पथराव के बाद से बस यात्री डरे-सहमे हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश की प्रशासन से मांग की है कि श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने की अनुमति दी जाए. इसके साथ ही जिन असामाजिक तत्वों ने गाड़ी पर पथराव किया है. उसकी भी उत्तर प्रदेश प्रशासन जांच कराते हुए कार्रवाई करे. ये भी पढ़ें: बैरिकेड तोड़कर आये जनसैलाब ने लोगों को रौंद डाला, झारखंड के राम सुमिरन ने बताया महाकुंभ में भगदड़ का आंखों देखा हाल The post झारखंड से प्रयागराज महाकुंभ जा रही बस पर पथराव, कई श्रद्धालु घायल, भगदड़ के बाद सोनभद्र में रोकी गयी हैं बसें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर

Gaya News: गया से प्रयागराज जाने वाली 6 ट्रेनें रद्द, जंक्शन पर हाई अलर्ट, देखें नाम

Gaya News: कुंभ मेले में भीड़ बढ़ने के कारण स्पेशल ट्रेनों को चलाने को लेकर कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है. इसकी सूचना रेलवे की ओर से दो दिन पहले जारी कर दी गयी थी. बताया जाता है कि गया जंक्शन से खुलनेवाली महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन बुधवार को रद्द रहा. वहीं गया रेलवे स्टेशन से गुजरनेवाली अप में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस व डाउन में जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, आनंद विहार-पुरी एक्सप्रेस, कालका एक्सप्रेस, भावनगर-आसनसोल एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहा. बुधवार की सुबह से लेकर शाम तक गया रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज जाने के लिए ट्रेनों का इंतजार कर रहे थे. लेकिन, रद्द रहने के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ी. ट्रेन के अंदर जाते यात्री यात्री ट्रेनों को बढ़ाने की कर रहे मांग गया रेलवे स्टेशन पर आने-जानेवाले श्रद्धालुओं ने कहा कि प्रयागराज जानेवाली ट्रेनों की संख्या काफी कम है. शाही स्नान करने को लेकर श्रद्धालु ज्यादा संख्या में प्रयागराज कुंभ मेला पहुंचना चाहते हैं. यही वजह है कि भीड़ बढ़ गयी है. वहीं दूसरी ओर ट्रेनों का परिचालन रद्द होने की सूचना पर काफी संख्या में श्रद्धालु मायूस होकर घर लौट गये. गेट पर भी यात्रा कर रहे हैं लोग यात्री अजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, अनीश कुमार, सोहन कुमार ने बताया कि प्रयागराज मेला में जाने के लिए अपने परिवार के साथ गया जंक्शन पर पहुंचा हूं. लेकिन, अधिक भीड़ होने के कारण ट्रेन में चढ़ नहीं पाये. इस कारण यात्रा करने से वंचित हो गये. वहीं अन्य रेलयात्रियों ने बताया कि लगातार भीड़ होने के कारण गया रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में अतिरिक्त बोगी लगा दी जानी चाहिए थी. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें गया जंक्शन को किया हाइ अलर्ट इस संबंध में डीडीयू मंडल के सीनियर कमांडेंट जेथिन बी राज ने बताया कि गया रेलवे स्टेशन पर अधिक भीड़ बढ़ गयी है. भीड़ को नियंत्रण करने के लिए आरपीएफ व रेल पुलिस के अधिकारी व जवानों की तैनाती की गयी है, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे. इसके अलावा अतिरिक्त फोर्स को बुलाया गया है और भीड़ को नियंत्रण किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें: Gaya News : बेला-चाकंद रेलवे स्टेशन के बीच रिसौद गांव के पास बनेगा ओवरब्रिज The post Gaya News: गया से प्रयागराज जाने वाली 6 ट्रेनें रद्द, जंक्शन पर हाई अलर्ट, देखें नाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर

मोतिहारी में स्कूल की पानी टंकी में असामाजिक तत्वों ने डाला जहरीला पदार्थ, टला बड़ा हादसा

मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया प्रखंड स्थित एक विद्यालय में बुधवार को एक बड़ी घटना होने से बच गई. बताया जा रहा है कि एक विद्यालय की पानी टंकी में असामाजिक तत्वों द्वारा कोई जहरीला पदार्थ डाल दिया गया. राहत की बात रही कि इसका समय रहते पता चल गया. पानी टंकी में असामाजिक तत्वों ने डाला जहरीला पदार्थ दरअसल, कोयला बेलवा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की पानी की टंकी में जहरीला पदार्थ डालने की घटना सामने आई. स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रेम नारायण सुबह जब पहुंचे, तब उन्हें कार्यालय के पास अजीब गंध महसूस हुई. उन्होंने इसकी जानकारी तुरंत मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य और शिक्षा समिति के सदस्यों को दी. इसके बाद जब जांच पड़ताल की गई, तब पानी की टंकी के समीप से सल्फास (जहरीला पदार्थ) का दस ग्राम का रैपर मिला. इसके बाद प्रधानाध्यापक ने तत्काल जल का उपयोग करने से मनाही कर दी. मामले की जांच में जुटी पुलिस जांच के क्रम में पाया गया कि टंकी के पानी से भी गंध आ रही थी. प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस घटना से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. विद्यार्थियों को पानी पीने से मना कर दिया गया और मध्याह्न भोजन भी नहीं बनाया गया. उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मुखिया समेत सभी पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को बुलाकर दी गई. बताया गया कि इस घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर जहरीला पदार्थ पानी की टंकी में डालने का उद्देश्य क्या रहा होगा. इसे भी पढ़ें: राहुल और केजरीवाल एक, दिल्ली में समझौता नहीं हुआ तो अलग-अलग लड़ रहे: श्रवण कुमार The post मोतिहारी में स्कूल की पानी टंकी में असामाजिक तत्वों ने डाला जहरीला पदार्थ, टला बड़ा हादसा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर

Mahakumbh: महाकुंभ में स्नान करने गयीं बिहार की छह महिलाओं की मौत, जानें किस जिले से कितने लोग हुए लापता

Mahakumbh: मौनी अमावस्या के मौके पर प्रयागराज संगम में स्नान करने गयीं गोपालगंज जिले की चार, औरंगाबाद की एक और सुपौल की एक स्त्री की मौत हो गयी. भगदड़ में करीब 10 से 12 लोगों के बारे में कुछ पता नहीं चल रहा है है. हालांकि, हादसे में मरने वालों की आधिकारिक पुष्टि देर रात तक नहीं हो पायी थी. जिनके परिजन महाकुंभ गये थे, उनके गांव में भी उहापोह की स्थिति बनी हुई है. लापता लोगों से संपर्क नहीं हो पाने के कारण लोग बेचैन हैं. गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के रामनगर गांव से करीब डेढ़ दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था गांव से अमृत स्नान के लिए प्रयागराज गया था. इनमें से सुरेंद्र गोंड की पत्नी तारा देवी (65 वर्ष) और उसी गांव के भुटेली मांझी की पत्नी सरस्वती देवी (62 वर्ष) की मौत की समाचार है. समाचार है कि बरौली थाने के माड़नपुर गांव के स्व. तारकेश्वर सिंह की 65 वर्षीय पत्नी शिवकली देवी की मौत भी भगदड़ के कारण हो गयी है. हुस्सेपुर के सरपंच प्रतिनिधि लालबाबू प्रसाद ने शिवकली देवी मौत की पुष्टी की है. इधर, उचकागांव थाना क्षेत्र के बलेसरा निवासी स्व बच्चा दुबे की पत्नी कांति देवी (65) की मौत होने की बात भी सामने आयी है. वहीं विजयीपुर थाना के जगदीशपुर गांव के धर्मेंद्र की पत्नी मुन्नी देवी, रामेश्वर प्रसाद की पत्नी राजकुमारी देवी के अलावा उसी गांव की शोभावती देवी और रीमा देवी की भी कोई समाचार नहीं मिल पा रही. परिवार के लोग प्रयागराज के लिए रवाना हो गये हैं. गोह की राजरानी देवी 27 को ही गयी थी प्रयागराज उधर, औरंगाबाद के गोह की एक स्त्री की भी प्रयागराज के महाकुंभ में हुई भगदड़ में मौत हो जाने की सूचना है. जिले के गोह प्रखंड अंतर्गत बंदेया थाना क्षेत्र के सोसुना गांव की एक राजरानी देवी (65) (पति सुरेश यादव) अपने बेटे गुड्डू कुमार के साथ 27 जनवरी को ही मौनी अमावस्या का अमृत स्नान करने के लिए प्रयागराज गयी थी. गांव के कुछ अन्य लोग भी महाकुंभ के लिए निकले थे. मंगलवार की रात जब भगदड़ मची, तो राजरानी देवी उसी जगह पर थी. सुपौल : आज आयेगा गुलाबी देवी का शव महाकुंभ की भगदड़ में सुपौल के देहपुर के रामविशनपुर निवासी स्व बिहारी यादव की पत्नी गुलाबी देवी की भी मौत हो गयी. इनके शव का पोस्टमार्टम भी हो गया है. गुलाबी देवी के पति बिहारी यादव की दो वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी. इनके दो बेटे हैं. दोनों दिल्ली में काम करते हैं. परिवार के साथ वे वहीं रहते हैं. गांव के रिश्तेदारों से जानकारी मिली कि गुरुवार को शव सुपौल आयेगा. Also Read: Mahakumbh: ग्रीन कॉरिडोर में मिनट टू मिनट दौड़ी 50 से अधिक एंबुलेंस, दो मिनट के भीतर एक्सपर्ट डॉक्टर पहुंचकर संभाला मोर्चा … और पल भर में बेकाबू भीड़ ने मां को छीन लिया गोपालगंज: अपनी मां शिवकली देवी के साथ प्रयागराज कुंभ स्नान में गयी संगीता देवी यह कहते कहते फफक पड़ती है कि कि पल भर में ही कैसे भीड़ बेकरबू हुई और मां को छीन लिया. मां भीड़ में दब गयी थी. उसे काफी बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन बचा नहीं पायी. फोन पर बरौली के माड़नपुर की संगीता ने बताया कि मां को स्नान, दान और पुण्य लाभ के लिए महाकुंभ अपने साथ ले गयी थी. मां के साथ रात करीब डेढ बजे संगम घाट पर स्नान करने गयी थी. वहां बहुत भीड़ थी. बगल से साधुओं का काफिला गुजर रहा था, जिससे अचानक भीड़ बढ़ी और भगदड़ हो गयी. लोगों का दम घुटने लगा. इस दौरान जो भी नीचे गिरा, भीड़ उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गयी. इसी भीड़ में मां भी दब गयी. मां की तरह ही और भी कई कई लोगों की जान चली गयी. Also Read: Mahakumbh भगदड़ में बिहार की तीन स्त्री की मौत, पत्नी को रौंदते रहे लोग, पति ने बताया दर्दनाक मौत की कहानी The post Mahakumbh: महाकुंभ में स्नान करने गयीं बिहार की छह स्त्रीओं की मौत, जानें किस जिले से कितने लोग हुए लापता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर

महाकुंभ हादसे पर सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश, मृतक के परिजनों को 25-25 लाख मुआवजे का ऐलान

MahaKumbh Stampede: महाकुंभ भगदड़ हादसे को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने न्यायिक जांच का आदेश दिया है. सीएम योगी ने कहा कि, हादसे के कारण की जांच होगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो. महाकुंभ में जान गवाने वालों को प्रदेश प्रशासन 25-25 लाख का मुआवजा देने का भी ऐलान किया है.  न्यायिक कमिटी में तीन सदस्य होंगे. न्यायमूर्ति हर्ष कुमार के नेतृत्व में पूर्व डीजी वीके गुप्ता और रिटायर्ट आईएएस डीके सिंह तीन सदस्यों वाली ज्यूडिशियल कमीशन को गठित किया जा रहा है. महाकुंभ में मची भगदड़ पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “घटना के कुछ समय बाद ही ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्भाग्य से ये मौतें हुई हैं… इन सभी मुद्दों पर सवाल उठेंगे. जिन घायलों को छुट्टी दे दी गई है, वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ चले गए हैं। यह कुंभ का मुख्य स्नान था और प्रयागराज में भारी दबाव (श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या) के कारण रास्ते बंद हो गए थे। प्रशासन कल रात से ही उन रास्तों को खोलने का प्रयास कर रहा था। इस घटना के बाद अखाड़ों ने मेला प्रशासन के अनुरोध पर वहां अमृत स्नान स्थगित कर दिया, जो सुबह 4 बजे शुरू होना था। दोपहर में अमृत स्नान शुरू हुआ, जिसमें सभी अखाड़ों ने भाग लिया…” #WATCH | On Mahakumbh stampede, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says “Within some time of the incident, a green corridor was created and injured were rushed to the hospital. Unfortunately, these deaths have happened… On all these issues, questions will be raised. The injured… pic.twitter.com/DmBUavKmNp — ANI (@ANI) January 29, 2025 DIG मेला ने साझा की जानकारी डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण का कहना है, “ब्रह्म मुहूर्त से पहले रात 1 से 2 बजे के बीच अखाड़ा मार्ग पर भारी भीड़ जमा हो गई. इस भीड़ के कारण दूसरी तरफ लगे बैरिकेड टूट गए और भीड़ ने दूसरी तरफ ब्रह्म मुहूर्त की डुबकी लगाने के लिए इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया. करीब 90 लोगों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन दुर्भाग्य से 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इन 30 में से 25 की पहचान हो गई है और बाकी की पहचान होनी बाकी है। इनमें कर्नाटक के 4, असम का 1, गुजरात का 1 लोग शामिल हैं…36 लोगों का स्थानीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। फिलहाल स्थिति सामान्य है The post महाकुंभ हादसे पर सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश, मृतक के परिजनों को 25-25 लाख मुआवजे का ऐलान appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top