Hot News

वनांचल एक्सप्रेस से 174 चोरी के मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार, कीमत 58 लाख के पार 

विकास जायसवाल की रिपोर्ट 

Sahibganj News: झारखंड के साहिबगंज जिले के मालदा रेल मंडल अंतर्गत बरहरवा रेलवे स्टेशन पर रांची से भागलपुर जा रही वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन से आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 174 पीस चोरी के मोबाइल के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. सभी मोबाइल की कीमत करीब 58 लाख रुपये आंकी गई है. गिरफ्तार दोनों युवक पश्चिम बंगाल के मालदा जिला कालियाचक के बताए जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं. 

आरपीएफ ने चलाया विशेष जांच अभियान 

सूचना के आधार पर आरपीएफ पोस्ट बरहरवा के निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ के सिपाही अनिल कुमार साह और सीपीडीएस टीम के सिपाही विनय कुमार वर्मा, प्रधान आरक्षी योगेन्द्र मांझी और सिपाही नितीश कुमार के साथ गुमानी स्टेशन से बरहरवा रेलवे स्टेशन तक विशेष जांच अभियान चलाया गया.

आरपीएफ ने दो संदिग्धों को पकड़ा

जांच के दौरान जनरल कोच संख्या ER-104464 में दो संदिग्ध व्यक्ति पिट्ठू बैग के साथ पाए गए. छापामारी दल को देखकर दोनों चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास करने लगे, जिन्हें तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए पकड़ लिया गया. पूछताछ में उनकी पहचान मोहम्मद नासरुद्दीन शेख (28 वर्ष) और  मोहम्मद रहमत शेख (23 वर्ष), दोनों निवासी कलियाचक, जिला मालदा (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई. 

दो बैगों से 174 पुराने मोबाइल बरामद

बरहरवा स्टेशन पर दोनों के बैगों की तलाशी लेने पर कुल 174 पुराने और प्रयुक्त एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए. इनमें से 85 मोबाइल फोन मोहम्मद नासरुद्दीन शेख और 89 मोबाइल फोन मोहम्मद रहमत शेख के कब्जे से प्राप्त हुए. 

58.95 लाख रुपये के मोबाइल फोन जब्त 

बरामद मोबाइल फोनों का अनुमानित बाजार मूल्य 58,95,878 रुपये आंका गया है. पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी बरामद मोबाइल फोनों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज, स्वामित्व प्रमाण और संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं कर सके. इसके उपरांत हिंदुस्तानीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के प्रावधानों के तहत सभी मोबाइल फोनों को विधिवत जप्त कर जप्ती सूची तैयार की गई और आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु दोनों आरोपियों एवं बरामद मोबाइल फोनों को रेल थाना बरहरवा के सुपुर्द कर दिया गया है. 

मोबाइल चोरी गिरोह से जुड़े होने की आशंका 

जानकारी के अनुसार, विभिन्न क्षेत्रों से लोगों के मोबाइल चोरी कर एक गैंग के द्वारा यह पूरा मोबाइल बेचा गया है जिसकी जांच अभी चल रही है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर इन लोगों के पास इतना मोबाइल बेचने वाला कौन है और इस सिंडिकेट में कौन-कौन लोग शामिल है. 

यह भी पढ़ें: प्रशासन के आदेश को ठेंगा, भारी वाहनों की आवाजाही से पतरातू में रोज लग रहा जाम

यह भी पढ़ें: गुमला-सिमडेगा सीमा पर भीषण सड़क हादसा, तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

The post वनांचल एक्सप्रेस से 174 चोरी के मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार, कीमत 58 लाख के पार  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top