मुख्य बातें
Abhishek Banerjee: कोलकाता: दिल्ली निवासी उदिता दास को इस बात का अफसोस है कि वो अभिषेक बनर्जी पर अंडे नहीं फेंक पायी. दिल्ली से कोलकाता आने के बावजूद उसका यह लक्ष्य पूरा नहीं हुआ. उदिता अकेले नहीं है, उसके पति भी उसके साथ हैं. उदिता अपने पति के साथ भवानी भवन के सामने खड़ी अभिषेक का इंतजार करती रही. अचानक उसे पता चला कि अभिषेक निकल गये. हवाई अड्डे से कालीघाट और कालीघाट से भवानी भवन तक, अभिषेक को हर जगह कड़ी सुरक्षा में रखा गया था. भवानी भवन के सामने भी किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए पुलिस ने सुरक्षा बल कई गुना बढ़ा दिया था. उदिता दास को इस बात का अफसोस है कि लंबे इंतजार के बाद भी वे अंडे नहीं फेंक पाईं.
सख्त सुरक्षा के कारण नहीं हुआ संभव
स्थानीय पत्रकरों से बात करते हुए उदिता ने थोड़ी निराशा के साथ कहा- मैं वैसे तो दिल्ली में रहती हूं. मैं यहां सिर्फ अभिषेक पर अंडे फेंकने आई थी. मैं अभिषेक के लिए सड़े अंडे लाना चाहती थी, लेकिन मुझे कोलकाता में सड़े अंडे नहीं मिले. मेरे पति और मैं काफी समय से उनका इंतजार कर रहे थे, लेकिन मुझे वो नहीं मिले. फिर उन्होंने आगे कहा- मैंने टीवी में देखा कि लोग उसके ऊपर अंडे फेंक रहे हैं. ये देखकर मेरा भी मन हुआ कि अंडे फेंकूं, लेकिन इतने सारे बॉडीगार्ड लाए थे कि मैं अंडे नहीं फेंक पाई. हारने के बाद भी लगता है उसका रुतबा कम नहीं हुआ है.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अंडा फेंकने की हो चुकी है कई घटना
संयोगवश, कुछ दिन पहले, सोनारपुर में एक पार्टी कार्यकर्ता के घर जाते समय, एक आक्रोशित भीड़ ने अभिषेक पर अंडा फेंका था. उन्हें ‘चोर चोर’ के नारे सुनने पड़े थे. इस घटना ने बंगाल की नेतृत्व में हलचल मचा दी थी. अभिषेक को तुरंत अस्पताल जाना पड़ा. हालांकि डॉक्टरों ने कहा कि भर्ती होने की कोई आवश्यकता नहीं है, फिर भी अभिषेक अंततः सलाइन की एक बोतल लेकर घर लौट आए. इससे पहले भी बंगाल में कई तृणमूल पार्षदों और पूर्व विधायकों के ऊपर लोगों ने हमले किये हैं और चोर-चोर के नारे लगाये हैं.
Also Read: अभिषेक बनर्जी के जबाव से सीआईडी संतुष्ट नहीं, फिर से किया तलब
The post उदिता दास को रह गया अफसोस, कोलकाता आकर भी अभिषेक पर नहीं फेंक पायी अंडे appeared first on Naya Vichar.

