Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : जगदंबा ज्वेलर्स में सेंधमारी कर 25 लाख के जेवर चोरी

Bokaro News : बीएस सिटी थाना क्षेत्र के श्रीराम मंदिर मार्केट के जगदंबा ज्वेलर्स की दीवार में सेंधमारी कर लगभग 25 लाख रुपये मूल्य के जेवर की चोरी बीती रात हो गयी. स्वर्ण व्यवसायी संजय वर्मा शनिवार सुबह 11 बजे दुकान खोलने पहुंचे. दुकान का शटर उठाया, तो दुकान में गहनों के खाली डब्बे बिखरे पड़े थे. दुकान के अंदर घुसे, तो दुकान के पीछे की दीवार में सेंधमारा हुआ दिखा. समझते देर नहीं लगी कि दुकान में चोरी हो चुकी है. चोरी गये जेवर का मिलान किया, तो लगभग 25 लाख रुपये मूल्य के जेवर गायब थे. चोर शो-केस में रखा सारा जेवर चोरी हो गया था. दुकानदार श्री वर्मा ने डायल 112 पर पुलिस को घटना से अवगत कराया. दुकान की लॉकर को नहीं तोड़ पाया गिरोह : घटना की सूचना मिलते ही दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित बीएस सिटी थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. डॉग स्क्वाड, फिंगर एक्सपर्ट टीम को बुलाकर जांच शुरू की. डॉग स्क्वायड टीम से कोई फायदा नहीं मिला, क्योंकि चोरों ने घटनास्थल पर कुछ भी सुराग नहीं छोड़ा था. घटनास्थल से एफएसएल टीम ने फिंगर के कई नमूने संग्रहित किये हैं. जांच के क्रम में आसपास की सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला. जांच के क्रम में दिखा कि चोर गिरोह दुकान के लॉकर को नहीं तोड़ पाये. अगर लॉकर टूट जाता, तो रखे बेशकीमती व बहुमूल्य जेवर भी गिरोह ले उड़ते. पुलिस को दुकान का सीसीटीवी कैमरा बंद मिला. मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. बोले डीएसपी : सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि श्रीराम मंदिर मार्केट में चोरी की घटना को लेकर जांच शुरू कर दी गयी है. बीएस सिटी थाना के पुलिस अधिकारी के साथ-साथ टेक्निकल टीम भी मामले को लेकर एक्टिव है. एक जगह सीसीटीवी में एक संदिग्ध देखा जा रहा है. जल्द ही मामले का खुलासा हो जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : जगदंबा ज्वेलर्स में सेंधमारी कर 25 लाख के जेवर चोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: ड्यूटी में सीआइएसएफ जवान को लगी गोली, दुर्गापुर रेफर

अस्पताल में घायल जवान. Dhanbad News: विश्वकर्मा प्रोजेक्ट में हुई घटना. सर्विस रिवल्वर से सिर में लगी गोली. हादसा या आत्महत्या का प्रयास, जांच में जुटीपुलिसDhanbad News: धनसार थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा प्रोजेक्ट के जे पैच में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से सीआइएसएफ जवान केएस राव घायल हो गए. गोली उनके सर्विस रिवाल्वर से चली, जो उनके सिर में लगी है. घटना के बाद इलाज के लिए उन्हें पहले जोड़ाफाटक रोड स्थित पाटलीपुत्र अस्पताल और बाद में उसे नावाडीह स्थित असर्फी अस्पताल ले जाया गया. जहां सीआइएसएफ जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दुर्गापुर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार सीआइएसएफ जवान केएस राव तेलांगना के रहने वाला हैं. वह धनसार स्थित सीआइएसएफ कैंप में रहता है. शनिवार की रात आठ बजे विश्वकर्मा परियोजना स्थित जे पैच में उसकी ड्यूटी थी. सह कर्मियों के अनुसार ड्यूटी के दौरान परियोजना के पास एकांत जगह पर वह गोली लगने से घायल अवस्था में पाया गया. सिर में लगी गोली हुई आरपार सीआइएसएफ जवान केएस राव के साथ ड्यूटी में तैनात सह कर्मियों ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर उन्हें घटना की जानकारी हुई. जब दौड़कर सभी पहुंचे तो देखा की जवान घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ है. उसकी सर्विस रिवाल्वर भी पास में ही पड़ी हुई पायी गयी. हादसे की वजह से गोली चली है अथवा जवान ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है. सीआइएसएफ के अधिकारी व स्थानीय पुलिस इसकी जांच में जुट गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: ड्यूटी में सीआइएसएफ जवान को लगी गोली, दुर्गापुर रेफर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : खाना बनाने के दौरान चूल्हे पर गिरकर झुलसी सुदामडीह की महिला

खाना बनाने के दौरान चक्कर आने से स्त्री चूल्हे की आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गयी. इलाज के लिए उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सवारडीह चेल्यागी के रहने वाले रामेश्वर रवानी ने बताया कि शनिवार की सुबह उसकी पत्नी जोशना देवी (46 वर्ष) रसोइ में खाना बना रही थी. इसी दौरान उसे चक्कर आ गया और वह चूल्हे पर ही गिर गयी. उसकी साड़ी में आग लग गयी. परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और जोशना को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया. चिकित्सकों के अनुसार जोशना के शरीर का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : खाना बनाने के दौरान चूल्हे पर गिरकर झुलसी सुदामडीह की स्त्री appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : माह-ए-रमजान आज से, तरावीह शुरू

शनिवार को चांद दिखा. इसके साथ ही पाक माह रमजान को लेकर तरावीह की शुरुआत हुई. रविवार को पहला रोजा रखा जायेगा. पहले रोजा को लेकर आज बाजार में खरीददारों की खासी चहल-पहल दिखी. फल एवं खजूर की खूब बिक्री हुई. मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान का माह बहुत खास व पाक होता है. पूरे एक माह रोजा रखकर अल्लाह की इबादत की जाती है. गुनाहों के लिए माफी मांगी जाती है. मिस्किनों के लिए जकात निकाले जाते हैं. रमजान के लेकर मुस्लिम बाहुल इलाकों में तैयारियां पूरी हो चुकी है. ईदगाह मस्जिद नया बाजार के इमाम मोहम्मद आमीरूद्दीन ने बताया कि दो मार्च को माहे रमजान का पहला रोजा रखा जायेगा. तीस दिनों तक रोजा रखा जायेग. चार जुमा पड़ेगा. रमजान को लेकर मुस्लिम कौम में उत्साह है. मस्जिदों में सामूहिक रूप से नमाज अदा की जायेगी. व्यस्क व स्वस्थ व्यक्तियों के लिए रोजा रखना फर्ज़ : इस्लाम धर्म में कई ऐसे महीने हैं, जिन्हें धार्मिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण माना जाता है, उन्हीं में एक महीना रमजान का भी है. इस्लामी कैलेंडर जो चांद के अनुसार चलते रहते हैं और उन्हें कमरी महीना कहा जाता है, उसका नौवां महीना रमजान रहमत, बरकत और मगफेरत अर्थात माफी का महीना माना जाता है. रमजान में रोजा रखना हर एक बालिग (व्यस्क) और स्वस्थ व्यक्तियों पर फर्ज़ (अनिवार्य) है. रोजा, इफ्तार सामूहिक तौर पर करने की परंपरा है और तरावीह (विशेष नमाज) जिसमें कुरआन सुना जाता है) भी मस्जिदों में सामूहिक पढ़ने की रिवायत है. छोटे बच्चों में भी रोजा रखने की परंपरा बढ़ रही है. विदेशी खजूर की ज्यादा मांग : रमजान के दौरान रोजा रखने वाले खजूर खाना पसंद करते हैं. बाजार में खजूर की खूब मांग रहती है. धनबाद के बाजारों में विदेशी खजूर की डिमांड ज्यादा देखी जा रही है. हर रेंज की खजूर मिल रही है. इसके अलावा सेब, अनार, केला जैसे फल की बिक्री भी खूब हो रही है. अतिरिक्त सफाई कर्मी किये तैनात, निर्बाध जलापूर्ति का निर्देश : रमजान के दौरान अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में साफ-सफाई तेज हो गयी है. नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने बताया कि पूरे रमजान के दौरान इन क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाने को कहा गया है. जरूरत के अनुसार सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने को भी कहा गया है. इसके अलावा नियमित रूप से जलापूर्ति कराने का निर्देश दिया गया है. जहां नल से जल की व्यवस्था नहीं है. वहां जरूरत पड़ने पर टैंकर से भी जलापूर्ति करायी जायेगी. ऐसे क्षेत्र के लोग अपनी डिमांड कर सकते हैं. सभी सीओ, बीडीओ, ओसी को सतर्कता का निर्देश : दूसरी तरफ, जिला प्रशासन ने भी रमजान के दौरान सतर्कता बरतने को कहा है. एसडीएम राजेश कुमार ने शनिवार को सभी सीओ, बीडीओ एवं थाना प्रभारियों को वायरलैस कर अपने-अपने क्षेत्र में अलर्ट रहने को कहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : माह-ए-रमजान आज से, तरावीह शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: विश्वकर्मा प्रोजेक्ट में रंगदारी को ले दो गुट भिड़े

Dhanbad News: दोनों पक्षों ने थाने में की शिकायत. पुलिस कर रही है घटना की जांच.Dhanbad News: झरिया थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा परियोजना के कांटाघर के समीप शनिवार की शाम रंगदारी को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. असंगठित मजदूरों ने नयी दिल्ली के रहने वाले धनजीत राय के घर पहुंच रंगदारी लेने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी. इस मामले में असंगठित मजदूर अरविंद कुमार भुइया ने नयी दिल्ली के धनजीत राय, विजय पासवान, सोनू खान व अनुग्रह नगर के डबलू सिंह के खिलाफ झरिया थाना में शिकायत की है. ट्रकों से रंगदारी लेने, रोकने पर मारपीट करने व मजदूरी का 12500 रुपये छीनने का आरोप लगाया है. अरविंद का आरोप है कि गुड्डू सिंह हत्या का आरोपी है और मजदूरों पर रंगदारी के लिए दबाव बना रहा है. वहीं धनजीत राय ने धनसार थाना में खुद को डीओ मुंशी बताते हुए दूसरे पक्ष के राजेश मरांडी, देशराज व मनोज पासवान के खिलाफ लाठी डंडा से मारपीट कर तीन हजार रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है. पुलिस छानबीन कर रही है. पुलिस लाइन में युवक के साथ मारपीट, थाने में शिकायत पुलिस लाइन के समीप रहने वाले रंजीत बाउरी ने कुछ युवकों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए थाना थाना में शनिवार को शिकायत दर्ज करायी है. बताया कि शनिवार की रात वह घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पुलिस लाइन के समीप कुछ युवक पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे. इस घटना में उन्हें चोट आयी है. बताया कि सभी युवक लाठी डंडे से लैस थे. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: विश्वकर्मा प्रोजेक्ट में रंगदारी को ले दो गुट भिड़े appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भूजल स्तर बढ़ाने के लिए बनेंगे 54 रिचार्ज पिट

शिव कुमार राउत ,कोलकाता महानगर में भूजल स्तर बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, जो पर्यावरण के लिए भी हितकर होगा. भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए कोलकाता में 54 जगहों पर रिचार्ज पिट तैयार किये जायेंगे. इनके जरिये बारिश के पानी को रिचार्ज किया जायेगा. कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के सीवरेज व ड्रेनेज विभाग इन रिचार्ज पिट को तैयार करेगा. विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, महानगर में पहली बार भूजल को रिचार्ज किये जाने के लिए रिचार्ज पिट तैयार किये जायेंगे. इस संबंध में निगम के सीवरेज व ड्रेनेज विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बारिश का पानी इधर-उधर बह कर व्यर्थ न हो, इसके लिए रिचार्ज पिट बनाये जायेंगे. यह भूजलस्तर को बढ़ाने में सहायक साबित होगा. उन्होंने बताया कि रिचार्ज पिट को तैयार करने के लिए महानगर को तीन जोन में बांटा गया है. इसके अनुसार, नॉर्थ जोन में 10, सेंट्रल जोन में 15 और साउथ जोन में कुल 29 रिचार्ज पिट तैयार किये जायेंगे. अधिकारी रिचार्ज पीट सह सीवरेज विभाग के अन्य परियोजनाओं को 500 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जायेगा. वहीं, 150 करोड़ रुपये आवंटित हो चुके हैं. सभी कार्यों को मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. बता दें कि वनों की कटाई की वजह से वर्षा जल को रोकने की भूमि की प्राकृतिक क्षमता कम हो गयी है. वहीं, बारिश का पानी बहुमूल्य माना जाता है. शहरी क्षेत्रों में बारिश का पानी विभिन्न मैनहोल व सीवरेज के माध्यम से बह कर नदियों तक पहुंता है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो जाती है. इस स्थिति से निबटने के लिए रिचार्ज पिट तैयार किये जायेंगे. क्या है रिचार्ज पिट: रिचार्ज पिट एक बंद कुएं जैसी संरचना होती है, जिसे जमीन खोद कर गड्ढा बनाने के बाद पत्थरों को भरकर ढक दिया जाता है. वहीं, बारिश के पानी को रोड़ी, रेत, कोयला व पत्थरों से बने रिचार्ज पिट के माध्यम से पिट के निचले स्तर से रिचार्ज शाफ्ट लगाकर सीधे जमीन में डाला जाता है. सीवरेज विभाग के अन्य कार्यों पर एक नजर : 500 करोड़ के प्रोजेक्ट में महानगर में 13 खालों की ड्रेजिंग भी शामिल है. इसके अलावा कोलकाता की निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किये जाने के लिए पांच जगहों पर स्थित तालाबों के जल धारण करने की क्षमता बढ़ायी जायेगी. साथ ही यह व्यवस्था भी की जायेगी कि भारी बारिश के दौरान सड़कों पर जमने वाले पानी की निकासी तालाबों में की जा सके. बता दें कि यह व्यवस्था फिलहाल 11 नंबर वार्ड के तालाब, वार्ड संख्या 114 में दो सह वार्ड संख्या 65, 94 और 117 नंबर वार्ड के एक-एक तालाबों में उपलब्ध होगी. इसके अलावा जल निकासी के लिए महानगर में सात ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन बनाये जायेंगे. इनमें से एक दही घाट बैरेज सह पंपिंग स्टेशन का कार्य जारी है. इस परियोजना को करीब 132 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भूजल स्तर बढ़ाने के लिए बनेंगे 54 रिचार्ज पिट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तृणमूल व एसएफआइ समर्थकों के बीच ढाल बनी पुलिस

संवाददाता, कोलकाता शनिवार को जादवपुर यूनिवर्सिटी (जेयू) कैंपस जैसे रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जिसकी आंच बाहर भी देखी गयी. इस दिन जेयू कैंपस में शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु को छात्रों के प्रदर्शन का सामना करना पड़ा. उनके वाहन में तोड़फोड़ भी की गयी, जिसमें वह घायल भी हुए. इधर, मंत्री की कार की चपेट में आकर एक छात्र के घायल होने का आरोप माकपा के छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआइ) की ओर से लगाया गया. घटना को लेकर एसएफआइ समर्थकों ने जादवपुर थाने के समक्ष धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया. जवाब में तृणमूल कांग्रेस की ओर से मंत्री बसु पर हुए हमले के खिलाफ सुकांत सेतु से जादवपुर थाना के समक्ष तक रैली निकाली गयी, जिसका नेतृत्व बिजली मंत्री अरूप विश्वास व जादवपुर की सांसद सायनी घोष ने किया. रैली जैसे ही जादवपुर थाना के समक्ष पहुंची तृणमूल समर्थकों और वामपंथी समर्थित छात्र संगठन के छात्रों के बीच जमकर वाद-विवाद भी होने लगा. हालांकि. दोनों पक्षों के बीच पुलिस ढाल बनकर खड़ी रही. वहां भारी संख्या पुलिस फोर्स व रैफ की तैनाती रही. पुलिस के संयुक्त आयुक्त पद के नेतृत्व में हालात पर काबू रखा गया. बता दें कि मंत्री ब्रात्य बसु वेस्ट बंगाल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी प्रोफेसर एसोसिएशन (वेबकूपा) की एजीएम के लिए जेयू कैंपस पहुंचे थे, जहां उन्हें स्टूडेंट्स यूनियन चुनाव की मांग को लेकर एसएफआइ से जुड़े विद्यार्थियों के तीव्र विरोध का सामना करना पड़ा. घटना में घायल होने के बाद वह एसएसकेएम अस्पताल पहुंचे. इसके बाद ही शनिवार की शाम को जादवपुर थाना के समक्ष तृणमूल व एसएफआइ की कार्यसूची से इलाके की पूरी यातायात व्यवस्था जैसे चरमरा गयी. जादवपुर थाना और जेयू के बाहर काफी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती है. कैंपस में हुई घटना शर्मनाक : अरूप विश्वास मंत्री अरूप विश्वास ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में हुई घटना शर्मनाक है. केवल मंत्री ब्रात्य बसु पह ही हमला नहीं हुआ, बल्कि शिक्षकों से मारपीट की गयी. जो छात्र शिक्षकों पर हमला करते हैं, वह विद्यार्थी हो ही नहीं सकते हैं. मंत्री व शिक्षकों पर हमला ‘अलोकतांत्रिक’ और शर्मनाक है. इन्हें स्पष्ट करना चाहूंगा कि यह बंगाल है और उन्हें दायरे में रहना होगा. बंगाल की संस्कृति और माहौल को बिगाड़ने का अधिकार किसी को नहीं है. जादवपुर यूनिवर्सिटी में ‘लोकतंत्र’ बहाल होने तक तृणमूल का आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने माकपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि अपने नेतृत्वक फायदे के लिए वे छात्रों को आगे कर रहे हैं. उन्हें अलोकतांत्रिक काम के लिए उकसा रहे हैं. इसे बंगाल की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तृणमूल व एसएफआइ समर्थकों के बीच ढाल बनी पुलिस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : न्याय प्रणाली में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण : जस्टिस आनंद

Bokaro News : बोकारो के जोनल जज न्यायमूर्ति जस्टिस आनंद सेन का शनिवार को बोकारो बार में आगमन हुआ. स्थानीय अधिवक्ताओं ने जस्टिस आनंद सेन को गुलदस्ता और शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया. जस्टिस सेन ने कहा : अधिवक्ताओं की भूमिका न्याय प्रणाली में अत्यंत महत्वपूर्ण है. उनकी समस्याओं के समाधान के लिए न्यायपालिका हमेशा संवेदनशील रहेगी. न्यायमूर्ति जस्टिस आनंद सेन ने अधिवक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना. उनके उचित समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया. इससे पूर्व अधिवक्ताओं ने संघ को 79 डी भूमि आवंटित कराने में बहुमूल्य योगदान के लिए संघ की ओर से आभार प्रकट किया. अधिवक्ता के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को न्यायमूर्ति आनंद सेन के समक्ष प्रस्तुत किया. अधिवक्ताओं की कार्यशैली, न्यायिक प्रक्रियाओं में सुधार, अधिवक्ता कल्याण योजनाओं व न्यायिक संरचना को मजबूत करने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई. मौके पर बोकारो के प्रधान जिला जज अनिल कुमार मिश्रा समेत सभी न्यायिक अधिकारी के साथ बोकारो बार के पदाधिकारी अध्यक्ष ठाकुर कालिका नंद सिंह, उपाध्यक्ष बासुदेव गोस्वामी, प्रभारी महासचिव महेश चौधरी, कोषाध्यक्ष सोमनाथ शेखर, इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के नेशनल काउंसिल मेंबर अधिवक्ता रणजीत गिरि, अधिवक्ता अतुल कुमार, संपूर्ण चंद्र लायक, रूपेश कुमार, माया सिंह, प्रेम कुमार, कामदेव पाठक समेत दर्जनों अधिवक्ता मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : न्याय प्रणाली में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण : जस्टिस आनंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: सफाई एजेंसी की लापरवाही से सात दिनों से बंद है मेडिकल कॉलेज में कचरे का उठाव

Dhanbad News: कंडम ट्रैक्टरों के भरोसे है कचरा उठाव की व्यवस्था. लगाये गये हैं चार ट्रैक्टर. कचरे का उठाव बंद होने से बढ़ा संक्रमण का खतराDhanbad News: सफाइ एजेंसी के कंडम ट्रैक्टरों के कारण पिछले एक सप्ताह से शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट समेत कचरा का उठाव बंद है. अस्पताल से निकलने वाले कचरे के उठाव के लिए सफाइ एजेंसी ने बाहरी स्रोत से चार ट्रैक्टरों की व्यवस्था कर रखी है. वे सभी खराब हैं. इस वजह से अस्पताल से निकलने वाला कचरा परिसर में खुले में ही रखा जा रहा है. इससे अस्पताल परिसर में कचरे का अंबार लग गया है. बायो मेडिकल वेस्ट खुले में रखे होने के कारण संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है. इसे हटाने को लेकर नगर निगम व अस्पताल प्रबंधन की ओर से किसी तरह की कोई कवायद शुरू नहीं की गयी है. बता दें कि अस्पताल में हर दिन औसतन 50 से 70 किलो बायो मेडिकल वेस्ट निकलता है. इसके डिस्पोजल के लिए अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गयी है. सफाई एजेंसी व अस्पताल प्रबंधन के बीच हुआ है कचरे के उठाव का करार बता दें कि एसएनएमएमसीएच से निकलने वाले कचरे व बायो मेडिकल वेस्ट के उठाव के लिए सफाई एजेंसी और एसएनएमएमसीएच के बीच करार हुआ है. इसके तहत अस्पताल की सफाइ के साथ कचरे का निस्तारण की जिम्मेवारी सफाई एजेंसी कमांडो सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड की है. चारों ट्रैक्टर खराब होने के बाद से इसकी मरम्मत एजेंसी द्वारा नहीं करायी जा रही है. नतीजा, सात दिनों में अस्पताल परिसर में कचरे का अंबार लग गया है. कचरा उठाव के लिए लगाये सभी ट्रैक्टर के पहिए हैं खराब अस्पताल से कचरे का उठाव के लिए सफाइ एजेंसी के द्वारा लगाये गये चारों ट्रैक्टरों के पहिए खराब हो गये हैं. अस्पताल के कर्मियों के अनुसार लगभग दो माह पूर्व एक ट्रैक्टर का पहिया क्षतिग्रस्त हुआ था. बाद में तीन ट्रैक्टर से कचरे का उठाव होने लगा. धीरे-धीरे अन्य तीन ट्रैक्टर के पहिए भी टूट गये. क्या कहते हैं अधीक्षक सफाई एजेंसी को कचरे का उठाव करने का निर्देश दिया गया है. सोमवार तक कचरे का उठाव नहीं होने पर एजेंसी की शिकायत मुख्यालय से की जायेगी. इसके बाद जो भी निर्देश होगा, उस तरह की कार्रवाई एजेंसी के खिलाफ होगी. डॉ एसके चौरसिया, अधीक्षक एसएनएमएमसीएच डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: सफाई एजेंसी की लापरवाही से सात दिनों से बंद है मेडिकल कॉलेज में कचरे का उठाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राज्य की ग्राम पंचायतों में 80,530 किलोवाट बिजली का होगा उत्पादन

हर पंचायत प्रशासन भवन पर 10 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप संयंत्र लगेगा संवाददाता,पटना राज्य में ग्रामीण जनता को सेवा देने के लिए पंचायत प्रशासन भवनों का निर्माण कराया जा रहा है. पंचायती राज विभाग द्वारा हर पंचायत प्रशासन भवन पर 10 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने के प्रस्ताव पर काम किया जा रहा है. ऐसे में सभी 8053 ग्राम पंचायतों में इसके निर्माण के बाद ग्राम पंचायतों के माध्यम से 80 हजार 530 किलोवाट सोलर बिजली का उत्पादन होने लगेगा. योजना में ग्राम पंचायतों में पैदा हुई अतिरिक्त बिजली की आपूर्ति सीधे ग्रिड नेटवर्क में कर दी जायेगी. इस अतिरिक्त बिजली उत्पादन से अर्जित साख से भावी बिजली बिलों को चुकाने में मदद मिलेगी. इससे पंचायतों के अपने राजस्व के स्रोत में योगदान होगा. प्रशासन द्वारा आत्मनिर्भर बिहार-2 के तहत सात निश्चय योजना का कार्यान्वयन किया जा रहा है. इसमें मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना का संचालन किया जा रहा है. इस योजना के तहत गावों में बेहतर रोशनी व्यवस्था को सुनिश्चित करने और लगातार ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सभी गांवों में सोलर लाइट उपलब्ध कराकर स्वच्छ और समृद्ध गांव बनाने पर जोर दिया जा रहा है. इस योजना की विभाग स्तर पर सख्त मॉनीटरिंग भी की जा रही है. वर्ष 2023-24 में सोलर स्ट्रीट लाइट के लिए कुल 392 करोड़ के आवंटन की स्वीकृति दी गयी है. पंचायतों में सोलर वाटर पंप प्रणाली का विकास भी किया जा रहा है. ग्रामीण पेयजल के लिए पानी टंकी, पंप और वितरण नेटवर्क जैसी संरचना विकसित की जा चुकी है. पंपों को चलाने के लिए बिजली की जिम्मेदारी पंचायती राज विभाग पर है. ऐसे में पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों की बढ़ती लागत के समाधान के लिए सोलर चालित पानी पंप प्रणालियों को विकसित करने की भी योजना पर विभाग काम कर रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राज्य की ग्राम पंचायतों में 80,530 किलोवाट बिजली का होगा उत्पादन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top