Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘मुखिया का चुनाव भी नहीं जीत सकते जीतन राम मांझी’, आरजेडी के बयान पर ‘हम’ का पलटवार

Bihar Assembly Election 2025: आरजेडी नेता कुमार सर्वजीत के ‘मुखिया का चुनाव भी नहीं जीत सकते जीतन राम मांझी’ पर हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने शुक्रवार को पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि जीतन मांझी एक अनुभवी नेता हैं और उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में 9 महीने काफी बेहतर कार्य किया है. राज्य के विकास के लिए उन्होंने 34 सूत्री विकास का एजेंडा भी बनाया था, जो आज के तारीख में लागू हो रहा है. 15 साल के लालू-राबड़ी शासन काल पर जीतन राम मांझी का 9 महीना ही भारी है. आगे उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव जी के पार्टी के नेताओं को संयम में रहना चाहिए. दलित समागम के कार्यक्रम के कारण उनके पेट में दर्द हो रहा है. इसी कारण लालू प्रसाद के पार्टी के नेता फालतू की बयानबाजी कर रहे हैं. जबकि जीतन राम मांझा केंद्रीय मंत्री रहते हुए प्रदेश के विकास कार्यों में लगे हुए हैं. राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के इतिहास में पार्टी की स्थापना लूट-पाट रहा है. जबकि हम पार्टी की स्थापना समाज के पिछड़े वर्गे के उत्थान के लिए किया गया है. आरजेडी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि आरजेडी 30 साल में एक भी दलित नेता को राज्यसभा नहीं भेजा. दलित विरोधी नीतियों की इससे बड़ी बानगी और क्या हो सकती है. 28 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले दलित समागम से राजद खेमे में बेचैनी बढ़ गयी है. यह समागम दलित समुदाय के लोगों को एक मंच पर लाने और उनकी समस्याओं पर चर्चा करने के लिए आयोजित किया जा रहा है. जिसमें दलितों के अधिकारों पर चर्चा की जायेगी. प्रदेश के सभी जिलों से लाखों दलित भाई-बहन इसमें शामिल होंगे. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने वाले महागठबंधन के नेताओं को बिहार की जनता इसी बिहार विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएगी. ये भी पढ़ें.. Video: नेतृत्व में इंट्री के सवाल पर सीएम नीतीश के बेटे ने कह दी बड़ी बात, पढ़िए क्या कहा The post ‘मुखिया का चुनाव भी नहीं जीत सकते जीतन राम मांझी’, आरजेडी के बयान पर ‘हम’ का पलटवार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Eye Care: आंखों की थकान और समस्याओं को दूर करने के लिए करें ये असरदार एक्सरसाइज

Eye Care: आजकल की डिजिटल युग और भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी आंखों की सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे आंखों में जलन, पानी आना, आंख दर्द, नींद न आना जैसी समस्याएं होने लगती हैं. लेकिन कुछ आसान तरीकों और एक्सरसाइज के जरिए आप अपनी आंखों की सेहत को बेहतर बना सकते हैं. ये न केवल आपकी आंखों की सेहत को बेहतर बनाएंगी, बल्कि आपकी आंखों की एकाग्रता और दृष्टि में भी सुधार करेंगी.  तो आइए जानते हैं उन आसान तरीकों के बारे में जो आपकी आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद है. यह भी पढ़ें- Eye Care Tips: आंखों में ठंडक की जगह परेशानियां दे सकता है गुलाबजल, इन बातों का रखें खास ध्यान आंखों को घुमाना अपनी आंखों को पहले घड़ी की दिशा में और फिर उल्टी दिशा में घुमाएं. इस एक्सरसाइज को 5 से 7 बार तक दोहराने से आपकी आंखों की मांसपेशियों को मजबूती मिलेगी और आंखों का तनाव कम होगा. आप इसे धीरे-धीरे और आराम से दोहराएं. हर बार के बाद अपनी आंखों को थोड़ा आराम दें. आंखों को फोकस करना अपनी आंखों को पहले किसी नजदीकी वस्तु पर और फिर किसी दूर की वस्तु पर फोकस करें. इसे 5 बार दोहराएं. इससे आपकी आंखों की फोकसिंग क्षमता में सुधार होगा और आंखों का तनाव कम होगा. आंखों को आराम देना अगर आप अधिक देर तक तक स्क्रीन के सामने बैठते हैं तो प्रत्येक घंटे के बाद 10 मिनट के लिए आंखों को बंद करें. इससे आपके आँखों पर दबाव महसूस नहीं होगा और आंखों को आराम मिलेगा. आंखों को रोटेट करना अपनी आंखों को ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं रोटेट करें, यह प्रक्रिया आपकी आंखों को तनावमुक्त करने में मदद करेगी. इसे 5-7 बार दोहराएं और हर बार के बाद अपनी आंखों को थोड़ा आराम दें. इससे आपकी आंखों की एकाग्रता और दृष्टि में भी सुधार होगा. यह भी पढ़ें- Eye Care Tips: बिना ग्लासेज के देखने में हो रही दिक्कत? इन तरीकों से हटाएं चश्मा आंखों को मालिश करना अपनी आंखों के आसपास की त्वचा को हल्के हाथों से मालिश करें. इसके लिए आप ऑय रोलर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपकी आंखें आराम करेंगी और तनाव कम होगा. आप अपनी आंखों पर एक मालिश ऑयल या क्रीम का भी उपयोग कर सकते हैं, जो कि आपकी आंखें और भी ज्यादा आराम पहुंचाएगी. आंखों को पानी से धोना बाहर से आने के बाद हमेशा अपनी आंखों को पानी से धोएं. इससे आपकी आंखें साफ और ताजगी महसूस करेंगी. आंखों को धूप से बचाना अपनी आंखों को तेज धूप से बचाने के लिए चश्मा या सनग्लास जरूर पहनें.  इससे आपकी आंखें धूप के हानिकारक प्रभावों से बचेगी. इनपुट- शुभ्रा लक्ष्मी The post Eye Care: आंखों की थकान और समस्याओं को दूर करने के लिए करें ये असरदार एक्सरसाइज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिंहभूमि ओड़िया साहित्य को सशक्त बना रहे हैं व्यंग कवि ज्योतिलाल साहू, कविता संग्रह ‘छिन्नमस्ता बटोर चुकी हैं सुर्खियां

सरायकेला, शचिंद्र कुमार दाश : सरायकेला जिले के कंसारी टोला के व्यंग कवि ज्योतिलाल साहू सिंहभूमि ओड़िया साहित्य को पिछले 35 वर्षों से लगातार सशक्त बनाने में जुटे हुए हैं. उन्होंने बताया कि अपने मातृभाषा स्थानीय सिंहभूमि भाषा में कविता लिखने का उन्हें बचपन से ही शौक था. अपने इस रूचि को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने युवावस्था से ही सिंहभूम ओड़िया के साथ-साथ ओड़िया भाषा में कविता लिखना शुरू किया. उन्होंने बताया कि कविता के जरिये वह अपनी मातृभाषा (सिंहभूमी ओडिया) को सशक्त करने का कार्य कर रहे हैं. साथ ही लोगों को अपनी मातृभाषा में पढाई करने, आपस में वार्तालाप करने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं. वे मातृभाषा ओड़िया के संरक्षण के लिए भी लगातार कार्यरत हैं. खूब सूर्खियां बटोरी है ज्योतिलाल साहू की ओड़िया कविता संग्रह ‘छिन्नमस्ता’ बताते चलें ओड़िया कवि ज्योतिलाल साहू की कविता संग्रह ‘छिन्नमस्ता’ झारखंड, ओड़िशा समेत कई राज्यों में सुर्खियां बटोर चुकी है. जिसमें सिंहभूम में ओड़िया भाषा की स्थिति, ओड़िया भाषा की उपेक्षा, स्कूलों में शिक्षकों के अभाव के साथ-साथ ओड़िशा से अलग होने के बाद सरायकेला खरसावां की स्थिति का इसमें समावेश है. झारखंड की समाचारें यहां पढ़ें झारखंड से लेकर ओड़िशा तक कई मंचो पर हुए सम्मानित ज्योतिलाल साहू ने बताया कि मातृभाषा के संरक्षण व प्रचार प्रसार के लिए अब तक उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं. उन्हें वर्ष 2002 में लोक समिति झारखंड ने झारखंड रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया था. उस समय राज्य के तत्कालीन कल्याण मंत्री अजुर्न मुंड़ा ने उन्हें यह सम्मान दिया था. इसके बाद ओड़िशा विधानसभा में वर्ष 2001 में ओड़िशा विधानसभाध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया था. मातृभाषा की शक्ति को पहचान उसे उचित सम्मान देना आवश्यक : ज्योतिलाल साहू व्यंग कवि ज्योतिलाल साहू का कहना हैं कि वास्तव में मातृभाषा मात्र अभिव्यक्ति या संचार का ही माध्यम नहीं बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों की संवाहिका भी है. मातृभाषा में ही व्यक्ति ज्ञान को उसके आदर्श रूप में आत्मसात कर पाता है. भाषा से ही सभ्यता और संस्कृति पुष्पित-पल्लवित और सुवासित होती है. यह विडंबना ही है कि स्वतंत्रता के सात दशक बाद भी हम अपनी भाषा को उसके यथोचित स्तर तक नहीं पहुंचा पाये हैं. यदि हमें विश्व गुरु के पद पर पुन: प्रतिष्ठित होना है तो यह अपनी मातृभाषा को समुचित सम्मान दिये बिना संभव नहीं. ऐसे में आज आवश्यकता है कि हम अपनी मातृभाषा को व्यापक रूप से व्यवहार में लाएं. मातृभाषा की शक्ति को पहचानें. एक सूत्र में बांधना है तो हमें अपनी मातृभाषा को उचित सम्मान देना होगा. अपनी मातृभाषा पर हमें गर्व की अनुभूति करनी होगी. मातृभाषा से ही हमारे राष्ट्र और समाज के उत्थान का मार्ग प्रशस्त होगा. Also Read: Jharkhand Crime News: पति बना पत्नी के प्यार में रोड़ा तो प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार The post सिंहभूमि ओड़िया साहित्य को सशक्त बना रहे हैं व्यंग कवि ज्योतिलाल साहू, कविता संग्रह ‘छिन्नमस्ता बटोर चुकी हैं सुर्खियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिना गारंटर युवा बन सकेंगे बिजनेस टायकून! बैंक ऑफ इंडिया की युवा उद्यमी योजना से उठाएं फायदा

BOI Yuva Udyami Yojana: अगर आप युवा हैं और खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, लेकिन पूंजी की कमी आपकी राह का रोड़ा बन रही है, तो कोई बात नहीं. बैंक ऑफ इंडिया (BOI) की “युवा उद्यमी योजना” आपके सपनों को हकीकत में बदल सकती है. इस योजना के तहत युवा उद्यमियों को बिना किसी गारंटर के लोन दिया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर हिंदुस्तान की दिशा में अपना योगदान दे सकें. क्या है बैंक ऑफ इंडिया की युवा उद्यमी योजना? बैंक ऑफ इंडिया की इस खास योजना का मकसद देश में स्टार्टअप और छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देना है. अक्सर युवाओं के पास बिजनेस आइडिया तो होते हैं, लेकिन पूंजी और गारंटर की समस्या उनके सपनों को पूरा नहीं होने देती. युवा उद्यमी योजना के तहत बैंक ऑफ इंडिया युवाओं को बिना किसी गारंटर के बिजनेस लोन देकर उनके आत्मनिर्भर बनने में मदद कर रहा है. बैंक ऑफ इंडिया की युवा उद्यमी योजना की विशेषताएं बिना गारंटर लोन: इस योजना में युवाओं को किसी तीसरे पक्ष की गारंटी देने की जरूरत नहीं होगी. आसान प्रोसेस: न्यूनतम दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है. कम ब्याज दर: अन्य बिजनेस लोन की तुलना में यह योजना सस्ती ब्याज दर पर उपलब्ध है. स्टार्टअप्स के लिए बेहतरीन मौका: अगर आपका स्टार्टअप इनोवेटिव है, तो आपको प्राथमिकता दी जा सकती है. प्रशासनी योजनाओं से लिंक: मुद्रा लोन और स्टैंडअप इंडिया जैसी योजनाओं से भी जोड़ा जा सकता है. कौन ले सकता है इस योजना का लाभ? 18 से 35 वर्ष के युवा, जो खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं. जिनके पास एक इनोवेटिव बिजनेस आइडिया है, लेकिन फंडिंग की कमी के कारण इसे शुरू नहीं कर पा रहे हैं. स्टार्टअप्स और छोटे व्यवसायी जो अपने कारोबार का विस्तार करना चाहते हैं. वे युवा, जो किसी भी बैंक से पहले बिजनेस लोन नहीं ले चुके हैं. कैसे करें आवेदन? बैंक ऑफ इंडिया की युवा उद्यमी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया बहुत आसान है. BOI की आधिकारिक वेबसाइट (www.bankofindia.co.in) पर जाएं. Yuva Udyami Yojana सेक्शन में क्लिक करें. ऑनलाइन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें. बैंक की ओर से आपके आवेदन की जांच की जाएगी और योग्य उम्मीदवारों को लोन की मंजूरी दी जाएगी. स्वीकृति के बाद, लोन की राशि आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी. किन दस्तावेजों की होगी जरूरत? आधार कार्ड, पैन कार्ड बिजनेस प्लान की डिटेल्स बैंक स्टेटमेंट (पिछले 6 महीने का) एड्रेस प्रूफ एजुकेशन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) इसे भी पढ़ें: यूएसएड फंडिंग पर मिली जानकारी से प्रशासन की बढ़ी चिंता, डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसी क्या कह दी बात? युवाओं के लिए सुनहरा मौका बैंक ऑफ इंडिया की यह योजना उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो खुद का बिजनेस शुरू करने का सपना देख रहे हैं. बिना किसी गारंटर के बिजनेस लोन मिलने से उन्हें अपने आइडिया को हकीकत में बदलने का बेहतरीन मौका मिलेगा. अगर आप भी अपने पैरों पर खड़ा होना चाहते हैं और अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो इस योजना का लाभ जरूर उठाएं. इसे भी पढ़ें: Rekha Gupta Investment: किन शेयरों में है दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता का पैसा? पति ने भी लगाया बड़ा दांव! The post बिना गारंटर युवा बन सकेंगे बिजनेस टायकून! बैंक ऑफ इंडिया की युवा उद्यमी योजना से उठाएं फायदा appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

समस्तीपुर, दरभंगा तथा सहरसा स्टेशनों पर मेगा टिकट जांच अभियान

नया विचार समस्तीपुर – आज समस्तीपुर, दरभंगा और सहरसा स्टेशनों पर 14 घंटे की अबाध किलाबंदी टिकट चेकिंग की गई। इस दौरान 249 बिना टिकट/ उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों के मामलों में 1,94,295/- रुपये के जुर्माने की वसूली की गई।इस दौरान सभी स्टेशनों पर विशेष किलाबंदी (Fortress Check) अभियान चलाया गया था जिसके तहत स्टेशन के सभी प्रवेश द्वारों पर टिकट जांच कर्मियों एवं आरपीएफ जवानों को तैनात किया गया था। इस कड़े जांच अभियान के दौरान 249 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जिनसे 1,94,295 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा, आरक्षित कोचों में बिना आरक्षण यात्रा कर रहे यात्रियों को सामान्य श्रेणी के कोचों में स्थानांतरित किया गया। इस अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए आरपीएफ जवानों के साथ साथ दरभंगा सहित सभी उपरोक्त स्टेशनों पर टीटीई को तैनात किया गया था जिन्होंने टिकट जांच एवं यात्रियों को उचित मार्गदर्शन देने का कार्य किया।

समस्तीपुर

मंडल के प्रतापगंज स्टेशन पर दानापुर-जोगबनी एवं सहरसा-जोगबनी एक्सप्रेस का ठहराव

नया विचार समस्तीपुर – यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गाड़ी सं. 13212/13211 दानापुर-जोगबनी -दानापुर एक्सप्रेस एवं 13214/13213 सहरसा-जोगबनी-सहरसा एक्सप्रेस का समस्तीपुर मंडल के प्रतापगंज स्टेशन पर दिनांक 22.02.2025 से 02 मिनट का प्रयोगिक ठहराव प्रदान किया जा रहा है जिनका विवरण निम्नानुसार है – दिनांक 22.02.2025 से गाड़ी सं. 13211 जोगबनी-दानापुर एक्सप्रेस 06.49 बजे प्रतापगंज पहुंचेगी और 06.51 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । इसी तरह गाड़ी सं. 13212 दानापुर-जोगबनी एक्सप्रेस 13.12 बजे प्रतापगंज पहुंचेगी और 13.14 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । दिनांक 22.02.2025 से गाड़ी सं. 13213 जोगबनी-सहरसा एक्सप्रेस 19.09 बजे प्रतापगंज पहुंचेगी और 19.11 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी जबकि दिनांक 23.02.2025 से गाड़ी सं. 13214 सहरसा-जोगबनी एक्सप्रेस 00.28 बजे प्रतापगंज पहुंचेगी और 00.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

समस्तीपुर

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 

नया विचार समस्तीपुर – विमेंस कॉलेज समस्तीपुर’ के द्वारा शुक्रवारको अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर एक ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन हिंदी, उर्दू, संस्कृत और मैथिली विभाग के द्वारा किया गया। उर्दू विभागाध्यक्षा सुश्री फरहत जबीं ने सभी का स्वागत करते हुए विषय प्रवेश किया। प्रधानाचार्या डा. प्रो. सुनीता सिंहा ने मातृभाषा को किसी भी समाज की रीढ़ बताया। मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ. प्रो.अरुण कुमार कर्ण एवं संस्कृत विभागाध्यक्षा डॉ.मीना कुमारी ब्राह्मणी ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए।डॉ. विजय कुमार गुप्ता, डॉ.सोनल आदि शिक्षकों ने भी इस अवसर पर छात्राओं को मातृभाषा के महत्व से अवगत कराया। छात्राओं में सपना ,मुस्कान हिंदुस्तानी, निभा, सलोनी, पल्लवी ने अपने भाषण और गीतों से कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी। श्रीमती सोनी सलोनी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

ताजा ख़बर, बिहार

आनंद मिश्रा के नेतृत्व में जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा सीवान पहुंची, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती भी सीवान में बाइक चलाकर युवा संघर्ष यात्रा में शामिल हुए

नया विचार सीवान। जन सुराज के प्रदेश युवा अध्यक्ष आनंद मिश्रा के नेतृत्व में चल रही जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा शुक्रवार को सिवान पहुंची। वे आज पटना, अरवल, जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर और सारण जिलों का दौरा करने के बाद सिवान पहुंचे हैं। इस यात्रा के तहत आनंद मिश्रा और उनकी टीम पूरे बिहार में 20,000 किलोमीटर की बाइक रैली कर रहे हैं।प्रेस से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज हिंदुस्तानी ने कहा कि जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा का उद्देश्य पार्टी का संदेश जनता तक पहुंचाना है। हम जनता को यह बताने का प्रयास कर रहे हैं कि पिछले 40 सालों से जो तकलीफें वे झेल रहे हैं, उन्हें कैसे दूर किया जा सकता है। और अभी तक उनके पास कोई विकल्प नहीं था, लेकिन अब उनके पास जन सुराज पार्टी के रूप में एक अच्छा विकल्प है। जन सुराज समाज को जाति और धर्म के आधार पर नहीं बांटता। जन सुराज में सभी वर्गों की आबादी के आधार पर नेतृत्वक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही प्रेस से बात करते हुए आनंद मिश्रा ने कहा कि जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा का उद्देश्य सिवान की जनता के साथ गंभीर संवाद स्थापित करना। बिहार की जनता जो पिछले 35 सालों से संघर्ष में फंसी हुई है, उन्हें बताना है कि वे इस संघर्ष से कैसे बाहर निकल सकते हैं। संवाद के माध्यम से उन्हें बताने की कोशिश करेंगे कि आपने अपने विधायक और सांसद बदले पर फिर भी आपकी किस्मत नहीं बदली। इसलिए उन्हें जो उनकी समस्याएं है उसके पीछे क्या मूल कारण है उससे अवगत कराने की कोशिश करेंगे।

घटनाएँ, समस्तीपुर

तेज रफ्तार बस की ठोकर से महिला की हुई मौत । घटना से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

नया विचार समस्तीपुर : समस्तीपुर में बीती रात तेज रफ्तार बस की ठोकर से सड़क पार कर रही एक स्त्री की मौत हो गई । मृतक स्त्री की पहचान मूसापुर वार्ड एक की रहने वाली फूल कुमारी देवी के रूप में हुई है । घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है । और वाहन को भी जप्त कर लिया है । वंही इस घटना से आक्रोशित लोगों ने आज शव के साथ दरभंगा – पटना मुख्य मार्ग को ओवरब्रिज के पास जाम कर दिया । सड़क जाम कर रहे लोग मृतक के आश्रितों को पांच – पांच लाख रुपया मुआवजा देने और दोषी बस चालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे । सड़क जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई । इधर जाम की सूचना पर नगर थाना और यातायात थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझाकर घंटो बाद जाम को ख़त्म कराया ।बतातें चलें कि बीती रात नगर थाना क्षेत्र के स्टेडियम मार्केट के पास अपनी चाय दुकान बंद कर घर लौट रही स्त्री को सड़क पर करने के दौरान तेज रफ्तार बस में ठोकर मार दी थी । जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी ।

समस्तीपुर

मशरूम उत्पादन को ले किसानों को दिया गया प्रशिक्षण 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र के हरिलोचनपुर तिसवारा स्थित श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में शुक्रवार को किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में वैज्ञानिक डा. अखिलेश कुमार ने किसानों को मशरूम उत्पादन को लेकर प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को बताया कि मशरूम उत्पादन के लिए कम मेहनत में अच्छी पैदावार ले सकते हैं।इसके लिए आप सभी किसान को मात्र एक बड़ी पोलिथिन में एक से दो किलो धान का भूसा लेकर रखना है और धान के भूसे को पानी में फुला देना है ।अपने आप इस थैले से मशरूम का उत्पादन होने लगेगा। वहीं वैज्ञानिक ने किसानों को धान एवं गेहूं की सीधी बुआई आदि की भी जानकारी दी। संगोष्ठी में सीताराम ठाकुर, घनश्याम राय, देवीलाल राय, रेणु देवी, मनोज कुमार ठाकुर, सुधीर कुमार झा, दिलीप सहनी, राजेश सहनी,प्रेम कुमार ठाकुर, संतोष कुमार ठाकुर, मोहन कुमार ठाकुर, अमरजीत कुमार ठाकुर, सुशील कुमार ठाकुर, हरिन्द्र सहनी, शिवचंद्र सहनी, मंटुन कुमार ठाकुर, गौरीशंकर ठाकुर, विजय कुमार ठाकुर,उदय कुमार ठाकुर सहित दर्जनों किसान मौजूद थे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top