Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar news : देवघर में चार घाटों में सरकारी बालू का उठाव शुरू, हर दिन 315 ट्रैक्टर होगा खनन

संवाददाता, देवघर . खनन विभाग ने जेएसएमडीसी के माध्यम से देवघर जिले के चार बालू घाटों में बालू का उठाव शुरू कर दिया है. इसमें देवघर शहर के समीप अजय नदी के बसतपुर घाट, सारठ प्रखंड के रानीगंज घाट, मारगोमुंडा प्रखंड के तेतरिया घाट व करौं प्रखंड के जोगटोपा घाट में बालू का खनन शुरू हुआ है. इन घाटों में ऑनलाइन चालान के साथ बालू मिलेगा. जेएमएमडीसी की वेबसाइट में बालू की बुकिंग होगी, उसके बाद चालान घाट पर मिलेगा. बालू का प्रशासनी दर 787 रुपये प्रति 100 सीएफटी निर्धारित किया गया है. चालान की अवधि सवा घंटे निर्धारित किया गया है. हर घाट से प्रतिदिन 315 ट्रैक्टर से अधिक बालू का उठाव नहीं करना है. सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बालू का उठाव किया जायेगा. जिला खनन पदाधिकारी के निर्देशानुसार नदी से बालू का खनन हर परिस्थिति में मजदूरों से ही कराना है. बंसतपुर घाट से ट्रैक्टर के जरिये बालू सिर्फ देवघर जिले में ही आपूर्ति की जायेगी. बंसतपुर घाट से बालू बिहार के जिले में नहीं भेजा जायेगा, जबकि शेष तीन घाटों से यार्ड से बालू के परिवहन में हाइवा व ट्रक का इस्तेमाल किया जा सकता है. जिले में 19 बालू घाट पंचायत में चालू खनन विभाग द्वारा पंचायतीराज विभाग को जिले भर में 19 बालू घाट पूर्व में ही सौंप दी गयी है. इसमें ग्राम पंचायतों द्वारा 100 रुपये प्रति 100 सीएफटी की दर से शुल्क वसूली करने का प्रावधान है. प्राप्त राशि को विकास कार्यो में खर्च किया जायेगा. ग्राम पंचायतों से बालू का उठाव कर प्रखंड क्षेत्र में ही आपूर्ति करने का प्रावधान किया गया है. ग्राम पंचायतों में भी बालू के परिवहन में ट्रैक्टर प्रयोग का प्रावधान किया गया है. क्या कहते हैं अधिकारी जिले में देवघर प्रखंड के समीप अजय नदी के बसतपुर घाट, सारठ प्रखंड के रानीगंज घाट, मार्गोमुंडा प्रखंड के जयंती नदी के तेतरिया घाट व करौं प्रखंड के जोगटोपा घाट में बालू का खनन शुरू कर दिया गया है. ऑनलाइन चालान के माध्यम से 787 रुपये प्रति 100 सीएफटी की दर से बालू प्राप्त कर सकते हैं. बालू परिवाहन की अवधि सवा घंटा है. सुभाष रविदास, जिला खनन पदाधिकारी, देवघर B डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Deoghar news : देवघर में चार घाटों में प्रशासनी बालू का उठाव शुरू, हर दिन 315 ट्रैक्टर होगा खनन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ISL JFC WIN AGAINST MOHAMDDAN SPORTING : सीजन में दूसरी बार जेएफसी ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग को हराया

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की टीम ने गुरुवार को कोलकाता स्थित किशोर हिंदुस्तानी क्रीड़ांगन में स्पोर्ट्से गये इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) के एक मैच में मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 2-0 से हराया. रेड माइनर्स की जीत में लेफ्ट विंगर रित्विक दास ने छठे और स्थानापन्न राइट-बैक निखिल बारला ने 82वें मिनट में गोल किया. मोहम्मडन स्पोर्टिंग की यह 11 घरेलू मैचों में आठवीं हार है. वहीं इस जीत के साथ ही रेड माइनर्स ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग पर लीड डबल पूरा कर लिया. जमशेदपुर एफसी के लेफ्ट-बैक मोहम्मद उवैस को मजबूत डिफेंडिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. आज, ब्लैक एंड व्हाइट ब्रिगेड की घर पर एक और हार से हिंदुस्तानीय सहायक कोच मेहराजुद्दीन वाडू निश्चित रूप से निराश होंगे. मोहम्मडन स्पोर्टिंग 21 मैचों में दो जीत, पांच ड्रॉ और 14 हार से 11 अंक लेकर 13 टीमों की तालिका में सबसे निचले स्थान पर बैठी हुई है. वहीं, रेड माइनर्स की जीत से मुख्य कोच खालिद जमील जरूर प्रसन्न होंगे. जमशेदपुर एफसी 21 मैचों में 12 जीत, एक ड्रॉ और आठ हार से 37 अंक लेकर तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है. पहले हाफ में दबदबा जमशेदपुर एफसी का रहा, क्योंकि रेड माइनर्स ने लेफ्ट-विंगर रित्विक दास के गोल की बदौलत बढ़त बनाई और उसे बरकरार रखा. लिहाजा, रेड माइनर्स 1-0 की बढ़त के साथ हाफ टाइम ब्रेक पर गए. गेंद पर ज्यादा नियंत्रण जमशेदपुर एफसी का 51 फीसदी रहा. रेड माइनर्स ने सात प्रयास किए, जिनमें से दो शॉट टारगेट पर रखे और एक पर गोल किया. वहीं, गेंद पर 49 फीसदी कब्जा रखने वाली मोहम्मडन स्पोर्टिंग बेहद डिफेंसिव स्पोर्ट्सती नजर आई और गेंद ज्यादातर समय उसी के बॉक्स और उसके आस-पास रही. इस कारण ब्लैक एंड व्हाइट ब्रिगेड की तरफ से आया एकमात्र प्रयास दिशाहीन रहा. यह आईएसएल में दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला हुआ था और आज, जमशेदपुर एफसी ने दूसरी बार जीत हासिल की है. इस परिणाम के साथ ही इस सीजन में दोनों टीमों के बीच मुकाबलों में कोच खालिद जमील की टीम का पलड़ा भारी रहा, क्योंकि उसने रिवर्स फिक्स्चर 3-1 से जीता था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ISL JFC WIN AGAINST MOHAMDDAN SPORTING : सीजन में दूसरी बार जेएफसी ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग को हराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sonia Gandhi Admitted: सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, जानें क्या हुआ?

Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि उन्हें पेट से जुड़ी कुछ समस्याएं हुई थीं, जिसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि चिंता की कोई बात नहीं है और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है. संभावना है कि शुक्रवार शाम तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप ने जानकारी दी कि सोनिया गांधी को पेट की तकलीफ के कारण भर्ती किया गया था, लेकिन उनकी हालत संतोषजनक है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं. गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. समीरन नंदी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले साल दिसंबर में 78 वर्ष की हो गई थीं. सोनिया गांधी हाल ही में 13 फरवरी को संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में देखी गई थीं. इससे कुछ दिन पहले, 10 फरवरी को उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द जनगणना पूरी करने की मांग की थी. उन्होंने यह दावा किया था कि देश में लगभग 14 करोड़ लोग राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत मिलने वाले लाभ से वंचित हैं, क्योंकि लाभार्थियों की पहचान अब भी 2011 की जनगणना के आधार पर की जा रही है. राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान अपने संबोधन में सोनिया गांधी ने कहा था कि जनसंख्या के ताजा आंकड़ों के आधार पर खाद्य सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों की सूची अपडेट की जानी चाहिए. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि 2013 में यूपीए प्रशासन द्वारा शुरू किया गया राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम देश की 140 करोड़ जनता को खाद्य और पोषण सुरक्षा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था. फिलहाल, सोनिया गांधी की सेहत में सुधार हो रहा है और डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है. उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने नेतृत्वक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगी. The post Sonia Gandhi Admitted: सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, जानें क्या हुआ? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Quordle में आज क्या है खास? यहां देखें हिंट्स और आंसर्स

Quordle Hints and Answers 21 February 2025: क्वॉर्डल गेम (Quordle Game) हर दिन एक नया वर्ड सेट पेश करता है, जिससे खिलाड़ियों को हर दिन इसका इंतजार रहता है. आज के लिए हिंट्स और जवाब जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें. Also read : Gaming Chair: ये हैं टॉप 5 बेस्ट गेमिंग चेयर, जानें यहां Also read : 10 Most Popular Games: दुनियाभर में करोड़ों लोग हैं इन ऑनलाइन गेम्स के दीवाने, यहां देखें लिस्ट The post Quordle में आज क्या है खास? यहां देखें हिंट्स और आंसर्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aurangabad News : मेडिकल कॉलेज का सपना शीघ्र होगा पूरा

देव. औरंगाबाद जिले के साथ-साथ देव प्रखंड के लोगों का सपना पूरा होने लगा है. देव पातालगंगा में मेडिकल कॉलेज बनने का सपना आकार लेने लगा है. इस संबंध में मेडिकल कॉलेज की जमीन का सर्वे आदि की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है. इसी क्रम में रफीगंज के पूर्व विधायक रहे बीस सूत्री उपाध्यक्ष व जदयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने पातालगंगा स्थित मेडिकल कॉलेज जमीन स्थल का अवलोकन किया. कहा कि चार-पांच वर्षों से देव में मेडिकल कॉलेज के नाम पर नेतृत्व हो रही थी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मेडिकल कॉलेज बनने का प्रयास सार्थक सफल हो गया है. इसके अलावा देव में प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अन्य सौगात भी दी है. सौगात के क्रम में देव सूर्यकुंड तालाब परिसर से एसएच 101 तक सड़क निर्माण, देव में रिंग रोड निर्माण की भी भूमि अधिग्रहण कार्य प्रारंभ हो गया है. किसानों के मुआवजा के लिए राशि भी आवंटित हो गई है. मेडिकल कॉलेज पर हो रहे नेतृत्वक विराम लग गया है. उन्होंने कहा कि देव में मेडिकल कॉलेज बनने से स्थानीय लोगों का उत्साह चरण पर है. किसान मेडिकल कॉलेज के लिए अपनी जमीन भी देने को तैयार हैं. मेडिकल कॉलेज बनने से क्षेत्र में आय के स्रोत बढ़ेंगे एवं शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन होंगे. क्षेत्र का विकास तेज गति से होगा. पूर्व विधायक के साथ अनिरुद्ध सिंह, विधायक प्रतिनिधि रत्नाकर सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह, कांग्रेस युवा प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव, पैक्स अध्यक्ष पूर्व मुखिया योगेंद्र यादव, बैजनाथ सिंह, पुजारी संजय पाठक, वार्ड सदस्य भैरव यादव, राजस्व कर्मचारी रजनीश कुमार, राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार के अलावा अन्य लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Aurangabad News : मेडिकल कॉलेज का सपना शीघ्र होगा पूरा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अनियंत्रित होकर सवारी से भरा ऑटो पलटा, छह लोग जख्मी

आरा. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के यादवपुर मठिया के समीप गुरुवार की शाम अनियंत्रित होकर सवारी से भरा ऑटो पलट गया. हादसे में ऑटो पर सवार आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये, जिसके बाद घायलों में तीन लोगों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जबकि जख्मी तीन अन्य लोगों का इलाज परिजन द्वारा निजी अस्पताल में कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार घायलों में गजराजगंज ओपी क्षेत्र के अख्तियारपुर (बड़का गांव) निवासी बृज बिहारी पंडित उर्फ जगा पंडित, उनकी पत्नी बुधा देवी व बिहिया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी तारक पासवान की पत्नी रीता देवी एवं तीन अन्य लोग शामिल हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी लोग बलुआ-नरगदा गांव से ऑटो पर सवार होकर आरा आ रहे थे. उसी दौरान यादवपुर मठिया के समीप उनका ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे सभी लोग जख्मी हो गये. इसके बाद घायलों में रीता देवी, बृज बिहारी पंडित उर्फ जगा पंडित व उनकी पत्नी बुधा देवी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जबकि तीनों लोगों का इलाज परिजन द्वारा निजी अस्पताल में कराया जा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अनियंत्रित होकर सवारी से भरा ऑटो पलटा, छह लोग जख्मी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aurangabad News : पचरुखिया जंगल में 12 एकड़ में लगे अफीम खेती को किया ध्वस्त

मदनपुर. नशे के कारोबार के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई जारी है. एक बार फिर पचरूखिया के जंगल में पुलिस की टीम ने अफीम की फसल को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है. गुरुवार को पुलिस की टीम पचरूखिया के जंगल पहुंची और बड़े पैमाने पर अफीम खेती को नष्ट कर दिया. वैसे यह कार्रवाई मदनपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी इलाके के सागरपुर, ढकपहरी में की गयी. सदर एसडीपीओ दो अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि पचरुखिया पहाड़ के आसपास बड़े पैमाने पर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है और उससे प्राप्त राशि का उपयोग माफियाओं द्वारा नक्सलियों के सहयोग मे किया जाता है. सूचना पर पुलिस अधीक्षक और जिला वन अधिकारी औरंगाबाद के निर्देशन मे सदर एसडीपीओ-2 अमित कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम का गठन किया गया. मदनपुर थाना की पुलिस, वन विभाग की टीम और सीआरपीएफ 47 बटालियन के जवान शामिल थे. पूरी टीम द्वारा पचरुखिया पहाड़ी से पांच किलोमीटर दक्षिण-पूरब सागरपुर व ढकपहरी के इलाके में लगभग 12 एकड़ से ज्यादा भूमि पर लगे अफीम एवं पोस्ता को नष्ट किया गया. इस मामले में अवैध माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. मौके से एक मोटर, सिंचाई के लिए पाइप, घेराबंदी के लिए जाल व नेट जब्त किया गया है. इस अभियान में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर शंकर मिश्रा, सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर एसपी मिश्रा, मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार, एसआइ सूरज कुमार, राहुल कुमार, सूरज कुमार, पीएसआई रोहित कुमार के साथ मदनपुर थाना की पुलिस, वन विभाग की टीम एवं सीआरपीएफ के जवान शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Aurangabad News : पचरुखिया जंगल में 12 एकड़ में लगे अफीम खेती को किया ध्वस्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aurangabad News :सेविकाएं कैंप लगाकर मातृत्व वंदन योजना का लेंगी आवेदन

औरंगाबाद शहर. जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाओं को प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने अपने कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक की. बैठक में आंगनबाड़ी (आईसीडीएस) से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्देश दिये. समीक्षा के क्रम में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना की प्रगति की समीक्षा की गयी. डीएम ने सभी बाल परियोजना पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले दो दिनों के भीतर सेविकाओं के माध्यम से विशेष कैंप आयोजित कर पात्र गर्भवती एवं धात्री स्त्रीओं के आवेदन सुनिश्चित कराये जाये. इसके लिए सभी केंद्रों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे लाभार्थियों की पहचान कर जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें. उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य गर्भवती स्त्रीओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना है. इसलिए इसके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. वहीं उन्होंने कहा कि स्त्रीओं और बच्चों के कल्याण के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाना चाहिए, ताकि सही लाभुकों को अधिकतम लाभ मिल सके. बैठक में आइसीडीएस डीपीओ सहित कई सीडीपीओ शामिल हुईं. केंद्रों में आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की गई. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युत कनेक्शन, शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये. उन्होंने कहा कि ये बुनियादी सुविधाएं बच्चों एवं स्त्रीओं के लिए अत्यंत आवश्यक हैं. इसलिए इनकी समुचित व्यवस्था करना प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने बाल परियोजना पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि वहां स्वच्छ वातावरण और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों. बाल पोषण और सेवाओं की गुणवत्ता पर बल जिलाधिकारी ने बैठक में यह भी कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाये. बच्चों और गर्भवती स्त्रीओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए सेविकाओं को प्रशिक्षित करें और नियमित रूप से खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की जाए. उन्होंने निर्देश दिया कि बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी करें और कुपोषित बच्चों की विशेष देखभाल की जाए. बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) सहित सभी बाल परियोजना पदाधिकारी उपस्थित रहीं. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सतत निगरानी करें और आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाओं में सुधार लाने के लिए हर संभव प्रयास करें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Aurangabad News :सेविकाएं कैंप लगाकर मातृत्व वंदन योजना का लेंगी आवेदन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aurangabad News : जानलेवा हमले में चार अभियुक्त दोषी करार

औरंगाबाद शहर. औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय के एडीजे चार आंनद भूषण ने रफीगंज थाना कांड संख्या 72/17, सेशन ट्रायल संख्या-190/19 में निर्णय पर सुनवाई करते हुए ढकुरार गांव निवासी चार अभियुक्त उपेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, अरविंद सिंह और शिशु सिंह को भादंवि की धारा 323, 307 के तहत दोषी ठहराया है. सजा की बिंदु पर सुनवाई की तिथि 27 फरवरी को निर्धारित की गयी है. अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि ढकुरार निवासी प्राथमिकी सूचक राजेंद्र सिंह ने अभियुक्तों के खिलाफ एक मई 2017 को प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसमें कहा था कि 30 अप्रैल 2017 की दोपहर में अपने पोते के साथ घर के दरवाजे पर बैठा था. तभी हथियार से लैस होकर अभियुक्तों ने हमला कर दिया और मेरे पोते के सिर पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. उसे बचाने आए पुत्र को भी जख्मी कर दिया. शोर सुनकर गांव वालों के आने के बाद अभियुक्त चले गये. उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और न्याय के लिए थाना में आवेदन दिया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Aurangabad News : जानलेवा हमले में चार अभियुक्त दोषी करार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

24 फरवरी से पूर्णिया के सभी प्रखंडों में लगेगा जॉब कैंप

पूर्णिया. जिले के सभी प्रखंडों में आगामी 24 फरवरी से 12 मार्च तक क्रमवार जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इसमें एक निजी सुरक्षा सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा 1100 बेरोजगार युवकों को रोजगार का अवसर दिया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतन व अन्य सुविधाएं मिलेगी. उप महाप्रबंधक जय कृष्ण गुप्ता ने बताया कि यह भर्ती केवल पुरुषों के लिए है. सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर और हाउसकीपिंग पद पर बहाली होगी. इसके लिए आयु सीमा 19 से 40 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता सुरक्षा जवान के लिए मैट्रिक पास, सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए ग्रेजुएशन पास व एनसीसी सी व बी के लिए अभ्यर्थी को छूट, हाउसकीपिंग के लिए आठवीं पास लंबाई 165 सीएम सुरक्षा जवान के लिए,170 सीएम, सुपरवाइजर अनिवार्य है. सभी मापदंड पूरा करने के बाद लिखित परीक्षा ली जायेगी. चयनित अभ्यर्थी को साथ ही नियुक्ति पत्र भी दी जायेगी. प्रखंडवार आयोजित होने वाले जॉब कैंप 24 फरवरी को बैसा ब्लॉक परिसर25 फरवरी को अमौर ब्लॉक परिसर 27 फरवरी को बायसी ब्लॉक परिसर28 फरवरी को डगरूआ ब्लॉक परिसर 01 मार्च को श्रीनगर ब्लॉक परिसर03 मार्च को भवानीपुर ब्लॉक परिसर 04 मार्च को बनमनखी ब्लॉक परिसर05 मार्च को जलालगढ़ ब्लॉक परिसर 06 मार्च को कसबा ब्लॉक परिसर07 मार्च को कृत्यानंद नगर ब्लॉक परिसर 08 मार्च को धमदाहा ब्लॉक परिसर10 मार्च को रुपौली ब्लॉक परिसर 11 मार्च को पूर्णिया पूर्व ब्लाक परिसर12 मार्च को बरहरा कोठी ब्लॉक परिसर डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 24 फरवरी से पूर्णिया के सभी प्रखंडों में लगेगा जॉब कैंप appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top