Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mughal Harem Stories : अपने हुस्न और चतुराई से नूरजहां ने जहांगीर को कदमों में रखा और बनी मलिका ए हिंद

Table of Contents कौन थी नूरजहां बेगम?  नूरजहां का हुस्न और जहांगीर की बीमारी  नूरजहां एक कुशल प्रशासक और फैशनपरस्त स्त्री थी नूरजहां पर क्यों लगा सत्ता हथियाने का आरोप Mughal Harem Stories 3 : मुगल हरम की दीवारें अनगिनत राज को छिपाए बैठी थीं. उन्हीं राज में एक यह भी था कि मुगल हरम की कई स्त्रीओं ने बादशाह पर अपने हुस्न के जरिए कब्जा किया और मुगल प्रशासन को अपने हाथों में रखने की जुर्रत की. चूंकि मुगल राजा उनकी गिरफ्त में इस कदर फंस हुए थे कि वे उससे बाहर नहीं निकल पाए और शासन इन बेगमों ने ही संभाला. ऐसी बेगमों में पहला नाम नूरजहां का दूसरा  मुमताज महल का है. वहीं जहांआरा और रोशन आरा हरम की सबसे शिक्षित और बुद्धिमान स्त्रीओं में से एक थीं, जिनका लोगों पर अच्छा–खासा प्रभाव था. इतिहासकार किशोरी शरण लाल अपनी किताब  The Mughal Harem में लिखते हैं कि मुगल हरम के इतिहास में चार ऐसी शख्सियतें हैं, जो सबका ध्यान आकृष्ट करती हैं इनके नाम हैं–नूरजहां, मुमताज महल, जहांआरा और रोशन आरा. ये चार स्त्रीएं मुगल नारी आदर्श की सर्वोत्कृष्टता का प्रतिनिधित्व करती थीं. उन्होंने सत्रहवीं शताब्दी में हरम को आकर्षण और शान प्रदान की. इन सबमें सबसे शानदार व्यक्तित्व था नूरजहां का.  कौन थी नूरजहां बेगम?  नूरजहां जहांगीर की पत्नी थी और उसके हुस्न के चर्चे हमेशा हुए. नूरजहां का असली नाम मेहर-उन-निसा था. मेहर –उन–निसा की शादी 17 साल की उम्र में फारस के एक अधिकारी से हुई थी. उसने इस शादी में एक बेटी को भी जन्म दिया था. मेहर उन निसा का पति एक मुठभेड़ में मारा गया, तो जहांगीर ने उसके परिवार को आगरा बुला लिया था, जहां उसने मेहर उन निसा को महारानी की दासी बना दिया और उसके पिता को दरबार में काम दिया. इसी दौरान एक दिन उसने बाजार में मेहर उन निसा को देखा और उसके रूप पर मोहित हो गया और उससे शादी कर ली. कई इतिहासकार यह भी मानते हैं मेहर उन निसा को जहांगीर बचपन से जानता था और उसके प्रेम में भी था. यही वजह है कि जहांगीर ने उसके पति को मरवा दिया और उससे शादी की. मुगले आजम फिल्म में जिस अनारकली को दिखाया गया है, उसी को नूरजहां बताया जाता है, जिसकी शादी अकबर ने फारस के एक अधिकारी से करवा दी थी. हालांकि यह सच प्रतीत नहीं होता है, क्योंकि जहांगीर ने अपनी आत्मकथा में उसके पति का जिक्र किया है.  समकालीन लेखकों ने भी इस बात का जिक्र कहीं नहीं किया है कि जहांगीर ने मेहर उन निसा के पति की हत्या करवाई. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : बंटवारे के बाद पाकिस्तान जाते वक्त इस स्त्री की कब्र पर आंसू बहाने गए थे मोहम्मद अली जिन्ना History of Munda Tribes 7 : पड़हा राजा कैसे करते थे न्याय, कौन -कौन थे पदधारी और कब मिलती थी जिंदा गाड़ने की सजा विभिन्न विषयों पर एक्सप्लेनर पढ़ने के लिए क्लिक करें नूरजहां का हुस्न और जहांगीर की बीमारी  नूरजहां के जीवनी लेखक बेनी प्रसाद उसकी हुस्न का वर्णन करते हुए लिखते हैं –अंडाकार चेहरा, बंद होंठ, विस्तृत माथा और बड़ी नीली आंखें नूरजहां की पहचान थी. 1611 में नूरजहां और जहांगीर की शादी हुई, यह पहली नजर के प्यार का मामला था. जहांगीर और नूरजहां की जब शादी हुई तो वह 34 साल की थी और जहांगीर 42 साल का था. नूरजहां एक कुशल प्रशासक और फैशनपरस्त स्त्री थी नूरजहां से शादी के बाद जहांगीर अपना पूरा समय हरम में ही बीताता था. नूरजहां को उसने पहले नूरमहल की उपाधि थी और बाद में नूरजहां. यानी दुनिया की रौशनी. नूरजहां के बारे में यह कहा जाता है कि जहांगीर उसे अपनी रखैल बनाकर भी रख सकता है, लेकिन उसने इसपर अपनी हामी नहीं दी और जब जहांगीर ने उसे सभी रानियों से ऊपर का स्थान दिया, तब ही वह हरम में आने के लिए राजी हुई.  मुगल हरम में रानियों की ईर्ष्या की वजह बनी नूरजहां, एआई इमेज फ़्रेंकोइस बर्नियर जो एक चिकित्सक और यात्री थे उन्होंने भी अपनी किताब में लिखा है कि जहांगीर पर नूरजहां का असाधारण प्रभुत्व स्पष्ट देखा जाता सकता था. जहांगीर अपनी बीमारी के बाद अकसर हरम में रहते और नूरजहां का मुगल प्रशासन में दखल बढ़ता गया. जहांगीर शराब का आदी था और संभवत: नूरजहां ने उसकी इस आदत और अपने प्यार के बल पर मुगल सल्तनत पर एक तरह से कब्जा ही कर लिया. उसने कई और काम भी किए, जिसमें परोपकार और महल की सजावट शामिल है. नूरजहां की फारसी और अरबी भाषा पर अच्छी पकड़ थी और उन्होंने कविताएं भी लिखीं. नूरजहां ने पोशाक में भी परिवर्तन किया. उसने लंबे गाउन की जगह आरामदायक और अपेक्षाकृत हल्के कपड़ों को अपनी पोशाक में शामिल किया. वह दरबार में हल्के पर्दे में रहती थी, जहां से उसे देखा जा सकता था.  नूरजहां के पास बेहिसाब दौलत भी थी. उसके पास चुंगी वसूलने का भी अधिकार  था, कई उपाधि और जागीरें उसके पास थीं. नहीं तो मां बनने की उम्मीद. वह 15 साल तक जहांगीर से विवाहित रहीं, लेकिन वह किसी बेटे को जन्म नहीं दी पाई, जो हिंदुस्तान का बादशाह बनता. हालांकि शाहजहां जो जहांगीर के बाद हिंदुस्तान का बादशाह बना उसकी प्रमुख बेगमों में नूरजहां की बेटी शामिल थी. वह हमेशा जहांगीर की सेवा में रहती थी और उससे बेपनाह मोहब्बत भी करती थीं. जहांगीर उसपर सबसे अधिक भरोसा करता था, जबकि नूरजहां से पहले जहांगीर की 300 पत्नियां थीं. नूरजहां ने विदेश से व्यापार भी किया और विदेशियों से उपहार भी लिए. नूरजहां को इत्र की आविष्कारक भी माना जाता है. उसने चित्रकारी भी की और वह एक बेहतरीन घुड़सवार भी थीं. नूरजहां पर क्यों लगा सत्ता हथियाने का आरोप नूरजहां और जहांगीर, ai image नूरजहां के इश्क में जहांगीर पागल था. आम जनता यह मानती थी कि नूरजहां ने जहांगीर को अपने प्रेम में फंसाकर उससे सत्ता हथिया लिया. सर थॉमस रो (1615-19), एडवर्ड टेरी (1616-19), फ्रांसिस्को पेल्सर्ट (1620-27), पिएत्रो डेला वैले (1623-24), जॉन डी लाएट (1631) और पीटर मुंडी (1628-34) जैसे इतिहासकार और लेखकों ने नूरजहाँ द्वारा गठित गुट की चर्चा की बताया है कि किस तरह और

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बुनियादी ढांचा क्षेत्र में अदाणी ग्रुप की बादशाहत बरकरार, मुनाफा छप्परफाड़

Adani Group: हिंदुस्तान के बुनियादी ढांचा क्षेत्र में अदाणी ग्रुप की बादशाहत बरकरार है. सबसे खास बात यह है कि दिसंबर, 2024 को समाप्त हुई तीसरी तिमाही में इस ग्रुप को छप्परफाड़ मुनाफा हुआ है. अदाणी ग्रुप ने कहा कि उसके पास अपने ऋण दायित्वों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नकदी उपलब्ध है. वित्त वर्ष 2024-25 के पहले नौ महीनों में ग्रुप की वित्तीय स्थिति मजबूत रही, जिसमें 53,024 करोड़ रुपये का नकद शेष दर्ज किया गया. कर-पूर्व मुनाफे में रिकॉर्ड वृद्धि दिसंबर 2024 को समाप्त 12 महीनों में, अदाणी ग्रुप का कर-पूर्व लाभ (EBITDA) 86,789 करोड़ रुपये रहा, जिसमें 10.1% की सालाना वृद्धि दर्ज की गई. अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में EBITDA 17.2% बढ़कर 22,823 करोड़ रुपये हो गया. एफएफओ और लिक्विडिटी फ्लो में लगातार सुधार पिछले 12 महीनों में कर के बाद नकद प्रवाह (FFO) 58,908 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. इससे अदाणी ग्रुप के निवेश और ऋण अदायगी की क्षमता मजबूत बनी रही. अदाणी एंटरप्राइजेज के उभरते व्यवसायों की अहम भूमिका अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) के तहत सौर और पवन ऊर्जा विनिर्माण, हवाई अड्डे और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में 45% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई. .ससे कंपनी की वित्तीय सेहत को मजबूती मिली. सकल ऋण और शुद्ध ऋण की स्थिति अदाणी ग्रुप का सकल ऋण 2.58 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि मार्च 2024 के अंत तक यह 2.41 लाख करोड़ रुपये था. नकद शेष समायोजित करने के बाद शुद्ध ऋण 2.05 लाख करोड़ रुपये रहा. इसे भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: स्नान करती स्त्रीओं की तस्वीरें और Video इंटरनेट पर नीलाम, गुस्से में सीएम योगी, लिया बड़ा एक्शन बुनियादी ढांचा कारोबार से आया 85% लाभ अदाणी ग्रुप का लगभग 85% लाभ उसके बुनियादी ढांचा कारोबार से आया. इसमें मुख्य रूप से उपयोगिताओं और परिवहन क्षेत्र शामिल हैं. इसे भी पढ़ें: OTT Guidelines: ओटीटी पर प्रशासन सख्त, रणवीर इलाहाबादिया विवाद के बाद नई गाइडलाइंस जारी The post बुनियादी ढांचा क्षेत्र में अदाणी ग्रुप की बादशाहत बरकरार, मुनाफा छप्परफाड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vastu Tips: महिलाएं नहाते समय न करें ये गलती, पति की घट जाएगी उम्र, घर पर पड़ेगी राहु-केतु की बुरी नजर

Vastu Tips: शरीर को साफ-सुथरा रखने के लिए रोजाना नहाना बहुत जरूरी होता है. यह शरीर को साफ रखने के साथ थकान को मिटाता है. साथ ही नहाने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है. वास्तु शास्त्र में नहाने से जुड़े कई नियम बताए गए हैं, जिसको ध्यान में रखना जरूरी होता है. लेकिन कुछ लोग बहुत जल्दी में होते हैं. वह जल्दी नहाने के चक्कर में नियमों की अनदेखी करते हैं. ऐसे में अगर आप भी नियमों को नजरअंदाज करते हैं, तो यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं. भविष्य में आप कई तरह के संकटों से घिर सकते हैं. यह भी पढ़ें- Vastu Tips: पति-पत्नी के बीच रोज हो रहे हैं झगड़े, अपनाएं ये 3 वास्तु टिप्स, दांपत्य जीवन होगा मधुर यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में छाई कंगाली को दूर करेगा ये 4 वास्तु टिप्स, धन का लगा रहेगा अंबार भूलकर भी न पहनें चप्पल कुछ लोगों को चप्पल पहनकर नहाना पसंद होता है. लेकिन चप्पल पहनकर नहाना बहुत ही अशुभ होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, भूलकर भी चप्पल पहनकर न नहायें. यह भविष्य में कई तरह की समस्याओं को जन्म देने का काम करता है. हालांकि, ठंड बहुत ज्यादा है और बिना चप्पल पहन के नहीं नहा पा रहे हैं, तो नहाने के बाद पैर पर पानी न डालें. घर में छाएगी कंगाली कुछ लोग नहाने के बाद बाथरूम में खाली बाल्टी छोड़कर चले आते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करना बहुत ही अशुभ होता है. नहाने के बाद भूलकर भी बाल्टी को खाली छोड़कर बाहर नहीं आना चाहिए. यह काम घर में कंगाली लाती है. साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. ऐसे में बाल्टी में थोड़ा-बहुत पानी भरकर ही रखना चाहिए. राहु-केतु की पड़गी बुरी नजर अक्सर नहाने के बाद बाथरूम में गंदा पानी भरा रहता है. वास्तु नियमों के अनुसार, बाथरूम में गंदा पानी छोड़कर नहीं आना चाहिए. नहाने के बाद बाथरूम को साफ रखना चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो परिवार पर राहु-केतु की बुरी दृष्टि पड़ती है. जिसकी वजह से कई तरह की परेशानियां खड़ी हो जाती हैं. घट जाती है पति की उम्र वास्तु शास्त्र के अनुसार, स्त्रीओं को एक बात का खास ख्याल रखना चाहिए. नहाने के तुरंत बाद मांग में सिंदूर नहीं लगाना चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से आपके पति की उम्र कम हो जाती है. इसके अलावा, घर के अन्य सदस्यों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. ऐसे में स्त्रीओं को कुछ देर बाद खान खाकर ही मांग में सिंदूर भरना चाहिए. यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर के मंदिर में जरूर रखें ये 4 चीजें, बदल जाएगा आपका भाग्य Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है. The post Vastu Tips: स्त्रीएं नहाते समय न करें ये गलती, पति की घट जाएगी उम्र, घर पर पड़ेगी राहु-केतु की बुरी नजर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नीतीश कुमार की लीडरशीप में ही चुनाव लड़ेगी BJP, भाजपा के बड़े नेता ने लगाई मुहर

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली जीत से उत्साहित बीजेपी अब बिहार में साल के अंत में होने वाले चुनाव की तैयारी में जुट गई है. इसके लिए पार्टी ने अपने बड़े नेताओं को बिहार भेजना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन बेगूसराय पहुंचे. यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अभी भाजपा ने राष्ट्र का चुनाव जीता, महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली भी जीते हैं, अब बिहार की बारी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम लोग बिहार का चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे. नीतीश कुमार जैसा अनुभवी मुख्यमंत्री किसी के पास नहीं है.    सीएम नीतीश कुमार नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रशासन अच्छा काम कर रही : शाहनवाज  एक सवाल का जवाब देते हुए शाहनवाज ने कहा कि बिहार में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की प्रशासन चल रही है और अच्छा काम कर रही है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है. आने वाला चुनाव भी उन्हीं के नेतृत्व में पार्टी लड़ेगी और बिहार में फिर से एनडीए की ही प्रशासन बनेगी. वही विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आपराधिक घटनाओं में वृद्धि के आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि उनके मुंह से अपराध का नाम शोभा नहीं देता है, जो स्क्रिप्ट उन्हें मिलती है, वह बोलते रहते हैं.   भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन बिहार में इथेनॉल के 13 प्लांट लगे: शाहनवाज हुसैन उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागलपुर आगमन की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री भागलपुर आ रहे हैं. यहां वे किसानों से मिलेंगे. प्रधानमंत्री ने सबसे ज्यादा काम किसानों के लिए किया है. उनकी आमदनी दोगुनी करने का काम किया जा रहा है. बिहार में इथेनॉल के प्लांट लगे हैं. बिहार में इथेनॉल के 17 प्लांट लगाने की मंजूरी मिली, जिसमें 12 से 13 लग गए हैं.  इसे भी पढ़ें: बिहार कांग्रेस प्रभारी बनते ही पटना पहुंचे कृष्णा अल्लावरु, उनके इस ऐलान से टेंशन में आ गई RJD The post नीतीश कुमार की लीडरशीप में ही चुनाव लड़ेगी BJP, भाजपा के बड़े नेता ने लगाई मुहर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गया में वेल्डिंग के चिंगारी से भड़की भीषण आग, देखते ही देखते 4 गाड़ियां लपेटे में आई

Bihar News: गया जिले के G.T रोड स्थित चांदो मोड़ के पास मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें चार वाहन जलकर राख हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया. दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चारों वाहन पूरी तरह खाक हो चुके थे. कैसे लगी आग? प्राप्त जानकारी के अनुसार, चांदो मोड़ के पास एक गैरेज में बिल्डिंग निर्माण का कार्य चल रहा था. इस दौरान वेल्डिंग से निकली चिंगारी पास में खड़े एक केमिकल लदे ट्रक तक पहुंच गई, जिससे ट्रक में आग लग गई. केमिकल के कारण आग तेजी से फैल गई और पास में खड़े पिकअप वैन, ट्रक के चेसिस और एक बाइक को भी चपेट में ले लिया. आग लगते ही मची भगदड़ आग लगते ही गैरेज में काम कर रहे लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जिसमें कुछ लोग घायल भी हो गए. आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि आसपास के घरों के लोग भी घबराकर बाहर निकल आए. इस दौरान G.T रोड के उत्तरी लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. दमकल की टीम ने पाया आग पर काबू हालात बेकाबू होते देख मुख्यालय से दमकल की टीम बुलाई गई, जिसने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि जला ट्रक दिवनिया गांव के ब्रह्मदेव यादव का था, जो चंडीगढ़ से केमिकल लेकर कोलकाता जा रहा था. इस हादसे में उनका वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया. ये भी पढ़े: बिहार में दूसरे दिन भी NIA की रेड जारी, जाली नोट तस्करी मामले में खगड़िया से युवक गिरफ्तार इलाके में दहशत, पुलिस कर रही जांच आग की भयावहता को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे. थाना प्रभारी उमेश प्रसाद ने बताया कि आग बुझाने के बाद यातायात को सामान्य करा दिया गया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है. The post गया में वेल्डिंग के चिंगारी से भड़की भीषण आग, देखते ही देखते 4 गाड़ियां लपेटे में आई appeared first on Naya Vichar.

नया विचार
बिहार, शिक्षा, समस्तीपुर

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में पुरस्कृत किए जाएंगे प्रतिभाशाली छात्र– छात्राएं 

नया विचार सरायरंजन : प्रखण्ड के नरघोघी स्थित अभियंत्रण महाविद्यालय समस्तीपुर में आगामी 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होगा। इस संबंध में संस्थान के प्राचार्य डॉ .राजकिशोर तुगनायत ने विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि जिला स्तर पर विज्ञान,प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा सर सीवी रमण टैलेंट सर्च इन साइंस ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें कक्षा 6 से 12 वीं तक के छात्रों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता के प्रत्येक कक्षा के 10 विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को विभाग द्वारा पटना में आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र, मेडल तथा क्रमशः 5000 तथा 3000 रूपये प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। शेष छात्रों को राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, समस्तीपुर द्वारा सम्मानित किया जाएगा। तृतीय से पांचवीं तक स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रोत्साहन राशि के रुप मे क्रमशः 800,700 तथा 600 रूपये, मेडल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। छठी से दसवीं तक स्थान प्रदान करने वालों को सांत्वना पुरस्कार के तहत मेडल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के समन्वयक प्रो .संतोष कुमार, प्रेम कुमार एवं आशीष कुमार ने बताया कि 28 फरवरी 1928 को सर डॉ.सीवी रमन द्वारा रमन इफैक्ट की खोज की गई थी, जिसके उपलक्ष्य में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। उनके द्वारा विज्ञान में किये गये शोधों एवं खोजों से छात्रों को अवगत कराया जाएगा तथा विज्ञान के प्रति छात्रों को जागरूक किया जाएगा।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Grok 3 लॉन्च होते ही एलन मस्क ने मांगी मदद, वायरल हुआ सुंदर पिचाई का दिलचस्प जवाब

टेक की दुनिया में एलन मस्क (Elon Musk) हमेशा चर्चा में रहते हैं. उनकी कंपनी xAI ने Grok 3 AI चैटबॉट लॉन्च किया है, जो OpenAI के ChatGPT और Google के Gemini AI को टक्कर देने के लिए आया है. यह नया चैटबॉट पहले से ज्यादा तेज, स्मार्ट और बेहतर तरीके से जवाब देने में सक्षम है. लेकिन कोई भी नयी टेक्नोलॉजी पूरी तरह परफेक्ट नहीं होती, इसलिए मस्क ने यूजर्स से फीडबैक देने की अपील की है. एलन मस्क ने यूजर्स से मदद मांगी एलन मस्क ने एक पोस्ट में कहा, अगर आपको Grok 3 में कोई दिक्कत दिखे, तो प्लीज रिपोर्ट करें. लॉन्च के बाद उन्होंने X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया, @xAIGrok 3 हर दिन और बेहतर होगा. इस हफ्ते हर दिन इसमें सुधार होगा. अगर आपको कोई समस्या दिखे, तो इस पोस्ट पर रिप्लाई करके बताएं. इसका मतलब है कि वह चाहते हैं कि लोग इसे यूज करें और अगर कोई गड़बड़ी दिखे, तो उसे रिपोर्ट करें ताकि जल्द से जल्द सुधार किया जा सके. Congrats on the progress! look forward to trying it out — Sundar Pichai (@sundarpichai) February 18, 2025 सुंदर पिचाई का मजेदार जवाब मस्क की इस पोस्ट पर Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी रिप्लाई किया. उन्होंने लिखा, प्रगति के लिए बधाई! इसे ट्राई करने के लिए उत्सुक हूं. टेक्नोलॉजी की दुनिया में इसे दो बड़ी कंपनियों के बीच दिलचस्प बातचीत के रूप में देखा जा रहा है. गूगल का Gemini AI और मस्क का Grok 3 दोनों एक-दूसरे के बड़े कॉम्पिटिटर हैं. दोनों कंपनियां चाहती हैं कि उनका AI सबसे आगे रहे. ऐसे में सुंदर पिचाई की यह प्रतिक्रिया AI की इस रेस को और रोमांचक बना रही है. Grok 3 AI चैटबॉट अब मार्केट में आ चुका है और एलन मस्क इसे और बेहतर बनाने के लिए यूजर्स से फीडबैक मांग रहे हैं. वहीं, सुंदर पिचाई की प्रतिक्रिया ने इसे और दिलचस्प बना दिया है. अब देखना यह है कि Grok 3 और Gemini AI में से कौन आगे निकलता है. DeepSearch के दम पर OpenAI और DeepSeek को टक्कर देने आया Grok 3, Elon Musk का AI सोचेगा स्मार्ट Elon Musk की Tesla हिंदुस्तान में जल्द लेगी एंट्री, Anand Mahindra ने बताया- कैसे करेंगे कंपीट The post Grok 3 लॉन्च होते ही एलन मस्क ने मांगी मदद, वायरल हुआ सुंदर पिचाई का दिलचस्प जवाब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Legally Veer Movie: कोर्टरूम ड्रामा में मिलेगा एंटरटेनमेंट, फिल्म का धांसू ट्रेलर आउट, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Legally Veer Movie: क्राइम थ्रिलर की क्लाइमैक्स और एंडिंग जबरदस्त होती है. अगर आप भी ऐसी एक अच्छी फिल्म की तलाश में है, तो लीगली वीर आपके लिए परफेक्ट है. मोस्ट अवेटेड मूवी का धांसू ट्रेलर मेकर्स की ओर से जारी कर दिया गया है. कहानी न्याय, मुक्ति और व्यक्तिगत परिवर्तन के इर्द-गिर्द घूमती है और यह 7 मार्च 2025 को सिनेमघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म में वीर रेड्डी, प्रियंका रेवरी और थनुजा पुथुस्वामी जैसे कलाकारों की टोली है. लीगली वीर का धांसू ट्रेलर आउट लीगली वीर का ट्रेलर वीर रेड्डी के जीवन की झलक पेश करता है, जो एक महत्वाकांक्षी प्रोफेशनल हैं और अपने अलग हुए पिता से सुलह करने के लिए हिंदुस्तान लौटता है. उसका सफर तब अप्रत्याशित मोड़ ले लेता है, जब वह एक जूनियर वकील की हत्या की जांच में उलझ जाता हैं, जिससे उसकी नैतिकता और कर्तव्य को लेकर धारणाएं चुनौतीपूर्ण बन जाती हैं. कब रिलीज होगी लीगली वीर फिल्म का निर्देशन रवि गोगुला ने किया है और यह 7 मार्च 2025 को रिलीज होने वाली है. इसका निर्माण शांथम्मा मलिकीरेड्डी ने किया है, जबकि सह-निर्माता अनिल साबले हैं. लीगली वीर एक तीव्र कोर्टरूम ड्रामा है, जो न्याय प्रणाली की जटिलताओं और सत्य की खोज में लगे लोगों के संघर्ष को उजागर करता है. वीर रेड्डी के लिए यह प्रोजेक्ट उनके दिवंगत पिता को समर्पित एक भावनात्मक श्रद्धांजलि है. यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: शुक्रवार का दिन होगा एंटरटेनमेंट से भरपूर, 7 नई फिल्में-वेब सीरीज होगी रिलीज The post Legally Veer Movie: कोर्टरूम ड्रामा में मिलेगा एंटरटेनमेंट, फिल्म का धांसू ट्रेलर आउट, जानें कब रिलीज होगी फिल्म appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Name Personality: अपनी शर्तों पर जिंदगी जीते हैं इस नाम अक्षर के लोग, नहीं पसंद करते रोक-टोक

Name Personality: जिस तरह अंकों के माध्यम से व्यक्ति के चरित्र का अनुमान लगाया जाता है, उसी तरह नाम के पहले अक्षर से भी स्वभाव का सटीक विश्लेषण किया जा सकता है. क्योंकि नाम व्यक्ति के जीवन में नाम का बड़ा महत्व होता है. नाम व्यक्तित्व को बहुत ज्यादा प्रभावित करता है. ऐसे में आज हम उस नाम अक्षर वाले लोगों की बात करने वाले हैं, जो कि आजाद ख्याल के होते हैं. उन्हें पाबंदी में रहना नहीं पसंद होता है. यह भी पढ़ें- Name Personality: लक्ष्य के प्रति सजग रहते हैं इस नाम अक्षर के लोग, एक दिन जरूर होते हैं सफल यह भी पढ़ें- Name Personality: पार्टनर की हर जरूरत का ख्याल रखते हैं इस नाम अक्षर के लोग, लव लाइफ होती है बहुत अच्छी आजाद ख्याल के होते हैं इस नाम अक्षर के लोग ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर अंग्रेजी के E से शुरू होता है. उन्हें बंधन में रहना नहीं पसंद होता है. ऐसे लोगों को ज्यादा रोक टोक पसंद नहीं होती है. जो उन व्यक्तियों पर अपना प्रभाव जमाने की कोशिश करता है, उसे तुरंत ही किनारा कर लेते हैं. कुल मिलाकर इस नाम अक्षर के लोग अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना पसंद करते हैं. हर क्षेत्र में होते हैं माहिर इस नाम अक्षर के लोग हर क्षेत्र में माहिर होते हैं, क्योंकि ये बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं. इन लोगों के काम करने का तरीका दूसरों से थोड़ा अलग होता है, जो कि इन्हें दूसरों से अलग बनाता है. इनमें रचनात्मकता कूट-कूट कर भरा होता है. ये हमेशा नई-नई चीजों को खोजते और करते रहते हैं. खुद के नियम पर करते हैंं भरोसा E नाम अक्षर के लोग मेहनती होने के साथ-साथ आलसी भी होते है. ये लोग काम को पूरा करने का हर संभव प्रयास करते हैं. लेकिन कभी-कभी आलसपन के कारण काम को टाल भी देते हैं. ये लोग किसी काम को पूरा करने के दूसरों के नियम पर नहीं बल्कि खुद के नियम पर चलते हैं. हर काम में दिमाग लगाना होता है पसंद ये लोग शारीरिक काम से ज्यादा मानसिक काम करना पसंद करते हैं, क्योंकि इन्हें हर काम में दिमाग लगाना पसंद होता है. इसके अलावा, किसी भी बात को दिल में नहीं रखते हैं, जिसे जो भी कहना होता है, उसके मुंह पर ही कह देते हैं. होते हैं बहुत ज्यादा रोमांटिक E नाम अक्षर के लोग बहुत ही ज्यादा रोमांटिक होते हैं. लेकिन रिश्ते को बहुत ही ईमानदारी से निभाते हैं. अपने पार्टनर का बहुत ज्यादा ख्याल रखते हैं. यह भी पढ़ें- Name Personality: बहुत रोमांटिक होते हैं इस नाम अक्षर वाले लोग, लव मैरिज के रहते है बहुत ज्यादा चांस Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Name Personality: अपनी शर्तों पर जिंदगी जीते हैं इस नाम अक्षर के लोग, नहीं पसंद करते रोक-टोक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अब पछताए होत क्या…, रोहित शर्मा ने छोड़ा कैच फिर पीटने लगे जमीन, ‘बापू’ की हैट्रिक भी रह गई, Video

Rohit Sharma: चैंपियंस ट्रॉफी में हिंदुस्तानीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार आगाज किया है. दुबई में स्पोर्ट्से जा रहे ग्रुप ए के दूसरे मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उसका दांव उल्टा पड़ गया. पहले ही ओवर में झटका लगने के बाद उसकी पारी में लगातार अंतराल पर विकेट गिरे. इसी तरह की शानदार गेंदबाजी के दौरान रोहित शर्मा ने एक चूक कर दी, जो अक्षर पटेल के लिए बड़ी घातक सिद्ध हुई. रोहित शर्मा ने ऐसे समय में कैच छोड़ा जब अक्षर पटेल अपनी हैट्रिक पर थे.   आसान कैच छोड़कर रोहित ने जताई निराशा दरअसल बांग्लादेश की पारी का नौवां ओवर अक्षर पटेल लेकर आए. उन्होंने दूसरी ही गेंद पर तंजीद हसन को आउट कर हिंदुस्तान को चौथी सफलता दिलाई. इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने मुशफिकुर रहीम को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया. अक्षर अब हैट्रिक के बेहद करीब थे. उन्होंने चौथी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली, जिस पर जाकिर अली आगे बढ़कर स्पोर्ट्सने गए, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर सीधे स्लिप में खड़े रोहित शर्मा के हाथों में चली गई. हालांकि, रोहित  बेहद आसान सा कैच को पकड़ने में नाकाम रहे, जिससे अक्षर की हैट्रिक टल गई. रोहित ने अपनी गलती पर निराशा जताते हुए जमीन पर हाथ पटकने लगे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. Rohit Sharma drops easy catch.  If you want to abuse rohit sharma here is the video :pic.twitter.com/FC7yPqHDcD — Rathore (@exBCCI_) February 20, 2025 मैच का हाल रोहित शर्मा के कैच छोड़ने की वजह से बांग्लादेश की पारी संभल गई. पांचवां विकेट 35 रन पर गिरा था, लेकिन उसके बाद से जकर अली और तौहीद हृदय ने पारी को संभाल लिया. दोनों छठवें विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की है. तौहीद हृदय 79 गेंद पर 2 चौके के साथ 46 रन बनाकर स्पोर्ट्स रहे हैं, तो जकर अली 80 गेंद पर 2 चौके के साथ 43 रन बनाकर स्पोर्ट्स रहे हैं. बांग्लादेश 34 ओवर में 128 रन बना चुका है. रोहित शर्मा ने मैच के शुरुआती घंटे में ही यह गलती कर दी, वरना अक्षर पटेल की हैट्रिक हो जाती और हिंदुस्तान को छठवां विकेट भी मिल जाता. Axar Patel missed Hat Trick. यह भी पढ़ें: ‘उन दो महीनों ने मुझे डरा दिया था’, मोहम्मद शमी ने अपनी चोट के भयानक दर्द का किया खुलासा यह भी पढ़ें: मोहम्मद शमी का तूफान, बह गया बांग्लादेश, बनाया रिकॉर्ड स्टार्क और हेजलवुड छूट गए पीछे The post अब पछताए होत क्या…, रोहित शर्मा ने छोड़ा कैच फिर पीटने लगे जमीन, ‘बापू’ की हैट्रिक भी रह गई, Video appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top