Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बलियापुर में गरज के साथ हुई ओला वृष्टि, किसानों को भारी नुकसान, बिजली आपूर्ति भी ठप

Jharkhand Weather|Rain-Hailstorm in Dhanbad: धनबाद के बलियापुर में गरज के साथ हुई बारिश और ओला वृष्टि ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है. बलियापुर प्रखंड में गुरुवार को बारश हुई, वज्रपात हुई और जमकर ओले भी गिरे. इसकी वजह से खेतों में लगी गेहूं, सरसों, फूलगोभी, बंधागोभी, टमाटर, पालक और धनिया समेत अन्य फसलें नष्ट हो गयीं. किसानों को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है. इस बारिश और वज्रपात के साथ हुई ओला वृष्टि ने किसानों को मायूस कर दिया है. ओले गिरने से दर्जनों गांवों के किसानों की फसल हो गयी बर्बाद गुरुवार को सुबह-सुबह करीब 6:15 बजे गरज के साथ बारिश शुरू हुई. देखते ही देखते ओले गिरने लगे. खेत-खलिहानो में बर्फ की सफेद चादर बिछ गयी. बलयापुर के दुधिया, सालपतरा, मोको, पलानी, धोखरा समेत दर्जनों गांवों में किसानों की फसलें बर्बाद हो गयीं. ओला वृष्टि के बाद जमी बर्फ की चादर. फोटो : नया विचार सालपतरा के गौरांग मंडल की एक एकड़ में लगी सब्जियां बर्बाद सालपतरा के किसान गौरांग मंडल ने कहा कि एक एकड़ में लगी सब्जी की फसल बर्बाद हो गयी. उधार लेकर बीज खरीदे थे. खेत में काफी मेहनत की थी. अब जबकि फसल तैयार हो गया, तो बारिश और ओले ने पूरी फसल को बर्बाद कर दिया. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें सब्जी के साथ गेहूं की फसल भी बर्बाद, सुबह से बिजली आपूर्ति ठप पलानी के किसान बासुदेव महतो ने कहा कि बारिश से काफी नुकसान हुआ है. सब्जी की फसल के साथ-साथ गेहूं की फसल भी बर्बाद हो गयी है. सालपतरा के धनंजय मंडल ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है. सुबह में आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश की वजह से सुबह से ही बिजली की आपूर्ति ठप हो गयी. इसे भी पढ़ें Weather Alert: झारखंड के 3 जिलों में अगले 3 घंटे में तेज हवाओं के साथ वज्रपात का अलर्ट मंईयां योजना से हांफ रही प्रशासन, भाजपा ने प्रशासन को भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों पर घेरा The post बलियापुर में गरज के साथ हुई ओला वृष्टि, किसानों को भारी नुकसान, बिजली आपूर्ति भी ठप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JioCinema और Disney+ Hotstar के मर्जर का IPL फैंस को हुआ नुकसान, मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मैच

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फैंस के लिए एक बड़ा झटका है. अब IPL मैचों को मुफ्त में देखने का सपना अधूरा रह सकता है, क्योंकि दो बड़े ओटीटी प्लैटफॉर्म JioCinema और Disney+ Hotstar का विलय (merger) हो गया है. इस फैसले के बाद दर्शकों को IPL 2025 से मुफ्त स्ट्रीमिंग की सुविधा नहीं मिलेगी. JioCinema और Disney+ Hotstar मर्जर का असर JioCinema ने पिछले कुछ सालों में IPL को मुफ्त में स्ट्रीम कर फैंस का दिल जीत लिया था. लेकिन Disney+ Hotstar के साथ मर्जर के बाद अब यह सुविधा जारी रहना मुश्किल लग रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मर्जर के बाद एक नये सब्सक्रिप्शन मॉडल पर विचार किया जा रहा है, जिससे यूजर्स को IPL देखने के लिए भुगतान करना पड़ सकता है. क्या होगा नया सब्सक्रिप्शन प्लान? अब तक JioCinema ने मुफ्त स्ट्रीमिंग देकर बड़े पैमाने पर दर्शकों को आकर्षित किया था, लेकिन Disney+ Hotstar के साथ विलय के बाद नये प्लान्स लागू हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, IPL 2025 से मैचों के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी, जिसकी कीमत ₹299 से ₹999 तक हो सकती है. IPL फैंस की प्रतिक्रिया IPL को मुफ्त में देखने वाले फैंस इस बदलाव से खासे नाराज हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने JioCinema और Disney+ Hotstar के इस फैसले की आलोचना की है. हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि IPL 2025 से सभी मैच पेड सब्सक्रिप्शन के तहत ही उपलब्ध होंगे. अगर आप IPL फ्री में देखने का प्लान बना रहे थे, तो अब आपको नये सब्सक्रिप्शन प्लान का इंतजार करना होगा. Free JioHotStar: बिना पैसे खर्च किये जियो-हॉटस्टार देखें! जानें एयरटेल और जियो के फ्री ऑफर्स Hotstar और JioCinema यूजर्स के लिए खुशसमाचारी या सिरदर्द? Jio-Hotstar में क्या बदल रहा है? The post JioCinema और Disney+ Hotstar के मर्जर का IPL फैंस को हुआ नुकसान, मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मैच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रयागराज के इस अस्पताल में बिना चीरे निकाला जाएगा पथरी, इस तकनीक से होगा ऑपरेशन

प्रयागराज: मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में अत्याधुनिक Spyglass और EHL (Electrohydraulic Lithotripsy) तकनीक की स्थापना और सफल उपयोग की शुरुआत कर दी गई है. इस नई तकनीक के माध्यम से अब कॉमन बाइल डक्ट (CBD) में मौजूद बड़ी से बड़ी पथरी भी बिना किसी बड़े ऑपरेशन के, दूरबीन विधि से तोड़कर निकाली जा सकेगी. गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. एस. पी. मिश्रा और डॉ. संदीप प्रजापति के नेतृत्व में इस तकनीक का सफल उपयोग किया गया. इस प्रक्रिया के तहत एक 55 वर्षीय मरीज, जिसकी CBD में 2.5 सेमी की बड़ी पथरी थी, पर इस तकनीक का सफलतापूर्वक प्रयोग किया गया. Spyglass तकनीक द्वारा पथरी को छोटे टुकड़ों में तोड़कर पूरी तरह से निकाला गया, जिससे मरीज बिना किसी बड़े ऑपरेशन के स्वस्थ हो गया. डॉ. एस. पी. मिश्रा मरीजों के लिए वरदान साबित होगी नई तकनीक इस नई तकनीक की उपलब्धता के बारे में बात करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. एस. पी. मिश्रा ने बताया, “Spyglass और EHL तकनीक के आने से अब मरीजों को बड़ी सर्जरी की आवश्यकता नहीं होगी. यह प्रक्रिया कम जोखिम वाली है और मरीज जल्द ही स्वस्थ होकर घर जा सकता है. खासकर ऐसे मरीज जिनके कॉमन बाइल डक्ट में बड़ी पथरी बन जाती है, उन्हें अब बिना चीरे की आधुनिक सुविधा मिल सकेगी. यह तकनीक प्रयागराज और आसपास के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.” गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में सुपर स्पेशलाइजेशन से खुलीं नई राहें गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में सुपर स्पेशलाइजेशन (डी.एम.) कोर्स करने का श्रेय डॉ. एस. पी. मिश्रा और डॉ. मनीषा द्विवेदी को जाता है, जिन्होंने वर्षों पहले अथक प्रयास कर यह उपलब्धि हासिल की थी. उनके प्रयासों से विभाग को उच्च स्तरीय शैक्षणिक मान्यता मिली और अब यहां से हर वर्ष 4 छात्र डी.एम. सुपर स्पेशलाइजेशन कर रहे हैं. गौरतलब है कि पूरे उत्तर प्रदेश में डी.एम. (गैस्ट्रोएंटरोलॉजी) की सीट चुनिंदा संस्थानों में ही उपलब्ध है, जिनमें से मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज का गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है.  गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग की प्रमुख उपलब्धियां प्रत्येक वर्ष 10,000 से अधिक एंडोस्कोपी और 1,200 से अधिक ईआरसीपी प्रक्रियाएं की जाती हैं. CBD स्टोन के इलाज में सफलता दर 95% से अधिक.  लिवर और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रोगों के इलाज में नवीनतम तकनीकों का उपयोग.  उत्तर प्रदेश में कुछ गिने-चुने संस्थानों में शामिल, जहां डी.एम. सुपर स्पेशलाइजेशन की सीट उपलब्ध है.  सामान्य मरीजों के साथ-साथ गंभीर रोगियों को भी उन्नत इलाज की सुविधा.  Spyglass और EHL तकनीक से मरीजों को क्या लाभ होगा? बिना बड़े ऑपरेशन के इलाज संभव.  जटिल मामलों में भी सफलता की उच्च दर.  मरीज का जल्दी ठीक होना और अस्पताल में कम समय बिताना.  The post प्रयागराज के इस अस्पताल में बिना चीरे निकाला जाएगा पथरी, इस तकनीक से होगा ऑपरेशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मोहम्मद शमी का तूफान, बह गया बांग्लादेश, बनाया रिकॉर्ड स्टार्क और हेजलवुड छूट गए पीछे

Mohammad Shami: चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मैच में हिंदुस्तानीय गेंदबाजों ने कहर ढा दिया है. बांग्लादेश के खिलाफ टॉस हारकर गेंदबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम को पहले ही ओवर में झटका लग गया. मोहम्मद शमी ने ओपनर सौम्य प्रशासन को शून्य पर आउट करके हिंदुस्तान को पहली सफलता दिलाई. लंबे समय बाद टीम मेंं कर रहे शमी ने ऐसा झटका दिया कि बांग्लादेश इससे उबर नहीं पाया और उसने 40 रन के भीतर ही अपने 5 विकेट गंवा दिए. इस मैच में अब तक दो विकेट ले चुके शमी ने एक बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.  दरअसल पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पहुंच गए हैं. उन्होंने मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. शमी 2015 से अब तक  2015 से अब तक विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंटों में पावरप्ले के दौरान 20 विकेट ले चुके हैं. हालांकि सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट (26 विकेट, स्ट्राइक रेट 33.6) शीर्ष पर हैं. मोहम्मद शमी 20 विकेट लेने के दौरान 19.8 की स्ट्राइक रेट रखी है, जो कि टॉप 5 गेंदबाजों में सबसे बढ़िया है.  ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क (19 विकेट, 32.8) इस लिस्ट में अब तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं. वहीं  इंग्लैंड के क्रिस वोक्स (14 विकेट, 40.2) और जोश हेज़लवुड (13 विकेट, 38.3) क्रमशः चौथे और पांचवें नंबर पर हैं.  2015 से विश्वकप और चैंपियनशिप में सर्वाधिक पावरप्ले विकेट (एसआर) 26 ट्रेंट बोल्ट (33.6) 20 मोहम्मद शमी (19.8) 19 मिशेल स्टार्क (32.8) 14 क्रिस वोक्स (40.2) 13 जोश हेज़लवुड (38.3) नई गेंद से घातक गेंदबाजी करते हुे शमी ने हिंदुस्तान को शुरुआती बढ़त दिलाई है. उन्होंने पहले ओवर में सौम्य प्रशासन का विकेट लेने के बाद सातवें ओवर में मेंहदी हसन मिराज को आउट किया. हिंदुस्तान ने इस मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. बांग्लादेश ने 35 रन पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं. यह चैंपियंस ट्रॉफी में किसी भी टीम का पावरप्ले में सबसे कम रन बनाकर ज्यादा विकेट गंवाने का चौथा सबसे बुरा रिकॉर्ड भी हैं.   चैंपियंस ट्रॉफी स्पोर्ट्सों में पहले 10 ओवरों में खोए गए सर्वाधिक विकेट 44/6 बैन बनाम न्यूजीलैंड कोलंबो एसएससी 2002 27/6 पाक बनाम दक्षिण अफ्रीका मोहाली 2006 26/5 बैन बनाम वेस्टइंडीज साउथेम्प्टन 2004 39/5 बैन बनाम हिंदुस्तान दुबई 2025 ‘उन दो महीनों ने मुझे डरा दिया था’, मोहम्मद शमी ने अपनी चोट के भयानक दर्द का किया खुलासा The post मोहम्मद शमी का तूफान, बह गया बांग्लादेश, बनाया रिकॉर्ड स्टार्क और हेजलवुड छूट गए पीछे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chief Minister of Delhi: मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन में रेखा गुप्ता, कैबिनेट की पहली बैठक में ले सकती हैं बड़े फैसले

Chief Minister of Delhi: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने रेखा गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. उन्होंने हिंदी में, ईश्वर के नाम पर शपथ ली. रेखा गुप्ता के साथ 6 विधायकों ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के साथ रेखा गुप्ता एक्शन में आ गई हैं. ताबड़तोड़ दौरे कर रही हैं और मीटिंग भी ले रही हैं. दोपहर 3:00 बजे, उन्होंने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला. शाम 5:00 बजे वह यमुना बाजार में वासुदेव घाट जाएंगी. फिर शाम 7:00 बजे, वह दिल्ली सचिवालय में अपनी पहली कैबिनेट बैठक करेंगी. #WATCH | Delhi CM Rekha Gupta formally assumes the office at the Secretariat as the 4th overall and 2nd woman BJP CM of Delhi pic.twitter.com/cfl6tYhsn6 — ANI (@ANI) February 20, 2025 कैबिनेट की पहली बैठक में ले सकती हैं कई बड़े फैसले रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली बीजेपी प्रशासन की पहली कैबिनेट बैठक में सबकी नजर है. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि पहली बैठक में रेखा गुप्ता और उनकी टीम कई बड़े फैसले ले सकती है. बीजेपी ने चुनाव के दौरान स्त्रीओं को 2500 रुपये हर महीने देने का वादा किया है. इसके अलावा एलपीजी, फ्री बिजली जैसी कई सुविधाएं देने की घोषणा पार्टी की ओर से की गई थी. अब देखना है कि दिल्ली बीजेपी प्रशासन पहली कैबिनेट की बैठक में कौन-कौन फैसले लेती है. यह भी पढ़ें: कल मां का अंतिम संस्कार, आज दिल्ली प्रशासन में मंत्री बने बिहार के पंकज सिंह, भाई ने कहा- मां होतीं तो उन्हें गर्व होता रेखा गुप्ता के बाद इन 6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ रेखा गुप्ता के बाद प्रवेश वर्मा ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली. उसके बाद आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्राज और पंकज कुमार सिंह ने नयी मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली. यह भी पढ़ें: Delhi CM Oath Ceremony: रेखा गुप्ता ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रवेश वर्मा बने डिप्टी सीएम दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी दिल्ली में 27 साल के बाद बीजेपी की सत्ता में वापसी हुई है. 5 फरवरी को संपन्न विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी ने 22 सीटों पर कब्जा जमाया. कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली. यह भी पढ़ें: Parvesh Verma Net Worth: एक अरब से बस इतनी कम है दिल्ली के उपमुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा की संपत्ति, जानें नेट वर्थ बीजेपी की चौथी मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता, मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली में बीजेपी की चौथी मुख्यमंत्री बनी हैं. इसके साथ ही वह, वर्तमान में भाजपा शासित किसी भी राज्य में एकमात्र स्त्री मुख्यमंत्री भी बन गई हैं. The post Chief Minister of Delhi: मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन में रेखा गुप्ता, कैबिनेट की पहली बैठक में ले सकती हैं बड़े फैसले appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Rain Alert: अगले 3 घंटे बिहार के कई जिलों में हो सकती है बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की प्रबल संभावना

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार दोपहर को अलर्ट जारी किया. इसमें बताया गया कि जमुई, बांका जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है. पटना मौसम विभाग ने इसे देखते हुए लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क और सावधान रहें. यदि आप खुले में हो तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें. ऊँचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में न जाए एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें. Bihar rain alert: अगले 3 घंटे बिहार के कई जिलों में हो सकती है बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की प्रबल संभावना 5 तापमान पर क्या अपडेट आया पटना मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बिहार में अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा. कुछ जिलों में हवा चलेगी. दोपहर में गर्मी बढ़ जाएगी. लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है. इसके अलावा बिहार के लगभग 20 जिलों में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें 22 और 23 को हो सकती बारिश पटना मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान में बताया कि बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, लखीसराय, बेगूसराय, पटना, नालंदा, औरंगाबाद, गया और नवादा जिलों में 22 और 23 फरवरी को बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने इन इलाकों में वज्रपात की भी संभावना जताई है. इसे भी पढ़ें: तेजस्वी नेतृत्व में कैसे आये BJP बिहार अध्यक्ष ने बताया, बोले- क्या कोई नौवीं पास नेता हो सकता है The post Bihar Rain Alert: अगले 3 घंटे बिहार के कई जिलों में हो सकती है बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की प्रबल संभावना appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

मधुबनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों के विरुद्ध की गई कानूनी कार्रवाई

एक उपद्रवी गिरफ्तार, अन्य की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू नया विचार समस्तीपुर–  समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत मधुबनी रेलवे स्टेशन पर दिनांक 10 फरवरी 2025 को गाड़ी संख्या 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के दरवाजे के अंदर से बंद होने के कारण उग्र होकर कुछ उपद्रवियों द्वारा ट्रेन के दरवाजों और खिड़कियों को क्षतिग्रस्त किया गया था। रेल प्रशासन द्वारा इस घटना को गंभीरता से लिया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने तकनीकी साक्ष्यों और स्रोतों के आधार पर जांच शुरू की, जिसके परिणामस्वरूप एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ आरपीएफ पोस्ट, दरभंगा में विभिन्न रेल अधिनियमों के तहत मामला दर्ज किया गया है। अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।  रेलवे संपत्ति राष्ट्रीय संपदा का अभिन्न अंग है, और इसे नुकसान पहुंचाना एक दंडनीय अपराध है। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए रेल प्रशासन बिहार प्रशासन, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), और रेल पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ कर रहा है।  रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे रेल संपत्ति की सुरक्षा में सहयोग करें और किसी भी समस्या की स्थिति में स्टेशन अधिकारियों या हेल्पलाइन से संपर्क करें। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।  रेल प्रशासन यह भी अपील करता है कि यात्रीगण हमेशा उचित टिकट लेकर ही ट्रेनों में सफर करें तथा अपनी टिकट की श्रेणी के अनुसार ही उचित श्रेणी के डब्बों में प्रवेश करें। जिससे किसी को भी परेशानी नही होगी और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सकेगा।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Numerology: बचपन गरीबी में लेकिन जवानी में नोटों से खेलते हैं इन 4 तारीख में जन्में लोग

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र, ज्योतिष विज्ञान की ऐसी शाखा है, जिसमें जन्म की तारीख से व्यक्ति के भविष्य और तकदीर का सटीक अनुमान लगाया जा सकता है. इस शास्त्र की मानें तो हर संख्या की अपनी एक खास विशेषता होती है, जो कि व्यक्ति की भविष्य को प्रभावित करती है. लेकिन इसके लिए सबसे पहले जन्म तिथि से मूलांक की गणना की जाती है. यह मूलांक 1 से 9 की संख्या के बीच कोई भी संख्या हो सकती है. हर मूलांक का अपना एक ग्रह स्वामी होता है. ऐसे में आज हम उस मूलांक के लोगों की बात करने वाले हैं, जो कि बहुत साहसी और निडर प्रवृत्ति के होते हैं. यह भी पढ़ें- Numerology: हर बात पर मुंह-नाक सिकोड़ती हैं इन तीन तारीख में जन्मीं लड़कियां, मानी जाती हैं घमंडी यह भी पढ़ें- Numerology: जिद्दी स्वभाव के होते हैं इन 4 तारीखों में जन्में लोग, रुपये-पैसे से भरा रहता है घर साहसी होते हैं इस 4 तारीख में जन्मे लोग अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ होता है, तो उनका मूलांक 3 निकलता है. इस मूलांक के ग्रह स्वामी बृहस्पति होते हैं. यह ग्रह शिक्षा, ज्ञान, संतान और धार्मिक कार्यों का कारक माना जाता है. जिसका प्रभाव इस मूलांक में जन्में लोगों पर पड़ता है. ऐसे में आइए इन 4 तारीख में जन्में लोगों की विशेषताओं के बारे में जानते हैं. एहसान लेना नहीं होता पसंद जिन लोगों का जन्म इन 4 तारीखों में हुआ होता है, वे बहुत ही संघर्षशील और मेहनती होते हैं. ये जीवन में आने वाली हर मुश्किलों का डटकर सामना करते हैं. इस मूलांक के लोगों में एक खास बात होती है कि इन्हें दूसरों का एहसान लेना पसंद नहीं होता है. साथ ही ये दूसरों की दखलंदाजी को भी पसंद नहीं करते हैं. दूसरों के सामना सिर झुकाना नहीं होता पसंद इस मूलांक में जन्में लोग बहुत स्वाभिमानी होते हैं. ये किसी के सामने सिर झुकाना पसंद नहीं करते हैं. साथ ही जो काम ये ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं. इसके अलावा, ये बहुत दूरदर्शी प्रवृत्ति के होते हैं. यही वजह है कि ये लोग संभावित घटनाओं को पहले ही भांप लेने में सक्षम होते हैं. कठिनाइयों से बीतता है बचपन मूलांक 3 में जन्म लेने वाले लोगों का शुरुआती जीवन यानी बचपन कठिनाइयों में बीतता है. लेकिन बड़े होने पर इनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होती चली जाती है. इनके जीवन में आय के नए-नए श्रोत बनते जाते हैं. ये अकूत संपत्ति के मालिक होते हैं. हालांकि कई बार इन्हें संपत्ति के लिए कानूनी लड़ाइयां भी लड़नी पड़ती है.प्रशासनिक, पुलिस और बैंक के क्षेत्र में इनके सफल होने की ज्यादा संभावना रहती है. भाई-बहन से रिश्ता होता है मजबूत इस मूलांक के लोग प्रेम के मामले में खुशनसीब नहीं होते हैं. इनकी लव लाइफ ज्यादा दिन तक नहीं चलती है. लेकिन शादीशुदा जिंदगी बहुत खुशहाल होती है. इस तारीख में जन्में लोगों का अपने भाई-बहन से बहुत मजबूत संबंध होता है. ये बहुत ही धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं. इसके अलावा, स्वास्थ्य के मामले में इन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. यह भी पढ़ें- Numerology: 40 साल के बाद ही चमकती है इन तारीखों में जन्मे लोगों की किस्मत, अचानक हो जाते हैं मालामाल Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Numerology: बचपन गरीबी में लेकिन जवानी में नोटों से स्पोर्ट्सते हैं इन 4 तारीख में जन्में लोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: छात्र अटल पांडेय हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो और अभियुक्तों को मिली उम्रकैद की सजा

Bihar Crime: गोपालगंज जिले विजयीपुर के चर्चित छात्र अटल पांडेय हत्याकांड में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश -10 मानवेंद्र मिश्र की कोर्ट ने गुरुवार को दो और अभियुक्तों को दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा दिया. डेढ़- डेढ़ लाख रुपये का अर्थदंड का आदेश दिया है. एडीजे कोर्ट ने विजयीपुर थाना के कोरया गांव के रामकेवल मांझी के पुत्र सिकंदर मांझी उम्र 25 तथा राम वली यादव के पुत्र राकेश यादव उम्र 32 को हत्या में दोषी पाते हुए भादसं की धारा 302 के तहत सश्रम आजीवन कारावास एवं प्रत्येक अभियुक्त के ऊपर एक-एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा तथा धारा-307 के तहत अभियुक्तों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास एवं 50-50 हजार रुपया अर्थदंड की सजा मुकर्रर किया है. सभी सजाएं साथ-साथ चलेगी. दोषसिद्ध अपराधी द्वारा अर्थ दंड की राशि का भुगतान नहीं किये जाने पर उसे दोनों अपराध के लिए अलग-अलग छह-छह माह की कठोर कारावास की अतिरिक्त सजा भुगतना होगा. चल रही थी स्पीडी ट्रायल कोर्ट में बचाव पक्ष से वरीय अधिवक्ता रामनाथ साहु, अजात शत्रु और अभियोजन पक्ष से एपीपी अनिल शर्मा और जयराम साह के तरफ से अपने- अपने साक्ष्य और दलीलों को पेश किया. अभियोजन पक्ष की ओर से 10 चश्मदीद गवाहों के बयान को दर्ज कराया गया था. बचाव पक्ष से भी दर्जन भर साक्षियों को कोर्ट में पेश किया गया था. अभियोजन की ओर से कांड की पेन ड्राइव में फुटेज भी उपलब्ध कराया गया. इस कांड में राकेश यादव 23 सिंतबर 2022 तथा जबकि सिकंदर मांझी 28 जुलाई 2023 से जेल में बंद थे. पटना हाइकोर्ट के आदेश पर इस कांड की स्पीडी ट्रायल चल रही थी. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें छात्र अटल पांडेय हत्याकांड को भी जाने विजयीपुर थाने के कोरेया गांव में 2 दिसंबर 2021 को भूमि विवाद में गांव के संजय पांडेय, सिन्टू पांडेय, जगदंबा पांडेय और लखनऊ में पढ़ रहे छात्र अटल पांडेय को चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया था. कोर्ट ने माना कि इन अभियुक्तों ने एक 16 वर्ष के किशोर अटल पांडेय, जो अपने पिता का इकलौता पुत्र था. उसकी संपति के लालच में हत्या को अंजाम दिया, साथ ही मृतक अटल पांडेय को बचाने गए अन्य व्यक्तियों पर भी जानलेवा हमला किया. जिसमें संजय पांडेय, सिन्टू पांडेय, जगदंबा पांडेय को भी जान मारने के नियत से उनके शरीर के मर्म स्थलों पर घातक हथियार से प्रहार किया. इसे भी पढ़ें: Bihar Crime: सामान निकालो नहीं तो गोली मार देंगे… अपराधियों ने पिता–पुत्र को मारी गोली, इलाके में हड़कंप The post Bihar Crime: छात्र अटल पांडेय हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो और अभियुक्तों को मिली उम्रकैद की सजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के जमुई में घूसखोर राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, जमीन परिमार्जन के लिए रिश्वत लेते विजिलेंस ने पकड़ा

बिहार के जमुई जिले में एक राजस्व कर्मचारी घूस लेता धरा गया. विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. एक शिकायत मिलने के बाद विजलेंस की टीम ने जाल बिछाया था जिसमें राजस्व कर्मचारी फंसकर गिरफ्तार हुआ. जमीन के परिमार्जन के बदले राजस्वकर्मी ने 70 हजार रुपए घूस की डिमांड की थी. खैरा अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी आशीष कुमार को विजिलेंस की टीम अपने साथ लेकर गयी है. जमुई में विजिलेंस की कार्रवाई जमुई जिले में विजिलेंस की टीम ने जमुई जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. जानकारी के अनुसार, खैरा अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी आशीष कुमार को विजिलेंस की टीम ने 60 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा और उसे अपने साथ लेकर गयी. ALSO READ: बिहार में शिक्षक पिता के ये इंजीनियर बेटे NIA के रडार पर चढ़े, आतंकी कनेक्शन खंगाल रही जांच एजेंसी… विजिलेंस के पास पहुंची थी शिकायत बताया जाता है कि जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र के केंडीह गांव निवासी मिथिलेश कुमार सिंह नामक व्यक्ति ने विजलेंस के पास रिश्वतखोरी से जुड़ी शिकायत की थी. जिसे गंभीरता से लेते हुए विजिलेंस की टीम गुरुवार को जमुई पहुंची और खैरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत प्रशासन भवन में पैसा लेते राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. 70 हजार की हुई थी डिमांड मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने जमीन के परिमार्जन के लिए आवेदन किया था. इसके बदले राजस्व कर्मचारी आशीष कुमार ने उनसे 70 हजार रुपए की मांग की थी. इसकी सूचना उन्होंने विजिलेंस को दी और गुरुवार को 60 हजार रुपए लेते हुए आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया. विजिलेंस की टीम आशीष कुमार को अपने साथ ले गई है. फिलहाल इस मामले में अब विजिलेंस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है. The post बिहार के जमुई में घूसखोर राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, जमीन परिमार्जन के लिए रिश्वत लेते विजिलेंस ने पकड़ा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top