Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News: कड़ी निगरानी में संपन्न हुई मैट्रिक–इंटर परीक्षा

मैट्रिक परीक्षा के लिए जिले में कुल 55 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. इन केंद्रों पर कुल 5208 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 5175 छात्र-छात्राएं परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 33 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं इंटर परीक्षा के लिए जिले में कुल 55 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. इन केंद्रों पर कुल 3251 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 3226 छात्र-छात्राएं परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा केंद्रों पर समय से प्रश्नपत्र वितरण, परीक्षार्थियों की गहन जांच तथा प्रवेश पत्र की सघन जांच की गई. परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी. वहीं उड़नदस्ता दल भी लगातार विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण करते रहे. परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा बीएनएस की धारा 163 लागू रही, जिससे अनावश्यक भीड़ और बाहरी तत्वों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगी रही. सुरक्षा व्यवस्था का भी रहा पुख्ता इंतजाम परीक्षा के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक और पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे. जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या कदाचार की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके. प्रत्येक केंद्र पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई थी. परीक्षा शुरू होने से पहले और परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों के आसपास लगातार गश्ती की जाती रही. वहीं, असामाजिक तत्वों और अनावश्यक भीड़ पर नजर रखने के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू रही, जिससे बाहरी लोगों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाई गई. इसके अलावा, उड़नदस्ता दल द्वारा औचक निरीक्षण कर केंद्रों की व्यवस्था का जायजा लिया गया. संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था. साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की गयी. The post Giridih News: कड़ी निगरानी में संपन्न हुई मैट्रिक–इंटर परीक्षा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संयुक्त छात्र संगठन ने यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन्स के लागू करने की मांग को लेकर निकाला प्रतिरोध मार्च

छपरा. आइसा, एसएफआइ सहित एससी, एसटी, ओबीसी और विभिन्न छात्र संगठनों ने मंगलवार को प्रतिरोध मार्च का आयोजन किया. इसके द्वारा यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन्स को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की गयी. मार्च नगरपालिका चौक से शुरू होकर दारोगा राय चौक तक गया. पुनः लौटकर नगरपालिका चौक पर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया. इस दौरान रोहित वेमुला एक्ट के तर्ज पर यूजीसी गाइडलाइन लागू करो, जातिगत भेदभाव बंद करो जैसे नारे लगाये गये. नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए आइसा के जिला सचिव दीपांकर मिश्र व जिला अध्यक्ष कुणाल कौशिक ने संयुक्त रूप से कहा कि 13 जनवरी को जारी यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन्स समानता की दिशा में एक सीमित कदम है. लेकिन जातिगत भेदभाव जैसी संरचनात्मक समस्या से निपटने के लिए ये अपर्याप्त है. उन्होंने कहा कि दलित, आदिवासी और ओबीसी छात्रों के साथ होने वाला भेदभाव महज प्रशासनिक चूक नहीं बल्कि पीढ़ियों से चला आ रहा अन्याय है. जिसके लिए कानूनी और दंडात्मक ढांचा जरूरी है. कार्यक्रम में एसएफआइ के देवेंद्र कुमार, गौरव कुमार, छात्र नेता राहुल, रौशन आइसा के राजलक्ष्मी कुमारी, रानी कुमारी, रिया कुमारी, अपराजिता कुमारी, विकास, सोनू, लखन, सूरज, नीरज, अभय, कालिदास कुमार, अखिलेश राव, रौशन कुमार, गुड्डू कुमार, जय किशन, बिट्टू कुमार, ओम प्रकाश आदि शामिल थे. The post संयुक्त छात्र संगठन ने यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन्स के लागू करने की मांग को लेकर निकाला प्रतिरोध मार्च appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi: हेसल टोल प्लाजा पर फायरिंग, बंदूक लहराकर भागे अपराधी

जितेन्द्र कुमारRanchi (अनगड़ा): हेसल टोल प्लाजा में सोमवार की देर रात 12.37 बजे अज्ञात लोगों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दिया. बताया गया कि एनएच 33 पर रामपुर की तरफ से विकास की ओर जा रहा एसयूवी JH 01FG 1025 टोल प्लाजा के पास रूका, इसके बाद कार से एक स्त्री और एक पुरुष उतरे और 13 नंबर बूथ में ड्यूटी कर रहे विशाल उपाध्याय को बाहर बुलाया. विशाल को बाहर बुलाने के बाद उनलोगों ने उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. आरोप है कि टोल प्लाजा पर फ्री नहीं जाने देने के कारण आवेशित कार सवार लोगों ने यहां जमकर हंगामा किया, इसके बाद पुरुष ने हाथ में पिस्टल लहराते हुए फायर कर दिया. ये गनीमत थी पिस्टल की गोली किसी को नहीं लगी. गोली की आवाज सुनकर अन्य टोल कर्मचारी वहां पहुंचे तो हंगामा कर रहे आरोपी पिस्टल लहराते हुए भाग निकले. घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है, साथ ही सीसीटीवी फुटेज पर पूरा घटना कैद है. टॉल कर्मचारी का आरोप है कि हंगामा कर रहे लोगों ने मोबाइल और 13000 रुपये पिस्टल दिखाकर लूट लिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. ये भी पढ़ें… Saraikela: नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी सुमित चौधरी को BJP का समर्थन, 4 फरवरी को करेंगे नॉमिनेशन Kharsawan: 16 साल देश की सेवा कर वापस लौटे रिटायर्ड आर्मी हवलदार का भव्य स्वागत The post Ranchi: हेसल टोल प्लाजा पर फायरिंग, बंदूक लहराकर भागे अपराधी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur News.अवैध पार्किंग पर निगम की सख्ती, दो वाहन जब्त कर वसूला 7 हजार रुपये जुर्माना

-कार्रवाई के लिए पुलिस लाइन से मंगाया हाइड्रा और उठायी गाड़ी -चेतावनी, फिर वही गाड़ी अवैध पार्किंग मिली तो होगी बड़ी कार्रवाई नगर निगम की अतिक्रमण शाखा ने शहर में अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है. मंगलवार को विशेष अभियान चलाते हुए टीम ने विभिन्न इलाकों में जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की. इस दौरान जवारीपुर क्षेत्र में अवैध रूप से खड़े दो वाहनों को जब्त किया गया. कार्रवाई के लिए अतिक्रमण शाखा ने पुलिस लाइन से हाइड्रा मंगवाकर वाहनों को उठाया. जब्त किये गये दोनों वाहन मालिकों पर ढाई-ढाई हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. इसके अलावा अतिक्रमण के लिए दो हजार रुपये अतिरिक्त वसूले गये. इस तरह कुल सात हजार रुपये की वसूली की गयी. वाहन मालिकों को सख्त चेतावनी दी गयी है कि दोबारा अवैध पार्किंग करते पाये जाने पर और कड़ी कार्रवाई की जायेगी. अवैध पार्किंग पर कार्रवाई और तेज होगी अतिक्रमण शाखा प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि शहर में अवैध पार्किंग की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है. सड़क किनारे अनियमित ढंग से खड़े वाहन यातायात व्यवस्था को प्रभावित करते हैं और आम लोगों को परेशानी होती है. ऐसे मामलों में आगे भी नियमित जांच और कार्रवाई चलेगी. नगर निगम ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की है. The post Bhagalpur News.अवैध पार्किंग पर निगम की सख्ती, दो वाहन जब्त कर वसूला 7 हजार रुपये जुर्माना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हनुमान कथा में कथावाचक ने दिया माता-पिता सम्मान का संदेश

परबत्ता. प्रखंड के दक्षिणी छोर पर स्थित प्रसिद्ध उत्तरवाहिनी अगुवानी गंगा घाट पर आयोजित 10 दिवसीय मेला एवं श्री गंगा महायज्ञ के अवसर पर हनुमान कथा का आयोजन किया गया. इस मौके पर देवघर (झारखंड) से पहुंचे प्रसिद्ध हनुमान कथा वाचक आचार्य प्रदीप भैया जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया. उन्होंने कहा कि जब शिशु रोते हैं तो पूरे टोले-मोहल्ले में आवाज गूंज जाती है, लेकिन जब माता-पिता रोते हैं तो वह आवाज किसी को सुनाई नहीं देती, उसे सिर्फ ईश्वर ही सुनते हैं. इसलिए आप चाहे किसी देवी-देवता की पूजा करें या न करें, लेकिन यदि माता-पिता का आदर, सम्मान और उनका आशीर्वाद आपके जीवन में उतर गया तो आपका बेड़ा स्वयं पार हो जायेगा. कथावाचक ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग मंदिरों में शीश नवाते हैं, व्रत-उपवास रखते हैं, लेकिन अपने घर में बैठे माता-पिता के दुख-सुख को अनदेखा कर देते हैं. हनुमान जी की सच्ची भक्ति वही है, जिसमें सेवा, संस्कार और समर्पण हो. माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म और सबसे बड़ा तीर्थ है, ऐसा संदेश उन्होंने कथा के माध्यम से दिया. महायज्ञ एवं मेला समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. स्थानीय लोगों में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है. The post हनुमान कथा में कथावाचक ने दिया माता-पिता सम्मान का संदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सबका सम्मान जीवन आसान पर सैदपुर महादलित टोला में परिचर्चा का आयोजन

मानसी. प्रखंड के सैदपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या एक में सबका सम्मान जीवन आसान पर सैदपुर जोगिया मठ बांध पर बसे महादलित टोले में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार के नेतृत्व में परिचर्चा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका घनश्याम दीनबंधु द्वारा महादलित टोला में परिचर्चा के माध्यम से छोटे बड़े लोगों को बेहतर जीवन शैली बनाने को लेकर जागरूक किया गया. उनके द्वारा बताया गया कि प्रशासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का समुचित लाभ लोगों को अब मिल रहा है. लेकिन बेहतर जीवन शैली को लेकर उन्हें खुद को और अपने बच्चों को रहन सहन, खान पान, लोगों के साथ बातचीत करने के तौर तरीके, व्यवस्थित करने हेतु आवश्यक रूप से तैयार करना होगा. प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने कहा स्त्रीओं और पुरूषों को अपने बच्चों के शिक्षा और स्वास्थ्य को प्रमुख स्थान देने हेतु कार्य करने होंगे और प्रशासन की कल्याणकारी योजनाओं से प्राप्त राशि का साकारात्मक सदुपयोग करना होगा तभी जीवन शैली बदलेगी और राष्ट निर्माण में महत्वपूर्ण सहभागिता निभा सकेंगे. मौके पर पहुंचे सैकड़ों की संख्या में महादलित समुदाय के स्त्रीएं एवं पुरुष मौजूद थे. वहीं विकास मित्र अरुहुला देवी ने उपस्थित सभी महादलित परिवार को बेहतर जिंदगी जीने एवं योजनाएं के बारे में समझाया. The post सबका सम्मान जीवन आसान पर सैदपुर महादलित टोला में परिचर्चा का आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जंगल को बचाना हर ग्रामीण का कर्तव्य : जिप सदस्य

चैनपुर. प्रखंड की बरवेनगर पंचायत अंतर्गत ग्राम बिशुनपुर में मंगलवार को हर्षोल्लास से वन महोत्सव मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिप सदस्य मेरी लकड़ा, वनपाल चंद्रेश उरांव, उपप्रमुख प्रमोद खलखो व फिया फाउंडेशन के प्रखंड समन्वयक ललित कुमार महतो ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर 121 एकड़ क्षेत्र के लिए लाभुकों के बीच सामुदायिक वन पट्टा का वितरण किया गया. जिप सदस्य मेरी लकड़ा ने कहा कि सामुदायिक वन पट्टा दिलाने के लिए जिला स्तर पर काफी प्रयास किये गये थे, जिसका सकारात्मक परिणाम आज सबके सामने है. उन्होंने जंगल बचाने को हर ग्रामीण का कर्तव्य व जिम्मेदारी बताया. उपप्रमुख प्रमोद खलखो ने कहा कि वर्तमान समय में हम सभी को जागरूक होने की जरूरत है. उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें अपने जल, जंगल व जमीन को बचाने के लिए एकजुट होना होगा. कार्यक्रम में ग्राम प्रधान साबियल खलखो, प्रचारक अलेक्जेंडर उरांव, कमल खलखो, प्रमोद खलखो, संजय टोप्पो, अमरेंद्र, ऊषा मिंज, सरिता मिंज, पुलीकर खलखो, प्रकाश खलखो, जैकब, पीटर उरांव, विवेक आदि ग्रामीण शामिल थे. 100 मीटर परिधि में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक बसिया. बसिया अनुमंडल क्षेत्र में सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी बसिया द्वारा हिंदुस्तानीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गयी है. उक्त आदेश के तहत बसिया अनुमंडल के सभी प्रशासनी एवं निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों के चारों ओर 100 मीटर की परिधि में सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, खैनी, जर्दा, पान मसाला, हुक्का सहित किसी भी प्रकार के तंबाकू व निकोटिन युक्त उत्पादों की बिक्री, भंडारण वितरण व सेवन पर पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है. The post जंगल को बचाना हर ग्रामीण का कर्तव्य : जिप सदस्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur News. रतजगा कर की अल्लाह की इबादत, मांगी गुनाहों की माफी

शब-ए-बारात: मगरिब की नमाज के बाद लोगों ने अपने-अपने रिश्तेदारों के कब्र पर जा कर दुआ-ए-मगफिरत की मांगी दुआजिले में शब-ए-बारात का त्योहार मनाया गया. मगरिब की नमाज के बाद लोगों ने अपने-अपने रिश्तेदारों के कब्र पर जा कर मगफिरत की दुआ मांगी. मुस्लिम भाइयों ने मंगलवार को पूरी रात जागकर अल्लाह की इबादत की. अपने गुनाहों की माफी मांगी. मस्जिदों व घरों में पूरी रात इबादत और तिलावत के साथ गुजारी. स्त्रीओं ने भी घरों में जाग कर इबादत की. कई घरों में पर मिलादुन्नबी कार्यक्रम आयोजित किया गया. पूरी रात नातिया कलाम की सदा गूंजती रही. परंपरागत तरीके से मनाये गये त्योहार में स्त्रीओं ने घरों में हलवा तैयार किया और फातिहा दिलायी. दरगाह व कब्रिस्तानों में देर रात तक जाते रहे मंगलवार के शाम से ही लोगों ने दरगाह व कब्रिस्तान जाना शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा. इसके बाद मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा की. युवाओं ने पूरी रात घूम-घूमकर दरगाह व कब्रिस्तानों में जाकर फातिहा पढ़ा और मोमबत्ती जलायी. कम रही पटाखों की गूंज हर साल शब-ए-बारात पर्व पर पूरी रात आतिशबाजी और पटाखा के बीच धूम धड़ाका में इस बार कमी आयी. उलेमाओं व मस्जिदों से इमामों ने आतिशबाजी की मनाही की थी. त्योहार को लेकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था – शब-ए- बारात को लेकर कब्रिस्तानों के आसपास सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी थी. पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती की गयी थी. सिटी एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम शहर के मुस्लिम इलाकों का जायजा लिया. मदरसा जामिया शहबाजिया के हेड शिक्षक मुफ्ती फारूक आलम अशरफी ने बताया कि शब-ए-बारात हर इमानवालों के लिए खास महत्व रखता है. इबादत करने वालों की दुआ सीधे-सीधे अल्लाह तक पहुंचती है. इस रात में फरिश्ते साल भर का लेखा-जोखा अल्लाह के समक्ष पेश करते हैं. किसे रोजी देना है, किसे दुनिया में भेजना है, दुनिया से कौन लोग परदा फरमायेंगे. तमाम चीजों पर अल्लाह की मुहर लगती है. शब-ए-बारात के दूसरे दिन नफिल का रोजा रखते हैं. The post Bhagalpur News. रतजगा कर की अल्लाह की इबादत, मांगी गुनाहों की माफी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एमडीएम व आइएफए रिपोर्ट जल्द जमा करें : बीपीओ

घाघरा. प्रखंड परिसर स्थित शिक्षा विभाग के सभागार में मंगलवार को प्रशासनी विद्यालयों के शिक्षकों की गुरुगोष्ठी सह बैठक हुई. बैठक में बीपीओ पुष्पा टोप्पो ने शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि रेल टेस्ट एवं इवीवी के अंकों का सत्यापन करना है. साथ ही मिड डे मील का एमडीएम रिपोर्ट और आइएफए रिपोर्ट जल्द जमा करने की बात कही. कहा कि विद्यालय में शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति का अटेंडेंस पूरा करें. उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों का पंजीयन, समग्र शिक्षा के अंतर्गत किसी सहायता योजना, प्री प्राइमरी कक्षाओं के लिए सत्र 2025 26 की तैयारी करने का निर्देश दिया. वहीं प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति 2025-26 को जल्द भर कर जमा करने का निर्देश दिया. नीति आयोग के मंटू कुमार व अवधेश कुमार ने बाल-विवाह को रोकने के लिए प्रचार-प्रसार व बच्चों को जागरूक करने की बात कही, ताकि बाल विवाह को सभी के सहयोग से रोका जा सके. स्वास्थ्य विभाग के कर्मी अरविंद कुमार ने 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में बृहद रूप से प्रचार-प्रसार व बच्चों को जानकारी देने का निर्देश दिया. मौके पर पीरामल फाउंडेशन से सोनम शर्मा, अभिषेक कुमार समेत अन्य उपस्थित थे. बालू नहीं मिलने से हो रही परेशानी चैनपुर. प्रखंड अंतर्गत बेंदोरा पंचायत अंतर्गत कुलाही ग्राम में बालू नहीं मिलने से अबुआ आवास लाभुकों को आवास निर्माण पूरा कराने में परेशानी हो रही है. लाभुक सनमइत देवी ने बताया कि साहब लोग आते हैं, तो जल्दी घर बनाने की बात कहते हैं. लेकिन बालू नहीं मिलने से घर पूर्ण करवाने में परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि प्रशासनी भवन के निर्माण के लिए बालू आसानी से मिल रहे हैं. लेकिन हमें तलाशने पर भी नहीं मिल रहे हैं. The post एमडीएम व आइएफए रिपोर्ट जल्द जमा करें : बीपीओ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भूमि विवाद में मारपीट, पिता-पुत्र घायल, रेफर

परबत्ता. थाना क्षेत्र के कबेला गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान पिता-पुत्र जख्मी हो गये. जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परबत्ता में प्राथमिक उपचार कराया गया. घायलों की गंभीर स्थिति को देख भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि शैम्पू कुंवर पिता स्व नंद किशोर कुंवर व उनके पुत्र छोटू कुमार जख्मी हो गये. सीएचसी परबत्ता के चिकित्सक डॉ विनय कुमार विमल ने बताया कि शैम्पू कुंवर का पैर टूट गया है. जबकि छोटू कुमार के सिर में गंभीर चोट लगी है. छोटू कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है. जिस कारण दोनों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया. घटना के संबंध में घायल शैम्पू कुंवर ने बताया कि वे अपने पुत्र के साथ घर से गाय के बथान जा रहे थे. इसी दौरान गोगरी-जमालपुर (जीएन) बांध पर सामने से गुलशन कुमार आया. जिसके हाथ में लोहे का खंती थी. बिना किसी विवाद के उसने अचानक हमला कर दिया. उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से जमीन विवाद चल रहा है. मामला न्यायालय में लंबित है. प्रभारी थानाध्यक्ष सुमंत कुमार चौधरी ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी. The post भूमि विवाद में मारपीट, पिता-पुत्र घायल, रेफर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top