Hot News

Dhinchak Pooja Husband: कौन है ढिंचक पूजा के पति, क्यों सीक्रेटली कर ली शादी, सिंगर ने खोला राज

Dhinchak Pooja: सोशल मीडिया सेंसेशन और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट ढिंचक पूजा अब शादीशुदा हैं. जी हां उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी वेडिंग की एक रील शेयर की. जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए. वीडियो में पूजा दुल्हन वाले लुक में नजर आ रही थीं, जबकि दूल्हे का चेहरा छिपा हुआ था. सोशल मीडिया पर कुछ नेटिजन्स को लगा कि हो सकता है ये कोई म्यूजिक वीडियो का लुक हो, हालांकि अब पूजा ने कंफर्म कर दिया है कि उन्होंने अपने सपने के राजकुमार संग शादी रचा ली है.

ढिंचक पूजा ने वेडिंग रूमर्स पर किया रिएक्ट

ढिंचक पूजा ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपनी शादी की रूमर्स पर फुलस्टॉप लगा दिया. उन्होंने कहा, ”मेरी शादी सचमुच हो चुकी है और यह शादी किसी म्यूजिक प्रोजेक्ट से जुड़ी नहीं है.” उनके अनुसार, शादी कुछ समय पहले हुई थी, लेकिन वह इसे प्राइवेट रखना चाहती थी.

ढिंचक पूजा के पति कौन हैं?

पूजा ने बताया कि उनके पति का नाम यवान है और वह भी एक सिंगर हैं. दिलचस्प बात यह है कि दोनों की मुलाकात ऑनलाइन हुई और फिर उन्हें प्यार हो गया. कुछ समय तक डेट करने के बाद, उन्होंने दोनों परिवारों के आशीर्वाद से शादी करने का फैसला किया. शादी काफी प्राइवेट तरीके से हुई, जिसमें सिर्फ फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स थे. अपने पति का फेस न रिवील करने पर पूजा ने कहा कि वह फिलहाल कंफर्टेबल नहीं है. फैंस के लिए कुछ पर्सनल लाइफ की झलकियां शेयर करती हैं. हालांकि सीमाएं बनाए रखना ज्यादा अच्छा है.

वायरल गानों से बिग बॉस की शोहरत तक

ढिंचक पूजा ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ और ‘दिलों का शूटर’ जैसे अनोखे गानों से इंटरनेट पर वायरल हुई. उनकी आवाज और गाने के स्टाइल को काफी ज्यादा ट्रोल किया गया था. वह सलमान खान के शो बिग बॉस 11 में नजर आई थी.

यह भी पढ़ें- शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट तक, करण जौहर ने क्यों किया सबको अनफॉलो? खुद बताई वजह

The post Dhinchak Pooja Husband: कौन है ढिंचक पूजा के पति, क्यों सीक्रेटली कर ली शादी, सिंगर ने खोला राज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top