Hot News

IPL में वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा साई सुदर्शन का रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ स्पोर्ट्सते हुए राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वैभव ने इस मुकाबले में 21 रन बनाते ही इतिहास रच दिया और साई सुदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया. समाचार लिखे जाने तक वैभव 23 गेंदों में 41 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे.

इस शानदार पारी की बदौलत वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल 2026 में कुल रन 721 हो गए हैं. इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में एक ही सीजन में 700 रन का आंकड़ा छूने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड साई सुदर्शन के नाम दर्ज था, जिन्होंने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए 700 से ज्यादा रन बनाए थे. उस समय सुदर्शन की उम्र 23 साल 227 दिन थी.

15 साल में वैभव ने किया ये कारनामा

वहीं वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल 63 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर साई सुदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इतनी कम उम्र में वैभव का यह कारनामा आईपीएल इतिहास के सबसे खास रिकॉर्ड्स में शामिल हो गया है.

IPL सीजन में 700 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

खिलाड़ी टीम उम्र सीजन
वैभव सूर्यवंशी Rajasthan Royals 15 साल 63 दिन आईपीएल 2026
बी साई सुदर्शन Gujarat Titans 23 साल 227 दिन आईपीएल 2025
शुभमन गिल Gujarat Titans 23 साल 257 दिन आईपीएल 2023

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में 700 रन पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बने है. इसके साथ ही वो ऑरेंज कैप की रेस में पहले नंबर पर है. इसके साथ ही वो एक सीजन में 700 रन बनाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं.

यह भी पढ़ें: खिलाड़ियों के चश्मे से लीक हो सकती है खुफिया जानकारी! IPL के बीच BCCI ने ‘स्मार्ट गॉगल्स’ को किया बैन

The post IPL में वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा साई सुदर्शन का रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top