Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विधायकों के साथ बैठक में ममता ने कहा- 2026 में दो तिहाई सीटें जीत कर फिर सत्ता में आयेगी तृणमूल

संवाददाता, कोलकाता पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार से बजट सत्र शुरू हुआ है. बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने विधानसभा परिसर में पार्टी विधायकों के साथ बैठक की. इस बैठक के दौरान सुश्री बनर्जी ने अपनी पार्टी के विधायकों से कहा कि दिल्ली चुनाव के नतीजों का अगले साल होने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि 2026 में होने वाले वाले विधानसभा चुनाव में हम अपने दम पर दो-तिहाई बहुमत से सत्ता में आयेंगे. कांग्रेस के पास यहां कुछ भी नहीं है. हम अपने दम पर यहां जीतेंगे. हमें यहां किसी से समझौता करने की कोई जरूरत नहीं है. जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने पार्टी विधायकों के साथ बैठक के दौरान कहा कि अगर (कांग्रेस और आप) दोनों दलों ने मिलकर काम किया होता तो नतीजे अलग होते. बैठक के बाद तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक ने कहा कि ‘दीदी’ (ममता बनर्जी) को लगता है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करीब पांच फीसदी वोट मिलने से नतीजों पर असर पड़ा, जिसकी वजह से आप वहां हार गयी. उन्होंने बताया कि तृणमूल प्रमुख ने कहा है कि अगर कांग्रेस ने थोड़ा लचीलापन दिखाया होता और आप के साथ चुनावी समझौता किया होता तो नतीजे अलग होते. उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा में भी आप ने कांग्रेस का समर्थन नहीं किया. उनका मानना है कि अगर दोनों गठबंधन सहयोगी एक साथ चुनाव लड़ते तो हरियाणा में भाजपा सत्ता में नहीं लौटती. विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री को नहीं लगता कि बंगाल में भी यही स्थिति होगी, क्योंकि अन्य विपक्षी दलों के पास भाजपा की चुनौती का सामना करने के लिए संगठनात्मक ताकत नहीं है. उल्लेखनीय है कि भाजपा 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता में लौटी है. उसने आप प्रशासन को करारी शिकस्त देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित पार्टी के कुछ सबसे बड़े नेताओं को हराया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विधायकों के साथ बैठक में ममता ने कहा- 2026 में दो तिहाई सीटें जीत कर फिर सत्ता में आयेगी तृणमूल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

माध्यमिक परीक्षा के पहले दिन कोई बड़ी शिकायत नहीं : बोर्ड

66 परीक्षार्थी अस्पताल से दे रहे हैं इम्तिहान संवाददाता, कोलकाता राज्य में सोमवार से माध्यमिक परीक्षा शुरू हुई. यह परीक्षा 22 फरवरी तक चलेगी. माध्यमिक शिक्षा पर्षद के एक अधिकारी ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण व निर्बाध तरीके से संपन्न हुई है. कहीं से भी कोई शिकायत नहीं मिली है. बोर्ड की ओर से बताया गया है कि अस्वस्थता के चलते इस साल 66 परीक्षार्थी अस्पताल से परीक्षा दे रहे हैं. इनमें छह मुर्शिदाबाद से हैं. पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष रामानुज गांगुली ने बताया कि इस वर्ष राज्यभर में 2,683 केंद्रों पर आयोजित की जा रही परीक्षा में करीब 9.84 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. श्री गांगुली ने बताया कि सुबह 11 बजे शुरू हुई तीन घंटे की परीक्षा बिना किसी अप्रिय घटना या बड़ी शिकायत के सुचारू रूप से संपन्न हुई. बोर्ड के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि मालदा जिले के सभी 122 परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कवरेज से लैस किया गया है. मालदा जिले में विशेष निगरानी उपाय लागू की गयी है, क्योंकि 2021-2023 में सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्रों के कथित प्रसार की घटनाएं सामने आयी थीं. हालांकि वे फर्जी पायी गयी थीं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post माध्यमिक परीक्षा के पहले दिन कोई बड़ी शिकायत नहीं : बोर्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राज्यपाल ने ममता को दूरदर्शी व गतिशील नेता बताया

गवर्नर के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट अधिवेशन शुरू, राज्य प्रशासन की उपलब्धियों की तारीफ संवाददाता, कोलकाताराज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस के अभिभाषण के साथ ही राज्य विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया. बजट सत्र 19 फरवरी तक चलेगा. सोमवार को राज्यपाल विधानसभा में पहुंचे. नियमानुसार विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्यपाल को लेकर सदन कक्ष में पहुंचे. राज्यपाल ने अपने अभिभाषण के कुछ हिस्से का पाठ बांग्ला में किया. इसके बाद अंग्रेजी में ही उन्होंने सदन को संबोधित किया. सदन में राज्यपाल ने पिछले एक साल में राज्य प्रशासन की उपलब्धियों की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक ‘दूरदर्शी, उद्यमशील और गतिशील नेता बताया. मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने राज्यपाल की इस बात का विरोध किया. विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन अपने पारंपरिक अभिभाषण में डॉ बोस ने हाल में संपन्न ‘बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट’ का उल्लेख करते हुए इसे काफी सफल बताया. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रस्तावित निवेश के जमीन पर उतर जाने के बाद आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और बंगाल के युवाओं के लिए रोजगार का सृजन होगा. डॉ बोस ने कहा कि पिछले एक साल में राज्य में कानून व्यवस्था शांतिपूर्ण रही है. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और अन्य भाजपा विधायकों ने ‘आरजी कर, आरजी कर’ का नारा लगाया. गौरतलब है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पिछले साल एक जूनियर स्त्री चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी थी. राज्यपाल ने राज्य प्रशासन के जल प्रकल्पों का भी उल्लेख किया. जिस पर शुभेंदु अधिकारी ने सदन में कटाक्ष भी किया. श्री अधिकारी ने कहा कि केंद्र के जल जीवन मिशन योजना का नाम बदल कर ‘जल स्वप्नों’ रखा गया है. इसलिए केंद्र प्रशासन इस योजना के लिए राज्य को फंड मुहैया नहीं करवा रही है. कर्मश्री व बांग्लार बाड़ी योजना का किया उल्लेख राज्यपाल ने कहा: राज्य प्रशासन ने पिछले 13 वर्षों में अल्पसंख्यक आबादी के लाभ के लिए शिक्षा, मदरसों के आधुनिकीकरण, रोजगार सृजन, कौशल विकास और स्थायी आजीविका पर ध्यान केंद्रित करते हुए कई पहल की है. उन्होंने कहा कि वित्तीय मुश्किलों एवं केंद्रीय धनराशि के नहीं मिलने के बाद भी राज्य प्रशासन रोजगार सृजन एवं ग्रामीण आवास के प्रति प्रतिबद्ध बनी रही है. बोस ने कहा: राज्य ने ‘कर्मश्री’ और ‘बांग्लार बाड़ी (ग्रामीण)’ योजनाएं शुरू की हैं, जिनका वित्तपोषण पूरी तरह से उसके अपने संसाधनों से होता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राज्यपाल ने ममता को दूरदर्शी व गतिशील नेता बताया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur news देवगिरी पहाड़ जगरिया के आश्रम पर पथराव, बाल-बाल बचे स्वामी संतोष आनंद

शाहकुंड प्रखंड के देवगिरी पहाड़ी जगरिया के अखंड संकीर्तन स्थल पर सोमवार के दोपहर आसपास के सैकड़ों स्त्री-पुरुषों ने अचानक पथराव कर दिया. रोड़ेबाजी में स्वामी संतोष आनंद बाल-बाल बच गये. वे भाग कर आवास में छिप गये. रोड़ेबाजी के दौरान स्वामी जी के शिष्य मकंदपुर निवासी कौशल यादव को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पीटा और जख्मी कर दिया. उनके दूसरे महंत भी जख्मी हुए हैं. जख्मी कौशल यादव का इलाज सीएचसी में हुआ. सूचना पर थानाध्यक्ष पहुंचे लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ दिया. स्थानीय लोगों के आक्रोश को देख थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे और गांधीनगर गांव के दो-तीन युवकों को हिरासत में लेकर थाना के लिए निकल गये. इस पर गांधीनगर गांव की सैकड़ों स्त्रीएं शाहकुंड मुख्य बाजार में पुलिस गाड़ी को घेर ली और आरोपी को छोड़ने की मांग करने लगीं. पुलिस पर स्त्रीओं से मारपीट करने का आरोप लगा थाना में अड़े ग्रामीणशाहकुंड पुलिस व स्थानीय लोगों ने स्त्रीओं को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया. आधे घंटे तक मुख्य सड़क जाम रहा. आक्रोशित स्त्रीएं शाहकुंड थाना पहुंच गयी, जहां दो-तीन बेहोश हो गयीं. पानी का छिड़काव कर स्त्रीओं को होश में लाया गया. स्त्रीओं के आक्रोश को देख अकबरनगर सहित जिला मुख्यालय से पुलिस के जवान बुलाये गये. पुलिस बलों ने स्थिति को नियंत्रण में लिया. हालांकि, आक्राेशित स्त्रीएं हिरासत में लिए युवक को छोड़ने की मांग पर थाना में अड़ी रहीं. स्त्रीओं का कहना था कि पुलिस ने उनलोगों से मारपीट की, जिसमें दो-तीन बेहोश हो गयीं. इधर, थानाध्यक्ष जयनाथ शरण ने बताया कि जख्मी कौशल यादव के बयान पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया अपनायी जा रही है. स्त्रीओं के साथ किसी तरह की मारपीट नहीं की गयी है. क्या है मामला देवगिरी पहाड़ी को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए घेराबंदी करने संबंधी पत्र अंचल प्रशासन को आया हुआ है. पत्र के आलोक में अंचल अमीन द्वारा जमीन की मापी की जा रही थी. मापी को देख गांधीनगर गांव की स्त्रीओं में देवगिरी पहाड़ी के स्वामी संतोष आनंद के प्रति रोष गहरा गया. ग्रामीणों को शक है कि स्वामी के रहने से पहाड़ की मापी हो रही है, अब हमलोग कहां जायेंगे. पहाड़ की जमीन पर सैकड़ों लोग आवास बना कर वर्षों से रह रहे हैं. इसी आक्रोश में ग्रामीणों ने आश्रम पर पथराव शुरू कर दिया. जमीन मापी के समय स्थानीय अधिकारी और पुलिस जवान नहीं थे. देवगिरी पहाड़ी पर स्वामी संतोष आनंद योग की शिक्षा प्रदान करते हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur news देवगिरी पहाड़ जगरिया के आश्रम पर पथराव, बाल-बाल बचे स्वामी संतोष आनंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज से चढ़ेगा पारा, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का कब से दिखेगा असर?

Aaj Ka Mausam: रांची-झारखंड के सभी जिलों में आज (11 फरवरी) से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है. इसके बाद दो दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने कहा है कि सुबह में हल्की धुंध रहेगी, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा. झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का हल्का असर कुछ दिनों में दिख सकता है. चतरा रहा सबसे अधिक ठंडा पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 34.3 डिग्री सेसि और सबसे कम तापमान चतरा में 7.2 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया. रांची में सोमवार को अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेसि रहा. यह सामान्य से 3.8 डिग्री सेसि और पिछले 24 घंटे में 3.1 डिग्री सेसि अधिक रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेसि रहा. जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेसि कम रहा, लेकिन पिछले 24 घंटे में 0.4 डिग्री सेसि अधिक रहा. पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का दिखेगा असर उत्तर अफगानिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन देखा गया है. इसका उत्तर हिंदुस्तान में तीन से चार दिनों में असर पड़ सकता है. इसका हल्का असर झारखंड में भी दो से तीन दिन बाद पड़ सकता है. शहर व तापमान (डिग्री सेल्सियस में) शहर——-अधिकतम—–न्यूनतमरांची——–29.8—–10.6जमशेदपुर—–32.8—–10.4मेदिनीनगर—–33.0—–09.5बोकारो——-31.1—–09.5बोकारो—–31.1—–09.5चाईबासा—–33.8—–10.6सरायकेला—–34.3—–11.1गढ़वा—–29.6—–07.3चतरा—–26.5—–07.2 ये भी पढ़ें: Shibu Soren Health Checkup: शिबू सोरेन दिल्ली में करा रहे स्वास्थ्य की जांच, विशेष विमान से लेकर गए थे सीएम हेमंत सोरेन The post Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज से चढ़ेगा पारा, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का कब से दिखेगा असर? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

परीक्षा पे चर्चा 2025: PM Modi की पाठशाला में शामिल हुआ खूंटी का सूरज मुंडा, प्रधानमंत्री ने छात्रों को दिए गुरुमंत्र

Pariksha Pe Charcha 2025: रांची-खूंटी में अड़की प्रखंड के खेसारीबेरा गांव के सूरज मुंडा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ में शामिल होने का गौरव मिला. सूरज कल्याण विभाग द्वारा संचालित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, सालगाडीह, तमाड़ का छात्र है. परीक्षा पे चर्चा में शामिल विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री ने परीक्षा के दौरान तनाव प्रबंधन पर चर्चा की और सफलता के गुरुमंत्र दिए. क्वालिटी एजुकेशन का परिणाम-चमरा लिंडा झारखंड के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने सूरज को प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल किये जाने को राज्य प्रशासन के प्रयासों का परिणाम बताया. चमरा लिंडा ने कहा कि झारखंड प्रशासन की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नीति और अनुसूचित वर्गों के उत्थान के लिए की जा रही कोशिशों का परिणाम है कि राज्य के प्रशासनी विद्यालयों के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है. पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय हिनू में परीक्षा पे चर्चा रांची-केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रादेशिक कार्यालय रांची की पहल पर पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय हिनू में प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था की गयी. इसमें करीब 400 विद्यार्थी शामिल हुए. इस अवसर पर प्राचार्य चंदन कुमार चौधरी, उप प्राचार्या नमिता भंज, विजेंद्र कुमार, मो रजा आलम और संजय कुमार उपस्थित थे. डीएवी नंदराज में परीक्षा पे चर्चा का प्रसारण रांची-डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के प्रसारण की विशेष व्यवस्था की गयी. विद्यार्थियों ने संवाद को ध्यान से सुना और परीक्षा संबंधी अपनी चिंताओं का समाधान पाया. प्राचार्य डॉ रवि प्रकाश तिवारी ने सभी विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी. ये भी पढ़ें: JAC Board Exam 2025: झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं आज से, आठ लाख स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज से चढ़ेगा पारा, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का कब से दिखेगा असर? The post परीक्षा पे चर्चा 2025: PM Modi की पाठशाला में शामिल हुआ खूंटी का सूरज मुंडा, प्रधानमंत्री ने छात्रों को दिए गुरुमंत्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gopalganj में फर्जी जीएसटी अफसरों की टीम ने ट्रक पर लगाया 75 हजार का जुर्माना, भेद खुला तो कागज फेंक कर भागे

संजय कुमार अभय/Gopalganj: आप कारोबारी हैं. हाइवे से अपना माल मंगा रहे, तो जरा ठहरिए. हाइवे पर जीएसटी अफसरों की फर्जी टीम पिछले छह माह से सक्रिय है, जो ट्रकों को रोक कर उनके कागजात को जब्त कर ले रहे हैं. बाद में पिपरा कोठी या अपनी सुविधा के अनुरूप किसी लाइन होटल पर बुलाकर मोटी रकम वसूल कर छोड़ दे रहे हैं. फर्जी अफसरों की यह टीम उपाध्याय, मिश्रा, बंसल बन कर मोटी रकम वसूलने में जुटी है. सोमवार की सुबह 11 बजे शहर के मंगल मार्वल वाले की ट्रक जेके 05 एम/ 7009 मोरबी, गुजरात से सिलचर जा रही थी. फर्जी अधिकारियों ने बथना कुट्टी के पास ट्रक को पकड़ा. चालक का कागज ले लिया. 90 हजार का फाइन होने की बात कही. ट्रक चालक ने इसकी सूचना अपने मालिक मंगल मार्वल के संचालक को दिया. उनके द्वारा फर्जी अधिकारी उपाध्याय को उनके मोबाइल नं 7052834724 पर संपर्क किया. उसके द्वारा पिपराकोठी में आकर संपर्क करने को कहा. जब पूछा गया कि आपके कार्यालय में टैक्स को जमा कर दे रहे तो वह डांटने लगा. व्यावसायी ने जीएसटी के सहायक आयुक्त प्रभात कुमार झा से संपर्क किया तो पता चला कि उपाध्याय की फर्जी टीम है. जब दोबारा व्यावसायी ने उपाध्याय से संपर्क कर हकीकत बताया तो वह कागज छोड़कर भाग निकला. पिपराकोठी आगे आने पर बताने की धमकी भी दी. व्यवसायी के द्वारा पुलिस कप्तान अवधेश दीक्षित को भी सूचना दिया गया है. प्रतिदिन दर्जनों ट्रक चालकों को बना रहे शिकार हाइवे पर बलथरी चेकपोस्ट से लेकर यूपी के बॉर्डर पर यह फर्जी सेल टैक्स (जीएसटी) अधिकारियों की टीम सक्रिय है. प्रतिदिन यह टीम दर्जनों ट्रक चालक व मालिकों को अपना शिकार बना ले रहे. बड़ी आसानी से फर्जी अधिकारियों की झांसे में आकर ले-दे कर मामले को रफा-दफा कर ले रहे है. आपका कागजात सही होने के बाद भी इन अधिकारियों के द्वारा कानून का धौंस जमाकर मोटी रकम वसूल ले रहे हैं. जिप्सी व स्कार्पियो लेकर हाइवे पर जहां-तहां खड़ा कर कर आसानी से वसूली कर रहे. सेल टैक्स के अधिकारी भी परेशान सेल टैक्स के अधिकारी भी इन फर्जी अधिकारियों से परेशान हैं. महीने में पांच से आठ शिकायत जीएसटी कार्यालय में भी पहुंच रही हैं, लेकिन कोई लिखित शिकायत नहीं कर रहा. जीएसटी के संयुक्त आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि कई बार इसका शिकायत मिल चुका है. इससे पूर्व में डीएम व एसपी से भी शिकायत किया गया है. उनके स्तर से भी कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है. इसके अलावे कारोबारियों को भी अवेयर किया जा रहा है. Also Read: Gaya News: इमामगंज विधानसभा क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करेंगे सीएम, गया और बोधगया का बदला ट्रैफिक प्लान वाणिज्यकर विभाग ऐसे करता है जांच वाणिज्यकर विभाग की वाहन में कैमरा व जीपीएस लगा रहता वाणिज्यकर विभाग की टीम जांच में जब भी निकलती ऑनलाइन अपडेट करते ऑनलाइन एक-एक गतिविधियों की मुख्यालय से होती है निगरानी बगैर कैमरा के वाहन से अधिकारी जांच करने नहीं निकलते The post Gopalganj में फर्जी जीएसटी अफसरों की टीम ने ट्रक पर लगाया 75 हजार का जुर्माना, भेद खुला तो कागज फेंक कर भागे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pragati Yatra: कैमूर में पांच जगह पर होगा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम, कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास-उद्घाटन

Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान आगामी 18 फरवरी को कैमूर आ रहे हैं. यह पहला मौका है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने एक दिन के कार्यक्रम में जिले के चार प्रखंडों में जाएंगे एवं पांच जगह पर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. कैमूर जिले के जिन चार प्रखंडों में उनका कार्यक्रम निर्धारित है उसमें मोहनिया भभुआ चैनपुर एवं अधौरा है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस बार का कैमूर यात्रा कई मायनों में खास माना जा रहा है. हालांकि मुख्यमंत्री हर वर्ष राज्य के सभी जिलों की यात्रा पर निकलते हैं और प्रशासन के तरफ से चलाई जाने वाली योजनाओं की समीक्षा एवं जमीनी हकीकत जानने के साथ-साथ वहां की बड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए योजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन एवं घोषणा करते हैं. सीएम करेंगे योजनाओं की समीक्षा इस वर्ष भी मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा पर निकले हैं और सभी जिलों में प्रशासन के तरफ से चल रही योजनाओं की समीक्षा एवं उसे जिले के बड़ी मांगों को पूरा करते हुए कई सौगात भी दे रहे हैं. इसी वर्ष विधानसभा का चुनाव है ऐसे में मुख्यमंत्री की यह यात्रा कई मायनों में खास मानी जा रही है. इस बार की यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री अपने एक दिन के कार्यक्रम में पांच जगह मोहनिया के भरखर गांव मोहनिया के बाजार समिति अधौरा के प्रखंड मुख्यालय चैनपुर के जगदंहवा डैम एवं भभुआ समाहरणालय में समीक्षा बैठक करेंगे. इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सैकड़ो करोड़ की योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास के साथ-साथ बड़ी योजनाओं के घोषणा के साथ-साथ सौगात देने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री के इस बार की यात्रा के दौरान सबसे बड़ी उम्मीद दिया है कि कैमूर जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिल सकती है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा अपने इस आगमन पर किया जा सकता है. भरखर गांव में पंचायत प्रशासन भवन पार्क एवं जिम का करेंगे उद्घाटन फिलहाल जो तैयारी चल रही है और मिल रही जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मोहनिया प्रखंड के भरखर गांव में भ्रमण करेंगे वहां पर पंचायत प्रशासन भवन का उद्घाटन मनरेगा से बने पार्क का उद्घाटन एवं ओपन जिम का उद्घाटन उनके द्वारा किया जाएगा. इसके अलावा वहीं पर विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टॉल का उनके द्वारा निरीक्षण किया जाएगा एवं लाभार्थियों को चेक का वितरण किया जाएगा, इसके साथ ही कई और अन्य योजनाओं का भी वहां पर उद्घाटन किया जायेगा. मोहनिया में बाजार समिति का करेंगे उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा मोहनिया के डड़वा में बने नए बाजार समिति का उद्घाटन किया जाएगा. बाजार समिति का भवन काफी जर्जर हो गया था एवं उसमें गोदाम सहित भावनाओं की काफी कमी थी नया बाजार समिति बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया है जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाएगा. Also Read: Pragati Yatra: औरंगाबाद में आज सीएम देंगे मेडिकल कॉलेज की सौगात, अभेद किले में बदला कार्यक्रम स्थल अधौरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व स्टेडियम का होगा उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 18 फरवरी को मोहनिया के अलावा अधौरा जायेंगे जहां पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बनाए गए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का उद्घाटन किया जायेगा, इसके साथ ही अधौरा प्रखंड मुख्यालय में स्टेडियम का भी उद्घाटन उनके द्वारा किया जाएगा वहीं पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा ऐसा उम्मीद लगाया जा रहा है कि अधौरा में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा कर वहां के पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को सौगात दिया जायेगा. जगदहवां डैम का करेंगे निरीक्षण 18 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मोहनिया एवं अधौरा के अलवा चैनपुर के जगदहवा डैम पर भी जाएंगे. वहां पर डैम के निरीक्षण के बाद उनके द्वारा ऐसी उम्मीद है कि कोहरा नदी को सोन नदी से जोड़ने की योजना का घोषणा किया जाएगा उक्त दोनों नदियों को जोड़ दिए जाने से चैनपुर चांद दुर्गावती प्रखंड के किसानों को बहुत बड़ा फायदा मिलेगा उम्मीद है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा वहीं पर सोन कोहीरा नदी जोड़ योजना की घोषणा की जायेगी. भभुआ समाहरणालय में अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक अपने इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 18 फरवरी को जिला मुख्यालय भभुआ में भी आएंगे और उनके द्वारा भभुआ समाहरणालय में अधिकारियों के साथ प्रशासन के तरफ से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की जाएगी एवं लिक्क्षवी भवन में मुख्यमंत्री के संवाद की तैयारी की जा रही है और फिर उक्त जगह पर भ्रमण एवं समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री वापस पटना हवाई मार्ग से लौट जायेंगे. Also Read: Bihar Crime: गोपालगंज में स्कूल से लौट रही दो जुड़वा बहनों की हत्या, सरसों के खेत में मिला दोनों का शव The post Pragati Yatra: कैमूर में पांच जगह पर होगा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम, कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास-उद्घाटन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: बिहार से यूपी जाने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक, जीटी रोड-एनएच-31 और 33 पर भारी जाम

Bihar News: कैमूर में एक बार फिर यूपी के चंदौली पुलिस द्वारा बिहार से जाने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर यूपी में रोक लगा दी गयी है. बिहार से जाने वाले सभी भारी वाहनों के प्रवेश पर सोमवार की शाम पांच बजे से रोक लगा दी गयी है, जिससे यूपी-बिहार की सीमा पर जाम लग गया और एनएच-19 पर एक बार फिर भयावह जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. मालूम हो कि पिछले एक सप्ताह से दिल्ली से कोलकाता को जाने वाली अति व्यवस्था सड़कों में शामिल राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर जाम का सिलसिला शुरू है, जहां अभी पिछले कई दिनों से लग रहे जाम से लोगों को निजात मिली भी नहीं कि एकाएक सोमवार की शाम में भारी वाहनों के यूपी में प्रवेश पर रोक लगाये जाने से अब जाम की स्थिति और भयावह होने लगी है. वहीं सबसे ज्यादा परेशानी पश्चिम बंगाल, झारखंड सहित अन्य प्रदेशों के श्रद्धालु जो राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से होकर प्रयागराज के लिए जा रहे हैं. उन्हें पूरे सफर में उन्हें भयंकर जाम से जूझते हुए जाना पड़ रहा हैं, ऐसे में पिछले एक सप्ताह से लग रहे जाम के कारण श्रद्धालुओं के वाहन के साथ-साथ कई एंबुलेंस व पर्यटक वाहन भी जाम में फंसे रह जा रहे हैं. यहां दिन से लेकर रात तक सड़क पर वाहन रेंगते हुए गुजर पा रहे हैं. ऐसे में एक बार फिर यूपी में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाये जाने के बाद जाम की स्थिति काफी भयावह हो गयी है, जिसका खामियाजा इस रास्ते गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को भुगतना पड़ेगा. शाही स्नान के दिन भी भारी वाहनों के प्रवेश पर लगायी थी रोक कोलकाता से दिल्ली को जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर महाकुंभ को लेकर सोमवार की शाम भारी वाहनों के यूपी में प्रवेश पर रोक कोई पहली बार नहीं है. इसके पहले भी महाकुंभ के शाही स्नान के दिन बिहार से यूपी जाने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी थी, जिसका नतीजा यह हुआ कि कैमूर जिले के दुर्गावती मोहनिया और कुदरा की सड़कों के किनारे भारी वाहनों की लंबी लाइन लग गयी थी. इससे सड़क संकीर्ण हो जाने व भारी संख्या में महाकुंभ में स्नान को ले प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों दबाव के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के दोनों लेने में भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी. इसके कारण भीषण जाम की स्थिति अगले एक सप्ताह तक राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर देखने को मिला था, जिससे लोग काफी परेशान भी हुए थे. इसके साथ ही मोहनिया से पटना को जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर भी वाहनों को रोक दिया गया था, जिस पर भी भीषण जाम लग गया था. इसे देखते हुए तब दूसरे ही दिन यूपी पुलिस द्वारा भारी वाहनों को छोड़ना पड़ा था, लेकिन फिर भी अगले चार दिनों तक दोनों लेन में लगातार भीषण जाम से वाहनों के पहिये रुक गये थे. क्या कहते हैं डीएसपी इस संबंध में मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि यूपी के चंदौली जिला के एएसपी विनय कुमार द्वारा टेलीफोन के माध्यम से सूचित किया गया है कि सोमवार की शाम पांच बजे से बिहार से उत्तरप्रदेश की ओर जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया जायेगा. भारी वाहनों को रोके जाने का प्रभाव छोटे वाहनों पर पड़ेगा. साथ ही लोगों से भी अपील की है कि फिलहाल उत्तरप्रदेश की ओर कम से कम लोग जाएं, जिससे कि उनको परेशानी नहीं उठानी पड़े. Also Read: Pragati Yatra: कैमूर में पांच जगह पर होगा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम, कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास-उद्घाटन The post Bihar News: बिहार से यूपी जाने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक, जीटी रोड-एनएच-31 और 33 पर भारी जाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Shibu Soren Health Checkup: शिबू सोरेन दिल्ली में करा रहे स्वास्थ्य की जांच, विशेष विमान से लेकर गए थे सीएम हेमंत सोरेन

Shibu Soren Health Checkup: रांची-झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह सांसद शिबू सोरेन रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए दिल्ली में हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को विशेष विमान से उन्हें लेकर दिल्ली गये थे. सोमवार को गुरुजी का हेल्थ चेकअप शुरू किया गया. अभी एक-दो दिनों तक उनके दिल्ली में ही रह कर जांच कराने की सूचना है. उसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुजी को साथ लेकर रांची लौटेंगे. कोलकाता में हेमंत ने कल्पना संग की थी मां काली की पूजा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इससे पहले पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता गए थे. 6 फरवरी 2025 को वह अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ कोलकाता के प्रसिद्ध काली मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की. हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने काली मंदिर के गर्भगृह में एक साथ मां काली की पूजा की थी. कालीघाट के पंडा ने मंत्रोच्चार करवाया. ममता के न्योते पर गए थे कोलकाता हेमंत सोरेन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के न्योते पर बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल होने के लिए कोलकाता गए थे. उन्होंने इस समिट में झारखंड पैवेलियन का उद्घाटन किया था. बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 में झारखंड को 26 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव मिला है. इससे 15 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है. ये भी पढ़ें: Traffic Jam: झारखंड का बरही चौक 36 घंटे से जाम, गाड़ियों की लगीं लंबी कतारें, भूख-प्यास से बेहाल दिखे लोग The post Shibu Soren Health Checkup: शिबू सोरेन दिल्ली में करा रहे स्वास्थ्य की जांच, विशेष विमान से लेकर गए थे सीएम हेमंत सोरेन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top