Video : अमेरिका और ईरान के बीच लड़ाई और तेज हो गई है. अमेरिकी सेना ने रातभर ईरान में कई ठिकानों पर बमबारी की. अमेरिका ने कहा कि यह कार्रवाई ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के हालिया हमलों के जवाब में की गई. ईरान पर होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाने की कोशिश का आरोप है. इस बीच दक्षिणी ईरान के सिरिक में अमेरिकी मिसाइल हमले से एक घर इसकी चपेट में आ गया. यहां शादी का जश्न चल रहा था. हमले में एक शिशु समेत कम से कम चार लोगों की मौत हुई. करीब 50 लोग घायल हुए हैं. इसका वीडियो सामने आया है.
अमेरिका के हमलों के बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. स्थानीय प्रशासनी मीडिया के मुताबिक, ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी हितों को निशाना बनाया. ईरान पहले ही अमेरिका को कड़ी सजा देने की चेतावनी दे चुका था. इस बीच ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने भी अमेरिका को कड़ा संदेश दिया. सीधे हमले दोबारा शुरू होने के बाद यह उनका पहला बयान है. उन्होंने कहा कि ईरान की सेना वॉशिंगटन को ऐसे सबक सिखाने के लिए तैयार है.
ये भी पढ़ें: अमेरिका के हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन-बहरीन में US बेस पर ताबड़तोड़ अटैक
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रवक्ता हुसैन मोहेबी ने भी अमेरिका को चेतावनी दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि वॉशिंगटन को अपने नए हमलों पर पछताना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि हमलावरों को इसकी कड़ी सजा भुगतनी होगी.
The post Video : शादी में मचा मौत का तांडव, अमेरिका को ईरान की खुली चेतावनी- सबक याद रहेगा appeared first on Naya Vichar.

